Blog

  • *पत्रकारों को धमकाने पर लगेगा जुर्माना, 03 साल तक की हो सकती है जेल,*

    हाईकोर्ट ने पत्रकारों के सम्मान को सुरक्षित करने के लिए, लिया निर्णय,

    जयपुर:- जयपुर हाईकोर्ट ने पत्रकारों के सम्मान को सुरक्षित करने के लिए ,लिया निर्णय बताया की पत्रकार एक स्वतंत्र है। उनके साथ गलत व्यवहार करने वालों पर तुरंत हो कानूनी कार्रवाई। पत्रकार अपनी काबिलियत एवं श्रम निष्पक्षता के साथ करते हैं काम पत्रकार के काम में बाधा डालने वालों पर होगी अब कठोर कार्रवाई।
    हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद पीएम और सीएम का भी ऐलान आया है कि पत्रकारों से अभद्रता करने वालों पर लगेगा 50,000 हजार का जुर्माना एवं पत्रकारों से बदसलूकी करने पर 03 साल की जेल हो सकती है । पत्रकार को धमकाने वाले को 24 घंटे के अंदर जेल भेज दिया जाएगा
    पत्रकारों को धमकी के आरोप में गिरफ्तार लोगों को आसानी से नहीं मिलेगी जमानत । पत्रकारों को परेशानी होने पर तुरंत संपर्क कर सहायता प्रदान करें और पत्रकारों से *मान-सम्मान से बात करें वरना आप को पड़ेगा महंगा।*
    बदसलूकी करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ दर्ज होगी FIR नही तो एसएसपी पर होगी कार्यवाही पत्रकार नही हैं भीड़ का हिस्सा l पत्रकारों के साथ बढ़ती ज्यादती और पुलिस के अनुचित व्यवहार के चलते कई बार पत्रकार आजादी के साथ अपना काम नही कर पाते हैं,
    उसी को ध्यान में रखते हुए *भारतीय प्रेस काउंसिल के अध्यक्ष मार्कण्डेय काटजू ने राज्य सरकारों को चेतावनी देते हुए निर्देश भी दिया है कि पुलिस आदि पत्रकारों के साथ बदसलूकी नाकरे।*
    किसी स्थान पर हिंसा या बवाल होने की स्थिति में पत्रकारों को उनके काम करने में पुलिस व्यवधान नही पहुँचा सकती। *पुलिस जैसे भीड़ को हटाती है वैसा व्यवहार पत्रकारों के साथ नही कर सकती। पुलिसवालों या अधिकारियों के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज किया जायेगा। काटजू ने कहाँ कि, “जिस तरह कोर्ट में एक अधिवक्ता अपने मुवक्किल का हत्या का केस लड़ता है पर वह हत्यारा नही हो जाता है। उसी प्रकार किसी सावर्जनिक स्थान पर पत्रकार अपना काम करते हैं पर वे भीड़ का हिस्सा नहीं होते। इसलिए पत्रकारों को उनके काम से रोकना मीडिया की स्वतंत्रता का हनन करना है।*
    प्रेस काउन्सिल ने देश के केबिनेट सचिव, गृह सचिव, सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिवों व गृह सचिवों को इस सम्बन्ध में निर्देश भेजा है और उसमें स्पष्ट कहा है कि, पत्रकारों के साथ पुलिस या अर्द्धसैनिक बलों की हिंसा बर्दाश्त नही की जायेगी। सरकारें ये सुनिश्चित करें कि, पत्रकारों के साथ ऐसी कोई कार्यवाही कहीं न हो।पुलिस की पत्रकारों के साथ की गयी हिंसा मीडिया की स्वतन्त्रता के अधिकार का हनन माना जायेगा जो संविधान की धारा 19 एक ए में दी गयी है और इस संविधान की धारा के तहत बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मी या अधिकारी पर आपराधिक मामला दर्ज होगा।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

    * Penalty will be imposed for threatening journalists, jail can be up to 03 years,*

    The High Court took a decision to secure the honor of journalists.

