Blog

  • *जयपुर पंजाब गैंग द्वारा ब्रह्मपुरी इलाके में हथियार के दम पर हुई कार लूट की वारदात का खुलासा पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर उत्तर की त्वरित कार्यवाही*

    पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर उत्तर की त्वरित कार्यवाही

    सुबह ब्रह्मपुरी इलाके मे हथियार के दम पर हुई कार लूट का खुलासा

    पंजाब गैंग द्वारा की गई कार लूट की वारदात, महिला साथी को लिया हिरासत मे

    लूटी हुयी कार को लिया पुलिस ने कब्जे मे एंव कार मे पालतू कुते को भी ले गये थे साथ मे मुल्जिमान

    * अभियुक्तगण पुलिस नाकांबदी मे बचने के लिये महिला मित्र को रखते है साथ

    पुलिस आयुक्त श्री सचिन मितल आईपीएस ने बताया कि आज सुबह दिनांक 22.11.2025 को समय करीब 08.30 एएम पर सूचना मिली की सीतारामपुरी के पास एक कार चालक को हथियार दिखाकर कुछ लोग एक कार को लूटकर ले गये है। आदि सूचना पर श्रीमान पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री करण शर्मा आईपीएस के निर्देशन मे श्री नीरज पाठक आरपीएस अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम एंव श्री सुरेन्द्र सिंह राणावत सहायक पुलिस आयुक्त आमेर जयपुर उत्तर के सुपरविजन में श्री राजेश गौतम पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना ब्रह्मपुरी के नेतृत्व में टीम को वारदात को खुलासे एंव अभियुक्तगणो की तलाश मे घटना के सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी सहायता से

    लूटी गयी कार की लोकेशन दिल्ली रोड पर आमेर की तरफ आने पर थानाधिकारी ब्रह्मपुरी को मय टीम के रवाना किया गया जिस पर टीम द्वारा लगातार पीछा किया जाने पर दिल्ली रोड पर आने वाले समस्त थाने जयसिंहपुरा खोर, आमेर, चंदवाजी, मनोहरपुर, शाहपुरा, भाबरू व अन्य थानो पर नाकाबंदी हेतु मैसेज किया गया। जिस पर समस्त पुलिस थानो की टीम द्वारा उक्त लूटी हुयी कार की घेराबंदी की गई। पुलिस घेराबंदी को देखकर अभियुक्तगण शाहपुरा रीकरसरिया की तरफ भागे जहाँ अभियुक्तगण पुलिस टीम को पीछे देख वाहन को छोडकर भागे तब लूटे हुये वाहन को मौके से दस्तयाब किया गया एंव गैंग की महिला साथी को पुलिस टीम द्वारा रीको एरिया से डिटेन किया गया। साथी अभियुक्तगण रीको एरिया घने जंगल का फायदा उठाकर भाग गये वर्तमान मे अभियुक्तगण को नामजद कर एंव गिरफ्तारी हेतु स्पेशल टीम द्वारा तलाश किया जा रहा है। वारदात के सम्बन्ध मे पुलिस थाना ब्रह्मपुरी पर लूट व आर्म्स एक्ट मे प्रकरण पजीबद्ध कर अनुसंधान किया जा रहा है। दौराने पूछताछ मुल्जिमान के विरुद्ध आर्म्स एक्ट व लूट के प्रकरण दर्ज होना सामने पाया गया।

    Immediate action by Brahmapuri Police Station, Jaipur North

    A car robbery at gunpoint in the Brahmapuri area this morning was uncovered.

    A car robbery committed by a Punjab gang, a female accomplice taken into custody.

    The robbery

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • जयपुर जयसिहंपुरा खोर थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही शातिर चैन स्नैचर व नकबजन चढे पुलिस के हत्थे चोरी की 02 मोटर साईकिल सहित दो आरोपी गिरफ्तार |

    जयपुर जयसिहंपुरा खोर थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाहीशातिर चैन स्नैचर व नकबजन चढे पुलिस के हत्थे चोरी की 02 मोटर साईकिल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

    गिरफ्तारशुदा आरोपी सोहेल उर्फ कालू के खिलाफ चोरी, नकबजनी, लूट व अवैध हथियार रखने सहित अलग-अलग थानो में हो रखे एक दर्जन से अधिक मुकदमें

