Blog

  • > जोधपुर में उप सरपंच हाल कार्यवाहक सरपंच 53 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    > आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी

    जयपुर, 13 जून मंगलवार । ए.सी. बी. मुख्यालय के निर्देश पर जोधपुर – ग्रामीण इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये सेठाराम माली उप सरपंच हाल कार्यवाहक सरपंच ग्राम पंचायत बेलवा खत्रिया, तहसील बालेसर, जिला जोधपुर को परिवादी से 53 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि ए.सी.बी. की जोधपुर – ग्रामीण इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि कब्जाशुदा पैतृक भूखण्ड के दो पट्टे जारी करने की एवज में सेठाराम माली उप सरपंच हाल कार्यवाहक सरपंच ग्राम पंचायत बेलवा खत्रिया, तहसील बालेसर, जिला जोधपुर द्वारा 55 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

    जिस पर एसीबी जोधपुर के महानिरीक्षक पुलिस श्री सवाई सिंह गोदारा के सुपरवीजन में एसीबी जोधपुर-ग्रामीण इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश चौधरी के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये सेठाराम माली पुत्र श्री हनुमानराम निवासी बेलवा खत्रिया, तहसील बालेसर, जिला जोधपुर हाल उप सरपंच हाल कार्यवाहक सरपंच ग्राम पंचायत बेलवा खत्रिया, तहसील बालेसर, जिला जोधपुर को परिवादी से 53 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

    एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस श्री सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

    > In Jodhpur, deputy sarpanch hall officiating sarpanch arrested red-handed taking bribe of Rs 53,000

    > Search continues at residence and other places

    Jaipur, 13 June Tuesday. AC B. On the instruction of the headquarter, Jodhpur – Village

  • 12 वर्षीय नाबालिग बालक का अपहरण कर उसकी हत्या का
    अज्ञात आरोपी गिरफतार


    संवाददाता फ़िरोज़ खान


    बारां।जिला पुलिस अधीक्षक  राज कुमार चौधरी ने बताया कि 8 जून  को फरियादी ने
    रिपोर्ट पेश की कि 7 जून को मेरा नाबालिग लडका सुबह
    करीब 10 बजे का घर से आईसक्रीम खाने के लिये घर से निकला था, जो आजतक वापस नही आया। जिसकी रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान कुछ समय बाद मोबाइल सूचना मिली कि
    गांव की एक बाडी में बालक का शव पडा है जिसके सिर की तरफ से प्लास्टिक के कट्टे से
    ढका हुआ है। उक्त घटना की सूचना पर जिला पुलिस अधीक्षक बारां, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिनेन्द्र जैन, डिप्टी राजेन्द्र मीणा बारां व किशनगंज थानाधिकारी योगेश शर्मा मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर घटना स्थल पर डाॅग स्काॅड, फोरेंसिक टीम, एम.ओ.बी. एवं साइबर की टीमें मौके पर पहुचकर घटना स्थल
    का से निरीक्षण किया। लाश का पंचनामा तैयार कर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा कर लाश परिजनो के सुपर्द की गई।


    टीम का गठनः- प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बारां ने जिनेन्द्र कुमार जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां के निदेशन में डिप्टी राजेन्द्र मीणा बारां के नेतृत्व में थानाधिकारी योगेश शर्मा किशनगंज व हैड कांस्टेबल सत्येन्द्र सिंह प्रभारी साइबर सैल पुलिस अधीक्षक कायार्लय बारां की एक विषेष टीम का गठन कर अज्ञात मुल्जिमान की तलाश शुरू की।


    खुलासा:- उक्त गठित पुलिस टीम के द्वारा तकनिकी व विशेष मुखबीरो से प्राप्त सूचनाओ एवं
    साईबर सेल के विश्लेषण, श्वान दल व फोरेसिंक टीम की मदद से व मुखबिरान की सूचना के
    आधार पर पुलिस की विशेष टीम द्वारा अज्ञात अपराधी का पता लगाया जाकर मुखबीर की
    सूचना पर आकाश सहरिया को डिटेन किया गया। जिसे डाॅग स्काॅड की टीम द्वारा भी संदिग्ध को वेरिफाई किया गया। उक्त अज्ञात मुलजिम को बाद पूछताछ गिरफ्तार किया गया। तथा उक्त
    मुलजिम से प्रकरण में पूछताछ जारी है। जिसकी पूछताछ डिप्टी राजेन्द्र मीना बारां द्वारा की जा रही है।

