Blog

  • गिरफ्तार अभियुक्त
    मेहनती पुलिसकर्मी उमर फारूक

    थाना सुभाष चौक जयपुर उत्तर की कार्यवाही दिनांक 14.08.2022

    7 साल से फरार वारन्टी मोहम्मद सदीक को किया गिरफ्तार

    पुलिस उपायुक्त श्री परिस देशमुख जयपुर उत्तर ने बताया कि समस्त थानाधिकारी जयपुर उत्तर को स्थाई वारन्टी 299 सीआरपीसी, पीओज, 173 (8) सीआरपीसी तथा इनामी वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू निर्देशित किया गया था जिस पर अति. पुलिस उपायुक्त, जयपुर उत्तर प्रथम श्रीमति सुमन चौधरी के सुपरविजन में सहायक पुलिस आयुक्त माणक चौक श्री महावीर प्रसाद मीणा के नेतृत्व में थानाधिकारी श्री जयप्रकाश पूनिया पुनि के निर्देशन में श्री उमर फारूक 7884 द्वारा लगातार मेहनत कर व आसुचना संकलन कर वारटीयों पर निगरानी जारी रखी गई। कानि द्वारा दिनांक 15.08.2022 को 7 साल से फरार गिरफ्तारी वारन्टी श्री मोहम्मद सदीक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उक्त वारन्टी किसी थाने में वाछित हो तो थाना हाजा से सम्पर्क करें।

    नाम पता वारन्टी

    मो. सदीक पुत्र श्री अब्दुल गफ्फार निवासी दुन. 154 सलीम साईकिल वर्कस घोडा निकास रोड सुभाष चौक जयपुर

    प्रकरण संख्या 54/15

  • 2 साल की बच्ची ने दांतों से चबा-चबाकर सांप को मार डाला, होंठ पर काटने की वजह से थी गुस्सासांप का नाम सुनते ही अच्छे-अच्छे लोगों का पसीना छूट जाता है और लोग सांप देखकर घबरा भी जाते हैं। लेकिन जो मामला अब सामने आया है, उसे सुनकर आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे। दरअसल एक 2 साल की बच्ची को एक सांप ने काट लिया, जिसके बाद बच्ची ने गुस्से में सांप को अपने दांतो से चबा-चबाकर मार डाला। इसके बाद बच्ची को भी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया, जहां 24 घंटे वह ऑब्जरबेशन में रही। ‘डेली स्टार’ की रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची की हालत अब खतरे से बाहर है। 
    ये पूरा मामला तुर्की के एक गांव से सामने आया है और घटना 10 अगस्त के आस-पास की है। यहां एक 2 साल की बच्ची खेल रही थी। खेलते-खेलते वह एक सांप के करीब पहुंच गई और उसे खिलौना समझकर खेलने लगी। इस दौरान सांप ने बच्ची के होंठ पर काट लिया, जिसके बाद बच्ची गुस्से में सांप को चबाने लगी। इस दौरान सांप की मौत हो गई और लगभग उसके टुकड़े हो गए।
    इस घटना को आस-पड़ोस के लोगों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। लोगों ने देखा कि सांप ने बच्ची के चेहरे पर कई जगह काटा था। ये सांप आधे मीटर से लंबा बताया जा रहा है। आस-पास के लोगों ने बच्ची को सांप से अलग किया और उसे हॉस्पिटल ले गए। 
    जिस दौरान ये घटना घटी, तब बच्ची का पिता अपने काम पर गया था। उसे जब ये पूरी बात पता लगी तो उसके होश उड़ गए। बच्ची के पिता ने कहा है कि ये ईश्वर की कृपा है कि उसकी बच्ची जिंदा है।  एडिटर इन चीफ अमजद खान 7737376413

  • पुलिस थाना गलतागेट जयपुर उत्तर की मोबाईल चोरो के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

