जयपुर राजघराने का दावा ताजमहल हमारा है

पुलिस थाना निवाई जिला टोंक
दिनांक:- 10.05.2022
पुलिस थाना निवाई जिला टॉक की बड़ी कार्रवाही।
पुलिस थाना निवाई में मोटरसाईकिल चोरी का आरोपी गिरफतार एंव आरोपी के कब्जे से चुरायी गई मोटरसाईकिल बरामद तथा साथ ही मुलजिम के कब्जे से तीन अन्य मोटरसाईकिलें धारा 102 सीआरपीसी में जप्त |
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनीष त्रिपाठी द्वारा दिये गये निर्देशों जिसमे थाना निवाई क्षेत्र मे अपराधियों की धरपक्कड एव थाना ईलाके में हो रही लगातार चोरी की वारदातो के खुलासे के कम में श्री सुभाष चन्द्र मिश्रा अति० पुलिस अधीक्षक महोदय टॉक व श्री रुद्रप्रकाश शर्मा वृत्ताधिकारी वृत्त निवाई के निर्देशन में अजय कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना निवाई के द्वारा एक टीम गठित कर टीम में श्री प्रहलाद नारायण स०उ०नि० के नेतृत्व में कार्रवाही करते हुये दिनांक 19.10.2021 को थाना निवाई क्षेत्र के कस्बा निवाई जैन पैराडाईज से मोटरसाईकिल चोरी के आरोपी मेघराज पुत्र श्री प्रहलाद जाति राणा उम्र 22 साल निवासी एनबीसी फैक्ट्री के पास मुण्डिया थाना निवाई सदर जिला टॉक को दिनांक 09.05.2022 को कस्बा निवाई से डिटेन करने के दौरान आरोपी मेघराज व सहयोगी बुद्धिप्रकाश मीणा पुत्र श्री चिरंजीलाल जाति मीणा उम्र 18 साल निवासी मुण्डिया थाना निवाई सदर के कब्जे से मिली मोटरसाईकिलAPACHI RTR 160 TVS रजि० नं0RJ-14-DR-3014, चैसिस नम्बर- MD634KE40E2K65952, इंजन नम्बर-OE4KE2661081 चोरी की होना प्रतीत होने पर धारा 102 सीआरपीसी में जप्त की गई शख्स बुद्धिप्रकाश मीणा को धारा 151 सीआरपीसी में गिरफतार किया गया तथा प्रकरण हाजा में मुलजिम मेघराज राणा को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से प्रकरण हाजा में चुरायी हुई मोटरसाईकिल बरामद की गई तथा साथ ही बरामदगी स्थल मकान स्वय पर खड़ी दो अन्य मोटरसाईकिल 1) HERO HF DELUXE बिना नम्बरी चैसिस नम्बर MBLHAA11AZG4F07921, इंजन नम्बर HA11EKG4F08072 2) HERO SPLENDOR PLUS बिना नम्बरी चैसिस नम्बर MBLHA10EEAHF27524, इंजन नम्बर-HA10ERHHA36615 के सम्बन्ध में मुलजिम से कागजात मांगने पर नहीं होना बताने पर व मोटरसाईकिलो पर रजिस्ट्रेशन नम्बर नहीं होने पर उक्त मोटरसाइकिले चोरी की प्रतीत होने पर धारा 102 सीआरपीसी में जप्त की गई।
घटना का विवरण :
दिनांक 08.05.2022 को श्री गोलू सेनी पुत्र श्री नाथूलाल सेनी निवासी चन्दा टाकीज के पिछे मालियो का मोहल्ला निवाई ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मेरे स्वयं की एक मोटरसाईकिल HERO HF DELUXE रजि. RJ26SU9481 इंजन न. HA11ENJ4B06088 जिसके चेचिस न MBLHAR235J4B02063 को दिनाक 19.10.2021 को शाम के 7.30 बजे जैन पेराडाईज गार्डन के बाहर खड़ी करके गार्डन के अन्दर खाना खाने चला गया जहा से मै वापस 30 मिनिट बाद जैसे ही में बाहर आया व मोटरसाईकिल को देखा तो मोटरसाईकिल मोके से गायब थी जिसको कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गया है। इत्यादि पर मुकदमा नम्बर-217 / 2022 धारा 379 भादस दर्ज कर तफतीश श्री प्रहलाद नारायण स०उ0नि0 के जिम्मे की गई।
घटना का खुलासा:
