Blog

  • *बांसवाडा में हैड कान्स्टेबल व कान्स्टेबल 2,000/- रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।*

    *बांसवाडा में हैड कान्स्टेबल व कान्स्टेबल 2,000/- रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।*

    आज दिनांक 31.01.2026। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. कार्यालय भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बांसवाडा इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये श्री सुरेन्द्र सिहं, हैड कान्स्टेबल नं 664 व श्री जयपाल सिंह कानि – 878 पुलिस चौकी छोटी सरवा, पुलिस थाना पाटन जिला बांसवाडा को 2000 रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की एसीबी बांसवाडा चौकी को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के परिचित का अन्य लोगो के साथ विवाद हुआ था उस विवाद में परिवादी के प्राईवेट वाहन को नुकसान पहुंचाया गया था उक्त वाहन पुलिस थाना पाटन में रखा गया था परिवादी के परिचित की रिपोर्ट पर पुलिस थाना पाटन में एफआईआर दर्ज होने पर प्रकरण की जांच श्री सुरेन्द्र सिंह हैड कानि पुलिस चौकी छोटी सरवा पुलिस थाना पाटन जिला बांसवाडा के जिम्मे हुआ था पुलिस चौकी छोटी सरवा के हैड कानि द्वारा परिवादी को उसके वाहन के नुकसान की उचित राशि दिलाने एवं वाहन परिवादी को सुपूर्द करने की फाईल तैयार करने हेतु अपने मुंशी श्री जयपाल सिंह कानि. के लिए रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा था।
    जिस पर दिनांक 30.01.2026 को रिश्वत राशि मांग सत्यापन कराया गया जिसमें आरोपी श्री सुरेन्द्र सिंह हैड कानि द्वारा अपनी चौकी के कान्स्टेबल श्री जयपाल सिंह के लिए रिश्वत राशि की मांग की गई। रिश्वत मांग सत्यापन के दौरान श्री जयपाल सिंह कानि द्वारा भी अपनी सहमती व्यक्त की गई।

    जिस पर एसीबी के उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरवीजन में ए.सी.बी. बांसवाडा ऋषिकेश मीना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आज मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी श्री जयपाल सिह कानि को रिश्वत राशि 2,000/- रूपये लेते हुए रंगे हाथो पकडा गया। श्री सुरेन्द्र सिंह हैड कानि भी मौके पर उपस्थित थे उक्त प्रकरण की जांच श्री सुरेन्द्र सिह हैड कानि के जिम्मे होने पर हैड कानि की उक्त रिश्वत मांग एवं लेन-देन के मामले में संलिप्तता होने से बाद पूछाताछ कर हैड कानि को भी डिटेन कर लिया गया है।

    एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस श्री राजेश सिंह के सुपरवीजन में आरोपीगण से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। आरोपी श्री सुरेन्द्र सिंह हैड कानि व श्री जयपाल सिंह कानि पुलिस चौकी छोटी सरवा पुलिस थाना पाटन जिला बांसवाडा निवास की भी तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्ग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

    कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल



    > A head constable and a constable were arrested red-handed in Banswara while accepting a bribe of ₹2,000.

    Today, January 31, 2020

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • *बीकानेर में नर्सिंग ऑफिसर रेखा पन्द्रह सौ रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।*

    बीकानेर में नर्सिंग ऑफिसर रेखा पन्द्रह सौ रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।

    जयपुर, 30, जनवरी 2026।  ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. बीकानेर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये श्रीमती रेखा नर्सिंग ऑफिसर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, तौलियासर तहसील श्रीडूंगरगढ़ जिला बीकानेर को पन्द्रह सौ रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ए. सी.बी. बीकानेर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादिया का ममता कार्ड बनवाने व पूर्व डिलीवरी का डिस्चार्ज सर्टिफिकेट ऑनलाईन करने की ऐवज में श्रीमती रेखा नर्सिंग ऑफिसर पन्द्रह सौ रूपये रिश्वत की मांग कर रही है।

    जिस पर एसीबी बीकानेर रेन्ज के श्री भुवन भुषण यादव उप महानिरीक्षक पुलिस के सुपरवीजन में ए.सी.बी. बीकानेर श्री विनोद कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में श्री जयकुमार पुलिस निरीक्षक मय ट्रेप दल के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपिया श्रीमती रेखा नर्सिंग ऑफिसर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तौलियासर तहसील श्रीडूंगरगढ़ जिला बीकानेर को पन्द्रह सौ रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

    एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस श्री राजेश सिंह के सुपरवीजन में आरोपिया से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।



    > Nursing officer arrested red-handed in Bikaner while accepting a bribe of fifteen hundred rupees.

