Blog

  • पुलिस थाना ट्रांसपोर्टनगर की ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्यवाही

    अवैध मादक पदार्थ स्मैक की ब्रिकी कर रहे अभियुक्त को किया

    गिरफतार

    > आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 03 ग्राम स्मैक बरामद

    जयपुर, 20 मई, 2023 श्री ज्ञानचन्द्र यादव, पुलिस उपायुक्त, जयपुर पूर्व ने बताया की श्रीमान आनन्द श्रीवास्तव, पुलिस आयुक्त, जयपुर द्वारा जयपुर शहर में नशीले मादक पदार्थ की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत सभी थानाधिकारियों को विशेष निर्देश दिये गये थे। उक्त अभियान को सफल बनाने में श्री अवनीश कुमार शर्मा, कार्यवाहक पुलिस उपायुक्त, जयपुर पूर्व के निर्देशन में श्री हवासिंह, सहायक पुलिस आयुक्त, आदर्शनगर जयपुर पूर्व के निकट सुपरविजन में श्री जयप्रकाश पूनियां पु०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना ट्रांसपोर्टनगर जयपुर पूर्व की टीम गठित की गई। टीम द्वारा दिनांक 20.05.2023 को दौराने गश्त निगरानी बदमाशान रोडवेज बस डिपो के अन्दर रोटरी सर्किल के पास में संदिग्ध पाये जाने व चैक करने पर अवैध मादक पदार्थ स्मैक बिना वैध अनुज्ञापत्र के रखने पर गोर्वधन सिंह पुत्र श्री नाथूसिंह उम्र 28 साल जाति राजपूत निवासी म.नं. 384, नायकों का टीबा, रोडवेज डिपो के पास पुलिस थाना ट्रांसपोर्टनगर जिला जयपुर पूर्व के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक 03 ग्राम बरामद कर मुल्जिम को अपराध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में गिरफतार किया गया। प्रकरण हाजा में मुल्जिम से मादक पदार्थ प्राप्ति स्त्रोत के बारे में पूछताछ जारी है।

    गिरफतारशुदा अभियुक्तः-

    गोर्वधन सिंह पुत्र श्री नाथूसिंह उम्र 28 साल जाति राजपूत निवासी म.नं. 384, नायकों का टीबा, रोडवेज डिपो के पास पुलिस थाना ट्रांसपोर्टनगर जिला जयपुर पूर्व

    बरामदगीः- 03 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक

    पुलिस थाना ट्रांसपोर्टनगर जयपुर पूर्व टीम के सदस्यः-

    1 श्री जयप्रकाश पूनियां, पुलिस निरीक्षक

    2 श्री महेश कुमार, कानि. 6471 3 श्री कैलाश नेहरा, कानि. 9328

    4 श्री धर्मेन्द्र कुमार, कानि. 10390

    5 श्री राजेश कुमार, कानि चालक 5570

    विशेष भूमिका:- श्री धर्मेन्द्र कुमार कानि0 10380, आसूचना अधिकारी थाना ट्रांसपोर्टनगर की सम्पूर्ण कार्यवाही व आसूचना संकलन में विशेष भूमिका रही है।

    फोटो मुल्जिम:-

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुर न्यूज 7737376413

    Action against illegal drugs under Operation Clean Sweep of Police Station Transport Nagar

    The accused selling illegal drug smack was arrested

    Arrested

    > Illicit drugs from the possession of the accused 03 c

  • पुलिस थाना ट्रांसपोर्टनगर जयपुर (पूर्व) की बड़ी कार्यवाही, मोबाईल लूटने वाली गैंग का पर्दाफाश कर खरीदारों सहित 05 आरोपी गिरफतार ।

    • 80 हजार रूपये कीमत के चार मोबाईल फोन बरामद |

    जयपुर, 20 मई, 2023 श्री ज्ञानचन्द्र यादव (भा.पु.से.), पुलिस उपायुक्त, जयपुर (पूर्व) ने बताया कि जिला जयपुर पूर्व में बढती मोबाईल फोन चोरी एवं स्नैचिंग की बढ़ती वारदातों पर लगाम लगाने तथा वारदातो को अंजाम देने वालों को पकड़ने के लिये जिला जयपुर पूर्व में श्री अवनीश कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जयपुर पूर्व एवं श्री हवासिंह, सहायक पुलिस आयुक्त, आदर्शनगर जयपुर पूर्व के निकटतम सुपरविजन में जयप्रकाश पूनियां पु०नि० थानाधिकारी, पुलिस थाना ट्रांसपोर्टनगर, जयपुर पूर्व के निर्देशन में श्री संतोष कुमार स0उ0नि०, श्री धर्मेन्द्र कुमार कानि0 10390, श्री ओमवीर सिंह कानि. 10393 श्री कैलाश चन्द्र कानि 3685 की एक विशेष टीम गठित की गई।

