हैदराबाद यूनिवर्सिटी के पास 400 एकड़ जंगल को काटा जा रहा है, जिससे पक्षियों के घर उजड़ रहे हैं और मोर जैसे राष्ट्रीय पक्षी को खतरा हो रहा है। यह जंगल कान्चा गाचीबोवली क्षेत्र में स्थित है और यहां चीतल हिरण, भारतीय स्टार कछुए और बंगाल मॉनिटर लिज़ार्ड जैसे कई दुर्लभ वन्य जीव पाए जाते हैं ¹।
विरोध और न्यायपालिका का हस्तक्षेप
हजारों छात्र और स्थानीय नागरिक सड़कों पर उतर आए और जंगल की रक्षा के लिए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत प्रभाव से पेड़ों की कटाई और खुदाई पर रोक लगाने का आदेश दिया और तेलंगाना हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार को स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपने को कहा।
पर्यावरण बनाम विकास
यह मामला एक बार फिर हमें याद दिलाता है कि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाना कितना आवश्यक है। शहरीकरण जरूरी है, लेकिन क्या वह प्रकृति की कीमत पर होना चाहिए? हमें तय करना होगा कि हम किस दिशा में जा रहे हैं – विनाश की ओर या संरक्षण की ओर।
क्या आप जानते हैं?
एबीवीपी ने सरकार पर आरोप लगाया है कि हैदराबाद विवि की 400 एकड़ भूमि नीलामी से जैविक तंत्र को गंभीर रूप से प्रभावित होगा।
उच्च न्यायालय में एक और जनहित याचिका दायर की गई है जिसमें राज्य सरकार द्वारा वन क्षेत्र विनाश पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनदेखी का आरोप लगाया गया है ² ³।
*400 acres of forest is being cut down near Hyderabad University,* which is destroying the habitat of birds and endangering the national bird like the peacock. This forest is located in the Kancha Gachibowli area and is home to Chi
जयपुर,दिनांक 02.04.2025। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी कोटा द्वारा आज कार्यवाही करते हुए आरोपी बनवीर आचार्य, कानिस्टेबल एवं मनीष कुमार जांगिड कानिस्टेबल थाना दादाबाडी जिला कोटा शहर को 10 हजार रूपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि एसीबी चौकी कोटा को एक शिकायत इस आशय की मिली कि थाना दादाबाडी में दर्ज प्रकरण में परिवादी के पुत्रों को बचाने की एवज में आरोपियों द्वारा उससे 30 हजार रूपये की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर श्री शिवराज मीना, उप महानिरीक्षक पुलिस, एसीबी रेंज, कोटा के सुपरविजन में श्री विजय स्वर्णकार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसीबी चौकी कोटा के नेतृत्व में दिनांक 31.03.2025 को रिश्वत मांग सत्यापन होने के पश्चात आज श्री अनीष अहमद पुलिस उप अधीक्षक एवं अन्य के द्वारा टेप कार्यवाही करते करते हुए आरोपी बनवीर आचार्य, कानिस्टेबल एवं मनीष कुमार जांगिड कानिस्टेबल थाना दादाबाडी जिला कोटा शहर को 10 हजार रूपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
*Two constables of Dadabadi police station in Kota district arrested red handed while taking bribe of Rs. 10,000*
राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के 10,000 पदों पर भर्ती को मिली मंजूरी। गृह विभाग ने प्रशासन और वित्त स्वीकृति के बाद भेजी सहमति।
भर्ती राजस्थान पुलिस विभाग द्वारा की जाएगी, जिसमें कांस्टेबल (सामान्य/चालक/बैंड/घुड़सवार/श्वान दल/पुलिस दूर संचार) पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों को अपनी पात्रता की जांच करनी होगी, जिसमें शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, और शारीरिक मापदंड शामिल हैं।
कांस्टेबल बनने के लिए आपको निम्नलिखित पात्रता मापदंडों को पूरा करना होगा:
शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 12वीं कक्षा या समकक्ष योग्यता उत्तीर्ण होनी चाहिए।
आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
शारीरिक मापदंड: उम्मीदवारों को शारीरिक फिटनेस मापकों को पूरा करना होगा, जिसमें ऊंचाई, वजन, और सीने की माप शामिल हैं
Jaipur
Approval has been given for recruitment of 10,000 constable posts in Rajasthan Police. Home Department sent the consent after administration and finance approval.
