Category: news

  • कलर प्रिंटर से निकालते थे 500,200 और 100 के नकली नोट, राजस्थान के इन शहरों में खपा रहे थे
    – सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर कलर प्रिंटर से बना रहे थे नकली नोट
    – पंजाब का फरार अपराधी फर्जी आधार कार्ड बनाकर रह रहा था
    – पुलिस ने जाली नोटों के साथ चार आरोपियों को किया गिरफ्तार


    झालावाड़, भवानीमंडी. झालावाड़ जिले में शातिर अपराधी ने सोशल मीडिया पर पहले नकली नोट बनाने का वीडियो देखा और इसके बाद भारतीय मुद्रा का हूबहू नकली नोट तैयार किए। आरोपी 500, 200 और 100 रुपए के जाली नोट कलर प्रिंटर से निकालते थे और जाली नोटों को बाजार में चला रहे थे। झालावाड़ पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में तीन पंजाब के तथा एक मध्यप्रदेश का रहने वाला है। यह कार्रवाई पुलिस की जिला स्पेशल टीम ने की है।
    एसपी मोनिका सैन ने बताया कि 15 अप्रेल को जिला स्पेशल टीम और भवानीमंडी पुलिस की ओर से उच्च क्वालिटी कूटकृत भारतीय जाली मुद्रा तस्करों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई हुए 500 सौ रुपए के 77 नोट कुल 38 हजार 500 रुपए, 200 रुपए मूल्य के 20 नोट कुल चार हजार, 100 रुपए के 37 नोट कुल तीन हजार 700 रुपए भारतीय जाली मुद्रा मय 34 हजार असली मुद्रा के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
    नकली नोट झालावाड़ में खपा की थी तैयारी
    एसपी ने बताया कि संगठित अपराधों की रोकथाम के लिए जिला स्पेशल टीम का गठन किया है। भवानीमंडी क्षेत्र में कुछ समय से जाली मुद्रा के प्रचलन की विश्वस्त सूचना प्राप्त हो रही थी। जिस पर प्रभावी कार्रवाई का जिम्मा डीएसटी टीम को सौंपा गया। जाली मुद्रा तस्करों की झालावाड़ आने की इनपुट मिले। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश शर्मा के निर्देशन में भवानीमंडी थानाधिकारी महेश चारण व डीएसटी के प्रभारी विष्णु प्रसाद के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीन ने भवानीमंडी रोड अनंत विहार कॉलोनी में मकान पर दबिश दी। इस दौरान चार जनों को राउण्ड अप किया। जिनकी तलाशी ली तो उनके पास भारतीय जाली मुद्रा के 500,200 तथा 100-100 रुपए के जाली नोट बरामद किए गए। जो भारतीय मुद्रा के हूबहू समान प्रतीत होते है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रह रही है। आरोपियों ने पूछताछ की जा रही है कि भवानीमंडी के अलावा किन-किन शहरों में नकली नोट चला रहे थे। झालावाड़ व अन्य शहरों में चलाने के पुलिस को इनपुट मिले है।
    पंजाब का वांटेड था आरोपी
    एसपी ने बताया कि प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया कि आरेापी संदीप उर्फ कल्लू उर्फ कालू पंजाब पुलिस का पटियाला का वांटेड चल रहा है। वह भवानीमंडी में फर्जी आधार कार्ड बनाकर निवास कर रहा है। शमी उर्फ समीर से पता चला कि उसने सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर कलर प्रिंटर से माध्यम से भारतीय जाली मुद्रा बनाना सीखा था। कालू न बताया कि वह तथा मोहम्मद अशरफ उर्फ पम्पू पठान भवानीमंडी में निवासी पचपहाड़ हाल पीली कोठी भवानीमंडी वाले ने एक कमरा आनंद विहार कॉलोनी भवानीमंडी में किराये का एक कमरा दिलाया था। आरोपियों ने स्मैक खरीदने के लिए प्रिंटर के माध्यम से नकली भारतीय रिजर्व बैंक के नकली नोट बना रहे थे। जाली नोट असली जैसे नजर आते थे, जसे आसानी से बाजार में चला दिए जाते हैं।
    गिरफ्तार आरोपी
    जाली नोट मामले में पुलिस ने मध्यप्रदेश के श्यामगढ़ चंदवासा निवासी नरेन्द्र कुमार तेली, संदीप कुमार उर्फ कल्लू उर्फ कालू को निवासी पटियाला पंजाब हाल निवासी भवानीमंडी, शमी उर्फ समीर संगरूर पंजाब, तथा सौरव उर्फ बाबू निवासी पटियाला पंजाब को गिरफ्तार किया है।



