जोधपुर आयुक्तालय के पुलिस थाना लूणी का कानिस्टेबल 5 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
जयपुर, 22 सितम्बर, रविवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. की जोधपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये मुन्नाराम कानिस्टेबल पुलिस थाना लूणी, आयुक्तालय जोधपुर को परिवादी से 5 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. की जोधपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके द्वारा दर्ज कराये गये मुकदमें में आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की एवज में आरोपीगण शम्भू सिंह हैड कानिस्टेबल एवं मुन्नाराम कानिस्टेबल पुलिस थाना लूणी, आयुक्तालय
जोधपुर द्वारा परिवादी से 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा
है।
जिस पर एसीबी जोधपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री हरेन्द्र महावर के सुपरवीजन में एसीबी की जोधपुर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक श्रीमती सुनिता कुमारी द्वारा मय टीम पुलिस निरीक्षक श्री मनीष वैष्णव एवं अन्य के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी मुन्नाराम कानिस्टेबल पुलिस थाना लूणी, आयुक्तालय जोधपुर को परिवादी से 5 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी हैड कानिस्टेबल शम्भू सिंह की संलिप्तता होने के कारण उसकी दस्तयाबी के प्रयास किये जा रहे हैं।
Constable of Police Station Luni of Jodhpur Commissionerate arrested red handed while taking bribe of Rs. 5000
Jaipur, 22nd September, Sunday. On the instructions of ACB Headquarters, Jodhpur unit of ACB conducted a raid today.
नई दिल्ली: कर्नाटक 10 मर्दों संग लिए 7 फेरे, फिर लगा दिया रेप का आरोप, हाईकोर्ट बोला- इसने तो हनीट्रैप को भी छोड़ दिया पीछे
नई दिल्ली: देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई तरह के कानून हैं. लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं जो इसका गलत फायदा उठाती हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया जहां एक महिला ने 10 मर्दों के साथ कुछ ऐसा किया, जिसे जानकर कर्नाटक हाईकोर्ट के जज भी हैरान रह गए. महिला कानून का दुरुपयोग करती थी. वो बेगुनाह युवकों पर झूठे मामले दर्ज करवाती थी. इसलिए कोर्ट ने पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक (DG-IGP) को एक निर्देश दिया. कहा- आप उस महिला की जानकारी राज्य भर के पुलिस थानों में डिजिटल रूप से प्रसारित करें और उन्हें उसकी शिकायतों से सावधान रहने के लिए कहें. जानकारी के मुताबिक, महिला का नाम दीपिका है. उसने 10 मर्दों से शादी की. उनके साथ मर्जी से संबंध बनाए. फिर उन पर रेप का आरोप लगा दिया. कर्नाटक हाईकोर्ट ने इस पर फैसला सुनाया. यहां कॉफी बागान मालिक नितिन (काल्पनिक नाम) और उनके खिलाफ कोर्ट में केस आया था. एक महिला ने इल्जाम लगाया था कि नितिन ने उसके साथ शादी की फिर उसे छोड़ दिया. लेकिन जैसे ही मामले की जांच हुई तो आरोप गलत सिद्ध हुए. उल्टा उस महिला की ही हकीकत सबके सामने आ गई. इस पर कोर्ट ने नितिन के खिलाफ जो आरोप लगाए गए थे उन्हें रद्द करने का आदेश दिया.
कोडागु जिले के कुशालनगर में रहने वाले नितिन और दीपिका 28 अगस्त, 2022 को मैसूर के होटल ललित महल पैलेस में एक व्यापारिक काम के सिलसिले में मिले थे. इस दौरान दोनों के बीच संबंध बन गए. इसके कुछ ही महीनों के बाद 8 सितंबर, 2022 को दीपिका ने विवेक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया. तब कुशालनगर पुलिस ने दोनों को आपस में मामला सुलझाने के लिए कहा. 19 सितंबर 2022 को दायर एक दूसरी शिकायत में महिला ने दावा किया कि विवेक ने उससे शादी की और उसके तुरंत बाद उसे छोड़ दिया. यह मामला कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंचा. कोर्ट में विवेक और उसके परिवार के सदस्यों ने तर्क दिया कि विवेक दीपिका द्वारा दर्ज किए गए 10वें मामले का शिकार है. अपनी दलील में कोर्ट से कहा कि उनके परिवार के सभी सदस्यों को जबरदस्ती इसमें घसीटा गया है.
