Author: JAIPUR NEWS

  • अयोध्या , यू॰पी॰ को सांप्रदायिक दंगों की आग में जलाने का मंसूबा लिए महेश मिश्रा , ब्रिजेश पांडे , विमल पांडे , नितिन, दीपक उर्फ़ गुंजन , शत्रुध्न प्रजापति एवं प्रत्युष को UP Police ने ईदगाह के सामने से रंगे हाथ पकड़ा है , फ़िलहाल अभी चार दंगाई फ़रार हैं ,
    इनके पास से आपत्तिजनक साम्प्रदायिक पोस्टर , मीट के टुकड़े आदि बरामद हुए हैं , पुलिस की कड़ी पूछताछ में इन्होंने ईद के त्योहार पर अयोध्या में दंगे कराने के अपने प्लान को उगला है !

    सतर्क रहिए ! अमन चैन बनाए रखिए
    बाक़ी यूपी पुलिस ने शानदार काम किया है उसके लिए उनका धन्यवाद और बधाई

  • *कोटा में मासूम बच्चे की लाश छत पर रखी पानी की टंकी में मिली*


    कोटा. रामपुरा कोतवाली क्षेत्र में डेढ़ साल के मासूम बच्चे की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मासूम बच्चे का शव घर की छत पर पानी की टंकी में मिला। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। परिजनों ने मंगलवार सुबह इस मामले की जांच की मांग को लेकर आईजी को ज्ञापन भी दिया है।
    जानकारी के अनुसार डेढ़ वर्षीय अबीर का शव छत पर रखी पानी की टंकी में मिला। नगर निगम में एलडीसी मृतक बच्चे के पिता इमरान ने बताया कि करबला इलाके उसके 9 भाइयों का भरापूरा परिवार है। दो भाई एक मकान में रहते हैं, जबकि 7 भाई सामने वाले मकान में रहते है और 2 भाई परिवार से अलग रहते हैं। इमरान की पत्नी सोमवार शाम 5 बजे करीब सामने वाले मकान में बच्चे को लेकर गई थी। साढ़े 5 बजे करीब वो इसोई में खाना बनाने लग गई। इस बीच बच्चा खेल रहा था। कुछ देर बाद अबीर नजर नहीं आया। इस पर परिजनों ने उसे घर के बाहर,आस-पास तलाश किया, लेकिन नहीं मिला। इसके बाद परिजन मकान की दूसरी मंजिल की छत पर पहुंचे और वहां भी तलाश किया। वहां पानी की 500-500 लीटर की 3 टंकियां रखी थी। परिजनों ने टंकियों में भी देखा। तीनों टंकियों में से एक टंकी में अबीर का शव मिला। पानी में होने के कारण बच्चे का शव फूल गया था। टंकी का ऊपर से ढक्कन लगा था। परिजन मासूम के शव को निकाल कर तुरंत अस्पताल पहुंचे। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने भी मृत्यु की पुष्टि कर दी। परिजनों ने पुलिस को पोस्टमार्टम नहीं करवाने के लिए लिखित में दिया। इसके बाद मामूस के शव को दफना दिया गया। मंगलवार सुबह सुबह मामले की जांच की मांग को लेकर आईजी को ज्ञापन दिया है। सीआई हंसराज ने बताया की प्रकरण में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं।

  • जवाहारात चोरी:कंपनी मैनेजर छुट्टी पर गया, पार्सल लेकर भागे कर्मचारी


    जयपुर में साढ़े 7 करोड़ के हीरे-जवाहारात चोरी होने का मामला सामने आया है। कंपनी में दिल्ली, मुंबई और गुजरात से हीरे जवाहारात का माल आया था, जो जयपुर में सप्लाई होना था। एक कुरियर कंपनी में काम करने वाले चार कर्मचारी करोड़ों के हीरे-जवाहारात लेकर गायब हो गए।


    सिंधी कैंप थाने में कंपनी मैनेजर की ओर से रविवार को चारों कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस फरार कर्मचारियों की तलाश कर रही है।

    छुट्‌टी पर गया मैनेजर, पीछे से वारदात
    एसएचओ गुंजन सोनी ने बताया कि मुंबई के रहने वाले धर्मेंद्र पांडे ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पिछले 5 साल से अंबे एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की कुरियर कंपनी में मैनेजर के पद पर काम करता है। कंपनी बाहर से दूसरी पार्टियों के कुरियर को डिलीवर करने का काम करती है। गोपालजी का रास्ता में कंपनी ने ऑफिस खोल रखा है। कंपनी ने जयपुर स्टाफ के लिए स्टेशन रोड पर मकान किराए पर ले रखा है। ऑफिस में कर्मचारी विकास कुमार गुर्जर निवासी सवाई माधोपुर, हरीओम गुर्जर निवासी देहरी (सवाई माधोपुर), सुरेंद्र कुमार गुर्जर निवासी सीतोड (सवाई माधोपुर) और देव नारायण निवासी गंगापुर (सवाई माधोपुर) काम करते हैं।