  • थाना सुभाष चौक जयपुर उत्तर की कार्यवाही दिनांक 15.04.2022

    > मुकदमा दर्ज होने के 6 घंटे के अन्दर चोरी की गैंग

    का खुलासा

    एक महिला व उसकी साथी 2 बाल अपचारियों को किया निरूद्ध कब्जे से चोरी किया सोने का लोकेट किया बरामद

    पुलिस उपायुक्त श्री परिराजयपुर उत्तर न कि दिनाक 14.04 2022 लामाचौकपर परिवादी गायों के साथ उपस्थित एक रिपोर्ट पेश की मैरीटर दिखाने के बाद सा पाल से घर के लिये किया था बड़ी तीन महिलाये उसी बैंक गई जिन्होंने सामूहिक रूप से एकत्रित होकर मेरी माता को सोने का लोकर जोर सिंह गेट के पास में से चोरी कर लिया। आदि रिपोर्ट पर मुकदमा13/2022 976401 आईपीसी में दर्ज कर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये अति पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम श्रीमति सुमन गोधरी के सुपरावेजन गायक पुलिस आयुगणक चौकीहावीर प्रसाद गाणा के नेतृत्व में थानाविकारी श्री जयप्रकाश मुनिया पुनि के दिशानिर्देशों में श्री रामेश्वर लाल चन श्रीमति 8554श्री सिंह 1098 श्री दिपेन्द्रका की टीम गठित नही गई। टीम द्वारा लगाकरता द्वारा ये गये लिये की महिलाओं की तलाश की गई दौरान तलाश एक महिला रीना को दयाम किया जाकर किया गया किशारीयों को निरुद्ध किया जाने का लोकेट बरामद करने में सफलता हासिल की है।

    प्रकरण में गिरफ्तार मुल्जिमा का विवरण

    रीना शिकारी जाति शिकारी उम्र 22 सा

    मानाला जयपुर

    तरीका वारदात

    की मुख्यमन्सामुहिक कर प्रारदात को मात देती है। गंग आपन ई पिक्या में बेवाओं को अपना शिकार महिलामा के साथ कोरिक्साकोसा बैंक जाती है जी जबरदस्ती से पहले हुये आमों की चोरी कर लेती है जिसका महिला को पता भी नहीं चल पाता है रात करने केला जर जाती है। नावालिक जी को इसरदात में आने देती है जिससे पास |

    मुल्जिमा रीना के कब्जे से सोने का लोकेट बरामद किया जा चुका है।



  • 18 लाख 25 हजार रुपए के साथ पकड़ा सरकारी बाबू:जोधपुर ACB टीम ने जयपुर जाते गिरफ्तार किया, घर की तलाशी में मिली कई फाइल


    जोधपुर एसीबी की गिरफ्त में कैलाश चन्द्र।

    जोधपुर ACB टीम ने 18 लाख 25 हजार रुपए के साथ उपनिवेशन विभाग के वरिष्ठ सहायक को गिरफ्तार किया है। एसीबी ने आरोपी के घर और अन्य ठिकानों पर तलाशी अभियान शुरू किया है। टीम ने जैसलमेर के उपनिवेशन विभाग में कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा।