    श्री करण शर्मा, पुलिस उपायुक्त, जयपुर (उत्तर) ने बताया कि पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर क्षेत्र में बढती हुई चोरी, नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु यानाधिकारी थाना जयसिंहपुरा खोर को रात्रि गश्त व निगरानी बढाने का निर्देश दिया गया था। जिस पर थाना जयसिंहपुरा खोर जयपुर द्वारा कार्यवाही करते हुए दो शातिर मोटर साईकिल चोरी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी 02 मोटर साईकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है।

    पुलिस उपायुक्त, जयपुर उत्तर ने बताया कि जयपुर शहर में नशा करके चोरी/नकबजनी/लूट की दिन-प्रतिदिन बढती हुई पर वारदातों को मध्य नजर रखते हुए अति. पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम नीरज पाठक के नेतृत्व में सहायक पुलिस आयुक्त, आमेर श्री सुरेन्द्र सिंह राणावत के सुपरविजन में थानाधिकारी श्री राजेश कुमार पु.नि. के नेतृत्व में थाना जयसिंहपुरा चोर से अलग-अलग टीमें गठित की जाकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। थानाधिकारी याना जयसिंहपुरा खोर एवं उनकी टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दो शातिर बोरो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 चोरी की मोटर साईकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तारशुदा आरोपियों में से बारोपी सोहेल उर्फ कालू के खिलाफ जयपुर शहर के अलग-अलग बानो में चोरी, नकबजनी, लूट, अवैध हथियार के करीब एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हो रखे है। आज से करीब 04 महिने पहले आरोपी अपने साथी के साथ बजमेर जिले के मदनगंज थाने में भी चोरी की मोटर साईकिल से एक राह चलते हुए व्यक्ति की चैन तोडकर फरार हो गया था, जिसमें भी आरोपी सोहेल उर्फ कालू बठिंड चल रहा है। गिरफ्तारशुदा आरोपी सोहेल उर्फ कालू नशे का आदि है जो मोटर साईकिल चोरी करके नकबजनी/चोरी व लूट जैसी घटनाएं कारित करके फरार हो जाता है। गिरफ्तारशुदा आरोपियों से गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है जिनसे ओर भी कई वारदातें खुलने की संभावना है।

    गिरफ्तार अभियुक्त

    1. शोहेल उर्फ कालू पुत्र स्व. श्री शकील जाति पठान मुसलमान उम्र 23 साल निवासी टीबा पुर्वियान मीठी कोठी का रास्ता रामगंज पुलिस थाना रामगंज हाल किरायेदार पतंग बालो की गली हांडीपुरा पुलिस थाना रामगंज जयपुर

    2.. इमरान उर्फ एककिलो पुत्र वी अनवार कुरैषी जाति कुरैषी मुसलमान उम्र 20 साल निवासी मौहल्ला कुरेषियान लालबन्द चौराह पुलिस थाना उच्चड फिरोजाबाद यूपी हाल किरायेदार पतंग बालो की गली हांडीपुरा पुलिस थाना रामगंज जयपुर

    फोटो अभियुक्त

    आरोपी

    Jaipur Major action by the Jaisinghpura khor police station

    A notorious chain snatcher and a burglar were arrested by the police.

    Two accused were arrested along with two stolen motorcycles.

    The arrested accused is Sohail.

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • *जयपुर पुलिस थाना गांधीनगर, की उप निरीक्षक पुलिस को 1,25,000/- रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार*

    पुलिस थाना गांधीनगर, आयुक्तालय जयपुर पूर्व, की उप निरीक्षक पुलिस को 1,25,000/- रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

    जयपुर, दिनांक 19.11.2025। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी जयपुर नगर तृतीय जयपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये आरोपीया श्रीमती राजकुमारी जुनेजा निवासी , बृजपुरी, प्रतापनगर,जयपुर हाल उपनिरीक्षक, पुलिस थाना गांधीनगर, जयपुर पूर्व, आयुक्तालय जयपुर को 1,25,000/- रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों डिटेन किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए. सी.बी. चौकी जयपुर नगर तृतीय जयपुर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के खिलाफ पुलिस थाना गांधीनगर, आयुक्तालय जयपुर पूर्व में दर्ज प्रकरण संख्या 380/2024 अन्तर्गत धारा 420, 406, 467, 468, 471 आईपीसी में दर्ज है, उक्त प्रकरण में परिवादी के खिलाफ कोई कार्यवाही नही करने एवं मुकदमें में एफआर लगाने की ऐवज में 2 लाख रूपये की रिश्वत राशि की मांग कर आज दिनांक 19.11.2025 को 1,25,000/- रूपये लेते हुऐ रंगे हाथो गिरफ्तार कर उप निरीक्षक राजकुमारी जुनेजा से रिश्वत राशि बरामद की गई।