उक्त घटना के खुलासे हेतु थाना हाजा पर घटित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के जानकारी की गई व मुखबीर खास की सूचना पर प्रकरण हाजा के मुलजिम मेघराज पुत्र श्री प्रहलाद जाति राणा उम्र 22 साल निवासी एनबीसी फैक्ट्री के पास मुण्डिया थाना निवाई सदर जिला टोंक को दिनांक 09.05.2022 को गिरफतार किया गया तथा मुलजिम के कब्जे से प्रकरण हाजा का माल मशरुका मोटरसाईकिल HERO HF DELUXE रजि. RJ26SU9481 इंजन न. HA11EN.J4B06088 चेचिस न. MBLHAR235J4802063 बरामद की गई तथा आरोपी मेघराज व सहयोगी बुद्धिप्रकाश मीणा पुत्र श्री चिरंजीलाल जाति मीणा उम्र 18 साल निवासी मुण्डिया थाना निवाई सदर को डिटेन करने के दौरान आरोपी मेघराज व सहयोगी बुद्धिप्रकाश मीणा के कब्जे में मिली मोटरसाईकिल APACHI RTR 160 TVS. रजि० नं0RJ-14-DR-3014, चैसिस नम्बर- MD634KE40E2K65952, इंजन नम्बर OE4KE2661081 चोरी की होना प्रतीत होने पर धारा 102 सीआरपीसी में जप्त की गई तथा साथ ही मुलजिम मेघराज मीणा से बरामदगी के दौरान बरामदगी स्थल मकान स्वयं पर खड़ी दो अन्य मोटरसाईकिल 1.) HERO HF DELUXE बिना नम्बरी, चैसिस नम्बर- MBLHAA11AZG4F07921, इंजन नम्बर-HA11EKG4F08072, 2) HERO SPLENDOR PLUS, बिना नम्बरी, चैसिस नम्बर- MBLHA10EEAHF27524, इंजन नम्बर – HA10ERHHA38615 के सम्बन्ध में – मुलजिम से कागजात मांगने पर नहीं होना बताने पर व मोटरसाईकिलो पर रजिस्ट्रेशन नम्बर नही होने पर उक्त मोटरसाईकिले चोरी की प्रतीत होने पर धारा 102 सीआरपीसी में जप्त की गई।
कार्यवाही का विवरण:
उपरोक्त मुलजिम मेघराज पुत्र श्री प्रहलाद जाति राणा उम्र 22 साल निवासी एनबीसी फैक्ट्री के पास, मुण्डिया थाना निवाई सदर जिला टॉक के विरुद्ध थाना हाजा पर पंजीबद्ध अभियोग संख्या 217 / 2022 धारा 379 आईपीसी में अनुसंधान किया जा रहा है तथा साथ ही ईलाका थाना क्षेत्र से चोरी गई अन्य मोटरसाईकिलो के सम्बन्ध में गहनता से पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार मुलजिम का नाम पता :

जयपुर
शादी में शामिल होने पहुंचे युवक की रामगंज स्थित प्राइवेट अस्पताल रामा हॉस्पिटल घोड़ा निकास रोड में इलाज के दौरान मौत
आगरा का रहने वाला बताया जा रहा युवक
भाई की शादी में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंचा था आगरा से परिवार
सुबह तबियत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था
ऐसे में परिजनों ने लगाया अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
परिजनों का रोरो कर हुआ बुरा हाल , बॉडी को भिजवाया गया एसएमएस अस्पताल
फिलहाल रामगंज थाना पुलिस पहुंची मौके पर पांच कर जान पडताल कर रही है जयपुर से अमजद खान की रिपोर्ट

पत्नी के हाथ पांव बांधकर रोज करता था बलत्कर पत्नी ने किया मुकद्दमा दरज
जयपुर से बड़ी खबर सामने आई है। एक युवती ने अपने पति के खिलाफ रेप केस दर्ज किया है। रेप की धाराओं में केस दर्ज होने के साथ ही पोक्सो एक्ट की धाराओं में भी केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज करने के दौरान जब युवती ने अपने दस्तावेज पुलिस को सौंपे तो पुलिस वाले भी दंग रह गए। युवती ने पुलिस को बताया कि जबरन उसे जवान बताकर शादी कर ली गई। मार्कशीट में कांटछांट कर उसे बालिग बना लिया और उसके बाद उसके साथ ऐसी हैवानियत की कि थाने की शरण लेनी पड़ी। नाहरगढ़ थाना पुलिस केस की जांच कर रही है।
नाबालिग को मार्कशीट में कांटछांट कर बालिग बना लिया, उसके बाद नोंचने लगा पति पीडिता ने पुलिस को बताया कि उसकी उम्र करीब 23 साल है। कुछ साल पहले शादी हुई थीं। शादी से पहले पति ने दसवीं की मार्कशीट में कांटछांट कर लीं और उसे बालिग बता दिया। बालिग बताकर शादी की और परिजन भी इसके लिए तैयार हो गए। उन्होनें भी बिना कुछ सोचे समझे ब्याह कर दिया। शादी के बाद पति कुछ दिन तो सही रहा लेकिन उसके बाद हैवान बन बैठा। पति ने हर तरह से पत्नी को नोंचा। कई बार तो हाथ पैर बांधकर जबरन रेप तक किया। मामला यहीं शाांत नहीं हुआ। वह लगातार इस तरह का कृत्य करता रहा।