    ACB मुख्यालय के निर्देश पर जोधपुर ग्रामीण इकाई ने कार्रवाई की। पुलिस निरीक्षक अमराराम खोखर ने बताया कि सूचना मिली कि, वरिष्ठ सहायक कार्यालय उपायुक्त उप निवेशन विभाग नाचना का कैलाश चन्द्र निजी वाहन से जयपुर जा रहा है। एसीबी टीम ने बुधवार देर रात रामपुरा मथानिया टोल नाका पर नाकाबंदी की। कार को रूकवाकर ड्राइवर के पास वाली सीट पर बैठे आदमी से पूछताछ की गई। उसने अपना नाम कैलाश चन्द्र बताया। एसीबी को कार की तलाशी में पीछे की सीट पर रखे कपड़े के दो बैग मिले। बैग में कुल 18 लाख 25 हजार रुपए की अवैध (संदिग्ध) राशि मिली। रुपयों को लेकर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। एसीबी ने संदिग्ध मानते हुए रुपयों को कब्जे में लेकर वरिष्ठ सहायक को गिरफ्तार कर लिया।
    कैलाश चन्द्र के नाचना स्थित सरकारी आवास में एसीबी की टीम
    नाचना के घर पर तलाशी
    एसीबी ने वरिष्ठ सहायक के नाचना स्थित सरकारी आवास पर टीम को भेजा। एसीबी जैसलमेर की टीम ने उसके घर के तालों को गवाहों की मौजूदगी में तोड़कर घर में प्रवेश कर तलाशी शुरू की। बताया जा रहा है कि तलाशी में कुछ संदिग्ध फाइल भी मिली है। फिलहाल एसीबी की पड़ताल जारी है।

  • Sikar. In Rajasthan’s Sikar district, police have arrested a 22-year-old youth for raping a college student. It is alleged that the youth had made an obscene video of the girl student. threatened to go viral

  • सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में पुलिस ने एक 22 वर्षीय युवक को कॉलेज छात्रा के साथ बलात्कार के जुर्म में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने छात्रा का अश्लील वीडियो बना लिया था। जिसे वायरल करने की धमकी देते हुए वह छात्रा को ब्लेकमेल कर रहा था। मामले में पुलिस थाने में पीडि़ता की रिपोर्ट के बाद आरोपी फरार हो गया था। जिसे दो महीने बाद पुलिस ने शहर के नवलगढ़ रोड से गिरफ्तार किया है।

    पहचान बनाकर किया शिकार
    सीकर शहर के उद्योग नगर थानाधिकारी श्रीनिवास जांगिड़ ने बताया कि पीडि़त छात्रा ने नौ फरवरी 2022 को पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें लिखा कि वह एक कॉलेज में पढऩे वाली छात्रा है। कॉलेज में पढ़ते हुए ही उसकी पहचान चूरू निवासी सुशील कुमार से हो गई। मौका पाकर सुशील उसे बहला फुसलाकर अकेले में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर वह उसे बार- बार ब्लेकमेल कर लगा। जिससे तंग आकर उसने पुलिस में रिपोर्ट पेश की।

    दो महीने बाद गिरफ्तार
    थानाधिकारी ने बताया कि छात्रा की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी को तलाशा तो वह गायब मिला। कई जगह दबिश देने पर भी वह हाथ नहीं लगा। इसी दौरान मंगलवार को आरोपी के सीकर शहर में ही नवलगढ़ रोड पर होने की सूचना मिली। जिसे पुलिस की टीम ने घेर कर दबोच लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  • *बुलंदशहर से इस वक्त की बड़ी खबर*



    *गोकश बदमाशों से थाना गुलावठी पुलिस की हुई मुठभेड़*

    क्रॉस फायरिंग में कुख्यात गोकश फरियाद घायलावस्था में गिरफ्तार
    कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, गौकशी करने के औजार व एक बाइक आदि बरामद।

    रात्रि में थाना गुलावठी पुलिस को एक अभिसूचना प्राप्त हुई कि कुछ गोकश किसी घटना को कारित करने के उद्देश्य से सिकंद्राबाद से गुलावठी की तरफ एक बाइक से आने वाले है

    इस सूचना पर तत्काल थाना गुलावठी पुलिस नत्थूगढ़ी गेट के सामने चैकिंग करने लगी

    कुछ देर बाद सिकन्द्राबाद की तरफ से एक बाइक पर तीन लोग आते दिखाई दिये जिनको पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई

    तथा भमरा की तरफ भागने लगे, भमरा रोड पर आम के बाग के पास बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और बदमाश आम के बाग में भागने लगे

    पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया

    जिसको गिरफ्तार किया गया तथा अन्य बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे

    जिनकी कॉम्बिंग कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

    पकड़े गये *घायल बदमाश की पहचान फरियाद पुत्र रफीक निवासी मो0 पीर खाँ कस्बा व थाना गुलावठी, जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है।*

    घायल बदमाश को उपचार हेतु सीएचसी गुलावठी में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त फरियाद शातिर किस्म का गौकश है जिसके विरुद्ध थाना गुलावठी व बीबीनगर पर गौकशी, गैंगस्टर, चोरी जैसे संगीन अपराधों के करीब आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है

    *बरामदगी-*
    1- एक तमंचा 315 बोर मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस
    2- एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल
    3. *गोकशी के उपकरण-* 02 टॉर्च, 02 छुरा, एक रस्सी, एक सुम्मी, एक बांका, एक बोरी आदि

    *बाइट- डीआईजी संतोष कुमार सिंह बुलंदशहर*

  • ब्रेकिंग न्यूज
    जयपुर के जयसिंह पूरा खोर क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना 9.4.2022 को लगभग दोपहर 2 बजे के करीब ओम शिव नगर तेजाजी रोड जयसिंह पुरा खोर में शारदा सीनियर सेकंडरी स्कूल की मालिक सतीश चौहान एवं पत्नी शीला चौहान एवं बेटी सीमा चौहान एवं बेटे साकेत चौहान ने अपनी स्कूल की द्वितीय शाखा शारदा इंटरनेशनल स्कूल जो ओम शिव नगर में स्थित है तथा इस स्कूल के पास अन्य एक स्कूल ब्रायन इंटरनेशनल स्कूल के निर्देशक कुलदीप जैमन जी के साथ स्कूल प्रतिस्पर्धा की द्वेष पूर्ण नीति के जरिए कुलदीप जैमन जी के साथ मारपीट की जिसका एक वीडियो भी सामने आया है बताया जा रहा है सरकारी जमीन पर स्कूल की आड़ मे जमीन पर कब्जा कर रखे हैं तथा लोगो को बाप बेटी ब्लैक मेल करते है जो व्यक्ति इनके फंसने में नहीं आता उसके साथ ये लोग मिलकर मारपीट करते है , ब्रायन इंटरनेशन स्कूल जयसिंह पूरा खोर के डायरेक्टर कुलदीप जैमन से दिनाक 9.4.22 दोपहर को जब वो अपनी स्कूल को संभालने गए तो तीनों ने उनके साथ गाली गलौच कर मारपीट की ओर झूंठे केस में फंसाने की धमकियां दी परन्तु मोके पर किसी ने इस घटना की vdo बना ली जिससे इन लोगो की हकीकत सामने आ गई और थाने में इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है

  • ।।कार्यालय पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर।।

    : पुलिस थाना गलतागेट जयपुर उत्तर व पुलिस थाना कोतवाली निम्बाहेडा जिला चितोडगढ की संयुक्त

