जिला परिषद की स्थायी समितियों के अध्यक्ष, सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन
संवाददाता फ़िरोज़ खान
बारां। जिला परिषद बारां में जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया की अध्यक्षता में जिला परिषद की स्थाई समितियों के चुनाव संपन्न हुए जिसमें 22 जिला परिषद सदस्य उपस्थित रहे। उपस्थित जिला परिषद सदस्यों ने सर्वसम्मति से जिला परिषद की स्थाई समितियो के अध्यक्ष व सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न किया। निर्वाचन अधिकारी श्रीमती कृष्णा शुक्ला ने बताया कि इन चुनावों में जिला परिषद की 6 स्थाई समिति के सदस्यों और अध्यक्षों का चुनाव हुआ जिनमें समितिवार अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। अध्यक्षों के साथ साथ समितियों के सदस्यों का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जिला परिषद की स्थायी समितियों के सम्पन्न हुए चुनाव में प्रषासन एवं स्थापन स्थायी समिति तथा वित्त एवं कराधान स्थायी समिति अध्यक्ष पद पर श्रीमती उर्मिला जैन भाया निर्वाचित हुई। विकास और उत्पादन कार्यक्रम स्थायी समिति के मन्नालाल मीणा अध्यक्ष बने। षिक्षा स्थायी समिति के अध्यक्ष हेमन्त नागर चुने गए। सामाजिक सेवाएं और सामाजिक न्याय स्थायी समिति के अध्यक्ष छीतरलाल मेघवाल बने तथा ग्रामीण विकास स्थायी समिति अध्यक्ष जगदीश प्रसाद मेघवाल चुने गए। सभी सदस्यों द्वारा बिना किसी गतिरोध के सर्वसम्मति पूर्वक चुनाव संपन्न करवाने पर अध्यक्ष जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया ने सभी सदस्यों का साभार धन्यवाद ज्ञापित किया एवं इस उपलक्ष में सभी सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। तत्पश्चात नव निर्वाचित अध्यक्षों एवम समितियों के सदस्यों के साथ एक सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।
प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413
Chairman of Standing Committees of Zilla Parishad, unopposed election of members Firoz Khan Baran. In Zilla Parishad Baran, under the chairmanship of District Head Urmila Jain Bhaya, the elections of permanent committees of the Zilla Parishad were held.
एआईसीसी द्वारा जिला प्रमुख उर्मिला भाया का टेलेण्ट हण्ट कार्यक्रम अंर्तगत बारां जिले से हुआ चयन कोटा में लिया भाग
संवाददाता फ़िरोज़ खान
बारां। जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के तत्वाधान में संचालित किए जा रहे टेलेण्ट हण्ट अभियान के लिए बारां जिले से चयन किया गया है।
जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया ने बताया कि राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के तत्वाधान में राष्ट्रीय स्तर पर टेलेण्ट हण्ट कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके माध्यम से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित पंचायतीराज संस्थाओं एवं नगरीय निकाय का अनुभव रखने वाले वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों का चयन संभाग स्तर पर आयोजित साक्षात्कार प्रक्रिया द्वारा किया जाएगा। आज इसी को लेकर संभाग स्तरीय साक्षात्कार कोटा सर्किट हाउस में साक्षात्कार आयोजित किया गया जिसमें एआईसीसी के पदाधिकारी सचिन नायक, रोषन रायकवार, राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के प्रदेष अध्यक्ष डॉ. सी.बी.यादव ने साक्षात्कार लिए। श्रीमती भाया का साक्षात्कार के दौरान चयन किया जाकर बारां जिले से संगठनात्मक समझ रखने, समय देने वाले 50 वर्ष से कम आयु के साथियों का चयन कर उन्हें प्रषिक्षित करने की जिम्मेदारी प्रदान की गई है। भाया के चयन होने पर उनका कांग्रेसजनों द्वारा माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दी।
भाया ने बताया कि राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन कांग्रेस विचारधारा के चुने हुए, पूर्व पंचायत/नगरीय निकाय जनप्रतिनिधियों के साथ काम करती है। कांग्रेस तथा संवैधानिक विचार को जन-जन तक पहुंचाना, समता मूलक, बंधुत्व, व्यक्ति की गरिमा, हक आधारित राष्ट्र के निर्माण से स्वराज तक पहुंचने के सफर के लिए कार्य कर रही है।
मुख्य संपादक अमजद खान 7737376413
District head Urmila Bhaya by AICC Participated in selection quota from Baran district under Talent Hunt program Firoz Khan Baran. District head Urmila Jain Bhaya has been nominated by the All India Congress Committee.
