Blog

  • जयपुर में किराना दुकान में छिपा चोर, 7 लाख चुराए:शॉप ओपन करते ही निकल कर भागा, CCTV फुटेज में कैद हुई करतूत


    नाहरगढ़ रोड थाना इलाके में किराना दुकान में छिपा चोर गल्ले में रखे 7 लाख रुपए चोरी कर ले गया। (डेमो पिक)
    जयपुर में किराना शॉप में चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। बिना शटर मोड़े और ताले तोड़े चोर गल्ले में रखे 7 लाख रुपए चोरी कर ले गया। शॉप में लगे CCTV फुटेज को खंगालने पर चोर की करतूत कैद मिली। नाहरगढ़ रोड थाने में पीड़ित बिजनेसमैन ने चोरी का मामला दर्ज करवाया है।

    पुलिस ने बताया कि कंवर नगर छोटी चौपड़ निवासी सुरेन्द्र चंगुलानी ने मामला दर्ज करवाया है। छोटी चौपड़ स्थित गणगौरी बाजार में उनकी शिव ट्रेडिंग कंपनी के नाम से किराना होल सेल का बिजनेस है। 8 फरवरी की रात को शॉप बंद करके वह घर चले गए। अगले दिन सुबह दुकान का शटर खोल कर अंदर गए। उसी समय 5-7 कस्टमर आ गए। इस दौरान पहले से शॉप में छिपा व्यक्ति निकल कर भाग निकला।

    CCTV फुटेज में कैद मिली करतूत
    शक होने पर बिजनेसमैन सुरेन्द्र ने शॉप का गल्ला चैक किया। गल्ले में रखे 7 लाख रुपए गायब मिले। शॉप में लगे CCTV फुटेज को खंगाला। फुटेज चैक करने पर चोर की करतूत कैद मिली। पीड़ित की शिकायत पर नाहरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फुटेज के आधार पर बिजनेसमैन की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

    Thief hiding in a grocery shop in Jaipur, stole 7 lakhs: ran away as soon as the shop was opened, the act captured in CCTV footage

    *Jaipur 11 February*
    Thieves hiding in grocery store in Nahargarh Road police station area kept 7 lakhs in neck

  • *जयपुर में किराना दुकान में छिपा चोर, 7 लाख चुराए:शॉप ओपन करते ही निकल कर भागा, CCTV फुटेज में कैद हुई करतूत*

    *जयपुर 11 फ़रवरी*
    नाहरगढ़ रोड थाना इलाके में किराना दुकान में छिपा चोर गल्ले में रखे 7 लाख रुपए चोरी कर ले गया। (डेमो पिक)
    जयपुर में किराना शॉप में चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। बिना शटर मोड़े और ताले तोड़े चोर गल्ले में रखे 7 लाख रुपए चोरी कर ले गया। शॉप में लगे CCTV फुटेज को खंगालने पर चोर की करतूत कैद मिली। नाहरगढ़ रोड थाने में पीड़ित बिजनेसमैन ने चोरी का मामला दर्ज करवाया है।


    पुलिस ने बताया कि कंवर नगर छोटी चौपड़ निवासी सुरेन्द्र चंगुलानी ने मामला दर्ज करवाया है। छोटी चौपड़ स्थित गणगौरी बाजार में उनकी शिव ट्रेडिंग कंपनी के नाम से किराना होल सेल का बिजनेस है। 8 फरवरी की रात को शॉप बंद करके वह घर चले गए। अगले दिन सुबह दुकान का शटर खोल कर अंदर गए। उसी समय 5-7 कस्टमर आ गए। इस दौरान पहले से शॉप में छिपा व्यक्ति निकल कर भाग निकला।

    CCTV फुटेज में कैद मिली करतूत
    शक होने पर बिजनेसमैन सुरेन्द्र ने शॉप का गल्ला चैक किया। गल्ले में रखे 7 लाख रुपए गायब मिले। शॉप में लगे CCTV फुटेज को खंगाला। फुटेज चैक करने पर चोर की करतूत कैद मिली। पीड़ित की शिकायत पर नाहरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फुटेज के आधार पर बिजनेसमैन की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया।



