।। कार्यालय पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर।।

• पुलिस थाना गलतागेट जयपुर उत्तर की कार्यवाही चोरी की मोटरसाईकिल से मोबाईल छिनने वाली गैंग का पर्दाफाश

• 3 मोबाईल छीनने वाले अपराधी व 2 मोबाईल खरीदने वाले गिरफ्तार

• कुल 11 एन्ड्रोयड मोबाईल फोन व चोरी की एक मोटरसाईकिल बरामद

• घटना का विवरण:- पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री परिस अनिल देशमुख आईपीएस ने बताया कि दिनांक 13-04 22 को परिवादिया अल्का कानोडियों ने पुलिस थाना ग़लतागेट में लिखित रिपोर्ट पेश कि की दिनांक 09-04-22 को मीणा पेट्रोल पम्प के सामने 2 अज्ञात व्यक्ति मोटरसाईकिल पर सवार होकर मेरे हाथ में से मोबाईल को झपटटा देकर मोबाईल छीन कर भाग गये। जिस पर थाना गलतागेट पर अभियोग संख्या 112/2022 धारा 379,356 भा.द.स. दर्ज कर अनुसंधान आरम्भ किया गया तथा परिवादी रोहित टाक पुत्र श्री कमल टाक निवासी रामगंज जयपुर ने एक रिपोर्ट दिनांक 16-04-22 को इस आशय की पेश कि की दिनांक 15-04-22 को सुबह गलतागेट चौराहा से थोड़ा आगे गणेशपुरी कट के सामने 2 अज्ञात व्यक्ति मोटरसाईकिल पर सवार होकर मेरे हाथ में से मोबाईल को झपटटा देकर मोबाईल छीन कर भाग गये। जिस पर थाना गलतागेट पर अभियोग संख्या 117/2022 धारा 392 भा.द.स. दर्ज कर अनुसंधान आरम्भ किया गया। दिनांक 14.04.22 को परिवादी श्री असरार अहमद द्वारा एक रिपोर्ट इस आशय की पेश कि की दिनांक 03.04.22 को अशोका होटल के सामने दिल्ली बाईपास रोड पर 2 अज्ञात व्यक्ति मोटरसाईकिल पर सवार होकर मेरे हाथ में से मोबाईल को झपटटा देकर मोबाईल छीन कर भाग गये। जिस पर थाना गलतागेट पर अभियोग संख्या 113/2022 धारा 392 भा.द.स. दर्ज कर अनुसंधान आरम्भ किया गया।

• गठन पुलिस टीम का विवरण:- माल की बरामदगी एवं मुल्जिमानों की शीघ्र गिरफ्तारी बाबत श्रीमती सुमन चौधरी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन मे एंव श्री सुनिल प्रसाद शर्मा आरपीएस सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज जयपुर उत्तर के निर्देशन में श्री मुकेश कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना गलतागेट के नेतृत्व में श्री मुकेश कुमार सउनि, श्री रामलाल सउनि कानि. प्रदीप न. 11108, कानि. विनोद न. 7676, कानि रोशन कुमार न. 9137, कानि. मनोहर लाल न. 2535, कानि. रामबाबू न. 4853 की टीम गठित की गई। जिसमें

कानि. प्रदीप न. 11108 की अहम भूमिका रही है।

म पता गिरफ्तारदा अभियुक्त- 1. शाहरुख उर्फ मोटा पुत्र हनीफ उम्र 20 साल निवासी बजरंग नगर भट्टा बस्ती हाल टा फैक्ट्री के पास सूरजपोल थाना रामगंज 2. जुबेर उर्फ पिंडारी पुत्र मोहम्मद अशरफ जाति मुसलमान उम्र 26 साल वासी नगीना मस्जिद के पास बाबू का टिवा रामगंज जयपुर हाल किरायेदार सुपर मार्केट के पास जयसिंहपुरा खोर यपुर 3. वसीम उर्फ टुण्डा पुत्र सलीम खान जाति मुसलमान उम्र 20 साल निवासी किरायेदार शाबू भाई का मकान स्तियों का मोहल्ला गोलमदार की मस्जिद के पास थाना रामगंज जयपुर 4. मोहम्मद हसीन पुत्र मो. रफीक जाति सलमान उम्र 30 साल निवासी 20 ए शारदा कालोनी थाना जयसिंहपुरा खोर जयपुर 5. महबुब खान पुत्र नजीमुद्दीन म 19 साल निवासी गांव सीमान पुर थाना आबादपुर जिला फटीहार बिहार हाल किरायेदार कोहिनुर पार्क के पास न्टर कोलोनी नाहरी का नाका जयपुर

