Blog

  • पिता ने बेटे को आवाज लगाई, बहू ने दरवाजा खोला वो तो लटककर मर गए, मैं सो रही थी, पता नहीं चला

    जयपुर राजधानी जयपुर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस ने दो महीने पहले जिसे मर्ग मानकर केस बंद करने की तैयारी कर ली थी उस मामले में अब उसी थाने की पुलिस को हत्या का केस दर्ज करना पडा है और वह भी नामजद। अब आरोपियों की गिरफ्तारी की तैयारी शुरु कर दी है। हत्या का यह मामला मानसरोवर थाना क्षेत्र से सामने आया है। जिस युवक की हत्या हुई है उसकी पत्नी और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। उसकी शादी महज सवार साल पहलु हुई थी। पुलिस को फोरेसिंक की कुछ और रिपोर्ट्स का इंतजार है।
    सात बजे उठी पत्नी…. बोली वो लटककर मर गए, पता नहीं चला मैं सो रही थी जांच कर रही मानसरोवर पुलिस ने बताया कि धनराज मीणा ने अपनी बहू सुमन और उसके कुछ अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। धनराज मीणा का आरोप है कि बेटे रवि की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि धनराज मीणा अपनी बेटी और बेटे रवि के साथ गोल्यावास स्थित एक फार्म हाउस में रहते थे। वो वहां केयरटेकर थे। बेटे रवि की शादी करीब सवा साल पहले सुमन नाम की युवती से की थी। सुमन सांगानेर क्षेत्र में कहीं पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। रवि अक्सर वहां भी आता जाता रहता था। करीब दो महीने पहले शाम के समय रवि अपनी पत्नी सुमन को गोल्यावास फार्म हाउस पर ले आया। रवि और सुमन एक कमरे में सो गए। पीछे वाले कमरे में धनराज मीणा और पास वाले कमरे में धनराज की बेटी सो गई। सवेरे करीब सात बजे तक भी रवि और सुमन नहीं जागे तो धनराज ने रवि को आवाज लगाई। बाद में सुमन ने दरवाजा खोला और अपनी रवि की बहन को जगाकर लाई। अंदर कमरे में रवि अचेत था उसकी सांस नहीं चल रही थी। गले पर चोट के निशान थे और हाथों पर कटने के निशान थे। बैड के नीचे संडासी पडी थी। बाद में उसने बताया कि वह रात को सो रही थी और रवि लटक गया। सवेरे उसे नीचे उतारा और बाद में घरवालों को इसकी जानकारी दी।

  • चिड़िया घर में शेर से मस्करी करना युवक को पड़ा भारी#viralnews #lion #zoo #breakingnews

  • पत्नी की हत्या कर आत्महत्या के लिए पानी के टैंक में कूदा पति, पत्नी की बीमारी से था दुखी था

    राजस्थान के सीकर जिले के रींगस थाना इलाके के मीणा वाली ढाणी में शनिवार को एक पति नेे कुल्हाड़ी से गला काट पहले तो पत्नी की हत्या कर दी।
    सीकर/रींगस. राजस्थान के सीकर जिले के रींगस थाना इलाके के मीणा वाली ढाणी में शनिवार को एक पति नेे कुल्हाड़ी से गला काट पहले तो पत्नी की हत्या कर दी। बाद में आत्महत्या के लिए घर में बने पानी के टैंक में छलांग लगा दी। जिसे परिजनों की चीख सुनकर दौड़कर पहुंचे पड़ौसियों ने समय रहते बचा लिया। इसके बाद ही लोगों को पत्नी की हत्या की जानकारी मिली। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। हत्या की यह वारदात शनिवार सुबह हुई। जिसके बाद मृतका के पीहर के पक्ष के लोगों ने उसके ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। करीब सात घंटे बाद दोनों पक्षों में सहमति के बाद बवाल थमा।
    कहासुनी से हत्या तक पहुंचा विवाद
    थानाधिकारी हिम्मत सिंह के मुताबिक मीणा वाली ढाणी निवासी धर्मेंद्र का पत्नी पूजा के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जो मारपीट तक पहुंच गई। इसी बीच धर्मेन्द्र ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से पत्नी पूजा के गले पर वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति आत्महत्या करने के लिए घर में बने पानी के टैंक में कूद गया। परिजनों ने युवक को टैंक में कूदते देखकर शोरगुल किया तो आसपास के लोग मौके पर बचाने के लिए दौड़े। युवक को जब टैंक से बाहर निकाला तो लोगों को पूजा की हत्या का पता चला। घटना की सूचना पर पहुंची रींगस थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महिला के पीहर पक्ष को सूचना दी। पीहर पक्ष के आने के बाद महिला के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। पीहर पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर पिछले कई सालों से दहेज के लिए प्रताडि़त करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के सभी लोगों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव लेने से मना कर दिया। करीब 7 घंटे की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ एवं पीहर पक्ष के लोग शव अंतिम संस्कार के लिए ससुराल पक्ष को देने पर राजी हुए।
    पुलिस ने आरोपी पति को लिया हिरासत
    प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी व उसका बच्चा अक्सर बीमार रहता है। दोनों की बीमारी की वजह से पिछले कुछ समय से वह अवसाद में चल रहा था। बीमारी को लेकर आए दिन झगड़ा होता था। गुस्से में उसने कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर दी।
    पीहर पक्ष ने की गिरफ्तारी की मांग
    पीहर पक्ष के लोग पूजा के जेठ- जेठानी व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए व शव लेने से मना कर दिया। इस पर पुलिस ने समझाइश कर मामले में निष्पक्ष जांच करने व सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। करीब 7 घंटे बाद पीहर पक्ष के लोग शव लेने को राजी हुए। बाद में शव ससुराल पक्ष को अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द किया गया।
    मासूमों के सिर से उठा साया
    हत्याकांड से दो मासूमों के सिर से मां का साया उठ गया । पूजा व धर्मेन्द्र की शादी वर्ष 2014 में हुई थी। उनके दो बच्चे हैं, जिनमें से बेटी आयुषा छह और बेटा तमन्न चार वर्ष का है। पूजा के भाई खाटूश्यामजी इलाके के सांवलपुरा गांव निवासी विनोद मीणा ने मामला दर्ज करवाया है कि शादी के बाद से ही पूजा का पति धर्मेन्द्र, ससुर शंकरलाल, सास, जेठ बनवारी और जेठानी पिंकी आए दिन उसे प्रताडि़त करते थे।

