Blog

  • *गहलोत बोले, आमजन को महंगाई से अधिकतम राहत देने का कार्य कर रही राज्य सरकार..!!*

    *जयपुर:-* मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए लाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी. राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है. उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे है.

    मुख्यमंत्री गहलोत गुरूवार को श्रीगंगानगर के गणेशगढ़ में महंगाई राहत कैम्प में आए लाभार्थियों को सम्बोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि इन कैम्पस के माध्यम से आमजन को महंगाई से राहत मिलेगी और परिवार की बचत भी बढ़ेगी. महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण करते हुए गहलोत ने लाभार्थियों से संवाद किया एवं योजनाओं की जानकारी दी. गहलोत ने कहा कि देश के संविधान निर्माताओं ने मतदान का अधिकार देकर जनता को लोकतंत्र में सर्वोपरी बनाया है.

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

    प्रधान संपादक अमजद खान 773737641

    * Gehlot said, the state government is working to provide maximum relief to the common man from inflation..!! *

    *Jaipur:-* Chief Minister Ashok Gehlot said that the public welfare schemes brought by the state government to give relief to the common man from inflation.

  • * नागौर में पुलिस थाना मारोठ का कानिस्टेबल 10 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
    आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी*

    जयपुर, 20 अप्रेल, गुरूवार ए.सी. बी. मुख्यालय के निर्देश पर सीकर इकाई द्वारा आज नागौर में कार्यवाही करते हुये रामनिवास कानिस्टेबल पुलिस थाना मारोठ, जिला नागौर को परिवादी से 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि ए.सी.बी. की सीकर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके भाई विरूद्ध दर्ज धोखाधडी के प्रकरण में परिजनों के नाम निकालने की एवज में रामनिवास कानिस्टेबल पुलिस थाना मारोठ, जिला नागौर द्वारा 1 लाख रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

    जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री कालूराम रावत के सुपरवीजन में एसीबी सीकर इकाई के उप अधीक्षक पुलिस श्री राजेश जांगिड़ द्वारा शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक श्री सुरेश चंद द्वारा मय टीम के आज नागौर में ट्रेप कार्यवाही करते हुये रामनिवास पुत्र श्री हीरालाल निवासी ग्राम सामोता का बास, तहसील रींगस, जिला सीकर हाल कानिस्टेबल पुलिस थाना मारोठ, जिला नागौर को परिवादी से 10 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी कानिस्टेबल द्वारा शिकायत से पूर्व 20 हजार रुपये एवं शिकायत के सत्यापन के दौरान भी परिवादी से 5 हजार रुपये रिश्वत राशि वसूल कर ली थी। उक्त रिश्वत राशि भी आरोपी की इत्तला पर एसीबी टीम द्वारा मौके से बरामद की गई है। मामले में प्रकरण में अनुसंधान अधिकारी एवं अन्य की भूमिका की भी विस्तृत जाँच की जा रही है।

    एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस श्री सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा ।

    एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

    गिरफ्तार अभियुक्त

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

    > Constable of police station Maroth arrested red-handed taking bribe of Rs 10,000 in Nagaur

    > Search continues at residence and other places

    Jaipur, April 20, Thursday A.C. B. On the instructions of the Headquarters, the Sikar unit