Recruitment will be done by Rajasthan Police Department, in which constable (sa
धौलपुर में शैलेन्द्र सिह वरिष्ठ सहायक व अभिषेक शर्मा कनिष्ठ सहायक समाज कल्याण विभाग, धौलपुर 1500 रू रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ़्तार
जयपुर, दिनांक 25.03.2025।एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी धौलपुर इकाई द्वारा आज कार्रवाई करते हुए आरोपीगण शैलेन्द्र सिह वरिष्ठ सहायक व अभिषेक शर्मा कनिष्ठ सहायक समाज कल्याण विभाग धौलपुर को 1500 रू की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया ।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि एसीबी चौकी धौलपुर को एक शिकायत इस आशय कि मिली कि परिवादी ने समाज कल्याण विभाग में दिव्यांगजन स्कूटी योजना में करीब चार महीने पहले आवेदन किया था, समाज कल्याण से सरकारी योजना के अन्तर्गत ट्राई स्कूटी मिली थी स्कूटी के कागजात धौलपुर समाज कल्याण विभाग से प्राप्त नही हुये थे, समाज कल्याण विभाग धौलपुर में पदस्थापित श्री शैलेन्द्र सिह वरिष्ठ सहायक व श्री अभिषेक शर्मा, कनिष्ठ सहायक स्कूटी के कागजात देने की एवज में 2,000/- रूपये रिश्वत राशि की मांग परेशान कर रहे थे, आरोपी अभिषेक शर्मा कनिष्ठ सहायक ने 500/- रू पूर्व में ले लिये थे, और अब 1500/- रू रिश्वत और मांग कर परेशान कर रहा था। जिस पर एसीबी भरतपुर रेंज के उपमहानिरीक्षक श्री राजेश सिंह के सुपरविजन में एसीबी चौकी धौलपुर के श्री सुरेन्द्र सिंह पुलिस उप अधीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपीगण श्री शैलेन्द्र सिह वरिष्ठ सहायक व अभिषेक शर्मा, कनिष्ठ सहायक कार्यालय समाज कल्याण विभाग धौलपुर को 1500 रू की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।आरोपी के पास मिली डायरी जिसमे से रिश्वत राशि बरामद हुई उक्त डायरी में रिश्वत राशि के अलावा 7500/- रूपये और बरामद हुये है जो संभावतया अन्य व्यक्तियों से प्राप्त की गई रिश्वत राशि होना प्रतीत होती है जिसके संबंध में भी विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ व कार्रवाई जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।
*Office of Director General Anti Corruption Bureau*
> Shailendra Singh Senior Assistant and Abhishek Sharma Junior Assistant Social Welfare Department, Dholpur caught red handed taking bribe of Rs. 1500
एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई
जिला प्रतापगढ़ के 20 हजार के इनामी को जोधपुर के चौपासनी इलाके से पकड़ा
मादक पदार्थ तस्करी के दौरान प्रतापगढ़ पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुए थे बदमाश
पुलिस ने पकड़े थे दो बदमाश, डेढ़ करोड़ के मादक पदार्थ, अवैध हथियार व दो स्कॉर्पियो
पुलिस याना – वोपासनी हाउसिंग बोर्ड
जयपुर 20 मार्च। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। प्रतापगढ़ जिले से ₹20000 के इनामी दिनेश बाबल पुत्र बाबूलाल बिश्नोई निवासी डोली कला थाना कल्याणपुर जिला बालोतरा को जोधपुर के चौपासनी थाना क्षेत्र से पकड़ प्रतापगढ़ जिले की छोटी सादड़ी थाना पुलिस को सौंप दिया है। मामले में पुलिस को करीब 2 साल से आरोपी की तलाश थी।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स श्री दिनेश एमएन ने बताया कि 24 मार्च 2023 को प्रतापगढ़ जिले की छोटी सादड़ी पुलिस कारूण्डा चौराहे पर नाकाबंदी कर रही थी। तभी तेज गति से आ रही दो स्कॉर्पियो में सवार बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए नाकाबंदी तोड़ भागने लगे। करीब 1 किलोमीटर आगे सामने से एक ट्रक आने पर बदमाशों की गाड़ी एक होटल की दीवार से टकरा गई। एक स्कॉर्पियो से दो व्यक्ति उतरकर खेतों में भाग गए। दूसरी स्कॉर्पियो से निकल चालक व उसके साथी ने पुलिस पर फायर कर भागने की कोशिश की।