  • > अलवर में पुलिस थाना माँढ़ण का उपनिरीक्षक थानाधिकारी एवं हैड कानिस्टेबल 25 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    > आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी

    जयपुर, 10 फरवरी, शुक्रवार । ए. सी. बी. मुख्यालय के निर्देश पर अलवर – प्रथम इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये मुकेश यादव उपनिरीक्षक पुलिस थानाधिकारी एवं प्रद्युम्न सिंह यादव हैड कानिस्टेबल पुलिस थाना माँढण, पुलिस जिला भिवाड़ी, जिला अलवर को परिवादी से 25 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि ए.सी.बी. की अलवर – प्रथम इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके शराब की दुकान को निर्बाध रूप से चलने देने एवं आबकारी का मुकदमा दर्ज नहीं करने की एवज में मुकेश यादव उपनिरीक्षक पुलिस थानाधिकारी एवं प्रद्युम्न सिंह यादव हैड कानिस्टेबल पुलिस थाना माँढण, पुलिस जिला भिवाड़ी, जिला अलवर द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

    जिस पर एसीबी के जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री कालूराम रावत के सुपरवीजन में एसीबी की अलवर – प्रथम इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय सिंह द्वारा शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक श्री प्रेमचंद द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये मुकेश यादव उपनिरीक्षक पुलिस थानाधिकारी एवं प्रद्युम्न सिंह यादव हैड कानिस्टेबल पुलिस थाना माँढण, पुलिस जिला भिवाड़ी, जिला अलवर को परिवादी से 25 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी थानाधिकारी एवं हैड कानिस्टेबल द्वारा पूर्व में परिवादी द्वारा रिश्वत देने से मना करने पर उसके विरूद्ध दिनांक 29-1-2023 को आबकारी ऐक्ट के दो प्रकरण दर्ज किये थे ।

    एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम. एन. के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा ।

    एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत हैं।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413



  • > डूंगरपुर में हैड कानिस्टेबल 6 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    > आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी

    जयपुर, 10 फरवरी, शुक्रवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर डूंगरपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये ईश्वर लाल खराड़ी हैड कानिस्टेबल पुलिस चौकी देवल, पुलिस थाना सदर, जिला डूंगरपुर को परिवादी से 6 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि ए.सी.बी. की डूंगरपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके विरूद्ध दर्ज मारपीट के प्रकरण में मदद करने की एवज में अनुसंधान अधिकारी ईश्वर लाल खराड़ी हैड कानिस्टेबल पुलिस चौकी देवल, पुलिस थाना सदर, जिला डूंगरपुर द्वारा 21 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

    जिस पर एसीबी के उदयपुर के उपमहानिरीक्षक पुलिस श्री राजेन्द्र प्रसाद गोयल के सुपरवीजन में एसीबी की डूंगरपुर इकाई के उप अधीक्षक श्री हेरम्ब जोशी द्वारा शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये ईश्वर लाल खराड़ी पुत्र श्री तेजाजी मीणा निवासी सारोली, तहसील खेरवाड़ा, जिला उदयपुर हाल हैड कानिस्टेबल पुलिस चौकी देवल, पुलिस थाना सदर, जिला डूंगरपुर को परिवादी से 6 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी द्वारा परिवादी से शिकायत से पूर्व ही 11 हजार रुपये रिश्वत के रूप में वसूल कर चुका था।

    एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम. एन. के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा ।

    एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

    > Head constable in Dungarpur arrested red-handed taking bribe of Rs.6,000

    > Search continues at residence and other places

    Jaipur,

  • कोटा में 10वीं मंजिल से कूदकर छात्रा ने किया सुसाइड:डायरी में लिखा- गुडबॉय मम्मी पापा, मुझे माफ़ करना; नीट की कर रही थी तैयारीकोटा में एक छात्रा ने मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के 10वीं मंजिल से कूकर सुसाइड कर लिया। छात्रा करीब 100 फीट की ऊंटाई से जमीन पर गिरी। इससे खून फैल गया। वहीं, पुलिस को छात्रा के कमरे से एक डायरी मिली है। इसमें एक नोट लिखा है- गुडबाय मम्मी-पापा, मुझे माफ करना। पुलिस ने शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। फिलहाल सुसाइड के कारण सामने नहीं आए है। घटना कुन्हाड़ी थाना इलाके में लेंडमार्क सिटी में बुधवार शाम की है।डीएसपी शंकर लाल ने बताया- छात्रा कृष्णा (17) बाड़मेर की रहने वाली थी। चार भाई में तीसरे नम्बर की थी। ऑनलाइन नीट की तैयारी कर रही थी। चारों भाई बहन लेंडमार्क सिटी इलाके में कृष्णा पैराडाइज में किराए के फ्लेट में रहते हैं। शाम 7 बजे कृष्णा के नीचे गिरने की सूचना मिली। उसे तुरंत हॉस्पिटल लाया गया। ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत घोषित किया। मृतका के परिजनों को सूचना दी है

    लेंडमार्क सिटी स्थित बिल्डिंग इसी की 10वीं मंजिल से कूदी छात्रा।
    लेंडमार्क सिटी स्थित बिल्डिंग इसी की 10वीं मंजिल से कूदी छात्रा।
    छात्रा मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के दूसरे माले पर रहती थी। उसका बड़ा भाई अलवर से बीएससी कर रहा है। कोटा में अपने भाई बहिन के साथ रहता है। घटना वाले दिन किसी काम से वो अलवर गया हुआ था। सबसे छोटा भाई कक्षा 6 में पढ़ता है। शाम के वक्त छोटा भाई ट्यूशन गया हुआ था। दूसरे नम्बर की बहिन 12वीं पास कर चुकी है। कम्प्टीशन की तैयारी कर रही है। घटना के वक्त वो अपने फ्लैट में बाथरूम में थी। शाम के वक्त ही कृष्णा दूसरे माले से 10वें माले पर चली गई। फिर वहां से नीचे कूद गई। इलाके के लोगो ने पुलिस को सूचना दी। कृष्णा के पास खुद का मोबाइल फोन नहीं था।

    मृतक छात्रा कृष्णा कोटा में ऑनलाइन नीट की तैयारी कर रही थी।
    मृतक छात्रा कृष्णा कोटा में ऑनलाइन नीट की तैयारी कर रही थी।
    11 दिन में 3 स्टूडेंट्स गिरे,फरवरी में दूसरी घटना

    शहर में 11 दिनों में 3 स्टूडेंट्स के गिरने की घटना सामने आ चुकी। इनमें से एक हादसा था। 3 फरवरी की रात को जवाहर नगर इलाके के हॉस्टल की छठी मंजिल से गिरने से एक कोचिंग स्टूडेंट की मौत हो गई थी। हादसा रात को 11:15 बजे हुआ था। जब वह अपने तीन दोस्तों के साथ बालकनी में बैठा था। बैलेंस बिगड़ने से पास ही बालकनी में लगी जाली को तोड़ते हुए वह सीधा नीचे जा गिरा। मृतक इशांशु भट्टाचार्य (20) धुपगुरी, जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) का रहना वाला था। और नीट की तैयारी कर रहा था।

    3 फरवरी को भी एक छात्र की हॉस्टल की बिल्डिंग से गिरने से मौत हो गई थी।
    3 फरवरी को भी एक छात्र की हॉस्टल की बिल्डिंग से गिरने से मौत हो गई थी।
    इससे पहले कोटा के विज्ञान नगर इलाके में 29 जनवरी को एक कोचिंग स्टूडेंट ने सुसाइड का प्रयास किया था। स्टूडेंट हॉस्टल की चौथी मंजिल की बालकनी से नीचे कूद गया था। गंभीर हालत में उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। स्टूडेंट के बालकनी से गिरते हुए का CCTV फुटेज भी सामने आया था।

    29 जनवरी को एक कोचिंग स्टूडेंट ने चौथी मंजिल से कूदकर सुसाइड की कोशिश की थी।
    29 जनवरी को एक कोचिंग स्टूडेंट ने चौथी मंजिल से कूदकर सुसाइड की कोशिश की थी।
    ये भी पढ़ें

