पुलिस थाना सुभाष चौक जयपुर उत्तर की बड़ी कार्यवाही
> अवैध मादक पदार्थ स्मैक माफियाओं के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत कार्यवाही 6.70 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी रोहित उर्फ रहीश को किया गिरफ्तार
पुलिस उपायुक्त श्री परिस देशमुख जयपुर उत्तर ने बताया कि श्रीमान पुलिस आयुक्त जयपुर श्री आनन्द श्रीवास्तव के द्वारा जयपुर शहर में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के दौरान नशा करने व बेचने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही एवं धरपकड करने हेतु निर्देशित किया गया था जिस संबंध में अभियान के दौरान श्रीमान अति. पुलिस उपायुक्त, जयपुर उत्तर प्रथम श्रीमति सुमन चौधरी के सुपरविजन में सहायक पुलिस आयुक्त माणक चौक श्री महावीर प्रसाद मीणा के नेतृत्व में थानाधिकारी श्री जयप्रकाश पूनिया पु.नि. श्री सुबे सिंह हैड कानि 1740, श्री नफे सिंह कानि 6038 श्री बनवारी लाल 6420 श्री दिपेन्द्र सिंह कानि 8693 की एक टीम गठित की गई। टीम द्वारा सतत निगरानी एवं आसूचना संकलन करते हुये आज दिनांक 12. 05.2022 को चार दरवाजा सुभाष चौक जयपुर के पास एक शक्स को अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। शक्स के कब्जे से कुल 6.70 ग्राम स्मैक बरामद की गई। शक्स के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
ज्ञानवापी मस्जिद केस: सर्वे पर रोक लगाने से शीर्ष अदालत के इंकार करने के बाद से तैयारी शुरू, आज प्रात: आठ बजे से पुन: शुरू होगा सर्वे का कार्य
वाराणसीं। ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सर्वे पर प्रतिबंध लगाने से शीर्ष अदालत के इंकार करने के बाद सर्वे की तैयारी शुरू हो चुकी है। शनिवार प्रात: 8 बजे से पुन: मस्जिद के सर्वे का कार्य शुरू हो जाएगा, जो कि दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगा। सर्वे होने तक मस्जिद के चप्पे-चप्पे की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी होगी। वहीं, किसी भी तरह का विरोध करने वालों पर प्रशासन एवं पुलिस की ओर से कार्रवाई होगी। सर्वे की पूरी रिपोर्ट 17 मई को अदालत में प्रस्तुत की जाएगी।
ज्ञानवापी मस्जिद मामले में शीर्ष अदालत याचिका दाखिल पर मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एनवी रमन्ना ने कहा कि वे मामले को देखेंगे। अंजुम ए इंतेजामिया मस्जिद वाराणसी की प्रबंधन समिति ने वाराणसी के सिविल जज सीनियर डिविजन की कोर्ट से जारी काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सर्वे के आदेश पर रोक लगाने की मांग को लेकर शीर्ष अदालत में दस्तक दी थी।
अदालत के आदेश के अनुसार मस्जिद के चप्पे-चप्पे की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी होगी। इस दौरान ताला तुड़वाकर या खुलवाकर भी सर्वे होगा। सर्वे को पूरा कराने की जिम्मेदारी जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर की होगी। सर्वे का काम किसी भी दशा में रुकेगा नहीं। वादी, प्रतिवादी, अधिवक्ता, अधिवक्ता आयुक्त और उनके सहायक सर्वे कार्य के दौरान उपस्थित रहेंगे। वहीं, यदि किसी भी शख्स ने सर्वे का विरोध किया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। अदालत के आदेश के अनुसार अधिवक्ता आयुक्त अजय कुमार मिश्रा ही रहेंगे, जबकि विशाल सिंह और अजय सिंह सहायक अधिवक्ता आयुक्त नियुक्त किए जाएंगे।