  • *जयपुर से इस वक्त की बड़ी खबर,*

    *रामप्रसाद मीणा आत्महत्या मामले ने पकड़ा तूल,*

    *रामप्रसाद के परिजनों ने किया सड़क जाम,*

    *परिजन बैठे मुख्य सड़क पर धरने पर,*

    *पुलिस के आला अधिकारी कर रहे समझाइश,*

    *सांसद किरोड़ी लाल मीणा भी है मौके पर मौजूद*

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

    *Big news of this time from Jaipur*

    Ramprasad Meena suicide case caught fire,*

    The relatives of Ramprasad did road jam,

    *The relatives are sitting on a dharna on the main road,*

    *Top police officers are giving advice*

    ,

  • अतीक-अशरफ के कातिलों की पुलिस रिमांड मंजूर,सीजेएम कोर्ट में हुई तीनों की पेशी

    प्रयागराज।माफिया अतीक अहमद और उसका भाई माफिया अशरफ के कातिलों की पुलिस रिमांड सीजेएम कोर्ट ने मंजूर कर ली है।लवलेश,अरुण और सनी को पुलिस रिमांड मिल गई है। पुलिस ने कोर्ट से 14 दिन की रिमांड मांगी है।बरहाल रिमांड की अवधि पर अभी कोर्ट का आदेश नहीं आया है।पुलिस तीनों को लेकर कोर्ट परिसर से निकल चुकी है।

    *राज से पर्दा उठने के आसार*

    पुलिस अब तीनों कातिलों से अतीक और अशरफ की हत्या के मामले में पूछताछ करेगी।पूछताछ में इस हत्याकांड के राज से पर्दा उठने के आसार हैं।तीनों कातिलों से पूछताछ में इस हत्याकांड की सच्चाई सामने आ सकती है कि अखिर कौन लोग इसके पीछे हैं और उनकी मंशा क्या रही।

    *सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीजेएम कोर्ट लाया गया*

    इससे पहले आज सुबह अतीक और अशरफ के तीनों कातिलों को प्रतापगढ़ जेल से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीजेएम कोर्ट लाया गया। पूरे कोर्ट परिसर को छावनी में बदल दिया गया था। सुरक्षा इतनी मजबूत थी की परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। बता दें कि अतीक अहमद और अशरफ की पुलिस कस्टडी में हुई हत्या के बाद प्रशासन किसी भी तरह का जोखिम मोल नहीं लेना चाहता था। इसलिए आरएएफ, पीएसी को मुस्तैदी के साथ तैनात किया गया था।

    अतीक और अशरफ

    प्रधान संपादक जयपुर न्यूज अमजद खान 7737376413

    Police remand of Atiq-Ashraf’s killers approved, all three produced in CJM court

    Prayagraj. The police remand of the murderers of Mafia Atiq Ahmed and his brother Mafia Ashraf has been approved by the CJM Court. Lavlesh, Arun and



  • आरटीडीसी अध्यक्ष ने दी सौगात, विभिन्न वर्गों को किराए में मिलेगी 50 प्रतिशत तकछूट

    राजस्थान पर्यटन विकास निगम ने जारी किए आदेश

    जयपुर, 17 अप्रेल राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र राठौड़ ने प्रदेश के विभिन्न वर्गों को बड़ी सौगात दी है। इन वर्गों को आरटीडीसी के होटल में ठहरने पर किराए में 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। श्री राठौड़ ने पिछले दिनों अधिस्वीकृत पत्राकारों सहित विभिन्न वर्गों को किराए में रियायत दिए जाने की घोषणा की थी।

    राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र राठौड़ के निर्देश पर निगम ने यह आदेश जारी किए। इसके तहत विभिन्न वर्गों को निगम के होटलों में ठहरने पर छूट दी जाएगी। राजस्थान पर्यटन विकास निगम के कार्यकारी निदेशक श्री मनीष फौजदार ने बताया कि निगम के अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र राठौड़ ने विभिन्न श्रेणियों के व्यक्तियों को होटल किराए में छूट देने की घोषणा की थी। इस संबंध में निगम की 191 वीं बोर्ड मीटिंग में छूट देने का निर्णय लिया गया था।

    भारत रत्न, पदम विभूषण, पदम भूषण, पदमश्री परमवीर चक्र, महावीर चक्र, वीर चक्र, अशोक

    चक्र, कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र, मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी, अर्जुन अवार्ड, द्रोणाचार्य अवार्ड,

    मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड, ध्यान चंद अवार्ड एवं राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त व्यक्ति,

    राजकीय कार्य पर समस्त राज्य सरकारों, पीएसयू केन्द्र सरकार के अधिकारी, कर्मचारी,

    प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आए विद्यार्थी एवं व्यक्ति, अधिस्वीकृत पत्राकार, सर्किट हाउस के लिए