  • *नया बस स्टेंड के सामने पुलिया के नीचे रोडवेज बस व ट्रेलर में हुई जबरदस्त भिडंत*

    किशनगढ़। नया रोडवेज बस स्टेंड के सामने वैष्णो देवी मंदिर स्थित बने पुलिया के नीचे तेज़ रफ़्तार से आ रहे ट्रेलर ने रोडवेज बस को टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई की बस चकनाचूर होकर पुलिया से जा चिपकी। जिसकी वजह से बस में बैठे यात्री बस में बुरी तरह फंस गए। वहीं अचानक हुए सड़क हादसे के बाद आस पास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर सीओ सिटी मनीष शर्मा व मदनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। तथा बस में बैठी सवारियों को बड़ी मशक्कत के साथ बाहर निकालकर सभी को एंबुलेंस की मदद से यज्ञनारायण चिकित्सालय पहुंचाया। जिसमे करीब पच्चीस सवारियां घायल हुई। जिसमे से आठ सवारियां गम्भीर रूप से घायल हुई है। जिनको उपचार के दौरान जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर रैफर किया गया। जहां चार सवारियों की हालत नाजुक बताई गई। इधर सूचना मिलते ही विधायक सुरेश टांक, सभापति दिनेश सिंह राठौड़ व तहसीलदार मोहन सिंह राजावत सहित कई जनप्रतिनिधियों ने राजकीय यज्ञनारायण चिकित्सालय पहुंचकर घायलों की कुशलक्षेम पूछी। वहीं हादसे के दौरान पुलिया के नीचे गन्ने के ज्यूस का जोगाड़ लगाने वाले 42 वर्षीय घनश्याम जाट की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी अनुसार रोडवेज बस अजमेर से गंगापुर की और जा रही थी। रोडवेज बस हादसे के बाद ट्रेलर का चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश में मदनगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    अजमेर रैफर किए सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। वही अजमेर सीओ नॉर्थ छवि शर्मा ने भी जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय पहुंचकर घायलों के परिजनों से संपर्क कर रही है। जयपुर से अमजद खान की रिपोर्ट



  • निर्भया स्क्वायड का सादा वस्त्रों में मुस्तैदी से गश्त करना हुआ सार्थक- सुनीता मीना

    निर्भया स्क्वायड ने घर से भाग कर आने वाले नाबालिग लड़के व लड़की को माता पिता को बुलाकर दिल्ली पुलिस को सुपुर्द करवाया
    किसी भी प्रकार की अनहोनी होने से बचाया
    जयपुर 20 मई।

    अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी निर्भया स्क्वायड सुनीता मीना ने बताया कि जयपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन # सेफर सिटी # सेफर स्ट्रीट