    शातिर मोबाईल चोर फिदा हुसैन उर्फ फैसल गिरफ्तार

    * मुल्जिम के कब्जे से विभिन्न कम्पनियो के महंगे

    चोरी के कुल 7 मोबाईल बरामद : मोबाईल चोर फिदा हुसैन उर्फ फैसल द्वारा जयपुर शहर मे करीब एक दर्जन मोबाईल चोरी की वारदात को अंजाम देना किया

    स्वीकार

    पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री परिस देशमुख आई. पी. एस ने बताया कि आज दिनांक 13.08.2022 को पुलिस थाना गलतागेट पर परिवादी श्री नवेद अख्तर अंसारी पुत्र श्री अलीमुद्दीन अंसारी द्वारा अपने घर में रात्रि के समय अज्ञात चोर द्वारा घुसकर मोबाईल चोरी कर ले जाने बाबत रिपोर्ट पेश की जिस पर पुलिस थाना गलतागेट पर अभियोग संख्या 278 / 2022 धारा 380 भा.द.स. मे दर्ज किया गया

    गठन पुलिस टीम का विवरण:- जयपुर शहर में मोबाईल चोरी की वारदातों में बढोतरी होने व मोबाईल चोरो पर अंकुश लगाने व चोरो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु श्रीमती सुमन चौधरी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन मे एंव श्री सुनील प्रसाद शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज जयपुर उत्तर के निर्देशन में श्री मुकेश कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना गलवागेट के नेतृत्व मे श्री बाबूलाल सहायक उप निरीक्षक, कानि कानाराम न. 9033, कानि श्री राजेश न. 8728 कानि श्री विनोद न. 7676 की टीम गठित

    की गई। गठित टीम द्वारा तकनीकी सहायता व मुखबीरी तंत्र का उपयोग कर

    अभियुक्त का लगातार पीछा कर दस्तयाब किया गया है। नाम पता गिरफ्तारशुदा मुल्जिम:- फिदा हुसैन उर्फ फैसल पुत्र श्री रहमान हुसैन जाति मुसलमान उम्र 20 साल निवासी मकान न. 28/28, मौहल्ला गोरियान, बास बदनपुरा पुलिस थाना गलतागेट जयपुर

    वारदात करने का तरीका:- मुल्जिम फिदा हुसैन उर्फ फैसल से अनुसंधान से सामने आया है कि मुल्जिम स्मैक पीने का नशा करता है तथा नास पास रात्रि मे कालोनियों में रैकी करता रहता है तथा रैकी करके जिस मकान के अन्दर कोई व्यक्ति नही रहता है, उस मकान मे घुस जाता है तथा वहाँ पर पडा हुना मोबाईल चोरी करके ललेकर चला जाता है। मुल्जिम नशा करने का आदि है, जो नशे की पूर्ति करने के लिये ही चोरी की वारदात को अंजाम देता है। मुल्जिम चोरी किये गये मोबाइल फोन को औने पौने दाम मे वैचान कर नशे की पूर्ति करता है।

    मुल्जिम से बरामद माल का विवरण: मुल्जिम के कब्जे से कुल 7 मोबाईल फोन विभिन्न कम्पनियो के महंगे मोबाईल बरामद किये गये है। उक्त मोबाईल फोन जयपुर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्र से चोरी किये गये है। फोटो गिरफ्तारशुदा मुल्जिम

