Category: news

  • *जयपुरऑटो ड्राइवर ने विदेशी महिला से बुलवाई गालियां, जर्मनी से जयपुर घूमने आई थी, लौटकर शेयर किया वीडियो; आरोपी गिरफ्तार*

    जयपुर
    ऑटो ड्राइवर ने विदेशी महिला से बुलवाई गालियां, जर्मनी से जयपुर घूमने आई थी, लौटकर शेयर किया वीडियो; आरोपी गिरफ्तार

    SHO (पर्यटन थाना) मंजू कुमारी ने बताया- 20 मार्च को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर हुआ था। इसमें ऑटोरिक्शा ड्राइवर विदेशी महिला के साथ अश्लील शब्द बोलता दिख रहा था।

    पुलिस ने वीडियो की जांच की और पाया कि घटना जयपुर शहर के चारदीवारी क्षेत्र में हुई थी।
    पुलिस ने सैकड़ों ऑटोरिक्शा ड्राइवरों से पूछताछ की।

    जांच के दौरान आरोपी की पहचान मोहम्मद सोहेल (31) निवासी लुहारों का मोहल्ला, सूरजपोल, गलता गेट के रूप में हुई।

    पर्यटन थाना पुलिस ने विदेशी महिला से अपशब्द बुलवाने को लेकर आरोपी पर FIR दर्ज की। इसके बाद रविवार को दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।

    Jaipur
    Auto driver forced a foreign woman to abuse him.
    She had come to Jaipur from Germany for a visit and shared the video after returning; the accused was arrested._

    SHO (Tourism Police Station) Manju Kumari said, “On March 20th, a video started circulating on social media.

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • *बाड़मेर/बालोतरा  सरकारी टीचर अनु देवी ने बॉयफ्रेंड अमराराम के साथ मिलकर पति को मार डाला*

    *बाड़मेर/बालोतरा 
    सरकारी टीचर अनु देवी ने बॉयफ्रेंड अमराराम के साथ मिलकर पति को मार डाला* 

    पत्नी ने फोन कर प्रेमी को बुलाया था घर; दंपती में हुआ था झगड़ा 

    दोनों ने गला दबाकर युवक की जान ली।

    युवक का शव 21 मार्च को सुबह घर के कमरे में मिला था।

    पुलिस ने रात 8 बजे पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।

    मामला गिडा थाना इलाके का है।

    Barmer/Balotra

    _Government teacher Anu Devi, along with her boyfriend Amararam, killed her husband._

    The wife had called her lover home; the couple had quarreled.

    They strangled the young man to death.

    The young man

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • *उदयपुर मांडवा थाने के SHO और कॉन्स्टेबल 8 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार*

    उदयपुर 

    मांडवा थाने के SHO और कॉन्स्टेबल 8 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार
    NDPS एक्ट के केस में 4 लोगों को आरोपी नहीं बनाने की एवज में 20 लाख रुपए मांगे थे, 8 लाख लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने उदयपुर में मांडवा थाने के SHO निर्मल कुमार खत्री और कॉन्स्टेबल भालाराम को 8 लाख रुपए लेते गिरफ्तार किया। ACB डीआईजी रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी सोनू शेखावत ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

    Udaipur

    _Mandwa Police Station SHO and constable arrested for accepting bribe of Rs 8 lakh:_
    They had demanded Rs 20 lakh in exchange for not making four people accused in an NDPS Act case. They were caught red-handed accepting Rs 8 lakh.

  • *टोंक मस्जिद के इमाम ने हकीम पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई*

    टोंकमस्जिद में हकीम पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई

    जिले के डिग्गी थाना क्षेत्र के कलमंडा गांव में सुबह करीब 8 बजे मस्जिद में इमाम आबिद अब्दुल रशीद ने बाथरूम गए हकीम पीनारा पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। एक दिन पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।

    हकीम के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मस्जिद में दौड़े, पानी डालकर आग बुझाई और उसे तुरंत अस्पताल ले गए। हकीम का चेहरा, हाथ, पैर और कंधे झुलस गए हैं। प्राथमिक इलाज के बाद उसे जयपुर रेफर कर दिया गया।

    घटना के बाद इमाम आबिद अब्दुल रशीद मौके से हुआ फरार। ASI गिर्राज ने बताया कि पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है और इलाके में नाकाबंदी की गई है।

    Tonk

    *_Petrol was poured on a Hakim in the mosque and he was set on fire_*

    Around 8 a.m. in Kalamanda village, under the Diggi police station area of the district, Imam Abid Abdul Rashid doused Hakim Pinara in the mosque and set him on fire after he had gone to the bathroom.