    Jaipur, January 30, 2026. ACB Chief

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज

    संपादक अमजद खान
  • *डूंगरपुर के पुलिस थाना दोवडा   के कॉनिस्टेबल व हैड कॉनिस्टेबल 1,50,000/- रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार।*



    *डूंगरपुर के पुलिस थाना दोवडा   के कॉनिस्टेबल व हैड कॉनिस्टेबल 1,50,000/- रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार।*

    जयपुर, दिनांक 28.01.2026। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. कार्यालय भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों डूंगरपुर इकाई द्वारा कार्यवाही करते हुये श्री प्रकाश चन्द्र पटेल, कानि. व श्री अशोक कुमार पाटीदार, हैड कानि. को 1,50,000/- रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी. डूंगरपुर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी  दिनांक 18.01.2026 को इण्डियन पेट्रोल पम्प के पास नयागांव मे खडा था। परिवादी ने बताया की वहां  पुलिस की एक गाडी आकर मेरे पास रूकी और उसमे बैठे हुये पुलिसवाले ने मुझसे पूछा की निलेश पिता केवजी पाटीदार निवासी नयागांव का घर किधर है तो मैंने कहाँ की मुझे निलेश के घर का पता नही है। फिर मुझे पुलिसवाले ने मेरा नाम पूछा फिर पुलिसवाले ने मुझ से कहा की तेरा मोबाईल मुझे दे, उसने मेरा मोबाईल खोलकर देखा और मुझे कहा की तु भी लोकेन्टो खेलकर लोगो के साथ ठगी करता है। तेरे मोबाईल में बहुत सारे लेन-देन हो रखे है। यह कहते हुये मुझे पुलिसवाले ने पुलिस की गाडी में बैठाकर वहा से पुलिस थाना दोवडा की तरफ रवाना हुये। रास्ते मे पुलिसवाले ने मुझे बताया की मेरा नाम प्रकाश पाटीदार है। दोवडा थाने में सीआई साहब भी पाटीदार है, मैं सीआई साहब से बात करके तेरे खिलाफ मुकदमा नही होने दूंगा व तेरा मोबाईल भी तुझे वापस दे दूंगा। तुम ऑनलाईन गेम खेलकर लोगो के साथ ठगी कर रहे हो पुलिस थाने मे मुकदमा दर्ज हो गया तो जिन्दगी खराब हो जायेगी। महीनो तक जमानत नही होगी मैं तुझे अभी यही पर उतार देता हूं और मेरे मोबाईल नम्बर लिखकर देता हूं। तुम दो लाख रूपये लेकर  पुलिस थाना दोवडा आकर मुझसे मिल कर दो लाख रूपये मुझे दे देना, सीआई साहब से बात कर के तेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज नही होने देंगे और तेरा मोबाईल वापस दे देगें। उसके बाद पुलिस की गाडी रोक कर मुझे वागदरी उतार कर चले गये। जिस पर मैने यह बात मेरे बडे भाई को बताई। दिनांक 20.01.2026 व 24.01. 2026 को परिवादी के भाई ने प्रकाश जी पाटीदार कानिस्टेबल पुलिस थाना दोवडा से जरिये मोबाईल पर वार्ता की जिस पर प्रकाश जी कानिस्टेबल ने कहा मोबाईल पर बात नही होती पुलिस थाना दोवडा आकर मिलो। इस प्रकार श्री प्रकाश जी पाटीदार  परवादी से दो लाख रूपये की रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा हैं।