    शातिर मोबाईल चोर फिदा हुसैन उर्फ फैसल गिरफ्तार


  • थाना सुभाष चौक जयपुर उत्तर की कार्यवाही

    > नकबजनी की वारदात करने के लिये मिठाई की दुकान का रास्ता बताने वाला आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस उपायुक्त श्री परिस देशमुख जयपुर उत्तर ने बताया कि दिनांक 10. 05.2022 को पुलिस थाना सुभाष चौक पर परिवादी श्री सतीश कुमार अग्रवाल ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट दिनांक 8.5.2022 को रात्री में दुकान में घुस कर दुकान से कुल 530000 /- रूपये चोरी कर लेने के संबंध में दर्ज करवाई थी आदि रिपोर्ट पर मुकदमा नम्बर 99/2022 धारा 457,380 आईपीसी में दर्ज कर पूर्व में चार मुल्जिमो को गिरफ्तार किया जा चुका था नकबजनी की वारदात करने के लिये मिठाई की दुकान का रास्ता बताने वाले मुख्य आरोपी जो मिठाई की दुकान पर ही नौकरी करता था जो अपनी गिरफ्तारी के नय से अपने घर से रूपोश चल रहा था वारदात की गंभीरता को देखते हुये अति. पुलिस उपायुक्त, जयपुर उत्तर प्रथम श्रीमति सुमन चौधरी के सुपरविजन में सहायक पुलिस आयुक्त माणक चौक श्री महावीर सिंह आरपीएस के नेतृत्व में थानाधिकारी श्री जयप्रकाश पूनिया पु.नि. श्री बनवारी लाल कानि 6420, श्री मुकेश कानि 11405 की टीम गठित की गई। टीम द्वारा लगातार मेहनत करते हुये दिनांक 12:08. 2022 को मुल्जिम सुरज्ञान गुर्जर को उसके गांव से दस्तयाब कर बाद अनुसंधान प्रकरण में गिरफ्तार किया गया।

    प्रकरण में गिरफ्तार मुल्जिम का विवरण

    सुरज्ञान गुर्जर पुत्र छितर मल गुर्जर उम्र 23 साल जाति गुर्जर निवासी गांव निमघाटी शिवपुर, खवारानी, पुलिस थाना जमवारामगढ जयपुर

    तरीका वारदात

    मुल्जिम द्वारा मिठाई की दुकान लक्ष्मी स्वीटस कैटर्स पर काम करते हुये अपने मोबाईल फोन से दुकान में प्रवेश करने के रास्तों की फोटो खींच कर व दुकान में हमेशा नगद राशी होने के बारे में नकबजनी करने वाले मुल्जिमान को फोटो दिखाकर रास्ता समझाना।

    गिरफ्तार अभियुक्त
  • मध्यप्रदेश के धार जिले में स्थित डेम फूटने की कगार पर खड़ा है, डेम से पानी का रिसाव शुरू हो गया है, अगर डेम फूट जाता है, तो कई गांव के गांव बह जाएंगे, ऐसे में प्रदेश का प्रशासन भी अलर्ट हो गया है, अगर आप भी इन डेमों के आसापास रहते हैं, तो तुरंत सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।

    डैम में रिसाव शुरू, कभी भी फूट सकता है डैम, खाली करवाए जा रहे गांव, मचा हड़कंप

    डैम में रिसाव शुरू, कभी भी फूट सकता है डैम, खाली करवाए जा रहे गांव, मचा हड़कंप

    जानकारी के अनुसार धार जिले के गुजरी के पास कारम डेम लीकेज होने से बड़ा खतरा मंडरा रहा है, प्रशासन ने आसपास के करीब 20 किमी के रास्ते को बंद कर दिया है, ऐसे में इंदौर आवाजाही करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। वाहन चालक भी परेशान हो गए हैं, क्योंकि खलटांका चौकी पर वाहनों को रोककर कसरावद व्हाया मंडलेश्वर गेट होकर भेजा जा रहा है।

    बताया जा रहा है कि धार धामनोद स्थित कारम डैम में अचानक पानी का रिसाव शुरू हो जाने से प्रशासन अलर्ट हो गया है, डैम के हालात देखकर डैम फूटने की कगार पर खड़ा है, कभी भी डैम फूट सकता है, क्योंकि प्रदेश में भारी बारिश के चलते डैम पर पानी का काफी प्रेशर है। ऐसे में हाईवे पर वाहनों का लंबा जाम लगा गया है, बताया जा रहा है कि डैम फूटता है तो कई गांव बह जाएंगे, डैम फूटने से एक दर्जन गांव प्रभावित होने की संभावना है, ऐसे में लोग घर मकान खाली कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने लगे हैं, जिससे गांवों में भी हड़कंप मच गया है।