महिला ने 10 शिकायतें दीं:
न्यायमूर्ति नागप्रसन्ना ने कहा कि 2011 से दीपिका ने बलात्कार, क्रूरता, धमकी, धोखाधड़ी आदि का आरोप लगाते हुए अलग-अलग पतियों/साथियों के खिलाफ 10 शिकायतें दर्ज कराई हैं. उन्होंने कहा कि अधिकांश शिकायतें बेंगलुरु के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में दर्ज की गईं और चिक्काबल्लापुर और मुंबई में एक-एक मामला दर्ज किया गय. जज ने बताया कि तीन मामलों में ट्रायल कोर्ट ने आरोपियों को बरी कर दिया था और पीड़ितों ने दीपिका के खिलाफ जबरन वसूली और अन्य अपराधों का आरोप लगाते हुए पांच शिकायतें दर्ज की थीं. कोर्ट ने कहा, बरी करने के सभी आदेशों में एक समान ट्रेंड है. बार-बार नोटिस के बावजूद शिकायतकर्ता कोर्ट में उपस्थित नहीं होती हैं. शिकायतकर्ता ने बिना किसी कारण के कई पुरुषों और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कराए हैं. यहां तक कि आईपीसी की धारा 376 के तहत रेप के आरोप में उन आरोपियों को हिरासत में लिया गया. हिरासत में लंबे समय तक रहने के बाद जमानत मिली.
महिला का इरादा स्पष्ट है:
सुनवाई के दौरान जज ने कहा- इस केस ने तो हनी ट्रैप को भी पीछे छोड़ दिया है. महिला का इरादा स्पष्ट है. मैं शिकायतकर्ता के कृत्यों को एक दशक पुरानी धोखाधड़ी की गाथा मानता हूं. यह सिर्फ एक के खिलाफ नहीं, बल्कि कई लोगों के खिलाफ है. शिकायतकर्ता लगातार झूठ बोल रही है और बिना किसी ठोस सबूत के केस दर्ज करवा रही है. वह हर सुनवाई में लगातार अनुपस्थित रही है. जज ने कहा कि इस अदालत के समक्ष भी शिकायतकर्ता एक बार पेश हुई है और कई मौकों पर पेश नहीं हुई है. जिस पुलिस थाने के समक्ष शिकायतकर्ता केस दर्ज करवाना चाहेगी उसे उचित प्रारंभिक जांच किए बिना केस दर्ज नहीं करना चाहिए. इस ट्रेंड को रोकना जरूरी है.
New Delhi: Karnataka woman took 7 rounds with 10 men, then accused them of rape, High Court said- this has left even honeytrap behind
*New Delhi:* Regarding the safety of women in the country
अजमेर में पुलिस थाना आदर्शनगर का हैड कानिस्टेबल 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
जयपुर, 02 सितम्बर, सोमवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. की अजमेर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये सुरेश चंद हैड कानिस्टेबल, पुलिस थाना आदर्शनगर, अजमेर शहर को परिवादी से 10 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए. सी.बी. की अजमेर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके विरूद्ध दर्ज शिकायत में राजीनामा करवाने की एवज में आरोपी सुरेश चंद हैड कानिस्टेबल, पुलिस थाना आदर्शनगर, अजमेर शहर द्वारा 10 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर एसीबी अजमेर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री रणधीर सिंह के सुपरवीजन
में एसीबी की अजमेर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री भागचंद मीणा के नेतृत्व में
शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक श्री दीनदयाल वैष्णव द्वारा मय
टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी सुरेश चंद हैड कानिस्टेबल, पुलिस थाना आदर्शनगर,
अजमेर शहर को परिवादी से 10 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार
किया गया है।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
Head constable of Adarshnagar police station in Ajmer arrested red handed while taking bribe of Rs. 10,000
Jaipur, 02 September, Monday. On the instructions of ACB headquarters, Ajmer unit of ACB is taking action today.