    Jaipur:- Jaipur High Court has secured the honor of journalists

    1. ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत पुलिस थाना मुहाना जयपुर दक्षिण की कार्यवाही ।
    2. अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते हुये मुलजिम लग्जरी गाडी पजेरो स्पोर्ट व गांजा बिक्री राशि सहित गिरफतार ।

    श्री मृदुल कच्छावा आई.पी.एस. पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ने बताया कि “मादक पदार्थों की रोकथाम चलाये जा रहे अभियान ” ऑपरेशन क्लीन स्वीप “के तहत मादक पदार्थों की बिक्री की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु अपराधियों की धरपकड़ के लिये श्री भरतलाल मीणा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के निर्देशन एवं श्री अभिषेक शिवहरे (IPS) सहायक पुलिस आयुक्त मानसरोवर जयपुर के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी थाना मुहाना श्री जयप्रकाश पुनिया पु. नि. के नेतृत्व में टीम का गठन किया जाकर मुलजिम रमनजीतो को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।

    घटना विवरण:-

    दिनांक 26.03.23 को थानाधिकारी मुहाना को सुचना मिली की एक व्यक्ति पजेरो गाडी में अवैध गांजा मादक पदार्थ भरकर बैचने की फिराक में केसर चौराहा के आसपास घुम रहा है आदि सूचना पर थानाधिकारी पुलिस थाना मुहाना जयप्रकाश पूनिया मय कानि. बहादुर सिंह 10129, दयाराम I. 8369, रामलाल कानि. 9271, रामोतार कानि. 10019 कानि कुंवर सिंह कानि. 4613 के रवाना होकर मुलजिम रमनजीतो पुत्र गयाराम छारी जाति छारी (ठाकुर) उम्र 32 वर्ष निवासी खसरा नम्बर 164 अमीता विहार कलाल (तोरी) खेरिया पुलिस थाना ताजगंज जिला आगरा उतरप्रदेश हाल किराये से फलैट नम्बर 70 सिवी काना अपार्टमेन्ट राम वाटिका केसर नगर स्कोन रोड पुलिस थाना मुहाना जयपुर को स्कोन रोड जयपुर से मय गाडी पजेरो स्पोर्ट न0 UP80CP0330 के डिटेन किया गया। गाडी की तलाशी में 18.630 kg अवैध मादक पदार्थ व 15040 रुपये मिले जिन्हे जप्त किया गया तथा मुलजिम रमनजीतो पुत्र गयाराम को गिरफतार किया गया। मुलजिम से पूछताछ जारी है।

    आरोपी से गहन के पूछताछ से निम्न तथ्य सामने आये है:-

    ‘आरोपी पिछले तीन महिने से गांजा सप्लाई का काम कर रहा है।

    *आरोपी अवैध रूप से उक्त मादक पदार्थ गांजा को जयपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई व बिक्री करता है।

    • प्रतिबंधित मादक पदार्थ को छोटे छोटे पार्सल बनाकर स्वंय की उपस्थिती छिपाते हुये लोगों को सप्लाई करता है।

    *आरोपी लग्जरी गाडी गाडी पजेरो स्पोर्ट के माध्यम से मादक पदार्थ गांजा की सप्लाई करता है।

    विशेष भूमिका:-

    समस्त कार्यवाही में कानि ओम प्रकाश 4714 पुलिस थाना सांगानेर की विशेष भूमिका रही।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

  • ACB के एएसपी श्री राजेंद्र नैन सराहनीय सेवाओ के लिए हुए सम्मानित।

    महामहिम राष्ट्रपति महोदय द्वारा सराहनीय सेवाओं के लिए प्रदत्त पुलिस पदक आज माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत द्वारा राजस्थान पुलिस अकादमी में परेड के दीक्षांत समारोह में प्रदान किया गया।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

    The Police Medal for Meritorious Services awarded by His Excellency the President was awarded today by Honorable Chief Minister Shri Ashok Gehlot at the convocation ceremony of the parade at the Rajasthan Police Academy.