    प्रधान संपादक अमजद खान  7737376413

    12-year-old minor boy kidnapped and murdered
    unknown accused arrested


    Firoz Khan
    Baran. District Superintendent of Police Raj Kumar Chaudhary told that on June 8, the complainant
    Reported that on June 7 my minor

  • कांग्रेस नगर अध्यक्ष गौरव शर्मा की हत्या का खुलासा 2 गिरफ्तार

    संवाददाता फ़िरोज़ खान
    बारां।जिला पुलिस अधीक्षक राज कुमार चौधरी ने बताया 7 जून को फरियादी नीरज नयन शर्मा पुत्र बद्रीप्रसाद शर्मा (43)निवासी कॉलेज रॉड थाना कोतवाली बारां ने मैत्री हॉस्पिटल कोटा में एक प्राथर्ना पत्र इस आशय का पेश किया कि मैने सुबह करीब 10.30 बजे अपने साले गौरव को फोन किया तो गौरव ने बताया कि मै अभी तलावड़ा चैराहै पर मेरी जमीन पर हूँ। उन्होंने बताया कि यहाँ अभी राजू मूंडला और रामकुंवर मीणा दोनों आए थे और मुझे जान से मारने की धमकी देकर गए है इसके बाद में परिजनो के साथ देई नैनवा के लिए रवाना हो गया। में मांगरोल कस्बा
    से निकल ही रहा था तभी मुझे सूचना मिली की गौरव भैया को गोली मार दी है। मैं तुरन्त आनन-फानन मे बारां के लिए रवाना हो गया। जब मैं बारां पहुंचा तब पता लगा कि भैया को प्रिया हास्पिटल लेकर गए है।में भी प्रिया हास्पिटल पहुंचा तो वहाँ पर मुझे पता चला की राजेन्द्र मीणा उर्फ राजू मूंडला पुत्र रामस्वरूप मीणा निवासी मूडला बिसौती व रामुकंवार मीणा पुत्र बिहारीलाल निवासी हरनावदा गौरव से झगड़ा कर रहे थे व गौरव के सिर में गोली मार दी। रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान
    प्रारम्भ किया।

    टीम का गठनः-प्रकरण की घटना का खुलासा करने जिनेन्द्र जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां के निदेर्शन व राजेन्द्र मीणा पुलिस उप अधीक्षक के सुपरवीजन मे थानाधिकारी राजेश खटाना थानाधिकारी थाना कोतवाली बारां व आरपीएस अनुपम मिश्रा के नेतृत्व मे एक विशेष टीम का गठन किया गया।
    टीम द्वारा तकनिकी अनुंसधान कर प्रकरण की घटना का खुलासा कर आरोपी राजेन्द्र मीणा उर्फ राजू मूंडला एवं रामकुँवर मीणा को 8 जून को देवपुरा के माल से गिरफ्तार किया गया। जिनको 9 जून को न्यायालय मे पेश कर पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया गया। मुलजिमान से गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है।आरोपी गणों ने अनुसंधान के दौरान बताया की
    हमने घटना मे जिस हथियार का उपयोग किया है वह हथियार वर्ष 2014 में किसी हथियार तस्कर से खरीदा था।

    अपराध का मोटिव- प्रकरण में आरोपी राजेन्द्र कुमार उर्फ राजू मूण्डला ने उसी 5 बीघा जमीन का ऐग्रीमेन्ट अपने नाम करवा लिया जिस जमीन का एग्रीमेन्ट मृतक गौरव शर्मा के नाम था। आरोपी मृतक गौरव शर्मा पर दबाव एवं भय से उस एग्रीमेन्ट को नष्ट कराना चाहता था,क्योंकि वतर्मान मे यह जमीन राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर है जो करोडो की है।आरोपी ने रामकुँवर मीणा को भी इस जमीन मे से आधा
    बीघा जमीन देने का लालच देकर इस आपराधिक षडयन्त्र में शामिल कर इस वारदात को अंजाम दिया।

