Category: news

  • जयपुर के शिप्रापथ रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट को रात चोरों ने निशाना बनाया। छत पर लगी लोहे की टीन को तोड़कर चोर अंदर घुसे। 15 मिनट में लोहे के नकब से डिजिटल लॉक को तोड़कर गल्ले में रखे 75 हजार रुपए और मोबाइल चोरी कर ले गया। रविवार सुबह रेस्टोरेंट आने पर चोरी का पता चला। चोरी की वारदात रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। जिसका वीडियो अब सामने आया है।

    रेस्टोरेंट की छत पर लगी लोहे की चद्दर को तोड़कर चोर अंदर घुसता दिखाई दिया।
    रेस्टोरेंट की छत पर लगी लोहे की चद्दर को तोड़कर चोर अंदर घुसता दिखाई दिया।
    गोविन्द नगर विस्तार-2 करधनी निवासी हंसराज सिंह ने शिप्रापथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह शिप्रापथ रोड पर एसएमएस कॉलोनी में स्थित थाली एंड मौर रेस्टोरेंट में मैनेजर है। 26 मार्च की रात करीब 1 बजे रेस्टोरेंट को लॉक कर वह अपने घर चला गया। अगले दिन सुबह करीब 6 बजे रेस्टोरेंट खोलने के लिए पहुंचा। लॉक खोलकर अंदर जाने पर सामान बिखरा हुआ था। गल्ला भी टूटा हुआ जमीन पर पड़ा था। जिसमें रखे 75 हजार रुपए और एक मोबाइल गायब था।

    वारदात को अंजाम देकर बदमाश उसी रास्ते वापस निकल गया।
    वारदात को अंजाम देकर बदमाश उसी रास्ते वापस निकल गया।
    15 मिनट में वारदात कर भागा
    मैनेजर हंसराज सिंह ने तुरंत पुलिस को रेस्टोरेंट में चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्टोरेंट में लगे CCTV फुटेजों को खंगाला। फुटेजों में रात करीब 2:15 बजे एक चोर रेस्टोरेंट की छत पर लगी लोहे की चद्दर को तोड़कर अंदर घुसता दिखाई दिया।

    नकब से डिजिटल लॉक को तोड़कर गल्ले में रखे 75 हजार रुपए निकाल लिए।
    नकब से डिजिटल लॉक को तोड़कर गल्ले में रखे 75 हजार रुपए निकाल लिए।
    रेस्टोरेंट में आने के बाद उसका टारगेट सिर्फ गल्ला था। लोहे के नकब से डिजिटल लॉक को तोड़कर उसमें रखे रुपए निकाल लिए। महज 15 मिनट में वारदात को अंजाम देकर बदमाश उसी रास्ते वापस निकल गया। पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।

  • जयपुर के नायला हाउस में बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन#viralnews #bodybuilding #body

  • रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) का जयपुर के आमेर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले जी सम्बोधित करेगें

    जयपुर, 25 अगस्त, 2022

    आगामी 27 मार्च 2022 को रिपल्किन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की राजस्थान इकाई द्वारा जयपुर के आमेर में स्थित ओम विमल गार्डन में प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन तथा “होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें प्रदेश के हर जिले से कार्यकर्ता पहुंचेगे तथा कार्यक्रम में भाग लेगें।

    रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा 27 मार्च को सुबह 10:30 बजे सम्बोधित किया जाएगा।

    कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के लिये भोजन की व्यवस्था भी की गई है। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी यह सम्मेलन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि पार्टी के केन्द्रीय कमेटी द्वारा राजस्थान में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में सभी 200 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का निर्देश दिया गया है।

    रिपब्लिकन पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राधामोहन सैनी, प्रदेश प्रभारी नितिन शर्मा तथा प्रदेश महामंत्री विमल श्रीवास्तव ने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है। –

    OF INDIA PARTY (A REPUBL

    Radhah

    राधामोहन सैनी

    प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान

  • ।।कार्यालय पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर।।

    • पुलिस थाना गलतागेट जयपुर उत्तर की बड़ी कार्यवाही एक्सिस बैंक के एटीएम में पैसे डालने वाले कस्टोडियन को किया गिरफ्तार