    देवनारायण गुर्जर, विकास गुर्जर, हरिओम गुर्जर और सुरेंद्र गुर्जर (दाएं से बाएं) पर चोरी करने के आरोपी।
    देवनारायण गुर्जर, विकास गुर्जर, हरिओम गुर्जर और सुरेंद्र गुर्जर (दाएं से बाएं) पर चोरी करने के आरोपी।
    20 अप्रैल को मैनेजर धर्मेंद्र पांडे छुट्‌टी पर अपने घर मुंबई गए थे। 23 अप्रैल को सुबह करीब साढ़े 8 बजे कर्मचारी विकास गुर्जर और हरिओम गुर्जर कुरियर का माल लेने जयपुर एयरपोर्ट गए, लेकिन कंपनी की वेन और मोबाइल नहीं ले गए। करीब 10:30 बजे दोनों ने माल एयरपोर्ट से लेने के बाद धर्मेंद्र को कॉल कर बताया। करीब आधे घंटे बाद कॉल करने पर चार कर्मचारियों ने फोन नहीं उठाया। बार-बार रिंग जाने पर भी कोई भी कर्मचारी फोन नहीं उठा रहा था। किसी अनहोनी के डर से धर्मेंद्र ने मालिकों को बताया। मुंबई से तुरंत जयपुर आकर ऑफिस और घर संभाला। जहां पार्सल के पैकेट खुले मिले और जवाहारात गायब थे।

    चारों कर्मचारी पार्सल खोलकर उसमें रखे करीब 7.50 करोड़ रुपए के जवाहारात चोरी कर फरार हो गए। ये माल दिल्ली, मुंबई, गुजरात समेत कुछ अन्य राज्यों से मंगाया गया था। कंपनी के चारों कर्मचारियों के मोबाइल नंबर बंद हैं। उनके घर जाकर भी तलाशा, लेकिन वह वहां भी नहीं मिले।

  • बिजली के झटके से 22 फीट ऊपर उल्टा टंगा रहा:शट डाउन लेकर ठीक कर रहा था बिजली कनेक्शन, अचानक दौड़ गया करंट, घायल कर्मचारी जयपुर रैफर



    श्रीमाधोपुर कस्बे में आज शनिवार को बिजली के पोल पर काम कर रहा एक कर्मचारी करंट लगने से झुलस गया। बिजली निगम के फीडर पर तैनात कर्मचारी की लापरवाही से बिजली पोल पर काम कर रहे कर्मचारी को करंट लगा गया। करंट लगने के बाद कर्मचारी पोल के तारों में फंस कर उलटा लटक गया। यह देख काफी संख्या में मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई।


    बता दें कि ठेकेदार के अधीन कार्य करने वाले कर्मचारी ने लाइन पर चढ़ने से पहले शटडाउन लिया था, लेकिन शट डाउन लेने के बाद भी विद्युत पोल में करंट दौड़ गया और कर्मचारी करंट लगने से घायल हो गया। घायल विद्युत कर्मी पटवारीकाबास निवासी 35 साल के सूरज भान पुत्र लक्ष्मणराम जाट को अन्य साथियों और लोगों की मदद से नीचे उतारा गया और पास ही स्थित के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया

    एफआरटी (फॉल्ट रिमूविंग टीम) के कर्मचारी सूरज भान ने शट डाउन लेने के बाद पोल पर चढ़ा, लेकिन एफसीआई फीडर पर तैनात किसी कर्मचारी की लापरवाही के कारण पोल में करंट दौड़ गया। जिससे सूरज भान को तेज झटका लगा और वह करीब 22 फुट की ऊंचाई पर बिजली के तारों में उलटा लटक गया। बिजली निगम के साथी कर्मचारी व पास ही सैलून की दुकान चलाने वाले युवक महेश सैन ने हिम्मत दिखाई और कर्मचारी को पोल से नीचे उतारा।