अलवर में होमगार्ड आरक्षक 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
जयपुर, 29 अगस्त, गुरुवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. की अलवर-प्रथम इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये सहजुदीन होमगार्ड आरक्षक कार्यालय जिला कमाण्डेंट, होमगार्ड अलवर को परिवादी से 30 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए. सी.बी. की अलवर-प्रथम इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि होमगार्ड में सिपाही के पद पर परमानेंट लगवाने की एवज में आरोपी सहजुदीन होमगार्ड आरक्षक कार्यालय जिला कमाण्डेंट, होमगार्ड अलवर द्वारा 3 लाख रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री कालूराम रावत के सुपरवीजन में एसीबी की जयपुर-प्रथम इकाई के उप अधीक्षक पुलिस श्री महेन्द्र कुमार के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी सहजुदीन होमगार्ड आरक्षक कार्यालय जिला कमाण्डेंट, होमगार्ड अलवर को परिवादी से 30 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
Homeguard constable arrested red handed taking bribe of Rs 30,000 in Alwar
Jaipur, 29 August, Thursday. On the instructions of ACB headquarters, ACB’s Alwar-1st unit took action today and arrested Sahjudin Homeguard
*जयपुर: पहले बंधक बनाकर किया विधवा से सामूहिक दुष्कर्म, फिर 14 लाख में बेचा*
*जयपुर:* अलवर. राजगढ़ थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने रिश्तेदारों पर बंधक बनाकर रखने और सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है. राजगढ़ डीएसपी मनीषा मीणा ने कहा कि पीड़िता की ओर से दर्ज मामले में लगाए गए आरोपों की जांच कर दोषियों की तलाश की जा रही है.
*10 साल पहले हुई पति की मौत:*
पीड़िता ने दर्ज मामले में बताया कि उसकी शादी करीब 15 साल पहले हुई थी. उसका 12 साल का एक बेटा भी है. पीड़िता ने बताया कि उसके पति की मौत करीब 10 साल पहले एक सड़क दुर्घटना में हो गई थी. उसके बाद अगस्त 2023 में रिश्ते में जीजा लगने वाले शख्स ने उसे विश्वास में लिया और अपने साथ ले गया. आरोप है कि उसने पीड़िता को बंधक बनाकर रखा. वो पीड़िता को न किसी से बात करने देता था और न ही कहीं आने-जाने देता था. इतना ही नहीं वो और उसका भाई पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किए.
*Jaipur: First widow was held hostage and gang raped, then sold for 14 lakhs*
*Jaipur:* Alwar. A woman resident of Rajgarh police station area has filed a case against her relatives for keeping her hostage and gang raping her.
जयपुर: SMS अस्पताल की रेजिडेंट महिला डॉक्टर का पोस्ट वायरल, लिखा- ‘हो सकती है मेरी रेप-हत्या, मैं नहीं चाहती निर्भया बनूं 19 अगस्त सोमवार 2024-25
जयपुर: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के बाद अब जयपुर के सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज की एक रेजिडेंट महिला डॉक्टर का पोस्ट वायरल हो रहा है. इस पोस्ट के जरिए उसने एक अन्य रेजिडेंट डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला डॉक्टर ने पोस्ट लिखा कि उसके साथ दुष्कर्म या फिर उसकी हत्या हो सकती है. महिला रेजिडेंट चिकित्सक ने यह पोस्टर चिकित्सकों से जुड़े एक रूप में डाला है, जिसके बाद मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया और पोस्ट वायरल होने के बाद एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने इसकी शिकायत एसएमएस थाने में दी.
साथ ही उन्होंने कहा कि हमें मामले की सीधे शिकायत नहीं मिली है. मुझे लड़की की शिकायत का स्क्रीन शॉट मिला है. लड़की अभी अपने परिवार के साथ घर पर सुरक्षित है. पूरे मामले की पड़ताल के लिए पुलिस को सूचना दे दी गई है. वहीं, एसएमएस थाना अधिकारी सुधीर उपाध्याय ने बताया कि उन्हें रविवार देर रात मामले की शिकायत मिली थी, जिसके बाद महिला रेजिडेंट चिकित्सक से बातचीत की गई, लेकिन अभी तक महिला रेजिडेंट थाने शिकायत देने नहीं पहुंची है.
