Author: JAIPUR NEWS

  • *भरतपुर के पुलिस थाना भुसावर में  पदस्थापित उदयसिंह सहायक उप निरीक्षक 40,000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार*

    *भरतपुर के पुलिस थाना भुसावर में  पदस्थापित उदयसिंह सहायक उप निरीक्षक 40,000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार*

    जयपुर, दिनांक 29.09.25,  सोमवार। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी भरतपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना भुसावर में पदस्थापित उदयसिंह सहायक उप निरीक्षक को ग्राम झामरी पुलिस थाना बयाना जिला भरतपुर में परिवादी के रिश्तेदार के घर पर 40,000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी चौकी भरतपुर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी व परिवादी के परिवारजनों की जमीन के विवाद के कारण एसडीएम भुसावर द्वारा जमीन को राज्य सरकार के अधीन लेने के लिए पुलिस थाना भुसावर से रिपोर्ट चाही गई थी। आरोपी उदयसिंह सहायक उप निरीक्षक उक्त रिपोर्ट को परिवादी के पक्ष में तैयार कर देने की एवज में 40,000 रूपये रिश्वत की मांग कर परेशान कर रहा है।

    जिस पर एसीबी रेंज भरतपुर के उप महानिरीक्षक श्री राजेश सिंह के सुपरविजन में एसीबी चौकी भरतपुर के श्री अमित सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आज ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी पुलिस थाना भुसावर में पदस्थापित उदयसिंह सहायक उप निरीक्षक को ग्राम झामरी पुलिस थाना बयाना जिला भरतपुर को परिवादी के रिश्तेदार के घर पर 40,000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकडा गया है।

    आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।



    *Uday Singh, Assistant Sub-Inspector posted at Bhusawar Police Station in Bharatpur, was caught red-handed accepting a bribe of Rs 40,000.

  • *अजमेर में सोनाक्षी यादव, ग्राम विकास अधिकारी 1000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।*

    *अजमेर में सोनाक्षी यादव, ग्राम विकास अधिकारी 1000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।*

    जयपुर, दिनांक 24.09.2025। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी., इन्टे., अजमेर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये आरोपिता श्रीमती सोनाक्षी यादव को परिवादी के प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान की राशि पास करने की एवज में वक्त सत्यापन 1500 रूपये रिश्वत राशि लेना तय कर पूर्व में 500 रूपये  मांग सत्यापन के समय प्राप्त किये तथा शेष रिश्वत राशि आज 1000 रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ए.सी.बी., इन्टे., अजमेर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान की राशि पास करने की एवज में आरोपिता श्रीमती सोनाक्षी यादव ग्राम विकास अधिकारी ने परिवादी से 2500 रूपये रिश्वत की मांग कर 1000 रूपये प्राप्त किये तथा ग्राम विकास अधिकारी ने कहा कि 1500 रूपये और देने पड़ेंगे तब ही तुम्हारे पैसे पास होंगे।

    जिस पर एसीबी श्री अनिल कयाल, उप महानिरीक्षक पुलिस के सुपरवीजन में श्रीमती कंचन भाटी, निरीक्षक पुलिस, ए.सी.बी. इन्टे०, अजमेर द्वारा आज ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपिता श्रीमती सोनाक्षी यादव, ग्राम विकास अधिकारी को परिवादी के प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आवास निर्माण की राशि पास करने के एवज में 1000 रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

    आरोपिता से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।



    > Sonakshi Yadav, Village Development Officer, was arrested red-handed in Ajmer while accepting a bribe of Rs. 1,000.

