Blog

  • अब जयपुर में भी गला काटने की धमकी सोशल मीडिया पर मैसेज फारवर्ड किया तो घर पहुंचे अंजान लोग

     अमरावती और उदयपुर के बाद अब जयपुर में भी सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने पर एक युवक को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके चलते उसने राजस्थान हाईकोर्ट से कोर्ट सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं युवक के खिलाफ उदयपुर घटना के सोशल मीडिया ग्रुप पर आपत्तिजनक मैसेज फारवर्ड करने पर मानसरोवर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस पर हाईकोर्ट ने पीड़ित की गिरफ्तारी पर रोक लगाई है।

    a2.jpg

    जानकारी के अनुसार पीड़ित राजस्थान हाईकोर्ट ने अधिवक्ता का मुंशी है। पीडित ने अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा था। जिसमें कहा था कि उसके घर के बाहर कुछ लोग घूम रहे हैं जिनसे उसकी जान को खतरा है। कोर्ट ने मुंशी के खिलाफ दर्ज मामले में गिरफ्तारी पर भी रोक लगाते हुए जांच में सहयोग करने के आदेश दिए हैं।

    मानसरोवर थाने में अधिवक्ता नदीक कदीर ने 3 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें सांगानेर निवासी मुंशी विक्रम उर्फ विक्की पर आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर फारवर्ड करने के आरोप लगाए। पुलिस ने आइपीसी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी बीच मुंशी विक्रम ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर कहा कि उसके घर के बाहर चार लोग पता पूछने के बहाने आए। इसी के साथ कुछ अन्य लोग भी दिखाई दिए हैं जिनसे उसकी जान को खतरा है। इसके बाद विक्रम ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उसके खिलाफ दर्ज एफआइआर रद्द करने के साथ सुरक्षा की गुहार लगाई

    विक्रम के अधिवक्ता दीपक चौहान ने कहा कि विक्रम से गलती से मैसेज फारवर्ड हो गया था। उसने उसे तत्काल डिलीट कर दिया और वहीं पर सार्वजनिक तौर पर माफी मांग ली। इसके बाद भी परेशान करने के लिए एफआइआर दर्ज करवाई गई। जबकि उसके कृत्य से किसी की भावनाए आहत नहीं हुई है। उसको धमकियां मिल रही है और घर के बाहर कुछ अनजान लोग चक्कर लगा रहे हैं। इस पर कोर्ट ने विक्रम की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए उचित सुरक्षा उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।



  • पुलिस थाना शास्त्री नगर जयपुर (उत्तर)

    पत्नी का चाकू से गला काटने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

    श्री परिस देशमुख आई.पी.एस. पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) ने बताया कि थाना शास्त्री नगर में प्रकरण संख्या 221/2022 धारा 307 भा.द.स. में दर्ज किया गया था। जिसमें आरोपी अपनी पत्नी का चाकू से गला काट कर फरार हो गया। जिसकी तलाश हेतु अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर-II) श्री धर्मेन्द्र सागर के निर्देशन में श्री महेन्द्र गुप्ता आर. पी. एस. सहायक पुलिस आयुक्त वृत शास्त्री नगर जयपुर (उत्तर) के सुपरविजन मे श्री दिलीप सिंह शेखावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना शास्त्री नगर जयपुर उत्तर के नेतृत्व में श्री हेमन्त उ.नि. व श्री हनुमान सिंह एचसी 1419, श्री दीपचन्द कानि. 3722, श्री रमेशचन्द कानि. 9276, श्री सुनील कुमार कानि. 6371 की टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा मुल्जिम के गांव पपुरना झुन्झुनू व आमेर इलाके में दबिश दी गई परन्तु मुल्जिम गिरफ्तारी के डर से रुहपोश हो गया। पुलिस टीम के अथक प्रयासो से दिनांक 4-7-2022 को मुल्जिम सत्यवीर सिंह निर्वाण उर्फ सत्या पुत्र श्री महेन्द्र सिंह जाति राजपुत उम्र 28 साल निवासी डी 127 मंगलिया की ढाणी नांगल सुसावतान नारदपुरा थाना आमेर जयपुर को धारा 308 भा.द.स. में गिरफ्तार किया जाकर वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया जा चुका हैं। मुल्जिम की गिरफ्तारी में श्री मनोज कानि. 7197 कार्यालय पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) का तकनीकी सहयोग रहा। आरोपी से प्रकरण हाजा में अनुसंधान जारी हैं।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737 376413