    दिनांक 17.02.2023 को परिवादी श्री रतनलाल जोलिया निवासी दौसा ने द्वारा दर्ज कराया कि दिनांक 17.05.2023 को सायंकाल के समय में आईसीआईसीआई बैंक में काम करके आपने घर जा रहा था तो रोटरी सर्किल के पास एक एवेन्जर बाईक पर दो युवक आये और मेरे साथ धक्का मुक्की करके जबरदस्ती मेरा मोबाईल फोन लूटकर भाग गये। आदि रिपोर्ट पर अभियोग संख्या 159 / 2023 धारा 392 आईपीसी में दर्ज कर लूटे गये मोबाईल फोन व मुल्जिमान की तलाश हेतु मुखबिर मामूर किये गये एवं सीसीटीवी कैमरा देखे गये।

    गठित टीम द्वारा आज दिनांक 20.05.2023 को दौराने तलाश माल मुल्जिमान मुखबिर की सूचना पर प्रकरण हाजा की घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल एवेन्जर के रजिस्ट्रेशन के आधार पर मोबाईल फोन लूटने वाले मुल्जिमान शाहरूख एवं लखन मेहरा को दस्तयाब कर प्रकरण हाजा का माल मोबाईल फोन व मोटरसाईकिल बरामद किया जाकर मुल्जिमान को गिरफतार किया गया। साथ ही इनके साथी व खरीददार 03 व्यक्ति इकराम, आमीन एवं जावेद को गिरफतार कर उनके कब्जे से 03 मोबाईल फोन बरामद किये जिनसे तफतीश एवं पूछताछ की जा रही है। 1

    गिरफ्तार मुल्जिमान / गैरसायलानः- 1 शाहरूख पुत्र श्री एसदीन जाति मुसलमान उम्र 22 साल निवासी रहमत नगर

    पुरानी चुंगी के पास, सडवा मोड दिल्ली बाईपास पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर जयपुर उत्तर 2 लखन मेहरा पुत्र श्री मिश्रीलाल जाति मेहरा उम्र 22 साल निवासी म.नं. 23, सुपर

    बाजार केसर मशीन के पास पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर जयपुर उत्तर 3 इकराम पुत्र श्री मौहम्मद जाति मुसलमान उम्र 35 साल निवासी रहमत नगर सडवा मोड पुरानी चुंगी के पास दिल्ली बाईपास रोड पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर जयपुर

    4 आमीन पुत्र श्री शेर खान जाति मुसलमान उम्र 35 साल निवासी रहमत नगर सडवा मोड पुरानी चुंगी के पास दिल्ली बाईपास रोड पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर जयपुर 6 जावेद पुत्र मौहम्मद सलीम जाति फकीर मुसलमान उम्र 21 साल म.नं. 21, रहमत

    नगर सडवा मोड पुरानी चुंगी के पास दिल्ली बाईपास रोड पुलिस थाना

    जयसिंहपुरा खोर जयपुर

    तरीका वारदात:- मुल्जिमान नशा करने के आदि है। इसलिये स्मैक व गांजा के नशे की लत को पूरा करने हेतु रूपयो की जरूरत के लिये सुनसान जगहों पर राह चलते लागो से उनके मोबाईल फोन लूटकर फरार हो जाते है।

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुर न्यूज 7737376413

    Big action of Police Station Transport Nagar Jaipur (East), 05 accused including buyers were arrested after exposing mobile robbery gang.

    • Four mobile phones worth Rs 80 thousand recovered.

    Jaipur, May 20, 2023

  • *पायलट की जनसभा में 13 विधायक पहुंचे, गहलोत पर निशाना: मंत्री हेमाराम ने कहा- CM भ्रष्टाचार का आरोपी मानते हैं तो मंत्रिमंडल से बाहर करें*

    जयपुर
    पेपरलीक और करप्शन के खिलाफ सचिन पायलट की जनसंघर्ष यात्रा आज जयपुर में समाप्त हो गई। यात्रा महापुरा मोड़ से शुरू होकर अजमेर रोड पर एक फेज में ही पूरी हुई। अब यहां पायलट की जनसभा हो रही है। माना जा रहा है कि इस सभा में पायलट अगले सियासी कदम की घोषणा कर सकते हैं। सभा में अब तक 13 विधायक पहुंच चुके हैं।

