Category: news

  • महारानी कॉलेज की छात्रायें भी सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर

    जयपुर 11जुलाई।अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रथम श्री अजयपाल लाम्बा ने राजस्थान के सबसे बड़े विश्वविद्यालय के संघटक कॉलेज महारानी कॉलेज में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण की शुरुआत की।
    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को मनोवैज्ञानिक रूप से मजबूत एवं शारीरिक रूप से दक्ष बनाना है।
    उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि इस आत्मरक्षा प्रशिक्षण के माध्यम से छात्राओं के मन में सुरक्षा की भावना जागृत हो।साथ ही उन्हें कानूनी रूप से उनके अधिकारों के बारे में जानकारी हो।
    नये सत्र से इसकी शुरुआत की गई है।इसे अन्य कॉलेजो व स्कूलों में भी शुरू किया जायेगा ताकि प्रत्येक छात्रा को जागरूक करने के साथ-साथ आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया जा सके।
    अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि इस प्रशिक्षण के बाद मेरी यह अपेक्षा है कि इसे अपने तक ही सीमित नहीं रखें।इससे आप अपने समाज एवं मोहल्ले में दूसरी महिलाओं को भी प्रशिक्षित करें।
    उन्होंने छात्राओं को अधिक मेहनत करने और अपना आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए प्रेरित करने के साथ ही छात्राओं का भविष्य किस प्रकार से बेहतर बनाया जा सकता है, इस संबंध में छात्राओं से संवाद भी किया।
    अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं निर्भया स्क्वॉड की नोडल अधिकारी सुनीता मीना ने कहा कि छात्रायें अपनी जीवनशैली में आत्मरक्षा को अपनाएं।वर्तमान परिदृश्य में विशेषकर छात्राओं को किसी भी खतरे से अपना बचाव करने में सक्षम होना चाहिये।यह प्रशिक्षण ऐसा जीवन कौशल है जो अप्रत्याशित अनहोनी के लिए तैयार रहने में मदद करता है।
    प्राचार्या डॉ मुक्ता अग्रवाल ने कहा कि छात्राओ को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक, आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह अच्छी पहल है।
    उप-प्राचार्या डॉ चन्द्राणी सेन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
    इस अवसर पर महिला हेल्पलाइन नंबर भी लॉन्च किए गए।कार्यक्रम में शिक्षिकायें, छात्रायें एवं निर्भया टीम उपस्थित थी।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737 376413

  • पुलिस थाना कोतवाली नागौर सरहनीय कार्यवाही

    नागौर पुलिस द्वारा सम्पत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु बड़ी कार्यवाही । दो आरोपी गिरफ्तार।तकनीकी अनुसंधान व टीम के अथक प्रयासों से चोरी की लगभग एक दर्जन

    गिरफ्तार अभियुक्त

    वारदातों का खुलासा । आरोपियों ने एक ट्रेक्टर, दो ट्रोली, एक मिक्चर एवं बड़ी मात्रा में लोहे की आसीसी की प्लेटों की चोरी करना स्वीकार किया है, इस संबंध में जिले में 09 प्रकरण दर्ज हैं।

    → आरोपियों द्वारा चोरी की गई लोहे की आसीसी की प्लेटों की बाजार कीमत

    लगभग 10 लाख रूपये है।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737 376413

  • अब जयपुर में भी गला काटने की धमकी सोशल मीडिया पर मैसेज फारवर्ड किया तो घर पहुंचे अंजान लोग

     अमरावती और उदयपुर के बाद अब जयपुर में भी सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने पर एक युवक को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके चलते उसने राजस्थान हाईकोर्ट से कोर्ट सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं युवक के खिलाफ उदयपुर घटना के सोशल मीडिया ग्रुप पर आपत्तिजनक मैसेज फारवर्ड करने पर मानसरोवर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस पर हाईकोर्ट ने पीड़ित की गिरफ्तारी पर रोक लगाई है।

    a2.jpg

    जानकारी के अनुसार पीड़ित राजस्थान हाईकोर्ट ने अधिवक्ता का मुंशी है। पीडित ने अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा था। जिसमें कहा था कि उसके घर के बाहर कुछ लोग घूम रहे हैं जिनसे उसकी जान को खतरा है। कोर्ट ने मुंशी के खिलाफ दर्ज मामले में गिरफ्तारी पर भी रोक लगाते हुए जांच में सहयोग करने के आदेश दिए हैं।