    गिरफ्तार अभियुक्त

  • पुलिसकर्मी पर धारधार हथियार से वार, घायल का उपचार जारी अस्पताल में भर्ती

    राजसमंद. भीम कस्बे में भाजपा के धरना-प्रदर्शन के दौरान बदनौर चैराहा पर सोमवार को अपरान्ह के समय ड्यूटी पर तैनात दिवेर पुलिस थाना के एक कांस्टेबल पर एक व्यक्ति ने कूंट से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हमला करने वाले आरोपी को पीछा करके कुछ ही देर में दबोचते हुए गिरफ्तार कर लिया। भीम में एक सप्ताह के भीतर पुलिस पर हमले का यह दूसरा मामला है। भीम में सोमवार को धरना – प्रदर्शन के दौरान कांस्टेबल भजैराम पुत्र गोपीराम पर एक व्यक्तिने कट्टे में छुपाकर लाए गए धारदार कूंट (गंडासे) से अचानक हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दो किलोमीटर तक पीछा कर एक खेत में से आधा घंटे के दौरान ही आरोपी को पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस को देखकर अपने कट्टे में से दोनो हाथों में गंडासे निकाल लिए ओर पुलिस को खुली चुनौती दी और कहा कि मेरे पास आकर बताओ। इसके बाद पुलिस जवानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आरोपी गजेंद्रसिंह पुत्र चुनसिंह रावत निवासी भोमा का बाडिय़ा, करेड़ा जिला भीलवाड़ा को दबोच लिया। भीम डीएसपी राजेन्द्रसिंह ने बताया कि हमले में कांस्टेबल के हाथ पर गंभीर चोटे आई है, जिसे ब्यावर के बाद अजमेर रैफर किया गया है, जहां फिलहाल इलाज जारी है। कांस्टेबल के एक हाथ में दो हड्डी टूट गई, जिसमें उसके 5 टांके आए। साथ ही दूसरे हाथ की उंगली में फ्रेक्चर हो गया और उसमें भी 3 टांके आए। कांस्टेबल पर वार करने वाले से कड़ी पूछताछ की जा रही। पुलिस उससे किसके इशारे पर कांस्टेबल पर हमला किया, इसका पता लगा रही है। आरोपी को दिवेर थाने के हेड कांस्टेबल रामसहाय मीणा, कांस्टेबल रघुवीर सिंह सौदा, आरएसी जवान प्रकाशचंद्र एवं विक्रम ने जान जोखिम में डालकर पकड़ा। वहीं, घायल कांस्टेबल को भीम थाने के हेड कांस्टेबल विजय सिंह ने भीम अस्पताल पहुंचाया, जहां बाद में आगे रैफर किया गया।

    * Policeman attacked with sharp weapon, treatment of injured continues *



    Rajsamand. During the BJP’s sit-in demonstration in Bhima town, Diver was on duty at Badnore intersection on Monday afternoon.

  • जयपुर समाज सेवक मक्सूद रंगरेज के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन

    Organized blood donation camp on the birthday of Jaipur social worker Maksud Rangrej
  • उदयपुर दर्जी हत्याकांड मामले में एक तरफ राजस्थान पुलिस ने दोनों आरोपियों गौस मोहम्मद और रियाज को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. तो केंद्र सरकार ने भी तुरंत इस मामले में बड़ा एक्शन लिया है. अब इस मामले की जांच एनआईए की टीम करेगी. 

    NIA ने इस मामले में 5 अधिकारियों की एक टीम बनाई है. इसके अलावा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से भी एनआईए टीम पूछताछ करेगी. बताया जा रहा है कि गृहमंत्रालय के निर्देशों के बाद इस मामले में FIR भी दर्ज कर सकती है. सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियों को इस मामले में आतंकी तार जुड़े होने का शक है. एनआईए की टीम दोनों आरोपियों की प्रोफाइल खंगाल रही है. और इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उनके संपर्क किन लोगों से थे. 

    इस बात का भी शक है कि दोनों आरोपियों के पाकिस्तान से तार जुड़े हो सकते है. इधर उदयपुर में पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट हो गया है. अतिरिक्त महानिदेशक जंगा श्रीनिवास एवं दिनेश एमएन के साथ साथ डीआईजी आर पी गोयल और राजीव पचार के अलावा करीब 30 आर पी एस अधिकारियों को तैनात किया गया है. 5 आरएसी की कंपनी भी तैनात की गई है. 

