|

शराबी पति ने दोस्तों के हवाले कर दी पत्नी, वो चीरहरण करते रहे पति बैठा बैठा हंसता रहा, पत्नी ने एक ही झटके में ऐसे उतार दिया नशा

संपादक और प्रमुख अमजद खान 7737 376413

जयपुर शहर से रेप के दो सनसनीखेज मामले सामने आए हैं। पति ने अपनी पत्नी को अपने दोस्तों के हवाले कर दिया। दोस्त पत्नी का चीरहरण करते रहे, मारपीट करते रहे और पति बैठा बैठा देखता रहा। पति ने भी पत्नी से जबरन रेप किया और उसके साथ मारपीट की। इस पूरी घटना के बाद अब पत्नी ने पति और उसके दोस्तों के खिलाफ गैंगरेप और मारपीट करने का केस दर्ज कराया है।
जांच कर रही सांगानेर पुलिस ने बताया कि श्योपुर रोड पर रहने वाली विवाहिता ने पति और दोस्तों पर केस दर्ज कराया है। उसने बताया कि कुछ साल पहले शादी हुई थी। वह मूल रुप से कानोता की रहने वाली हैं। शादी के बाद पति के साथ सांगानेर आकर रहने लगी। पति मारपीट करता, गंदे तरीके से संबध बनाता। विरोध करने पर पीटता था। कुछ दिन बाद दोस्त भी घर आने लगे और घर पर ही शराब पार्टी चलती रहती।
शराब मंगाता और नहीं लाने पर दोस्तों के सामने ही गंदी गालियां देता था। पीडिता ने पुलिस को बताया कि कई बार दोस्तों के सामने ही मेरे साथ संबध बनाए जबरन। कुछ दिन पहले तो दोस्तों के हवाले कर दिया। पहले तो पति ने मारपीट करते हुए दोस्तों के सामने ही रेप किया और उसके बाद दोस्तों के हवाले कर दिया। पीडिता ने पुलिस को बताया कि वह रोती रही लेकिन दोस्त वहशी थे, वे चीरहरण करते रहे। पति हंसता रहा। पीडिता का मेडिकल कराने की पुलिस ने तैयारी कर ली है। पति राजेश और दो दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free