Category: news

  • कुकर्म का आरोपी हाफिज सरफराज अहमद गिरफ्तार आरोपी मस्जिद में पढाता है कुरान शरीफ व नमाज

    पुलिस उपायुक्त श्री परिस देशमुख जयपुर उत्तर ने बताया कि दिनांक 13.06. 2022 को परिवादी श्री मोहम्मद खालिक ने थाना सुभाष चौक जयपुर उत्तर पर उपस्थित होकर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मेरे पुत्र को कुरान शरीफ व नमाज की पढाई करने के लिए हाफिज सरफराज अहमद के पास सुनहरी मस्जिद सुभाष चौक में भेजा था हाफिज सरफराज अहमद ने मेरे नाबालिक बेटे के साथ मस्जिद में व अपने घर की छत पर रमजान के महिने में कुकर्म किया तथा उसे किसी को नहीं बताने के लिए डराया। आदि रिपोर्ट पर मुकदमा नम्बर 127 / 2022 धारा 377 आईपीसी व 5 (L) /6 POCSO ACT 2012 में दर्ज कर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये अति. पुलिस उपायुक्त, जयपुर उत्तर प्रथम श्रीमति सुमन चौधरी के सुपरविजन में सहायक पुलिस आयुक्त माणक चौक श्री महावीर सिंह मीणा आरपीएस के नेतृत्व में थानाधिकारी श्री जयप्रकाश पूनिया पु.नि., श्री सुबे सिंह हैड कानि 1740. श्री बनवारी लाल कानि 6420 श्री दिपेन्द्र सिंह कानि 8693, श्री नफे सिंह कानि 6038 की टीम गठित की गई। टीम द्वारा दिनांक 16.06.2022 को आरोपी के घर पर दबिश दी जाकर घर से आरोपी सरफराज अहमद को दस्तयाब किया जाकर प्रकरण में बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया गया है। जिससे अनुसंधान जारी है।

    प्रकरण में गिरफ्तार मुल्जिम का विवरण

    सरफराज अहमद पुत्र श्री अब्दुल वहीद जाति मुसलमान उम्र 40 साल निवासी म.न. 740 लवाण का घेर, बान्दरी का नासिक पुलिस थाना सुभाष चौक जयपुर

  • थाना सुभाष चौक जयपुर उत्तर की कार्यवाही दिनांक 16.06.2022


    → 20 साल से फरार स्थाई वारन्टी गोपाल गुप्ता को किया गिरफ्तार

    > मुल निवास स्थान बदल कर रह रहा था नाना जी का बाग लाल कोठी जयपुर

    पुलिस उपायुक्त श्री परिस देशमुख जयपुर उत्तर ने बताया कि समस्त थानाधिकारी जयपुर उत्तर को स्थाई वारन्टी 299 सीआरपीसी, पीओज, 173 (8) सीआरपीसी तथा इनामी वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू निर्देशित किया गया था जिस पर अति. पुलिस उपायुक्त, जयपुर उत्तर प्रथम श्रीमति सुमन चौधरी के सुपरविजन में सहायक पुलिस आयुक्त माणक चौक श्री महावीर सिंह मीणा आरपीएस के नेतृत्व में थानाधिकारी श्री जयप्रकाश पूनिया पु.नि. के निर्देशन में श्री देवीनारायण कानि 6595, श्री दिनेश कानि 9471, श्री मूलचन्द कानि 10925 की एक टीम गठित की गई। टीम द्वारा लगातार मेहनत कर व आसुचना संकलन कर वांछित अपराधियों पर निगरानी जारी रखी गई टीम द्वारा आज दिनांक 16.06.2022 को 20 साल से फरार स्थाई वारन्टी गोपाल गुप्ता को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो अपना मुल पता बदल कर गिरफ्तारी के भय से लालकोठही इलाके में रह रहा था उक्त वांछित अपराधी किसी थाने में वाछित हो तो थाना हाजा से सम्पर्क करें।