    मानसरोवर थाने में अधिवक्ता नदीक कदीर ने 3 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें सांगानेर निवासी मुंशी विक्रम उर्फ विक्की पर आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर फारवर्ड करने के आरोप लगाए। पुलिस ने आइपीसी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी बीच मुंशी विक्रम ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर कहा कि उसके घर के बाहर चार लोग पता पूछने के बहाने आए। इसी के साथ कुछ अन्य लोग भी दिखाई दिए हैं जिनसे उसकी जान को खतरा है। इसके बाद विक्रम ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उसके खिलाफ दर्ज एफआइआर रद्द करने के साथ सुरक्षा की गुहार लगाई

    विक्रम के अधिवक्ता दीपक चौहान ने कहा कि विक्रम से गलती से मैसेज फारवर्ड हो गया था। उसने उसे तत्काल डिलीट कर दिया और वहीं पर सार्वजनिक तौर पर माफी मांग ली। इसके बाद भी परेशान करने के लिए एफआइआर दर्ज करवाई गई। जबकि उसके कृत्य से किसी की भावनाए आहत नहीं हुई है। उसको धमकियां मिल रही है और घर के बाहर कुछ अनजान लोग चक्कर लगा रहे हैं। इस पर कोर्ट ने विक्रम की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए उचित सुरक्षा उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।



  • पुलिस थाना शास्त्री नगर जयपुर (उत्तर)

    पत्नी का चाकू से गला काटने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

    श्री परिस देशमुख आई.पी.एस. पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) ने बताया कि थाना शास्त्री नगर में प्रकरण संख्या 221/2022 धारा 307 भा.द.स. में दर्ज किया गया था। जिसमें आरोपी अपनी पत्नी का चाकू से गला काट कर फरार हो गया। जिसकी तलाश हेतु अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर-II) श्री धर्मेन्द्र सागर के निर्देशन में श्री महेन्द्र गुप्ता आर. पी. एस. सहायक पुलिस आयुक्त वृत शास्त्री नगर जयपुर (उत्तर) के सुपरविजन मे श्री दिलीप सिंह शेखावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना शास्त्री नगर जयपुर उत्तर के नेतृत्व में श्री हेमन्त उ.नि. व श्री हनुमान सिंह एचसी 1419, श्री दीपचन्द कानि. 3722, श्री रमेशचन्द कानि. 9276, श्री सुनील कुमार कानि. 6371 की टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा मुल्जिम के गांव पपुरना झुन्झुनू व आमेर इलाके में दबिश दी गई परन्तु मुल्जिम गिरफ्तारी के डर से रुहपोश हो गया। पुलिस टीम के अथक प्रयासो से दिनांक 4-7-2022 को मुल्जिम सत्यवीर सिंह निर्वाण उर्फ सत्या पुत्र श्री महेन्द्र सिंह जाति राजपुत उम्र 28 साल निवासी डी 127 मंगलिया की ढाणी नांगल सुसावतान नारदपुरा थाना आमेर जयपुर को धारा 308 भा.द.स. में गिरफ्तार किया जाकर वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया जा चुका हैं। मुल्जिम की गिरफ्तारी में श्री मनोज कानि. 7197 कार्यालय पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) का तकनीकी सहयोग रहा। आरोपी से प्रकरण हाजा में अनुसंधान जारी हैं।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737 376413