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर दोनों बदमाशों गिरधारी राम निवासी बाड़मेर और उसके साथी रमेश कुमार विश्नोई निवासी जोधपुर के पैर में गोली मार दबोच लिया। पुलिस ने दोनों स्कॉर्पियो से 33 कट्टों में भरा 803 किलो डोडा चूरा, 20 किलो अफीम, दो पिस्टल व एक कारतूस जप्त किये थे। इस मामले में फरार आरोपी दिनेश बाबल की गिरफ्तारी पर आईजी रेंज बांसवाड़ा द्वारा 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
एडीजी श्री एमएन ने बताया कि प्रदेश में वांछित बदमाशों, गैंगस्टर्स, मादक पदार्थ शराब अवैध हथियार तस्कर ऑन एवं आपराधिक गिरोह आदि के बारे में आसूचना संकलन करने
पुलिस मुख्यालय की विभिन्न टीमों को प्रदेश के अलग-अलग शहरों में भेजा गया है। इसी क्रम में डीआईजी योगेश यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरोत्तम वर्मा के सुपरविजन तथा डीएसपी फूलचंद टेलर व उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एएसआई दुष्यंत सिंह, हेड कांस्टेबल शाहिद अली, राकेश, कांस्टेबल रविंद्र सिंह एवं महेंद्र सिंह को जोधपुर रेंज की तरफ रवाना किया गया था।
आसूचना संकलन के दौरान टीम को सूचना मिली कि मादक पदार्थ तस्करी के दौरान प्रतापगढ़ जिले की छोटी सादड़ी पुलिस पर फायरिंग मामले में वांछित ₹20000 इनामी दिनेश बाबल जोधपुर व आसपास के क्षेत्र में छुपकर फरारी काट रहा है। सूचना को डवलप किया गया। आसूचना व तकनीकी सहायता से टीम ने जोधपुर के चौपासनी थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी इनामी बदमाश दिनेश बाबल को दबोच लिया। जिसे बाद में छोटी सादड़ी थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी जोधपुर के थाना शास्त्री नगर व डांगियावास में आपराधिक प्रकरण दर्ज है।
इस संपूर्ण कार्रवाई में एजीटीएफ के एएसआई दुष्यंत सिंह, हेड कांस्टेबल शाहिद अली, राकेश, कांस्टेबल रविंद्र सिंह व महेंद्र सिंह की विशेष भूमिका तथा कांस्टेबल संजय का सराहनीय सहयोग रहा।
डॉ कमलेश/मनीष/305/2025
Big action by Anti Gangster Task Force Police Headquarters
20 thousand bounty from Pratapgarh district arrested from Chaupasni area of Jodhpur
He had escaped after firing at Pratapgarh police during drug smuggling
जयपुर, 10.03.2025। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों (विशेष ईकाई) जोधपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये श्री बजरंगदास, टैकनीशियन द्वितीय, जी.एस.एस. गौरछीया बैरा, कार्यालय कनिष्ठ अभियन्ता, विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, आज जिला फलोदी को 14,000/- रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों (विशेष ईकाई) जोधपुर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि आरोपी द्वारा परिवादी के कुल 7 ट्यूबवेल की विद्युत बिल राशि की औसत राशि की गणना कर समय पर बिल जारी करने की एवज में 14,000/- रूपये की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर एसीबी के श्री हरेन्द्र महावर, उप महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो , जोधपुर के सुपरवीजन में ए.सी.