    धार डेम फूटने की कगार पर ग्रामीणों को शिफ्ट करने में लगा प्रशासन

    क्षतिग्रास्त बंध

    8 गांव है प्रभावित

    गौरतलब है कि जल संसाधन विभाग धार द्वारा कारम नदी पर 304.44 करोड़ की लागत से डेम बनवाया गया था, जिसका निर्माण कार्य साल 2018 में शुरू हुआ था, काम अभी 90 प्रतिशत ही पूरा हुआ था कि बारिश के कारण डैम भर गया और अब डैम लीकेज होने से हड़कंप मच गया है। इसके घटिया निर्माण की शिकायत भी हुई थी।

    – 8 गांव बांध बनने से जा रहे है डूब में।
    – 90 हेक्टेयर भूमि भी डूबेगी।
    – 65 हेक्टेयर जमीन सरकारी डूब में आना है।
    – 52 गांवों में बांध से हो सकेगी सिंचाई।
    -10500 हेक्टेयर क्षेत्र होगा सिंचित।


    लोग जो हाथ मे आ रहा घर का सामान लेकर सुरक्षित स्थान पर जा रहे है

  • राष्ट्रपति ने रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा :-

    “रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

    रक्षा बंधन भाइयों के लिए बहनों के प्यार और स्नेह की अभिव्यक्ति है और उनके बीच अटूट बंधन को दोहराने का अवसर है। रक्षा बंधन का त्योहार सहज प्रेम और पारस्परिकता का प्रतीक है और यह लोगों को करीब भी लाता है।

    मेरी कामना है भाई और बहन के आपसी विश्वास का यह पर्व हमारे समाज में महिलाओं के लिए सद्भाव और सम्मान को प्रोत्साहित करे”।

  • प्रधानमंत्री ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ की राष्ट्रीय समिति की तीसरी बैठक को संबोधित किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में आजादी का अमृत महोत्सव पर राष्ट्रीय समिति की तीसरी बैठक को संबोधित किया। इस बैठक में लोकसभा अध्यक्ष, राज्यपालों, केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, राजनेताओं, अधिकारियों, मीडिया के दिग्गजों, आध्यात्मिक गुरुओं, कलाकारों, फिल्मी हस्तियों और जीवन के अन्य क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों सहित राष्ट्रीय समिति के विभिन्न सदस्यों ने हिस्सा लिया। कई प्रतिभागी बैठक में ऑनलाइन भी शामिल हुए। संस्कृति सचिव श्री गोविंद मोहन ने आजादी का अमृत महोत्सव के शुभारंभ से लेकर अब तक की गतिविधियों पर एक प्रस्तुति दी।

    12 मार्च 2021 को प्रधानमंत्री के आजादी का अमृत महोत्सव का शुभारंभ करने से पहले, 8 मार्च 2021 को राष्ट्रीय समिति की पहली बैठक आयोजित की गई थी। समिति की दूसरी बैठक 22 दिसंबर 2021 को हुई।

    इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक के योगदान के चलते आजादी का अमृत महोत्सव सफल रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर पर समितियां दिन रात काम कर रही हैं।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव का भावनात्मक जुड़ाव इस अभियान का मूल है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जो देशभक्ति का जज्बा देखा गया, वह अभूतपूर्व था। प्रधानमंत्री ने कहा कि उसी जोश को हमें अपनी आज की पीढ़ी में आत्मसात करने और राष्ट्र निर्माण के लिए आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देश में आजादी का अमृत महोत्सव देशभक्ति के जोश का माहौल तैयार कर रहा है और यह राष्ट्र निर्माण के साथ हमारे युवाओं के भावनात्मक जुड़ाव को स्थापित करने का एक सुनहरा अवसर है।