    जिस पर एसीबी उप महानिरीक्षक द्वितीय जयपुर श्री आनन्द शर्मा के सुपरवीजन में ए.सी.बी. जयपुर नगर तृतीय जयपुर के श्री सुरेश कुमार स्वामी, पुलिस उप अधीक्षक के नेतृत्व में श्री नाथू लाल बंशीवाल पुलिस निरीक्षक एवं अन्य के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपीया श्रीमती राजकुमारी जुनेजा, उपनिरीक्षक, पुलिस थाना गांधीनगर, आयुक्तालय जयपुर पूर्व को 1,25,000/- रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों डिटेन किया है।

    एसीबी  की अतिरिक्त महानिदेशक, श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव  के सुपरवीजन में आरोपीया श्रीमती राजकुमारी जुनेजा से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

    राजकुमारी जुनेजा

    *Office of the Director General of the Anti-Corruption Bureau, Rajasthan*

    A Sub-Inspector of Police from Gandhinagar Police Station, Commissionerate Jaipur East, was caught red-handed accepting a bribe of ₹1,25,000.

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • पुलिस थाना बुहाना जिला झुंझुनूं में हैड कानिस्टेबल को 20,000 रूपये रिश्वत राशि लेते हुये गिरफ्तार।

    पुलिस थाना बुहाना जिला झुंझुनूं में हैड कानिस्टेबल को 20,000 रूपये रिश्वत राशि लेते हुये गिरफ्तार |
    जयपुर, 15.11.2025। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी झुंझुनूं इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये आरोपिया श्रीमती संतोष हैड कानि० न० 2549, पुलिस थाना बुहाना जिला झुंझुनूं को 20,000/- रूपये रिश्वत राशि लेते हुये पकड़ा है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी झुंझुनूं को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी व उसके भाई व चाचा के विरुद्ध पुलिस थाना बुहाना में आपसी विवाद का प्रकरण  दर्ज है जिसका अनुसंधान श्रीमती संतोष हैड कानि० न० 2549 द्वारा किया जा रहा था। आरोपिया श्रीमती संतोष हैड कानि ने परिवादी व उसके भाई का नाम हटाने व परिवादी के भाई को बन्द नही करने की एवज में 30,000 रुपये रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है। प्राप्त शिकायत पर गोपनीय रिश्वत मांग सत्यापन के दौरान आरोपिया श्रीमती संतोष हैड कानि ने परिवादी से दिनांक 10/11/2025 को 3000 रुपये, दिनांक 14.11.2025 को 7000 रुपये ले लिये। रिश्वत मांग के अनुशरण में आज दिनांक 15.11.2025 को ट्रेप कार्यवाही का आयोजन किया गया जिसमें अरोपिया श्रीमती संतोष हैड कानि ने परिवादी से 20,000 रुपये रिश्वत राशि प्राप्त कर अपनी पहनी हुई स्वेटर की दाहिनी जेब में रख लिये जहां से रिश्वत राशि 20,000 रुपये बरामद हो चुकी है। मौके पर अग्रीम कार्यवाही जारी है।

    जिस पर ए.सी.ची. जयपुर रेंज के श्री राजेश सिंह, उप महानिरीक्षक पुलिस के सुपरवीजन में ए.सी.बी. झुंझुनूं के श्री शब्बीर खान, उप अधीक्षक पुलिस मय टीम के ट्रेप कार्यवाही जारी है।

    ए.सी.बी. की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।


    > A head constable at Buhana Police Station, Jhunjhunu district, was caught accepting a bribe of ₹20,000.

