Blog

  • राजस्थान टोंक निवाई संवाददाता फरीद मोहम्मद की रिपोर्ट
    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एम. सादिक खान के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष

    रामानन्द गुर्जर, मोर्चा के जिलाध्यक्ष इस्लाम नागौरी व चाकसू नगर मंड़ल अध्यक्ष केदार शर्मा की सहमति से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा चाकसू नगर की कार्यकारिणी की घोषणा हुई जिसमें शकील दलाल, दानिश करारखानी व ऐजाद देशवाली को उपाध्यक्ष मोनू जैन व जावेद नागौरी को महामंत्री आरिफ मिर्जा, सनी, जावेद करारखानी, आमीन भड़भुजा, सेहबाज खान को मंत्री आशिक राजा को कोषाध्यक्ष जावेद खान व मुसर्रफ लुहार को मिडिया प्रभारी सनवर खान, इब्राहिम लुहार, रईस खान, कलाम खान, इमरान खान को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एमडी इसराईल देशवाली, चाकसू मंडल अध्यक्ष केदार शर्मा व मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हमराज अली चौहान सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • प्यार और पैसे की ख़तीर बना देश का गद्दार

    पाक महिला एजेंट के हनी ट्रैप एवं पैसों के प्रलोभन में आए भारतीय सेना के जवान शांतिमोय राणा (24) निवासी गांव कंचनपुर जिला बागुंडा पश्चिम बंगाल को सीआईडी इंटेलिजेंस जयपुर की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी जवान सोशल मीडिया के माध्यम से महिला एजेंट को सेना के सामरिक महत्व की सूचनाएं शेयर कर रहा था। डीजी इंटेलिजेंस उमेश मिश्रा ने बताया कि पाकिस्तानी गुप्तचर एजेंसियों द्वारा राजस्थान में की जा रही जासूसी गतिविधियों पर ऑपरेशन सरहद के तहत सीआईडी इंटेलिजेंस द्वारा लगातार निगरानी रखी जाती है। इसी निगरानी के दौरान जानकारी में आया कि सेना का जवान शांतिमोय राणा सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी खुफिया हैंडलर्स के निरंतर संपर्क में है। इंटेलिजेंट जयपुर की टीम द्वारा जवान की गतिविधियों पर निगरानी रखी गई तो पाया कि वह हनीट्रैप और पैसों के प्रलोभन में आकर सोशल मीडिया के माध्यम से पाक महिला एजेंट को सेना की सामरिक महत्व की सूचनाएं शेयर कर रहा था। इस पर 25 जुलाई को शांति मोय राणा को हिरासत में लिया गया।

    सामरिका सूचनाएं एवं युद्ध अभ्यास के वीडियो भेजे


    डीजी मिश्रा ने बताया कि संयुक्त पूछताछ केंद्र जयपुर पर आरोपी जवान से विभिन्न आसूचना एजेंसियों द्वारा पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी जवान ने बताया कि वह साल 2018 से भारतीय सेना में है। काफी समय से व्हाट्सएप चैट तथा व्हाट्सएप ऑडियो और वीडियो कॉलिंग के द्वारा महिला पार्क एजेंट के संपर्क में हैं। मिश्रा ने बताया कि गुरनुर कौर उर्फ अंकिता छद्म नाम की महिला ने अपने आप को शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश निवासी व वहीं मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस में कार्य करना तथा एक अन्य छद्म नाम निशा ने मिलट्री नर्सिंग सर्विस का होना बता जवान को हनी ट्रैप व पैसों का लोभ देकर सेना से संबंधित गोपनीय दस्तावेज के फोटोग्राफ एवं युद्ध अभ्यास के वीडियो मांगे।

    वीडियो सोशल मीडिया के जरिए पाक महिला मित्र को भेज रहा था

    प्रलोभन में आकर आरोपी जवान अपनी रेजिमेंट की गोपनीय दस्तावेज व युद्धाभ्यास के वीडियो सोशल मीडिया के जरिए पाक महिला एजेंटों को भेज रहा था। जिसके लिए उसे पाक महिला एजेंट द्वारा बैंक खाते में धनराशि भेजी गई। डीजी मिश्रा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ एवं मोबाइल फोन की तकनीकी विश्लेषण में तथ्यों की पुष्टि होने पर आरोपी के विरुद्ध शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

  • स्मैक की सप्लाई करने वाले दो तस्कर और एक पत्रकारिता को शर्मसार करने वाला तस्कर गिरफ्तार
    सिंधीकैंप, लालकोठी और प्रताप नगर थाना इलाके में कार्रवाई