  • *राजस्थान महिला टीचर को ट्रक ने कुचला, सड़क पर बिखर गए शव के टुकड़े, बोरे में भरने पड़े*

    राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक ट्रक ने महिला टीचर को कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि महिला का शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के टुकड़ों को बोरे में भरकर पीएम के लिए असपताल पहुंचा। घटना बुधवार शाम करीब चार बजे की है। आमेर कुंडा में रहने वाली टीचर शनीम सक्सेना (44) पत्नी पंकज माथुर महेश्वरी पब्लिक स्कूल से घर लौट रही थी। इस दौरान गलतागेट थाना इलाके में दिल्ली रोड पर सूरजपोल अनाज मंडी के पास ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक महिला को रौंदते हुए उसके ऊपर से गुजर गया। लोगों के शोर मचाने पर चालक ने ट्रक रोका और मौके से फरार हो गया। हादसे में महिला के शव के कई टुकड़े हो गए। आपास के लोगों ने सूचना देकर पुलिस को बुलाया। जिसके बाद शव को बोरे में भरकर एसएमएस अस्पताल की की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

    Truck crushes Rajasthan female teacher, body parts scattered on the road, had to be filled in sacks

    A truck crushed a female teacher in Jaipur, the capital of Rajasthan. The accident was so terrible that the body of the woman was badly mutilated.

  • जयपुर में हॉस्टल संचालक ने किया महिला से रेप:जॉब के बहाने ले जाकर किया दुष्कर्म, विरोध पर बेटे को मारने की दी धमकी

    जयपुर 07 मार्च महेश नगर इलाके में हॉस्टल संचालक ने बेटे को मारने की धमकी देकर महिला से रेप किया। (डेमो पिक)

    जयपुर में हॉस्टल संचालक के एक महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। दूसरे हॉस्टल में जॉब दिलाने के बहाने सूने मकान पर ले जाकर आरोपी हॉस्टल संचालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बेटे को जान से मारने की धमकी दी। महेश नगर थाने में पीड़िता ने आरोपी हॉस्टल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

    पुलिस ने बताया कि भरतपुर निवासी 35 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। वह पिछले तीन साल से जयपुर के कई हॉस्टलर्स में खाना बनाने का जॉब करती है। परिचित हॉस्टल संचालक ने उसे कॉल किया। कॉल कर पूछा कि उसके परिचित सोनू जैन को हॉस्टल में खाना बनाने वाली की जरुरत है। उसने हॉस्टल में जॉब करने के लिए कह दिया। 4 फरवरी को रिद्धि-सिद्धी चौराहा पहुंचकर परिचित को कॉल किया।

    उसने हॉस्टल संचालक सोनू जैन को कार लेकर वहां भेज दिया। कार में बैठाकर आरोपी सोनू उसे और 10 साल के बेटे को श्याम नगर मैट्रो स्टेशन के पास स्थित अपने हॉस्टल ले गया। काम पर रखने के साथ ही हॉस्टल में रहने को रूम दे दिया। 5 फरवरी की रात करीब 9 बजे वह खाना बनाकर फ्री हुई। आरोप है कि हॉस्टल संचालक सोनू ने उसे पास ही स्थित दूसरे हॉस्टल पर जॉब दिलाने का झांसा दिया।

    स्कूटी से उसे और उसके बेटे को सूने मकान पर ले गया। मकान पर ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जिसके बाद विरोध करने पर बेटे को जान से मारने की धमकी देकर रेप किया। सुबह करीब 4-5 बजे वह बेटे को लेकर वहां से आ गई। जिसके बाद आरोपी सोनू कॉल कर धमकाने लगा। धमकी दी कि किसी को बताया तो अन्जाम अच्छा नहीं होगा। तेरे बच्चे को जान से मरवा दूंगा। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने थाने जाकर आरोपी हॉस्टल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

    Hostel operator raped a woman in Jaipur: raped her on the pretext of job, threatened to kill her son on protest_*

    Jaipur 07 March Hostel operator threatened to kill son in Mahesh Nagar area

  • • कोटा में वनरक्षक (फोरेस्ट गार्ड) एवं वृक्ष पालक ( केटल गार्ड) 5 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी

    जयपुर, 03 मार्च, शुक्रवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर झालावाड़ इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये बाबूलाल गुर्जर वनरक्षण (फोरेस्ट गार्ड) एवं जगदीश प्रसाद गोचर वृक्ष पालक (केटल गार्ड) वनपाल नाका बपावर रेंज कनवास, जिला कोटा को परिवादी से 5 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि ए.सी.बी. की झालावाड़ इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि खेती बाड़ी में काम में लिये जाने वाले ट्रैक्टर को परवन नदी के रास्ते पर आने जाने देने की एवज में बाबूलाल गुर्जर वनरक्षण (फोरेस्ट गार्ड) एवं जगदीश प्रसाद गोचर वृक्ष पालक ( केटल गार्ड) वनपाल नाका बपावर रेंज कनवास, जिला कोटा द्वारा मासिक बन्धी के रूप में 06 हजार रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

    जिस पर एसीबी कोटा के पुलिस अधीक्षक श्री आलोक श्रीवास्तव के सुपरवीजन तथा एसीबी की झालावाड़ इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री भवानी शंकर मीणा के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज श्री रमेशचन्द्र आर्य पुलिस निरीक्षक मय टीम द्वारा आज कोटा में ट्रेप कार्यवाही करते हुये बाबूलाल गुर्जर पुत्र श्री नेमीचंद निवासी ग्राम बन्ध बरेठा, तहसील बयाना जिला भरतपुर हाल वनरक्षण (फोरेस्ट गार्ड) एवं जगदीश प्रसाद गोचर पुत्र श्री चतुर्भज गुर्जर निवासी गणेश चौक बपावर कलां, जिला कोटा हाल वृक्ष पालक ( केटल गार्ड) वनपाल नाका बपावर रेंज कनवास, जिला कोटा को परिवादी से 5 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

    एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस श्री सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

    एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक, श्री हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

    Forest Guard and Kettle Guard caught red-handed taking bribe of Rs 5,000 in Kota

  • 1. पुलिस थाना मुहाना एवं डीएसटी जयपुर दक्षिण द्वारा एक करोड फिरोती की वारदात का

    खुलासा 2. दो गिरफ्तार

    3. एक क्रेटा बरामद व लड़की दस्तयाब

    श्री योगेश गोयल आई.पी.एस. पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ने बताया कि ” दिनांक 25.02.2023 को मुहाना थाना क्षेत्र में एक लड़के व लडकी का अपहरण कर फिरोती वसुली की वारदात के आरोपीगण को गिरफ्तार करने में सफलता मिली”

    इस घटना में संलिप्त अपराधियों का पता लगाकर गिरफ्तार करने के लिये श्री भरत लाल मीणा अतिरिक्त पुलिस

    उपायुक्त के निर्देशन एवं श्री अभिषेक शिवहरे आईपीसी सहायक पुलिस आयुक्त मानसरोवर जयपुर के मार्गदर्शन में

    थानाधिकारी थाना मुहाना श्री जयप्रकाश पुनिया पु. नि. एवं श्री सुरेन्द्र चौधरी पु. नि प्रभारी डीएसटी जयपुर दक्षिण के नेतृत्व में

    पुलिस थाना मुहाना एवं डीएसटी जयपुर दक्षिण के चुनिन्दा पुलिस कर्मियों की दो टीमों का गठन किया गया। इन टीमों का

    नेतृत्व श्री जयप्रकाश पुनिया पु.नि. थानाधिकारी थाना मुहाना व श्री सुरेन्द्र चौधरी पु.नि. प्रभारी डीएसटी जयपुर दक्षिण किया

    गया। टीमों द्वारा मानवीय एवं तकनीक रूप से संकलित सूचनाओं के आधार पर घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों का

    पता लगाकर अपराधी 1. गौरव गुर्जर एवं 2 जीतराम बैरवा को गिरफ्तार किया आरोपीगण से पूछताछ जारी है। शेष