    जिस पर दिनांक 28.01.2026 को रिश्वत राशि मांग का सत्यापन कराया गया जिसमें आरोपी श्री प्रकाश चन्द्र पटेल, कानि. व श्री अशोक कुमार पाटीदार, हैड कानि. ने परिवादी से रिश्वत राशि 1,50,000/- रूपये लेने हेतु सहमत हुये।एसीबी  के उप महानिरीक्षक श्री डॉ० रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में ए. सी.बी. डूंगरपुर श्री रतन सिंह राजपुरोहित, पुलिस उप अधीक्षक के नेतृत्व में मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी श्री प्रकाश चन्द्र पटेल, कानि. व श्री अशोक कुमार पाटीदार, हैड कानि. को 1,50,000/- रूपये रिश्वत राशि लेते हुए गिरफ्तार किया गया।

    एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस श्री राजेश सिंह के सुपरवीजन में आरोपीगण से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।


    * A constable and head constable from Dowada police station in Dungarpur were arrested for accepting a bribe of ₹1,50,000

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • *अजमेर मे ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत भिलावट पंचायत समिति किशनगढ-सिलोरा को 5500 रुपये रिश्वत लेते पकडा गया।*

    अजमेर मे ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत भिलावट पंचायत समिति किशनगढ-सिलोरा को 5500 रुपये रिश्वत लेते पकडा गया।

    जयपुर, 21.01.2026 ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. अजमेर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये श्री मूल सिंह ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत मिलावट, पंचायत समिति किशनगढ-सिलोरा जिला अजमेर परिवादी की पत्नि के नाम का पुश्तैनी पट्टा बनाने की एवज में  परिवादी से रिश्वत राशि 5500 रूपये प्राप्त किये जो रिश्वत राशि बरामद की जाकर रंगे हाथों पकडा गया।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो  द्वारा बताया कि ए.सी.बी. अजमेर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि  आरोपी द्वारा परिवादी की  पत्नि के नाम का पुश्तैनी पट्टा बनाने की एवज में 7000 रूपये रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है। दिनांक 12.01.2026 को रिश्वत की मांग का सत्यापन करवाया गया जिसमें 5500 रूपये रिश्वत दिया जाना तय हुआ।

    जिस पर श्री महावीर सिंह राणावत, पुलिस अधीक्षक एसीबी अजमेर रेन्ज के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी अजमेर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वन्दना भाटी के नेतृत्व में आज श्रीमती गीरां बेनीवाल निरीक्षक पुलिस एंव टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये श्री गूल सिंह, ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत मिलावट को 5500 रूपये की रिश्वत लेते हुये पकडा गया है।
    आरोपी से पूछताछ तथा अग्रिम कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामलें मे भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

    In Ajmer, the Village Development Officer of Gram Panchayat Bhilawat, Panchayat Samiti Kishangarh-Silora, was caught accepting a bribe of Rs 5,500.

  • *जयपुर पुलिस थाना नाहरगढ रोड की कार्यवाही दो शातिर दुपहिया वाहन चोर गिरफ्तार*

    *जयपुर पुलिस थाना नाहरगढ रोड की कार्यवाही दो शातिर दुपहिया वाहन चोर गिरफ्तार*

    > अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गयी मोटरसाईकिल बरामद

    श्रीमान पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री करण शर्मा आईपीएस ने बताया थाना नाहरगढ रोड पर दिनांक 08.01.2026 को परिवादी श्री चेतन वर्मा ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट इस आशय कि पेश कि दिनांक 25.12.2025 को रात्रि समय करीब 4.00 एएम पर मेरे घर के बाहर मोटरसाईकिल खड़ी की थी सुबह उठकर देखा तो मोटर साईकिल नहीं मिली जिसको कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गया। जिस पर प्रकरण पंजीबद्ध कर श्री बजरंग सिह अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त द्वितीय जयपुर (उत्तर) के निर्देशन में श्री राजेन्द्र कुमार सहायक पुलिस आयुक्त वृत कोतवाली जयपुर उत्तर के सुपरविजन में तथा थानाधिकारी मुकेश कुमार पु०नि० थाना नाहरगढ रोड जयपुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा ईलाके में सतत निगरानी व आसूचना संकलन कर एवं घटना स्थल के आस पास सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर दो अभियुक्तों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया। प्रकरण हाजा में मशरुका माल दुपहिया वाहन मोटरसाईकिल को बरामद की गई। प्रकरण में अभियुक्तगण से अन्य चोरी की वारदातो के सम्बन्ध में गहनता से अनुसंधान जारी है।