    घटना का विवरण:- पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री परिस अनिल देशमुख आईपीएस ने बताया कि परिवादी श्री नीरज शर्मा वेटर बिजनेश सर्विस प्रा.लि. शाखा कार्यालय 2-B, राईटर हाउस भवानी सिंह लेन इन फन्ट ऑफ न्यूज 18, शेखर भवन जयपुर ने एक रिपोर्ट इस आशय की पेश कि की Writer Business Services Pvt Ltd का कार्य बैंको एवं वित्तीये संस्थानों को आवश्यक सुविधाये प्रदान करता है जिसमे बैंको को वित्तीय प्रबन्धक ATM मे CASH भरना निहित है, Writer Business Services Pvt Ltd समस्त कार्य सम्पूर्ण सुरक्षा के साथ करता है। यह कि कम्पनी Transfer एवं ATM मे नकद भरने का कार्य अपने स्थाई एवं अस्थाई कर्मचारीयो के माध्यम से करती है। यह कि दिनांक 30 July 2021 सभी अभियुक्तगण ATM CASH Replenishment हेतु कार्यरत थे सभी अभियुक्तगण Axis Bank के ATM जो कि गिरवर नगर RAC Line के सामने स्थित है में रूपये भरने व निकालने हेतु पहुंचे। यह कि दिनांक 30/07/2021 को कार्यालय लौटाते वक्त तेज बारिश होने के कारण Govind Narayan Gunman Brajesh Kumar, Durgapura उतर कर घर चले गये Devendra Singh एवं वाहन चालक बाबूलाल मीणा कम्पनी के कार्यालय पहुंचे व बकाया राशि कम्पनी के अधिकारी को सुपुर्द की जांच करने पर पता लगा कि कुल राशि 1002600 में से जमा कराये 662100 रुपये ही जमा करवायें है। शेष राशी 340500 रुपये की हेरा फेरी कर ली। आदि रिपोर्ट पर पुलिस थाना गलतागेट जयपुर उत्तर पर अभियोग संख्या 55/22 धारा 403,406, 420,424,120B भा.द.स. में कायम कर अनुसंधान किया गया।

    गठित पुलिस टीम का विवरण:- पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त उत्तर प्रथम जयपुर श्रीमती सुमन चौधरी आरपीएस के सुपरविजन एवं श्री सुनिल प्रसाद शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज जयपुर उत्तर के निर्देशन में श्री मुकेश कुमार पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में थी धनसी मीणा हैड कानि. न. 781, श्री रोशन कुमार कानि. न. 9137 व श्री रामबाबू कानि. 4853 की टीम का गठन किया जाकर अभियुक्तों की तलाश की गई।

    •पुलिस टीम द्वारा किये गये प्रयासः- उक्त रिपोर्ट पजीबद्ध होने के पश्चात गठीत टीम द्वारा कम्पनी से विडियों फुटेज एवं रिकॉर्ड प्राप्त किया गया। रिपोर्ट में अंकित आरोपीगणों से प्रथक-प्रथक पुछताछ की गई पुछताछ व साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त द्वारा एक्सिस बैंक के एटीएम में पैसे निकालने के पश्चात रूपये रखे बैग से की हेराफेरी जिस पर अभियुक्त देवेन्द्र कुमार को दस्तयाब किया गया एवं हेरा फेरी के रुपये बरामद किये गये। जो दिनांक 28.03.22 तक पुलिस रिमाण्ड पर चर रहा है।

    नाम पता गिरफ्तारशुदा बभियुक्त देवेन्द्र कुमार उर्फ देबु पुत्र श्री दीपचन्द जाति बैरवा उम्र 33 वर्ष निवासी- बी/8 सुमेल वाटिका, बीटल स्कूल के पास पुरानी चुंगी आगरा रोड पुलिस थाना कानोता जयपुर पूर्व

  • कह रहे हैं कश्मीर फाइल्स टैक्स फ्री करो, अरे यूट्यूब पर डाल दो फ्री फ्री हो जाएगी. टैक्स फ्री क्यों करा रहे हो, इतना ही तुमको शौक है तो विवेक अग्निहोत्री को कह दो यूट्यूब पर डाल देगा, सभी लोग एक ही दिन के अंदर फ़िल्म को देख लेंगे.’

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ये बात विधानसभा में बहस के दौरान कही है. केजरीवाल विवेक अग्नीहोत्री की विवादित फ़िल्म ‘द कश्मीर फ़ाइल्स’ को दिल्ली में टैक्स फ़्री करने की मांग पर जवाब दे रहे थे.

    कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी ‘द कश्मीर फ़ाइल्स’ बॉक्स ऑफ़िस पर ऐतिहासिक कमाई कर रही है. फ़िल्म ने अब तक दो सौ करोड़ रुपए से अधिक कमा लिए हैं.

    दिल्ली की विधानसभा में बोलते हुए केजरीवाल ने कहा, “कश्मीरी पंडितों के नाम पर कुछ लोग करोड़ों-करोड़ों रुपए कमा रहे हैं और तुम लोगों को पोस्टर लगाने का काम दे दिया. आंखें खोलो कि तुम लोग कर क्या रहे हो. वो कश्मीरी पंडितों के नाम पर करोड़ों कमा गया और तुम पोस्टर लगाते रह गए.”