    मामले में एईएन पूरणमल वर्मा का कहना है कि फाल्ट की शिकायत के बाद जिस विद्युत पोल पर सूरजभान काम कर रहा था वहां से 11 हजार और एलटी लाइन जा रही है। दोनों लाइन अलग-अलग फीडरों से हैं। कर्मचारी ने एफसीआई जीएसएस से शट डाउन लिया हुआ था। फिर भी लाइन में करंट कैसे आ गया यह जांच की जाएगी। मामले में सीटी जेईएन सावन कुमार ने बताया कि ठेकेदार के अधीन कार्यरत कार्मिक ने शट डाउन लेकर पोल पर चढ़कर कार्य शुरू किया था। लाइन में करंट कैसे दौड़ा

  • प्राइवेट पार्ट में छुपाकर लाया 48 लाख का सोना:एयरपोर्ट पर ही चाय-पानी पिलाकर बाहर निकलवाया, 3 कैप्सूल मिले



    जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 48.80 लाख का सोना पकड़ा है। शारजाह से आया यात्री अपने प्राइवेट पार्ट (रेक्टम) में छुपाकर यह सोना लाया था। कस्टम की टीम ने कुल 3 गोल्ड कैप्सूल एयरपोर्ट पर ही चाय-पानी पिलाकर युवक से बरामद किए। पकड़ा गया युवक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। इस महीने 6 अप्रैल को ही दिल्ली से दुबई काम के सिलसिले में गया था। युवक की गिरफ्तारी हो गई है।


    जयपुर एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम के असिस्टेंट कमिश्नर भारत भूषण अटल ने बताया कि शुक्रवार सुबह शारजाह से एयर अरेबिया की फ्लाइट जयपुर पहुंची। इस फ्लाइट के यात्री के हावभाव से शक हुआ। पूछताछ के लिए एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया। लगेज की दो बार एक्सरे मशीन में जांच की तो कुछ नहीं मिला। इसके बाद पूरी बॉडी की मेटल डिटेक्टर से जांच की तो भी कुछ नहीं मिला। इस दौरान लगातार पूछताछ में वह असहज महसूस करने लगा। करीब
    2 घंटे बिठाए रखने के बाद जब दोबारा पूछताछ की तो यात्री काफी परेशान हो चुका था। उसका धैर्य जवाब दे गया। उसने रेक्टम के जरिए गोल्ड लाने की बात कबूली। इसके बाद यात्री को चाय-पानी पिलाया। फिर एयरपोर्ट पर ही मोशन के जरिए तीनो कैप्सूल बाहर निकलवाए। 3 कैप्सूल बरामद करने के बाद जब उसमें मौजूद पेस्ट फॉर्म के गोल्ड को प्रोसेस किया तो उसमें से 791 ग्राम गोल्ड निकला। इसकी मार्केट वैल्यू 42.80 लाख निकाली गई।

    15 दिन पहले गया था दुबई
    यात्री ने पूछताछ में बताया कि वह यूपी में सिलाई का काम करता है। 15 दिन पहले ही दिल्ली से दुबई गया था। वहां परिचित के पास रुका। काम की तलाश करने लगा। काम नहीं मिलने पर जब वह वापस लौटने लगा तो उसे दो लोगों ने गोल्ड ले जाने का ऑफर दिया। उन्होंने इंडिया आने का एयर टिकट देने के साथ ही 10 हजार रुपए कैश देने की बात कही। युवक ने इस ऑफर को स्वीकार कर लिया।

  • राजस्थान सरकार मंत्रिमण्डल सचिवालय

    क्रमांक: प.16 (2) म.मं. / 2019

    जयपुर, दिनांक:-19.04.2022

    समस्त जिला कलक्टर्स,

    राजस्थान |

    विषय:- माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार दावत हेतु विशिष्ठ व्यक्तियों मय मा० विधायकगण एवं गणमान्य मुस्लिम व्यक्तियों की सूची भिजवाने बाबत्।

    महोदय,

    उपरोक्त विषयान्तर्गत लेख है कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा दिनांक 23.04.2022 को 8 सिविल लाईन्स, जयपुर पर रोजा इफ्तार की दावत का आयोजन किया जा रहा है।

    अतः इस हेतु निमन्त्रण पत्र वितरित किये जाने के संबंध में आपके जिले के विशिष्ठ व्यक्तियों मय मा० विधायकगण एवं गणमान्य मुस्लिम व्यक्तियों को सूची मय उनके पते एवं मोबाईल / दूरभाष सहित संदेश वाहक को दिनांक 21.04.2022 को प्रातः 11.00 बजे मंत्रिमण्डल सचिवालय के कक्ष संख्या 1126 मुख्य भवन, शासन सचिवालय, जयपुर उपस्थित होकर निमन्त्रण पत्र प्राप्त करने हेतु निर्देशित करावें। में