    Jaipur, 15.11.2019

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • *जयपुर पुलिस थाना ब्रह्मपुरी की कार्यवाही भीड भाड व ट्रैफिक बत्ती पर कार से चालक का ध्यान भटकाकर शीशे को नीचे करवाकर मोबाईल आदि की लूट करने वाली अन्तर्राजीय टक-टक गैंग का किया पर्दाफाश सरगना साहित तीन गिरफ्तार*

    जयपुर पुलिस थाना ब्रह्मपुरी की कार्यवाही
    भीड भाड व ट्रैफिक बत्ती पर कार से चालक का ध्यान भटकाकर शीशे को नीचे करवाकर मोबाईल आदि की लूट करने वाली अन्तर्राजीय टक-टक गैंग का किया पर्दाफाश सरगना साहित तीन गिरफ्तार

    गैंग का अन्तर्राजीय मुख्य सरगना शाहनवाज निवासी मेरठ उत्तरप्रदेश सहित 3 गिरफ्तार

    जयपुर शहर मे विभिन्न स्थानो पर करीब एक दर्जन वारदातो का खुलासा

    करीब 200-250 सीसीटीवी कैमरा फुटेज देखकर व तकनीकी सहायता से किया गैंग का पर्दाफाश

    मुल्जिमान के कब्जे से लूटा गया आईफोन व वारदात मे प्रयुक्त एक BALENO कार एंव दो मोटरसाईकिल बरामद

    मुख्य सरगना ने पूछताछ मे जयपुर व दिल्ली, गुडगांव, नोएडा मे हजारो वारदातो को किया कबूल

    पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री करन शर्मा आईपीएस

    ने बताया कि दिनांक 28.10.2025 को परिवादी द्वारा पुलिस थाना ब्रह्मपुरी पर रिपोर्ट पेश की कि मैं दिनांक 27.10.2025 को सायं कार्यालय से मेरे निवास स्थान जा रहा था। जैसे ही में जलमहल के थोडा सा आगे पहुंचा तो मेरी गाडी एक व्यक्ति ने रूकवाई, जिसने शीशे को ज़ोर से मारा तो मेरे द्वारा कण्डक्टर साईड का शीशा – खोलकर उससे बात की गई इतने में की किसी दूसरे व्यक्ति ने मेरे ड्राईवर साईड़ में जोर से मारा और उसने मुझ पर आक्रमण करने की मुद्रा में शीशा खुलवाने कीकोशिश की तो मैंने थोडा शीशा खोलकर उससे पूछा कि क्या बात है तो इस दौराने कण्डक्टर साईड पर जो लडका पहले आया था उसने सीट से मोबाईल उठा लिया और दोनों भाग निकले। मैंने गाडी साईड में लगाई तब तक वे दोनों भाग चुके थे गठन पुलिस टीम का विवरणः- जयपुर शहर में हो रही उक्त तरीके की वारदातो श्रीमान पुलिस आयुक्त श्री सचिन मितल आई.पी.एस. एंव श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध जयपुर शहर श्री मनीष अग्रवाल आई.पी.एस द्वारा गम्भीरता से लिये हुये उक्त वारदात का खुलासा करने के लिये श्री दुर्ग सिंह राजपुरोहित आरपीएस अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन मे एंव श्री सुरेन्द्र सिंह राणावत सहायक पुलिस आयुक्त आमेर जयपुर उत्तर के निर्देशन में श्री राजेश गौतम पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना ब्रह्मपुरी के नेतृत्व मे श्री जगदीश नारायण उ.नि., श्री मदनलाल सहायक उप निरीक्षक, श्री संजय जाखड हैड कानि.न. 921, कानि उमेशचन्द न. 4876, कानि श्री कानाराम न. 9033, कानि प्रदीप न. 9209, कानि नफेसिंह न. 6038 साईबर एक्सपर्ट टीम से श्री नन्छूराम कानि. 9260 द्वारा पुलिस थाना ट्रासपोर्ट नगर जिला मेरठ युपी से कानि श्री कपिल वर्मा न. 1383, कानि श्री अमित चौहान न. 709 की सहायता से मुल्जिमान को दस्तयाब किया गया। गठित टीम द्वारा जयपुर शहर के करीब 200-250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर व तकनीकी सहायता व मुखबीरी तंत्र का उपयोग कर अभियुक्त के आने व जाने का रूट चार्ट तैयार किया जाकर अभियुक्तगण का लगातार पीछा कर दस्तयाब किया गया है।