* Jaipur: Post of resident female doctor of SMS hospital goes viral, wrote- ‘I may be raped-murdered, I do not want to become Nirbhaya*
*19 August Monday 2024-25*
* Jaipur:* Train in Kolkata, the capital of West Bengal
शाहपुरा (भीलवाड़ा) में पुलिस थाना बनेड़ा का सहायक उपनिरीक्षक 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
जयपुर, 17 अगस्त, शनिवार। एसी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. की भीलवाडा-द्वितीय इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये मदनलाल वैष्णव सहायक उपनिरीक्षक, पुलिस थाना बनेड़ा, जिला शाहपुरा को परिवादी से 10 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए. सी.बी. की मीलवाड़ा-द्वितीय इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि एक्सीडेंट में प्रकरण में त्वरित कार्यवाही कर चालान पेश न्यायालय करने की एवज में आरोपी मदनलाल वैष्णव सहायक उपनिरीक्षक, पुलिस थाना बनेड़ा, जिला शाहपुरा द्वारा 15 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर एसीबी अजमेर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री रणधीर सिंह के सुपरवीजन में एसीबी की भीलवाड़ा-द्वितीय इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ब्रजराज सिंह चारण के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी मदनलाल वैष्णव सहायक उपनिरीक्षक, पुलिस थाना बनेड़ा, जिला शाहपुरा को परिवादी से 10 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी सहायक उपनिरीक्षक द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान भी परिवादी से 3 हजार रुपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिये थे।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अडिग अनुसंधान किया जायेगा।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने रामरत प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की हैल्पलाईन नं. 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी।
Assistant Sub Inspector of Police Station Banera in Shahpura (Bhilwara) arrested red handed taking bribe of Rs. 10 thousand
Jaipur, 17th August, Saturday. On the instructions of ACB Headquarters, Bhilwara-II unit of ACB arrested
कोटा में पुलिस थाना कैथून के थानाधिकारी के लिये 3 लाख रुपये रिश्वत लेते कानिस्टेबल रंगे हाथों गिरफ्तार, थानाधिकारी मौके से फरार, तलाश जारी
जयपुर, 17 अगस्तु शनिवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. की कोटा इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये भरत कुमार जाट कानिस्टेबल, पुलिस थाना कैथून, जिला कोटा को परिवादी से 3 लाख रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि ए. सी.बी. की कोटा इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि जमीन के विवाद में उसे उसकी जमीन पर कब्जा कराने की एवज में आरोपी धनराज मीणा पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी, पुलिस थाना कैथून, जिला कोटा द्वारा आरोपी भरत कुमार जाट कानिस्टेबल, पुलिस थाना कैथून के माध्यम से 3 लाख रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर एसीबी कोटा के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री कल्याणमल मीणा के सुपरवीजन में एसीबी की कोटा इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय स्वर्णकार नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज मय टीम पुलिस निरीक्षक श्री देशराज बन्य के ट्रेष कार्यवाही करते हुए आरोपी भरत कुमार जाट कानिस्टेबल, पुलिस थाना कैथून, जिला कोटा को परिवादी से 3 लाख रूपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी थानाधिकारी, पुलिरा निरीक्षक ए.सी.बी. कार्यवाही की भनक लगने पर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मागले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अडिग अनुसंधान किया जायेगा।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की हैल्पलाईन नं. 1084 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान
में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी।
Constable arrested red handed while taking bribe of Rs. 3 lakh for the SHO of Police Station Kaithun in Kota, SHO absconded from the spot, search continues
Jaipur, 17th August Saturday. On the instructions of ACB Headquarters, A.S.
पूर्व मंत्री जोशी के करीबी को रिश्वत में मिले करोड़ों:जलदाय विभाग ने आरोपी ठेकेदारों के साथ किया 500 करोड़ का लेनदेन..!!