    नाम पता वार

    गोपाल गुप्ता पुत्र श्री मोहनलाल निवासी भानपुर कला रामगढ जयपुर हाल प्लाट नम्बर 4 नाना जी का बाग सुभाष चौक लालकोठी जयपुर /. प्रधान संपादक अमजद खान 7737 37 64 13

  • कार्यालय पुलिस आयुक्त आयुक्तालय जयपुर दिनांक 16.06.2022

    पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर का नवाचार

    पुलिस एवं युवाओं के मध्य सम्पर्क बढ़ाने के लिये किक्रेट प्रतियोगिता की शुरूआत

    अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (प्रथम) आयुक्तालय जयपुर श्री अजयपाल लाम्बा आई.पी.एस ने बताया कि देश में सांप्रदायिक दृष्टिकोण से आज के बदले हुए हालात से हम सभी वाकिफ हैं। कई दृ ष्टांत ऐसे देखने को मिल रहे हैं, जब छोटी-छोटी बातों को लेकर सांप्रदायिक सद्भाव का ताना बाना बिखरा है। राजस्थान में भी कुछ ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिसमें सांप्रदायिक सदभाव बिगड़ने के बाद स्थितियों को संभालने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी है। इन बातों के मद्देनजर सामाजिक •समरसता और सांप्रदायिक सद्भाव कायम करने के लिए तथा पुलिस जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाने हेतु पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) श्री परिस देशमुख आई.पी.एस ने खेल के माध्यम से एक नवाचार करने का निर्णय लिया है। इसी अनुसरण में जिला उत्तर जयपुर द्वारा सभी थानों के मौहल्लों के युवाओं को पुलिस के साथ समन्वय बनाने के उदेश्य से हॉफ पिच क्रिकेट टूर्नामेन्ट “हीरो कप”-2022 का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेन्ट में जिला जयपुर (उत्तर) के सभी पुलिस थानों की 24-24 टीमें बनाई जाएगी। प्रत्येक थाने की 24 टीम बनाने के पीछे उद्देश्य यह है की प्रत्येक थाने के सभी मौहल्लों की भागीदारी सुनिश्चित हो और इस प्रकार से बनी सभी 24 टीमों में पुलिस के बीट प्रभारी भी शामिल होंगे। प्रत्येक थाने की सभी टीमें आपस में मुकाबला कर थाने की एक सर्वश्रेष्ट विजेता टीम चुनेगी। उसके बाद सभी 14 पुलिस थानों की 1-1 विजेता टीम और 2 टीमें पुलिस उपायुक्त कार्यालय एवं सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय की होगी। इस प्रकार 16 टीमों में पुनः आपसी मुकाबला होगा सभी मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाडी को पुरुस्कृत किया जायेगा तथा विजेता टीम को ट्रोफी दी जावेगी इस किकेट टूर्नामेन्ट का प्रायोजक हीरो मोटोकार्प जयपुर है। आज इस किकेट टूर्नामेन्ट के लोगो का विमोचन अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (प्रथम) आयुक्तालय जयपुर श्री अजयपाल लाम्बा ने किया लोगो के विमोचन समारोह में पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) जयपुर श्री अरशद अली आई.पी.एस. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (द्वितीय) जयपुर उत्तर श्री धमेन्द्र सागर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (प्रथम) जयपुर उत्तर श्रीमती सुमन चौधरी, सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज जयपुर उत्तर श्री सुनिल प्रसाद शर्मा आर. पी. एस मौजूद रहे। यह टूर्नामेन्ट दिनांक 21.06.2022 से शुरू किये जायेंगे और थाना स्तर के मैच संबंधित थाने के मौहल्लों में ही खेली जावेगी। इस टूर्नामेन्ट का फाइनल मैच 03 जुलाई 2022 को आयोजित किया जावेगा। संपादक अमजद खान 7737 37 64 13

  • 7 साल के बच्चे ने कर दी हत्या, दुगनी उम्र के लड़के को जिंदा जला दिया वजह चौकाने वाली

