Blog

  • *संसद भवन | वोट चोर गद्दी छोड़ अमित शाह और मोदी के लिए संसद में लगे नारे*

    संसद भवन | वोट चोर गद्दी छोड़ अमित शाह और मोदी के लिए संसद में लगे नारे #news #viral #modi #jaipurnews #latestnews #hindinews #youtubevideo #sansadbhavan #congress #chunavaayog #politics

  • *खैरथल/अलवरराजस्थान के खैरथल तिजारा जिले के किशनगढ़बास थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया। आदर्श कॉलोनी में एक घर की छत पर नीले ड्रम में एक युवक का शव मिला,*

    खैरथल/अलवर
    राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले के किशनगढ़बास थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया।
    आदर्श कॉलोनी में एक घर की छत पर नीले ड्रम में एक युवक का शव मिला, जिसे गलाने के लिए नमक डाला गया।
    मृतक की पहचान हंसराज उर्फ सूरज के रूप में हुई, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और किशनगढ़बास में ईंट भट्टे पर काम करता था।

    *घटना की मुख्य बातें:*

    *मृतक की पहचान*: हंसराज उर्फ सूरज, उत्तर प्रदेश का रहने वाला
    *शव की स्थिति*: नीले ड्रम में शव मिला, जिसे गलाने के लिए नमक डाला गया था
    *लापता व्यक्ति*: मृतक की पत्नी सुनीता और तीन बच्चे, साथ ही मकान मालिक का बेटा जितेंद्र भी लापता
    *पुलिस कार्रवाई*: पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर और लापता लोगों की तलाश की जा रही है

    *पुलिस की जांच:*

    *किशनगढ़बास* डीएसपी राजेंद्र सिंह निर्वाण ने बताया कि हत्या और उससे जुड़े कारणों की तहकीकात की जा रही है

    Khairthal/Alwar

    A sensational case came to light in Kishangarhbas police station area of Khairthal Tijara district of Rajasthan.

    The body of a young man was found in a blue drum on the roof of a house in Adarsh Colony, which was filled with salt to dissolve it.

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 773737641

  • *जयपुर में आरोपी श्री नारायण वर्मा निरीक्षक उप रजिस्ट्रार शहर सहकारी समिति, मिनी सचिवालय जयपुर को 2,75,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार।*

    *जयपुर में आरोपी श्री नारायण वर्मा निरीक्षक उप रजिस्ट्रार शहर सहकारी समिति, मिनी सचिवालय जयपुर को 2,75,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार।*

    जयपुर दिनांक 14.08.2025। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी जयपुर नगर चतुर्थ जयपुर ईकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये आरोपी श्री नारायण वर्मा निरीक्षक उप रजिस्ट्रार शहर सहकारी समितियों,  मिनी सचिवालय जयपुर को 2,75,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों हिरासत में लिया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के कार्यवाहक महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी जयपुर नगर चतुर्थ जयपुर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि श्री नारायण वर्मा निरीक्षक द्वारा परिवादी के दो आवासीय प्लॉट, श्रीनाथ एनक्लेव सैकण्ड ग्राम हरगुन की नांगल उर्फ चारणवाला डिग्गी रोड तहसील सांगानेर जयपुर जो हरिनगर गृह निर्माण सहकारी समितियों, जयपुर के द्वारा सृजित किये गये थे, जिनमें विवादित होने से स्टे प्राप्त करने की एवज में प्रति प्लॉट 2 लाख रूपये  (कुल 4 लाख रूपये) उप रजिस्ट्रार शहर के लिए व स्वयं के लिए 1 लाख रूपये की रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा था।  मांग सत्यापन के दौरान 74,000 रूपये प्राप्त करना व आज आरोपी द्वारा रिश्वत राशि लेने के दौरान परिवादी को ज्योति राव फूले चौराहा, स्वेज फार्म के पास लगभग 10 किलोमीटर गलियों में घुमाया गया फिर चौराहे से गुर्जर की थडी की ओर जाने वाले रास्ते में स्कुटी रोक कर 2,75,000 रूपये की रिश्वत राशि प्राप्त की गई।आरोपी से रिश्वत राशि 2,75,000 रूपये बरामद हो चुके है।