    जयपुर

    गिरफ्तार अभियुक्त

    पुलिस कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने सिंधीकैंप, लालकोठी और प्रताप नगर थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 193.05 स्मैक और 2 इलेक्ट्रोनिक कांटा और बिक्री की राशि 86,750 रुपए बरामद किया हैं।
    डीसीपी (अपराध) परिस देशमुख ने बताया कि पकड़े गए आरोपी रामबाबू रुहेला राजपूत अकलेरा झालावाड़, फिरोज शिवाजी कॉलोनी वार्ड नम्बर 32 निवाई टोंक और आनन्द चौधरी प्रताप अपार्टमेंट प्रताप नगर का रहने वाला हैं। पुलिस ने पहली कार्रवाई सिंधी कैंप में करते हुए रामबाबू रुहेला को गिरफ्तार कर 49 ग्राम स्मैक बरामद की। आरोपी मादक पदार्थ स्मैक झालावाड अकलेरा निवासी हेमराज से लेकर आया था। आरोपी जयपुर शहर में फिरोज को सप्लाई करता हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि तीन हजार रुपए प्रतिग्राम के हिसाब से वह खरीदकर उसे छह हजार रुपए प्रति ग्राम के हिसाब से बेच रहा था। आरोपी रामबाबू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में एक प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी ने फिरोज को 50 ग्राम स्मैक सप्लाई करना बताया। दूसरी कार्रवाई लालकोठी में करते हुए फिरोज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 46.05 ग्राम स्मैक और एक इलेक्ट्रोनिक कांटा बरामद किया हैं। आरोपी पत्रकारिता की आड़ में मादक पदार्थ स्मैक की सप्लाई करता है। आरोपी के पास से जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ जार का परिचय पत्र मिला है। तीसरी कार्रवाई में आनन्द चौधरी को 98 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रोनिक कांटा और बिक्री की राशि 86,075 रुपए बरामद किया हैं। आरोपी प्रताप नगर के आस-पास स्थित शिक्षण संस्थानों और हॉस्टलों में निवास करने वाले नवयुवकों को मादक पदार्थ स्मैक बेचता हैं।

  • पत्नी ने किया सुसाइड, पति की फोटो पर लिखा ‘मैं बेवफा नहीं हूं मेरा मंगल मेरी जान ले गया

    बाबू अंसारी की रिपोर्ट

    पति की फोटो के पीछे लिखा कि ‘मैं बेवफा नहीं हूं’. साथ ही महिला गेस्ट टीचर ने अपनी हाथेली पर लिखा कि ‘मैं अपनी मर्जी से अपनी जान दे रही हूं. मम्मी, पापा, भैया सॉरी. मेरा मंगल मेरी जान ले गया’.मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक महिला गेस्ट टीचर का शव उसके ससुराल में फांसी से लटका मिला. ससुराल वालों ने पुलिस को बताया कि बहू ने सुसाइड किया है जबकि मृतका के परिवार वाले इसे हत्या बता रहे हैं. मृतका की हथेली पर कथित सुसाइड नोट भी लिखा है. जिसमें लिखा है को वो अपनी मर्जी से जान दे रही है. पुलिस के मुताबिक रायसेन की रहने वाली इंदु की शादी भोपाल निवासी सुभाष साहू से करीब 3 साल पहले हुई थी. इंदु शासकीय स्कूल में गेस्ट टीचर थी. गुरुवार सुबह इंदु के पति सुभाष ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी ने फांसी लगा ली है. जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक शव को नीचे उतार लिया गया था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई.पुलिस को मृतका के शव के पास पति की फोटो मिली जिसके पीछे लिखा था ‘मैं बेवफा नहीं हूं’. इसके अलावा मृतका की हथेली पर भी लिखा ‘मैं अपनी मर्जी से अपनी जान दे रही हूं. मम्मी, पापा, भैया सॉरी. मेरा मंगल मेरी जान ले गया’. पुलिस इन दोनों हैंडराइटिंग का मिलान भी करवा रही है. पुलिस के मुताबिक महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी ने फांसी लगा ली है जबकि मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है. मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि दामाद उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था और उसपर शक करता था जिससे दोनों में विवाद भी हुआ. लेकिन हादसे से कुछ घंटों पहले जब बेटी से फोन पर बात हुई तो उसने सब कुछ सामान्य बताया था. लेकिन कुछ घंटों बाद उसकी मौत की खबर आई.