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • *धौलपुर में सहायक अभियन्ता कार्यालय, बसेडी  का  लाईनमैन (तकनीकी- द्वितीय) 4000 रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार*

    *धौलपुर में सहायक अभियन्ता कार्यालय, बसेडी  का  लाईनमैन (तकनीकी- द्वितीय) 4000 रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार*

    जयपुर, दिनांक 17.09.2025। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी करौली ईकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये श्री लोकेश कुमार मीना तकनीकी द्वितीय (लाईनमैन) नयावास फीडर बसेडी कार्यालय सहायक अभियन्ता (ओएण्डएम) जयपुर डिस्कॉम बसेडी जिला धौलपुर द्वारा परिवादी से उसके पिता के नाम स्वीकृत घरेलु विद्युत कनैक्शन पर स्थापित विधुत मीटर में अधिक रीडिंग को जीरो करने एवं मीटर को बदलने की एवज में स्वयं के लिये 4000 रूपये की रिश्वत की मांग कर उक्त मांग के अनुसरण में रिश्वती राशि 4000 रूपये आज दिनांक 17.09.2025 को परिवादी को नगर पालिका बसेडी में बुलाकर प्राप्त करना एवं प्राप्त की गई 4 हजार रुपये की राशि उसके कब्जे से उसकी पहनी हुई शर्ट की  जेब से बरामद होने पर रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्यवाहक महानिदेशक श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी चौकी करौली को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी से उसके पिता  के नाम स्वीकृत घरेलू विधुत कनैक्शन पर स्थापित विधुत मीटर की विधुत उपभोग रीडिंग को जीरो करने एवं मीटर को बदलने की एवज में स्वयं के लिये 6000 हजार रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
    जिस पर एसीबी भरतपुर रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री राजेश सिंह के सुपरविजन में श्री जगदीश भारद्वाज पुलिस निरीक्षक एसीबी करौली द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये श्री लोकेश कुमार मीना तकनीकी द्वितीय (लाईनमैन) नयावास फीडर बसेडी कार्यालय सहायक अभियन्ता (ओएण्डएम) जयपुर डिस्कॉम बसेडी जिला धौलपुर को परिवादी से 4000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार  किया गया है।

    आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। ए.सी.बी. द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।



    *A lineman (Technical-II) at the Assistant Engineer’s Office, Basedi, Dholpur, was caught accepting a bribe of Rs. 4,000.

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • *जयपुर मेहर फाउंडेशन की पहल हादसों में झुलसी पीड़ित महिलाओं को पुनर्वास सम्मान और मजबूती देने का लिया  संकल्प*

    *मैहर फाउंडेशन की पहल: हादसों मैं झुलसी पीड़ित महिलाओ के पुनर्वास के लिए शुरू हुआ मिशन — THE BURN SURVIVORS  कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश अध्यक्ष एम. डी. चोपदार ने किया पोस्टर विमोचन, बोले — झुलसी बहनों को सम्मान और मजबूती देने का संकल्प*

    राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम. डी. चोपदार ने मैहर फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे मिशन “The Burn Survivors” का पोस्टर विमोचन किया

    इस अवसर पर चोपदार ने कहा कि — मैहर फाउंडेशन का यह अभियान केवल पीड़ितों की मदद नहीं, बल्कि पूरे समाज को जागरूक करने का कार्य करेगा। हमें मिलकर इन बहनों को मजबूती और सम्मान देना होगा।”

    उन्होंने फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि हादसों में झुलसी महिलाओं को सिर्फ इलाज ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की आवश्यकता है। इस दिशा में महेर फाउंडेशन का कार्य सराहनीय और प्रेरणादायक है।

    फाउंडेशन की फाउंडर परवीन खान ने बताया कि संस्था का उद्देश्य THE BURN SURVIVORS को शिक्षा, रोजगार और मानसिक सहयोग देकर जीवन में आगे बढ़ाना है टीम के सदस्य इमरान खान,अब्दुल्हा खान, आदिल खान,ताहिर खान मौजूद रहे

    कार्यक्रम में कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भाग लिया और “The Burn Survivors” मुहिम को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया

    मैहर फाउंडेशन की इस पहल का समर्थन जो विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए काम कर रही है, जो किसी हादसे में झुलस गई हैं। यह पहल न सिर्फ उनकी देखभाल करती है, बल्कि उन्हें समाज में एक नई उम्मीद और सम्मान भी देती है इन महिलाओं के जीवन में बदलाव लाएँ, और उन्हें वह समर्थन और देखभाल दें, जिसके वो हकदार हैं।”