    इस संदर्भ में, प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव (एकेएएम) युवाओं के लिए एक संस्कार उत्सव है, जो देश के लिए योगदान करने के लिए उन्हें कभी न कम होने वाले जुनून से भर देगा। आज की पीढ़ी कल की लीडर होगी और इसलिए हमें उनमें भारत@100 के सपने और विजन को साकार करने के लिए कर्तव्य और जिम्मेदारी की भावना पैदा करनी होगी। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि तकनीकी क्रांति ने परिवर्तन की गति को काफी तेज कर दिया है। जो पीढ़ियों में हासिल किया जा सकता था, अब वह दशकों में संभव हो सकता है। हम अपने देश के सपनों को साकार करने के लिए पुरानी तकनीकों पर निर्भर नहीं रह सकते। इसलिए युवाओं की क्षमता का निर्माण करना और उन्हें आने वाले समय की तकनीकी चुनौतियों का सामना करने के लिए आवश्यक कौशल से परिपूर्ण करना महत्वपूर्ण है।

    जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें स्थानीय जनजातीय संग्रहालयों का निर्माण कर उन्हें श्रद्धांजलि देनी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि देश के अंतिम छोर पर रहने वाले लोगों के जीवन से परिचित कराने को युवाओं के लिए सीमावर्ती ग्राम कार्यक्रम चलाया जाना चाहिए। इसी प्रकार, हर जिले में 75 सरोवर बनाने का कार्यक्रम और अन्य ऐसे कार्यक्रम जमीनी स्तर पर शुरू किए जाने चाहिए जो पानी और पर्यावरण संरक्षण के हित में हों। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की जमीनी हकीकत को समझने में मदद के लिए युवाओं को ऐसे कार्यक्रमों से परिचित होना चाहिए।

    आखिर में, प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें एकजुटता की भावना को मजबूत करते हुए भारत को एक भारत श्रेष्ठ भारत के रूप में बढ़ावा देना चाहिए क्योंकि संगठित राष्ट्र एक प्रगतिशील राष्ट्र होता है। उन्होंने कहा कि इसी तरह, हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा एकता का प्रतीक है, एक ऐसी एकता जो राष्ट्र के लिए सकारात्मकता और समृद्धि लाती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम संकल्प से सिद्धि की भावना के साथ अमृत काल के ऐसे दौर से गुजर रहे हैं जो अगले 25 वर्षों में हमारे देश को सफलता के शिखर पर ले जाएगा। उन्होंने एक बार फिर समिति के सदस्यों से आजादी का अमृत महोत्सव को और शानदार बनाने के लिए अपने सुझाव भेजने का अनुरोध किया।

    समिति के सदस्यों ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने अमृत महोत्सव के तहत हुई गतिविधियों की जानकारी दी व अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव भी दिए। केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह ने आजादी का अमृत महोत्सव की राष्ट्रीय समिति की तीसरी बैठक में समिति के सदस्यों का स्वागत किया। श्री अमित शाह ने बताया कि देश में अब तक 60 हजार से अधिक कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं और एकेएएम कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर से लेकर राज्य, जिला और कोने-कोने तक पहुंच चुका है। आखिर में उन्होंने अपने बहुमूल्य सुझाव और समय देने के लिए प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

    PM modi

    सचिव श्री गोविंद मोहन ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव में पूरे समाज का दृष्टिकोण और जन भागीदारी उच्च स्तर की है जिससे यह देश के कोने-कोने में पहुंच गया है।

  • ।।कार्यालय पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर।।

    • पुलिस थाना गलतागेट जयपुर उत्तर की कार्यवाही नशे के लिये वाहनों व सुने घरो से मोबाईल फोन चोरी करने वाले 2 अपराधी गिरफ्तार