    यात्रा के आखिर दिन अच्छी खासी संख्या में पायलट के समर्थक पहुंचे। वन मंत्री हेमाराम चौधरी ने सोमवार को यात्रा हिस्सा लिया। पायलट समर्थक विधायक, मंत्री अब तक इस पैदल यात्रा से दूर थे, लेकिन जनसभा कई जनप्रतिनिधि पहुंचे हैं। मंत्री राजेंद्र गुढ़ा, जीआर खटाना, वेद सोलंकी, सुरेश मोदी, पारीक, हरीश मीणा, खिकाड़ीलाल बैरवा, गिर्राज मलिंगा, दीपेंद्र सिंह शेखावत,मुकेश भाकर और रामनिवास गावडिया इसमें प्रमुख रूप से शामिल हैं।

    पांच दिन की जनसंघर्ष यात्रा आज जयपुर में समाप्त हो गई। अब अजमेर रोड पर पायलट जन सभा कर रहे हैं। इसमें उनके समर्थक विधायक-मंत्री भी पहुंचे हैं।
    पांच दिन की जनसंघर्ष यात्रा आज जयपुर में समाप्त हो गई। अब अजमेर रोड पर पायलट जन सभा कर रहे हैं। इसमें उनके समर्थक विधायक-मंत्री भी पहुंचे हैं।
    जनसभा में पायलट समर्थक विधायकों ने सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा। नागौर की लाडनूं सीट से विधायक मुकेश भाकर ने कहा, ‘गहलोत चाहते हैं कि पायलट पार्टी छोड़कर चले जाएं। हम कहीं नहीं जाएंगे। यहीं रहकर इनकी छाती पर मूंग दलेंगे।’

    मंत्री हेमाराम बोले- सीएम के आरोपों से आहत हूं
    सचिन पायलट की यात्रा में शामिल हुए मंत्री हेमाराम चौधरी ने सीएम अशोक गहलोत के आरोपों पर पलटवार किया है। मंत्री चौधरी ने कहा मुख्यमंत्री ने जिस तरह के आरोप लगाए हैं, उससे आहत हूं। अगर मुख्यमंत्री पैसे लेने का आरोपी मानते हैं तो मंत्रिमंडल से बाहर कर दें। मुझे मंत्री क्यों बना रखा है? इस यात्रा में नहीं आता तो कहां जाता। हमें बुलाया नहीं था, लेकिन जनता का मूड देख हम आए हैं, हम जनता से दूर कैसे रह सकते हैं।

    इससे पहले पायलट ने 11 मई को अजमेर में आरपीएससी के पास से जनसंघर्ष यात्रा शुरू की थी। पांच दिन में 125 किलोमीटर की दूरी तय करके यात्रा जयपुर पहुंची है। इस यात्रा ने पेपरलीक और बीजेपी राज में करप्शन के मुद‌दे को फिर हवा दे दी है। पायलट की यात्रा में उठाए गए बीजेपी राज के करप्शन को लेकर अब आगे भी सियासी विवाद होना तय माना जा रहा है।

    पायलट बोले- मौसम बदल रहा है, यात्रा किसी के खिलाफ नहीं, करप्शन के खिलाफ

    यात्रा खत्म होने से पहले सचिन पायलट ने कहा- मौसम बदल रहा है। यह यात्रा युवाओं के भविष्य के लिए है। सभा में युवाओं को जुड़ना है। जनसंघर्ष यात्रा किसी के खिलाफ नहीं है, यह यात्रा करप्शन के खिलाफ है।

    वन मंत्री हेमाराम चौधरी भी आज यात्रा में पहुंचे हैं। यात्रा की शुरुआत में पायलट समर्थक मंत्री-विधायक शामिल नहीं हुए थे।
    वन मंत्री हेमाराम चौधरी भी आज यात्रा में पहुंचे हैं। यात्रा की शुरुआत में पायलट समर्थक मंत्री-विधायक शामिल नहीं हुए थे।
    पायलट अगले सियासी कदम की घोषणा कर सकते हैं

    पायलट की सभा पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। सभा में युवाओं को बुलाया गया है। पायलट इस सभा में अगले कदम की घोषणा कर सकते हैं। पायलट इस सभा में सरकार को कार्रवाई करने के लिए नए सिरे से डेडलाइन दे सकते हैं। बताया जाता है कि पायलट इस सभा में आगे की रणनीति के बारे में संकेत जरूर देंगे। पायलट ने जिस तरह सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोला है। उसके बाद तरह तरह के कयास लग रहे हैं। हालांकि पायलट से जब उनके अगले कदम पर पूछा गया तो सीधा जवाब नहीं दिया, लेकिन इतना जरूर कहा कि अटकलें लगाना छोड़ दीजिए, कांग्रेस की मजबूती के लिए ही काम कर रहा हूं।