    *Initiative of Maihar Foundation: Mission started for rehabilitation of women victims of burn injuries in accidents – THE BURN SURVIVORS Congress Minority Department State President M.D. Chopdar released the poster, said – Burned

    Editor in chief amzad Khan Jaipurnews 7737376413

  • *एसीबी की बड़ी कार्रवाई – धौलपुर नगर परिषद के 5 अधिकारी-कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हांथो गिरफ्तार, आयुक्त की भूमिका संदिग्ध*



    *एसीबी की बड़ी कार्रवाई – धौलपुर नगर परिषद के 5 अधिकारी-कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हांथो गिरफ्तार, आयुक्त की भूमिका संदिग्ध*

    जयपुर, दिनांक 11.09.2025। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राजस्थान की भरतपुर इकाई द्वारा आज एक महत्वपूर्ण एवं सुनियोजित कार्रवाई कर धौलपुर नगर परिषद के पाँच अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 3 लाख 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हांथो गिरफ्तार किया गया है। जिसमें एसीबी की भरतपुर इकाई द्वारा संस्थागत भ्रष्टाचार को उजागर किया गया है।

    आज एसीबी की इस कार्रवाई में नगर परिषद धौलपुर में सामूहिक रूप से व्याप्त भ्रष्टाचार का  बड़ा खुलासा हुआ हैं। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में धौलपुर नगर परिषद कार्यालय में कार्यरत सहायक अभियंता (सिविल) प्रिया झा, वरिष्ठ सहायक नीरज शर्मा, वरिष्ठ सहायक एवं केशियर भारत परमार,(50,000 रुपये प्राप्त किए), अग्निशमन शाखा के चालक देवेन्द्र कुमार शर्मा (नीरज शर्मा के साथ मिलकर आयुक्त के लिए 2 लाख रुपये की मांग एवं प्राप्ति) तथा संविदाकर्मी हरेन्द्र गुर्जर(प्रिया झा के निर्देश पर 60,000 रुपये प्राप्त किए) को परिवादी से (कुल 3 लाख 10 हजार रुपये) रिश्वत लेते हुए रंगे हांथो गिरफ्तार किया गया। वहीं, नगर परिषद आयुक्त अशोक कुमार शर्मा की भूमिका संदिग्ध पाई गई है, जिन्हें पूछताछ हेतु डिटेन किया गया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ब्यूरो को शिकायत प्राप्त हुई थी कि परिवादी की पत्नी, जो राजकीय संवेदक हैं, द्वारा किए गए पानी निकासी कार्य के भुगतान का चैक जारी करने की एवज में उपरोक्त अधिकारी-कर्मचारी सामूहिक रूप से 3.10 लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे।

    शिकायत का सत्यापन करने के उपरांत  एसीबी ने एक रणनीतिक ट्रैप योजना बनाई जिसके अनुसार आज एसीबी रेंज भरतपुर के उप महानिरीक्षक श्री राजेश सिंह के सुपरविजन एवं एसीबी चौकी भरतपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित सिंह के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपीगणों को नगर परिषद कार्यालय धौलपुर में ही परिवादी से रिश्वत राशि प्राप्त करते समय गिरफ्तार किया गया।
    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की सघन जांच में यह तथ्य सामने आया है कि नगर परिषद धौलपुर में भ्रष्टाचार संस्थागत रूप से गहराई तक फैला हुआ है और लगभग प्रत्येक स्तर पर कर्मचारी आपसी मिलीभगत से रिश्वतखोरी में संलिप्त पाए गए हैं।

    एसीबी ने मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है। साथ ही, आयुक्त अशोक कुमार शर्मा की संलिप्तता के संबंध में भी विस्तृत जांच की जा रही है।

    *Office of Director General, Anti-Corru

    *Big action by ACB – 5 officers and employees of Dholpur Municipal Council arrested red handed while taking bribe, Commissioner

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • *झालावाड में उप निदेशक महिला एवं बाल विकास अधिकारी व अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय सहायक निदेशक महिला अधिकारिता विभाग दस हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार*