    तरीका- ए-वारदात -आरोपी राजेन्द्र मीणा ने जमीन के विवाद को लेकर गौरव शर्मा से निपटारा करने के लिए योजना बनाकर अपने मित्र रामकुँवर मीणा को राजसमन्द जिले से हथियार लेकर बुलाया। दोनों
    ने घटना के एक दिन पूर्व शाम के समय गौरव शर्मा को जमीन पर बुलाने व हत्या करने की योजना
    बनायी। योजना के अनुरूप 07 जून को गौरव शर्मा को तलावडा रॉड की जमीन पर बुलाया व
    लडाई झगडा होने पर गौरव शर्मा के सिर मे गोली मार दी जिससे उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो
    गयी।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

    Disclosure of the murder of Congress city president Gaurav Sharma, 2 arrested

    Firoz Khan
    Baran. District Superintendent of Police Raj Kumar Chaudhary told that on June 7, the complainant Neeraj Nayan Sharma’s son Badriprasad Sharma (43) resident of College

  • • सवाईमाधोपुर में थानाधिकारी, पुलिस थाना बाटोदा एवं दलाल 20 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    > आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी

    जयपुर, 06 जून, मंगलवार । ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर सवाईमाधोपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुए रामकेश मीणा उपनिरीक्षक पुलिस थानाधिकारी, पुलिस थाना बाटोदा, जिला सवाईमाधोपुर को उसके दलाल कुंजीलाल मीणा (प्राईवेट व्यक्ति) के माध्यम से परिवादी से 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक (अतिरिक्त चार्ज) श्री हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि ए.सी.बी. की सवाईमाधोपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि बजरी की ट्रेक्टर-ट्रॉली चलाने देने की एवज में रामकेश मीणा उपनिरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी, पुलिस थाना बाटोदा, जिला सवाईमाधोपुर द्वारा 1500 /- रुपये प्रति ट्रॉली अथवा 20 हजार रूपये मासिक बन्धी के रूप में रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

    जिस पर एसीबी भरतपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री कालूराम रावत के निर्देशन में एसीबी की सवाईमाधोपुर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज मय टीम ट्रेप कार्यवाही करते हुये दलाल कुंजीलाल मीणा पुत्र श्री रामस्वरूप मीणा निवासी ठीगरिया, पुलिस थाना बामनवास, जिला सवाईमाधोपुर ( प्राईवेट व्यक्ति) एवं रामकेश मीणा पुत्र श्री रामभजन मीणा निवासी नो-बिस्वा, टोडाभीम, जिला करौली हाल उपनिरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी, पुलिस थाना बाटोदा, जिला सवाईमाधोपुर को परिवादी से 20 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

    एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस श्री सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा ।

    एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक, श्री हेमन्त प्रियदर्शी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 9413502834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

    प्रधान संपादक जयपुर न्यूज अमजद खान 7737376413

    • In Sawai Madhopur, police station officer, police station Batoda and broker caught red-handed taking bribe of Rs 20,000.

