*धौलपुर में सहायक अभियन्ता कार्यालय, बसेडी का लाईनमैन (तकनीकी- द्वितीय) 4000 रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार*
जयपुर, दिनांक 17.09.2025। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी करौली ईकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये श्री लोकेश कुमार मीना तकनीकी द्वितीय (लाईनमैन) नयावास फीडर बसेडी कार्यालय सहायक अभियन्ता (ओएण्डएम) जयपुर डिस्कॉम बसेडी जिला धौलपुर द्वारा परिवादी से उसके पिता के नाम स्वीकृत घरेलु विद्युत कनैक्शन पर स्थापित विधुत मीटर में अधिक रीडिंग को जीरो करने एवं मीटर को बदलने की एवज में स्वयं के लिये 4000 रूपये की रिश्वत की मांग कर उक्त मांग के अनुसरण में रिश्वती राशि 4000 रूपये आज दिनांक 17.09.2025 को परिवादी को नगर पालिका बसेडी में बुलाकर प्राप्त करना एवं प्राप्त की गई 4 हजार रुपये की राशि उसके कब्जे से उसकी पहनी हुई शर्ट की जेब से बरामद होने पर रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्यवाहक महानिदेशक श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी चौकी करौली को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी से उसके पिता के नाम स्वीकृत घरेलू विधुत कनैक्शन पर स्थापित विधुत मीटर की विधुत उपभोग रीडिंग को जीरो करने एवं मीटर को बदलने की एवज में स्वयं के लिये 6000 हजार रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर एसीबी भरतपुर रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री राजेश सिंह के सुपरविजन में श्री जगदीश भारद्वाज पुलिस निरीक्षक एसीबी करौली द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये श्री लोकेश कुमार मीना तकनीकी द्वितीय (लाईनमैन) नयावास फीडर बसेडी कार्यालय सहायक अभियन्ता (ओएण्डएम) जयपुर डिस्कॉम बसेडी जिला धौलपुर को परिवादी से 4000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। ए.सी.बी. द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।


*A lineman (Technical-II) at the Assistant Engineer’s Office, Basedi, Dholpur, was caught accepting a bribe of Rs. 4,000.
प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413