    पात्रा अधिकारी एक अप्रैल से 31 मार्च तक 50 फीसदी रियायत के लिए पात्रा होंगे।

    इसके साथ ही समस्त राज्य सरकारों, केन्द्र सरकार एवं पीएसयू के कार्मिकों को एक अप्रैल 15 जुलाई तक 50 प्रतिशत एवं 16 जुलाई से 31 मार्च तक 30 प्रतिशत रियायत देय होगी। दिव्यांगों को 30 प्रतिशत महिला यात्रियों को 25 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 20 प्रतिशत छूट वर्ष पर्यनत दी जाएगी। राजस्थान राज्य ललित कला अकादमी से जुड़े कलाकारों को प्रदर्शनी के लिए निःशुल्क स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। इसी प्रकार बल्क बुकिंग कराने पर भी छूट दी जाएगी। 25 से 35 कमरें एक होटल में एक दिन बुक कराने पर एक अप्रैल से 30 सितम्बर तक 30 प्रतिशत तथा 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक 20 प्रतिशत छूट दी जाएगी। 36 से अधिक कमरें बुक कराने पर एक अप्रैल से 30 सितम्बर तक 40 प्रतिशत तथा एक अक्टूबर से 31 मार्च तक 25 प्रतिशत छूट देय होगी।

    भानू प्रताप / रवीन्द्र सिं

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

  • ब्रेकिंग न्यूज;- सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय उठा सकता है ठोस कदम सभी फर्जी पत्रकार, यूट्यूब चैनल चलाने वालों के खिलाफ होगी ठोस कार्रवाई |

    अतीक और अशरफ मर्डर केस के बाद,

    फर्जी चैनलों की माइक आईडी लेकर घूमने वाले पत्रकारों पर कसेगा शिकंजा,

    केवल सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में पंजीकृत डिजिटल पोर्टल या यूटयूब चैनल ही जारी कर सकेंगे माइक आईडी,

    फर्जी चैनलों पर कसेगा शिकंजा, फर्जी चैनलों की वजह से ही पत्रकारों की पहचान में आ रही दिक्कत,

    यूटयूब पर चलने वाले अधिकांश न्यूज चैनल बिना पंजीकरण के चल रहे,

    कोई भी आदमी खुद को संपादक और पत्रकार बताकर शुरू देता है चैनल, लेकिन अब ये नहीं चलेगा,

    हर छोटे बड़े चैनल की कुंडली खंगाली जाएगी और एक्शन लिया जाएगा,

    सूचना प्रसारण मंत्रालय की गाइडलाइन के मुताबिक बिना पंजीकरण वाले पोर्टल अवैध माने जाएंगे |

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

  • अतीक के बेटे असद को UP पुलिस ने मार गिराया:शूटर गुलाम मोहम्मद भी ढेर किया, STF ने झांसी में लोकेशन मिलने के बाद एनकाउंटर किया

    उमेश पाल मर्डर केस में वांटेड गैंगस्टर अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम मोहम्मद को यूपी पुिलस ने मार गिराया। एनकाउंटर झांसी में STF ने किया। दोनों पर 5 लाख रुपए का ईनाम था। पुलिस के मुताबिक, इनके पास विदेशी हथियार मिले हैं। 24 फरवरी को उमेश पाल के मर्डर के बाद ही ये फरार थे। STF लगातार इन्हें ट्रेस कर रही थी और झांसी में इनकी लोकेशन मिलने पर पुलिस ने इन्हें मार गिराया।

    इधर अतीक की सुनवाई, उधर एनकाउंटर हुआ एनकाउंटर की खबर उस वक्त सामने आई, जब प्रयागराज कोर्ट में अतीक अहमद की रिमांड पर सुनवाई चल रही थी। अतीक अहमद को मंगलवार को साबरमती की जेल से प्रयागराज कोर्ट लाया गया था।उसके भाई अशरफ को भी कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस को दोनों से उमेश पाल मर्डर केस में पूछताछ करनी है। उसके पास 200 सवालों की लिस्ट है।_