    भवतीय

    ( जितेन्द्र कुमार उपाध्याय) शासन सचिव दूरभाष-2227472

    प्रतिलिपिः समस्त सम्भागीय आयुक्त, राजस्थान को प्रेषित कर अनुरोध है कि उक्त आयोजन से संबंधित गणमान्य व्यक्तियों की आपके सम्भाग से संबंधित जिलेवार सूची संदेश वाहक के जरिये भिजवाने एवं जिलेवार निमन्त्रण पत्र प्राप्त करने की व्यवस्था सुनिश्चित करवाने का श्रम करावें।

    शासन सचिव

  • ।। कार्यालय पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर।।

    • पुलिस थाना गलतागेट जयपुर उत्तर की कार्यवाही चोरी की मोटरसाईकिल से मोबाईल छिनने वाली गैंग का पर्दाफाश

    • 3 मोबाईल छीनने वाले अपराधी व 2 मोबाईल खरीदने वाले गिरफ्तार

    • कुल 11 एन्ड्रोयड मोबाईल फोन व चोरी की एक मोटरसाईकिल बरामद

    • घटना का विवरण:- पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री परिस अनिल देशमुख आईपीएस ने बताया कि दिनांक 13-04 22 को परिवादिया अल्का कानोडियों ने पुलिस थाना ग़लतागेट में लिखित रिपोर्ट पेश कि की दिनांक 09-04-22 को मीणा पेट्रोल पम्प के सामने 2 अज्ञात व्यक्ति मोटरसाईकिल पर सवार होकर मेरे हाथ में से मोबाईल को झपटटा देकर मोबाईल छीन कर भाग गये। जिस पर थाना गलतागेट पर अभियोग संख्या 112/2022 धारा 379,356 भा.द.स. दर्ज कर अनुसंधान आरम्भ किया गया तथा परिवादी रोहित टाक पुत्र श्री कमल टाक निवासी रामगंज जयपुर ने एक रिपोर्ट दिनांक 16-04-22 को इस आशय की पेश कि की दिनांक 15-04-22 को सुबह गलतागेट चौराहा से थोड़ा आगे गणेशपुरी कट के सामने 2 अज्ञात व्यक्ति मोटरसाईकिल पर सवार होकर मेरे हाथ में से मोबाईल को झपटटा देकर मोबाईल छीन कर भाग गये। जिस पर थाना गलतागेट पर अभियोग संख्या 117/2022 धारा 392 भा.द.स. दर्ज कर अनुसंधान आरम्भ किया गया। दिनांक 14.04.22 को परिवादी श्री असरार अहमद द्वारा एक रिपोर्ट इस आशय की पेश कि की दिनांक 03.04.22 को अशोका होटल के सामने दिल्ली बाईपास रोड पर 2 अज्ञात व्यक्ति मोटरसाईकिल पर सवार होकर मेरे हाथ में से मोबाईल को झपटटा देकर मोबाईल छीन कर भाग गये। जिस पर थाना गलतागेट पर अभियोग संख्या 113/2022 धारा 392 भा.द.स. दर्ज कर अनुसंधान आरम्भ किया गया।

    • गठन पुलिस टीम का विवरण:- माल की बरामदगी एवं मुल्जिमानों की शीघ्र गिरफ्तारी बाबत श्रीमती सुमन चौधरी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन मे एंव श्री सुनिल प्रसाद शर्मा आरपीएस सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज जयपुर उत्तर के निर्देशन में श्री मुकेश कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना गलतागेट के नेतृत्व में श्री मुकेश कुमार सउनि, श्री रामलाल सउनि कानि. प्रदीप न. 11108, कानि. विनोद न. 7676, कानि रोशन कुमार न. 9137, कानि. मनोहर लाल न. 2535, कानि. रामबाबू न. 4853 की टीम गठित की गई। जिसमें