    एसीबी जयपुर रेंज के श्री आनन्द शर्मा,उप महानिरीक्षक द्वितीय के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी जयपुर नगर चतुर्थ के श्री ज्ञानप्रकाश नवल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में श्री गम्भीर सिंह पुलिस निरीक्षक एवं अन्य के ट्रैप कार्यवाही करते हुए आरोपी श्री नारायण वर्मा निरीक्षक उप रजिस्ट्रार शहर सहकारी समितियों मिनी सचिवालय जयपुर को 2,75,000 रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। अन्य की भूमिका के संबंध में पूछताछ जारी है।

    *Accused Shri Narayan Verma Inspector Deputy Registrar City Cooperative Society, Mini Secretariat Jaipur in Jaipur was given a bribe of Rs 2,75,000

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 773737641

  • *राजस्थान राजसमन्द में श्री जसराज,ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत कालेसरिया एवं श्री तोलाराम  हाल अंशकालिक चपरासी 15,000/- की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार।*



    *राजस्थान राजसमन्द में श्री जसराज,ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत कालेसरिया एवं श्री तोलाराम  हाल अंशकालिक चपरासी 15,000/- की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार।*

    जयपुर, दिनांक 12.08.2025। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी राजसमन्द द्वारा आज कार्यवाही करते हुये श्री जसराज हाल ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत कालेसरिया तहसील / पंचायत समिति देवगढ़, जिला राजसमंद, श्री तोलाराम हाल अंशकालिक चपरासी ग्राम पंचायत कालेसरिया, जिला राजसमंद को परिवादी के प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत मकान की बकाया किस्तें जमा करवाये जाने की एवज में 25,000/- रूपये रिश्वत राशि की मांग की गई। जिस पर दौराने ट्रैप कार्यवाही आरोपी श्री जसराज ग्राम विकास अधिकारी द्वारा आरोपी श्री तोलाराम नायक अंशकालिक चपरासी (प्राईवेट व्यक्ति) के मार्फत परिवादी से रिश्वत राशि 15,000 रूपये प्राप्त करते हुए दोनो आरोपीगण को पकडा गया।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी राजसमन्द को एक शिकायत इस आशय की मिली कि श्री जसराज हाल ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत कालेसरिया तहसील / पंचायत समिति देवगढ, जिला राजसमंद, श्री देवाराम हाल अंशकालिक चपरासी ग्राम पंचायत कालेसरिया, जिला राजसमंद द्वारा परिवादी के प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत मकान की बकाया किस्तें जमा करवाये जाने की एवज में 25,000/- रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा हैं।

    जिस पर एसीबी के श्री प्रहलादसिंह कृष्णीया उप महानिरीक्षक पुलिस भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उदयपुर रेंज उदयपुर के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी राजसमन्द के श्री हिम्मत चारण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आज मय टीम के अग्रिम ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी श्री जसराज हाल ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत कालेसरिया तहसील/पंचायत समिति देवगढ, जिला राजसमंद, श्री तोलाराम हाल अंशकालिक चपरासी ग्राम पंचायत कालेसरिया, जिला राजसमंद को रिश्वत राशि 15,000 रूपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

    आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।



    *In Rajsamand, Shri Jasraj, Village Development Officer, Gram Panchayat Kalesaria and Shri Tola Ram presently part time peon 15,000/-

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • *जयपुर में पुलिस थाना शास्त्री नगर (उत्तर) आयुक्तालय, जयपुर का कानिस्टेबल तथा न्यायालय अपर सिविल एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट कम सं. 11, जयपुर महानगर द्वितीय का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 400 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।*



    *जयपुर में पुलिस थाना शास्त्री नगर (उत्तर) आयुक्तालय, जयपुर का कानिस्टेबल तथा न्यायालय अपर सिविल एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट कम सं. 11, जयपुर महानगर द्वितीय का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 400 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।*

