दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में घुसी मिनी बस, जिससे 4 लोगों की हुई मौत और 10 से ज्यादा लोग हुए घायल।
हादसा सुबह करीब 5 बजे बूढ़ादीत इलाके में हुआ।
मृतकों में 1 मां, उनके 2 जवान बेटे और दामाद शामिल हैं।
सभी पीड़ित करौली के रहने वाले थे और इंदौर से एक सगाई फंक्शन से लौट रहे थे।
सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Kota
A minibus collided with a truck on the Delhi-Mumbai Expressway, killing 4 people and injuring more than 10. संपादक अमज़द खान जयपुरन्यूज़ 7737376413
*राजस्थान जैसलमेर में श्री रावलसिंह, कनिष्ठ अभियन्ता, जोधपुर डिस्कॉम नाचना व रूपाराम (प्राईवेट व्यक्ति) को 30,000/- रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।*
जयपुर, 10.07.2025, ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी विशेष ईकाई जोधपुर द्वारा आज कार्यवाही करते हुये आरोपी श्री रावलसिंह कनिष्ठ अभियन्ता, जोधपुर डिस्कॉम नाचना जिला जैसलमेर व श्री रूपाराम (प्राईवेट व्यक्ति) को 30,000/- रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक श्रीमति स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी विशेष ईकाई जोधपुर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि आरोपी रावलसिंह भाटी द्वारा परिवादी से उसके इजारे (किराये) के ट्यूबवेल पर नया विद्युत कनेक्शन करने एवं उसका एस्टीमेट बनाने की एवज में 40,000/- रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर एसीबी रेंज जोधपुर के उप महानिरीक्षक श्री हरेन्द्र कुमार महावर के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी विशेष ईकाई जोधपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में आज टीएलओ श्री पदमपालसिंह निरीक्षक पुलिस एवं अन्य ने ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी रावलसिंह कनिष्ठ अभियन्ता, जोधपुर डिस्कॉम नाचना जिला जैसलमेर द्वारा परिवादी से 30,000 रूपये की रिश्वत राशि जम्भेश्वर भोजनालय, नाचना पर कार्यरत श्री रूपाराम (प्राईवेट) को दिलवाई, जिस पर एसीबी टीम द्वारा श्री रूपाराम (प्राईवेट व्यक्त्ति) को 30,000/ रू० रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों एवं आरोपी श्री रावलसिंह कनिष्ठ अभियन्ता को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
Rawal singhनिजी व्यक्ति
*Office of Director General Anti Corruption Bureau*
Press Note
> In District Jaisalmer, Shri Rawal Singh, Junior Engineer, Jodhpur Discom Nachana and Ruparam (private person) were given bribe of Rs. 30,000/-
*जयपुर में जेल प्रहरी 26,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।*
जयपुर, दिनांक 09.07.2025l ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी जयपुर- नगर तृतीय जयपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये आरोपी श्री जगवीर सिंह, हाल जेल प्रहरी, बेल्ट नं0 2542 जिला कारागृह जयपुर को 26,000/- रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी जयपुर नगर तृतीय जयपुर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी का भाई फिरौती के केस में विगत 8 दिनों से जिला कारागृह जयपुर में बंद है, जिसको जेल में परेशान नहीं करने की एवज में आरोपी श्री जगवीर सिंह, जेल प्रहरी द्वारा परिवादी से 70,000/-रूपये रिश्वती राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर एसीबी उप महानिरीक्षक-द्वितीय जयपुर श्री राहुल कोटोकी के सुपरवीजन में ए.सी.बी. जयपुर नगर तृतीय जयपुर के श्री ज्ञान प्रकाश नवल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व श्री सुरेश कुमार स्वामी उप अधीक्षक पुलिस के नेतृत्व में आज मय श्री नाथूलाल बंशीवाल, पुलिस निरीक्षक एवं अन्य के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी श्री जगवीर सिंह, जेल प्रहरी, जिला कारागृह जयपुर को 26,000/- रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
*Office of Director General Anti Corruption Bureau*
Press Note
> Jail guard arrested red handed while taking bribe of Rs 26,000 in Jaipur.