तकनीकी सहायता से छबड़ा के चोरी के आरोपी गिरफ्तार
संवाददाता फ़िरोज़ खान
बारां। जिला पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी बारां ने बताया कि 13 जनवरी को फरियादी बुलंद इकबाल पुत्र कादिर मोहम्मद जाति मुसलमान निवासी हाथीखाना थाना छबड़ा ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश कि 14 दिसंबर 2022 को अपने इलाज हेतु जयपुर अपने परिवार के साथ गया हुआ था। 14 दिसंबर रात्रि को मुलजीमान ने मेरे मकान का ताला तोड़कर सूने मकान से 15000 रुपए नकदी व सोने के जेवरात चुरा कर ले गए इत्यादि पर चोरी में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। उक्त मुलजीमान की तलाश हेतु थाने से टीम का गठन किया गया। एवं तकनीकी सहायता ली गई। थानाधिकारी छुट्टनलाल मीणा ने बताया कि कड़ी मेहनत और लगन से अभियुक्त साहिल उर्फ सकूरा पुत्र पप्पू खान जाति मुसलमान निवासी कसाई मोहल्ला छबड़ा, साहिल खान उर्फ कालिया पुत्र अखलाक जाति मुसलमान निवासी कसाई मोहल्ला छबड़ा, व आमिर खान उर्फ गोलू पुत्र अब्दुल वहीद उर्फ गुड्डू भाई जाति मुसलमान निवासी जोशी कॉलोनी छबड़ा को गिरफ्तार किया गया। जिनसे चोरी गए जेवरात को बरामद किया गया।
मुख्य संपादक अमजद खान 7737376413
Chhabra’s theft accused arrested with technical help Firoz Khan Baran. District Superintendent of Police Rajkumar Chaudhary Baran said that on January 13, the complainant Buland Iqbal’s son Kadir Mohammad, caste Muslim, was a resident of Hathikhana.
लाखो रुपये के जेवर व नगदी चुराने वाले 02 नकबजन गिरफ्तार
संवाददाता फ़िरोज़ खान
बारां।जिला पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने बताया कि 28 मार्च को फरियादी भगवान शर्मा निवासी भटवाडा हाल रिद्वी सिद्वी कॉलोनी सिविल लाईन कोटा रोड बारां ने पुलिस थाना कोतवाली बारां पर एक रिपोर्ट करवाई कि 15 मार्च को जयपुर बिजनिस के काम से गया हुआ था मेरे मकान पर ताला लगा हुआ। 26 मार्च को वापस मकान पर आया तो मकान का ताला टूटा हुआ था कमरो के अन्दर सामान बिखरा हुआ था। सामान मे से 01 आइ र् फोन मोबाइल, 01 आईपेड, 01 लेपटॉप, चांदी के सिक्के तथा सोने चांदी के जेवर, हाथ की 07 घडीया, एक बेग व अन्य घरेलू सामानो को कोई अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया। इत्यादि रिपोर्ट पर चोरी का प्रकरण दजर् कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
टीम का गठनः- प्रकरण की घटना का खुलाशा करने हेतु जिनेन्द्र जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां के निर्देशन मे डिप्टी राजेन्द्र कुमार मीणा वृताधिकारी वृत बारां के सुपरवीजन में सदर थानाधिकारी राजेश कुमार खटाना थाना कोतवाली बारां के नेतृत्व मे थाना स्तर पर एक विशेष टीम का गठन कर अज्ञात मुलजिमान की तलाश पतारसी की गयी। टीम द्वारा अथक प्रयास किया जाकर अभय कमाण्ड सेंटर बारां व बारां शहर के करीब 200 से अधिक सी सी टी वी कैमरो व तकनिकी व वैज्ञानिक साक्ष्य तथा आसूचना तंत्र से प्रकरण की घटना का खुलाशा कर मुलजिम दीपक मीणा व कालुलाल उर्फ कालु निवासी बालाजी नगर बारां को गिरफतार किया गया आरोपियो से अन्य वारदातों के सबंध में पूछताछ जारी है।
मुख्य संपादक जयपुर न्यूज अमजद खान 7737376413
Two thieves arrested for stealing jewelry and cash worth lakhs of rupees
Firoz Khan
Baran. District Superintendent of Police Rajkumar Ki Chaudhary Baran told that on March 28, the complainant Bhagwan Sharma
Resident Bhatwada Hall Ridvi Sidvi Call
जयकारों के साथ निकली श्रीबड़ां बालाजी की सातवी पदयात्रा विभिन्न समाजों, सामाजिक संगठनों, संस्थाओं ने किया आत्मिक स्वागत
संवाददाता फ़िरोज़ खान