    जयपुर, 08.08.2025 ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. जयपुर नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये श्री दीपचन्द मीणा कानि. 7340 पुलिस थाना श्रेणी कर्मचारी शास्त्री नगर आयुक्तालय जयपुर एवं आरोपी श्री गुलाम साफवान चतुर्थ श्रेणी न्यायालय अपर सिविल एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट कम सं. 11, जयपुर महानगर द्वितीय को 400 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ए.सी.बी. जयपुर नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई को एक शिकायत इस आशय कि मिली कि श्री दीपचन्द मीणा कानि. 7340 पुलिस थाना शास्त्री नगर, आयुक्तालय जयपुर द्वारा परिवादी को मोचन आदेश (रिलिज ऑर्डर) देने की की ऐवज में 600 रूपये रिश्वत राशि की मांग की जाकर परिवादी को परेशान किया जा रहा है।

    जिस पर श्री आनन्द शर्मा, उप महानिरीक्षक पुलिस-द्वितीय के सुपरविजन में श्री भूपेन्द्र, अति. पुलिस अधीक्षक, ए.सी.बी. जयपुर नगर-प्रथम, जयपुर के नेतृत्व में आज मय श्री नीरज गुरनानी, उप अधीक्षक पुलिस एवं अन्य के ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपी श्री दीपचन्द मीणा कानि. 7340 पुलिस थाना शास्त्री नगर, आयुक्तालय जयपुर एवं आरोपी श्री गुलाम साफवान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी न्यायालय अपर सिविल एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट कम सं. 11. जयपुर महानगर द्वितीय को परिवादी से 400 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

    एसीबी में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

    कांस्टेबल
    चपरासी

    > In Jaipur, a constable of Police Station Shastri Nagar (North) Commissionerate, Jaipur and a fourth class employee of Court Additional Civil and Judicial Magistrate Com. No. 11, Jaipur Mahanagar II taking a bribe of Rs. 400

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • *राजसमन्द में हैड कांस्टेबल पुलिस थाना खमनोर जिला राजसमन्द को 20,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।*



    *राजसमन्द में हैड कांस्टेबल पुलिस थाना खमनोर जिला राजसमन्द को 20,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।*

    जयपुर, दिनांक 04.08.2025। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो इन्टेलीजेन्स युनिट उदयपुर ने कार्यवाही की है। इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये आरोपी श्री कृष्ण कुमार मीणा, उम्र 45 वर्ष, हाल हैडकानि नम्बर 447 पुलिस थाना खमनोर, जिला राजसमन्द को बीस हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव ने बताया की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो इन्टेलीजेन्स युनिट उदयपुर को एक शिकायत इस आशय की मिली की दिनांक 01.08.2025 को परिवादी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (इन्टेलीजेन्स यूनिट) उदयपुर में उपस्थित होकर स्वयं हस्तलिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की थी की मुझ प्रार्थी को पुलिस थाना खमनोर जिला राजसमन्द मे दर्ज प्रकरण  में लुट का आरोपी नहीं बनाने एवं मेरी जब्त शुदा कार को छोडने की एवज में थानाधिकारी खमनोर श्री शैतान सिंह नाथावत, का रीडर श्री कृष्णकुमार हैडकानि पुलिस थाना खमनोर 25,000/- रूपये की रिश्वत राशि की मांग कर रहे है, पूर्व में मुझसे डरा धमका कर 35,000/- रूपये वसूल चुके है। जिस पर दिनांक 01.08.2025 को रिश्वत राशि मांग सत्यापन किया गया तो आरोपी द्वारा थानाधिकारी के नाम से रिश्वत राशि मांगे जाने की पुष्ठि होने पर आज दिनांक 04.08.2025 को आरोपी श्री कृष्णकुमार हैडकानि को थानाधिकारी के नाम पर रिश्वत राशि 20,000/- रूपये लेते हुये रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया, थानाधिकारी खमनोर की भुमिका मामले में संदिग्ध होने पर पूछताछ जारी है।