    अभियान
    के तहत
    महिला कानि नीलम -10231 मीनू- 9746 सादा वस्त्रों में भगत सिंह पार्क मे संदिग्ध, मनचलो व असामाजिक तत्वो पर निगरानी करते हुए राउण्ड लगा रही थी तभी निर्भया ने एक लड़के व एक लड़की को साथ में बैठे देखा जो देखने पर संदिग्ध लग रहे थे।
    दोनों ही नाबालिग थे निर्भया ने उनके पास जाकर अपना परिचय देते हुए उनसे पूछताछ की तो लड़के ने बताया कि हम 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं और यह मेरी फ्रेंड है ।हम घूमने के लिए जयपुर आए हैं हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और घरवालों को बिना बताए घर से भाग कर आये है । पहले तो दोनों ने अपना परिचय यूपी का बताया लेकिन आईडी में पता संगम विहार दिल्ली का था ।निर्भया ने लड़के से उसके पिता के नंबर लेकर बात की तो उन्होंने बताया कि ये दोनों दिनांक 18 -5 -2022 कि सुबह से लापता है। हमने इनकी रिपोर्ट नेब सराय थाना दिल्ली में दर्ज करवा रखी है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुनीता मीणा ने बताया कि निर्भया ने लडके व लड़की को आदर्श नगर थाने ले जाकर थाना नेब सराय दिल्ली पर फोन कर वहां के जांच अधिकारी के फोन नम्बर लेकर बताया कि लड़का व लड़की दोनो आदर्श नगर थाना जयपुर मे है ।तब जांच अधिकारी ने बताया कि वह इन दोनो के माता पिता को लेकर जयपुर आ रहे है ।निर्भया ने जांच अधिकारी और उनके माता पिता के आने पर लड़के व लड़की को दिल्ली पुलिस को सुपुर्द किया ।
    इस प्रकार निर्भया ने नाबालिग बच्चों को भटकने व गलत रास्ते पर जाने से बचाया। संपादक प्रमुख अमजद खान report Babu ansari

  • महिला की चेन छिन्न कर भागे चोर#jaipurpolice #viralnews #women #crime

  • ज्ञानवापीमस्जिद मामला अदालत ने दिया मुस्लिम समुदाय को झटका#Gyanvapi Mosque #viralnews #jaipurs रिपोर्ट अमजद खान

  • थाना सुभाष चौक जयपुर उत्तर की कार्यवाही दिनांक 13.05.2022

    JAIPUR

    शातिर नकबजन को किया गिरफ्तार मुल्जिम नशे की खातीर रात्री में सुने मकानों में चारी कर चोरी के सामान को सस्ते में बेचकर नशा करने का है आदि

    पुलिस उपायुक्त श्री परिस देशमुख जयपुर उत्तर ने बताया कि दिनांक 11. 05.2022 को पुलिस थाना सुभाष चौक पर परिवादिया श्रीमती शहनाज तरन्नुम ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट रात्री के समय अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुस कर 32 इंच का (सेमसग, स्मार्ट) LED टी.पी. करीब 45000 रू सोने चाँदी के गहने 20-25 हजार रु नगद राशि तथा लेट बाथ में लगे लक्जरी आईटम व बहन नसीम बानों के पोर्शन से उनकी करीब 9000 हजार की चाँदी की पाजेब, लगभग 40000रू के सोने चांदी के जेवरात, 80000 के लगभग नकद राशि तथा कीमती कपड़े चोरी होने की दर्ज करवाई थी आदि रिपोर्ट पर मुकदमा नम्बर 101 / 2022 धारा 457,380 आईपीसी में दर्ज कर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये अति पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम श्रीमति सुमन चौधरी के सुपरविजन में सहायक पुलिस आयुक्त माणक चौक श्री महावीर प्रसाद मीणा के नेतृत्व में थानाधिकारी श्री जयप्रकाश पूनिया पुनि के दिशानिर्देशों में श्री अशोक सिंह सउनि श्री दिपेन्द्र कानि 8093 श्री नफे सिंह कानि 6038 श्री विजय कुमार कानि 8632 की टीम गठित की गई टीम द्वारा लगातार कड़ी मेहनत करते हुये इलाका क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज खगाले जाकर चोर की पहचान करते हुये दिनांक 13.05.2022 को मुल्जिम मोहम्मद जॉनी को दस्तयाब कर प्रकरण में बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया गया है। मुल्जिम से प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

    प्रकरण में गिरफ्तार मुल्जिम का विवरण

    मोहम्मद जॉनी पुत्र मोहन्द सिराज शेख उम्र 30 साल निवासी किरायेदार म.न. 12 काली का मकान रहीम नगर मौहल्ला टीकीगरान बास बदनपुरा पुलिस थाना गलतागेट जयपुर

    तरीका वारदात

    मुल्जिम कचरा बिनने के बहाने सुन्ने मकानों की रैकी करता है तथा रात्री में घर में घुस कर चोरी करता है तथा पारी का सामान बेच कर स्मैक खरीदता है जो स्मैक पीने का आदि है।