    सुसाइड नोट की काली स्याही में हर स्टूडेंट का दर्द:खून चूस लेते हैं कोचिंग, मम्मी! आपने चालाकी से साइंस दिला दिया

    इन सुसाइड नोट में सबक हैं… स्टूडेंट्स के लिए, उनके पेरेंट्स के लिए, कोचिंग संचालक और व्यवस्था से जुड़े अफसरों के लिए… ताकि आगे से कोई आत्महत्या करने को मजबूर न हो।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

  • जालोर में डिस्कॉम का कनिष्ठ अभियंता 4 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी

    जयपुर, 08 फरवरी, बुधवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर जालोर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये विनोद कुमार कनिष्ठ अभियंता वृत- सांकड़, सांचौर, जोधपुर डिस्कॉम, जालोर को परिवादी से 4 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि ए.सी.बी. की जालोर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि विद्युत ट्रांसफार्मर बदलने की एवज में विनोद कुमार कनिष्ठ अभियंता वृत- सांकड़, सांचौर, जोधपुर डिस्कॉम, जालोर द्वारा 10 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

    जिस पर एसीबी जोधपुर के महानिरीक्षक पुलिस श्री सवाई सिंह गोदारा के सुपरवीजन में एसीबी जालोर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महावीर सिंह राणावत के निर्देशन में द्वारा शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक श्री दीनदयाल वैष्णव द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये विनोद कुमार पुत्र श्री दयालाल राजपुरोहित निवासी दाता, सांचौर, जिला जालोर हाल कनिष्ठ अभियंता वृत- सांकड़, सांचौर, जोधपुर डिस्कॉम, जालोर को परिवादी से 4 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

    एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम. एन. के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा ।

    एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

  • प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से जयपुर महाखेल को संबोधित किया
    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्यम से जयपुर महाखेल को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कबड्डी मैच भी देखा। जयपुर ग्रामीण से लोकसभा सांसद श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ 2017 से जयपुर महाखेल का आयोजन कर रहे हैं।

    इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने इस व्‍यापक प्रतिस्‍पर्धा में पदक विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और उनके परिवारों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह खिलाड़ी खेल के मैदान में केवल भाग लेने के लिए नहीं बल्कि जीतने और सीखने के लिए आए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘जीत तभी सुनिश्चित होती है, जब उसमें सीखने की लगन शामिल होती है।’’ उन्होंने कहा कि कोई भी खिलाड़ी खेल के मैदान से खाली हाथ नहीं जाता। प्रधानमंत्री ने कहा, “खेल केवल एक शैली नहीं है, बल्कि एक उद्योग है, क्योंकि खेल से संबंधित चीजें और संसाधन बना रहे एमएसएमई के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिल रहा है।“ उन्होंने खेल क्षेत्र से जुड़े एमएसएमई को मजबूत करने के लिए बजट में की गई कई महत्वपूर्ण घोषणाओं की जानकारी दी। उन्होंने पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान यानि पीएम विकास योजना का उदाहरण दिया और कहा कि यह योजना शारीरिक कौशल और हाथ के औजारों से काम करने वाले लोगों के लिए बहुत मददगार साबित होगी। उन्होंने बताया कि पीएम विश्वकर्मा योजना द्वारा दी जाने वाली वित्तीय सहायता से हमारे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और उनके लिए नए बाजार भी तैयार होंगे।

    संबोधन का समापन करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा, “जब पूरे मन से प्रयास किए जाते हैं, तो परिणाम सुनिश्चित होते हैं।” उन्होंने टोक्यो ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान देश के प्रयासों पर प्रकाश डाला और कहा कि परिणाम सबके सामने हैं। उन्होंने कहा कि जयपुर महाखेल के दौरान किए गए प्रयासों के भविष्य में शानदार परिणाम मिलेंगे। प्रधानमंत्री ने निष्कर्ष के तौर पर कहा, “देश के लिए अगला स्वर्ण और रजत पदक विजेता आपके बीच से निकलेगा। अगर आप निश्चित कर लेंगे, तो ओलिंपिक में भी तिरंगे की शान बढ़ा पायेंगे। आप जहां भी जाएंगे देश का नाम रोशन करेंगे। मुझे विश्वास है, हमारे युवा देश की सफलता को बहुत आगे ले जाएंगे।“