    जिस पर श्री प्रहलाद सिंह कृष्णियां, उप महानिरीक्षक पुलिस, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों, उदयपुर रेन्ज, उदयपुर के सुपरवीजन में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो इन्टेलीजेन्स युनिट उदयपुर के नेतृत्व में आज मय डॉ. सोनू शेखावत पुलिस निरीक्षक द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी श्री कृष्ण कुमार मीणा को 20,000/रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्‌तार किया है।
    आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (यथा संशोधित 1988) के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

    आरोपी कांस्टेबल



    *Head Constable Police Station Khamnor District Rajsamand arrested red handed taking bribe of Rs 20,000 in Rajsamand.*

    JAIPUR

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • *बून्दी में कनिष्ठ लिपिक (रीडर) कार्यालय उपखण्ड अधिकारी लाखेरी जिला बून्दी एवं संविदाकर्मी कम्यूटर ऑपरेटर को 35,000/ रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्‌तार।*

    *बून्दी में कनिष्ठ लिपिक (रीडर) कार्यालय उपखण्ड अधिकारी लाखेरी जिला बून्दी एवं संविदाकर्मी कम्यूटर ऑपरेटर को 35,000/ रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्‌तार।*

    जयपुर, दिनाक 31.07.2025 गुरुवार।  ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी. बी. इकाई बून्दी द्वारा आज कार्यवाही करते हुए आरोपी कर्मवीर सिंह हाडा हाल कनिष्ठ लिपिक (रीडर) कार्यालय उपखण्ड अधिकारी लाखेरी जिला बून्दी को आरोपी शिव महेश योगी  हाल ब्रह्मपुरी कॉलोनी लाखेरी हाल संविदाकर्मी कम्प्यूटर ऑपरेटर कार्यालय उपखण्ड अधिकारी लाखेरी जिला बून्दी के माध्यम से परिवादी से भारतमाला सडक परियोजना में आवाप्तशुदा स्वयं की जमीन का मुआवजा प्राप्त करने हेतु दावा उपखण्ड कार्यालय लाखेरी में किया गया था, उक्त बाद का निर्णय परिवादी के पक्ष में करवाने की एवज में 35,000 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्‌तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी बून्दी को एक शिकायत इस आशय की मिली कि आरोपी कर्मवीर सिंह हाडा कनिष्ठ लिपिक (रीडर) कार्यालय उपखण्ड अधिकारी लाखेरी जिला बून्दी द्वारा परिवादी से भारतमाला सडक परियोजना में आवाप्तशुदा स्वयं की जमीन का मुआवजा प्राप्त करने हेतु दावा उपखण्ड कार्यालय लाखेरी में किया गया था, उक्त वाद का निर्णय परिवादी के पक्ष में करवाने की एवज में 50,000 हजार रिश्वत की मांग कर परिवादी को परेशान किया जा रहा था।

    जिस पर ए.सी.बी. कोटा रेंज के उप महानिरीक्षक श्री आनन्द शर्मा के सुपरवीजन में ए.सी.बी. बून्दी के अधिकारी श्री हरीश भारती, उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आज मय ट्रेप टीम श्री ज्ञानचन्द, उप अधीक्षक पुलिस, श्री इस्माईल अंसारी सहायक उप निरीक्षक एवं टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी को आरोपी शिव महेश योगी  हाल संविदाकर्मी कम्प्यूटर ऑपरेटर कार्यालय उपखण्ड अधिकारी लाखेरी जिला बून्दी के माध्यम से परिवादी से  35,000 हजार रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
    आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। ए.सी.बी. द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

    *Office of Director General Anti Corruption Bureau*

    *Junior Clerk (Reader) Office of Sub-Divisional Officer Lakheri District Bundi and contractual computer operator in Bundi will be paid Rs. 35,000/-

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • *डूंगरपुर में आरोपी श्री जीवण लाल हाल सहायक उप निरीक्षक पुलिस को 5,000/- रूपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों किया गिरफ्तार।*



    दिनांक 29.07.2025
    *डूंगरपुर में आरोपी श्री जीवण लाल हाल सहायक उप निरीक्षक पुलिस को 5,000/- रूपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों किया गिरफ्तार।*