    यात्रा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में पायलट समर्थक पहुंचे रहे हैं। आज जयपुर में सभा होगी।
    यात्रा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में पायलट समर्थक पहुंचे रहे हैं। आज जयपुर में सभा होगी।
    दोनों नेताओं के बीच सुलह कराने के भी प्रयास

    फिलहाल सरकार के किसी जिम्मेदार नेता ने पायलट से बात नहीं की है। कुछ न्यूट्रल नेता चाहते हैं कि चुनावी साल में गहलोत और पायलट के मतभेद खत्म करवाकर दोनों को एक साथ कैंपेन के लिए मैदान में उतारा जाए। पायलट के अनशन के बाद उनसे बातचीत कर मनाने के लिए एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ को जिम्मा दिया था। कमलनाथ ने पायलट से बात की थी। हालांकि सुलह नहीं हो सकी। एक बार फिर कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अब सुलह की कोशिश का रास्ता तलाशने के लिए लगे हुए हैं।

    पायलट गुट चाहता है, गहलोत के हाथ पूरा पावर नहीं रहे

    सचिन पायलट और उनके खेमे से जुड़े विधायक लंबे समय से सत्ता के विकेंद्रीकरण की मांग कर रहे हैं। पायलट गुट चाहता है कि हाईकमान उनकी राय को भी अहमियत दे। पायलट की सबसे बड़ी और प्रमुख मांग सीएम अशोक गहलोत के हाथ पूरा पावर नहीं रहने देने की है। पायलट गुट चाहता है कि मुख्यमंत्री के पास से गृह, वित्त जैसे अहम विभाग नहीं रहे। पावर सेंट्रलाइजेशन पर भी पायलट गुट नाराज है।

    फोटोज में देखिए पायलट की यात्रा…

    यात्रा में युवाओं की भीड़ पहुंच रही है। आज होने वाली सभा में पायलट अपनी ताकत दिखाएंगे।
    यात्रा में युवाओं की भीड़ पहुंच रही है। आज होने वाली सभा में पायलट अपनी ताकत दिखाएंगे।
    यात्रा में पायलट समर्थक तिरंगा लेकर चल रहे हैं।
    यात्रा में पायलट समर्थक तिरंगा लेकर चल रहे हैं।
    यात्रा के दौरान पायलट ने लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने भ्रष्टाचार व पेपरलीक जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी।
    यात्रा के दौरान पायलट ने लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने भ्रष्टाचार व पेपरलीक जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

    *13 MLAs reached Pilot’s public meeting, target on Gehlot: Minister Hemaram said – if CM is accused of corruption, then drop him out of the cabinet*

    Jaipur
    Sachin Pilot’s mass struggle against paper leak and corruption

  • पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर की जुआरियों के विरूद्ध कार्यवाही > कुल 05 जुआरी गिरफतार

    कुल 17600 /- रूपये नगद जुआ रकम व उपकरण जप्त किये गये ।

    जयपुर, 15 मई, 2023 श्री ज्ञानचन्द्र यादव (IPS), पुलिस उपायुक्त, जयपुर पूर्व ने बताया कि जिला जयपुर पूर्व में बढती हुई आपराधिक गतिविधियों एवं अवैध जुआ सटटा पर अंकुश लगाने व कार्यवाही किये जाने बाबत समस्त सहायक पुलिस आयुक्तगण व थानाधिकारीगण को निर्देशित किया गया है।

    दिनांक 14.05.2023 को श्री अवनीश कुमार शर्मा (RPS), अति0 पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व एवं श्री हवासिंह (RPS), सहायक पुलिस आयुक्त, आदर्शनगर जयपुर पूर्व के निर्देशन व सुपरविजन में श्री जयप्रकाश पूनियां पु०नि०, थानाधिकारी पुलिस थाना ट्रांसपोर्टनगर के नेतृत्व में पुलिस थाना ट्रांसपोर्टनगर की टीम द्वारा जुआरियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये ईलाका थाना ट्रांसपोर्टनगर में दिल्ली बाईपास रोड पर बजरी मण्डी के पास व नाहर सिंह बाबा मन्दिर के पास घाट की गुणी के पास में दबिश देकर ताश पत्ती से रूपये पैसो पर हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेलने वालों के विरूद्ध दो स्थानों पर कार्यवाही करते हुये कुल 05 जुआरियों को गिरफतार कर उनके कब्जे से मिली जुआ रकम कुल 17600 रूपये बरामद किये गये। उक्त कार्यवाहीयों पर थाना ट्रांसपोर्टनगर पर अभियोग पंजीबद्ध किये जाकर अनुसंधान जारी है।