मुस्लिम पक्षकारों ने 56 (ग) के आधार पर अधिवक्ता को बदलने की मांग की थी। इस मांग को सिविल जज ने निरस्त कर दिया। 61 (ग) के आधार पर मस्जिद के अंदर सर्वे का मुस्लिम पक्ष ने विरोध किया था। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि मस्जिद के सर्वे के मामले में यदि कोई अवरोध उत्पन्न कर रहा है तो प्रशासन उस पर कार्रवाई करे।रिपोर्ट अमजद खान
जयपुर राजघराने का दावा ताजमहल हमारा है
पुलिस थाना निवाई जिला टोंक
दिनांक:- 10.05.2022
पुलिस थाना निवाई जिला टॉक की बड़ी कार्रवाही।
पुलिस थाना निवाई में मोटरसाईकिल चोरी का आरोपी गिरफतार एंव आरोपी के कब्जे से चुरायी गई मोटरसाईकिल बरामद तथा साथ ही मुलजिम के कब्जे से तीन अन्य मोटरसाईकिलें धारा 102 सीआरपीसी में जप्त |
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनीष त्रिपाठी द्वारा दिये गये निर्देशों जिसमे थाना निवाई क्षेत्र मे अपराधियों की धरपक्कड एव थाना ईलाके में हो रही लगातार चोरी की वारदातो के खुलासे के कम में श्री सुभाष चन्द्र मिश्रा अति० पुलिस अधीक्षक महोदय टॉक व श्री रुद्रप्रकाश शर्मा वृत्ताधिकारी वृत्त निवाई के निर्देशन में अजय कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना निवाई के द्वारा एक टीम गठित कर टीम में श्री प्रहलाद नारायण स०उ०नि० के नेतृत्व में कार्रवाही करते हुये दिनांक 19.10.2021 को थाना निवाई क्षेत्र के कस्बा निवाई जैन पैराडाईज से मोटरसाईकिल चोरी के आरोपी मेघराज पुत्र श्री प्रहलाद जाति राणा उम्र 22 साल निवासी एनबीसी फैक्ट्री के पास मुण्डिया थाना निवाई सदर जिला टॉक को दिनांक 09.05.2022 को कस्बा निवाई से डिटेन करने के दौरान आरोपी मेघराज व सहयोगी बुद्धिप्रकाश मीणा पुत्र श्री चिरंजीलाल जाति मीणा उम्र 18 साल निवासी मुण्डिया थाना निवाई सदर के कब्जे से मिली मोटरसाईकिलAPACHI RTR 160 TVS रजि० नं0RJ-14-DR-3014, चैसिस नम्बर- MD634KE40E2K65952, इंजन नम्बर-OE4KE2661081 चोरी की होना प्रतीत होने पर धारा 102 सीआरपीसी में जप्त की गई शख्स बुद्धिप्रकाश मीणा को धारा 151 सीआरपीसी में गिरफतार किया गया तथा प्रकरण हाजा में मुलजिम मेघराज राणा को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से प्रकरण हाजा में चुरायी हुई मोटरसाईकिल बरामद की गई तथा साथ ही बरामदगी स्थल मकान स्वय पर खड़ी दो अन्य मोटरसाईकिल 1) HERO HF DELUXE बिना नम्बरी चैसिस नम्बर MBLHAA11AZG4F07921, इंजन नम्बर HA11EKG4F08072 2) HERO SPLENDOR PLUS बिना नम्बरी चैसिस नम्बर MBLHA10EEAHF27524, इंजन नम्बर-HA10ERHHA36615 के सम्बन्ध में मुलजिम से कागजात मांगने पर नहीं होना बताने पर व मोटरसाईकिलो पर रजिस्ट्रेशन नम्बर नहीं होने पर उक्त मोटरसाइकिले चोरी की प्रतीत होने पर धारा 102 सीआरपीसी में जप्त की गई।
घटना का विवरण :