    जयपुर, दिनांक 29.07.2025। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, डूंगरपुर द्वारा आज कार्यवाही करते हुय आरोपी श्री जीवण लाल सहायक उप निरीक्षक, पुलिस थाना चौरासी जिला डूंगरपुर को परिवादी  से 5,000/- रूपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों पकड़ा गया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी, डूंगरपुर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के भाई व भतीजे को पुलिस थाना चौरासी (झौंथरी) के श्री जीवण लाल सहायक उप निरीक्षक द्वारा थाने मे ले जाकर बन्द कर दिया गया। परिवादी द्वारा पुलिस थाना चौरासी पर जाकर श्री जीवनलाल सहायक उप निरीक्षक को उसके भाई  व भतीजे को बन्द क्यो किया है पुछा तो आरोपी ने कहाँ 4 महीने पहले एक अन्य व्यक्ति व भतीजे ने लाबासादोड में झगडा किया था। जिस पर परिवादी द्वारा अपने भाई  को छोडने का कहाँ तो आरोपी ने कहाँ की  को लाओ और शंकर को ले जाओ। जिस पर अन्य व्यक्ति को लाया व परिवादी के भाई  को छोडा गया परिवादी द्वारा अपने भतीजे व अन्य व्यक्ति को छोडने का कहाँ तो आरोपी द्वारा 10,000/- रूपये की रिश्वत राशि मागी गई। जिस पर दिनांक 26.07.2025 को नियमानुसार रिश्वत मांग सत्यापन रूबरू वार्ता करवाई गई। जिसमें आरोपी द्वारा परिवादी से 3000/- रूपये रिश्वत राशि ली गई व शेष 7000/- रूपये ग्रहण करने की सहमति देने की पुष्टि हुई।

    जिस पर ए.सी.बी. रेंज उदयपुर के श्री प्रहलाद सिंह कृष्णिया, उप महानिरीक्षक पुलिस के सुपरविजन में आज दिनांक 29.07.2025 को श्री राजेन्द्र सिंह, पुलिस निरीक्षक व अन्य के द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपी श्री जीवण लाल पटेल निवासी गांव कनबा पुलिस थाना बिछीवाडा जिला डूंगरपुर हाल सहायक उप निरीक्षक, पुलिस थाना चौरासी जिला डूंगरपुर को परिवादी से अपनी मांग अनुसार 5,000/-रूपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों पकड कर रिश्वत राशि बरामद की गई।
    आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है।

    *Office of Director General Anti Corruption Bureau, Rajasthan*

    Date 29.07.2025

    *In Dungarpur, the accused Shri Jeevan Lal, presently Assistant Sub Inspector of Police, took a bribe of Rs 5,000/-

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • *कोटा बैराज के 12 गेट खोले चंबल नदी उफान पर*



    *बैराज से भारी जल निकासी के बाद चंबल नदी उफान पर*

    *कोटा बैराज के 12 गेट खोलकर नदी में छोड़ा जा रहा करीब 3 लाख क्यूसेक पानी*

    *चंबल की छोटी पुलिया पानी में डूबी, निचली बस्तियों तक आने लगा पानी…..*

  • *कोटा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में घुसी मिनी बस, जिससे 4 लोगों की हुई मौत और 10 से ज्यादा लोग हुए घायल।*

    कोटा

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में घुसी मिनी बस, जिससे 4 लोगों की हुई मौत और 10 से ज्यादा लोग हुए घायल।

    हादसा सुबह करीब 5 बजे बूढ़ादीत इलाके में हुआ।

    मृतकों में 1 मां, उनके 2 जवान बेटे और दामाद शामिल हैं।

    सभी पीड़ित करौली के रहने वाले थे और इंदौर से एक सगाई फंक्शन से लौट रहे थे।

    सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    Kota

    A minibus collided with a truck on the Delhi-Mumbai Expressway, killing 4 people and injuring more than 10.
    संपादक अमज़द खान जयपुरन्यूज़ 7737376413

Design a site like this with WordPress.com
Get started