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • *फलोदी में जिला अस्पताल, फलोदी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार गौड को 7,000/- रूपयें रिश्वत लेतें रंगे हाथों गिरप्तार।*

    फलोदी में जिला अस्पताल, फलोदी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार गौड को 7,000/- रूपयें रिश्वत लेतें रंगे हाथों गिरप्तार।

    जयपुर,दिनांक 13 मार्च 2026। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी जोधपुर ग्रामीण द्वारा आज कार्यवाही करते हुए डॉ. जितेन्द्र कुमार गौड चिकित्सा अधिकारी जिला अस्पताल फलोदी को 7,000 रूपयें रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरप्तार किया गया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों  की जोधपुर ग्रामीण ईकाई को एक शिकायत इस आशय की मिली कि डॉ. जितेन्द्र कुमार गौड चिकित्सा अधिकारी जिला, अस्पताल फलोदी द्वारा परिवादी के द्वारा पुलिस थाना फलोदी में दर्ज मुकदमे में परिवादी  व अन्य व्यक्ति के चोटो की मेडिकल रिपोर्ट उनके पक्ष में तैयार करने की एवज मे 10,000/- रूपये की रिश्वत राशि की मांग करना तथा आरोपी डा. जितेन्द्र कुमार गौड द्वारा 3,000/- रूपये रिश्वती राशि मांग सत्यापन वार्ता से पहले लेना एंवम 7,000/- रूपये रिश्वत राशि की ओर मांग करना पाया गया।

    जिस पर श्री भुवन भूषण यादव उप महानिरीक्षक पुलिस एसीबी जोधपुर के सुपरविजन में श्री पारस सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों जोधपुर ग्रामीण के नेतृत्व में श्री अनिल कुमार निरीक्षक पुलिस मय ब्यूरों जाब्ता के आज ट्रेप कार्यवाही करतें हुए डॉ. जितेन्द्र कुमार गौड चिकित्सा अधिकारी जिला अस्पताल फलोदी को 7,000 रूपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया ।

    आरोपी से पूछताछ व कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामलें में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जायेगा।



    * Dr. Jitendra Kumar Gaud, Medical Officer of the District Hospital, Phalodi, was caught accepting a bribe of ₹7,000.

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • *जयपुर पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर उत्तर की स्पेशल एंव लोकल एक्ट की ताबडतोड अलग अलग कार्यवाही, कुल 4 प्रकरण दर्ज कर पांच मुल्जिमान गिरफ्तार*

    पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर उत्तर की स्पेशल एंव लोकल एक्ट की ताबडतोड अलग अलग कार्यवाही, कुल 4 प्रकरण दर्ज कर पांच मुल्जिमान किये गिरफ्तार

    * अवैध धारदार कटार एंव चोरी की स्कुटी सहित एक मुल्जिम गिरफ्तार

    मादक पदार्थ चरस सहित एक मुल्जिम गिरफ्तार

    ताश पत्ती पर जुआ खेलते हुये दो मुल्जिम गिरफ्तार, जुआ राशि बरामद

    सट्टे की खाईवाली करते हुये एक मुल्जिम गिरफ्तार सट्टा राशि बरामद

    पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री करन शर्मा आईपीएस ने बताया कि समस्त थानाधिकारियो को जिला जयपुर उत्तर में स्पेशल एंव लोकल एक्ट में अधिक से अधिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर श्री नीरज पाठक आरपीएस अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन एंव श्री सुरेन्द्र सिंह राणावत सहायक पुलिस आयुक्त आमेर जयपुर उत्तर के निर्देशन में श्री हेमन्त जनागल पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना ब्रह्मपुरी के नेतृत्व मे अलग अलग टीमे गठित की गई। गठित टीमो द्वारा दिनांक 06.03.2026 को चार अलग अलग कार्यवाही करते हुये पांच मुल्जिमान को गिरफ्तार किया गया।