    *झालावाड में उप निदेशक महिला एवं बाल विकास अधिकारी व अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय सहायक निदेशक महिला अधिकारिता विभाग दस हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार*

    जयपुर, दिनांक 04.09.2025।
    एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी कोटा इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये सत्यनारायण नावरिया उप निदेशक महिला एवं बाल विकास अधिकारी जिला झालावाड व हरिओम रावत अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय सहायक निदेशक महिला अधिकारिता विभाग, जिला झालावाड को दस हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

    अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी चौकी कोटा को एक शिकायत इस आश्य की मिली कि परिवादी का प्राईवेट वाहन कार्यालय सहायक निदेशक महिला अधिकारिता विभाग झालावाड में जनवरी से मई 2025 तक अनुबंधित था, तत्संबंधित भुगतान का बिल स्वीकृत करने के लिये अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी हरिओम रावत एवं उक्त कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार देख रहे उप निदेशक महिला एवं बाल विकास अधिकारी झालावाड सत्यनारायण नावरिया द्वारा परिवादी से रिश्वत की मांग की गई थी। रिश्वत नहीं देने की स्थिति में परिवादी के विरूद्व रिकवरी (पुनर्भुगतान) निकाल देने तथा भविष्य में परिवादी का वाहन विभाग में अनुबंधित नही करने की धमकी देकर परेशान कर दस हजार रूपये की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

    जिस पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोटा उप महानिरीक्षक पुलिस श्री आनन्द शर्मा के सुपरविजन तथा एसीबी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोटा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय स्वर्णकार के नेतृत्व में आज श्री अनिष अहमद पुलिस उप अधीक्षक एसीबी कोटा द्वारा ट्रेप कार्यवाही कर आरोपीगण सत्यनारायण नावरिया एवं हरिओम रावत को दस हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

    श्री आनन्द शर्मा उप महानिरीक्षक पुलिस के सुपरविजन में आरोपीगण से पूछताछ व कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जावेगा।

    सत्यनारायण नावरिया, उप निदेशक
    हरिओम रावत, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी

    Deputy Director Women and Child Development Officer and Additional Administrative Officer Office Assistant Director Women Officer in Jhalawar

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • *उदयपुर में प्राईवेट व्यक्ति (दलाल) 3,50,000/- रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।*

    *उदयपुर में प्राईवेट व्यक्ति (दलाल) 3,50,000/- रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।*

    जयपुर, दिनांक 26.08.2025। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी जयपुर नगर तृतीय जयपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये आरोपी श्री शांतिलाल सोनी पुत्र श्री गोपाल लाल सोनी (प्राईवेट व्यक्ति) , उम्र 42 साल, निवासी-धमाना रोड, नई हरिजन बस्ती, हैप्पी पब्लिक स्कूल के पास कपासन, पुलिस थाना-कपासन, जिला-चित्तौडगढ को 3,50,000/- रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी जयपुर नगर तृतीय जयपुर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी द्वारा विक्रय की गई बीएमडब्ल्यू कार की बकाया रूपये दिलवाने में मदद करने व परिवादी द्वारा जरिये कोर्ट दर्ज कराये जा रहे प्रकरण में आरोपी के विरूद्ध चालान पेश करने व सारे मामले को निपटाने की एवज में आरोपी श्री शांतिलाल सोनी व श्री हितेश मेहता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, स्पेशल इन्वेस्टेिशन यूनिट क्राइम अगेंस्ट वुमन (SIUCAW) उदयपुर द्वारा 3,00,000/- रूपये रिश्वती राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है, जिस पर रिश्वत मांग सत्यापन के दौरान 3,50,000/- रूपये रिश्वती राशि मांग करने के तथ्य प्रकट हुये।