    कानि. प्रदीप न. 11108 की अहम भूमिका रही है।

    म पता गिरफ्तारदा अभियुक्त- 1. शाहरुख उर्फ मोटा पुत्र हनीफ उम्र 20 साल निवासी बजरंग नगर भट्टा बस्ती हाल टा फैक्ट्री के पास सूरजपोल थाना रामगंज 2. जुबेर उर्फ पिंडारी पुत्र मोहम्मद अशरफ जाति मुसलमान उम्र 26 साल वासी नगीना मस्जिद के पास बाबू का टिवा रामगंज जयपुर हाल किरायेदार सुपर मार्केट के पास जयसिंहपुरा खोर यपुर 3. वसीम उर्फ टुण्डा पुत्र सलीम खान जाति मुसलमान उम्र 20 साल निवासी किरायेदार शाबू भाई का मकान स्तियों का मोहल्ला गोलमदार की मस्जिद के पास थाना रामगंज जयपुर 4. मोहम्मद हसीन पुत्र मो. रफीक जाति सलमान उम्र 30 साल निवासी 20 ए शारदा कालोनी थाना जयसिंहपुरा खोर जयपुर 5. महबुब खान पुत्र नजीमुद्दीन म 19 साल निवासी गांव सीमान पुर थाना आबादपुर जिला फटीहार बिहार हाल किरायेदार कोहिनुर पार्क के पास न्टर कोलोनी नाहरी का नाका जयपुर

    • बरामद माल का विवरण- मुल्जिमानों के कब्जे से चोरी एवं लुटे गये कुल 11 एन्ड्रोयड मोबाईल फोन व एक चोरी की मोटरसाईकिल स्पेण्डर प्लस को बरामद किया गया है। • मुल्जिमान द्वारा जयपुर शहर में करीब दर्जन भर मोबाईल छिनने की वारदातों का खुलासा किया

    1. दिनांक 03-04-2022 को अशोका होटल के सामने मुल्जिम शाहरुख उर्फ मोटा व जुबेर उर्फ पिंडारी द्वारा एक व्यक्ति का एप्पल कम्पनी के मोबाईल को छिनना बताया है। एवं अपने साथी महबूब खान को बेचना बताया गया।

    दिनांक 9-04-22 मुल्जिम शाहरुख उर्फ मोटा व जुबेर उर्फ पिंडारी द्वारा मीणा पेट्रोल पम्प के सामने एक महिला से ओपो कम्पनी का मोबाईल छीनकर अपने साथी महबूब खान को बेचना बताया गया।

    ● दिनांक 15-04-22 को सत्यम रेस्टोरेंट के सामने दिल्ली बाईपास रोड पर मुल्जिम जुबेर उर्फ पिंडारी व बसीम उर्फ टुण्डा द्वारा एव व्यक्ति से मोबाईल छीनकर अपने साथी मोहम्मद हसीन को बेचना व ताया।

    ● करीब 10-15 दिन पहले नारायणसिंह सर्किल के पास एक रेडमी कम्नी का मोबाईल मुल्जिम शाहरुख उर्फ मोटा व वसीम उर्फ टुण्डा द्वारा एवं व्यक्ति से मोबाईल छीनकर अपने साथी महबूब खान को बेचना बताया गया।

    करीब 10-15 दिन पहले एक वन प्लस मोबाईल को ट्रोमा सेन्टर एसएमएसएच के पास से मुल्जिम शाहरुख उर्फ मोटा व वसीम उर्फ टुण्डा द्वारा एवं व्यक्ति से मोबाईल छीनकर अपने साथी महबूब खान को बेचना बताया गया।

    4 करीब 20 दिन पहले एक सेमसंग कम्पनी का मोबाईल अजमेरी गेट व गवर्मेन्ट हॉस्टल के मध्य से मुल्जिम शाहरुख उर्फ मोटा व वसीम उर्फ टुण्डा द्वारा एक व्यक्ति से मोबाईल छीनकर अपने साथी महबूब खान को बेचना बताया गया।

    करीब 18 दिन पहले एक टेक्नो कम्पनी का मोबाईल मीठी कोठी रामगंज में रात्री के समय सोते हुये व्यक्ति के मुल्जिम जुबेर उर्फ पिंडारी द्वारा जेब में से चोरी करना बताया है जो अपने साथी मोहम्मद हसीन को बेचना बताया।

    करीब 15 दिन पहले मच्छी मार्केट रामगंज से एक मोटरसाईकिल हिरो होण्डा स्पलेण्डर न. RJ41SB3245 को वसीम उर्फ टुण्डा व जुबेर उर्फ पिंडारी ने चोरी करना बताया है। उक्त मोटरसाईकिल से मुलिजमान द्वारा जयपुर शहर में कई जगह मोबाईल छीनने की वारदात करना कबूला है। उक्त मोटरसाईकिल को बरामद किया गया है।