असल दस्तावेज हाथ लगे तो थाने पहुंची पत्नी पीडिता ने पुलिस को बताया कि उसे भी अब यही लगने लगा था कि वह कम उम्र में ही बालिग हो गई है। वह मां से बात करती तो मां कहती कि शादी के बाद यही सब होता है। कुछ दिन में सब सही हो जाएगा। लेकिन कुछ सही नहीं हुआ। कुछ दिन पहले पीडिता के हाथ अलस दस्तावेज लग गए तो वह सीधे उन्हें लेकर थाने पहुंची और पति के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट, रेप, मारपीट समेत आठ धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

राजस्थान टोंक निवाई संवाददाता फरीद मोहम्मद की रिपोर्ट
निवाई में 8 साल की बुशरा साजिया रख रही है पूरे रोजे
रमजान का महीना बरकतों और रहमतों का महीना है इस महीने में हर कोई खुदा की इबादत करता दिखाई देता है जिसमें बुजुर्गों के साथ ही नन्हे मुन्ने बच्चे भी रमजान के रोजे रखते हैं इन्हीं में से एक है मस्जिद लोहारन के इमाम वह खतीब मुफ्ती मोहम्मद सलीम नदवी की चहेती बेटी 8 साल की बुशरा साजिया इस चिलचिलाती धूप में भि पूरे रोजे रख रही है इतना ही नहीं रोजाना कुरान की तिलावत भी कर रही है जहां बड़े-बड़े इस चिलचिलाती धूप में रोजा रखने से डर रहे हैं वही इतनी कम उम्र में रमजान के पूरे रोजे रखकर कुरान की तिलावत करने वाले बुशरा साजिया ने सभी को हैरत में डाल दिया है कड़ी धूप में करीबन 15 घंटे भूखे प्यासे रहकर दिनभर खुदा की इबादत कर पांच वक्त की नमाज पढ़कर रोजे भी रख रही है बुशरा साजिया के इस जज्बे और इबादत के शौक को लेकर आस पड़ोस वाले और रिश्तेदार उसके हौसला अफजाई कर रहे हैं और उनके वालिद मुफ्ती मोहम्मद सलीम नदवी को मुबारकबाद पेश कर रहे हैं

*प्रेमिका को निकाह का झांसा देकर भगाया, पत्नी से तलाक की नौबत आई तो प्रेमिका को मारा*
संवाददाता बाबू अंसारी
जयपुर। आंधी थाना पुलिस ने डांगरवाड़ा में हुए महिला ओमकंवर के ब्लाइंड मर्डर मामले में मृतका के प्रेमी और दोस्त को शनिवार को गिरफ्तार किया। आरोपी दस दिन पहले ही 30 वर्षीय ओमकंवर को निकाह का झांसा देकर भगा ले गए थे, लेकिन आरोपी प्रेमी की पत्नी के घरवालों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने पत्नी से तलाक लेने के बदले में आरोपी प्रेमी से मोटी रकम मांगी। रकम देने की स्थिति में नहीं होने पर प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका की हत्या कर दी।
सड़क के पास फेंक गए…. जमवारामगढ़ वृताधिकारी शिवकुमार भारद्वाज ने बताया कि बूंदी के लाखेरी स्थित इन्द्रगढ़ निवासी इमाम हुसैन (30) और शहजाद खां (31) को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने नागौर के जायल स्थित ज्याणी निवासी ओमकंवर उर्फ कोमल (30) की आंधी थाना के डांगरवाडा के पास पत्थर से चेहरा कुचलकर हत्या कर शव सड़क के पास फेंक गए।
बाइक पर लेकर पहुंचे आरोपी….. आरोपी इमाम साजिश के तहत 26 अप्रेल को ओमकंवर को जयपुर में मजदूरी करने का झांसा देकर ले आया। यहां खुद के भाई के पास गया तो उसने भगा दिया। तब दोस्त शहजाद को बाइक लेकर दौसा बायपास बुलाया। यहां पर एक होटल में चाय पी। इस दौरान ओमकंवर की इमाम से कहासुनी हो गई। तब शहजाद ने कहा कि दस दिन में इतना गुस्सा कर रही है। इसे छोड़ दिया तो मुकदमे में फंसा देगी। इसे आज ही खत्म कर देते हैं। दोनों मनोहरपुर की तरफ गए और डांगरवाडा क्षेत्र में सुनसान जगह देखकर ओमकंवर की हत्या कर भाग गए।
छोडऩे का दबाव बनाया…. इमाम हुसैन के ससुराल वाले उसके किराए के मकान पर भी पहुंच गए और ओमकंवर को छोड़ने के लिए आरोपी पर दबाव बनाया। उन्होंने आरोपी से पत्नी को तलाक देने के बदले में मोटी रकम मांगी। मोटी रकम और मेहर भरने की स्थिति में नहीं होने पर आरोपी ने शहजाद के साथ मिलकर ओमकंवर को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
