कार्यालय महालेखाकार (लेखा परीक्षा-II) राजस्थान जयपुर का सहायक लेखाधिकारी 5 हजार रुपये एवं 8 किलो देशी घी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
जयपुर, 7 अगस्त, बुधवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी की झालावाड़ इकाई द्वारा कार्यवाही करते हुये मनोज कुमार खींची सहायक लेखाधिकारी, कार्यालय महालेखाकार (लेखा परीक्षा- II) राजस्थान जयपुर को परिवादी से 5 हजार रुपये एवं 8 किलो देशी घी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की झालावाड़ इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी गौशाला में आई ऑडिट पार्टी द्वारा रिकार्ड में कमी नहीं निकालने की एवज में आरोपी मनोज कुमार खींची सहायक लेखाधिकारी, कार्यालय महालेखाकार (लेखा परीक्षा – II) राजस्थान जयपुर द्वारा 25 हजार रुपये एवं 10 किलो देशी घी रिश्वत के रूप में मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर एसीबी कोटा के उपमहानिरीक्षक श्री कल्याण मल मीणा के सुपरवीजन में एसीबी झालवाड़ इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगराम मीणा के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपी मनोज कुमार खींची सहायक लेखाधिकारी, कार्यालय महालेखाकार (लेखा परीक्षा II) राजस्थान जयपुर को 5 हजार रुपये एवं 8 किलो देशी घी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
एसीबी की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीमती स्मिता श्रीवास्वत के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ एवं कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अर्न्तगत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जावेगा।

Office of Director General Anti Corruption Bureau (Public Relations Cell) Press Note
Assistant Accountant of Office of Accountant General (Audit-II) Rajasthan Jaipur caught taking bribe of Rs. 5000 and 8 kg Desi Ghee
प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413