    गवित टीमः-

    1-श्री शेर सिंह हैड कानि 1113

    2. श्री विनोद कुमार कानि 9965

    3. श्री देवेन्द्र कुमार कानि 6496

    4. श्री विजय कुमार कानि 10032

    5. श्री रविन्द्र कुमार कानि 11426

    गिरफ्तार शुद्रा अभियुक्तों का नाम पताः,

    1. सोनू उर्फ भरत सोनी पुत्र स्व. श्री चेतनदास जाति सिन्धी उम्र 19 साल निवासी म.न. 252 अमरनाथ कोलोनी पुलिस थाना जयसिहपुरा खोर जयपुर उत्तर

    2. विशाल नाथवानी पुत्र श्री हरी चन्द जाति सिन्धी उम्र 24 साल निवासी वैशाली नगर, बोदला हॉस्पीटल के सामने गली में पुलिस थाना जगदीशपुरा आगरा उत्तरप्रदेश हाल किरायेदार म.न. 07 ओम कोलोनी पुलिस थाना जयसिहपुरा खोर जयपुर उत्तर

    फोटो अभियुक्तगन



    Dated 18.01.2026

    > Action taken by Nahargarh Road Police Station, Jaipur North

    > Two notorious two-wheeler thieves arrested

    > Stolen motorcycle recovered from the possession of the accused

  • *क्रय विक्रय सहकारी समिति ढंढार जिला झुंझुनूं में व्यवस्थापक  महिपाल सिंह को 30,000 रूपये रिश्वत लेते हुये पकड़ा गया।*

    जयपुर, 12.01.2026। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी झुंझुनूं इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये आरोपी श्री महिपाल सिंह, ग्राम सेवा सहकारी समिति ढंढार में व्यवस्थापक को 30,000/- रूपये रिश्वत राशि लेते हुये पकड़ा है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी झुंझुनूं को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी ने अपने पिता, ताउ आदि के मूंग एम.एस.पी. के तहत क्रय विक्रय सहकारी समिति ढंढार में विक्रय हेतु तुलवाये थे जिसमें व्यवस्थापक द्वारा प्रति क्विन्टल 300 रुपये के हिसाब से रिश्वत की मांग कर परेशान कर रहा था। परिवादी ने अपने तथा अपने परिचितो के करीबन 100 क्विन्टल मूंग की तुलवाई क्रय विक्रय सहकारी समिति ढंढार में करवाई गई। इसके अलावा आरोपी द्वारा प्रति किसान शपथ पत्र के 5000 रुपये रिश्वत के अलग से मांग की गई । प्राप्त शिकायत पर दिनांक 05.01.2026 को रिश्वत मांग का गोपनीय सत्यापन करवाया गया जिसमें आरोपी श्री महिपाल सिंह द्वारा तुलवाये गये मूंग के परिवादी से 30,000 रुपये रिश्वत के की मांग करना पाया गया। रिश्वत मांग के अनुसरण में आज दिनांक 12.01.2026 को आरोपी श्री महिपाल व्यवस्थापक, क्रय विक्रय सहकारी समिति सूरजगढ जिला झुंझुनूं को परिवादी से 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी श्री महिपाल सिंह, व्यवस्थापक से रिश्वत राशि 30,000 रुपये उसकी पहनी हुई जैकेट से बरामद हो चुकी है। मौके पर अग्रीम कार्यवाही जारी है।

    जिस पर ए.सी.बी. जयपुर रेंज के श्री अनिल कयाल, उप महानिरीक्षक पुलिस के सुपरवीजन में ए.सी.बी. झुंझुनूं के श्री नरेन्द्र कुमार पूनियाँ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मय टीम के ट्रेप कार्यवाही जारी है।

    ए.सी.बी. की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के एवं महानिरीक्षक श्री सत्येंद्र कुमार के  सुपरवीजन में आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

    Mr. Mahipa, Manager of the Purchase and Sale Cooperative Society, Dhandhar, District Jhunjhunu

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • *जयपुर: ACB साहब को कैश नहीं, आईफोन चाहिए था! झालावाड़ में PHED के SE रिश्वत में एप्पल फोन लेते रंगे हाथों गिरफ्तार*