    प्रथम कार्यवाहीः- मुल्जिम राजेन्द्र कुमार शर्मा उर्फ राजु पिकअप पुत्र श्री कल्याण सहाय शर्मा जाति हरियाणा ब्राहम्ण उम्र 33 साल मकान नम्बर 330 गली नम्बर 3 राजीव पुरी कॉलोनी पिंक सिटि रेस्टोरेन्ट के पास आमेर रोड जयपुर पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर के कब्जे से अवैध धारदार कटार एंव पुलिस थाना मानसरोवर से चोरी शुदा एक होण्डा एक्टिवा जप्त कर मुल्जिम को गिरफ्तार किया गया है तथा मुल्जिम के विरुद्ध आर्म्स एक्ट मे प्रकरण दर्ज किया गया।द्वितीय कार्यवाहीः- मुल्जिम मौहम्मद यासर खान पुत्र श्री अब्दुल गफूर खान जाति मुसलमान

    उम्र 33 साल निवासी मकान न. 3789, सना मंजिल, नगीना मस्जिद के पास, बाबू का टीबा पुलिस थाना रामगंज जयपुर हाल किरायेदार मकान न. 2/25, नगर निगम कालोनी, आमेर रोड पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ चरस 19 ग्राम बरामद कर मुल्जिम को गिरफ्तार किया गया है एंव मुल्जिम के विरुद्ध धारा एनडीपीएस एक्ट मे प्रकरण दर्ज किया गया।

    तुतीय कार्यवाहीः- मुल्जिम महेन्द्र कुमार बुनकर पुत्र श्री राधेश्याम बुनकर उम्र-28 साल

    निवासी-बुनकरों की ढाँणी गाँव-धलेर तह. जमवारामगढ पुलिस थाना रायसर जयपुर ग्रामीण द्वारा सट्टे की खाईवाली करता हुआ पाया जाने पर मुल्जिम के कब्जे से सट्टा राशि मय उपकरण बरामद कर मुल्जिम को गिरफ्तार किया गया है एंव मुल्जिम के विरुद्ध धारा 13 RPGO मे प्रकरण दर्ज किया गया।

    चतुर्थ कार्यवाहीः- मुल्जिमान 1 शौकत अली पुत्र श्री कमरूद्दीन खां जाति-मुस. उम्र 33 साल

    निवासी गांव चिताणु तबली ढाणी पुलिस थाना चंदवाजी जयपुर ग्रामीण 2. जितेन्द्र मीणा पुत्र श्री स्व श्री रामजीलाल मीणा जाति-मीणा उम्र-28 साल निवासी गांव सालङवास पुलिस थाना चन्दवाजी जयपुर उत्तर को ताश पत्ती पर जुआ खेलता हुआ पाया जाने पर जुआ राशि जप्त कर मुल्जिमान को गिरफ्तार किया गया। मुल्जिमान के विरुद्ध धारा 13 RPGO मे प्रकरण दर्ज किया गया।



    The Brahmapuri Police Station, Jaipur North, took swift action under various Special and Local Acts, registering four cases and arresting five accused.

    * One accused was arrested with an illegal sharp-edged dagger and a stolen scooter.

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • *सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार*

    सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

    जयपुर दिनांक 28.02.2026।भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राजस्थान की स्पेशल यूनिट-द्वितीय, जयपुर द्वारा की गई ट्रैप कार्यवाही में आरोपी उत्तम पाण्डेय  निवासी ग्राम सरई पाण्डेयपुर, पोस्ट बदनापुर, जनपद अयोध्या (उत्तर प्रदेश) को परिवादी से 13 लाख रुपये की रिश्वत राशि प्राप्त करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री गोविंद गुप्ता ने बताया कि परिवादी द्वारा दिनांक 30.12.2025 को एसीबी , जयपुर में प्रस्तुत लिखित शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2022 में एक निजी कंपनी QFX Pvt. Ltd. में निवेश के संबंध में उसके साथ धोखाधड़ी हुई थी। इस संबंध में आरोपी द्वारा परिवादी से संपर्क कर स्वयं को प्रवर्तन निदेशालय (E.D.), चंडीगढ़ के सहायक निदेशक कार्यालय से संबद्ध बताते हुए उक्त प्रकरण में नाम हटवाने एवं राहत दिलाने के बदले रिश्वत की मांग की गई।
    शिकायत के अनुसार आरोपी द्वारा प्रारंभ में 20 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की गई, जिसे बाद में घटाकर 15 लाख रुपये तथा अंततः 13 लाख रुपये लेने पर सहमति व्यक्त की गई।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा शिकायत का सत्यापन करने के उपरांत आज उपमहानिरीक्षक पुलिस श्री अनिल कयाल के सुपरविजन में  श्री विजय सिंह, उप अधीक्षक पुलिस, स्पेशल यूनिट-द्वितीय, जयपुर द्वारा ट्रैप कार्यवाही की गई। ट्रैप के दौरान आरोपी को होटल अशोका, कल्याण सर्किल के पास रिश्वत राशि प्राप्त करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से कुल 13 लाख रुपये की रिश्वत राशि (02 लाख रुपये नगद एवं 11 लाख रुपये अन्य माध्यम से) बरामद की गई।
    एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ एवं कार्रवाई जारी है।
    आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

    Accused Uttam Pandey was arrested in Sikar for accepting a bribe of Rs 13 lakh in the name of providing relief to the Enforcement Directorate.

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • *जयपुर में भू-अभिलेख निरीक्षक, वृत्त जयपुर-पश्चिम, जयपुर को 3,80,000/- रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।*

    *जयपुर में भू-अभिलेख निरीक्षक, वृत्त जयपुर-पश्चिम, जयपुर को 3,80,000/- रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।*

      जयपुर 27.02.2026। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. जयपुर नगर-द्वितीय ईकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये श्री अनिल कुमार हाल भू-अभिलेख निरीक्षक, वृत्त जयपुर पश्चिम, जयपुर को 3,80,000/- रूपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

      भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी. जयपुर नगर-द्वितीय को एक शिकायत इस आशय की मिली कि श्री अनिल कुमार हाल भू-अभिलेख निरीक्षक, वृत्त जयपुर पश्चिम, जयपुर द्वारा परिवादी की पुश्तेणी जमीन के तकासमा कार्य को किये जाने की एवज में 5 लाख की रिश्वत राशि की मांग की जाकर रिश्वत राशि लेने हेतु दबाव बनाया जा रहा है।

      जिस पर श्री आनन्द शर्मा, उप महानिरीक्षक पुलिस-द्वितीय के सुपरविजन में ए. सी.बी. जयपुर नगर-द्वितीय की टीम द्वारा उक्त शिकायत का सत्यापन करवाने पर दौराने सत्यापन परिवादी से 20,000/- रूपये प्राप्त कर 04 लाख रूपये लेने हेतु सहमत होकर 01 लाख रूपये स्वयं के लिये तथा 03 लाख रूपये उपखण्ड अधिकारी जयपुर – प्रथम के लिये लेने हेतु सहमत होने पर आज दिनांक 27.02.2026 को श्री भूपेन्द्र, अति. पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में श्री छोटीलाल पुलिस निरीक्षक मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपी श्री अनिल कुमार पुत्र हाल भू-अभिलेख निरीक्षक, वृत्त जयपुर पश्चिम, जयपुर को परिवादी से 3,80,000/- रूपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्‌तार किया गया है।

      ए.सी.बी. के अति. महानिदेशक श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में एवम् ए.सी.बी. के महानिरीक्षक श्रीमती एस. परिमाला के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। ए.सी.बी. द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।



      In Jaipur, the Land Records Inspector, Circle Jaipur-West, Jaipur was arrested red-handed while accepting a bribe of ₹3,80,000.