    अशोक गहलोत की लोगों से अपील

    इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. मुख्यमंत्री ने लोगों से आग्रह किया कि समाज में अशांति फैलाने वाले तत्वों से हमें अलर्ट रहना चाहिए. मुख्यमंत्री के बयानों के बाद पूरे प्रदेश का प्रशासन अलर्ट हुआ. और इस मामले में मुख्य सचिव ने बैठक कर अगले चौबीस घंटे के लिए प्रदेश में इंटरनेट पर रोक लगा दी है. सभी जिलों के कलेक्टर और एसपी को भी अलर्ट कर दिया गया है. संवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स का मूवमेंट बढ़ा दिया गया है. इसके अलावा पुलिस ऐसे लोगों से संपर्क बना रही है जो समाज में शांति बनाए रखने में मददगार हो सकते है.

    उदयपुर मर्डर केस में आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस ने इस वारदात के चंद घंटों बाद ही राजस्थान में राजसमंद जिले के भीम से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी भरोसा दिया है कि इस मामले में तेजी से जांच कर आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी. 

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737 376413

  • राजस्थान उदयपुर में युवक की कथिथ तोर पर निर्मम  हत्या #udaipur #crime #ashokgehlot #news

    The brutal murder of a young man in Udaipur, Rajasthan

  • इंस्टाग्राम चलाने वाली सातवीं की लड़की प्रेगनेंट हुई, तीन दोस्तों पर केस दर्ज बच्चा किसका आज पता लगाएगी पुलिस

    पीडिता

    संवाददाता बाबू अंसारी

    जयपुर सोशल मीडिया पर दोस्ती और फिर इज्जत पर हमला….। दौसा के बाद अब जयपुर से इस तरह का केस सामने आया है। दौसा के केस में तो पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को बरामद कर लिया और उसके साथ किसी तरह का अनिष्ट होने से पहले उसे बचा लिया। लेकिन जयपुर में पुलिस को क्या परिवार तक को भनक नहीं लगी। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद दोस्त ने संबध बनाए, अपने जानकारों के हवाले कर दिया। बाद में जब बच्ची गर्भवती हुई, मां को पता चला तो घर में बवाल मच गया। बच्ची ने तीन से चार लोगों के नाम परिवार को बताए हैं। पुलिस को इस की सूचना दी गई है। आज पुलिस बच्ची का मेडिकल कराएगी और उसके बाद आरोपियों की तलाश शुरु की जाएगी। घटना भांकरोटा थाना क्षेत्र की है।इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, उसके बाद लड़की के साथ किया रेप प्रारंभिक जानकारी के आधार पर पुलिस ने बताया कि बच्ची का परिवार मूल रुप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला हैं। परिवार काफी समय से जयपुर रह रहा है। बच्ची तेरह साल कुछ महीने की है और क्षेत्र में ही स्थित एक स्कूल में पढ रही है। उसके पास खुद का मोबाइल फोन है। इस फोन पर इंस्टाग्राम पर कुछ लड़कों से दोस्ती होने की बात सामने आ रही है। इनमें से एक लड़के ने बच्ची को मिलने के लिए बुलाया और उसके बाद उसके साथ संबध बनाए। बताया जा रहा है कि इसके बाद बच्ची को अन्य लोगों के हवाले भी किया गया। एक तो धर्म का नाना ही बताया जा रहा है। पुलिस ने हेमंत, रोहन और हरिश नाम के तीन लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है।मां से बोली पेट दर्द कर रहा है, मां अस्पताल लेकर पहुंची तो डॉक्टर्स बोले गर्भवती है बच्ची पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले बच्ची के पेट में अचानक दर्द होने लगा। मां ने दवाई दे दी। लेकिन दर्द काबू नहीं हुआ तो मां अपनी बेटी को लेकर अस्पताल पहुंची। वहां पर डॉक्टर्स ने जांच की तो बवाल मच गया। पता चला कि बच्ची गर्भवती है, इस कारण पेट में दर्द है। डॉक्टर्स ने उसे दवाएं दे दी और बाद में इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। इससे पहले गर्भवती बच्ची की मां भी थाने पहुंची। पुलिस को पता चला कि बच्ची के साथ सोशल मीडिया पर जुड़े हुए कुछ लोगों ने उसके साथ रेप किया है।कोरोना मे ऑन लाइन क्लास के बाद हालात बेकाबू, रिकॉडतोड केस हुए दर्ज पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोरोना में ऑन लाइन कक्षाओं के लिए परिजनों को अपने बच्चों के लिए फोन लेने ही पडे। अब ऑन लाइन कक्षाएं खत्म हो गई हैं। स्कूल शुरु हो गए हैं। ऐसे में ये फोन बच्चों के पास ही रह गए हैं। इन फोन में बच्चे क्या देखते हैं, कितने देर तक देखते हैं, किससे बात करते हैं…। इसका अंदाजा परिजनों को नहीं है। इस कारण इसी तरह के घटनाए बढ़ रही है। साल 2021 में प्रदेश भर में रेप के 6 हजार तीन सौ से ज्यादा केस दर्ज हुए हैं। ये साल 2020 में दर्ज हुए केस से एक हजार से भी ज्यादा हैं। इस साल शुरुआती चार महीनों में करीब दो हजार से ज्यादा केस दर्ज हो चुके हैं।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737 376413

    The girl of the seventh who runs Instagram became pregnant, the police will find out who the child has filed a case against three friends today.