बारां। श्री हनुमान जन्मोत्सव पर गुरूवार दोपहर को श्री राम स्टेडियम, बारां से राज्य के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया, श्री पार्श्वनाथ मानव सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया, बारां-अटरू विधायक पानाचंद मेघवाल, युवा नेता यश जैन भाया के साथ जिले भर से शामिल हुए हजारों की संख्या में बालाजी भक्तगण जयकारे लगाते हुए बैण्डबाजों की धुन पर नाचते-गाते पदयात्रा के रूप में श्रीबडांधाम बालाजी के लिए रवाना हुए। पदयात्रा का स्थान-स्थान पर विभिन्न समाजों, सामाजिक संगठनों, संस्थाओं द्वारा आत्मिक स्वागत किया गया। हनुमान जन्मोत्सव पर निकली विशाल पदयात्रा का शहर में आमजन ने आत्मिक स्वागत किया वहीं धार्मिक आयोजन को देखते हुए लोगों ने राजनैतिक व धार्मिक बंधन तोडते हुए पदयात्रा में बढ-चढ कर अपनी भागीदारी व्यक्त की। पदयात्रा में तपस्वी जी की बगीची शाहबाद के परसा वाले महाराज के नेतृत्व में तीन दर्जन से अधिक साधु संतों ने भाग लिया। उर्मिला भाया ने बताया कि श्री हनुमान जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने हेतु श्री पार्श्वनाथ मानव सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले श्रीराम स्टेडियम बारां से हजारों की संख्या में सातवी पदयात्रा में शामिल महिला-पुरूष श्रीबड़ां धाम बालाजी के लिए बालाजी के जयकारों के साथ नाचते गाते हुए रवाना हुए। पदयात्रा मार्ग को केसरिया पताकाओं तथा आकर्षक सज्जा से सजाया गया। रास्ते में प्रताप चौक स्थित बड वाले बालाजी मंदिर पर संत गोपाल कृष्ण कार्ष्णी महाराज द्वारा पूजा अर्चना करवायी गई, इसके उपरान्त पदयात्रा श्रीबड़ां बालाजीधाम के लिए रवाना हुई। पदयात्रा को देखने के लिए पदयात्रा मार्ग में आमजन का हुजूम उमड पडा। पदयात्रा में भगवा ध्वज पताकाएं लेकर चल रहे श्रद्वालुगण, अखाडे तथा झांकी आकर्षण के प्रमुख केन्द्र थे। पदयात्रा में शामिल भक्तजनों के लिए श्रीबड़ां बालाजीधाम मंदिर परिसर में शीतल पेय एवं भोजन की व्यवस्था की गई।
उर्मिला जैन भाया ने बताया कि सातवी पदयात्रा में बड़ी संख्या में बालाजी के भक्तगण महिला-पुरूष नाचते-गाते, बालाजी के जयघोष लगाते हुए तथा बालाजी महाराज की ध्वज पताकाएं हाथ में लिए श्री राम स्टेडियम, प्रताप चौक, धर्मादा चौराहा, मेला ग्राउण्ड, गोपाल कालोनी, माथना तिराहा, समसपुर, खेडली होते हुए श्री बड़ां बालाजीधाम पहुंचे। बारां शहर में पदयात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर पदयात्रियों का आत्मिक स्वागत किया गया तथा इस दौरान धर्मप्रेमी बंधुओं, समाज सेवियों, सामाजिक संगठनों द्वारा शीतल पेय, शर्बत, आइसक्रीम, फलों के साथ-साथ पुष्प वर्षा, माल्यार्पण, आतिशबाजी करते हुए अभिनंदन किया। भाया ने इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल सभी धर्मप्रेमी बंधुओं का आभार व्यक्त किया।
इन्होने किया शोभायात्रा का स्वागत- शोभायात्रा में आगन्तुकों के लिए हजारों की संख्या में शीतल छाछ की व्यवस्था की गई। वही हजारों की संख्या में केसरिया साफे पुरूषो के साथ-साथ महिलाओं के भी सिर पर सुसज्जित थे। फुटपाथ व्यापार संघ, महात्मा गांधी अंहिसा प्रकोष्ठ, नगर परिषद बारां, आरके जेरोक्स, आदि गौड ब्राह्मण समाज सेवा संस्थान, खण्डेलवाल समाज, वैष्णव अग्रवाल समाज, पंजाबी समाज, दिगम्बर जैन समाज, धाकड समाज, माली सैनी समाज, खाद्य किराना व्यापार संघ, व्यापार संघ, सर्राफा संघ, सदर बाजार व्यापार संघ, शिव सेना, पेट्रोल डीलर एसोसिएशन, सुमन इलेक्ट्रिकल्स सर्विस, भारत मेटल्स, आसोफा गहलोत परिवार, कांग्रेस सेवादल, मारू परिवार, ट्रक आनर्स सेवा संस्थान, मोलाना आजाद सेवा संस्थान, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, किराड ट्रेक्टर्स एण्ड मोटर्स सहित अनेकों संस्थाओ, समाजों व सामाजिक संगठनों ने शीतल जल, शर्बत, छाछ, फू्रट ज्यूस, आइसक्रीम, पुष्ष वर्षा से स्वागत किया।