    आत्महत्या लेख
  • शराबी पति ने दोस्तों के हवाले कर दी पत्नी, वो चीरहरण करते रहे पति बैठा बैठा हंसता रहा, पत्नी ने एक ही झटके में ऐसे उतार दिया नशा

    संपादक और प्रमुख अमजद खान 7737 376413

    जयपुर शहर से रेप के दो सनसनीखेज मामले सामने आए हैं। पति ने अपनी पत्नी को अपने दोस्तों के हवाले कर दिया। दोस्त पत्नी का चीरहरण करते रहे, मारपीट करते रहे और पति बैठा बैठा देखता रहा। पति ने भी पत्नी से जबरन रेप किया और उसके साथ मारपीट की। इस पूरी घटना के बाद अब पत्नी ने पति और उसके दोस्तों के खिलाफ गैंगरेप और मारपीट करने का केस दर्ज कराया है।
    जांच कर रही सांगानेर पुलिस ने बताया कि श्योपुर रोड पर रहने वाली विवाहिता ने पति और दोस्तों पर केस दर्ज कराया है। उसने बताया कि कुछ साल पहले शादी हुई थी। वह मूल रुप से कानोता की रहने वाली हैं। शादी के बाद पति के साथ सांगानेर आकर रहने लगी। पति मारपीट करता, गंदे तरीके से संबध बनाता। विरोध करने पर पीटता था। कुछ दिन बाद दोस्त भी घर आने लगे और घर पर ही शराब पार्टी चलती रहती।
    शराब मंगाता और नहीं लाने पर दोस्तों के सामने ही गंदी गालियां देता था। पीडिता ने पुलिस को बताया कि कई बार दोस्तों के सामने ही मेरे साथ संबध बनाए जबरन। कुछ दिन पहले तो दोस्तों के हवाले कर दिया। पहले तो पति ने मारपीट करते हुए दोस्तों के सामने ही रेप किया और उसके बाद दोस्तों के हवाले कर दिया। पीडिता ने पुलिस को बताया कि वह रोती रही लेकिन दोस्त वहशी थे, वे चीरहरण करते रहे। पति हंसता रहा। पीडिता का मेडिकल कराने की पुलिस ने तैयारी कर ली है। पति राजेश और दो दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

  • टोंक की बालिका को राज्य स्तर पर मिला कौशल आइकन पुरस्कार

    कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग की ओर से विश्व युवा कौशल दिवस पर 15 जुलाई को जवाहर लाल नेहरू मार्ग स्थित इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान के सभागार में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया । यह कार्यक्रम कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता राज्य मंत्री श्री अशोक चांदना , शासन सचिव कौशल,नियोजन एवं उद्यमिता विभाग डॉ. आरूषी मलिक कार्यक्रम की उपस्थिति में सम्पन हुआ I
    समारोह में स्किल आइकन, स्किल एंबेसडर, यूथ आइकन, ब्रांड एंबेसडर, कौशल प्रतियोगिताओं के विजेताओं तथा निगम से कौशल प्रशिक्षित एवं रोजगार-स्वरोजगार से जुड़े दिव्यांगजन, महिला एवं भिक्षुकों सहित 97 जनों को सम्मानित किया गया ।इस कार्यक्रम के तहह टोंक जिले की अहमदगंज गाँव परला ग्राम पंचायत की बेटी काली गुर्जर को यूथ आइकॉन अवार्ड से समान्नित किया गया, इस अवार्ड के तहत राज्य सरकार से 11000 रूपये की राशि, ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया

    मैं मंज़िल टीम को बहुत बहुत धन्यवाद देना चाहती हूँ जिन्होंने मेरे गाँवों आकर मुझे इस योजना के बारे में बताया, एवं दाख़िला कौशल कोर्स में करवाया और मुझे अच्छी कंपनी में नौकरी दिलवाई, तथा मैं राजस्थान सरकार का भी बहुत बहुत धन्यवाद देना चाहती हु जो हमारे जैसे बच्चों के लिए यह स्कीम लेकर आये, आज मैं अपने फैसले खुद ले सकती हु , एवं अपने परिवार के जिम्मेदारीयो में अपनी भागीदारी दे सकती हु – काली गुर्जर

    मंजिल एक पांच साल की परियोजना है जिसे आईपीई ग्लोबल द्वारा कार्यान्वित किया गया है, मंज़िल परियोजना का उद्देश्य युवा और किशोर लड़कियों को व्यावसायिक शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान करना है, जो बदले में, उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने में मदद करेगा और अंततः उन्हें शादी की उम्र और पहली गर्भावस्था में देरी करने में मदद करेगा।- अरिमा सिंह, राज्य प्रबंधक (मंजिल परियोजना)