    जिसके संबंध में पुलिस थाना रामगंज जयपुर में मु.न. 179/22 us 379 ipc में दर्ज है।

    ६ करीब 1 माह पूर्व तालकटोरा ब्रहम्पुरी इलाके से मुल्जिम शाहरुख उर्फ मोटा व बसीम उर्फ टुण्डा द्वारा चोरी लूट करने के लिये एक डिलक्स मोटरसाईकिल को चोरी करना बताया है। जो ट्रैफिक पुलिस थाना एमबीएक्ट में एसएमएसएच के पास चालान में जब्त करना बताया है।

    1. इसके अलावा मुल्जिमानों द्वारा जयपुर शहर में ट्रांसपोर्ट नगर, जवाहर नगर, रामगंज, सुभाषचौक आदि क्षेत्र में भी मोबाईल छीनने की घटनाये बता रहे है। जिनके संबंध में अनुसंधान जारी है। रिपोर्ट अमजद खान
  • ।।कार्यालय पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर।। • पुलिस थाना गलतागेट जयपुर उत्तर की ताश पती से जुआ खेलने

    वालों के विरुद्ध 2 कार्यवाही

    कुल 18770 रूपये जुआ राशी जप्त 16 मुल्जिम गिरफ्तार

    पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री परिस देशमुख आई.पी.एस. ने बताया कि समस्त थानाधिकारियों को जिला जयपुर उत्तर में स्पेशल एवं लोकल एक्ट में अधिक से अधिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर श्री सुमित गुप्ता अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन मे एंव श्री सुनिल प्रसाद शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज जयपुर उत्तर के निर्देशन में श्री मुकेश कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना गलतागेट जयपुर उत्तर के नेतृत्व में श्री मुकेश कुमार सहायक उप निरीक्षक, श्री मोहन लाल सहायक उप निरीक्षक, कानि श्री प्रदीप न. 11108, कानि. श्री रोशन कुमार न. 9137, कानि, चालक लखन 5467, श्री देवेन्द्र आरएचजी न. 419 की टीम गठित की गई। टीम द्वारा आज दिनांक 17.04.2022 को मुल्जिमान 1 फहीम पुत्र श्री इमामूदीन उम्र 21 साल निवासी रिछोला किफायतुल्लाह पुलिस थाना नवाब गज बरेली उत्तर प्रदेश हॉल सैयद कॉलोनी पुलिस थाना गलता गेट जयपुर 2 श्री मौहम्मद अख्तर पुत्र श्री मौहम्मद हनीफ उम्र 20 साल निवासी पीर बहोड़ा पुलिस थाना इज्जतनगर बरेली उत्तर प्रदेश हॉल पुलिया नम्बर 02. थाना गलता गेट जयपुर 3 फैजी पुत्र श्री इकराम जाति मुसलमान उम्र 26 साल निवासी फटी गली बागवाली मस्जिद थाना किला बरेली उत्तर प्रदेश 4 आसिफ अली पुत्र श्री नसीरशाह उम्र 25 साल निवासी विशारतगंज गुलाब नगर पुलिस थाना बिसरतगज आँवला बरेली उत्तर प्रदेश 5 बिलाल पुत्र श्री इस्लाम उम्र 20 साल गाव पीर बहोड़ा थाना इज्जत नगर बरेली उत्तर प्रदेश 6 सद्दाम पुत्र श्री बली मौहम्मद उम्र 25 साल निवासी विशरत गज गुलाब नगर पुलिस थाना विशारत गंज ऑवला बरेली उत्तर प्रदेश 7 श्री फरीवाद पुत्र लियाकत हुसैन उम्र 21 साल गाव पीर बहोडा पुलिस थाना इज्जत नगर बरेली उत्तर प्रदेश 8 श्री तस्लीम अल्बी पुत्र मुन्नशाह उम्र 26 साल निवासी मोहल्ला बिशारत गज बरेली उत्तर प्रदेश 9 अली मोहम्मद पुत्र फैज मोहम्मद जाती मुसलामन उम्र 31 साल निवासी ग्राम खैरपुर थाना कटरा जिला शाहजानपुर यू.पी हाल किरायेदार सलीम भाई का मकान सैयद कालोनी थाना गलवागेट जयपुर 10 मो. कासिम खान पुत्र श्री इमाम खांन जाती मुल. उम्र 34 साल निवासी चमन नगरिया थाना नवाबगंज जिला बरेली यू.पी. हाल किरायेदार मजहर का मकान नाल बन्धो का मोहल्ला थाना सुभाष चौक जयपुर 11 सैयद इलियास अहमद पुत्र रियाज अहमद उम्र 45 साल म.न. 4519 हबीब मंजिल मीठी कोठी का रास्ता हनुमान जी की बगीची के पीछे रामगंज जयपुर 12 जाबिर हुसैन पुत्र बाबू बक्स जाती मुस उम्र 28 साल निवासी राजपुरा माफी थाना ईज्जत नगर जिला बरैली हाल किरायेदार शकील भाई का मकान सैयद कालोनी थाना गलतागेट जयपर 13 रिजवान अली पुत्र मोहम्मद हारून जाती मुस उम्र 25 साल निवासी म.न. 167 कंधारपुर थाना सदर केन्ट जिला बरैली हाल किरायेदार शानू का मकान चार दरवाजा बाहर थाना गलतागेट जयपुर 14 मोहम्मद अफसार पुत्र इसरार खां उम्र 22 साल निवासी पछाम मोहल्ला कस्बा बिसारतगंज थाना बिसारतगंज जिला बरैली यू.पी.हास किरायेदार बंटी का मकान चिराग वाली गली मण्डी खटीकान थाना रामगंज जयपुर 15 तोसीफ खांन पुत्र दुल्ला खां उम्र 24 साल जाती मुस, निवासी 121 चमन नगरिया थाना नवाबगंज जिला बरेली यू.पी. हाल किरावेदार शर्मा डाक्टर के पास शिकारियों की मोरी थाना रामगंज जयपुर 16 कमरूदीन पुत्र अता हुसैन जाती मुसलमान उम्र 26 साल निवासी गांव राजपुर थाना भगोरा जिला बरैली यू.पी. हाल किरायेदार सी-33 गली नं. 3 सैयद कालोनी थाना गलता गेट जयपुर को बिना अनुमति लाईसेंस के सार्वजनिक स्थान पर ताश पती से जुआ खेलने पर गिरफ्तार किया जाकर मुल्जिमानों के कब्जे से कुल 18770/- रुपये जुआ राशी को जप्त किया गया। उक्त कार्यवाही में कानि, प्रदीप स 11108 की विशेष भूमिका रही है।