जयपुर
जल जीवन मिशन (जेजेएम) में हुए घोटाले को लेकर गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दूसरी चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी है।
इस बार कुल चार आरोपियों जलदाय विभाग के ठेकेदार पदमचंद जैन, महेश मित्तल, प्रॉपर्टी कारोबारी संजय बड़ाया और स्टेनोग्राफर मुकेश पाठक के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई है।
इसमें आरोपियों के खातों में 500 करोड़ रुपए का लेनदेन पीएचईडी के साथ मिले हैं। साथ ही सामने आया कि पदमचंद जैन और महेश मित्तल ने 5.40 करोड़ रुपए की रिश्वत तत्कालीन मंत्री महेश जोशी के करीबी को दी थी।
इससे पहले ईडी 24 अप्रैल को पदमचंद जैन के बेटे में पीयूष जैन के खिलाफ पहली चार्जशीट पेश कर चुकी हैं। जो पहले से जेल में है।
अब पेश की गई चार्जशीट में कहा गया है कि पदमचंद जैन, महेश मित्तल और पीयूष जैन टेंडर हासिल करने, बिल मंजूर करवाने के लिए लोक स्वास्थ्य और इंजीनियरिंग (पीएचईडी) के अधिकारियों को रिश्वत देते थे। आरोपी हरियाणा से चोरी का माल खरीदने में भी शामिल थे। टेंडर हासिल करने के लिए उनका इस्तेमाल कर रहे थे।
प्रॉपर्टी कारोबारी संजय बड़ाया को भी ईडी ने आरोपी बनाया था और वो फिलहाल जेल में है।
आरोपियों के खाते में 500 करोड़ रुपए जमा किए गए
जांच में सामने आया कि चारों आरोपियों से संबंधित फर्मों के बैंक खातों में लगभग 500 करोड़ रुपए पीएचईडी द्वारा जमा किए गए थे। इसलिए उन्हें जो भी पैसा मिला वह पीएमएलए अधिनियम के तहत अपराध से कमाया पैसा है। आरोपी मुकेश पाठक (IRCON) में स्टेनोग्राफर था। उसने महेश मित्तल और पदम जैन की फर्म के लिए फर्जी प्रमाण पत्र बनाए थे।
संजय बड़ाया की भूमिका पर ईडी ने कहा है कि बड़ाया निजी ठेकेदारों से 2.5 से 3 प्रतिशत चार्ज कर रहा था। चार्जशीट में कहा गया- वह तत्कालीन पीएचईडी मंत्री का करीबी विश्वासपात्र था और पीएचईडी में टेंडर पाने के लिए कंपनियों की सुविधा के लिए 2.5% से 3% रुपए ले रहा था। बड़ाया ने आरोपी ठेकेदारों महेश मित्तल और पदमचंद जैन से लगभग 5.4 करोड़ रुपए की रिश्वत ली थी।
ईडी ने आज चार्जशीट पदम चंद जैन, महेश मित्तल, संजय बड़ाया और मुकेश पाठक के खिलाफ पेश की हैं। जानकारी में सामने आया है कि आरोप पत्र इस से पहले 24 अप्रैल को ईडी ने ठेकेदार पदम चंद जैन के बेटे पीयूष जैन के खिलाफ अभियोजन शिकायत दर्ज की थी।
जो पहले से ही इस मामले में गिरफ्तार और जेल में है। ईडी ने 8 अगस्त, 2023 को एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के बाद जांच शुरू की थी।
पूर्व मंत्री महेश जोशी के यहां भी हुई थी छापेमारी
ईडी को प्रॉपर्टी डीलर संजय बड़ाया और कल्याण सिंह काव्य के घर से जल जीवन मिशन से जुड़े और जमीनों में पैसों के इनवेस्टमेंट के कई दस्तावेज मिले। यह दोनों पूर्व पीएचईडी मंत्री महेश जोशी के करीबी थे।
ऐसे में ईडी ने 3 नवंबर 2023 को पूर्व मंत्री महेश जोशी के सचिवालय स्थित ऑफिस और एडिशनल चीफ सेक्रेटरी सुबोध अग्रवाल, चीफ इंजीनियर केडी गुप्ता, इंजीनियर दिनेश गोयल, एक्सईएन संजय अग्रवाल के ऑफिस सहित 6 जगहों पर रेड मारी थी।
उस समय सुबोध अग्रवाल राजस्थान के तीसरे सबसे सीनियर आईएएस थे। सुबोध अग्रवाल मई 2023 में ही जलदाय विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी बने थे।
ईडी ने महेश जोशी के कार्यालय से हार्ड डिस्क और जेजेएम घोटाले से जुडे़ कई दस्तावेज जब्त किए थे। प्रॉपर्टी कारोबारी संजय बड़ाया के करीबी प्रॉपर्टी डीलर रामवतार शर्मा के यहां से 45 लाख रुपए सीज किए। ठेकेदार पदमचंद जैन और अन्य के बैंक खाते में 1.75 करोड़ रुपए सीज किए।
क्या है पूरा मामला