    जयपुर कोटा शहर से रौंगटे खड़े कर देने वाला केस सामने आया है। महज सात साल के बच्चे ने गुस्से में अपने से दोगुना उम्र के किशोर की हत्या कर दी। उसने पिता के ऑटो में रखी डीजल से भरी बोतल किशोर पर मार दी। बोतल से डीजल निकला और किशोर के कपडों पर फैल गया। उसके बाद किशोर को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद किशोर को एक महीने तक अस्पताल में भर्ती कराया गया, इलाज जारी रहा। लेकिन देर रात उसकी मौत हो गई।जिले की उद्योग नगर थाना पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। थानाधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि बच्चा एमपी के श्योपुर का रहने वाला है। उसके पिता यहां ऑटो चलाते हैं और वे यहां किराये पर रहते हैं। करीब एक महीने पहले बच्चा यहां अपने पिता के पास आया था और मां भी साथ थी। इस दौरान खेलते समय पास ही रहने वाले चौदह साल के किशोर से उसका किसी बात पर झगड़ा हो गया। बाद में उसे आग के हवाले कर दिया गया।अस्पताल में भर्ती किशोर का पर्चा बयान लिया था, उसने बताया था कि 11 साल का है…. लेकिन थानाधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि जिस किशोर को जलने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी उम्र करीब चौदह साल है। घटना के बाद जब उसका बयान लेने अस्पताल पहुंचे तो उसने बताया कि करीब दस ग्यारह साल का वह बच्चा है जिससे विवाद हुआ था और जिसने आग लगाई थी। बाद में जब पुलिस टीम बच्चे से मिली तो पता चला कि वह करीब छह सात साल का है।वह फिलहाल अपने पिता के पास एमपी में है। उसकी कस्टडी वहीं माता पिता को दी गइ है और कहा गया है कि जब भी बुलाए तो कोटा आना होगा। जो किशोर अस्पताल में भर्ती था, देर रात उसकी मौत हो गई। सात साल के बच्चे पर फिलहाल हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। संपादक अमजद खान 7737 37 6413

    यह फोटो कल्पना है
  • गंदे वीडियो दिखाकर पति कहता ऐसे ही खुश करना होगा, पत्नी डेंजर निकली

    संवाददाता बाबू अंसारी

    जयपुर राजधानी जयपुर से बड़ी खबर सामने आई है। 26 साल की एक महिला ने अपने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जब वह पति के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची तो एक बार तो पुलिस वाले भी दंग रह गए शिकायत सुनकर। पुलिसवालों ने पहले तो पीडिता को टरका दिया लेकिन बाद में जब वह फिर से पहुंची तो पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पति और उसके ससुर की तलाश की जा रही है।पोर्न वीडियो दिखाता था पतिण्ण्ण् कहता था कि ऐसे ही खुश करना पडेगा 26 साल की पीडिता बोली की कुछ महीनों पहले ही शादी हुई है। शादी के चंद दिन ही सब कुछ सही रहा उसके बाद तो पति पर न जाने क्या भूत सवार हो गया। वह गलत तरीके से संबध बनाता था। कुछ दिन तो शिकायत नहीं की लेकिन जब परेशानी ज्यादा होने लगी तो विरोध करना शुरु कर दिया। लेकिन पति नहीं माना। वह लगभग रोज ही मोबाइल पर गंदे वीडियो दिखाता था। मना करती तो जबरदस्ती करता था। फिर भी विरोध करती तो मारपीट करता था। कहता था कि वीडियो देख ले ऐसे ही खुश करना होगा।पीडिता बोलीए गंदा लगता थाण्ण्ण् घिन्न आती थी ये सब देखकरए लेकिन पति के फर्क ही नहीं पडता था पीडिता ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन तो वह सब सहती रहीए लेकिन बाद में विरोध किया। पहले अपने परिवार के सदस्यों खासतौर पर मां से बात की। मां ने कहा कि नई शादी हैए कुछ दिन में सब सही हो जाएगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। समय गुजरता गया तो पति के और ज्यादा नशा चढ़ता गया। पीडिता पुलिस को बोली कि यह सब होता रहता था और उसे घिन्न आती थीए लेकिन इससे पति पर कोई फर्क नहीं पडता था। पीडिता बोली की ससुर से बोला तो उन्होनें भी धमकाया। बाद में पति ने कई बार पीटा सो अलग। पुलिस ने बताया कि बेहद गंभीर केस सामने आया है। फिलहाल मारपीट और अननेचुरल संबध बनाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