दिनांक 08.05.2022 को श्री गोलू सेनी पुत्र श्री नाथूलाल सेनी निवासी चन्दा टाकीज के पिछे मालियो का मोहल्ला निवाई ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मेरे स्वयं की एक मोटरसाईकिल HERO HF DELUXE रजि. RJ26SU9481 इंजन न. HA11ENJ4B06088 जिसके चेचिस न MBLHAR235J4B02063 को दिनाक 19.10.2021 को शाम के 7.30 बजे जैन पेराडाईज गार्डन के बाहर खड़ी करके गार्डन के अन्दर खाना खाने चला गया जहा से मै वापस 30 मिनिट बाद जैसे ही में बाहर आया व मोटरसाईकिल को देखा तो मोटरसाईकिल मोके से गायब थी जिसको कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गया है। इत्यादि पर मुकदमा नम्बर-217 / 2022 धारा 379 भादस दर्ज कर तफतीश श्री प्रहलाद नारायण स०उ0नि0 के जिम्मे की गई।
घटना का खुलासा:
उक्त घटना के खुलासे हेतु थाना हाजा पर घटित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के जानकारी की गई व मुखबीर खास की सूचना पर प्रकरण हाजा के मुलजिम मेघराज पुत्र श्री प्रहलाद जाति राणा उम्र 22 साल निवासी एनबीसी फैक्ट्री के पास मुण्डिया थाना निवाई सदर जिला टोंक को दिनांक 09.05.2022 को गिरफतार किया गया तथा मुलजिम के कब्जे से प्रकरण हाजा का माल मशरुका मोटरसाईकिल HERO HF DELUXE रजि. RJ26SU9481 इंजन न. HA11EN.J4B06088 चेचिस न. MBLHAR235J4802063 बरामद की गई तथा आरोपी मेघराज व सहयोगी बुद्धिप्रकाश मीणा पुत्र श्री चिरंजीलाल जाति मीणा उम्र 18 साल निवासी मुण्डिया थाना निवाई सदर को डिटेन करने के दौरान आरोपी मेघराज व सहयोगी बुद्धिप्रकाश मीणा के कब्जे में मिली मोटरसाईकिल APACHI RTR 160 TVS. रजि० नं0RJ-14-DR-3014, चैसिस नम्बर- MD634KE40E2K65952, इंजन नम्बर OE4KE2661081 चोरी की होना प्रतीत होने पर धारा 102 सीआरपीसी में जप्त की गई तथा साथ ही मुलजिम मेघराज मीणा से बरामदगी के दौरान बरामदगी स्थल मकान स्वयं पर खड़ी दो अन्य मोटरसाईकिल 1.) HERO HF DELUXE बिना नम्बरी, चैसिस नम्बर- MBLHAA11AZG4F07921, इंजन नम्बर-HA11EKG4F08072, 2) HERO SPLENDOR PLUS, बिना नम्बरी, चैसिस नम्बर- MBLHA10EEAHF27524, इंजन नम्बर – HA10ERHHA38615 के सम्बन्ध में – मुलजिम से कागजात मांगने पर नहीं होना बताने पर व मोटरसाईकिलो पर रजिस्ट्रेशन नम्बर नही होने पर उक्त मोटरसाईकिले चोरी की प्रतीत होने पर धारा 102 सीआरपीसी में जप्त की गई।
कार्यवाही का विवरण:
उपरोक्त मुलजिम मेघराज पुत्र श्री प्रहलाद जाति राणा उम्र 22 साल निवासी एनबीसी फैक्ट्री के पास, मुण्डिया थाना निवाई सदर जिला टॉक के विरुद्ध थाना हाजा पर पंजीबद्ध अभियोग संख्या 217 / 2022 धारा 379 आईपीसी में अनुसंधान किया जा रहा है तथा साथ ही ईलाका थाना क्षेत्र से चोरी गई अन्य मोटरसाईकिलो के सम्बन्ध में गहनता से पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार मुलजिम का नाम पता :
मेघराज पुत्र श्री प्रहलाद जाति राणा उम्र 22 साल निवासी एनबीसी फैक्ट्री के पास, मुण्डिया थाना निवाई सदर जिला टोक
जयपुर
शादी में शामिल होने पहुंचे युवक की रामगंज स्थित प्राइवेट अस्पताल रामा हॉस्पिटल घोड़ा निकास रोड में इलाज के दौरान मौत
आगरा का रहने वाला बताया जा रहा युवक
भाई की शादी में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंचा था आगरा से परिवार
सुबह तबियत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था
ऐसे में परिजनों ने लगाया अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
परिजनों का रोरो कर हुआ बुरा हाल , बॉडी को भिजवाया गया एसएमएस अस्पताल