    पुलिस टीम:- थाना ट्रांसपोर्टनगर टीम – 1 श्री संतोष कुमार स0उ0नि0 2 श्री मनीराम कानि0 66843 श्री मौहम्मद शाहिद कानि0 2860 4 श्री लाखनसिंह कानि0 6548 5 श्री रामनिवास कानि0 10314 6 श्री राजेश कुमार कानि0 चालक 6570

    जब्ती:- 17600/- रूपये जुआ रकम व जुआ उपकरण / ताश पत्ती

    गिरफतार आरोपीगणः- 1 वहिदुर्रहमान 2 बाबूलाल मीणा 3 महेश कुमार गुप्ता 4 रामगोपाल शर्मा 5 घनश्याम महावर

    एडिटर इन चीफ अमजद खान 7737376413

    > Action taken against gamblers of Police Station Transport Nagar > Total 05 gamblers arrested

    > A total of Rs 17600 /- cash gambling money and equipment were seized.

    Jaipur, 15th May, 2023 Shri Gyanchandra Yadav (IPS), Dy.

  • पुलिस थाना ट्रांसपोर्टनगर जयपुर (पूर्व) की कार्यवाही,

    • एक मोबाईल लूट करने वाला गिरफ्तार, एक मोबाईल फोन बरामद

    जयपुर, 13 मई, 2023. श्री ज्ञानचन्द्र यादव (भा.पु.से.). पुलिस उपायुक्त, जयपुर (पूर्व) ने बताया कि जिला जयपुर पूर्व में बढती मोबाईल फोन चोरी एवं स्नैचिंग की बढ़ती वारदातो पर लगाम लगाने तथा वारदातो को अंजाम देने वालों को पकड़ने के लिये जिला जयपुर पूर्व में श्री अवनीश कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जयपुर पूर्व एवं श्री हवासिंह, सहायक पुलिस आयुक्त, आदर्शनगर जयपुर पूर्व के निकटतम सुपरविजन में जयप्रकाश पूनियां पु०नि०, थानाधिकारी, पुलिस थाना ट्रांसपोर्टनगर, जयपुर पूर्व के निर्देशन में श्री हबीब खां स0उ0नि0 श्री पप्पूराम कानि. 6642, श्री लाखनसिंह कानि. 6548 की एक विशेष टीम गठित की गई।

    दिनांक 18.02.2023 को परिवादी श्री रमेश मीणा निवासी भरत विहार आगरा रोड कानोता जयपुर द्वारा दर्ज कराया कि दिनांक 17.05.2023 को सायंकाल के समय मैं ट्रांसपोर्टनगर चौराहे पर बस में चढ़ रहा था तो अधिक भीड भाड होने के कारण एक अज्ञात व्यक्ति मेरा मोबाईल फोन लूटकर भाग गया। आदि रिपोर्ट पर अभियोग संख्या 74 / 2023 धारा 392 आईपीसी में दर्ज कर चोरी गये मोबाईल फोन व मुल्जिम की तलाश हेतु मुखबिर मामूर किये गये ।

    गठित टीम द्वारा आज दिनांक 13.05.2023 को दौराने तलाश माल मुल्जिम मुखबिर की सूचना पर प्रकरण हाजा का मोबाईल फोन को बेचने की फिराक में घुम रहे मुल्जिम मनोज कुमार साहू पुत्र श्री बाबूलाल साहू उम्र 27 वर्ष जाति तेली निवासी म.नं. 372, ऋषि गालव नगर गली नं. 6. गलता गेट पुलिस थाना गलतागेट जयपुर उत्तर के कब्जे से प्रकरण का मोबाईल फोन बरामद कर गिरफतार किया गया, जिससे तफतीश एवं पूछताछ जारी है।

    गिरफ्तार मुल्जिमानः-

    मनोज कुमार साहू पुत्र श्री बाबूलाल साहू उम्र 27 वर्ष जाति तेली निवासी म.नं. 372, ऋषि गालव नगर गली नं. 6. गलता गेट पुलिस थाना गलतार्गेट जयपुर उत्तर

    तरीका वारदात:- मुल्जिम नशा करने का आदि है। इसलिये स्मैक व गांजा के नशे की लत को पूरा करने हेतु रूपयो की जरूरत के लिये भीड़ भाड़ वाली जगहों पर राह चलते लागो के व बसों में चढ़ते वक्त सवारियों से मोबाईल फोन लूटना व चुराना बता रहा है।