    • कुल 20 एन्ड्रोयड मोबाईल फोन बरामद

    ‘घटना का विवरण:- पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री परिस अनिल देशमुख आईपीएस ने बताया कि दिनांक 05-08-22 को परिवादी श्री लल्ला बाबू पुत्र श्री छोटे बक्स उम्र 26 साल जाति मुसलमान निवासी- मीरपुर वाहनपुर रिछोला मवल पीलीभीत उत्तप्रदेश हाल किरायेदार म.न. 766 मौहल्ला पचरंगपट्टी मस्जिद के पास शाहबाज भाई का मकान बास बदनपुरा गलतागेट जयपुर उत्तर ने लिखित रिपोर्ट पेश कि की दिनांक 29-07-2022 को मैं व मेरा भाई देर रात तक सिलाई का काम कर कमरे मे सो गये थे कमरा खुला था मेरे भाई का मोबाईल ओपो सीपीएच-2223एफ-19एस है। जिसका रंग काला है जिसके आईएमईआई न. 866206057646131 व 8662006057646123 है। जिसको हमने कमरे मे चार्जर पर लगा रखा था। सुबह समय करीब 8 बजे मोबाईल को देखा तो मोबाईल नही मिला। मेरे भाई के मोबाईल मे 9639864811 नम्बर की सिम लगी हुई थी। मोबाईल को कोई अज्ञात चोर चुरा कर ले गया। जिस पर थाना गलतागेट पर अभियोग संख्या 266/2022 धारा 379 भा.द.स. दर्ज कर अनुसंधान आरम्भ किया

    गया।

    ‘ गठन पुलिस टीम का विवरण:- माल की बरामदगी एवं मुल्जिमानों की शीघ्र गिरफ्तारी बाबत श्रीमती सुमन चौधरी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन में एंव श्री सुनिल प्रसाद शर्मा आरपीएस सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज जयपुर उत्तर के निर्देशन में श्री मुकेश कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना गलतागेट के नेतृत्व में श्री रामलाल सउनि कानि प्रदीप न. 11108 कानि. विनोद न. 7676, व पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर कार्यालय में पदस्थापित श्री मनोज कानि. 7197 की टीम गठित की गई।

    • नाम पता गिरफ्तारशुदा अभियुक्त 1- समीर खान पुत्र स्वं श्री मोहम्मद सद्दीक जाति मुसलमान फकीर

    उम्र 20 साल निवासी किरायेदार शहजाद बिल्डर का मकान बन्जारा बस्ती आदर्श पब्लिक स्कूल के पास मीटी कोठी का रास्ता थाना रामगंज जयपुर। 2- रेहान पुत्र श्री मोहम्मद जफर जाति मुसलमान पठान उम्र 24 साल निवासी म.न. 24 गुलजार कालोनी पाडामण्डी दिल्ली बाईपास रोड गलतागेट जयपुर

    ‘ बरामद माल का विवरण- मुल्जिमानों के कब्जे से चोरी का एक एन्ड्रोयड मोबाईल फोन व 19 अन्य मोबाईल बरामद कर धारा 102 सीआरपीसी में जब्त किये गये है।