  • आज दिनांक 24 /03/2022 को कमर चौक, मच्छी मार्किट,घाटगेट पर विश्व क्षय रोग दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारत सरकार की टीबी मुक्त भारत 2025 हेतु नवीन रणनीतियों के बारे में चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में WORLD VISION INDIA ( JEET 2.0) के द्वारा पी.एम.टी.पीटी. (PMTPT) के तहत पल्मोनरी टीबी रोगियों के परिवारों के सभी सदस्यों को TPT पर लाने के लिए डॉक्टर के माध्यम से X-RAY की जांचे करवा कर उनकी टीबी के इंफेक्शन से बचाव हेतु दवाइयाँ शुरू की गई।
    राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम ( NTEP) और जॉइंट एफर्ट फ़ॉर एलिमिनेशन ऑफ ट्यूबरक्लोसिस के तत्वावधान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में डॉ धर्मवीर साँवरिया (रैगरों की कोठी) एवं डॉ एस एस नरुका ( तोपखाना हुज़ूरी) के सहयोग से टीबी रोगियों के परिवारों के सदस्यों की जांच की गई एवं टीबी से बचाव हेतु उपचार सुनिश्चित किया गया।
    इस कार्यक्रम में पार्षद श्री उम्रदराज, पूर्व पार्षद श्रीमती रानी लुबना ( महिला कांग्रेस सदस्य), श्रीमती पूनम अरोड़ा, श्री राशिद अहमद STS (सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर), श्री दीपक शर्मा ( District Lead JEET 2.0), ज्योति शर्मा, जाहिरा परवीन, डॉट्स प्रोवाइडर कहकशां खान आदि ने टीबी से सम्बंधित जानकारी आम लोगो को बताई और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।

  • जयपुर एयरपोर्ट पर जाली वीजा के साथ विदेशी महिल

    दुबई से एयर इंडिया की फ्लाइट से पहुंची जयपुर, इमिग्रेशन विभाग ने की वापस डिपोर्ट की तैयारी
    जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नाईजीरिया मूल की एक नागरिक महिला को जाली वीजा के साथ पकड़ा।

    जयपुर एयरपोर्ट पर नाईजीरिया महिला को जाली वीजा के साथ हिरासत में लिया गया है। सोमवार देर रात महिला दुबई से एयर इंडिया की फ्लाज के जरिए जयपुर पहुंची थी। इमिग्रेशन विभाग के अधिकारियों ने जांच की तो वीजा जाली पाया गया। दरअसल, उसके पास वीजा लंबे समय पहले जारी किए जाने वाले वीजा जैसा था। साथ ही महिला के वीजा का इमिग्रेशन वालों के पास कोई रिकार्ड उपलब्ध नहीं था। इसके बाद महिला को रोक लिया गया। जांच में पता चला कि महिला जयपुर से दिल्ली की उड़ान पकड़ने वाली थी। उसके पास मिले जाली वीजा स्डूटेंड वीजा था।

    नियमानुसार जाली वीजा होने पर संबंधित यात्री को डिपोर्ट कर दिया जाता है। इमिग्रेशन विभाग इसी की तैयारी कर रहा है। उधर कस्टम विभाग भी इस मामले में सक्रिय हो गया है। हालांकि विभाग इस तरह के मामले में सीधे दखल नहीं दे सकता है, लेकिन बीते दिनों अफ्रिकन मूल के तीन नागरिकों को ड्रग्स की तस्करी के मामले में पकड़ा जा चुका है। इनके लिए पूरे देश के एयरपोर्ट पर अलर्ट है। ऐसे में इस महिला के ड्रग्स रैकेट से तार जुड़े होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

  • राजस्थान टोंक निवाई
    AP S, दहेज के खिलाफ सोच

    अल्हम्दुलिल्लाह चार निकाह हुए बगैर दहेज के जिसमें ए पी एस टीम प्रमुख एफ आर शाह व टीम कार्यकर्ता पहुंचे

    ,शहजाद जी की बेटी फिजा बानो का निकाह ,मोहम्मद उमर के साहबजादे, मौलाना अब्दुल अलीम बूंदी से ,व मोहम्मद हनीफ शाह की बेटी आफरीन बानो का निकाह दिलदार शाह जी के साहबजादे मोहम्मद आशु ,खोनागोरियांन मुनावारा मस्जिद में लुनियावास जयपुर में ,