फिलहाल रामगंज थाना पुलिस पहुंची मौके पर पांच कर जान पडताल कर रही है जयपुर से अमजद खान की रिपोर्ट
शंकरा आई टी कॉलेज कुकस जयपुर में artificial intelligence का स्थापना समारोह#itcollege#jaipurs
रायपुर जेसीबी के पहिए में हवा भरने के दौरान टायर फटने से दो लोगों की मौत
पत्नी के हाथ पांव बांधकर रोज करता था बलत्कर पत्नी ने किया मुकद्दमा दरज
जयपुर से बड़ी खबर सामने आई है। एक युवती ने अपने पति के खिलाफ रेप केस दर्ज किया है। रेप की धाराओं में केस दर्ज होने के साथ ही पोक्सो एक्ट की धाराओं में भी केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज करने के दौरान जब युवती ने अपने दस्तावेज पुलिस को सौंपे तो पुलिस वाले भी दंग रह गए। युवती ने पुलिस को बताया कि जबरन उसे जवान बताकर शादी कर ली गई। मार्कशीट में कांटछांट कर उसे बालिग बना लिया और उसके बाद उसके साथ ऐसी हैवानियत की कि थाने की शरण लेनी पड़ी। नाहरगढ़ थाना पुलिस केस की जांच कर रही है। नाबालिग को मार्कशीट में कांटछांट कर बालिग बना लिया, उसके बाद नोंचने लगा पति पीडिता ने पुलिस को बताया कि उसकी उम्र करीब 23 साल है। कुछ साल पहले शादी हुई थीं। शादी से पहले पति ने दसवीं की मार्कशीट में कांटछांट कर लीं और उसे बालिग बता दिया। बालिग बताकर शादी की और परिजन भी इसके लिए तैयार हो गए। उन्होनें भी बिना कुछ सोचे समझे ब्याह कर दिया। शादी के बाद पति कुछ दिन तो सही रहा लेकिन उसके बाद हैवान बन बैठा। पति ने हर तरह से पत्नी को नोंचा। कई बार तो हाथ पैर बांधकर जबरन रेप तक किया। मामला यहीं शाांत नहीं हुआ। वह लगातार इस तरह का कृत्य करता रहा। असल दस्तावेज हाथ लगे तो थाने पहुंची पत्नी पीडिता ने पुलिस को बताया कि उसे भी अब यही लगने लगा था कि वह कम उम्र में ही बालिग हो गई है। वह मां से बात करती तो मां कहती कि शादी के बाद यही सब होता है। कुछ दिन में सब सही हो जाएगा। लेकिन कुछ सही नहीं हुआ। कुछ दिन पहले पीडिता के हाथ अलस दस्तावेज लग गए तो वह सीधे उन्हें लेकर थाने पहुंची और पति के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट, रेप, मारपीट समेत आठ धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
राजस्थान टोंक निवाई संवाददाता फरीद मोहम्मद की रिपोर्ट
निवाई में 8 साल की बुशरा साजिया रख रही है पूरे रोजे
रमजान का महीना बरकतों और रहमतों का महीना है इस महीने में हर कोई खुदा की इबादत करता दिखाई देता है जिसमें बुजुर्गों के साथ ही नन्हे मुन्ने बच्चे भी रमजान के रोजे रखते हैं इन्हीं में से एक है मस्जिद लोहारन के इमाम वह खतीब मुफ्ती मोहम्मद सलीम नदवी की चहेती बेटी 8 साल की बुशरा साजिया इस चिलचिलाती धूप में भि पूरे रोजे रख रही है इतना ही नहीं रोजाना कुरान की तिलावत भी कर रही है जहां बड़े-बड़े इस चिलचिलाती धूप में रोजा रखने से डर रहे हैं वही इतनी कम उम्र में रमजान के पूरे रोजे रखकर कुरान की तिलावत करने वाले बुशरा साजिया ने सभी को हैरत में डाल दिया है कड़ी धूप में करीबन 15 घंटे भूखे प्यासे रहकर दिनभर खुदा की इबादत कर पांच वक्त की नमाज पढ़कर रोजे भी रख रही है बुशरा साजिया के इस जज्बे और इबादत के शौक को लेकर आस पड़ोस वाले और रिश्तेदार उसके हौसला अफजाई कर रहे हैं और उनके वालिद मुफ्ती मोहम्मद सलीम नदवी को मुबारकबाद पेश कर रहे हैं