• बरामद माल का विवरण- मुल्जिमानों के कब्जे से चोरी एवं लुटे गये कुल 11 एन्ड्रोयड मोबाईल फोन व एक चोरी की मोटरसाईकिल स्पेण्डर प्लस को बरामद किया गया है। • मुल्जिमान द्वारा जयपुर शहर में करीब दर्जन भर मोबाईल छिनने की वारदातों का खुलासा किया

1. दिनांक 03-04-2022 को अशोका होटल के सामने मुल्जिम शाहरुख उर्फ मोटा व जुबेर उर्फ पिंडारी द्वारा एक व्यक्ति का एप्पल कम्पनी के मोबाईल को छिनना बताया है। एवं अपने साथी महबूब खान को बेचना बताया गया।

दिनांक 9-04-22 मुल्जिम शाहरुख उर्फ मोटा व जुबेर उर्फ पिंडारी द्वारा मीणा पेट्रोल पम्प के सामने एक महिला से ओपो कम्पनी का मोबाईल छीनकर अपने साथी महबूब खान को बेचना बताया गया।

● दिनांक 15-04-22 को सत्यम रेस्टोरेंट के सामने दिल्ली बाईपास रोड पर मुल्जिम जुबेर उर्फ पिंडारी व बसीम उर्फ टुण्डा द्वारा एव व्यक्ति से मोबाईल छीनकर अपने साथी मोहम्मद हसीन को बेचना व ताया।

● करीब 10-15 दिन पहले नारायणसिंह सर्किल के पास एक रेडमी कम्नी का मोबाईल मुल्जिम शाहरुख उर्फ मोटा व वसीम उर्फ टुण्डा द्वारा एवं व्यक्ति से मोबाईल छीनकर अपने साथी महबूब खान को बेचना बताया गया।

करीब 10-15 दिन पहले एक वन प्लस मोबाईल को ट्रोमा सेन्टर एसएमएसएच के पास से मुल्जिम शाहरुख उर्फ मोटा व वसीम उर्फ टुण्डा द्वारा एवं व्यक्ति से मोबाईल छीनकर अपने साथी महबूब खान को बेचना बताया गया।

4 करीब 20 दिन पहले एक सेमसंग कम्पनी का मोबाईल अजमेरी गेट व गवर्मेन्ट हॉस्टल के मध्य से मुल्जिम शाहरुख उर्फ मोटा व वसीम उर्फ टुण्डा द्वारा एक व्यक्ति से मोबाईल छीनकर अपने साथी महबूब खान को बेचना बताया गया।

करीब 18 दिन पहले एक टेक्नो कम्पनी का मोबाईल मीठी कोठी रामगंज में रात्री के समय सोते हुये व्यक्ति के मुल्जिम जुबेर उर्फ पिंडारी द्वारा जेब में से चोरी करना बताया है जो अपने साथी मोहम्मद हसीन को बेचना बताया।

करीब 15 दिन पहले मच्छी मार्केट रामगंज से एक मोटरसाईकिल हिरो होण्डा स्पलेण्डर न. RJ41SB3245 को वसीम उर्फ टुण्डा व जुबेर उर्फ पिंडारी ने चोरी करना बताया है। उक्त मोटरसाईकिल से मुलिजमान द्वारा जयपुर शहर में कई जगह मोबाईल छीनने की वारदात करना कबूला है। उक्त मोटरसाईकिल को बरामद किया गया है।

जिसके संबंध में पुलिस थाना रामगंज जयपुर में मु.न. 179/22 us 379 ipc में दर्ज है।

६ करीब 1 माह पूर्व तालकटोरा ब्रहम्पुरी इलाके से मुल्जिम शाहरुख उर्फ मोटा व बसीम उर्फ टुण्डा द्वारा चोरी लूट करने के लिये एक डिलक्स मोटरसाईकिल को चोरी करना बताया है। जो ट्रैफिक पुलिस थाना एमबीएक्ट में एसएमएसएच के पास चालान में जब्त करना बताया है।

  1. इसके अलावा मुल्जिमानों द्वारा जयपुर शहर में ट्रांसपोर्ट नगर, जवाहर नगर, रामगंज, सुभाषचौक आदि क्षेत्र में भी मोबाईल छीनने की घटनाये बता रहे है। जिनके संबंध में अनुसंधान जारी है। रिपोर्ट अमजद खान

Comments

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started