    जिस पर एसीबी उप महानिरीक्षक द्वितीय जयपुर श्री आनन्द शर्मा के सुपरवीजन में ए.सी.बी. जयपुर नगर तृतीय जयपुर के श्री ज्ञान प्रकाश नवल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में श्री सुरेश कुमार स्वामी उप अधीक्षक पुलिस एवं अन्य के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी श्री शांतिलाल सोनी, प्राईवेट व्यक्ति उदयपुर को श्री हितेश मेहता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के लिये 3,50,000/- रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    एसीबी की कार्यवाहक महानिदेशक श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपी श्री शांतिलाल सोनी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। आरोपी श्री हितेश मेहता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की भूमिका संदिग्ध प्रकट हुई है, जिसके संबंध में पृथक से विस्तृत अनुसंधान किया जाएगा। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।



    > Private person (broker) arrested red handed while taking bribe of Rs. 3,50,000/- in Udaipur.

    Jaipur, Date 26.08.2025. ACB.

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376

  • *पुलिस थाना दूदू को मिली बडी सफलता। नकबजनी के मामले में चोरी का माल खरीदने वाले 06 साल से फरार चल रहे 5000 रूपये के ईनामी व टॉप-10 अभियुक्त कमलेश को किया गिरफ्तार।*

    पुलिस थाना दूदू को मिली बडी सफलता।
    नकबजनी के मामले में चोरी का माल खरीदने वाले 06 साल से फरार चल रहे 5000 रूपये के ईनामी व टॉप-10 अभियुक्त कमलेश को किया गिरफ्तार।

    श्रीमती राशि डोगरा डूडी आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया है आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती आदि जघन्य अपराधों में वांछित अपराधियों, स्थायी वारण्टीयों, उद्‌घोषित अपराधियों, 335 बीएनएसएस में गिरफ्तारी वारण्टियों, ईनामी अपराधियों, सामान्य प्रकरणों में वांछित अपराधियों की अधिक से अधिक गिरफ्तारी व हार्डकोर अपराधियों को चैक करने व उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त अधिकारियों को अभियान चलाकर अधिक से अधिक ईनामी अपराधी, स्थायी वारण्टी व अन्य वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी कम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू श्री शिवलाल बैरवा व वृत्ताधिकारी दूदू श्री दीपक खण्डेलवाल के सुपरविजन में तथा थानाधिकारी दूदू श्री मुकेश कुमार पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस थाना दूदू के प्रकरण संख्या 88/2019 धारा 457,380,411 भादस में फरार वांछित 5000 रूपये के ईनामी व टॉप-10 आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।

    पुलिस कार्यवाही विवरणः गठित पुलिस टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनीकी सहायता द्वारा कड़ी

    मेहनत करते हुए प्रकरण में फरार चल रहे 5000 रूपये के ईनामी व टॉप-10 अभियुक्त कमलेश सोनी निवासी रामपुरा थाना खण्डेला जिला सीकर की तलाश कर दिनांक 25.08.2025 को दबिश देकर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। प्रकरण में अभियुक्त से अनुसंधान जारी है। पूर्व में प्रकरण की वारदात में शामिल अभियुक्त रामवतार उर्फ बंटी मीणा, आकाश मीणा, रोहिताश व कानाराम मीणा को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

    गिरफ्तार आरोपी का विवरणः कमलेश पुत्र स्व. श्री विश्वनाथ जाति सोनी उम्र 62 साल निवासी

    रामपुरा थाना खण्डेला जिला सीकर।

    पुलिस टीम का विवरणः श्री मुकेश कुमार पुलिस निरीक्षक, श्री सरदार कानि. 1933, श्री अरविन्द कानि. 2271, श्री लक्ष्मण कानि. 2424, श्री संजय कानि. 2345

    Police station Dudu got a big success.

    > Top-10 accused Kamlesh, who was absconding for 6 years and had a reward of Rs. 5000 on his head for buying stolen goods in a burglary case, was arrested.