यूं हुई पहचान…. ओमकंवर के पास एक बैग मिला, जिसमें 26 अप्रेल का दो लोगों का इन्द्रगढ़ से दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन तक का टिकट, सांगानेरी गेट से अजमेरी गेट तक लो फ्लोर के दो टिकट और मोबाइल मिला। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल व तकनीक के जरिए मृतका और आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मृतका की मां और भाई के सुपुर्द किया।
तीन वर्ष से पत्नी नहीं आ रही थी…. जमवारामगढ़ वृताधिकारी शिवकुमार भारद्वाज ने बताया कि आरोपी इमाम हुसैन की पत्नी करीब तीन वर्ष से नहीं आ रही थी। तब आरोपी इमाम ने दोस्त शहजाद खां को किसी युवती से निकाह करवाने के लिए कहा। शहजाद बहन की सहेली ओमकंवर को जानता था और उससे मोबाइल पर बातचीत करता था। आरोपी शहजाद तीन माह पहले ओमकंवर को झांसा देकर बुलाकर इमाम से निकाह करने की बात कही। ओमकंवर निकाह के लिए सहमत हो गई। तब प्रेमी इमाम उसे गांव ले गया। इमाम के ससुराल वालों को पता चला तो उन्होंने लाखेरी थाने में परिवाद दिया। पुलिस इमाम के घर पहुंची तो वह ओमकंवर को लेकर किराए के मकान में चला गया।


पुलिस थाना गलतागेट जयपुर उत्तर की वांछित अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही
* चार साल से फरार दो स्थाई वारण्टी अनिल गुप्ता व मोहम्मद शाहिनुर गिरफ्तार
पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री देशमुख परिस आई. पी. एस ने बताया कि श्रीमान अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध शाखा) राजस्थान जयपुर द्वारा स्थाई वारण्टी, 299 सीआरपीसी, पीओज, 173 (8) सीआरपीसी में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही हेतु समस्त थानाधिकारी जयपुर उत्तर को निर्देशित किया गया था जिस पर श्रीमती सुमन चौधरी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन में एंव श्री सुनील प्रसाद शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज के निर्देशन में थानाधिकारी पुलिस थाना गलतागेट श्री मुकेश कुमार पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में श्री महाराज सिंह हैड कानि.न.. 24, श्री कानाराम कानि.न. 9033, कानि श्री घनश्याम न. 9371, कानि श्री पूरणचन्द न. 6859, श्री प्रधान कानि.न. 9156, कानि श्री राजेश न. 8728 की टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा लगातार मेहनत कर वांछित अपराधियों की निगरानी जारी रखी गई एंव दिनांक 29.04.2022 को स्थाई वारण्टी अनिल गुप्ता पुत्र भजन लाल गुप्ता जाति महाजन उम्र 38 साल निवासी म.न. 244 व्यास कालोनी पानी की टंकी के पास नाहरी का नाका शास्त्रीनगर जयपुर हाल म.न. 56 गोपाल नगर माचडा झोटवाडा जयपुर 2. मौहम्मद शाहीनुर पुत्र श्री मोहम्मद तैय्यब जाति मुसलमान निवासी मकान न. 5, श्याम लाल का कुआँ, सैय्यद कालोनी, बास बदनपुरा पुलिस थाना गलतागेट जयपुर को दस्तयाब कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।


पटियाला हिंसा के मामले में शिवसेना से निष्कासित किए गए हरीश सिंगला को पटियाला पुलिस ने हिरासत में लिया है. पटियाला मामले में शिवसेना ने अपने ही नेता को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल बताते हुए बर्खास्त कर दिया था. पंजाब के पटियाला में शुक्रवार को एक ‘खलिस्तान विरोधी मार्च’ को लेकर दो समूहों के बीच हुए पथराव में दो लोग घायल हो गए. स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को हवा में गोलियां चलानी पड़ीं. यह झड़प काली माता मंदिर के बाहर उस समय हुई जब ‘शिवसेना (बाल ठाकरे)’ नाम के एक संगठन के सदस्यों ने ‘खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च’ निकालना शुरू किया.