    *जयपुर: ACB साहब को कैश नहीं, आईफोन चाहिए था! झालावाड़ में PHED के SE रिश्वत में एप्पल फोन लेते रंगे हाथों गिरफ्तार*

    *जयपुर:* भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी स्ट्राइक की है। झालावाड़ में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के अधीक्षण अभियंता विष्णु चंद गोयल को रिश्वत के रूप में महंगा आईफोन लेते हुए रंगे हाथों दबोचा गया है।

    *बिल पास करने के बदले मांगी ‘एप्पल’ की रिश्वत:*

    एसीबी महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एक परिवादी (ठेकेदार) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह विभाग में हैंडपम्प रिपेयर और पाइपलाइन लीकेज का काम कर रहा है। उसके बकाया बिलों को पास करने और काम में आपत्ति न निकालने के बदले SE साहब अगस्त महीने से ही एक आईफोन की डिमांड कर रहे थे। आरोपी ने उसे ‘डीबार’ (काम से हटाने) करने की धमकी भी दी थी।

    *iPhone 16 Pro की थी मांग, जाल में फंसे साहब:*

    शिकायत के अनुसार, आरोपी ने आईफोन 16 प्रो (कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये) की मांग की थी। 7 जनवरी को एसीबी ने गोपनीय सत्यापन करवाया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। शुक्रवार को जब परिवादी ने योजना के तहत मोबाइल फोन साहब को सौंपा, तो टीम ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

    *घर की तलाशी जारी:*

    अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी के ठिकानों पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। एसीबी मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ा रही है।

    *Jaipur: ACB wanted an iPhone, not cash! PHED chief executive officer arrested in Jhalawar for accepting an Apple phone as bribe*
    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • *पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर जयपुर उत्तर के क्षेत्र में ईमित्र कलेक्शन कर्मचारी के साथ करीब 05 लाख रुपये की हुई लूट की वारदात का पर्दाफाश*

    पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर जयपुर उत्तर के क्षेत्र में ईमित्र कलेक्शन कर्मचारी के साथ करीब 05 लाख रुपये की हुई लूट की वारदात का पर्दाफाश

    दिनांक 29.12.2025 को सुपर बाजार में हुई लूट का सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण व आसूचना संकलन कर पुलिस द्वारा किया गया वारदात का खुलासा

    वारदात को अंजाम देने के पश्चात अभियुक्त हो गये थे फरार

    लूट करने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार व एक नाबालिग निरुद्ध

    पुलिस उपायुक्त, जयपुर उत्तर करण शर्मा (आईपीएस) ने बताया कि दिनांक 29.12.2025 को पुलिस थाना जयसिंहपुरा बोर जयपुर उत्तर के क्षेत्र के सुपर बाजार के पास ईमित्र कलेक्शन कर्मचारी मोटर साईकिल पर बैग लटकाकर जा रहा था तब पीछे मोटर साईकिल पर सवार दो बदमाश हेलमेट लगाकर आये ओर ईमित्र कलेक्शन कर्मचारी से रुपयो से भरा बैग लूटकर फरार हो गये। जिसके संबंध में थाना जयसिंहपुरा खोर पर अभियोग दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये घटना को अंजाम देने वाले अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर प्रथम) श्री नीरज पाठक आरपीएस एवं सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त आमेर श्री सुरेन्द्र सिंह राणावत आरपीएस के निर्देशन में श्री राजेश कुमार पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर के नेतृत्व में विभिन्न टीमें गठित की गई।

    – घटना का विवरणः- दिनांक 29.12.2025 को पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर जयपुर उत्तर के क्षेत्र के सुपर बाजार के पास ईमित्र कलेक्शन कर्मचारी मोटर साईकिल पर बैग लटकाकर जा रहा था तब पीछे मोटर साईकिल पर सवार दो बदमाश हेलमेट लगाकर आये ओर ईमित्र कलेक्शन कर्मचारी से रुपयो से भरा बैग लूटकर फरार हो गये। जिसके संबंध में थाना जयसिंहपुरा खोर पर अभियोग दर्ज किया गया।