    नाम पता गिरफ्तारशुदा मुल्जिमान-

    1. शाहनवाज पुत्र श्री सरवर जाति कुरैशी मुसलमान उम्र 34 साल निवासी मकान 208 व 206 मौहल्ला मकबरा डिग्गी, अल्ताफ का चौक, पुलिस थाना रेल्वे रोड जिला मेरठ युपी

    2. शाहरूख उर्फ मामा पुत्र श्री अतीक कुरैशी जाति कुरैशी उम्र 22 साल निवासी मकान न. ए-19, शान्ति कालोनी, आगरा रोड पुलिस थाना ट्रासपोर्ट नगर जयपुर

    3. शोएब कुरैशी पुत्र श्री मोहम्मद युसुफ कुरैशी जाति मुसलमान उम्र 26 साल निवासी मकान न. बी-75, शान्ति कालोनी, घाट की गुणी आगरा रोड पलिस थाना ट्रासपोर्ट नगर जयपुर

    मुल्जिमान से बरामद माल का विवरणः- मुल्जिमान के कब्जे से मुकद

    2/3

    माल मशरूका एक मोबाईल आईफोन व वारदात मे परिवहन में प्रयुक्त एक बलेनो कार एंव दो मोटरसाईकिल बरामद की गई है। मुल्जिमान वर्तमान पर पुलिस रिमाण्ड पर चल रहे है जिनसे गैंग के अन्य सदस्यो की जानकारी व अन्य मोबाईल आदि की बरामदगी के प्रयास जारी है। Γ

    वारदात करने का तरीकाः- मुल्जिमान से अनुसंधान से सामने आया कि गैंग का मुख्य सरगना शाहनवाज जो कि मेरठ युपी का रहने वाला है। गैंग का मुख्य सरगना अपने अन्य साथियो के साथ मेरठ से जयपुर आता है। जयपुर आने के पश्चात गैंग का सरगना अपने अन्य साथीगण शोएब कुरैशी व शाहरूख उर्फ मामा से सम्पर्क करता है तथा उक्त दोनो साथीगण मोटरसाईकिल से आगे आगे चलते है तथा इनके पीछे पीछे मुख्य सरगना शाहनवाज अपने अन्य साथियो के साथ चलता है। शोएब कुरैशी व शाहरूख उर्फ मामा मोटरसाईकिल से आगे आगे चलकर भीड भाड व जाम लगने वाली ट्रैफिक बत्ती चिन्हित करवाते है जिसके पश्चात टक टक गैंग का सरगना शाहनवाज अपने साथियो के साथ मिलकर कार चालक का ध्यान भटकाकर गाडी मे रखे हुये मोबाईल आदि निकाल कर भाग जाते है। मुल्जिमान से अनुसंधान पर सामने आया कि मुल्जिमान द्वारा जयपुर शहर मे सांगानेरी गेट, न्यू गेट, जे.एल.एन मार्ग, बडी चौपड, छोटी चौपड, अजमेरी पुलिया, ट्रासपोर्ट नगर आदि स्थानो से उक्त तरीके की वारदात को अंजाम देकर आईफोन, वन प्लस, ओप्पो कम्पनी के मोबाईल चोरी करना बताया है। मुल्जिमान ने पूछताछ मे जयपुर शहर के अलावा गाजियाबाद, दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, नोएडा, गुडगांव मे भी उक्त तरीके की वारदात को अंजाम देना बताया है। मुल्जिमान लुटे गये मोबाईल फोन को मेरठ मे ही चोर हाट बाजार मे औने पौने दामो मे बैचान करना बताया है।

    फोटो गिरफ्तारशुदा मुल्जिमान

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • *जयपुर ऑल इंडिया मिल्ली कौंसिल राजस्थान की मीटिंग – मुसलमानों में तालीमी, सियासी और समाजी बेदारी पर विचार-विमर्श*