    An attack on friendship and then respect on social media. after dausa

  • ।।कार्यालय पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर।।

    : ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत पुलिस थाना गलतागेट जयपुर की बडी कार्यवाही

    * 7 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजे सहित मुल्जिम सिराज खान गिरफ्तार

    * मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त बिना नम्बरी स्कुटी

    जप्त

    पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री देशमुख परिस नाई. पी. एस. ने बताया कि श्रीमान पुलिस आयुक्त ने महोदय जयपुर आयुक्तालय द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत प्रभावी कार्यवाही व निगरानी हेतु श्रीमती सुमन चौधरी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन मे एंव श्री सुनील प्रसाद शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज जयपुर उत्तर के निर्देशन में श्री मुकेश कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना गलतागेट के नेतृत्व में कानि श्री प्रदीप न. 11108, कानि श्री विनोद न. 7676, कानि श्री कानाराम न. 9033, कानि श्री मालीराम न. 6161 की टीम गठित की गई। टीम द्वारा लगातार मेहनत कर निगरानी जारी रखी गई एंव आज दिनांक 26.06.2022 को दौराने गश्त निगरानी बदमाशान कानि श्री प्रदीप न. 11108 की सूचना पर मुल्जिम सिराज खान पुत्र श्री इकरार खान जाति मुसलमान उम्र 32 साल निवासी गांव नरियावल, शिव मन्दिर के पास, पुलिस थाना भीतरी चैनपुर जिला बरेली युपी हाल किरायेदार रफीक भाई पेन्टर का मकान, वन विहार हाउसिंग बोर्ड दिल्ली बाईपास रोड पुलिस थाना गलतागेट जयपुर के कब्जे से 7 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया। तथा मुल्जिम के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन में प्रयुक्त बिना नम्बरी स्कुटी जप्त की जाकर मुल्जिम सिराज बान पुत्र श्री इकरार खान को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। मुल्जिम से गांजा खरीदने के सम्बन्ध में अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस थाना गलतागेट जयपुर द्वारा सन 2022 मे लगातार अब तक नशीले पदार्थ बेचने वालो व पीने वालो के विरुद्ध 12 वी कार्यवाही। उक्त कार्यवाही मे कानि श्री प्रदीप न. 11108 की विशेष भूमिका रही है। / प्रधान संपादक अमजद खान 7737 376413

    ..Office of the Deputy Commissioner of Police Jaipur North..

    : Major proceedings of Police Station Galtaget Jaipur under Operation Clean Sweep

    * Accused Siraj Khan arrested with 7 kg of illegal drug ganja

    * narcotics shift

    • ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत पुलिस थाना गलतागेट जयपुर की कार्यवाही

    2 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ मुल्जिम इस्लामुद्दीन गिरफ्तार

    पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री देशमुख परिस आई.पी. एस. ने बताया कि श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय जयपुर आयुक्तालय द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत प्रभावी कार्यवाही व निगरानी हेतु श्रीमती सुमन चौधरी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन मे एंव श्री सुनील प्रसाद शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज जयपुर उत्तर के निर्देशन में श्री मुकेश कुमार पुलिस निरीक्षक यानाधिकारी पुलिस थाना गलतागेट के नेतृत्व में कानि श्री कानाराम न. 9033, कानि श्री मालीराम न. 6161, कानि श्री प्रधान न. 9156 की टीम गठित की गई। टीम द्वारा लगातार मेहनत कर निगरानी जारी रखी गई एंव दिनांक 27.02.2022 को दौराने गश्त निगरानी बदमाशान कानि श्री प्रधान न. 9156 की सूचना पर मुल्जिम इस्लामुद्दीन पुत्र श्री सुल्तान अहमद जाति मुसलमान उम्र 36 साल निवासी मकान न. 566. ईदगाह कच्ची बस्ती दिल्ली बाईपास रोड पुलिस थाना गलतागेट जयपुर हाल अलमुद्दीन का मकान, नागतलाई कच्ची बस्ती, सुरजपोल अनाज मण्डी पुलिस थाना गलतागेट जयपुर के कब्जे से 2 ग्राम अवैध स्मैक जप्त किया जाकर मुल्जिम इस्लामुद्दीन पुत्र श्री सुल्तान अहमद को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। मुल्जिम से स्मैक खरीदने के सम्बन्ध में अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस थाना गलतागेट जयपुर द्वारा नशीले पदार्थ बेचने वालो व पीने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी है। /प्रधान संपादक अमजद खान 7737 376413