    आरोपीगणों की तलाश जारी है।

    घटना विवरण:-

    दिनांक 27.02.2023 को परिवादी श्री विकास कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद ने दर्ज करवाया कि मै दिनांक 25/02/2023 की शाम को घर से खाना खाकर होटल हयात रेजिडेन्सी के सामने धर्म की बहिन ने मिलने के लिए बुलाया। हमने मैन रोड पर चाय की दुकान पर चाय पी जिसके बाद मैं उसको उसके घर पर छोड़ने आया तो उनका घर होटल हयात के पास था। मैं जैसी ही गाड़ी के पास गया तो इतनी ही देर मे चार पांच लोग आये और मेरे को धक्का देकर कनपटी पर गन लगाकर गाड़ी के पीछे पकड़ लिया और धारदार हथियार पीछे लगाकर गाड़ी को उठा ले गये मेरे साथ मे एक लड़की भी थी। जिसको भी उठा लिया व हमारी आंखो पर पट्टी बांध दी व मुंह पर कपड़ा बांध दिया सारे रास्ते मे रात भर मेरी गर्दन पर गन लगाकर लगातार जान से मारने की धमकी देते रहे थे। मैं बुरी तरह से घायल हो गया. लङकी को भी पीटा सुबह मेरे से एक करोड की फिरोती मांगते रहे जब मैने पानी पीने के बहाने से आंखो की पट्टी खोली तब साईन बोर्ड पर थानागाजी लिख रखा था कोटपुतली चले गये । वे मेरे से 1 करोड़ की फिरोती मांगते रहे जिसके बाद मेरी गाड़ी के डेक्स बोर्ड से 2 लाख 38 हजार प्लस ATM से बैंक अकाउंट से पूरा पैसा निकाल लिया व 10,00000/- दस लाख मे पूरा सौदा हुआ किसी तीसरे व्यक्ति जीतराम को मानसरोवर दिलवाने के बाद लड़के को छोड़ा। उसके गले से ढाई तोले की सोने की चैन, अंगुठी व नगद जैब मे 85000/- पर्स मे से 6000/- प्लस ATM, आधार कार्ड, पैन कार्ड पहचान सब ले गये व मोबाईल को तोङ दिया आदि रिपोर्ट पर मु.न. 245/23 धारा 364 (क),394,427,323,34 आईपीसी में पंजीबद्ध कर अनुसंधान शुरू किया गया।

    महत्वपूर्ण तथ्य-

    ‘आरोपी अकिंत गौरव गुर्जर एवं उसके साथीयों द्वारा श्री विकास व लडकी का अपहरण कर लिया।

    आरोपीगण द्वारा विकास के मोबाईल से उसकी परिजनों के फोन कर विकास को जान से मारने की धमकी देकर 01 करोड की फिरोती मांगी।

    आरोपीगण द्वारा फिरौती में 2.5 लाख रूपये विकास के परिजनों से गैंग से सदस्य जीतराम को दिलवाये। • आरोपीगण द्वारा फिरोती की रकम प्राप्त करने के बाद अपर्हत विकास को शाहपुरा जयपुर के जंगल में छोड़ दिया।

    अपता लडकी को दस्तयाब किया गया।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

    Police Station Muhana and DST Jaipur South, one crore extortion incident

    Disclosure 2. Two arrested

    3. A Creta recovered and the girl found

  • जयपुर में पंचायत समिति जोबनेर के अतिरिक्त ब्लॉक विकास अधिकारी एवं सहायक ब्लॉक विकास अधिकारी 45 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी

    जयपुर, 27 फरवरी, सोमवार । ए.सी. बी. मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर नगर तृतीय इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये पवन कुमार सैनी अतिरिक्त ब्लॉक विकास अधिकारी एवं गोकुलचंद वर्मा सहायक ब्लॉक विकास अधिकारी पंचायत समिति जोबनेर, जिला जयपुर को परिवादी से 45 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि ए.सी.बी. की जयपुर नगर तृतीय इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके विरूद्ध फर्जी पट्टे जारी करने की शिकायत की जाँच कमेटी द्वारा पक्ष में रिपोर्ट भिजवाने की एवज में पवन कुमार सैनी अतिरिक्त ब्लॉक विकास अधिकारी एवं गोकुलचंद वर्मा सहायक ब्लॉक विकास अधिकारी पंचायत समिति जोबनेर, जिला जयपुर द्वारा 50 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

    जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री कालूराम रावत के सुपरवीजन में एसीबी जयपुर नगर तृतीय इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु कुलदीप के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक श्रीमती अनिता मीणा जयपुर शहर चतुर्थ द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये पवन कुमार सैनी पुत्र श्री बनवारी लाल सैनी निवासी 55, अशोक विहार, न्यू सांगानेर रोड़, वरूण पथ के सामने, मान्यावास, मानसरोवर, जयपुर हाल अतिरिक्त ब्लॉक विकास अधिकारी एवं गोकुलचंद वर्मा पुत्र श्री गिरधारी लाल वर्मा निवासी मकान नं0 39, निरंकारी कॉलोनी, गोकुलपुरा कालवाड़ रोड़, जयपुर हाल सहायक ब्लॉक विकास अधिकारी पंचायत समिति जोबनेर, जिला जयपुर को परिवादी से 45 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते हुये गिरफ्तार किया गया है।

    एसीबी के महानिरीक्षक श्री सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

    Additional Block Development Officer and Assistant Block Development Officer of Panchayat Samiti Jobner in Jaipur arrested red-handed taking bribe of Rs 45,000

    Search continues at residence and other places

    Jaipur, 27 February, Monday

  • पीपल्स ग्रीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुधांशु को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी

    पीपल्स ग्रीन पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नसीम अंसारी ने रविवार को PGP अध्यक्ष डॉ सुधांशु को उनके 54 वें जन्मदिन पर बधाई दी और उनके नेतृत्व की सराहना की। अंसारी ने उनके निज निवास पर पहुंच कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुधांशु जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता से पीजीपी में नया जोश और नई ऊर्जा भरने का काम किया है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और आरोग्यपूर्ण जीवन प्रदान करे। साथ मे पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ तन्मय राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर गौरव राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट कपिल शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित मुकेश प्रदेश संगठन महामंत्री मेघराज कुमावत दौसा लोकसभा प्रभारी विष्णु कुमार शर्मा सिविल लाइन विधानसभा प्रभारी कमरुद्दीन खान बाड़ी विधानसभा प्रभारी प्रशांत त्यागी जमवारामगढ़ विधानसभा प्रभारी कानाराम जाजोरिया व कमलेश चौधरी मोईन खान नितिन पाठक बाबा जफर खान शुभम परवाल अंकित सोमानी विजय मीणा अन्य साथियों ने जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी l

    सादर प्रकाशनार्थ
    कमलेश चौधरी

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413



  • जोधपुर में आबकारी निरीक्षक एवं उसका वाहन चालक ( प्राईवेट व्यक्ति) 25 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी

    जयपुर, 15 फरवरी, बुधवार। ए.सी. बी. मुख्यालय के निर्देश पर एस.यू. अजमेर इकाई द्वारा आज जोधपुर में कार्यवाही करते हुये सोमराज विश्नोई आबकारी निरीक्षक वृत बिलाड़ा, जिला जोधपुर एवं उसके वाहन चालक सुनील विश्नोई ( प्राईवेट व्यक्ति) को परिवादी से 25 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि ए.सी.बी. की एस.यू. अजमेर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके द्वारा संचालित लाईसेंसशुदा शराब की दूकान को निर्बाध रूप से चलने देने की एवज में सोमराज विश्नोई आबकारी निरीक्षक वृत बिलाड़ा, जिला जोधपुर द्वारा मासिक बंधी के रूप में 25 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

    जिस पर एसीबी अजमेर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री समीर कुमार सिंह के सुपरवीजन में एसीबी एस.यू अजमेर इकाई के उप अधीक्षक पुलिस श्री राकेश वर्मा के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक श्रीमती मीरा बेनीवाल एवं मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये सोमराज विश्नोई पुत्र श्री भगवानाराम निवासी प्लॉट नं0 9, मारवाड़ अस्पताल के पास, मण्डोर, जोधपुर हाल आबकारी निरीक्षक वृत बिलाड़ा, जिला जोधपुर एवं उसके वाहन चालक सुनील विश्नोई पुत्र श्री मांगीलाल निवासी 34 सूर्यनगर, विजेश कॉलोनी, पुलिस थाना महामंदिर, जोधपुर हाल (प्राईवेट व्यक्ति) को परिवादी से 25 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

    एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री समीर कुमार सिंह के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

    एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

    > In Jodhpur Excise Inspector and his driver (private person) arrested red handed taking bribe of Rs.25,000

    > Housing A

Design a site like this with WordPress.com
Get started