*जयपुर में आरोपी श्री नारायण वर्मा निरीक्षक उप रजिस्ट्रार शहर सहकारी समिति, मिनी सचिवालय जयपुर को 2,75,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार।*
जयपुर दिनांक 14.08.2025। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी जयपुर नगर चतुर्थ जयपुर ईकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये आरोपी श्री नारायण वर्मा निरीक्षक उप रजिस्ट्रार शहर सहकारी समितियों, मिनी सचिवालय जयपुर को 2,75,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों हिरासत में लिया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के कार्यवाहक महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी जयपुर नगर चतुर्थ जयपुर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि श्री नारायण वर्मा निरीक्षक द्वारा परिवादी के दो आवासीय प्लॉट, श्रीनाथ एनक्लेव सैकण्ड ग्राम हरगुन की नांगल उर्फ चारणवाला डिग्गी रोड तहसील सांगानेर जयपुर जो हरिनगर गृह निर्माण सहकारी समितियों, जयपुर के द्वारा सृजित किये गये थे, जिनमें विवादित होने से स्टे प्राप्त करने की एवज में प्रति प्लॉट 2 लाख रूपये (कुल 4 लाख रूपये) उप रजिस्ट्रार शहर के लिए व स्वयं के लिए 1 लाख रूपये की रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा था। मांग सत्यापन के दौरान 74,000 रूपये प्राप्त करना व आज आरोपी द्वारा रिश्वत राशि लेने के दौरान परिवादी को ज्योति राव फूले चौराहा, स्वेज फार्म के पास लगभग 10 किलोमीटर गलियों में घुमाया गया फिर चौराहे से गुर्जर की थडी की ओर जाने वाले रास्ते में स्कुटी रोक कर 2,75,000 रूपये की रिश्वत राशि प्राप्त की गई।आरोपी से रिश्वत राशि 2,75,000 रूपये बरामद हो चुके है।
एसीबी जयपुर रेंज के श्री आनन्द शर्मा,उप महानिरीक्षक द्वितीय के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी जयपुर नगर चतुर्थ के श्री ज्ञानप्रकाश नवल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में श्री गम्भीर सिंह पुलिस निरीक्षक एवं अन्य के ट्रैप कार्यवाही करते हुए आरोपी श्री नारायण वर्मा निरीक्षक उप रजिस्ट्रार शहर सहकारी समितियों मिनी सचिवालय जयपुर को 2,75,000 रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। अन्य की भूमिका के संबंध में पूछताछ जारी है।

*Accused Shri Narayan Verma Inspector Deputy Registrar City Cooperative Society, Mini Secretariat Jaipur in Jaipur was given a bribe of Rs 2,75,000
प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 773737641