Jaipur, Date 09.07.2025l ACB Headquarters Director
पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर उत्तर द्वारा दुपहिया वाहन चोरी करने वाली गैंग का खुलासा तीन मंहगी पावर बाईक सहित कुल 8 चोरी की मोटरसाईकिल बरामद दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार तथा एक विधि से संधर्षरत बालक को किया निरुद्ध
पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्रीमती राशि डोगरा डुडी आई.पी. एस ने बताया कि दिनांक 20.06.2025 को पुलिस थाना ब्रह्मपुरी पर परिवादी साहिल द्वारा अज्ञात चोरो द्वारा मोटरसाईकिल न. RJ-14-DF-3517 को चोरी कर लेने बाबत रिपोर्ट पेश की जिस पर पुलिस थाना ब्रह्मपुरी पर अभियोग संख्या 186/2025 धारा 303 (2) भारतीय न्याय संहिता मे दर्ज किया गया। जिस पर इलाका थाना व जयपुर शहर मे अन्य जगहो पर हो रही वाहन चोरी के मामलो पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु श्रीमान पुलिस आयुक्त श्री बीजू जार्ज जोसफ आई.पी.एस. एंव श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त जयपुर शहर श्री कुंवर राष्ट्रद्वीप आई.पी.एस द्वारा निर्देशित किया गया।
गठन पुलिस टीम का विवरणः- श्रीमान के निर्देशो की पालना मे डाँ. दुर्ग सिंह राजपुरोहित आरपीएस अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन मे एंव श्री चन्द्र प्रकाश चौधरी आरपीएस सहायक पुलिस आयुक्त आमेर जयपुर उत्तर के निर्देशन में श्री राजेश गौतम पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना ब्रह्मपुरी के नेतृत्व मे श्री जगदीश नारायण उप निरीक्षक, कानि प्रदीप न. 9209, कानि उमेशचन्द न. 4876, कानि श्री कानाराम न. 9033, कानि सुमित न. 4427 साईबर एक्सपर्ट टीम से श्री नन्छूराम कानि. 9260 की टीम गठित की गठित टीम द्वारा
तकनीकी सहायता व मुखबीरी तंत्र का उपयोग कर अभियुक्तगण का लगातार पीछा कर जयपुर शहर मे विभिन्न स्थानो से की गई वाहन चोरी के सम्बन्ध मे खुलासा किया जाकर प्रभावी कार्यवाही की गई।
नाम पता गिरफ्तारशुदा मुल्जिमान-
1. सचिन मीणा पुत्र श्री लल्लूराम मीणा जाति मीणा उम्र 19 साल निवासी गांव मेजोड़ पुलिस थाना थानागाजी जिला अलवर
2. सचिन मीणा पुत्र श्री छोटेलाल मीणा जाति मीणा उम्र 18 साल 4 माह निवासी गांव चुराणी गुढा पुलिस थाना थानागाजी जिला अलवर
3. एक विधि से सघर्षरत बालक
मुल्जिमान से बरामद माल का विवरणः- मुल्जिमान के कब्जे से जयपुर शहर से निम्न वाहनो को चुराया गया हैः-
1. यामाहा कम्पनी की R15 मोटरसाईकिलः- 2 बाईक
2. टीवीएस कम्पनी की अपाचे मोटरसाईकिलः-1 बाईक
3. होण्डा कम्पनी की शाइन मोटरसाईकिलः-1 बाईक
4. हीरो कम्पनी की स्पेलेण्डर प्लस मोटरसाईकिलः-3 बाईक
5. हीरो होण्डा कम्पनी की स्पेलेण्डर प्लस मोटरसाईकिलः-1 बाईक
मुल्जिमान ने इलाका थाना महेश नगर, रामनगरिया, ब्रह्मपुरी व अन्य स्थानो से उक्त चोरी की वारदाते करना बताया जिनके सम्बन्ध मे गहनता से पूछताछ की जा रही है।
वारदात करने का तरीकाः- मुल्जिमान से अनुसंधान से सामने आया कि मुल्जिमान
कुछ समय पूर्व ही जयपुर शहर मे आये थे तथा वारदात करने के लिये कुछ समय के लिये जयपुर शहर मे मकान किराये पर लेकर वारदात को अंजाम देते थे तथा चोरी किये गये वाहनो को औने पौने दामो मे बैच कर अपने मंहगे शौक पूरे कर वापस अपने गांव चले जाते थे।
क्र.स.