  • कलर प्रिंटर से निकालते थे 500,200 और 100 के नकली नोट, राजस्थान के इन शहरों में खपा रहे थे
    – सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर कलर प्रिंटर से बना रहे थे नकली नोट
    – पंजाब का फरार अपराधी फर्जी आधार कार्ड बनाकर रह रहा था
    – पुलिस ने जाली नोटों के साथ चार आरोपियों को किया गिरफ्तार


    झालावाड़, भवानीमंडी. झालावाड़ जिले में शातिर अपराधी ने सोशल मीडिया पर पहले नकली नोट बनाने का वीडियो देखा और इसके बाद भारतीय मुद्रा का हूबहू नकली नोट तैयार किए। आरोपी 500, 200 और 100 रुपए के जाली नोट कलर प्रिंटर से निकालते थे और जाली नोटों को बाजार में चला रहे थे। झालावाड़ पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में तीन पंजाब के तथा एक मध्यप्रदेश का रहने वाला है। यह कार्रवाई पुलिस की जिला स्पेशल टीम ने की है।
    एसपी मोनिका सैन ने बताया कि 15 अप्रेल को जिला स्पेशल टीम और भवानीमंडी पुलिस की ओर से उच्च क्वालिटी कूटकृत भारतीय जाली मुद्रा तस्करों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई हुए 500 सौ रुपए के 77 नोट कुल 38 हजार 500 रुपए, 200 रुपए मूल्य के 20 नोट कुल चार हजार, 100 रुपए के 37 नोट कुल तीन हजार 700 रुपए भारतीय जाली मुद्रा मय 34 हजार असली मुद्रा के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
    नकली नोट झालावाड़ में खपा की थी तैयारी
    एसपी ने बताया कि संगठित अपराधों की रोकथाम के लिए जिला स्पेशल टीम का गठन किया है। भवानीमंडी क्षेत्र में कुछ समय से जाली मुद्रा के प्रचलन की विश्वस्त सूचना प्राप्त हो रही थी। जिस पर प्रभावी कार्रवाई का जिम्मा डीएसटी टीम को सौंपा गया। जाली मुद्रा तस्करों की झालावाड़ आने की इनपुट मिले। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश शर्मा के निर्देशन में भवानीमंडी थानाधिकारी महेश चारण व डीएसटी के प्रभारी विष्णु प्रसाद के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीन ने भवानीमंडी रोड अनंत विहार कॉलोनी में मकान पर दबिश दी। इस दौरान चार जनों को राउण्ड अप किया। जिनकी तलाशी ली तो उनके पास भारतीय जाली मुद्रा के 500,200 तथा 100-100 रुपए के जाली नोट बरामद किए गए। जो भारतीय मुद्रा के हूबहू समान प्रतीत होते है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रह रही है। आरोपियों ने पूछताछ की जा रही है कि भवानीमंडी के अलावा किन-किन शहरों में नकली नोट चला रहे थे। झालावाड़ व अन्य शहरों में चलाने के पुलिस को इनपुट मिले है।
    पंजाब का वांटेड था आरोपी
    एसपी ने बताया कि प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया कि आरेापी संदीप उर्फ कल्लू उर्फ कालू पंजाब पुलिस का पटियाला का वांटेड चल रहा है। वह भवानीमंडी में फर्जी आधार कार्ड बनाकर निवास कर रहा है। शमी उर्फ समीर से पता चला कि उसने सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर कलर प्रिंटर से माध्यम से भारतीय जाली मुद्रा बनाना सीखा था। कालू न बताया कि वह तथा मोहम्मद अशरफ उर्फ पम्पू पठान भवानीमंडी में निवासी पचपहाड़ हाल पीली कोठी भवानीमंडी वाले ने एक कमरा आनंद विहार कॉलोनी भवानीमंडी में किराये का एक कमरा दिलाया था। आरोपियों ने स्मैक खरीदने के लिए प्रिंटर के माध्यम से नकली भारतीय रिजर्व बैंक के नकली नोट बना रहे थे। जाली नोट असली जैसे नजर आते थे, जसे आसानी से बाजार में चला दिए जाते हैं।
    गिरफ्तार आरोपी
    जाली नोट मामले में पुलिस ने मध्यप्रदेश के श्यामगढ़ चंदवासा निवासी नरेन्द्र कुमार तेली, संदीप कुमार उर्फ कल्लू उर्फ कालू को निवासी पटियाला पंजाब हाल निवासी भवानीमंडी, शमी उर्फ समीर संगरूर पंजाब, तथा सौरव उर्फ बाबू निवासी पटियाला पंजाब को गिरफ्तार किया है।