    जिसके खिलाफ पूर्व में भी चोरी व नकबजनी के मुकदमे दर्ज है।

    जयपुर शहर में की गई अन्य वारदात

    मुल्जिम ने ईलाका थाना बहम्पुरी जयपुर में 20-25 दिन पहले सुने मकान में एक गैस सेलेण्डर एक एलईडी व घरेलु बर्तन चोरी करना बताया है।

  • पुलिस थाना सुभाष चौक जयपुर उत्तर की बड़ी कार्यवाही

    > अवैध मादक पदार्थ स्मैक माफियाओं के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत कार्यवाही 6.70 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी रोहित उर्फ रहीश को किया गिरफ्तार

    पुलिस उपायुक्त श्री परिस देशमुख जयपुर उत्तर ने बताया कि श्रीमान पुलिस आयुक्त जयपुर श्री आनन्द श्रीवास्तव के द्वारा जयपुर शहर में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के दौरान नशा करने व बेचने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही एवं धरपकड करने हेतु निर्देशित किया गया था जिस संबंध में अभियान के दौरान श्रीमान अति. पुलिस उपायुक्त, जयपुर उत्तर प्रथम श्रीमति सुमन चौधरी के सुपरविजन में सहायक पुलिस आयुक्त माणक चौक श्री महावीर प्रसाद मीणा के नेतृत्व में थानाधिकारी श्री जयप्रकाश पूनिया पु.नि. श्री सुबे सिंह हैड कानि 1740, श्री नफे सिंह कानि 6038 श्री बनवारी लाल 6420 श्री दिपेन्द्र सिंह कानि 8693 की एक टीम गठित की गई। टीम द्वारा सतत निगरानी एवं आसूचना संकलन करते हुये आज दिनांक 12. 05.2022 को चार दरवाजा सुभाष चौक जयपुर के पास एक शक्स को अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। शक्स के कब्जे से कुल 6.70 ग्राम स्मैक बरामद की गई। शक्स के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

  • ज्ञानवापी मस्जिद केस: सर्वे पर रोक लगाने से शीर्ष अदालत के इंकार करने के बाद से तैयारी शुरू, आज प्रात: आठ बजे से पुन: शुरू होगा सर्वे का कार्य

    वाराणसीं। ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सर्वे पर प्रतिबंध लगाने से शीर्ष अदालत के इंकार करने के बाद सर्वे की तैयारी शुरू हो चुकी है। शनिवार प्रात: 8 बजे से पुन: मस्जिद के सर्वे का कार्य शुरू हो जाएगा, जो कि दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगा। सर्वे होने तक मस्जिद के चप्पे-चप्पे की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी होगी। वहीं, किसी भी तरह का विरोध करने वालों पर प्रशासन एवं पुलिस की ओर से कार्रवाई होगी। सर्वे की पूरी रिपोर्ट 17 मई को अदालत में प्रस्तुत की जाएगी।

    ज्ञानवापी मस्जिद मामले में शीर्ष अदालत याचिका दाखिल पर मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एनवी रमन्ना ने कहा कि वे मामले को देखेंगे। अंजुम ए इंतेजामिया मस्जिद वाराणसी की प्रबंधन समिति ने वाराणसी के सिविल जज सीनियर डिविजन की कोर्ट से जारी काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सर्वे के आदेश पर रोक लगाने की मांग को लेकर शीर्ष अदालत में दस्तक दी थी।

    अदालत के आदेश के अनुसार मस्जिद के चप्पे-चप्पे की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी होगी। इस दौरान ताला तुड़वाकर या खुलवाकर भी सर्वे होगा। सर्वे को पूरा कराने की जिम्मेदारी जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर की होगी। सर्वे का काम किसी भी दशा में रुकेगा नहीं। वादी, प्रतिवादी, अधिवक्ता, अधिवक्ता आयुक्त और उनके सहायक सर्वे कार्य के दौरान उपस्थित रहेंगे। वहीं, यदि किसी भी शख्स ने सर्वे का विरोध किया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। अदालत के आदेश के अनुसार अधिवक्ता आयुक्त अजय कुमार मिश्रा ही रहेंगे, जबकि विशाल सिंह और अजय सिंह सहायक अधिवक्ता आयुक्त नियुक्त किए जाएंगे।

    मुस्लिम पक्षकारों ने 56 (ग) के आधार पर अधिवक्ता को बदलने की मांग की थी। इस मांग को सिविल जज ने निरस्त कर दिया। 61 (ग) के आधार पर मस्जिद के अंदर सर्वे का मुस्लिम पक्ष ने विरोध किया था। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि मस्जिद के सर्वे के मामले में यदि कोई अवरोध उत्पन्न कर रहा है तो प्रशासन उस पर कार्रवाई करे।रिपोर्ट अमजद खान

Design a site like this with WordPress.com
Get started