    इस अवसर पर जयपुर ग्रामीण से लोकसभा सदस्य श्री राज्यवर्धन सिंह राठौर और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    पृष्ठभूमि

    इस वर्ष कबड्डी प्रतियोगिता पर विशेष ध्यान देते हुए, यह महाखेल आयोजन राष्ट्रीय युवा दिवस यानि 12 जनवरी 2023 को शुरू हुआ। इस महाखेल में जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र के 450 से अधिक ग्राम पंचायतों, नगर पालिकाओं तथा सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों के वार्डों के 6400 से अधिक युवाओं और खिलाड़ियों की भागीदारी हुई है। यह आयोजन जयपुर के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करता है और उन्हें खेल को करियर विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित भी करता है।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413



  • जयपुर में नगर निगम हैरिटेज का वरिष्ठ सहायक 25 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी

    जयपुर, 24 जनवरी मंगलवार । ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर नगर – तृतीय इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये मेघराज चावरिया वरिष्ठ सहायक, संस्थापन शाखा कार्यालय उपायुक्त आदर्शनगर जोन, नगर निगम हैरिटेज जयपुर को परिवादी से 25 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि ए.सी.बी. की जयपुर नगर-तृतीय इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी माताजी की बकाया पेंशन के भुगतान करने की एवज में मेघराज चावरिया वरिष्ठ सहायक, संस्थापन शाखा कार्यालय उपायुक्त आदर्शनगर जोन, नगर निगम हैरिटेज जयपुर द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

    जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री कालू राम रावत के सुपरवीजन में एसीबी की जयपुर नगर तृतीय इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु कुलदीप के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उप अधीक्षक पुलिस श्री सुरेश कुमार स्वामी द्वारा मय टीम आज ट्रेप कार्यवाही करते हुये मेघराज चावरिया पुत्र श्री लखनलाल निवासी मकान नं0 5-7, वार्ड नं0 90, अशोक चौक, आदर्शनगर, जयपुर हाल वरिष्ठ सहायक, संस्थापन शाखा कार्यालय उपायुक्त आदर्शनगर जोन, नगर निगम हैरिटेज जयपुर को परिवादी से 25 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

    एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा ।

    एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

    Office of the Director General Anti-Corruption Bureau (Public Relations Cell)

    Press note

    In Jaipur, senior assistant of Municipal Corporation Heritage arrested red-handed taking bribe of Rs 25,000