बी. विशेष ईकाई, जोधपुर के श्री ओमप्रकाश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आज श्री पदमपालसिंह निरीक्षक पुलिस एवं अन्य के द्वारा ट्रेप कार्रवाई करते हुए आरोपी श्री बजरंगदास, टैकनीशियन द्वितीय, जी.एस.एस. गौरछीया बैरा कार्यालय कनिष्ठ अभियन्ता, विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, जिला फलोदी को गौरछीया का बैरा जीएसएस पर परिवादी से 14,000/- रूपये रिश्वत राशि प्राप्त कर भागने की कोशिश करने पर ब्यूरो टीम द्वारा रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा
Jaipur, 10.03.2025. On the instructions of ACB Headquarters, ACB Anti-Corruption Bureau (Special Unit) Jodhpur Unit took action today and arrested Shri Bajrangdas, Technician II, GSS Gaurchiya Baira,
दिनांक 05.03.2025। ए.सी.बी. मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी एसयू जोधपुर ईकाई द्वारा आज देर रात ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी श्री ऋषिकेश मीणा, इन्जीनियर सुपरवाईजर अतिरिक्त चार्ज कनिष्ठ अभियंता जोधपुर विधुत वितरण निगम लिमिटेड जाखण, बापिणी जिला जोधपुर के द्वारा परिवादी के ट्यूबवेल पर रखे अतिरिक्त ट्रान्सफार्मर की शीट नहीं भरने की एवज में 5000 रूपये रिश्वत की मांगकर दिनांक 05.03.2025 को वक्त ट्रेप कार्यवाही अपने मकान के मालिक के पुत्र श्री कैलाश प्रजापत पुत्र श्री लाभूराम प्रजापत को रिश्वत राशि 5000 रूपये दिलाना तथा रिश्वती राशि सह आरोपी श्री कैलाश प्रजापत के पहनी हुई जिन्स पेंट की साईड की बायीं जेब से बरामद कर आरोपी श्री ऋषिकेश मीणा इन्जीनियर सुपरवाईजर अतिरिक्त चार्ज कनिष्ठ अभियंता जोधपुर विधुत वितरण निगम लिमिटैड जाखण, बापिणी जिला जोधपुर व सह आरोपी श्री कैलाश प्रजापत को रिश्वत राशि लेते हुए को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी चौकी स्पेशल यूनिट जोधपुर को दिनांक 03.03.2025 को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी श्री के ट्यूबवेल पर रखे अतिरिक्त ट्रान्सफार्मर की शीट नहीं भरने की एवज में श्री ऋषिकेश मीणा इन्जीनियर सुपरवाईजर अतिरिक्त चार्ज कनिष्ठ अभियंता जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड जाखण, बापिणी द्वारा रिश्वत राशि की मांगकर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर श्री हरेन्द्र महावर उप महानिरीक्षक पुलिस भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रेंज जोधपुर के सुपरविजन में श्री ओमप्रकाश चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी चौकी स्पेशल यूनिट जोधपुर के निर्देशानुसार श्री मनीष चौधरी, निरीक्षक पुलिस द्वारा आज दिनांक 05.03.2025 को देर रात ट्रैप कार्यवाही का आयोजन कर आरोपी श्री ऋषिकेश मीणा, इन्जीनियर सुपरवाईजर अतिरिक्त चार्ज कनिष्ठ अभियंता जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड जाखण बापिणी जिला जोधपुर व सह आरोपी श्री कैलाश प्रजापत को परिवादी श्री कालूराम से रिश्वती राशि 5000 रूपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान किया जाएगा।
Date 05.03.2025. On the instructions of ACB Headquarters Jaipur, ACB Chowki SU Jodhpur unit conducted trap action late night today and arrested accused Shri Rishikesh Meena, Engineer Supervisor Additional Charge Junior Inspector