    गिरफ्तार अभियुक्त

  • पुलिसकर्मी पर धारधार हथियार से वार, घायल का उपचार जारी अस्पताल में भर्ती

    राजसमंद. भीम कस्बे में भाजपा के धरना-प्रदर्शन के दौरान बदनौर चैराहा पर सोमवार को अपरान्ह के समय ड्यूटी पर तैनात दिवेर पुलिस थाना के एक कांस्टेबल पर एक व्यक्ति ने कूंट से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हमला करने वाले आरोपी को पीछा करके कुछ ही देर में दबोचते हुए गिरफ्तार कर लिया। भीम में एक सप्ताह के भीतर पुलिस पर हमले का यह दूसरा मामला है। भीम में सोमवार को धरना – प्रदर्शन के दौरान कांस्टेबल भजैराम पुत्र गोपीराम पर एक व्यक्तिने कट्टे में छुपाकर लाए गए धारदार कूंट (गंडासे) से अचानक हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दो किलोमीटर तक पीछा कर एक खेत में से आधा घंटे के दौरान ही आरोपी को पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस को देखकर अपने कट्टे में से दोनो हाथों में गंडासे निकाल लिए ओर पुलिस को खुली चुनौती दी और कहा कि मेरे पास आकर बताओ। इसके बाद पुलिस जवानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आरोपी गजेंद्रसिंह पुत्र चुनसिंह रावत निवासी भोमा का बाडिय़ा, करेड़ा जिला भीलवाड़ा को दबोच लिया। भीम डीएसपी राजेन्द्रसिंह ने बताया कि हमले में कांस्टेबल के हाथ पर गंभीर चोटे आई है, जिसे ब्यावर के बाद अजमेर रैफर किया गया है, जहां फिलहाल इलाज जारी है। कांस्टेबल के एक हाथ में दो हड्डी टूट गई, जिसमें उसके 5 टांके आए। साथ ही दूसरे हाथ की उंगली में फ्रेक्चर हो गया और उसमें भी 3 टांके आए। कांस्टेबल पर वार करने वाले से कड़ी पूछताछ की जा रही। पुलिस उससे किसके इशारे पर कांस्टेबल पर हमला किया, इसका पता लगा रही है। आरोपी को दिवेर थाने के हेड कांस्टेबल रामसहाय मीणा, कांस्टेबल रघुवीर सिंह सौदा, आरएसी जवान प्रकाशचंद्र एवं विक्रम ने जान जोखिम में डालकर पकड़ा। वहीं, घायल कांस्टेबल को भीम थाने के हेड कांस्टेबल विजय सिंह ने भीम अस्पताल पहुंचाया, जहां बाद में आगे रैफर किया गया।

    * Policeman attacked with sharp weapon, treatment of injured continues *



    Rajsamand. During the BJP’s sit-in demonstration in Bhima town, Diver was on duty at Badnore intersection on Monday afternoon.

  • जयपुर समाज सेवक मक्सूद रंगरेज के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन

    Organized blood donation camp on the birthday of Jaipur social worker Maksud Rangrej
  • उदयपुर दर्जी हत्याकांड मामले में एक तरफ राजस्थान पुलिस ने दोनों आरोपियों गौस मोहम्मद और रियाज को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. तो केंद्र सरकार ने भी तुरंत इस मामले में बड़ा एक्शन लिया है. अब इस मामले की जांच एनआईए की टीम करेगी. 

    NIA ने इस मामले में 5 अधिकारियों की एक टीम बनाई है. इसके अलावा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से भी एनआईए टीम पूछताछ करेगी. बताया जा रहा है कि गृहमंत्रालय के निर्देशों के बाद इस मामले में FIR भी दर्ज कर सकती है. सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियों को इस मामले में आतंकी तार जुड़े होने का शक है. एनआईए की टीम दोनों आरोपियों की प्रोफाइल खंगाल रही है. और इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उनके संपर्क किन लोगों से थे. 

    इस बात का भी शक है कि दोनों आरोपियों के पाकिस्तान से तार जुड़े हो सकते है. इधर उदयपुर में पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट हो गया है. अतिरिक्त महानिदेशक जंगा श्रीनिवास एवं दिनेश एमएन के साथ साथ डीआईजी आर पी गोयल और राजीव पचार के अलावा करीब 30 आर पी एस अधिकारियों को तैनात किया गया है. 5 आरएसी की कंपनी भी तैनात की गई है. 