7 अगस्त 2023 को एसीबी ने पीएचईडी इंजीनियर मायालाल सैनी, प्रदीप के साथ ठेकेदार पदमचंद जैन और कंपनी के सुपरवाइजर मलकेत सिंह को पकड़ा था। दलाल प्रवीण कुमार भी गिरफ्तार हुआ था। एसीबी ने इनके पास से 2.90 लाख रुपए कैश जब्त किया था। सभी बहरोड़ से जयपुर के होटल पोलो विक्ट्री पहुंचे हुए थे। इन्हें चौमूं पुलिया के पास घेर कर पकड़ लिया। कार में बैठे बहरोड़ एईएन राकेश चौहान की भूमिका सामने आने के बाद उसे भी गिरफ्तार किया गया था। पदमचंद जैन और महेश मित्तल ने जल जीवन मिशन (जेजेएम) में फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र व आय प्रमाण पत्र लगाए थे। दोनों कंपनियों पर जयपुर रीजन प्रथम व द्वितीय के इंजीनियरों से मिलीभगत कर 900 करोड़ के टेंडर लेने का आरोप है। सितम्बर-2023 में एसीबी ने फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर टेंडर हासिल करने के आरोप में श्याम ट्यूबवेल, गणपति ट्यूबवेल के खिलाफ FIR दर्ज की थी। इसके बाद ईडी मामले की जांच कर रहा है। ईडी ने करीब एक साल पहले घोटाले से जुडे़ अधिकारियों और ठेकेदारों के ठिकानों पर छापा मारकर ढाई करोड़ रुपए बरामद किए थे। इतना कैश गिनने के लिए मशीनें मंगवानी पड़ी थीं।
मिशन में पैसे खर्च करने में राजस्थान दूसरे स्थान पर
जल जीवन मिशन(जेजेएम) जल शक्ति मंत्रालय की सबसे बड़ी योजना है। इसमें 2024 तक घरेलू नल कनेक्शन से प्रत्येक ग्रामीण परिवार को कम से कम 55 लीटर प्रति व्यक्ति प्रति दिन पानी उपलब्ध कराया जाना है। पांच वर्षों की अवधि (2020 से 2024 तक) के लिए अनुमानित बजट 3.6 लाख करोड़ रुपए है। इसमें केंद्र सरकार 2.8 करोड़ या 58 प्रतिशत खर्च करेगी बाकी अन्य राज्यों के बीच फंड शेयरिंग होगा। जल जीवन मिशन में जून 2023 तक राजस्थान पैसे खर्च करने के मामले में देश में दूसरे स्थान पर था। राजस्थान में प्रोजेक्ट के तहत 22 जिलों अलवर, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भरतपुर, बीकानेर, चितौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, झुंझुनूं, जोधपुर, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही और उदयपुर के गांवों में नल कनेक्शन पहुंचाने का काम होगा।
*Former minister Joshi’s close aide got crores in bribe: Water supply department did transaction of 500 crores with accused contractors..!!*
*Jaipur*
On Thursday, the enforcement directorate was suspended for taking action against the scam in Jal Jeevan Mission (JJM).
जयपुर में गुरुवार सुबह एक महिला का शव कब्र से बाहर निकाला गया। महिला के पिता ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता का कहना है कि बेटी का गला दबाकर हत्या की गई है। शिकायत मिलने के बाद जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने शव क्रब से बाहर निकाल एसएमएस हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
SI नरेन्द्र सिंह ने बताया- नाई की थड़ी आमेर निवासी मुन्ना खान ने अपने दामाद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाया है। शिकायत में बताया उनकी 25 साल की बेटी अनम फातिमा का फरवरी में नाई की थड़ी आमेर निवासी अजहर से निकाह हुआ था। शादी के बाद से ही बेटी को दामाद अजहर टॉर्चर करता था। वह 5 महीने की प्रेग्नेंट थी।
29 जुलाई की रात करीब 12 बजे सुसराल में बेटी से मिलकर वह घर लौटे थे। करीब 4:30 बजे दामाद ने कॉल कर बेटी अनम की तबीयत खराब होना बताया। फिर SMS हॉस्पिटल लेकर जाने की कहकर कॉल काट दिया। हम घर से SMS हॉस्पिटल के लिए रवाना हुए। अजमेरी गेट पर मिलने पर बेटी की मौत होने की
बताकर घर चलने को कहा।
←
TT
Woman’s body taken out from grave in Jaipur:
Father alleges – daughter was killed by strangulation, son-in-law had affair with another girl