    कार्यवाही : एक साल से फरार 2500/- रूपये का ईनामी वांछित

    अन्तर्राजीय मादक पदार्थ तस्कर युसुब गिरफ्तार

    पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री देशमुख परिस बाई. पी. एस ने बताया कि श्रीमान अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध शाखा) राजस्थान जयपुर द्वारा स्थाई वारण्टी, 299 सीआरपीसी, पीओज, 173 (8) सीआरपीसी में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही हेतु समस्त थानाधिकारी जयपुर उत्तर को निर्देशित किया गया था जिस पर श्रीमती सुमन चौधरी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन में एंव श्री सुनील प्रसाद शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज के निर्देशन में थानाधिकारी पुलिस थाना गलतागेट श्री मुकेश कुमार पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में कानि श्री कानाराम न. 9033, कानि श्री प्रधान न. 9156, कानि श्री मालीराम न. 6161, कानि श्री देवाराम न. 12206 की टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा द्वारा लगातार मेहनत कर वांछित अपराधियों की निगरानी जारी रखी गई। पुलिस थाना रामगंज के अभियोग संख्या 244/2021 धारा 8/21,8/29 एनडीपीएस एक्ट मे अन्तर्राजीय मादक पदार्थ तस्कर युसुब पुत्र श्री अल्लानुर जाति अजमेरी मुसलमान उम्र 45 साल निवासी गांव बाजखेडी पुलिस थाना नई आबादी जिला मन्दसौर मध्यप्रदेश करीब एक साल से फरार चल रहा था। जिसकी तलाश हेतु पूर्व में टीमे उसके गांव भिजवायी गयी थी। किन्तु मुल्जिम अपने मशकन से फरार चल रहा था जिस पर मुल्जिम का न्यायालय श्रीमान विशिष्ठ न्यायाधीश एनडीपीएस कैसेज जयपुर महानगर प्रथम से धारा 299 सीआरपीसी का वारण्ट जारी करवाया गया था। उक्त मुल्जिम की गिरफ्तारी पर कार्यालय से 2500/- रूपये का ईनाम जारी कर रखा था। उक्त मुल्जिम को दिनांक 08.04.2022 को थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली निम्बाहेडा जिला चितौडगढ श्री मदनलाल पु.नि. के नेतृत्व में गठित टीम श्री सुरज कुमार सहायक उप निरीक्षक श्री रतनलाल हैड कानि, श्री मुस्ताक हैड कानि, श्री रामकेश कानि., श्री ज्ञानप्रकाश कानि, दिनेश सिहाग कानि द्वारा दस्तयाब किया गया था तथा अभियुक्त को धारा 151 सीआरपीसी मे गिरफ्तार किया गया था। उक्त वांछित ईनामी अपराधी अन्तर्राजीय मादक पदार्थ तस्कर युसुब पुत्र श्री अल्लानुर जाति अजमेरी मुसलमान उम्र 45 साल निवासी गांव बाजखेडी पुलिस थाना नई आबादी जिला मन्दसौर मध्यप्रदेश को थानाधिकारी पुलिस थाना गलतागेट श्री मुकेश कुमार पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम कानि श्री कानाराम न. 9033, कानि श्री प्रधान

    न. 9156, कानि श्री मालीराम न. 6161, कानि श्री देवाराम न. 12206 द्वारा पुलिस थाना कोतवाली निम्बाहेडा चितौडगढ से प्राप्त कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

    फोटो गिरफ्तारशुदा मुल्जिम युसुब पुत्र श्री अल्लानुर

  • राजस्थान: CM अशोक गहलोत को जान से मारने की धमकी, रमजान को लेकर आए आदेश से था नाराज…
    राकेश सिंह ने पुलिस की हिरासत के दौरान बताया कि उसे जोधपुर डिस्कॉम ने रमजान के महीने में बिजली कटौती नहीं करने के आदेश पर गुस्सा आया था। उसने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को हिंदू त्यौहार पर ऐसे आर्डर जारी




    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को उनके गृह नगर के ही रहने वाले एक युवक ने सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दे डाली है। फेसबुक पर राकेश सिंह नाम के एक व्यक्ति ने लिखा, ‘एक कोई मुझे रिवाल्वर दो मुझे गहलोत को सबक सिखाना है।’ यह सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होते ही जोधपुर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और पूरी पुलिस महकमा हरकत में आ गया। पुलिस ने आरोपी राकेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हिरासत में राकेश सिंह ने वह कारण भी बताया जिसके चलते उसने सीएम गहलोत को जान से मारने की धमकी दी थी।


    डिस्कॉम के रमजान वाले आदेश से था खफा

    राकेश सिंह ने पुलिस की हिरासत के दौरान बताया कि उसे जोधपुर डिस्कॉम ने रमजान के महीने में बिजली कटौती नहीं करने के आदेश पर गुस्सा आया था। उसने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को हिंदू त्यौहार पर ऐसे आर्डर जारी नहीं करने को लेकर गुस्सा जाहिर किया है। राकेश सिंह ने बताया कि इस तरह के सरकारी आदेश से वह काफी आहत हुआ था।