    ऑल इंडिया मिल्ली कौंसिल राजस्थान की मीटिंग – मुसलमानों में तालीमी, सियासी और समाजी बेदारी पर विचार-विमर्श किया गया।
    जयपुर ,9 नवंबर।मुस्लिम मुसाफ़िर खाना जयपुर में ऑल इंडिया मिल्ली कौंसिल राजस्थान की एक अहम मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें राजस्थान के विभिन्न ज़िलों से आये साथियों ने मुल्क के मौजूदा हालात पर विचार-विमर्श किया।
    बैठक में तालीमी बेदारी (शैक्षिक जागरूकता) के साथ-साथ सियासी (राजनीतिक) और समाजी बेदारी (सामाजिक चेतना) की ज़रूरत पर गहन चर्चा हुई। उपस्थित सदस्यों ने इस बात पर चिंता जताई कि राजस्थान में लगभग 10% मुस्लिम आबादी होने के बावजूद अन्य राज्यों की तुलना में यहां के मुसलमानों में बेदारी की कमी पाई जाती है। इस कमी को दूर करने के लिए मिल्ली कौंसिल राजस्थान ने निर्णय लिया कि आने वाले दिनों में हर ज़िले में दौरे किए जाएंगे ताकि मिल्लत में जागरूकता पैदा की जा सके।
    वर्तमान समय में दो प्रमुख विषयों पर कार्य करने का प्रस्ताव पारित हुआ:वोटर लिस्ट में संशोधन  ताकि हर योग्य मुस्लिम मतदाता का नाम सूची में दर्ज हो सके। वक़्फ़ जायदाद का पंजीकरण  उम्मीद पोर्टल पर सभी वक़्फ़ संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित किया जाए।
    इन दोनों कार्यों को प्रत्येक ज़िले में अमल में लाने के लिए मिल्ली कौंसिल राजस्थान निकट भविष्य में जिला-स्तरीय दौरे करेगी।

    Meeting of All India Milli Council Rajasthan – Educational, political and social awakening among Muslims was discussed.
    Jaipur, November 9. A meeting of All India Milli Council Rajasthan was held at Muslim Musafir Khana, Jaipur.

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • *आरोपी दलाल अकरम हुसैन को केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो भवानीमंडी के इंस्पेक्टर हितेश कुमार के लिए 20 हजार रूपये भारतीय मुद्रा एंव डमी नोट रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार*

    आरोपी दलाल अकरम हुसैन को केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो भवानीमंडी के इंस्पेक्टर हितेश कुमार के लिए 20 हजार रूपये भारतीय मुद्रा एंव डमी नोट रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

    जयपुर, 09 नवम्बर 2025 रविवार। एसीबी मुख्यालय, जयपुर के निर्देश पर कोटा एसीबी स्पेशल यूनिट द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी दलाल अकरम हुसैन को केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो इंस्पेक्टर भवानीमंडी हितेश कुमार के लिए 20 हजार रूपये भारतीय मुद्रा एवं डमी नोट रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री गोविन्द गुप्ता ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कोटा स्पेशल यूनिट को परिवादी ने एक लिखित शिकायत इस आशय की पेश की, कि परिवादी के पिता को केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो भवानीमंडी के इंस्पेक्टर हितेश कुमार व एक व्यक्ति दिनांक 07.11.2028 को परिवादी के घर से उठाकर लेकर गये थे जिनके द्वारा परिवादी के पिता को झूठे मुकदमें में फसानें की धमकी देकर 3 लाख रूपये रिश्वत राशि की मांग की जा रही थी।

    जिस पर एसीबी रेंज कोटा के प्रभारी उप महानिरीक्षक श्री आनन्द शर्मा के सुपरविजन में एसीबी स्पेशल यूनिट के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकुल शर्मा द्वारा शिकायत का सत्यापन करवाया गया। परिवादी से दलाल अकरम हुसैन द्वारा 3 लाख रूपये की मांग किया जाना सही पाया गया। बाद में सत्यापन ट्रेप कार्यवाही का आयोजन किया गया, ट्रेप कार्यवाही के दौराने आरोपी दलाल अकरम हुसैन को केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो भवानीमंडी के इंस्पेक्टर हितेश कुमार के लिए 20 हजार रूपये भारतीय मुद्रा एंव डमी नोट रिश्वत लेते रंगे हाथों डिटेन कर आरोपी को गिरफ्तार किया । आरोपी हितेश कुमार मौके से अंधेरे का लाभ लेकर फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।

    श्रीमति स्मिता श्रीवास्तव अति. महानिदेशक पुलिस, भ्रष्टचार निरोधक ब्यूरो राजस्थान जयपुर के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ व कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (यथा संशोधित 2018) के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।



    *Accused broker Akram Hussain was arrested by Inspector General of the Central Narcotics Bureau, Bhawanimandi.