    तरीका वारदातः मुल्जिमान द्वारा पूर्व में सुपर बाजार में एसेसरीज व ईमित्र की दुकान पर कम्पनियों के कर्मचारी पैमेन्ट लेने के लिये आते है उक्त दुकान पर कार्य करने वाले नाबालिग लडके से कम्पनी के कलेक्शन कर्मचारी के आने जाने की पूर्ण जानकारी प्राप्त की गई एवं जानकारी कर 4-5 दिन तक ईमित्र कलेक्शन कर्मचारी के आने-जाने व कलेक्शन ले जाने का समय पर रैकी की अभियुक्तों द्वारा की गई। दिनांक 29.12.2025 को कलेक्शन प्राप्त करने के पश्चात कर्मचारी मोटर साईकिल से जा रहा था जिसका पीछा कर सुपरर बाजार में कर्मचारी से रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गये। कर्मचारी कुछ समझ पाता उससे पहले ही अभियुक्त संकरी गलियों से होते हुए विपरीत रोड पर भागकर फरार हो गये।

    कार्यवाही पुलिसः उक्त घटना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम का गठन कर अनुसंधान प्रारम्भकिया गया। घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। अभियुक्तों की पतारसी हेतु सीसीटीवी फुटेज चैक किये गये व तकनिकी विश्लेषण किया गया। घटना के बाद अभियुक्त छिपते हुए फरार हो गये थे। लगभग 500 सीसीटीवी कैमरे देखने के पश्चात अभियुक्तों का जामडोली रोड पर जाना पाया गया। सीसीटीवी फुटेज बैंक करते हुए आमडोली रोड व वहां से वापस रोहित नगर होते हुए घर नहीं जाकर होटल में रुके और 31 दिसम्बर की पार्टी कालवाड रोड पर की। वहां से कोटा होते हुए उज्जैन महाकाल चले जिनका पुलिस द्वारा लगातार पीछा गया मध्यप्रदेश के उज्जैन से दस्तयाब कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है व इनका सहयोग करने वाला विधि से संघर्षत बालक को डिटेन कर निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तारशुदा अपराधियो से बिस्तृत अनुसंधान जारी है।

    गिरफ्तार शुदा मुल्जिमान का नाम पताः-

    1. हेमन्त सिंह नरुका पुत्र श्री सिकन्दर सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी म.न 04 जय विहार कोलोनी सब्जी मण्डी पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर जयपुर

    2. शिव सैन उर्फ बाबू पुत्र श्री अजय सैन जाति नाई उम्र 22 वर्ष निवासी म.न. 105 केशव नगर तृतीय केशव विद्यापीठ रोड पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर जयपुर

    3. हिमांशु सैनी पुत्र श्री श्याम बाबू सैनी उम्र 23 वर्ष निवासी म.न. 52 लल्लू नगर रोहित नगर पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर जयपुर

    4. दिपेश सोनी पुत्र श्री राजेश सोनी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम गुढा कटला पुलिस थाना गुढा कटला जिला दौसा हाल जगदम्बा कोलोनी पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर जयपुर

    गठित टीमः-

    श्री राजेश कुमार पु.नि. थानाधिकारी थाना जयसिंहपुरा खोर

    श्री हरिनारायण हैड कानि

    श्री विजयराम हैड कानि

    श्री ओमप्रकाश कानि

    श्री मनोज कुमार कानि

    श्री शंकर राम कानि

    श्री दिनेश कुमार कानि

    श्री डूंगरसी कानि

    श्री सुभाष चन्द कानि

    श्री राजू चौधरी कानि

    श्री अमीलाल कानि

    श्री नन्वराम कानि (साईबर टीम)

    श्री कानाराम हैड कानि (डीएसटी टीम)

    श्री मोहन लाल हैड कानि (डीएसटी टीम)

    श्री अजीत कुमार कानि (डीएसटी टीम)

    श्री गंगाधर कानि (डीएसटी टीम)

    श्री हनुमान सिंह कानि 6687 (डीएसटी टीम)

    फोटो आरोपी

    A robbery of approximately ₹5 lakh (approximately $500,000 USD) involving an e-mitra collection employee in the Jaisinghpura Khor police station area of Jaipur North has been uncovered.

    CCTV footage of the robbery at a supermarket on December 29, 2025 has been released.