    > Search continues at residence and other places

    Jaipur, June 06, Tuesday. A.C.B. on the instructions of the headquarters

  • जमीन दिखाने के बहाने ठेकेदार को जंगल ले जाकर हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    संवाददाता फ़िरोज़ खान
    बारां। उधार दिए गए पैसों का तकाजा करने पर ठेकेदार रमेश महावर को जंगल में बुला साफी से गला घोट कर हत्या करने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी मुकुट बिहारी पुत्र पांचू लाल बैरवा निवासी कागला बमोरी थाना किशनगंज को एमपी के श्योपुर जिले में सोठवां गांव से गिरफ्तार किया है।
    एसपी राजकुमार चौधरी ने बताया कि 23 मई को मनिहारा तालाब निवासी देवेश महावर निवासी मनिहारा तालाब ने अपने पिता रमेश महावर की गुमशुदगी थाना कोतवाली में दर्ज करवाई थी। तलाश के दौरान पुलिस को रमेश महावर की लाश कागला बमोरी के जंगल में मिली। 28 मई को पुलिस ने घटना का खुलासा कर घटना में सहयोगी आरोपी पवन कुमार बैरवा निवासी नीलकंठ कॉलोनी हाल ग्रेड बस्ती को गिरफ्तार किया था। अब कोतवाली की टीम ने प्रोबेशनर आरपीएस अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में मुख्य आरोपी मुकुट बिहारी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया है।
    एसपी चौधरी ने बताया कि मृतक रमेश महावर ने आरोपी मुकुट बेरवा को 3 लाख 25 हजार रुपये उधार दिए थे। इसके बदले मुकुट ने अपनी जमीन गिरवी रख स्टाम्प पर लिखा पढ़ी की थी। रमेश अपने पैसों के लिए मुकुट से तकाजा कर नही देने पर जमीन का कब्जा सम्भलवाने की कह रहा था। इस पर मुकुट ने अपने दोस्त पवन बैरवा के साथ मिल योजना बनाई और योजना के अनुसार गांव में जमीन दिखाने के नाम पर उसे बाइक पर बैठा कर ले गए।
    आरोपी मुकुट का कागला बमोरी गांव का रहने वाला है। बाइक पर बैठा कर दोनों आरोपी उसे गांव के जंगल में ले गए। जहां खेत दिखा 4 लाख और देने के बाद जमीन देना बताया। उसके बाद दोनों उसे जंगल में ऐसे स्थान पर ले गए, जहां कोई नहीं जाता। वहां ले जाकर मारपीट कर रमेश महावर के पास रखे 35000 रुपये, मोबाइल, जमीन का स्टांप और हिसाब की डायरी लेकर साफी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

    The main accused of murder arrested by taking the contractor to the forest on the pretext of showing the land

    Firoz Khan
    Baran. On demanding the money lent, the contractor Ramesh Mahawar was called to the forest and tried to strangle him to death with Safi.

  • सी किड सेंटरो में बढ़ रहा सहरिया बच्चो का रुझान


    संवाददाता फ़िरोज़ खान
    बारां।आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र शाहाबाद व किशनगंज क्षेत्र 20 गांवों में निवास करने वाले सहरिया जनजाति के बच्चो में इन सेंटरो के प्रति रुझान बढ़ रहा है।सहरिया जनजाति के बच्चे इन सेंटरो के माध्यम से कंप्यूटर,पीएम ई विद्या योजना के तहत ऑनलाइन शिक्षा, प्ले स्कूल,लाइब्रेरी से बहुत कुछ सीख रहे है।संकल्प सोसाइटी मामोनी ने सीसीआईएल मुंबई के सहयोग से किशनगंज व शाहाबाद क्षेत्र के 20 गांवों में संकल्प ज्ञान और सूचना प्रसार केंद्र(सी किड सेंटर)की जनवरी 2023 से शुरुआत की है।इन सेंटर के माध्यम से सहरिया जनजाति के कक्षा 1 से 5 वी तक के बच्चे ऑनलाइन पीएम विद्या योजना के तहत अध्ययन कर रहे है।इसके साथ साथ बच्चो को कंप्यूटर भी सिखाया जा रहा है।बच्चो के शेक्षणिक स्तर के लिए प्रशिक्षित प्रभारी के साथ दो रिटायर्ड शिक्षा कर्मी अध्यापक भी इन सेंटरो पर जाकर हिंदी,गणित,पर्यावरण विषय का अध्ययन करवा रहे है।सेंटर पर बच्चो के प्ले स्कूल व पुस्तकालय की भी सुविधा संचालित है।ताकि बच्चे प्ले स्कूल में खिलौनों से खेलते है।पुस्तकालय में बैठकर किताबे पढ़ते है।ऑनलाइन अध्ययन करने के लिये डिश टीवी लगा रखी है।साथ ही डिश टीवी पर ऑनलाइन मोबाइल से नेट कनेक्ट कर इनको पढ़ाया जाता है।इन सेंटरो पर पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियां भी करवाई जाती है जैसे बच्चो को खेल खिलवाना, ओरोगेमी,चित्रकला,मिट्टी के खिलौने, योग,व्यायाम,गीत के माध्यम से शिक्षा दी जा रही है।शाहाबाद क्षेत्र की बिलखेड़ा ग्राम पंचायत के गांव हरिनगर जो बॉर्डर पर बसा हुआ है।वहां पर भी सहरिया जनजाति के बच्चो को पीएम विद्या योजना के तहत डिश टीवी के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है।इस सेंटर पर बच्चो को कंप्यूटर शिक्षा के साथ मोबाइल से नेट कनेक्ट कर टीवी के माध्यम कई प्रकार शिक्षण करवाये जा रहे है।इसी तरह गोयरा गांव में भी सेंटर के माध्यम से बच्चे शिक्षा ले रहे है।कस्बानोनेरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर भी सी किड सेंटर संचालित किया जा रहा है।इस सेंटर पर भी सहरिया जनजाति के बच्चे पीएम ई विद्या योजना के तहत ऑनलाइन शिक्षा ले रहे है।बच्चे सेंटर पर जोड़,बाकी,गुना,भाग व हिंदी विषय मे अक्षर ज्ञान,मात्राएं,वाक्य तथा पर्यावरण विषय मे सिख रहे है।बच्चो से सेंटर पर आउटडोर एक्टिविटी भी करवाई जा रही है।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

