पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर जयपुर उत्तर द्वारा ऑटो रिक्शा लूटने वाली गैंग का बडा खुलासा
मुल्जिमान के कब्जे से लूटा ऑटो रिक्शा बरामद
शातिर लुटेरे इमरान उर्फ कचरा व काना सैन उर्फ कन्हैया गिरफ्तार
पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्रीमती राशि डोगरा डुडी आई.पी. एस ने बताया कि दिनांक 02.01.2025 को परिवादी रोहिताश द्वारा ऑटो रिक्शा व मोबाईल छीनकर ले जाने बाबत पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर पर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई जिस पर अभियोग संख्या 49/2025 दर्ज किया जाकर माल मुल्जिमान की तलाश शुरु की गई।
गठन पुलिस टीम का विवरणः- जयपुर शहर में बढी रही चोरी, नकबजनी व संगठित
की बढती हुई वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु डॉ दुर्गसिंह राजपुरोहित आरपीएस अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन मे एंव श्री भोपाल सिंह भाटी सहायक पुलिस आयुक्त आमेर जयपुर उत्तर के निर्देशन में श्री राजेश कुमार पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर के नेतृत्व मे श्री हरवंश सिंह उ.नि., उमेशचन्द हैड कानि 773, दिनेश कुमार कानि 10134, डूंगरसी कानि 9895 की टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा चिन्हित स्थानो पर सादा वस्त्रो मे रहकर रैकी की गई तथा घटना क्रम के सम्बन्ध मे सीसीटीवी कैमरे चैक कर अज्ञात आरोपियों को चिन्हित कर कार्यवाही की गई।
नाम पता गिरफ्तारशुदा मुल्जिमान-
1. इमरान उर्फ कचरा पुत्र श्री जफर खान जाति मुसलमान उम्र-23 साल निवासी म.न. 171 नागतलाई कली का भट्टा हाल किरायेदार चिडिया बेगम का मकान आमागढ पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर जयपुर
2. काना सैन उर्फ कन्हैया पुत्र विजय सिंह जाति नाई उम्र 19 साल निवासी म.न.22 मधूरा दरवाजा दही वाली गली भरतपुर हाल किरायेदार लल्ली देवी का मकान पर्वत कालोनी आमागढ पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर जयपुर मुल्जिमान से बरामद माल का विवरणः- मुल्जिमान इमरान उर्फ कचरा पुत्र श्री जफर
खान व काना सैन उर्फ कन्हैया पुत्र विजय सिंह के कब्जे से पुरानी चूंगी से पिडित के कब्जे से लूटा गया ऑटो रिक्शा बरामद करने में सफलता हासिल की है।
वारदात करने का तरीकाः- मुल्जिमान इमरान उर्फ कचरा पुत्र श्री जफर खान व
काना सैन उर्फ कन्हैया पुत्र विजय सिंह से अनुसंधान से सामने आया है कि गिरफ्तारशुदा मुल्जिमान पूर्व में भी मोटर साईकिल पर चलने वाले लोगो को रुकवाकर उनसे बहस करके नगदी रुपये लूटने की कई बारदातें कर चुके है तथा राह चलते लोगो व ई-रिक्शा में बैठी सवारियों के मोबाईल लूटने की भी कई वारदातें कर चुके है जिनमें उक्त मुल्जिमान गिरफ्तार होकर कई बार जेल जा चुके है।
फोटो मुल्जिमान

Police station Jaisinghpura Khor Jaipur North made a big disclosure of the auto rickshaw robbery gang
The stolen auto rickshaw was recovered from the possession of the accused
The cunning robbers Imran alias Kachra and Kana Sain alias Kanhaiya were arrested
Police
प्रधान संपादक अमजद खान जयपुर न्यूज 7737376413