    निजामुद्दीन जी की बेटी हिना बानो निवाई, का निकाह इस्लाम जी के साहबजादे मोहम्मद जावेद सांगानेर से हुआ,

    व शेर अली की बेटी बिल्किस बानो निवाई का निकाह मोहम्मद उमर के साहबजादे मोहम्मद आमिर बूंदी से हुआ

    आदम परोपकार संस्थान (APS) दहेज के विरुद्ध मुहिम टीम ने प्रस्सति पत्र देकर सम्मानित कर मुबारकबाद दी, जिन्होंने बगैर दहेज के निकाह किया और पूरी सुन्नत तरीके से, फिजूलखर्ची बिल्कुल भी नहीं की गई ना बैंड बाजा ना कोई पटाखे ना कोई डीजे कुछ नहीं, मस्जिद में निकाह हुआ बहुत अच्छा लगा अल्लाह सभी भाईयों को इसी तरह करने की तौफीक दे अल्लाह तमाम उन रिश्तेदारों को जिन्होंने इस में सहयोग किया और उन तमाम भाइयों को जो बगैर दहेज के निकाह करने के लिए इरादा कर रखा है परवरदिगार हर मुसीबत हर बला से उन को बचाए रखें और दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की अता फरमाए

    दहेज ना कोई सुन्नत ,ना कोई फर्ज ,किसी आलिम मुफ्ती से मालूम कर लेना।

    दहेज प्रथा नहीं ,भीख लेने का सामाजिक तरीका बना रखा हम लोगो ने ,दहेजप्रथा बंद करें ,नुमाइश बंद करें , और दहेज वाली शादियों की तारीफ चर्चा बंद करें यह भी एक बुराई है ,गरीब शर्मिंदगी से मरा जाता हैं, आप अपनी बेटी को देना चाहते हो तो, अल्लाह ने दिया है तो पीछे भी दिया जा सकता है ,दहेज औरत का अपमान है

  • पर्यटन मंत्रालय ने पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए स्वदेश दर्शन योजना के तहत विषयगत पर्यटन सर्किट विकसित किए हैं: श्री जी. किशन रेड्डी
    पर्यटन मंत्रालय ने देश में विरासत स्थलों सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों को आकर्षित करने और उनकी संख्‍या बढ़ाने के लिए निम्नलिखित कदम उठाए हैं –

    • पर्यटन मंत्रालय ने स्वदेश दर्शन योजना के तहत विषयगत पर्यटक सर्किट विकसित किए हैं। योजना के तहत विकास के लिए विरासत सर्किट को एक विषयगत सर्किट के रूप में पहचान की गई है।

    • राष्ट्रीय तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक मिशन और विरासत संवर्धन अभियान (प्रशाद) योजना के तहत धार्मिक और विरासत स्थलों पर एकीकृत पर्यटन बुनियादी ढांचे का विकास किया गया है।

    • एडॉप्ट ए हेरिटेज कार्यक्रम के तहत पर्यटन स्थलों, विरासत स्थलों और स्मारकों को पर्यटन के अनुकूल बनाने के लिए पर्यटन सुविधाओं का विकास करना।

    • अतुल्य भारत ब्रांड लाइन के तहत विभिन्न पर्यटन स्थलों और उत्पादों सहित भारत को एक समग्र गंतव्य के रूप में बढ़ावा देना।

    • नागरिकों के बीच भारत के कम ज्ञात स्थलों और विरासत स्थलों सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनवरी 2020 में देखो अपना देश पहल शुरू की गई है।

    • घरेलू और विदेशी भारतीय पर्यटन कार्यालय विभिन्न प्रचार और विपणन गतिविधियों/आयोजनों के माध्‍यम से पर्यटन स्थलों और विरासत स्थलों को बढ़ावा देते हैं।

    यह जानकारी पर्यटन मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया हुआ विष्णु कुमार चावलाs/0 राजेश कुमार चावला निवासी टोडारायसिंह का चयन
    राजस्थान के जैसलमेर निवासी राहुल मेहताs/o राजपाल मेहता ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मैं फास्ट रैंक हासिल की है वही टोडरायसिंह निवासी विष्णु कुमार चावला मैं सेकंड रैंक हासिल की है विष्णु कुमार चावला का बैंक में होने से घर परिवार वह समाज में खुशी जताई है विष्णु कुमार चावला एक गरीब परिवार से है विष्णु कुमार को सभी ने बधाई दी है वही तीसरे स्थान पर जोधपुर निवासी
    हीतेश गुप्ताs/o हनुमान गुप्ता ने तीसरी रैंक हासिल की है तीनों का सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में चयन हुआ है

Design a site like this with WordPress.com
Get started