    Sahariya children’s trend is increasing in Sea Kid Centers


    Baran. Children of Saharia tribe living in 20 villages of Shahabad and Kishanganj area, tribal dominated area, have shown increasing trend towards these centers.



  • *सावधान रहें सुरक्षित रहै सावधानी बरतें*


    *पुरे राजस्थान में आगामी 36 घंटे के अंदर-अंदर भारी बारिश और भीषण तुफान की संभावना है*

    *भीषण तुफान को देखते हुए पशुओं को पहले से सुरक्षित जगह पर रखे*

    *कोई भी व्यक्ति तुफान के दौरान वाहन नहीं चलावे*

    *तुफान के दौरान पेड पोधों और बिजली के पोल से दूर रहे*

    *अपने मोबाईल की बेटरी व ईसक्रिम डि फ्रिज फुल चार्ज रखे*

    *तूफान मे सबसे ज्यादा प्रभावित जिले जोधपुर, नागौर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, सीकर,जयपुर और अजमेर इन जिलों में भारी से अती बारिश व तूफान आने की संभावना है*

    *तूफान और बारिश का दौर मंगलवार सुबह तक लगातार रुक रुक कर जारी रहेगा*

    *बच्चों को बाहर नहीं जाने दे बच्चों का ध्यान रखें।*


    *अतः भारी तूफान को देखते हुए बिजली व्यवस्था गड़बड़ा सकती है*

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

    *be careful stay safe be careful*


    There is a possibility of heavy rain and severe storm in the whole of Rajasthan within the next 36 hours.

    * In view of the severe storm, the animals should be

  • मांगरोल नगर में नेहा ने 93 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया

    संवाददाता फ़िरोज़ खान
    बारां।मुस्लिम अधिकारी कर्मचारी संघ माँगरोल की जानिब से अंजुमन मदरसे कि छात्रा नेहा कौसर पुत्री मरहूम मोहम्मद रमजान का बारहवी बोर्ड परीक्षा परिणाम मे 93% अंक प्राप्त कर मांगरोल नगर मे पहला स्थान हासिल करने पर इस्तकबाल और सम्मान किया गया। साथ ही छात्रा को आगे की पढ़ाई के लिए गाइड किया। और भविष्य मे पढ़ाई मे किसी भी प्रकार की मदद की जरूरत पढ़ने पर मदद का भरोसा दिया।इस मौके पर मास्टर मोहम्मद हनीफ, मास्टर फारूक अहमद, मास्टर शराफत हुसेन भट्टी, मोहम्मद सादिक कानूनगो, डॉ शकील, मास्टर मोहम्मद इलियास, मास्टर अब्दुल खालिक, मास्टर हैदर अली अंसारी, मास्टर मुजफ्फर हुसेन, मास्टर मोहम्मद आफ़ाक, आदि सदस्य उपस्थित रहे।
    सभी ने छात्रा को मुबारकबाद पेश की और पूरे परिवार को भी संघ की जानिब से मुबारकबाद दी गई।अल्लाह से दुआ हे कि अल्लाह हमारे कस्बे के बच्चों को इसी तरह कामयाबी देता रहे और हमारे बच्चे इसी तरह आगे की पढ़ाई मे भी मजीद कामयाबी मिले।

    Neha secured first position in Mangrol Nagar by scoring 93 percent marks.