*प्रेमिका को निकाह का झांसा देकर भगाया, पत्नी से तलाक की नौबत आई तो प्रेमिका को मारा*
संवाददाता बाबू अंसारी
जयपुर। आंधी थाना पुलिस ने डांगरवाड़ा में हुए महिला ओमकंवर के ब्लाइंड मर्डर मामले में मृतका के प्रेमी और दोस्त को शनिवार को गिरफ्तार किया। आरोपी दस दिन पहले ही 30 वर्षीय ओमकंवर को निकाह का झांसा देकर भगा ले गए थे, लेकिन आरोपी प्रेमी की पत्नी के घरवालों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने पत्नी से तलाक लेने के बदले में आरोपी प्रेमी से मोटी रकम मांगी। रकम देने की स्थिति में नहीं होने पर प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका की हत्या कर दी। सड़क के पास फेंक गए…. जमवारामगढ़ वृताधिकारी शिवकुमार भारद्वाज ने बताया कि बूंदी के लाखेरी स्थित इन्द्रगढ़ निवासी इमाम हुसैन (30) और शहजाद खां (31) को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने नागौर के जायल स्थित ज्याणी निवासी ओमकंवर उर्फ कोमल (30) की आंधी थाना के डांगरवाडा के पास पत्थर से चेहरा कुचलकर हत्या कर शव सड़क के पास फेंक गए। बाइक पर लेकर पहुंचे आरोपी….. आरोपी इमाम साजिश के तहत 26 अप्रेल को ओमकंवर को जयपुर में मजदूरी करने का झांसा देकर ले आया। यहां खुद के भाई के पास गया तो उसने भगा दिया। तब दोस्त शहजाद को बाइक लेकर दौसा बायपास बुलाया। यहां पर एक होटल में चाय पी। इस दौरान ओमकंवर की इमाम से कहासुनी हो गई। तब शहजाद ने कहा कि दस दिन में इतना गुस्सा कर रही है। इसे छोड़ दिया तो मुकदमे में फंसा देगी। इसे आज ही खत्म कर देते हैं। दोनों मनोहरपुर की तरफ गए और डांगरवाडा क्षेत्र में सुनसान जगह देखकर ओमकंवर की हत्या कर भाग गए। छोडऩे का दबाव बनाया…. इमाम हुसैन के ससुराल वाले उसके किराए के मकान पर भी पहुंच गए और ओमकंवर को छोड़ने के लिए आरोपी पर दबाव बनाया। उन्होंने आरोपी से पत्नी को तलाक देने के बदले में मोटी रकम मांगी। मोटी रकम और मेहर भरने की स्थिति में नहीं होने पर आरोपी ने शहजाद के साथ मिलकर ओमकंवर को रास्ते से हटाने की साजिश रची। यूं हुई पहचान…. ओमकंवर के पास एक बैग मिला, जिसमें 26 अप्रेल का दो लोगों का इन्द्रगढ़ से दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन तक का टिकट, सांगानेरी गेट से अजमेरी गेट तक लो फ्लोर के दो टिकट और मोबाइल मिला। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल व तकनीक के जरिए मृतका और आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मृतका की मां और भाई के सुपुर्द किया। तीन वर्ष से पत्नी नहीं आ रही थी…. जमवारामगढ़ वृताधिकारी शिवकुमार भारद्वाज ने बताया कि आरोपी इमाम हुसैन की पत्नी करीब तीन वर्ष से नहीं आ रही थी। तब आरोपी इमाम ने दोस्त शहजाद खां को किसी युवती से निकाह करवाने के लिए कहा। शहजाद बहन की सहेली ओमकंवर को जानता था और उससे मोबाइल पर बातचीत करता था। आरोपी शहजाद तीन माह पहले ओमकंवर को झांसा देकर बुलाकर इमाम से निकाह करने की बात कही। ओमकंवर निकाह के लिए सहमत हो गई। तब प्रेमी इमाम उसे गांव ले गया। इमाम के ससुराल वालों को पता चला तो उन्होंने लाखेरी थाने में परिवाद दिया। पुलिस इमाम के घर पहुंची तो वह ओमकंवर को लेकर किराए के मकान में चला गया।