*सवाई माधोपुर में तहसील कार्यालय गंगापुर सिटी, के वरिष्ठ सहायक जय शर्मा व हरिप्रसाद उर्फ सोनू एडवोकेट 75,000/- रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ़्तार।*



*सवाई माधोपुर में तहसील कार्यालय गंगापुर सिटी, के वरिष्ठ सहायक जय शर्मा व हरिप्रसाद उर्फ सोनू एडवोकेट 75,000/- रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ़्तार।*

जयपुर, 23.06.2025। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी सवाई माधोपुर ईकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये श्री जय शर्मा, वरिष्ठ सहायक व हरिप्रसाद उर्फ सोनू एडवोकेट द्वारा परिवादी से गांव चूली में उसके द्वारा क्रय की कृषि भूमि की रजिस्ट्री करने की एवज में सोनू एडवोकेट ने परिवादी से तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारी व जय बाबू एवं स्वंय के लिये एक लाख रूपये रिश्वत राशि की मांग की गई।  जिसपर परिवादी  द्वारा  ब्यूरो ईकाई सवाई माधोपुर पर रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथो पकडवाने बाबत एक प्रार्थना पत्र पेश किया गया । जिस पर दिनांक 13.06.2025 को रिश्वत मांग का गोपनीय सत्यापन करवाया गया तो रिश्वत मांग सत्यापन में जय शर्मा वरिष्ठ सहायक ने सोनू उर्फ हरिप्रसाद एडवोकेट के मार्फत परिवादी राजू मैहरा से तहसीलदार व अन्य कर्मचारीयों के लिये एक लाख रूपये रिश्वत की मांग की, वहीं परिवादी के निवेदन करने पर 75,000/- रूपये लेने पर सहमत हुये। उक्त मांग के अनुसरण में रिश्वती राशि 75,000/- रूपये आज दिनांक 23.06.2025 को परिवादी से सोनू उर्फ हरिप्रसाद एडवोकेट ने पावर हाउस गंगापुर सिटी में प्राप्त करना एवं प्राप्त की गई 75,000 रुपये की राशि सोनू उर्फ हरिप्रसाद एडवोकेट की पहनी हुई शर्ट में रखी हुई बरामद होने पर आरोपी सोनू उर्फ हरिप्रसाद एडवोकेट को मौके पर एवं जय शर्मा वरिष्ठ सहायक को तहसील कार्यालय गंगापुर सिटी से रंगे हाथों गिरफ़्तार किया है। तहसीलदार व अन्य कर्मचारीयों की भूमिका भी संदिग्ध है, के सम्बन्ध में अनुसंधान किया जायेगा।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि एसीबी चौकी सवाई माधोपुर को एक शिकायत इस आशय कि मिली कि परिवादी से उसकी व उसके द्वारा खरीदी गयी कृर्षि भूमि की रजिस्ट्री करने की एवज में सोनू उर्फ हरिप्रसाद एडवोकेट के मार्फत जय शर्मा वरिष्ठ सहायक द्वारा 1 लाख रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर एसीबी भरतपुर रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री राजेश सिंह के सुपरविजन में श्री ज्ञान सिंह चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी सवाई माधोपुर द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये श्री जय शर्मा वरिष्ठ सहायक व हरिप्रसाद उर्फ सोनू को परिवादी से 75,000/- रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफतार किया गया है।

ए.सी.बी. की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमति स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ तथा अग्रिम कार्यवाही जारी है। ए.सी.बी. द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Advocate



*Senior Assistant Jai Sharma and Hariprasad alias Sonu Advocate of Tehsil Office Gangapur City, Sawai Madhopur Rs 75,000/-

प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

Comments

Leave a comment

More posts

Design a site like this with WordPress.com
Get started