  • थाना सुभाष चौक जयपुर उत्तर की कार्यवाही दिनांक 15.04.2022

    > मुकदमा दर्ज होने के 6 घंटे के अन्दर चोरी की गैंग

    का खुलासा

    एक महिला व उसकी साथी 2 बाल अपचारियों को किया निरूद्ध कब्जे से चोरी किया सोने का लोकेट किया बरामद

    पुलिस उपायुक्त श्री परिराजयपुर उत्तर न कि दिनाक 14.04 2022 लामाचौकपर परिवादी गायों के साथ उपस्थित एक रिपोर्ट पेश की मैरीटर दिखाने के बाद सा पाल से घर के लिये किया था बड़ी तीन महिलाये उसी बैंक गई जिन्होंने सामूहिक रूप से एकत्रित होकर मेरी माता को सोने का लोकर जोर सिंह गेट के पास में से चोरी कर लिया। आदि रिपोर्ट पर मुकदमा13/2022 976401 आईपीसी में दर्ज कर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये अति पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम श्रीमति सुमन गोधरी के सुपरावेजन गायक पुलिस आयुगणक चौकीहावीर प्रसाद गाणा के नेतृत्व में थानाविकारी श्री जयप्रकाश मुनिया पुनि के दिशानिर्देशों में श्री रामेश्वर लाल चन श्रीमति 8554श्री सिंह 1098 श्री दिपेन्द्रका की टीम गठित नही गई। टीम द्वारा लगाकरता द्वारा ये गये लिये की महिलाओं की तलाश की गई दौरान तलाश एक महिला रीना को दयाम किया जाकर किया गया किशारीयों को निरुद्ध किया जाने का लोकेट बरामद करने में सफलता हासिल की है।

    प्रकरण में गिरफ्तार मुल्जिमा का विवरण

    रीना शिकारी जाति शिकारी उम्र 22 सा

    मानाला जयपुर

    तरीका वारदात

    की मुख्यमन्सामुहिक कर प्रारदात को मात देती है। गंग आपन ई पिक्या में बेवाओं को अपना शिकार महिलामा के साथ कोरिक्साकोसा बैंक जाती है जी जबरदस्ती से पहले हुये आमों की चोरी कर लेती है जिसका महिला को पता भी नहीं चल पाता है रात करने केला जर जाती है। नावालिक जी को इसरदात में आने देती है जिससे पास |

    मुल्जिमा रीना के कब्जे से सोने का लोकेट बरामद किया जा चुका है।

Design a site like this with WordPress.com
Get started