    बरामदगीः- 1 मोबाईल फोन REDMI Note 9 Pro कीमत लगभग 15000 रुपये |

    फोटो:-

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

    Proceedings of Police Station Transport Nagar Jaipur (East),

    • One mobile robber arrested, one mobile phone recovered

    Jaipur, May 13, 2023. Shri Gyanchandra Yadav (I.P.S.). Deputy Commissioner of Police, Jaipur (East)

  • ढाई वर्षिय नाबालिका के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

    संवाददाता फ़िरोज़ खान

    बारां। जिला पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी बारां ने बताया कि 11 मई को फरियादी ने एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि समय करीब 4-5 बजे की बात है मै मेरे घर पर सो रहा था। मेरी पत्नी मार्केट में गई हुई थी मेरी बच्ची जिसकी उम्र 2-3 साल की जो सोनु पुत्र बाबुलाल के घर पर थी इसी समय मेरा भाई मेरे घर पर आया उसने बताया कि तेरी बच्ची रो रही है जिसके लगी हुई है उसके बाद मेरी बहिन गोद में उठाकर मेरे घर पर लाई फिर मै और मेरी बहिन मेरी बच्ची को लेकर गांव के डाक्टर के पास लेकर गये उसने हमें अस्पताल में जाने को बोला फिर वहा से हम भाई बहिन मेरी बच्ची को लेकर अन्ता अस्पताल आये जिसके गुप्तागोंसे ब्लड निकल रहा था इसके साथ सोनूू पुत्र बाबूलाल ने दुष्कर्म किया है। रिपोर्ट पर धारा 376(3) भादस व 5एम/6 पोक्सो एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान जिनेन्द्र कुमार जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां द्वारा शुरू किया गया। पीडिता का मेडीकल मुआयना मेडीकल बोर्ड से करवाया जा चुका है । घटना की गंभीरता को देखते हुऐ पुलिस अधीक्षक एवं उच्चाधिकारियों द्वारा घटना स्थल का मुआयना किया व आवष्यक साक्ष्य के सम्बंध में बारीकी से निरीक्षण किया। घटना स्थल पर डॉग स्कॅाट, एफएसएल साईबर सैल की टीमोें द्वारा बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाये गये।
    टीम का गठनः- प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बारां ने जिनेन्द्र कुमार जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां के निर्देशन में डिप्टी तरूणकांत सोमानी अन्ता के नेतृत्व मे थानाधिकारी रामलक्ष्मण अन्ता, थानाधिकारी उतम सिंह थाना सीसवाली एवं हैड कांस्टेबल सत्येन्द्र सिंह प्रभारी साइबर सैल पुलिस अधीक्षक कार्यालय बारां की एक विशेष टीम का गठन कर मुल्जिमान की तलाश की।उक्त प्रकरण में आरोपी को डिटेन करने में सत्येन्द्र सिंह की विशेष भूमिका रही।

    खुलासा- गठित पुलिस टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्य एंव आसूचना संकलन के आधार पर आरोपी सोनू बंजारा को डिटेन कर गहनता से पुछताछ की गई तो आरोपी ने घटना कारित करना स्वीकार किया जिसमें गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी से अग्रीम अनुसंधान जारी है।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

    Baran. District Superintendent of Police Rajkumar Chaudhary Baran said that on May 11, the complainant presented a report to the effect that the time was around 4-5 o’clock.

    Accused of raping two and a half year old girl arrested
    Firoz Khan

  • जयपुर: क्या सचिन पायलट पर होगा ‘एक्शन’? ‘जन संघर्ष यात्रा’ के बीच दिल्ली में मीटिंग, आई ये बड़ी खबर.
    May 12, 2023 11:50:22 amजयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट की ‘जन संघर्ष यात्रा’ का आज दूसरा दिन है। पायलट ने आज सुबह 8 बजे किशनगढ़ टोल से अपनी यात्रा शुरू की। पहले दिन की तरह आज दूसरे दिन भी पायलट के समर्थक बड़ी संख्या में उनके साथ डटे दिख रहे हैं ।

    गौरतलब है कि सचिन पायलट अपनी 125 किलोमीटर लंबी यात्रा को 5 दिन में पूरा करेंगे। इस पदयात्रा की टैगलाइन ‘भ्रष्टाचार के विरुद्ध और नौजवानों के समर्थन में जन संघर्ष यात्रा” है। वे आरपीएससी परीक्षाओं में गड़बड़ियों का विरोध करने के साथ ही पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार में हुए घोटालों की जांच की मांग अपनी ही कांग्रेस पार्टी की गहलोत सरकार से कर रहे हैं।

    …इधर हरकत में आया आलाकमान, दिल्ली में हाई लेवल मीटिंग:

    राजस्थान कांग्रेस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट जैसे दो सीनियर नेताओं के बीच अदावत एक बार खुलकर सामने आई हुई है। दोनों नेताओं और उनके गुटों के बीच गतिरोध ख़त्म करना आलाकमान के लिए सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। इस बीच राजस्थान के मुद्दे पर आज दिल्ली में हाई लेवल मीटिंग बुलाई गई है। मीटिंग में राजस्थान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और तीनों सह प्रभारी मौजूद रहेंगे। बैठक में राजस्थान के ताजा हालात पर मंथन होगा। वहीं सूत्रों की मानें तो कांग्रेस आला कमान सचिन पायलट के मुद्दे पर कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद कोई बड़ा फैसला ले सकता है।

    यात्रा का दूसरा दिन:

    जन संघर्ष यात्रा के आज दूसरे दिन का एक पड़ाव बिड़ला स्कूल के पास होगा जबकि गैजी मोड़ पड़ासोली में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा। यात्रा के दौरान सचिन पायलट जगह-जगह सभा को भी संबोधित कर रहे हैं। पायलट का कहना है कि चुनाव से पहले सरकार को सच बताना चाहिए। राजस्थान सरकार एजेंसियों का इस्तेमाल करे, सरकार की विश्वसनीयता के लिए जांच जरूरी है।

    ‘भ्रष्टाचार के तार कहां तक जुड़े हैं, इसकी गहराई से हो तफ्तीश:

    टोंक विधायक सचिन पायलट ने कहा कि राज्य में लगातार हुए पेपर लीक कांड ने युवाओं और उनके परिजन के सपने तोड़े हैं। आरपीएससी जैसी प्रतिष्ठित संस्था का सदस्य पकड़ा गया, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। भ्रष्टाचार के तार कहां तक जुड़े हैं, इसकी गहराई तक तफ्तीश जरूरी है। उन्होंने यह बात रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि अजमेर में आरपीएससी, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जैसी प्रतिष्ठित संस्थाएं हैं। पेपर लीक कांड का जुड़ाव अजमेर से होना दुखद है। इसीलिए मैंने जन संघर्ष यात्रा निकाली है। कई पेपर लीक हुए, परीक्षाएं रद्द हुई पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई। किसी नेता अथवा अधिकारी का पेपर लीक कांड मं लिप्त नहीं होने की बात कहना गलत है। हमने पूर्व में वसुंधरा राजे सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार और घोटालों को लेकर जमीन पर संघर्ष किया। कांग्रेस सरकार बनने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हुई।पायलट ने कहा कि मेरा राजनीतिक जीवन जनता से जुड़ा है। युवाओं, बालिकाओं-महिलाओं, बुजुर्गों के लिए मैंने हमेशा संघर्ष किया। लोगों को मुझसे उम्मीद हैं। जनसंघर्ष यात्रा भी किसी के खिलाफ नहीं है। यह भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान है।

    सीआरपीएफ से मिली सुरक्षा:

    पायलट को वाई कैटेगरी सुरक्षा के चलते सीआरपीएफ की सुरक्षा मुहैया कराई गई। दिल्ली के वीआईपी सिक्योरिटी विंग के आईजी ने राज्य के पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा, आरपीएफ के महानिदेशक सहित अन्य को पत्र भेजा। पायलट की 15 मई तक जयपुर तक की यात्रा के दौरान सीआरपीएफ के जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

    Jaipur: Will there be ‘action’ on Sachin Pilot? Meeting in Delhi amid ‘Jan Sangharsh Yatra’, this big news came.
    May 12, 2023 at 11:50:22 am

    Jaipur: Former Chief Minister and Congress leader Sachin Pilot

  • *झुंझुनूं में डिस्ट्रीक्ट कार्डिनेटर, पी.सी.पी.एन.डी.टी. (राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन) 13 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार*



    आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी

    जयपुर, 12 मई, शुक्रवार ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर सीकर इकाई द्वारा आज झुंझुनूं में कार्यवाही करते हुये संदीप शर्मा डिस्ट्रीक्ट कार्डिनेटर, पी.सी.पी.एन.डी.टी. (राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन) जिला झुंझुनूं को परिवादी से 13 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त

    चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि ए.सी.बी. की सीकर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि नये सोनोग्राफी सेन्टर खोलने के रजिस्ट्रेशन कराने की एवज में संदीप शर्मा डिस्ट्रीक्ट कार्डिनेटर, पी.सी.पी.एन.डी.टी. (राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन) जिला झुंझुनूं द्वारा 13 हजार रूपये एवं तीन मंहगी शराब की बोतलें रिश्वत के रूप में मांग कर परेशान किया जा रहा है।

    जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री कालूराम रावत के निर्देशन में एसीबी की सीकर इकाई के उप अधीक्षक पुलिस श्री राजेश जांगिड़ द्वारा शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक श्री सुरेश चंद द्वारा मय टीम के झुंझुनूं में ट्रेप कार्यवाही करते हुये संदीप शर्मा पुत्र श्री राजेन्द्र शर्मा निवासी उदयपुरवाटी, जिला झुंझुनूं हाल डिस्ट्रीक्ट कार्डिनेटर, पी.सी.पी.एन.डी.टी. (राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन) जिला झुंझुनूं को परिवादी से 13 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी डिस्ट्रीक्ट कार्डिनेटर द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान ही परिवादी से दो मंहगी शराब (टीचरस् ब्राण्ड ) की बोतलें ले चुका था ।

    एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस श्री सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा ।

    एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकत है।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

    > District Coordinator in Jhunjhunu, P.C.P.N.D.T. (National Rural Health Mission) arrested red handed taking bribe of 13 thousand rupees

    Search continues at residence and other places

    Jaipur, May 12, Friday

  • जयपुर में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, डिलक्स डिपो का मैनेजर 2500 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी

    जयपुर, 02 मई, मंगलवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर विशेष अनुसंधान इकाई (एस.आई.यू.) जयपुर द्वारा आज कार्यवाही करते हुये राहुल बंसल मैनेजर ऑपरेशन, डिलक्स डिपो, रा. रा.प.प.नि. जयपुर को परिवादी से 2500 रूपये की रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि ए.सी.बी. की विशेष अनुसंधान इकाई (एस.आई.यू.) जयपुर को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके द्वारा चलाई जा रही बस के क्षतिग्रस्त कांच को बदलने और उसके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही नहीं करने की एवज में राहुल बंसल मैनेजर ऑपरेशन, डिलक्स डिपो, रा. रा.प.प.नि. जयपुर द्वारा 5 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

    जिस पर एसीबी विशेष अनुसंधान इकाई (एस.आई.यू.) जयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बजरंग सिंह शेखावत के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक श्री रघुवीर शरण द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये राहुल बंसल पुत्र श्री राकेश कुमार बंसल निवासी फ्लेट नं. एस-2, प्लॉट नं0 218, सूर्यनगर, रिद्धि-सिद्धि चौराहा, गोपालपुरा बाईपास, जयपुर हाल मैनेजर ऑपरेशन, डिलक्स डिपो, रा. रा. प.प.नि. जयपुर को परिवादी से 2500 रूपये की रिश्वत राशि लेते हुये गिरफ्तार किया गया है।

    एसीबी के महानिरीक्षक श्री सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा ।

    एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1084 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

    गिरफ्तार अभियुक्त

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

    • Manager Operation of Rajasthan State Road Transport Corporation, Deluxe Depot in Jaipur arrested red handed taking bribe of Rs.2500

    Search continues at residence and other places

    Jaipur, 02 May, Tuesday. A.C.B. Head Office

  • सेवानिवृत्त पुलिस संस्थान की संम्भागीय बैठक सम्पन्न

    संवाददाता फ़िरोज़ खान

    बारां 1 मई।सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान की संम्भागीय बैठक भारत माता कॉलेज किशनगंज में सम्मपन्न हुई।संस्थान के जिलाध्यक्ष भारत सिंह ने बताया कि संम्भागीय बैठक में संम्भागीय अध्यक्ष नवनीत महर्षि मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।उन्होंने अपने उध्बोधन में संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।प्रदेश प्रवक्ता डॉ मजीद मलिक कमांडो ने सभी आगन्तुकों का स्वागत किया।बारां में होने वाली आगामी प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन के बारे में विस्तृत चर्चा की।सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की।बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एहतशामुद्दीन सिद्दीकी, संम्भागीय उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, सलाउद्दीन सिद्दीकी, केके शर्मा कोटा शहर,जिलाध्यक्ष तेजराज सिंह,बूंदी जिलाध्यक्ष दयाल सिंह,कोटा देहात जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा, झालावाड़ जिलाध्यक्ष मुबारक खान ने भी अपने विचार व्यक्त किये।इस बैठक में बारां जिले से सेवानिवृत्त सीआई सहित अनेक लोग शामिल हुए।बैठक के अंत मे जिला महासचिव कान सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

    Divisional meeting of Retired Police Institute concluded

    Baran 1st May.Divisional meeting of Retired Police Welfare Institute was held at Bharat Mata College Kishanganj.District President of the institute Bharat Singh

Design a site like this with WordPress.com
Get started