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • *पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर उत्तर की कार्यवाही अपहरण कर लूट करने के तीन अभियुक्त बापर्दा गिरफ्तार*

    *पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर उत्तर की कार्यवाही
    अपहरण कर लूट करने के तीन अभियुक्त बापर्दा गिरफ्तार*

    परिवादी को सोशल मीडिया ऐप्प के जरिये बिजनेस करने का झांसा देकर की अपहरण व लूट की वारदात

    वारदात में प्रयुक्त एक स्वीफ्ट कार को भी किया जप्त

    पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री करन शर्मा आईपीएस ने बताया कि दिनांक 18.10.2025 को परिवादी श्री मुकेश कुमार वासवानी द्वारा पुलिस थाना ब्रह्मपुरी पर रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 17.10.2025 को सुबह सोशल मीडिया एप्प से एक अज्ञात लड़के से आनलाईन बात हुई। वहा उसने मुझे बिजनेस प्लान बताया और मिलने का बोला फिर वह टेलीग्राम से बात करने पर वह मिलने के लिए बोला जब मै उसके पास मिलने के लिये गया ता स्वीफ्ट कार मैं बिठाकर मुझे लेकर गया तथा थोडा आगे चलने पर उसके और साथी कार मैं बैठ गये तथा मेरे साथ मारपीट करने लग गये तथा मुझे लेकर दिल्ली बाईपास रोड पर चले गये वहाँ पर मेरे साथ मारपीट की तथा मेरे मोबाईल को छीनकर उससे आनलाईन रूपये निकाल लिये। रूपये निकालने के पश्चात मुझे दिल्ली बाईपास रोड पर पटककर चले गये।

    गठन पुलिस टीम का विवरणः- जयपुर शहर में उक्त अपहरण व लूट की वारदात को श्रीमान पुलिस आयुक्त श्री सचिन मितल आई.पी.एस. एंव श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध जयपुर शहर श्री मनीष अग्रवाल आई.पी.एस द्वारा गम्भीरता से लिये हुये उक्त वारदात का खुलासा करने के लिये श्री दुर्ग सिंह राजपुरोहित आरपीएस अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन मे एंव श्री भोपाल सिंह भाटी आरपीएस सहायक पुलिस आयुक्त आमेर जयपुर उत्तर के निर्देशन में श्री राजेश गौतम पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना ब्रह्मपुरी के नेतृत्व मे श्री जगदीश नारायण उप निरीक्षक, कानि उमेशचन्द न. 4876, कानि श्री कानाराम न. 9033, कानि लालसिंह न. 11689, कानि रतिराम न. 9200 कानि प्रदीप न. 9209, कानि नफेसिंह न. 6038 साईबर एक्सपर्ट टीम से श्री नन्छूराम कानि. 9260 की टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा तकनीकी सहायता व मुखबीरी तंत्र का उपयोग कर अभियुक्तगण का लगातार पीछा कर दस्तयाब किया गया है। अभियुक्तगण का एक साथी विकास मीणा फरार चल रहा है जिसकी तलाश की जा रही है। नाम पता गिरफ्तारशुदा मुल्जिमान-

    1. रामकल्याण गुर्जर पुत्र श्री मोतीलाल गुर्जर जाति गुर्जर उम्र 32 साल निवासी गांव मण्डालिया मैदा पुलिस थाना चाकसू जिला जयपुर दक्षिण हाल सर्वे न. 191, स्वर्ण जयन्ति पार्क के पीछे, किशनबाग पुलिस थाना भट्टा बस्ती जयपुर

    2. रविन्द्र नाथ उर्फ रवि पुत्र श्री महेश जाति जाटव उम्र 19 साल निवासी गांव खेडली अटकोली पुलिस थाना न्यू मण्डी तहसील हिण्डौन जिला करौली

    3. प्रवेश सिंह गुर्जर पुत्र श्री बहादुर सिंह जाति गुर्जर उम्र 20 निवासी मोहरपाल की ढाणी बनकी पुलिस थाना न्यू मण्डी तहसील हिण्डौन जिला करौली