श्री राम स्टेडियम बारां के साथ-साथ बारां जिले के मियाडा, कोयला, बमूलिया जागीर, चैनपुरिया जागीर, सीमली, विजयपुर, बोहत, किशनपुरा, हिंगोनिया, ईश्वरपुरा, सीसवाली, रायथल, मांगरोल सहित विभिन्न स्थानों से भी पदयात्री श्रीबड़ां बालाजीधाम पहुंचे जहां पर पदयात्रियों एवं श्रद्वालुओं का समिति द्वारा तिलक वंदन, माल्यार्पण एवं शर्बत पिलाकर आत्मिक स्वागत किया गया। हजारों भक्तों ने महाप्रसादी एवं मांगलिक भोज, सामूहिक संगीतमय सुंदरकाण्ड एवं महा आरती में भाग लिया।
मुख्य संपादक अमजद खान 7737376413
Shri Badan Balaji’s seventh padayatra started with cheers Various societies, social organizations, institutions gave spiritual welcome Firoz Khan Baran. Shri Ram Stadium, Ba on Thursday afternoon on Shri Hanuman Janmotsav
> अलवर में बाल विकास परियोजना मुण्डावर की दो महिला सुपरवाईजर क्रमश: 26 हजार एवं 10 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी
जयपुर, 06 अप्रेल, गुरूवार / ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर अलवर-द्वितीय इकाई द्वारा आज दो अलग-अलग कार्यवाही करते हुये श्रीमती सुशीला देवी महिला सुपरवाईजर, कार्यालय समेकित बाल विकास परियोजना, मुण्डावर, जिला अलवर को 26 हजार रूपये एवं श्रीमती कृष्णा शर्मा महिला सुपरवाईजर, कार्यालय समेकित बाल विकास परियोजना, मुण्डावर, जिला अलवर को परिवादी से 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त
चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि ए.सी.बी. की अलवर-द्वितीय इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि एस.एच.जी. द्वारा सप्लाई पोषाहार बिलों के किये गये भुगतान में से 15 प्रतिशत राशि एवं अन्य सहयोगी को किये गये भुगतान में से भी 15 प्रतिशत कमीशन इकट्ठा कर देने का दबाव बनाकर श्रीमती सुशीला देवी महिला सुपरवाईजर द्वारा 26 हजार रूपये एवं श्रीमती कृष्णा शर्मा महिला सुपरवाईजर, कार्यालय समेकित बाल विकास परियोजना, मुण्डावर, जिला अलवर द्वारा 15 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर एसीबी के जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री कालूराम रावत के सुपरवीजन में एसीबी की अलवर – द्वितीय इकाई के उप अधीक्षक पुलिस श्री परमेश्वर लाल द्वारा शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये श्रीमती सुशीला देवी पत्नी श्री कुलवीर सिंह जाट निवासी ग्राम पोस्ट रानोठ, तहसील मुण्डावर जिला अलवर हाल महिला सुपरवाईजर, कार्यालय समेकित बाल विकास परियोजना, मुण्डावर, जिला अलवर को परिवादी से 26 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
इसी प्रकार एक अन्य कार्यवाही में पुलिस निरीक्षक श्री सुरेश चंद ए.सी.बी सीकर द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये श्रीमती कृष्णा शर्मा पत्नी श्री हरिओम शर्मा निवासी बी. एस. नगर, कंगाल हाता कटी घाटी, अलवर हाल निवासी अरावली विहार, अलवर हाल महिला सुपरवाईजर, कार्यालय समेकित बाल विकास परियोजना, मुण्डावर, जिला अलवर को परिवादी से 10 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी उक्त महिला सुपरवाईजर द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान 4 हजार रुपये परिवादी से रिश्वत के रूप में वसूल कर लिये थे।
एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस श्री सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।
एडिटर इन चीफ अमजद खान 7737376413
> Two female supervisors of Child Development Project Mundawar in Alwar arrested red-handed taking bribe of Rs 26 thousand and Rs 10 thousand respectively
Search continues at residence and other places
Jaipur, April 06, Thursday / A.C.B.
साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए पुलिस थाना सीसवाली में थानाधिकारी उत्तम सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न
संवाददाता फ़िरोज़ खान
बारां(सीसवाली)। पुलिस थाना सीसवाली में थानाधिकारी उत्तम सिंह की अध्यक्षता में साइबर क्राइम की रोकथाम को लेकर बैठक सम्पन्न।बैठक को संबोधित करते हुए थानाधिकारी ने बताया कि साइबर क्राइम दिनों दिन बढ़ता जा रहा है।इसकी रोकथाम को लेकर थाना सीसवाली पर पुलिस मित्र व नवयुवक छात्रों की मीटिंग लेकर उनको कानूनी प्रक्रिया को समझाया गया।साथ साइबर सुरक्षा उपाय बताए गए। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी के युग मे फायदा भी है तो नुकसान भी इस कारण आपको टेक्नोलॉजी का यूज करते समय कई प्रकार की सावधानी बरतनी पड़ेगी।आजकल कई फ्रॉड चल रहे आपको उनकी बातों में नही आना है।आपके गोपनीय दस्तावेजो की जानकारी किसी के साथ शेयर नही करे।फोन पर आपसे कोई भी दस्तावेज के नम्वर,ओटीपी मांगता है तो नही दे।कोई भी साइबर क्राइम होता है तो उसकी सूचना तुरन्त दे।साइबर क्राइम से बचने की जानकारी अपने दोस्तों,रिस्तेदारो,पड़ोसियों को भी दे।ताकि इस पर पूरी तरह से रोकथाम की जा सके।बैठक में कस्बे कई युवा शामिल हुए।
बारां(सीसवाली)।6 अप्रैल गुरुवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सीसवाली ग्राम में श्री भटेड़ी बालाजी धाम तथा उत्सव आयोजन समिति के सयुक्त तत्वाधान में प्रथम विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी।जो बालाजी के पार्क बस स्टैंड से प्रातः 9:30 बजे प्रारम्भ होकर डीजे और विभिन्न झांकियो से सुसज्जित होकर शिवाजी बाजार, नाइयो का चौक, होते हुए कुम्हारो का मोहल्ला और पुलिया से गुजरकर कालूपुरा होते हुए 12 बजे श्री भटेड़ी बालाजी तीर्थ स्थान पर महाआरती के
मुख्य संपादक अमजद खान 7737376413
Firoz Khan Baran (Siswali). On Thursday, April 6, on the occasion of Shri Hanuman Janmotsav, the first huge post under the joint auspices of Shri Bhatedi Balaji Dham and Utsav Organizing Committee in Siswali village.