      प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

    • *अजमेर मे अधीक्षण अभियन्ता, अजमेर विधुत वितरण निगम लिमिटेड अजमेर  50,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार*

      अजमेर मे अधीक्षण अभियन्ता, अजमेर विधुत वितरण निगम लिमिटेड अजमेर  50,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

      जयपुर, 16.02.2026। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. अजमेर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये श्री बाबूलाल, अधीक्षण अभियन्ता, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, अजमेर को परिवादी से सम्बन्धित फर्म को पूर्व मे दिये गये वर्क ऑडर की एवज में 2,00,000 रूपये रिश्वत की मांग की जाकर जाकर आज दिनांक 16.02..2026 को रिश्वत राशि 2,00,000 रूपये में से परिवादी से रिश्वत राशि 50,000 रूपये प्राप्त किये जो रिश्वत राशि बरामद की जाकर रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया।

      भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी. अजमेर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि श्री बाबूलाल अधीक्षण अभियन्ता अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड अजमेर द्वारा परिवादी की फर्म को जारी किये गये वर्क ऑर्डर देने की एवज में राशि 2,10,000 रूपये रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है। दिनांक 11.02.2026 को रिश्वत की मांग का सत्यापन करवाया गया जिसमें 2,00,000 रूपये रिश्वत दिया जाना तय हुआ।

      जिस पर श्री महावीर सिंह राणावत, पुलिस अधीक्षक एसीबी अजमेर रेन्ज के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी अजमेर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वन्दना भाटी के नेतृत्व में आज श्रीमती मीरां बेनीवाल निरीक्षक पुलिस एंव टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये श्री बाबूलाल अधीक्षण अभियन्ता अजमेर विधुत वितरण निगम लिमिटेड अजमेर को 50,000 रूपये की रिश्वत लेते हुये पकडा गया है।

      एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन एवं महानिरीक्षक श्री राजेश सिंह के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा अग्रिम कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामलें मे भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।



      > In Ajmer, the Superintending Engineer, Ajmer Vidyut Vitran Nigam Limited, Ajmer, was arrested red-handed while accepting a bribe of Rs. 50,000.

      प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

    • * पुलिस थाना गुमानपुरा, जिला कोटा का कांस्टेबल जीतराम, तीन हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार*

      * पुलिस थाना गुमानपुरा, जिला कोटा का कांस्टेबल जीतराम, तीन हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार*

      जयपुर, दिनांक 10.02.2026। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी कोटा (इन्टे.) ईकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुऐ जीतराम कांस्टेबल पुलिस थाना गुमानपुरा, जिला कोटा को तीन हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

      भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की एसीबी कोटा इकाई को दिनांक 09.02.2026 को परिवादी ने एक शिकायत इस आशय की पेश की कि वह पहले एच.डी.एफ.सी. बैंक के लिये रिकवरी का कार्य करता था, जो अब बंद कर दिया है। परिवादी एक दिन दोस्त की दुकान पर विशाल मार्केट में बैठा था, उस समय थाना गुमानपुरा का कांस्टेबल जीतराम दुकान पर आया तथा झूठे मुकदमें में नहीं फसाने एवं उसके विरूद्ध कोई कार्यवाही नहीं करने की एवज में 8000 रूपये की मांग की तथा दिनांक 07.02.2026 को 5000 रूपये जबरन ले लिये, तथा शेष 3000 रूपये की मांग कर रहा है। दिनांक 09.02.2026 को ही मांग सत्यापन करवाया गया जिसमें आरोपी द्वारा 3000 रूपये रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई।

      उप महानिरीक्षक पुलिस एसीबी कोटा श्री आनन्द शर्मा के निर्देशन में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, कोटा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय स्वर्णकार के नेतृत्व में आज दिनांक 10.02. 2026 को श्रीमती चन्द्र कंवर पुलिस निरीक्षक एसीबी कोटा (इन्टे.) के दल द्वारा ट्रैप कार्यवाही का आयोजन कर परिवादी से 3000 रूपये रिश्वत राशि लेते हुए आरोपी जीतराम को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

      एसीबी  के  महानिरीक्षक श्री सत्येंद्र कुमार के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

      गिरफ्तार कांस्टेबल जीतराम



      * Constable Jeetram of Gumanpura Police Station, Kota District, was arrested red-handed while accepting a bribe of three thousand rupees.

      प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

    Design a site like this with WordPress.com
    Get started