    Correspondent Firoz Khan
    Baran. On the behalf of Muslim Officer Employees Association, Mangrol, student of Anjuman Madrasa, Neha Kausar, daughter of late Mohammad Ramzan.

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुर न्यूज 7737376413


  • सबसे बड़ी शादी कल

    2200 जोड़ो का विवाह निकाह होगा -पाँच लाख अतिथियों के लिए भोजन 🥘

    राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शिरकत करेंगे 💐

    राजस्थान के बांरा में कल सबसे बड़ा विवाह सम्मेलन आयोजित होगा . 2200 जोड़े अपने अपने धर्मानुष्ठान के अनुसार विवाह करेंगे . पांच लाख मेहमानों के लिए चार लाख किलो भोजन बन रहा, 6000 लोग खाना खिलाने, 2000 बनाने के लिए, ट्रैक्टर से परोस रहे.…!

    राजस्थान में अब तब का सबसे बड़ा सामूहिक विवाह हो रहा है। इस विवाह की तैयारी करीब एक महीने से की जा रही है और विवाह का आयोजन शुक्रवार 26 मई को बांरा शहर में होने वाले इस आयोजन के लिए पांच दिन से भट्टियां चल रही हैं और लगातार मिठाईयां और नमकीन बन रही है। इस आयोजन में करीब पांच लाख मेहमानों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसी हिसाब से तैयारियां भी की जा रही है।सम्मेलन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , सहित कई नेताओं को आमंत्रित किया गया है .

    आयोजन सर्व धर्म निशुल्क विवाह सम्मलेन के नाम से किया जा रहा है.इस आयोजन में 2200 जोड़ों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। सामूहिक विवाह सम्मेलन का काम देख रहे मीडिया प्रभारी मनोज जैन आदिनाथ ने बताया कि पूरी टीम काम पर लगी हुई है। एक महीने से काम चल रहा है। पांच दिन से खाना बन रहा है। आयोजन में आने वाले लोगों के लिए करीब तीन लाख किलो खाद्य सामग्री बन रही है। इसमें इसमें 800 क्विंटल नुक्ती, 800 क्विंटल बेसन की मिठाई बनकर तैयार हो गई है। इसके अलावा 350 क्विंटल नमकीन भी बनकर तैयार हो गए हैं। साथ ही 500 क्विंटल कैरी की लौंजी बन रही है। करीब पंद्रह सौ क्विंटल पूडी और सब्जी बननी है जो आज रात से शाम से बनना शुरु हो जाएगी। 26 तारीख को भोजन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रखा गया है।

    खाने में लोगों को नुक्ती, बेसन मिठाई, नमकीन, कैरी की लौंजी और पूड़ी परोसी जाएगी। ऐसे में प्रति व्यक्ति पर करीब 150 रुपए का खर्चा होगा। शादी के लिए बनी 800 क्विंटल नुक्ती को रखने के लिए ट्रैक्टर की ट्रॉली का उपयोग किया गया है। ट्रॉली में प्लास्टिक कवर लगाकर उनमें नुक्ती को रख दिया गया है, इसी तरह से बेसन की मिठाई को भी स्टोर करके रखा गया है, नमकीन को भी इसी तरह से बड़े पॉलिथीन के पैकेट में पैक करके रखा गया है।

    इतने बड़े आयोजन में राजस्थान के अलावा एमपी से भी हलवाई बुलाए गए हैं। आयोजन समिति के सदस्य शेखर कुमार ने बताया कि सामानों के लिए भी बड़े – बड़े सप्लाई से ही संपर्क किया गया है। किराने का सामान ही 4 करोड़ रुपए से ज्यादा का आया है। शक्कर सीधे महाराष्ट्र की शुगर मील से 300 क्विंटल मंगवाई गई है। इसके अलावा 1000 क्विंटल आटे की उपलब्धता समारोह के लिए की गई है।