  • भारत में नुपुर शर्मा के खिलाफ मुसलमानों का विरोध प्रदर्शन #nupursharma #jaipurs #crime #up

  • रतलाम के एमसीएच अस्पताल में जन्मा एक विचित्र बच्चा #viralnews #weird #baccha #jaipurs

    मुख्य संपादक अमजद खान 7737 3764 13
  • जयपुर हवाई अड्डा  8 क्रू मेंबर 40 यत्रियों सहित विमान अपहरण मॉक ड्रिल #viral #jaipurs #jaipurairport jaipur airport plane hijacking mock drill with 8 crew members 40 passengers

  • उत्तर प्रदेश के कानपुर में दो सामूदायो के बीच हुई पत्थर बाजी #viralnews #kanpur #kanpurnews

  • ऑपरेशन महिला सुरक्षा

    अखिल भारतीय अभियान “ऑपरेशन महिला सुरक्षा” के दौरान रेलवे सुरक्षा बल ने 150 लड़कियों/महिलाओं को सुरक्षित बचाया

    महिलाओं की सुरक्षा हमेशा भारतीय रेलवे के लिए सर्वोपरि रही है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेलवे के अग्रिम पंक्ति कर्मचारी भारतीय रेलों में महिलाओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। महिला सुरक्षा के इस उद्देश्य को समर्पित एक अखिल भारतीय अभियान “ऑपरेशन महिला सुरक्षा” पिछले महीने 3 से 31 मई 2022 तक चलाया गया था।

    इस अभियान के दौरान आरपीएफ ने महिलाओं के लिए आरक्षित कोचों में अनाधिकृत रूप से यात्रा करने वाले 7000 से अधिक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ ने 150 लड़कियों/महिलाओं को मानव तस्करी का शिकार होने से भी बचाया।

    ट्रेनों से यात्रा करने वाली महिला यात्रियों को उनकी पूरी यात्रा के दौरान बढ़ी हुई और बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से एक अखिल भारतीय पहल “मेरी सहेली” भी जारी  है। प्रशिक्षित महिला अधिकारियों और कर्मियों की 283 टीमें (223 स्टेशनों को समाहित करते हुए) प्रतिदिन औसतन कुल 1125 महिला आरपीएफ कर्मियों की तैनाती के साथ, भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं और जिन्होंने इस अवधि के दौरान 2 लाख 25 हजार से अधिक महिलाओं के साथ बातचीत की और उन्हें अंत तक सुरक्षा प्रदान की I

    इस अवधि के दौरान पुरुष और महिला आरपीएफ कर्मियों की मिश्रित संरचना के साथ ट्रेन एस्कॉर्ट ड्यूटी भी व्यापक रूप से लगाईं गई थी। मिश्रित एस्कॉर्ट ड्यूटी कुछ महीने पहले शुरू हुई है और इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

    रेल उपयोगकर्ताओं को उनकी यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा और ‘क्या करें और क्या न करें‘ के बारे में शिक्षित करने के लिए 5742 जागरूकता अभियान भी चलाए गए। महीनेभर की अवधि वाले इस लंबे अभियान के दौरान आरपीएफ कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए ऐसी 10 महिलाओं की जान बचाई जो ट्रेन में चढ़ते/उतरते समय फिसल गई थीं और जिनके चलती ट्रेन के पहियों के नीचे आ जाने की पूरी आशंका थी।

    भारतीय रेलवे अपने रेलवे नेटवर्क पर महिला सुरक्षा आवरण को बढ़ाने के लिए तत्पर और दृढ़प्रतिज्ञ है। संपादक अमजद खान 7737 37 64 13

Design a site like this with WordPress.com
Get started