सीसवाली एसएचओ उत्तम सिंह की नई और गौरवपूर्ण पहल कस्बे के भामाशाहों व पुलिस जवानो के सहयोग से 14200 रूपये इकट्ठे करके मृतक की वृद्ध विधवा मां को नगद रूपये देकर शव को रवाना किया गया।
संवाददाता फ़िरोज़ खान
बारां(सीसवाली)।गाडी लुहार परिवार की वृद्ध विधवा मां के पास जवान बेटे की मौत के बाद शव को अपने गांव रिछवा झालावाड़ ले जाने व कफन व दाहसंस्कार के पैसे नही होने पर सीसवाली पुलिस थानाधिकारी उत्तम सिंह सहित कस्बे के भामाशाहों व पुलिस जवानो के सहयोग से 14200 रूपये इकट्ठे करके मृतक की वृद्ध विधवा मां को नगद रूपये देकर शव को रवाना किया गया। कस्बे के अन्ता रोड स्थित राज्य भण्डार गृह में मंगलवार को फ्लोरी कंक्रीट मिक्सर वाहन ने दीवार को टक्कर मार दी। इससे दीवार ढह गई। घटना में दीवार के नीचे दबने से एक जने की मौत हो गई। एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को कोटा रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया।थाना अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि अन्ता रोड पर राज्य भण्डार गृह वेयर हाउस में चारदीवारी का निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान फ्लोरी कंक्रीट मिक्सर वाहन चालक ने दीवार को टक्कर मार दी। वहीं पर ट्रक मे इन्दौर से लोहे के सरिया भर कर लाया गया था। जहां मजदूरों द्वारा सरिया खाली के दौरान चालक व परिचालक पास ही लगी ट्यूबवेल मे नहा रहे थे।वही अचानक फ्लोरी कंक्रीट मिक्सर चालक की लापरवाही से दीवार को टक्कर मार दी।जिससे दिवार ढहने से ट्रक चालक व परिचालक गम्भीर रूप से घायल हो गए। इन्हें आसपास के लोगों ने मलबे से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद परिचालक प्रकाश गाडियां लुहार निवासी रीछवा झालावाड़ को मृत घोषित कर दिया। चालक दिलिप सिंह निवासी पेदिया खानपुर गम्भीर घायल होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे कोटा रेफर कर दिया है।पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा कर परिजनों को सूचना दी।शाम 5 बजे परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया ।पुलिस ने शव को परिजनों को सुपुर्द कर जांच शुरू की मृतक की दयनीय स्थिति होने के कारण कस्बे के भामाशाहो सहित थाना अधिकारी ने जन सहयोग कर मृतक को अपने पैतृक गांव पहूंचाया। और दाह संस्कार करवाने के लिए विधवा वृद्ध मां को चौदह हजार दो सौ रूपये नगद राशि दी।घटना होने के बाद फ्लोरी कंक्रीट मिक्सर को चालक लेकर फरार हो गया। वाहन को बूढ़ादित की पुलिस चौकी के जवानों ने वाहन को पकड़ लिया। परन्तु चालक फरार हो गया।
Baran (Siswali). After the death of a young son near the elderly widow mother of the car blacksmith family, taking the dead body to her village Richhwa Jhalawar and not having money for the shroud and cremation, along with Siswali police station officer Uttam Singh
मुख्य संपादक अमजद खान 7737376413
• अजमेर में कार्यालय संभागीय आयुक्त का सहायक प्रशासनिक अधिकारी कम रीडर 95 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी
जयपुर, 05 अप्रेल, बुधवार ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर एस.यू. अजमेर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये याकूब बक्श सहायक प्रशासनिक अधिकारी कम रीडर, कार्यालय संभागीय आयुक्त, अजमेर को परिवादी से 95 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि ए.सी.बी. की एस.यू. अजमेर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि विभागीय कार्यवाही में दिये गये दण्डादेश की अपील में निर्णय पक्ष में करवाने की एवज में याकूब बक्श सहायक प्रशासनिक अधिकारी कम रीडर, कार्यालय संभागीय आयुक्त, अजमेर द्वारा 1 लाख 50 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर एसीबी अजमेर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री समीर कुमार सिंह के सुपरवीजन में एसीबी एस.यू. अजमेर इकाई के उप अधीक्षक पुलिस श्री राकेश वर्मा के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये याकूब बक्श पुत्र श्री अली बक्श निवासी भूणाबाय कैंसर कीड्स स्कूल वाली गली, जयपुर रोड थाना सिविल लाईन्स, अजमेर हाल सहायक प्रशासनिक अधिकारी कम रीडर, कार्यालय संभागीय आयुक्त, अजमेर को परिवादी से 95 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी रीडर द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान ही परिवादी से 5 हजार रूपये की रिश्वत राशि के रूप में वसूल कर लिये थे।
एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस श्री सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा ।
एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।
मुख्य संपादक जयपुर न्यूज अमजद खान 7737376413
• In Ajmer, the Assistant Administrative Officer cum Reader of the Divisional Commissioner’s Office was caught red-handed taking a bribe of Rs 95,000.
> Search continues at residence and other places
Jaipur, April 05, Wednesday A.C.B. the headquarters