    देसी घी के 1250 टिन और मूंगफली तेल के 2500 टिन मंगाए गए हैं।हलवाई सहित अन्य कई लोगों के लिए रोज भोजन बन रहा है। ऐसे में करीब 2000 कर्मचारी रोज सुबह – शाम भोजन कर रहे हैं। खनन एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने बताया कि लोगों को भोजन परोसने के लिए 32 पांडाल बनाए गए हैं। हर रसोई के सामने दो पांडाल हैं। जिनमें भोजन परोसा जाएगा।

    एक पांडाल 300 फीट का है, जिसमें एक बार में करीब 50 हजार लोग बैठकर भोजन कर सकेंगे। करीब 6400 व्यक्ति भोजन परोसने के लिए उपलब्ध रहेंगे । पानी की व्यवस्था के लिए सभी लोगों को भोजन के साथ एक बोतल दी जाएगीं। इसके अलावा पूरे परिसर में पानी की व्यवस्था के लिए पाइपलाइन डाली गई है, करीब 17 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन है। करीब 30 जगह पर पानी पीने की नियत स्थान बनाए गए हैं। इस पूरे आयोजन में करीब एक करोड़ लीटर पीने के पानी की व्यवस्था की जा रही है . ज्ञातव्य है कि गोपालन मन्त्री प्रमोद जैन भाया सर्वधर्म विवाह सम्मेलन प्रतिवर्ष आयोजित करते है ▪️

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुर न्यूज 7737376413
    Biggest wedding tomorrow

    2200 couples will be married – Food for five lakh guests 🥘

    State Chief Minister Ashok Gehlot will attend.

    Biggest marriage conference tomorrow in Bandra, Rajasthan

  • बारां के सीसवाली नवलपुरा का बेटा आईएएस में पास सीसवाली कस्बे के विद्यालय में की थी 10 वी तक पढ़ाई

    संवाददाता फ़िरोज़ खान

    बारां।संघ लोक सेवा आयोग की ओर से मंगलवार को जारी किए गए भारतीय सिविल सेवा परीक्षा 2022 के फाइनल रिजल्ट में बारां जिले के सीसवाली थाना क्षेत्र के नवलपुरा गांव निवासी राकेश कुमार मीणा ने दूसरे अटेम्प में 507 वीं रेंक हासिल करने में सफलता प्राप्त की है। राकेश पहले से आरएएस है। और वर्तमान में कोटा जिले के इटावा उपखंड मुख्यालय में महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) के पद पर पदस्थापित है। राकेश की दो बहन है, इनमें एक बहिन राजकुमारी संस्कृत की सेकंड ग्रेड टीचर और दूसरी बहिन सरिता मीणा बारां जिला परिषद में एलडीसी के पद पर कार्यरत है। पिता श्रवण लाल मीणा कृषक है। और माता कमलेश बाई गृहणी है। बड़े भाई मनोज कुमार मीणा अध्यापक है। राकेश ने कक्षा दसवीं तक की शिक्षा सीसवाली स्कूल में व 12 वीं की शिक्षा कोटा महावीर नगर स्थित आदर्श बाल निकेतन विद्यालय से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने आईआईटी दिल्ली से गणित और कम्प्यूटिंग में इंजीनियरिंग की।राकेश बारां जिले के शाहाबाद उपखंड मुख्यालय पर भी सीडीपीओ के पद पर कार्य चुके है।नवलपुरा गांव सीसवाली से महज 5-6 किलोमीटर की दूरी पर है।और छत्रपुरा ग्राम पंचायत का गांव है।एक छोटे से गांव से चयन होना बड़ी बात है।

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुर न्यूज 7737376413

    Baran’s Siswali Navalpura’s son passed in IAS

    Studied till class 10th in Siswali town school

    Firoz Khan
    Baran. The results of the Indian Civil Services Examination 2022 released by the Union Public Service Commission on Tuesday.

Design a site like this with WordPress.com
Get started