सूची बरामदशुदा वाहन
वाहन नम्बर/चैचिस नम्बर
मैक
1. RJ-14-JV-8214. पुलिस थाना रामनगरिया पूर्व
यामाहा कम्पनी की R-15
2. RJ-14-KY-3447. पुलिस थाना महेश नगर दक्षिण
यामाहा कम्पनी की R-15
3. RJ-31-SH-9457. रामनगरिया
हीरो स्पेलेण्डर प्लस
4. MBLHAW085K4M12841. महेश नगर
हीरो स्पेलेण्डर प्लस
5. RJ-14-DF-3517. ब्रह्मपुरी
होण्डा शाईन
6. MBLHAW121N4J062. पतारसी जारी है
हीरो स्पेलेण्डर प्लस
7. MBLHARO71HHK51589. पतारसी जारी है
हीरो स्पेलेण्डर प्लस
8. MD634CE61H2KS8374. पतारसी जारी है
TVS अपाचे आटीआर 180
प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413
Police station Brahmapuri, Jaipur North exposed a gang of two-wheeler thieves. A total of 8 stolen motorcycles including 3 expensive power bikes were recovered. 2 notorious vehicle thieves were arrested and a boy struggling with the law was rescued.Using technical assistance and informer system, the accused were continuously followed and effective action was taken by exposing the vehicle thefts committed from various places in Jaipur city.
*सवाई माधोपुर में तहसील कार्यालय गंगापुर सिटी, के वरिष्ठ सहायक जय शर्मा व हरिप्रसाद उर्फ सोनू एडवोकेट 75,000/- रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ़्तार।*
जयपुर, 23.06.2025। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी सवाई माधोपुर ईकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये श्री जय शर्मा, वरिष्ठ सहायक व हरिप्रसाद उर्फ सोनू एडवोकेट द्वारा परिवादी से गांव चूली में उसके द्वारा क्रय की कृषि भूमि की रजिस्ट्री करने की एवज में सोनू एडवोकेट ने परिवादी से तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारी व जय बाबू एवं स्वंय के लिये एक लाख रूपये रिश्वत राशि की मांग की गई। जिसपर परिवादी द्वारा ब्यूरो ईकाई सवाई माधोपुर पर रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथो पकडवाने बाबत एक प्रार्थना पत्र पेश किया गया । जिस पर दिनांक 13.06.2025 को रिश्वत मांग का गोपनीय सत्यापन करवाया गया तो रिश्वत मांग सत्यापन में जय शर्मा वरिष्ठ सहायक ने सोनू उर्फ हरिप्रसाद एडवोकेट के मार्फत परिवादी राजू मैहरा से तहसीलदार व अन्य कर्मचारीयों के लिये एक लाख रूपये रिश्वत की मांग की, वहीं परिवादी के निवेदन करने पर 75,000/- रूपये लेने पर सहमत हुये। उक्त मांग के अनुसरण में रिश्वती राशि 75,000/- रूपये आज दिनांक 23.06.2025 को परिवादी से सोनू उर्फ हरिप्रसाद एडवोकेट ने पावर हाउस गंगापुर सिटी में प्राप्त करना एवं प्राप्त की गई 75,000 रुपये की राशि सोनू उर्फ हरिप्रसाद एडवोकेट की पहनी हुई शर्ट में रखी हुई बरामद होने पर आरोपी सोनू उर्फ हरिप्रसाद एडवोकेट को मौके पर एवं जय शर्मा वरिष्ठ सहायक को तहसील कार्यालय गंगापुर सिटी से रंगे हाथों गिरफ़्तार किया है। तहसीलदार व अन्य कर्मचारीयों की भूमिका भी संदिग्ध है, के सम्बन्ध में अनुसंधान किया जायेगा।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि एसीबी चौकी सवाई माधोपुर को एक शिकायत इस आशय कि मिली कि परिवादी से उसकी व उसके द्वारा खरीदी गयी कृर्षि भूमि की रजिस्ट्री करने की एवज में सोनू उर्फ हरिप्रसाद एडवोकेट के मार्फत जय शर्मा वरिष्ठ सहायक द्वारा 1 लाख रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी भरतपुर रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री राजेश सिंह के सुपरविजन में श्री ज्ञान सिंह चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी सवाई माधोपुर द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये श्री जय शर्मा वरिष्ठ सहायक व हरिप्रसाद उर्फ सोनू को परिवादी से 75,000/- रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफतार किया गया है।
ए.सी.बी. की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमति स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ तथा अग्रिम कार्यवाही जारी है। ए.सी.बी. द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
Advocate