    * Proceedings of Police Station Galtagate Jaipur under Operation Clean Sweep

    Accused Islamuddin arrested with 2 grams of illegal drug smack

    Deputy Commissioner of Police Jaipur

  • पुलिस थाना गलतागेट जयपुर उत्तर की बडी कार्यवाही ई-रिक्शा

    बैट्रीया चोरी करने वाले व खरीददार सहित 3 अपराधी गिरफ्तार – चोरी किये हुये 2 ई-रिक्शा व 32 बैट्रीया बरामद



    • घटना का विवरण:- पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर थी परिस अनिल देशमुख आईपीएस ने बताया कि

    दिनांक 22-06-22 को परिवादी श्री जयराम मीणा पुत्र श्री रामपाल मीणा जाति मीणा उम्र 36 साल निवासी गांव निवासी किशोरी तह. / पुलिस थाना थानागाजी जिला अलवर हाल किरायेदार रवीन्द्र मीणा का मकान मकान न. 31 सुरज कालोनी पुष्प गार्डन के पीछे वासवदनपुरा पुलिस थाना गलतागेट जयपुर में लिखित रिपोर्ट पेश कि की मैंने 9/6/2022 को घर के बाहर मेरा ईरिक्शा RJ14EQ2358 को खड़ा किया था मैंने सुबह 10/6/2022 को सुबह 6.00AM पर चैक किया तो मेरा रिक्शा खड़ा नहीं मिला। आसपास के CCTV कैमरे चैक किये तो कोई अज्ञात व्यक्ति सुबह 3.00 AM पर रिक्शा को चुराकर ले गया। जिस पर थाना गलतागेट पर अभियोग संख्या 196/2022 धारा 379 भा.द.स. दर्ज कर अनुसंधान आरम्भ किया

    गया।

    • गठन पुलिस टीम का विवरण:- माल की बरामदगी एवं मुल्जिमानों की शीघ्र गिरफ्तारी बाबत श्रीमती सुमन चौधरी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन मे एंव श्री सुनिल प्रसाद शर्मा आरपीएस सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज जयपुर उत्तर के निर्देशन में श्री मुकेश कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना गलतागेट के नेतृत्व में श्री रामलाल सउनि, कानि. प्रदीप न. 11108, कानि विनोद न. 7676 की टीम गठित की गई।

    • नाम पता गिरफ्तारमुदा अभियुक्त- 1. जितेन्द्र उर्फ जितु पुत्र घासीराम खटीक जाति खटीक उम्र 21 साल निवासी म.न. 1322 उनियारो का रास्ता पहला चोराहा थाना नाहरगढ़ जयपुर उत्तर 2. मोहम्मद युनुस उर्फ कल्लू पुत्र मोहम्मद युसुफ जाति मुसलमान उम्र 38 साल निवासी म.न. 96 गली न. 2 ईदगाह कच्ची बस्ती दिल्ली बाईपास रोड थाना गलातगेट जयपुर 3. सलमान उर्फ नटवर पुत्र श्री अख्तर खान जाति मुसलमान उम्र 29 साल निवासी किरीयेदार अब्दुल गुल हमीद का मकान न. 27543 बन्जारा बस्ती

    मीठीकोठी का रास्ता गोटा फेक्ट्री के पिछे थाना रामगंज जयपुर

    • बरामद माल का विवरण- मुल्जिमानों के कब्जे से चोरी किये गये 2 ई-रिक्शा व 32 बैट्रीया बरामद

    कर जब्त की गई है।

    • विशेष भूमिका – उक्त कार्यवाही में कानि. प्रदीप न. 11108 की अहम भूमिका रही। – /प्रधान संपादक अमजद खान 7737 37 6413

    ..Office of the Deputy Commissioner of Police Jaipur North.. – Major action of Police Station Galtagate Jaipur North E-rickshaw

    3 criminals including battery theft and buyer arrested – 2 e-rickshaws and 32 batteries stolen

Design a site like this with WordPress.com
Get started