  • * जयपुर  रोजगार दिलवाने के बहाने जलमहल के पास बुलाकर रूपये लूट करने वाली गैंग का खुलासा मुख्य सरगना उदय मेहरा सहित 6 गिरफ्तार*

    पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर उत्तर की कार्यवाही

    * जयपुर मे रोजगार दिलवाने के बहाने जलमहल के पास बुलाकर रूपये लूट करने वाली गैंग का खुलासा मुख्य सरगना उदय मेहरा सहित 6 गिरफ्तार

    लूट की सम्पूर्ण राशि एक लाख रूपये व मोबाईल बरामद

    पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री करन शर्मा आईपीएस ने बताया कि दिनांक 01.01.2026 को परिवादी श्री परमेश पुत्र श्री सीताराम द्वारा पुलिस थाना ब्रह्मपुरी पर रिपोर्ट पेश की कि करीब एक महीने पहले उदय मेहरा को मैने जयपुर मे काम दिलवाने के लिये फोन किया था तब उसने मेरे को कहा कि मैं तेरे को काम दिलवा दूंगा उसके पश्चात दिनांक 27.12.2025 को मेरी उदय मेहरा से बात हुयी तो उसने मुझे काम दिलवाने के लिए जयपुर बुला लिया था। मैं जयपुर आकर ठहर गया था। दिनांक 30.12.2025 को उदय मेहरा मुझे काम दिलवाने के बहाने शाम के समय 8 पी. एम. के लगभग जलमहल की पाल पर लेकर आ गया था। यहाँ पर आने के इनके अन्य साथीगण आ गये तथा मुझे जंगल मे लेकर चले गये जहाँ पर मेरे साथ मारपीट की तथा मेरे को डराया व धमकाया और मेरे से रूपये मांगे तब मैने मेरे पिताजी से 1 लाख रूपये मेरे खाते मे डाले और इन्होने युपीआई से मेरे मोबाईल से रूपये निकाल लिये तथा मेरा मोबाईल फोन छीन लिया।

    गठन पुलिस टीम का विवरणः- उक्त वारदात को श्रीमान पुलिस आयुक्त श्री सचिन मितल आई.पी.एस. एंव श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध जयपुर शहर श्री मनीष अग्रवाल आई.पी.एस द्वारा गम्भीरता से लिये हुये उक्त वारदात का खुलासा करने के लिये श्री नीरज पाठक आरपीएस अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन मे एंव श्री सुरेन्द्र सिंह राणावत सहायक पुलिस आयुक्त आमेर जयपुर उत्तर के निर्देशन में श्री राजेश गौतम पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना ब्रह्मपुरी के नेतृत्व मे श्री इन्द्राज सिंह सहायक उप निरीक्षक, कानि श्री उमेशचन्द न. 4876, कानि श्री कानाराम न. 9033, कानि प्रदीप न. 9209, श्री जतन सिंह कानि.न. 3040 साईबर एक्सपर्ट टीम से श्री नन्लूराम कानि. 9260 की टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा व तकनीकी सहायता व मुखबीरी तंत्र का उपयोग कर अभियुक्तगण के आने व जाने का रूट चार्ट तैयार किया जाकर अभियुक्तगण का लगातार पीछा कर दस्तयाब किया गया है।

    नाम पता गिरफ्तारशुदा मुल्जिमान-

    1. उदय मेहरा पुत्र श्री रिंकु मेहरा जाति मेहरा उम्र 21 साल निवासी मकान न. 927, जमना नगर सोडाला पुलिस थाना सोडाला जयपुर हाल मकान न. ए-36, राधा विहार कालोनी, कनकपुरा पुलिस थाना करधनी जयपुर

    2. आनन्द नागर पुत्र श्री सुरेश कुमार नागर जाति खटीक उम्र 19 साल निवासी मकान न. 1050, बृजराज की डुंगरी, जलमहल आमेर रोड पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर

    3. वंश भटनागर पुत्र श्री भगवान सहाय भटनागर जाति कायस्थ उम्र 20 साल निवासी मकान न. 1/12 नगर निगम कालोनी, आमेर रोड पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर हाल किरायेदार मद्रासी बाबा की बगीची के सामने, कागदीवाडा पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर

    4. समीर सक्सैना उर्फ चिनु सक्सैना पुत्र श्री सुरेश सक्सैना जाति कायस्थ उम्र 21 साल निवासी मकान न. 53, एयरफोर्स स्कुल के पीछे, डिफेन्स कालोनी, गुर्जर घाटी आमेर रोड पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर

    5. करण सिंह सोलकी पुत्र श्री प्रताप सिंह सोलकी उम्र 25 साल जाति राजपूत निवासी मकान न. बी-74, परशुरामपुरी कालोनी, जलमहल के सामने पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर

    6. तनिष्क सैन पुत्र श्री सतीश सैन जाति नाई उम्र 20 साल निवासी मकान न. 235, राजीवपुरी कालोनी, गोलीमार गार्डन के पीछे आमेर रोड पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर

    मुल्जिमान से बरामद माल का विवरणः- मुल्जिमान के कब्जे से मुकदमा हाजा का

    माल मशरूका एक लाख रूपये व परिवादी का लूटा हुआ एड्राईड मोबाईल बरामद किया गया।

    वारदात करने का तरीकाः मुल्जिमान से अनुसंधान से सामने आया कि गैंग का मुख्य सरगना उदय मेहरा है, परिवादी ने सरगना से काम दिलवाने के लिये सम्पर्क किया तब सरगना ने परिवादी को जयपुर बुला लिया। गैंग के मुख्य सरगना ने अपने अन्य साथीगण आनन्द नागर, वंश भटनागर, समीर सक्सैना उर्फ चिनु सक्सैना,

    फोटो आरोपी

    करण सिंह सोंलकी, तनिष्क सैन के साथ परिवादी के साथ लूट करने की योजना बनायी और योजना अनुसार ही मुख्य सरगना उदय मेहरा परिवादी को काम दिलवाने के बहाने जलमहल की पाल पर सुनसान जगह लेकर आ गया जहाँ पर योजना अनुसार अन्य साथीगण आ गये तथा परिवादी को पकड लिया तथा परिवादी के साथ मारपीट करने व छोडने के बदले रूपये की मांग करने लग गये तब परिवादी ने अपने पिता से अपने खाते मे एक लाख रूपये डलवाये जिस पर गैंग के सदस्यो ने उक्त रूपयो को परिवादी के मोबाईल से अपने अन्य साथी के खाते मे युपीआई से ट्रासफर कर दिये तथा परिवादी का मोबाईल भी लूट लिया तथा परिवादी को रूपये मिलने के पश्चात वहाँ से भगा दिया। मुल्जिमान से गहन पूछताछ जारी है।

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • * पुलिस थाना सदर नीमकाथाना जिला सीकर के श्री राजेश कुमार एचसी नं. 171 को 10,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।*

    * पुलिस थाना सदर नीमकाथाना जिला सीकर के श्री राजेश कुमार एचसी नं. 171 को 10,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।*

    जयपुर, o1जनवरी 2026। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर सीकर ईकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये श्री राजेश कुमार ह. कांस्टेबल नं. 171 पुलिस थाना सदर नीमकाथाना जिला सीकर को
    परिवादी से 10,000 रूपये बतौर रिश्वत राशि लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है।
    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी सीकर को एक शिकायत इस आशा की मिली की  परिवादी  के भाईयों के विरूद्ध दर्ज प्रकरण संख्या 406/2025 में मुल्जिम नहीं बनाने की एवज में दिनांक 31.12.2025 को परिवादी से 10,000 रूपये बतौर रिश्वत पूर्व में प्राप्त कर शेष 10,000 रूपये बतौर रिश्वत की मांग करने तथा मांग के अनुसरण में आज दिनांक 01.01. 2026 को परिवादी से 10,000 रूपये बतौर रिश्वत राशि लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है।

    एसीबी जयपुर के उपमहानिरीक्षक पुलिस-तृतीय श्री राजेश सिंह के सुपरवीजन में एसीबी की सीकर ईकाई के श्री विजय कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपी श्री राजेश कुमार एचसी नं. 171 पुलिस थाना सदर नीमकाथाना जिला सीकर को परिवादी राजेश कुमार से 10,000 रूपये बतौर रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

    ए सी बी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।



    * Mr. Rajesh Kumar, HC No. 171, of Police Station Sadar Neemkathana, District Sikar, was caught red-handed accepting a bribe of Rs. 10,000.

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

Design a site like this with WordPress.com
Get started