    Smt. Rashi Dogra Dudi IPS Police

  • *बांसवाडा में क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम व वनपाल 20,000/- रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।*

    *बांसवाडा में क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम व वनपाल 20,000/- रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।*

    जयपुर, दिनांक 23.08.2025। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. कार्यालय बांसवाडा इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये श्री शान्तिलाल चावला, क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम वन रेंज डूंगरा मुख्यालय सज्जनगढ जिला बांसवाडा व श्री लाडजी गरासिया वनपाल नाका ताम्बेसरा वन रेंज डूंगरा मुख्यालय सज्जनगढ जिला बांसवाडा को रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ए.सी.बी. बांसवाडा को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी की फर्म द्वारा वन रेंज में नर्सरी सुधारीकरण व अन्य मरम्मत कार्यों के बिल पास करने के लिए उक्त बिलों का 15 प्रतिशत कमीशन राशि कुल 80,000/- रूपये की मांग कर परेशान किया जा रहा था जिस पर दिनांक 22.08.2025 को रिश्वत राशि मांग का सत्यापन कराया गया जिसमें आरोपी श्री लाडजी गरासिया वनपाल ने परिवादी से बिलों का भुगतान करने से पहले अग्रिम रिश्वत राशि 20,000/- रूपये आरोपी श्री शान्तिलाल चावला क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम के लिए लेने हेतु सहमत हुआ।

    जिस पर एसीबी उदयपुर रेंज के उप महानिरीक्षक श्री प्रहलाद सिंह कृष्णिया के सुपरवीजन में ए.सी.बी. बांसवाडा के श्री ऋषिकेश मीना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आज मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी श्री लाडजी गरासिया वनपाल को रिश्वत राशि 20,000/- रूपये आरोपी श्री शान्तिलाल चावला क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम के लिए रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया तथा श्री शान्तिलाल चावला क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम की भी उक्त रिश्वत लेन-देन मामले में संलिप्तता होने से गिरफ्तार कर लिया गया है।

    एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपीगण से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। आरोपी श्री शान्तिलाल चावला क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम के निवास व वन रेंज डूंगरा के परिसर में स्थित निवास एवं श्री लाडजी गरासिया के वन रेंज डूंगरा के परिसर में स्थित निवास की भी तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।



    > Regional Forest Officer I and Forester arrested red handed taking bribe of Rs. 20,000/- in Banswara.

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • *चितौडगढ़ में श्री सुभाष चन्द्र यादव हाल सहायक उप निरीक्षक, पुलिस थाना चन्देरिया को 9000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफतार किया*

    *चितौडगढ़ में श्री सुभाष चन्द्र यादव हाल सहायक उप निरीक्षक, पुलिस थाना चन्देरिया को 9000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफतार किया*

    जयपुर, 23, अगस्त 2025। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चित्तौडगढ़ द्वारा आज कार्यवाही करते हुए श्री सुभाष चन्द्र यादव हाल सहायक उप निरीक्षक, पुलिस थाना चन्देरिया, जिला चित्तौड़गढ़ को 9000 रूपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमति स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी चित्तौडगढ़ को एक शिकायत इस आशय की मिली कि पुलिस थाना चन्देरिया जिला चित्तौड़गढ़ के सहायक उप निरीक्षक श्री सुभाष चन्द्र यादव द्वारा परिवादी के पुत्र के विरूद्ध पुलिस थाना चन्देरिया में दर्ज प्रकरण में मदद करने की एवज में 9000 रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

    जिस पर एसीबी रेंज उदयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री प्रहलाद सिंह कृष्णिया के सुपरविजन में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों चित्तौडगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह के नेतृत्व में ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी श्री सुभाष चन्द्र यादव हाल सहायक उप निरीक्षक, पुलिस थाना चन्देरिया  जिला चित्तौड़गढ़ को परिवादी से 9000 रूपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफतार किया गया है।

    एसीबी के श्री प्रहलाद सिंह कृष्णिया, उप महानिरीक्षक पुलिस, भ्रनिब्यूरो उदयपुर के सुपरविजन में आरोपी से पुछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।



    *In Chittorgarh, Shri Subhash Chandra Yadav presently Assistant Sub Inspector, Police Station Chanderia was caught taking a bribe of Rs. 9000

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

Design a site like this with WordPress.com
Get started