*Senior Assistant Jai Sharma and Hariprasad alias Sonu Advocate of Tehsil Office Gangapur City, Sawai Madhopur Rs 75,000/-
जयपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने पावटा-प्रागपुरा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी फतेह सिंह मीणा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मीणा के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने अपने सेवाकाल में आय से 273% अधिक संपत्ति अर्जित की।
*छापेमारी के दौरान मिली संपत्तियां:*
-जगतपुरा (जयपुर) में 1.30 करोड़ रुपये की कीमत के दो फ्लैट -दीपावास (नीमकाथाना) में 1.05 हेक्टेयर जमीन -गढ़ बसई (थानागाजी) में 15 बीघा जमीन खरीदकर फार्म हाउस बनाने पर 80 लाख रुपये का बेनामी निवेश
*छापेमारी के मुख्य बिंदु:*
-ACB की टीम ने फतेह सिंह मीणा के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की, जिनमें जयपुर, पावटा, शाहपुरा, कोटपूतली, थानागाजी और विराटनगर शामिल हैं। -टीम ने मीणा के जगतपुरा स्थित फ्लैट, थानागाजी स्थित निवास और गढ़ बसई स्थित फार्म हाउस पर छापेमारी की। -ACB को कई अहम दस्तावेज मिले हैं जिनसे करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति में निवेश की जानकारी सामने आई है।
*आगे की कार्रवाई:*
ACB टीम जल्द ही सर्च पूरा कर काली कमाई का विस्तृत खुलासा करेगी। इस मामले में आगे की जांच जारी है और ACB की टीम मीणा के खिलाफ सबूत इकट्ठा कर रही है ¹.
Jaipur
The Anti-Corruption Bureau (ACB) has registered a case of disproportionate assets against Fateh Singh Meena, the Executive Officer of Paota-Pragpura Municipality, and started investigation. Meena is accused of disproportionate assets to his name
रणथंभौर नेशनल पार्क में आज टाइगर ने 2 लोगों पर जानलेवा हमला किया।
सवाईमाधोपुर
रणथंबोर में सुपरवाइजर पर टाइगर का हमला
रणथंभौर नेशनल पार्क में आज टाइगर ने 2 लोगों पर जानलेवा हमला किया।
इस हमले में वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक सीताराम सैनी और 1 फॉरेस्ट गार्ड घायल हुए।
घटना खंडार क्षेत्र के कैलाशपुरी एनीकट के पास हुई, जहां टाइगर ने पहले सीताराम सैनी के पैर पर काटा और फिर उन्हें बचाने आए फॉरेस्ट गार्ड के मुंह पर झपट्टा मारा।
दोनों का अस्पताल में इलाज जारी।
*Sawai Madhopur*
*Tiger attacks supervisor in Ranthambore*
*A tiger attacked 2 people in Ranthambore National Park today.*
*Senior agriculture supervisor Sitaram Saini* and *1 forest guard were injured in this attack
रिटायर्ड एएसआई के बेटे की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को जैसलमेर से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को शुक्रवार को उस होटल में लाया गया जहां पूरी घटना हुई थी। जब आरोपियों को होटल में लाया गया, तो उनके पैरों में प्लास्टर बंधा था।
*पुलिस की कार्रवाई*
डीएसपी शहर विनय चौधरी ने बताया कि जैसलमेर से लाते समय गंगरार के पास तीनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की थी। इस दौरान एक आरोपी टॉयलेट का बहाना कर भागा, तो उसे पकड़ने के लिए दो पुलिसकर्मी पीछे भागे। इसी दौरान मौका पाकर दो अन्य आरोपी भी भागने लगे, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया।
*आरोपियों की गिरफ्तारी*
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में इलाज करवाया। फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
*हत्या का मामला*
रिटायर्ड एएसआई के बेटे की गोली मारकर हत्या करने का मामला चित्तौड़गढ़ में चर्चा का विषय बना। पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। अब पुलिस इस मामले में कर रहि आगे की जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की कर रहि तैयारी।
Chittorgarh
In the case of shooting and killing the son of a retired ASI, the police arrested 3 accused from Jaisalmer. The accused were brought to the hotel on Friday where the entire incident took place. When they reached there, they were taken to the hotel.