    पुलिस ने चंद घंटों में राकेश सिंह को किया गिरफ्तार

  • करौली दंगा: जयपुर निगम की मेयर सौम्या के पति पर FIR दर्ज, इस राज्य में राजाराम गुर्जर की मिली लोकेशन


    करौली दंगा: जयपुर निगम की मेयर सौम्या के पति पर FIR दर्ज, इस राज्य में राजाराम गुर्जर की मिली लोकेशन

    2 अप्रैल को करौली में दुए दंगे में पुलिस ने अभी तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया है, इसके साथ ही 36 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन इस दंगे में जयपुर ग्रेटर नगर निगम की मेयर सौम्या गुर्जर के पति राजाराम गुर्जर का भी नाम सामने आया है. पुलिस ने राजाराम को भी आरोपी बनाया है.




    करौली: 2 अप्रैल को करौली में दुए दंगे में पुलिस ने अभी तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया है, इसके साथ ही 36 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन इस दंगे में जयपुर ग्रेटर नगर निगम की मेयर सौम्या गुर्जर के पति राजाराम गुर्जर का भी नाम सामने आया है. पुलिस ने राजाराम को भी आरोपी बनाया है. करौली पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर में राजाराम सहित 36 को नामजद आरोपी बनाया है. पार्षद मतलूब अहमद और ग्रेटर नगर निगम की मेयर सौम्या गुर्जर के पति और करौली के पूर्व सभापति राजाराम गुर्जर का नाम भी शामिल है. पुलिस द्वारा दर्ज FIR में 19 मुस्लिम व 17 हिंदू को नामजद किया गया है.



    राजाराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कई जगहों पर छापेमार कार्रवाई की है, लेकिन अभी तक वह पुलिस गिरफ्त से बाहर है. पुलिस के मुताबिक, राजाराम के मोबाइल लोकेशन उत्तर प्रदेश में मिल रही. राजाराम गुर्जर करौली नगर परिषद के सभापति भी रह चुके हैं


    जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इसे हल्के में लिया


    नव संवत्सर पर हिंदू संगठनों की ओर से रैली निकलने की जानकारी कलेक्टर और एसपी दोनों को दी गई थी. खुफिया सूत्रों के मुताबिक, 150 से अधिक लोग रैली पर घात लगाकर हमला करने वाले हैं इसकी जानकारी पुलिस के पास नहीं थी. पुलिस अधिकारियों ने भी यह माना की लोकल पुलिस का इंटेलिजेंस नेटवर्क पूरी तरह विफल रहा. अगर समय रहते इसका पता चल जाता तो ऐसी हिंसा नहीं होती.



    कर्फ्यू में दी गई ढील


    नव संवत्सर के मौके पर निकाली जा रही बाइक रैली पर पथराव व उपद्रव के बाद लगातार शहर में कर्फ्यू 5 वे दिन जारी रहा. वहीं, इंटरनेट सेवाएं भी बंद रही. पांचवें दिन बुधवार को बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षार्थी ,राजकीय कार्यालयों के कार्मिक, अधिवक्ताओं को कर्फ्यू के दौरान आने जाने की अनुमति दी गई. प्रशासन द्वारा सुबह 8 बजे से 10 बजे तक दूध व सब्जी की क्षेत्रों में सप्लाई की गई.


    अभी तक 22 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी


    बता दें कि करौली शहर के हटवाड़ा बाजार में 2 अप्रैल को नव संवत्सर के मौके पर निकाली जा रही बाइक रैली पर हुए पथराव व आगजनी की घटना के बाद प्रशासन द्वारा कर्फ्यू लगा दिया गया. इंटरनेट सेवाएं बंद की गई. करौली शहर में फिलहाल भारी पुलिस बल तैनात है और शांति व्यवस्था के पुलिस प्रशासन द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस द्वारा मामले में अब तक 22 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है जिनमें से 20 लोगों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया. भरतपुर रेंज आईजी प्रसन्न कुमार खमेसरा सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी करौली में पल पल की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं करौली में बीते 5 दिनों से इंटरनेट सेवाएं भी बंद है शहर में भारी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात है .


Design a site like this with WordPress.com
Get started