जयपुर, दिनांक 01.03.2025। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर कार्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रनिब्यूरो जैसलमेर द्वारा आज कार्यवाही करते हुए श्री कपिल पुत्र आशाराम जाति विश्नोई उम्र 27 साल निवासी खेतोलाई तहसील पोकरण जिला जैसलमेर दलाल आरोपिया श्रीमति शारदा विश्नोई कम्प्युटर ऑपरेटर संविदाकर्मी पीएचसी खेतोलाई के पति द्वारा परिवादी से क्लेम कार्य की प्रोत्साहन राशि के बिल वेरीफाई करने, कमप्यूटर में अपलोड कर बिलों का भुगतान करने की एवज में 1700 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. जैसलमेर इकाई को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के क्लेम कार्य की प्रोत्साहन राशि के बिल वेरीफाई करने, कम्पयूटर में अपलोड कर बिलो का भुगतान करने के एवज में श्रीमति शारदा विश्नोई हाल कम्प्युटर ऑपरेटर संविदाकर्मी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खेतोलाई द्वारा रिश्वत 1700 रूपये रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर एसीबी श्रीमान हरेन्द्र महावर उप महानिरीक्षक पुलिस म्रनिब्यूरो जोधपुर के सुपरवीजन में श्री नरपत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी चौकी जैसलमेर के नेतृत्व में आज मय एवं अन्य के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 01.03.2025 को आरोपी श्री कपिल पुत्र आशाराम जाति विश्नोई उम्र 27 साल निवासी खेतोलाई तहसील पोकरण जिला जैसलमेर दलाल (आरोपिया श्रीमति शारदा का पति) परिवादिया के क्लेम कार्य की प्रोत्साहन राशि के बिल वेरीफाई करने, कम्पयूटर में अपलोड कर भुगताने करवाने के एवज में 1700 रूपये राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपिया श्रीमति शारदा विश्नोई की तलाश जारी है।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
Jaipur, dated 01.03.2025. ACB. On the instructions of the headquarters, the office of Additional Superintendent of Police, BNi Bureau Jaisalmer took action today and arrested Mr. Kapil son of Asharam, caste Vishnoi, age 27 years, resident of Khetola
*भरतपुर में प्रशासनिक अधिकारी शिक्षा विभाग भरतपुर 7000 रू रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफतार*
जयपुर दिनांक 15.02.2025 एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी धौलपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुए आरोपी श्री सुनील कुमार गोयल प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय (प्रारम्भिक शिक्षा) को 7000 रू की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि एसीबी चौकी धौलपुर को एक शिकायत इस आशय कि मिली कि परिवादी के प्राइवेट स्कूल को शाला दर्पण पोर्टल पर अपडेट करने की एवज में आरोपी द्वारा 10000 रू की रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया रहा था, जिस पर एसीबी भरतपुर रेंज के उपमहानिरीक्षक श्री राजेश सिंह के सुपरविजन में एसीबी चौकी धौलपुर के श्री सुरेन्द्र सिंह पुलिस उप अधीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप कार्यवाही करते हुए आरोपी सुनील कुमार गोयल प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय (प्रारम्भिक शिक्षा) भरतपुर को 7000 रू की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
एसीबी की अति. महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ व कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।
*Office of Director General Anti Corruption Bureau*
> Administrative Officer Education Department Bharatpur arrested red handed taking bribe of Rs 7000 in Bharatpur