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने पंजाब के पटियाला में हुई ‘सांप्रदायिक झड़प’ की घटना का संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को राज्य सरकार से विस्तृत् रिपोर्ट तलब की. आयोग की ओर से प्रदेश के मुख्य सचिव अनिरूद्ध तिवारी को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि राज्य सरकार सात दिनों के भीतर रिपोर्ट दे.
पुलिस ने बताया कि निहंगों सहित कुछ सिख लोगों ने संगठन के कार्यक्रम के खिलाफ एक और मार्च निकाला. काली माता मंदिर के पास दोनों गुट आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पर पथराव कर दिया. पुलिस के अनुसार शहर में स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए मंदिर के द्वारों को बंद कर दिया गया और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिये गये.
पुलिस के मुताबिक पथराव में एक पुलिसकर्मी समेत दो लोग घायल हो गये. शिवसेना के एक नेता ने कहा कि संगठन ने मार्च 29 अप्रैल को ‘खालिस्तान के स्थापना दिवस’ के मौके पर ‘सिख फॉर जस्टिस’ की घोषणा के जवाब में मार्च निकालने की योजना बनाई थी.
पटियाला के पुलिस महानिरीक्षक राकेश अग्रवाल ने पटियाला में बातचीत के दौरान कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है. उन्होंने कहा, हमने बाहर से पुलिस बल बुलाया है. शांति समिति की बैठक बुलाई गई है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति बहाल करना प्राथमिकता है.
पंजाब के मुख्यमंत्री
भगवंत मान
ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि वह राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के संपर्क में हैं. मान ने एक ट्वीट में कहा, पटियाला में झड़प की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. मैंने डीजीपी से बात की है. क्षेत्र में शांति बहाल कर दी गई है. सीएम ने ट्वीट किया पटियाला में हुई घटना पर DGP और सभी बड़े अधिकारियों की मीटिंग बुलाई. मामले की तुरंत जांच के निर्देश दिए हैं.
आईजी ने कहा कि यह घटना इसलिए हुई क्योंकि चंद शरारती तत्वों ने कुछ अफवाहें फैलाई थीं. हमने स्थिति को नियंत्रित किया है. हम पटियाला शहर में फ्लैग मार्च कर रहे हैं. उन्होंने कहा, कुछ अफवाहों के कारण तनाव बढ़ गया था, लेकिन स्थिति अब नियंत्रण में है.
‘खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च’ का आयोजन ‘शिवसेना (बाल ठाकरे)’ नेता हरीश सिंगला ने किया था. मार्च आर्य समाज चौक से शुरू हुआ, जिसमें सेना के कार्यकर्ताओं ने ‘खालिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाये. सिंगला ने कहा कि ‘सिख फॉर जस्टिस’ के गुरपतवंत पन्नू ने 29 अप्रैल को खालिस्तान के स्थापना दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी. उन्होंने कहा, उन्हें जवाब देने के लिए सेना ने 29 अप्रैल को ‘खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च’ निकालने का भी फैसला किया था.
पंजाब के पटियाला में हई सांप्रदायिक हिंसा (Communal Violence) को लेकर अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा पटियाला से आने वाले विजुअल आपको विचलित कर सकते हैं. राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं इस बात को दोहरा रहा हूं, सीमावर्ती पंजाब जैसे संवेदनशील राज्य में किसी प्रयोग की जरूरत नहीं है यहां पर शांति और सद्भाव सबसे ज्यादा जरूरी है.’
पटियाला में हुई हिंसा के बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है. ये कर्फ्यू शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए लगाया गया है. पटियाला पुलिस ने कहा है कि हिंसा के मामले में FIR भी दर्ज होंगी और गिरफ्तारियां भी की जाएंगी.