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737 376413

  • दूसरी महिला से अश्लील चैट करता था पति, पत्नी ने चार्जर केबिल से मार डाला मकसूद का किसी अन्य महिला के साथ संबंध था और वो पत्नी के सामने ही उस महिला से अश्लील चैट करता था. इससे पत्नी मदीना खफा थी और उसकी हत्या करने का प्लान बना रही थी. 2 जुलाई को मदीना ने मकसूद की हत्या करके उसे आत्महत्या बताया था.अपने आंख के सामने ही पति द्वारा दूसरी महिला से अश्लील चेट व वीडियो कॉल करने पर गुस्साई पत्नी ने पति की चार्जर केबिल से गला घोंट कर हत्या कर दी. मामला राजस्थान के फतेहपुर शेखावाटी का है. कोतवाली पुलिस ने मकसूद की हत्या का खुलासा करते हुए उसकी पत्नी मदीना को गिरफ्तार कर लिया.डीएसपी राजेश विद्यार्थी ने बताया कि मकसूद का किसी अन्य महिला के साथ संबंध था और वो पत्नी के सामने ही उस महिला से अश्लील चैट करता था, जिससे वह उसे खफा थी और उसकी हत्या करने का प्लान बना रही थी, 2 जुलाई को आरोपी महिला अपने पति और सास के साथ गोडिया में शादी में गई थी. गांव से पति पहले लौट आया था, जबकि वह एक घंटे बाद लौटी.पुलिस के मुताबिक, ‘उसका पति घर दोपहर दो बजे आ गया और वह करीबन तीन बजे आई तो उसने अपने पति मकसूद को सोया हुआ पाया, तब उसने मौका देखकर पहले चुन्नी से अपने पति का गला दबा दिया फिर मोबाईल चार्जर की लीड से गला घोंट दिया. बाद में उसने चुन्नी का फंदा लगाकर लाश को कड़ी से लटका कर आत्महत्या का रूप दे दिया.’आरोपी मदीना ने पुलिस को बताया कि उसका पति मकसूद उसके साथ मारपीट और परेशान भी करता था. मदीना ने चुन्नी से फंदा पहले ही तैयार कर अपनी आलमारी में रख रखा था और वह कई दिनों से अपने पति का काम तमाम करने का मौका देख रही थी. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चुन्नी, मोबाइल चार्जर की लीड बरामद कर ली.मदीना ने मकसूद की हत्या के बाद उसे आत्महत्या की शक्ल दे दिया था. घरवालों ने भी पुलिस के चक्कर से बचने के लिए अंतिम संस्कार कर दिया. इस बीच सास को जब शक हुआ तो बहू से पूछताछ की. वह घबरा गई. दोबारा पूछताछ की तो मर्डर की साजिश का खुलासा हुआ फिर पुलिस को सूचना दी गई.मामला जिले के फतेहपुर में चूरू बस स्टैंड इलाके के लुहारों के मोहल्ले का है. युवक मकसूद (30) की शादी 6 साल पहले लक्ष्मणगढ़ निवासी मदीना (27) से हुई थी. दोनों के कोई संतान नहीं है. इस बात को लेकर दोनों परेशान भी रहते थे. गांव में ही मकसूद ज्वैलरी मेकिंग का कार्य करता था.

  • *दस साल की मासूम बेटी को उठा ले गया शराबी पिता, बेटी चीखती रही, रोती रही, लेकिन पिता राक्षस बन गया था* जयपुर राजधानी के चित्रकूट थाना इलाके में एक कलयुगी पिता द्वारा शराब के नशे में 10 साल के मासूम के साथ अश्लील हरकत करने और मां द्वारा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर धमकी दे फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चित्रकूट धानाधिकारी रामकिशन विश्रोई ने बताया कि चित्रकूट आवासीय योजना निवासी 35 वर्षीय महिला ने अपने पति के खिलाफ सोमवार देर रात शिकायत दर्ज करवाई है।महिला का 38 वर्षीय पति शराब पीने का आदी है जो आए दिन शराब के नशे में घर आकर महिला के साथ मारपीट किया करता है। आरोपी पति ने 17 जून को अपनी 10 साल की बेटी के साथ शराब के नशे में छेड़छाड़ की जिस पर मासूम की माँ ने विरोध किया, जिस पर पति.पत्नी के बीच काफी झगड़ा भी हुआ। हालांकि पत्नी द्वारा विरोध करने पर आरोपी पति अपने कमरे में जाकर सो गया।इसके बाद 18 जून की रात आरोपी पति बाहर से शराब पीकर घर आया और घर आने के बाद भी और शराब का सेवन करने लगा। आरोपी की पत्नी रसोई में काम कर रही थी उसी दौरान आरोपी ने अपनी 10 साल की मासूम को पास बुलाया, इसके बाद आरोपी ने मासूम को अपनी गोद में बिठा लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। उसके कपडे निकाल दिए और उसे पास के कमरे में उठाकर ले गया। मासूम ने अपने पिता की गंदी हरकतों का विरोध किया और मदद के लिए अपनी मां को पुकारा, जैसे ही माँ रसोई से निकल कर बाहर आई वैसे ही आरोपी ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया।इस पर मासूम ने अपनी मां को आपबीती बताई, जब महिला ने अपने पति की हरकतों का विरोध किया तो आरोपी पति ने महिला के साथ ही मारपीट करना शुरू कर दिया और दोनों को जान से मारने की धमकी देने लगा। धमकी के चलते पत्नी ने इस घटनाक्रम के बारे में किसी को भी कुछ नहीं बताया।सोमवार को मां अपनी बेटी को लेकर मायके गई और अपने मायके के सदस्यों को घटना की जानकारी दी, इसके बाद मायके वालों के साथ देर रात थाने पहुंच अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट व आईपीसी की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश करना शुरू किया है। प्रधान संपादक अमजद खान 7737 376413