    ‘विशेष भूमिका उक्त कार्यवाही में कानि. प्रदीप न. 11108 की अहम भूमिका रही।

  • रंग लाई जयपुर की मुहिम, आखिर चार दिन बाद सुरक्षित लौटा लापता दिव्यांश

    जयपुर। जयपुर के लोगों की प्रार्थना और सोशल मीडिया पर चलाई गई मुहिम आखिर में रंग लाई। इस मुहिम में पुलिस की भूमिका भी सराहनीय रही है। एसएमएस अस्पताल से अपहृत हुए 4 माह के दिव्यांश का सुराग लग गया है। पुलिस ने बताया कि बच्चा सुरक्षित है। देर शाम अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजयपाल लांबा पूरे मामले का खुलासा करेंगे।दिव्यांश की तलाश में पुलिस की 10 टीमें जिनमें 100 से अधिक पुलिसकर्मी चार दिन से लगे हुए थे। इसके साथ ही क्राइम ब्रांच, डीएसटी, स्पेशल के जवान और चार थानों की पुलिस को अलग-अलग जानकारी जुटाने का काम सौंपा गया था। तब जाकर आरोपी पुलिस की पकड़ में आया है।जयपुर हुआ एकजुट दिव्यांश की तलाश में जयपुर की जनता एकजुट हो गई। चार दिन तक प्रार्थना के साथ जनता ने पुलिस की ओर से जारी किए गए पोस्टर्स की फोटो लोग अपने व्हाटसएप, फेसबुक, ट्वीटर व अन्य माध्यमों से अधिक से अधिक वायरल कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स आरोपी की जल्द से जल्द सूचना देने की अपील कर रहे हैं। दिव्यांश और आरोपी की फोटो लोग अपने डीपी और व्हाटसएप स्टेटस पर लगा रहे हैं।यह है मामला दौसा के सैंथल निवासी चांदराना निवासी अंकुर योगी का चार वर्षीय बेटा आयुष 25 जुलाई से बांगड़ में न्यूरो सर्जरी वार्ड में भर्ती है। अंकुर के साथ पत्नी कैला देवी, 4 माह का पुत्र दिव्यांश उर्फ लक्की, पिता कालूराम रावत और मां ढोली देवी भी अस्पताल में थे। बुधवार को कालूराम बांगड़ के गेट के बाहर बैठे पोते को खिला रहे थे। तभी मंगलवार से उनके साथ घूम रहे एक युवक ने कालूराम को भोजन करने के लिए कहकर दिव्यांश को गोद में ले लिया और उसे खिलाने लग गया। कालूराम भोजन करने लगे और युवक दिव्यांश को लेकर भाग गया।

    मुख्य भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मी

  • किसानों के हित में एक और कदम उठाते हुए, सरकार ने चीनी सीजन 2022-23 में चीनी मिलों द्वारा देय गन्ना उत्पादक किसानों के लिए उचित और लाभकारी मूल्य को मंजूरी दी
    माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने गन्ना उत्पादक किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए, चीनी सीजन 2022-23 (अक्टूबर-सितंबर) के लिए 10.25 प्रतिशत की मूल रिकवरी दर के लिए गन्ने के उचित और लाभकारी मूल्य (एफआरपी) 305 रुपये प्रति क्विंटल को मंजूरी दे दी है। इससे 10.25 प्रतिशत से अधिक की रिकवरी में प्रत्येक 0.1 प्रतिशत की वृद्धि के लिए 3.05 रुपये/ क्विंटल का प्रीमियम मिलेगा और रिकवरी में प्रत्येक 0.1 प्रतिशत की कमी के लिए 3.05 रुपये प्रति/क्विंटल की दर से उचित एवं लाभकारी मूल्य (एफआरपी) में कमी होगी। हालांकि, सरकार ने गन्ना उत्पादक किसानों के हितों की रक्षा के लिए यह भी निर्णय लिया है कि चीनी मिलों के मामले में कोई कटौती नहीं होगी, जहां रिकवरी 9.5 प्रतिशत से कम है। ऐसे किसानों को वर्तमान चीनी सीजन 2021-22 में 275.50 रुपये प्रति क्विंटल स्थान पर आगामी चीनी सीजन 2022-23 में गन्ने के लिए 282.125 रुपये/क्विंटल मिलेगा।

    चीनी सीजन 2022-23 के लिए गन्ने के उत्पादन की A2 + FL लागत (यानी वास्तविक भुगतान की गई लागत के साथ पारिवारिक श्रम का मूल्य) 162 रुपये प्रति क्विंटल है। 10.25 प्रतिशत की भरपाई दर पर 305 रुपये प्रति क्विंटल का यह एफआरपी उत्पादन लागत से 88.3 प्रतिशत अधिक है। यह किसानों को उनकी लागत पर 50 प्रतिशत से अधिक का लाभ प्रदान करने का वादा सुनिश्चित करता है। चीनी सीजन 2022-23 के लिए एफआरपी मौजूदा चीनी सीजन 2021-22 की तुलना में 2.6 प्रतिशत अधिक है।