    मुल्जिमान से बरामद माल का विवरणः मुल्जिमान के कब्जे से वारदात मे परिवहन मे प्रयुक्त एक स्वीफ्ट कार न. RJ-60-CE-7990 बरामद की गई है। मुल्जिमान से परिवादी के लूटे गये रूपये की बरामदगी के प्रयास जारी है। वारदात करने का तरीकाः- मुल्जिमान से अनुसंधान से सामने आया कि अभियुक्त रामकल्याण गुर्जर द्वारा अपने साथी मुल्जिमान रविकान्त गुर्जर उर्फ रवि व प्रवेश गुर्जर, विकास मीणा जो विवेक विहार सोडाला मे पीजी मे रहकर आनलाईन टैक्सी गाडी चलाने का काम करते है। मुल्जिम रामकल्याण गुर्जर अपने साथीगण मुल्जिमान रविकान्त गुर्जर उर्फ रवि, प्रवेश सिंह गुर्जर, विकास मीणा अपने महंगे शौक पुरा करने के लिये आपस मे योजना बनाकर अपहरण कर लूट करने की योजना बनायी तथा योजना के अनुसार ही परिवादी को व्यापार करने का झांसा देकर मिलने के लिये जलमहल बुला लिया। परिवादी मुल्जिमान से मिलने के लिये गया तो कूकस आमेर मे साईट दिखाने का झांसा देकर गाडी मे बिठा लिया तथा मारपीट करते हुये परिवादी के मोबाईल फोन को छीनकर मोबाईल के पासवर्ड मांगकर परिवादी के बैंक खाते से करीब 51 हजार रूपये आनलाईन रूपये निकाल लिये तथा रूपये निकालने के पश्चात परिवादी को दिल्ली हाईवे दौलतपुरा टोल के पास पटककर फरार हो गये।

    गिरफ़्तार आरोपी

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • *होमगार्ड पुलिस लाइन, जयपुर में पदस्थ कम्पनी कमांडर चन्द्रशेखर शर्मा को  4000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया*

    *होमगार्ड पुलिस लाइन, जयपुर में पदस्थ कम्पनी कमांडर चन्द्रशेखर शर्मा को  4000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया*


    जयपुर,दिनांक: 30 अक्टूबर, 2025। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राजस्थान की  एस. आई. यू इकाई द्वारा आज एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए होमगार्ड पुलिस लाइन, जयपुर में पदस्थ कम्पनी कमांडर चन्द्रशेखर शर्मा को  चार हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री गोविंद गुप्ता ने बताया की परिवादी, जो स्वयं एक होमगार्ड हैं, ने एक शिकायत दी थी कि आरोपी कम्पनी कमांडर चन्द्रशेखर शर्मा उसकी ड्यूटी लगाने के एवज में 5, 000 रुपये की रिश्वत की मांग कर परेशान कर रहा है। शिकायत के सत्यापन के पश्चात ब्यूरो की टीम द्वारा ट्रैप कार्रवाई आयोजित की गई, जिसके दौरान आरोपी अधिकारी को 4,000 रुपये की रिश्वत राशि स्वीकार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

    जिस पर जयपुर रेंज के उप महानिरीक्षक, श्री अनिल क़याल के सुपरविजिन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एस.आई.डब्ल्यू. इकाई, श्री संदीप सारस्वत के नेतृत्व में  पुलिस उप अधीक्षक श्री सुरेन्द्र पंचोली एवं टीम द्वारा के ट्रैप कार्यवाई जारी हैं।

    ए.सी.बी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम,  के प्रावधानों के अंतर्गत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही जारी है।



    *Company Commander Chandrashekhar Sharma, posted at the Home Guard Police Lines, Jaipur, was caught accepting a bribe of Rs 4,000.

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 773737641

  • बॉलीवुड मेगा स्टार सलमान खान को पाकिस्तान ने *’आतंकी’* घोषित किया !!

    सलमान खान को पाकिस्तान ने *’आतंकी’* घोषित किया !!

    *बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एक अंतरराष्ट्रीय विवाद के केंद्र में आ गए हैं..!*

    १. शहबाज सरकार ने इस बयान को गंभीरता से लेते हुए सलमान खान को ‘आतंकवादी’ घोषित कर दिया है।

    २. पाकिस्तान के गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक…

    *सलमान खान को एंटी-टेररिज्म एक्ट के तहत ‘फोर्थ सेड्यूल’ में डाल दिया गया है।*

    Pakistan declares Salman Khan a *’terrorist’*!!

    Bollywood actor Salman Khan has found himself at the center of an international controversy.

    1. The Shahbaz government took this statement seriously and declared Salman Khan a ‘terrorist’.

    संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

Design a site like this with WordPress.com
Get started