By



पुलिस थाना गलतागेट जयपुर उत्तर की वांछित अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही

* चार साल से फरार दो स्थाई वारण्टी अनिल गुप्ता व मोहम्मद शाहिनुर गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री देशमुख परिस आई. पी. एस ने बताया कि श्रीमान अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध शाखा) राजस्थान जयपुर द्वारा स्थाई वारण्टी, 299 सीआरपीसी, पीओज, 173 (8) सीआरपीसी में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही हेतु समस्त थानाधिकारी जयपुर उत्तर को निर्देशित किया गया था जिस पर श्रीमती सुमन चौधरी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन में एंव श्री सुनील प्रसाद शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज के निर्देशन में थानाधिकारी पुलिस थाना गलतागेट श्री मुकेश कुमार पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में श्री महाराज सिंह हैड कानि.न.. 24, श्री कानाराम कानि.न. 9033, कानि श्री घनश्याम न. 9371, कानि श्री पूरणचन्द न. 6859, श्री प्रधान कानि.न. 9156, कानि श्री राजेश न. 8728 की टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा लगातार मेहनत कर वांछित अपराधियों की निगरानी जारी रखी गई एंव दिनांक 29.04.2022 को स्थाई वारण्टी अनिल गुप्ता पुत्र भजन लाल गुप्ता जाति महाजन उम्र 38 साल निवासी म.न. 244 व्यास कालोनी पानी की टंकी के पास नाहरी का नाका शास्त्रीनगर जयपुर हाल म.न. 56 गोपाल नगर माचडा झोटवाडा जयपुर 2. मौहम्मद शाहीनुर पुत्र श्री मोहम्मद तैय्यब जाति मुसलमान निवासी मकान न. 5, श्याम लाल का कुआँ, सैय्यद कालोनी, बास बदनपुरा पुलिस थाना गलतागेट जयपुर को दस्तयाब कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

Posted In ,

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started