    अशोक गहलोत की लोगों से अपील

    इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. मुख्यमंत्री ने लोगों से आग्रह किया कि समाज में अशांति फैलाने वाले तत्वों से हमें अलर्ट रहना चाहिए. मुख्यमंत्री के बयानों के बाद पूरे प्रदेश का प्रशासन अलर्ट हुआ. और इस मामले में मुख्य सचिव ने बैठक कर अगले चौबीस घंटे के लिए प्रदेश में इंटरनेट पर रोक लगा दी है. सभी जिलों के कलेक्टर और एसपी को भी अलर्ट कर दिया गया है. संवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स का मूवमेंट बढ़ा दिया गया है. इसके अलावा पुलिस ऐसे लोगों से संपर्क बना रही है जो समाज में शांति बनाए रखने में मददगार हो सकते है.

    उदयपुर मर्डर केस में आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस ने इस वारदात के चंद घंटों बाद ही राजस्थान में राजसमंद जिले के भीम से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी भरोसा दिया है कि इस मामले में तेजी से जांच कर आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी. 

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737 376413

  • राजस्थान उदयपुर में युवक की कथिथ तोर पर निर्मम  हत्या #udaipur #crime #ashokgehlot #news

    The brutal murder of a young man in Udaipur, Rajasthan

  • इंस्टाग्राम चलाने वाली सातवीं की लड़की प्रेगनेंट हुई, तीन दोस्तों पर केस दर्ज बच्चा किसका आज पता लगाएगी पुलिस

    पीडिता

    संवाददाता बाबू अंसारी

    जयपुर सोशल मीडिया पर दोस्ती और फिर इज्जत पर हमला….। दौसा के बाद अब जयपुर से इस तरह का केस सामने आया है। दौसा के केस में तो पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को बरामद कर लिया और उसके साथ किसी तरह का अनिष्ट होने से पहले उसे बचा लिया। लेकिन जयपुर में पुलिस को क्या परिवार तक को भनक नहीं लगी। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद दोस्त ने संबध बनाए, अपने जानकारों के हवाले कर दिया। बाद में जब बच्ची गर्भवती हुई, मां को पता चला तो घर में बवाल मच गया। बच्ची ने तीन से चार लोगों के नाम परिवार को बताए हैं। पुलिस को इस की सूचना दी गई है। आज पुलिस बच्ची का मेडिकल कराएगी और उसके बाद आरोपियों की तलाश शुरु की जाएगी। घटना भांकरोटा थाना क्षेत्र की है।इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, उसके बाद लड़की के साथ किया रेप प्रारंभिक जानकारी के आधार पर पुलिस ने बताया कि बच्ची का परिवार मूल रुप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला हैं। परिवार काफी समय से जयपुर रह रहा है। बच्ची तेरह साल कुछ महीने की है और क्षेत्र में ही स्थित एक स्कूल में पढ रही है। उसके पास खुद का मोबाइल फोन है। इस फोन पर इंस्टाग्राम पर कुछ लड़कों से दोस्ती होने की बात सामने आ रही है। इनमें से एक लड़के ने बच्ची को मिलने के लिए बुलाया और उसके बाद उसके साथ संबध बनाए। बताया जा रहा है कि इसके बाद बच्ची को अन्य लोगों के हवाले भी किया गया। एक तो धर्म का नाना ही बताया जा रहा है। पुलिस ने हेमंत, रोहन और हरिश नाम के तीन लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है।मां से बोली पेट दर्द कर रहा है, मां अस्पताल लेकर पहुंची तो डॉक्टर्स बोले गर्भवती है बच्ची पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले बच्ची के पेट में अचानक दर्द होने लगा। मां ने दवाई दे दी। लेकिन दर्द काबू नहीं हुआ तो मां अपनी बेटी को लेकर अस्पताल पहुंची। वहां पर डॉक्टर्स ने जांच की तो बवाल मच गया। पता चला कि बच्ची गर्भवती है, इस कारण पेट में दर्द है। डॉक्टर्स ने उसे दवाएं दे दी और बाद में इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। इससे पहले गर्भवती बच्ची की मां भी थाने पहुंची। पुलिस को पता चला कि बच्ची के साथ सोशल मीडिया पर जुड़े हुए कुछ लोगों ने उसके साथ रेप किया है।कोरोना मे ऑन लाइन क्लास के बाद हालात बेकाबू, रिकॉडतोड केस हुए दर्ज पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोरोना में ऑन लाइन कक्षाओं के लिए परिजनों को अपने बच्चों के लिए फोन लेने ही पडे। अब ऑन लाइन कक्षाएं खत्म हो गई हैं। स्कूल शुरु हो गए हैं। ऐसे में ये फोन बच्चों के पास ही रह गए हैं। इन फोन में बच्चे क्या देखते हैं, कितने देर तक देखते हैं, किससे बात करते हैं…। इसका अंदाजा परिजनों को नहीं है। इस कारण इसी तरह के घटनाए बढ़ रही है। साल 2021 में प्रदेश भर में रेप के 6 हजार तीन सौ से ज्यादा केस दर्ज हुए हैं। ये साल 2020 में दर्ज हुए केस से एक हजार से भी ज्यादा हैं। इस साल शुरुआती चार महीनों में करीब दो हजार से ज्यादा केस दर्ज हो चुके हैं।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737 376413