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

    Atiq’s son Asad was killed by UP police: Shooter Ghulam Mohammad was also killed, STF did an encounter after getting the location in Jhansi

    In Umesh Pal murder case, wanted gangster Atiq’s son Asad and

  • पुलिस अधीक्षक ने ली बारां व अन्ता के वृताधिकारियो व
    थानाधिकारियो की अपराध गोष्टी

    संवाददाता फ़िरोज़ खान

    बारां।जिला पुलिस अधीक्षक राज कुमार चौधरी ने बताया कि 12 अप्रेल को जिले के
    बारां व अन्ता सर्किल के वृताधिकारियों एवं थानाधिकारियों की कायार्लय के सभागार में अपराध गोष्ठी
    ली गयी। अपराध गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिनेन्द्र जैन बारां, डिप्टी राजेन्द्र कुमार मीणा बारां, डिप्टी तरूणकान्त सोमानी अन्ता,दोनों सर्किल के समस्त थानाधिकारीगण जिला बारां उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक राज कुमार चौधरी ने अपराध गोष्टि में उपस्थित वृताधिकारियों एवं थानाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में कानून-व्यवस्था और अपराधों पर अंकुष लगाने पर जोर देकर बढ़ते साईबर अपराधो के बारे लोगो को अधिक से अधिक जागरूक
    करने के विषय में चर्चा कर निदेर्षित किया। महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर मुख्यालय द्वारा ऐसे अपराधी जो अवैध
    मादक-पदार्थों/अवैध हथियार की तस्करी में संलिप्त है। ऐसे अपराधी जो समाज में
    धमर्/जाति/संप्रदाय के आधार पर सोषल मिडिया या अन्य किसी माध्यम से अशांति फैलाते है उनके खिलाफ सख्त कानूनी कायर्वाही किये जाने के निर्देश उपस्थित वृताधिकारी-थानाधिकारियों दिये गये कायर्वाही किया जाना।
    वांछित अपराधियो एव असामाजिक तत्वो के विरूद्ध प्रभावी कायर्वाही हेतु विषेष अभियान चलाया है जिसके तहत जिला बारां पुलिस द्वारा अभियान को सफल बनाने और अधिकाधिक कायर्वाही हेतु निम्न अपराधियो समस्त स्थाई वारंटी,उद्घोषित अपराधी, मफरूर, पैरोल से
    फरार अपराधी, ऐसे अपराधी जिनका गिरफ्तारी वारंट जारी है अनुसंधानीय प्रकरणो में वांछित
    अपराधी, हिस्ट्रीषीटर, टाॅप-10 स्कीम में चिन्हित अपराधी, ऐसे अपराधी जिनकी गिरफ्तारी पर
    ईनाम घोषित हो,संगठित अपराधो में लिप्त अपराधी ,अवैध हथियार की तस्करी में संलिप्त है। हिस्ट्रीषीटरसर् की चल-अचल संपति का ब्योरा की जानकारी कर आदतन अपराधियो की नई एच एस पत्रावली खोलना आदि।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

    The Superintendent of Police took the Circle Officers of Baran and Anta and
    crime of police officers
    Firoz Khan
    Baran. District Superintendent of Police Raj Kumar Chaudhary told that on April 12
    Circles of Baran and Anta Circle

  • जिला परिषद की स्थायी समितियों के अध्यक्ष,
    सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन

    संवाददाता फ़िरोज़ खान

    बारां। जिला परिषद बारां में जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया की अध्यक्षता में जिला परिषद की स्थाई समितियों के चुनाव संपन्न हुए जिसमें 22 जिला परिषद सदस्य उपस्थित रहे।
    उपस्थित जिला परिषद सदस्यों ने सर्वसम्मति से जिला परिषद की स्थाई समितियो के अध्यक्ष व सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न किया। निर्वाचन अधिकारी श्रीमती कृष्णा शुक्ला ने बताया कि इन चुनावों में जिला परिषद की 6 स्थाई समिति के सदस्यों और अध्यक्षों का चुनाव हुआ जिनमें समितिवार अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। अध्यक्षों के साथ साथ समितियों के सदस्यों का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
    जिला परिषद की स्थायी समितियों के सम्पन्न हुए चुनाव में प्रषासन एवं स्थापन स्थायी समिति तथा वित्त एवं कराधान स्थायी समिति अध्यक्ष पद पर श्रीमती उर्मिला जैन भाया निर्वाचित हुई। विकास और उत्पादन कार्यक्रम स्थायी समिति के मन्नालाल मीणा अध्यक्ष बने। षिक्षा स्थायी समिति के अध्यक्ष हेमन्त नागर चुने गए। सामाजिक सेवाएं और सामाजिक न्याय स्थायी समिति के अध्यक्ष छीतरलाल मेघवाल बने तथा ग्रामीण विकास स्थायी समिति अध्यक्ष जगदीश प्रसाद मेघवाल चुने गए।
    सभी सदस्यों द्वारा बिना किसी गतिरोध के सर्वसम्मति पूर्वक चुनाव संपन्न करवाने पर अध्यक्ष जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया ने सभी सदस्यों का साभार धन्यवाद ज्ञापित किया एवं इस उपलक्ष में सभी सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। तत्पश्चात नव निर्वाचित अध्यक्षों एवम समितियों के सदस्यों के साथ एक सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

    Chairman of Standing Committees of Zilla Parishad,
    unopposed election of members
    Firoz Khan
    Baran. In Zilla Parishad Baran, under the chairmanship of District Head Urmila Jain Bhaya, the elections of permanent committees of the Zilla Parishad were held.

  • एआईसीसी द्वारा जिला प्रमुख उर्मिला भाया का
    टेलेण्ट हण्ट कार्यक्रम अंर्तगत बारां जिले से हुआ चयन कोटा में लिया भाग

    संवाददाता फ़िरोज़ खान

    बारां। जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के तत्वाधान में संचालित किए जा रहे टेलेण्ट हण्ट अभियान के लिए बारां जिले से चयन किया गया है।

    जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया ने बताया कि राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के तत्वाधान में राष्ट्रीय स्तर पर टेलेण्ट हण्ट कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके माध्यम से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित पंचायतीराज संस्थाओं एवं नगरीय निकाय का अनुभव रखने वाले वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों का चयन संभाग स्तर पर आयोजित साक्षात्कार प्रक्रिया द्वारा किया जाएगा। आज इसी को लेकर संभाग स्तरीय साक्षात्कार कोटा सर्किट हाउस में साक्षात्कार आयोजित किया गया जिसमें एआईसीसी के पदाधिकारी सचिन नायक, रोषन रायकवार, राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के प्रदेष अध्यक्ष डॉ. सी.बी.यादव ने साक्षात्कार लिए। श्रीमती भाया का साक्षात्कार के दौरान चयन किया जाकर बारां जिले से संगठनात्मक समझ रखने, समय देने वाले 50 वर्ष से कम आयु के साथियों का चयन कर उन्हें प्रषिक्षित करने की जिम्मेदारी प्रदान की गई है। भाया के चयन होने पर उनका कांग्रेसजनों द्वारा माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दी।

    भाया ने बताया कि राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन कांग्रेस विचारधारा के चुने हुए, पूर्व पंचायत/नगरीय निकाय जनप्रतिनिधियों के साथ काम करती है। कांग्रेस तथा संवैधानिक विचार को जन-जन तक पहुंचाना, समता मूलक, बंधुत्व, व्यक्ति की गरिमा, हक आधारित राष्ट्र के निर्माण से स्वराज तक पहुंचने के सफर के लिए कार्य कर रही है।

    मुख्य संपादक अमजद खान 7737376413

    District head Urmila Bhaya by AICC
    Participated in selection quota from Baran district under Talent Hunt program
    Firoz Khan
    Baran. District head Urmila Jain Bhaya has been nominated by the All India Congress Committee.

Design a site like this with WordPress.com
Get started