  • महारानी कॉलेज की छात्रायें भी सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर

    जयपुर 11जुलाई।अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रथम श्री अजयपाल लाम्बा ने राजस्थान के सबसे बड़े विश्वविद्यालय के संघटक कॉलेज महारानी कॉलेज में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण की शुरुआत की।
    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को मनोवैज्ञानिक रूप से मजबूत एवं शारीरिक रूप से दक्ष बनाना है।
    उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि इस आत्मरक्षा प्रशिक्षण के माध्यम से छात्राओं के मन में सुरक्षा की भावना जागृत हो।साथ ही उन्हें कानूनी रूप से उनके अधिकारों के बारे में जानकारी हो।
    नये सत्र से इसकी शुरुआत की गई है।इसे अन्य कॉलेजो व स्कूलों में भी शुरू किया जायेगा ताकि प्रत्येक छात्रा को जागरूक करने के साथ-साथ आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया जा सके।
    अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि इस प्रशिक्षण के बाद मेरी यह अपेक्षा है कि इसे अपने तक ही सीमित नहीं रखें।इससे आप अपने समाज एवं मोहल्ले में दूसरी महिलाओं को भी प्रशिक्षित करें।
    उन्होंने छात्राओं को अधिक मेहनत करने और अपना आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए प्रेरित करने के साथ ही छात्राओं का भविष्य किस प्रकार से बेहतर बनाया जा सकता है, इस संबंध में छात्राओं से संवाद भी किया।
    अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं निर्भया स्क्वॉड की नोडल अधिकारी सुनीता मीना ने कहा कि छात्रायें अपनी जीवनशैली में आत्मरक्षा को अपनाएं।वर्तमान परिदृश्य में विशेषकर छात्राओं को किसी भी खतरे से अपना बचाव करने में सक्षम होना चाहिये।यह प्रशिक्षण ऐसा जीवन कौशल है जो अप्रत्याशित अनहोनी के लिए तैयार रहने में मदद करता है।
    प्राचार्या डॉ मुक्ता अग्रवाल ने कहा कि छात्राओ को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक, आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह अच्छी पहल है।
    उप-प्राचार्या डॉ चन्द्राणी सेन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
    इस अवसर पर महिला हेल्पलाइन नंबर भी लॉन्च किए गए।कार्यक्रम में शिक्षिकायें, छात्रायें एवं निर्भया टीम उपस्थित थी।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737 376413

  • पुलिस थाना कोतवाली नागौर सरहनीय कार्यवाही

    नागौर पुलिस द्वारा सम्पत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु बड़ी कार्यवाही । दो आरोपी गिरफ्तार।तकनीकी अनुसंधान व टीम के अथक प्रयासों से चोरी की लगभग एक दर्जन

    गिरफ्तार अभियुक्त

    वारदातों का खुलासा । आरोपियों ने एक ट्रेक्टर, दो ट्रोली, एक मिक्चर एवं बड़ी मात्रा में लोहे की आसीसी की प्लेटों की चोरी करना स्वीकार किया है, इस संबंध में जिले में 09 प्रकरण दर्ज हैं।

    → आरोपियों द्वारा चोरी की गई लोहे की आसीसी की प्लेटों की बाजार कीमत

    लगभग 10 लाख रूपये है।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737 376413

Design a site like this with WordPress.com
Get started