*कोटा में मासूम बच्चे की लाश छत पर रखी पानी की टंकी में मिली*


कोटा. रामपुरा कोतवाली क्षेत्र में डेढ़ साल के मासूम बच्चे की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मासूम बच्चे का शव घर की छत पर पानी की टंकी में मिला। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। परिजनों ने मंगलवार सुबह इस मामले की जांच की मांग को लेकर आईजी को ज्ञापन भी दिया है।
जानकारी के अनुसार डेढ़ वर्षीय अबीर का शव छत पर रखी पानी की टंकी में मिला। नगर निगम में एलडीसी मृतक बच्चे के पिता इमरान ने बताया कि करबला इलाके उसके 9 भाइयों का भरापूरा परिवार है। दो भाई एक मकान में रहते हैं, जबकि 7 भाई सामने वाले मकान में रहते है और 2 भाई परिवार से अलग रहते हैं। इमरान की पत्नी सोमवार शाम 5 बजे करीब सामने वाले मकान में बच्चे को लेकर गई थी। साढ़े 5 बजे करीब वो इसोई में खाना बनाने लग गई। इस बीच बच्चा खेल रहा था। कुछ देर बाद अबीर नजर नहीं आया। इस पर परिजनों ने उसे घर के बाहर,आस-पास तलाश किया, लेकिन नहीं मिला। इसके बाद परिजन मकान की दूसरी मंजिल की छत पर पहुंचे और वहां भी तलाश किया। वहां पानी की 500-500 लीटर की 3 टंकियां रखी थी। परिजनों ने टंकियों में भी देखा। तीनों टंकियों में से एक टंकी में अबीर का शव मिला। पानी में होने के कारण बच्चे का शव फूल गया था। टंकी का ऊपर से ढक्कन लगा था। परिजन मासूम के शव को निकाल कर तुरंत अस्पताल पहुंचे। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने भी मृत्यु की पुष्टि कर दी। परिजनों ने पुलिस को पोस्टमार्टम नहीं करवाने के लिए लिखित में दिया। इसके बाद मामूस के शव को दफना दिया गया। मंगलवार सुबह सुबह मामले की जांच की मांग को लेकर आईजी को ज्ञापन दिया है। सीआई हंसराज ने बताया की प्रकरण में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं।

Comments

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started