    The girl of the seventh who runs Instagram became pregnant, the police will find out who the child has filed a case against three friends today.



    An attack on friendship and then respect on social media. after dausa

  • ।।कार्यालय पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर।।

    : ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत पुलिस थाना गलतागेट जयपुर की बडी कार्यवाही

    * 7 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजे सहित मुल्जिम सिराज खान गिरफ्तार

    * मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त बिना नम्बरी स्कुटी

    जप्त

    पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री देशमुख परिस नाई. पी. एस. ने बताया कि श्रीमान पुलिस आयुक्त ने महोदय जयपुर आयुक्तालय द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत प्रभावी कार्यवाही व निगरानी हेतु श्रीमती सुमन चौधरी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन मे एंव श्री सुनील प्रसाद शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज जयपुर उत्तर के निर्देशन में श्री मुकेश कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना गलतागेट के नेतृत्व में कानि श्री प्रदीप न. 11108, कानि श्री विनोद न. 7676, कानि श्री कानाराम न. 9033, कानि श्री मालीराम न. 6161 की टीम गठित की गई। टीम द्वारा लगातार मेहनत कर निगरानी जारी रखी गई एंव आज दिनांक 26.06.2022 को दौराने गश्त निगरानी बदमाशान कानि श्री प्रदीप न. 11108 की सूचना पर मुल्जिम सिराज खान पुत्र श्री इकरार खान जाति मुसलमान उम्र 32 साल निवासी गांव नरियावल, शिव मन्दिर के पास, पुलिस थाना भीतरी चैनपुर जिला बरेली युपी हाल किरायेदार रफीक भाई पेन्टर का मकान, वन विहार हाउसिंग बोर्ड दिल्ली बाईपास रोड पुलिस थाना गलतागेट जयपुर के कब्जे से 7 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया। तथा मुल्जिम के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन में प्रयुक्त बिना नम्बरी स्कुटी जप्त की जाकर मुल्जिम सिराज बान पुत्र श्री इकरार खान को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। मुल्जिम से गांजा खरीदने के सम्बन्ध में अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस थाना गलतागेट जयपुर द्वारा सन 2022 मे लगातार अब तक नशीले पदार्थ बेचने वालो व पीने वालो के विरुद्ध 12 वी कार्यवाही। उक्त कार्यवाही मे कानि श्री प्रदीप न. 11108 की विशेष भूमिका रही है। / प्रधान संपादक अमजद खान 7737 376413

    ..Office of the Deputy Commissioner of Police Jaipur North..

    : Major proceedings of Police Station Galtaget Jaipur under Operation Clean Sweep

    * Accused Siraj Khan arrested with 7 kg of illegal drug ganja

    * narcotics shift

Design a site like this with WordPress.com
Get started