    > Searches at residence and other places

  • टोंक स्थापना दिवस पर मिर्जा नसीम बैग टोंक रत्न अवार्ड से सम्मानीत


    आज दिनांक16,जनवरी,2023 को सेफी एकेडमी टोंक, अंजुमन तामीर ए उर्दू टोंक,बज्म ए वासिफ टोंक,मुराद एकेडमी टोंक ने मिलकर दारुल उलूम खलीलया में एक प्रोग्राम रख कर जनाब मिर्जा नसीम बैग साहब की उर्दू अदब की खिदमात को देखते हुए और टोंक स्थापना दिवस पर टोंक रत्न का अवार्ड मिलने पर , सम्मान किया प्रोग्राम की अध्यक्षता जनाब नवल खान समाज कल्याण अधिकारी,ने की और मुख्य अतिथि जनाब मुफ्ती इस्लाहुद्दीन खिजर साहब जनाब नीतीश कुमार जैन अल्पसंख्यक अधिकारी टोंक रहे,और व्शिष्ठ अथिति उस्ताद शायर जनाब अब्दुल हफीज शोक अहसनी साहब, और अजीत सिंघल साहब रहे प्रोग्राम की निजामत आलमी शोहरत याफता शायर डा,जिया टोंकी साहब ने की,प्रोग्राम में अनवर अली खान साहब ने अपने खयालात पेश किए,उनके बाद डा,अरशद अब्दुल हमीद साहब ने बेग साहब की शख्सियत पर रोशनी डाली उसके बाद उस्ताद शायर डा,शोएब साहब ने अपने खयालात पेश किए और तोसीफ नामा पड़ कर सुनाया, उसके पश्चात बेग साहब को अतिथियों द्वारा शाल उड़ा कर साफा पहना कर और तोसीफ़ नामा पेश करके सम्मान किया गया, प्रोग्राम के आखिर में सेफी एकेडमी टोंक के जनरल सेक्रेटरी डा,वसीम अंजुम सेफी ने सब का शुक्रिया अदा किया,प्रोग्राम में यूसुफ यूनिवर्सल,शब्बीर नागोरी, मोहसिन खान,सालुद्दीन पत्रकार,असलम भास्कर,असलम अंसारी, कारी इज्जत सेफी,नवाब सेफी,अब्दुल बाकी,नदीम सेफी,आमीन नजमी सेफी,शराफत खान,शब्बीर कायम खानी,कारी सखावत अफजल,एजाज़ फाइजी,साबिर हसन रईस,रियाज राना,अजीजुल्लाह शीरानी,शहर काजी,तहहीरुल इस्लाम,ताहिर हुसैन,सुरूर सेफी,इकबाल हाशमी, रईस भाई, सूफियान,बरकत साइबी,ताहिर बेग,साजिद बेग,आबिद नियाजी, दुला मियां,शहजादा दानिश,आरिफ बेग,अबरार हसनी,अतीक जोधपुरी,और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे,

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

    Today, on January 16, 2023, Saifee Academy Tonk, Anjuman Tameer-e-Urdu Tonk, Bazm-e-Wasif Tonk, Murad Academy Tonk together organized a program in Darul Uloom Khalilaya to celebrate the Urdu culture of Janab Mirza Naseem Baig.

  • जयपुर में निर्माणाधीन मकान की दीवार धमाके के साथ गिर गई। मलबे में दो बच्चे दब गए। लोगों हाथों से मिट्टी खोदकर बच्चों को बाहर निकाला। घरवाले बच्चों को हॉस्पिटल ले गए, जहां एक बच्चे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना भट्टाबस्ती इलाके में शनिवार शाम सवा 6 बजे हुई।

    SHO हुकम सिंह ने बताया- हादसा न्यू संजय नगर बजरंग नगर में हुआ। कॉलोनी में शेरू खान के निर्माणाधीन मकान का काम कर चल रहा है। देर शाम पड़ोसी फैजान (6) पुत्र साजिद और शैंपू (6) पुत्र शरीफ पास ही खेल रहे थे। अचानक निर्माणाधीन मकान की मिट्टी ढह गई। मिट्टी ढहने से मकान की दीवार धमाके के साथ गिर गई।

    तेज धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। लोग हाथों से ही मलबे को हटाकर बच्चों को ढूंढने लगे। 10 से अधिक लोग खुद फावड़ा लेकर मिट्टी हटाने में जुट गए। पुलिस और सिविल डिफेंस टीम भी मौके पर पहुंच गई। हाथों से मिट्टी को खोदकर ही दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया।दोनों बच्चों को कावंटिया अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने फैजान को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल शैंपू को भर्ती कर लिया गया।10 मिनट के अंतराल में बच्चों को निकाला बाहर डिप्टी कंट्रोल (सिविल डिफेंस) अमित शर्मा ने बताया कि टीम के साथ काफी संख्या में लोग मिट्टी में दबे बच्चों को ढूंढने में जुट गए थे। हादसे के महज 5 मिनट बाद ही एक बच्चे शैंपू को हाथों से मिट्टी खोलकर बाहर निकाल लिया गया था। मिट्टी में दबे दूसरे बच्चे
    फैजान को उसके करीब 10 मिनट बाद बाहर निकाला गया।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

    The wall of the under-construction house in Jaipur collapsed with a bang. Two children were buried under the debris. People dug out the soil with their hands and took out the children. The family members took the children to the hospital, where doctors declared a child dead.

Design a site like this with WordPress.com
Get started