    केंद्र सरकार की सक्रिय नीतियों के कारण, गन्ने की खेती और चीनी उद्योग पिछले 8 वर्षों में एक लंबा सफर तय कर चुके हैं और अब आत्मनिर्भरता के स्तर पर पहुंच गए हैं। यह समय पर सरकारी हस्तक्षेप और चीनी उद्योग, राज्य सरकारों, केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के साथ-साथ किसानों के साथ सहयोग का परिणाम है। हाल के वर्षों में चीनी क्षेत्र के लिए सरकार द्वारा किए गए मुख्य उपाय:

    • गन्ने के एफआरपी को गन्ने के उत्पादकों के लिए एक गारंटीकृत मूल्य सुनिश्चित करने के लिए तय किया गया है।

    • सरकार ने पिछले 8 वर्षों में एफआरपी में 34 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की है।

    • सरकार ने चीनी के न्यूनतम बिक्री मूल्य (एमएसपी) की संकल्पना को भी प्रस्तुत किया है ताकि चीनी की पूर्व-मिल कीमतों में गिरावट और गन्ना बकाया के संचय को रोकने के लिए (एमएसपी शुरुआत में 29 रुपये प्रति किलोग्राम 07 जून 2018 से प्रभावी रूप से लागू करने के लिए तय किया गया; संशोधित 31 रुपये प्रति किलोग्राम 14 फरवरी 2019 से प्रभावी।

    • चीनी मिलों के निर्यात की सुविधा के लिए, बफर स्टॉक को बनाए रखने के लिए, इथेनॉल उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए और किसानों के बकाया भुगतान के लिए चीनी मिलों को 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता।

    • अधिशेष चीनी को इथेनॉल के उत्पादन में बदलकर चीनी मिलों की वित्तीय स्थितियों में सुधार किया। नतीजतन, वे गन्ने के बकायों का जल्दी से भुगतान करने में सक्षम हैं।

    • चीनी के निर्यात और चीनी को इथेनॉल में बदलने के कारण, चीनी क्षेत्र आत्मनिर्भर हो गया है और मिलों की तरलता में सुधार हेतु निर्यात व बफर के लिए बजटीय समर्थन करने की आवश्यकता नहीं है

    इसके अलावा, पिछले कुछ शुगर सीजनों के दौरान चीनी क्षेत्र के लिए किए गए विभिन्न अन्य उपायों के कारण, जिसमें अन्य बातों के साथ-साथ गन्ने की उच्च उपज देने वाली किस्मों के उपयोग की शुरुआत, ड्रिप सिंचाई प्रणाली को अपनाना, चीनी संयंत्र का आधुनिकीकरण और अन्य अनुसंधान एवं विकास गतिविधियां, गन्ने की खेती का क्षेत्र, गन्ने का उत्पादन, गन्ने की तराई, चीनी उत्पादन और इसका रिकवरी प्रतिशत व किसानों को भुगतान में काफी वृद्धि शामिल है।

    किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

    इस निर्णय से 5 करोड़ गन्ना उत्पादक किसानों और उनके आश्रितों के साथ-साथ चीनी मिलों और संबंधित सहायक गतिविधियों में कार्यरत 5 लाख श्रमिकों को लाभ होगा। 9 साल पहले, 2013-14 चीनी सीजन में एफआरपी सिर्फ 210 रुपये प्रति क्विंटल था और सिर्फ 2397 एलएमटी गन्ना चीनी मिलों द्वारा खरीदा गया था। किसानों को केवल गन्ने की बिक्री से चीनी मिलों से सिर्फ 51,000 करोड़ मिलते थे। हालांकि, पिछले 8 वर्षों में सरकार ने एफआरपी में 34 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की है। वर्तमान चीनी सीज़न 2021-22 में, चीनी मिलों द्वारा लगभग 3,530 लाख टन गन्ना खरीदा गया जिसकी कीमत 1,15,196 करोड़ रुपये है, जो अब तक सबसे अधिक है।

    आगामी चीनी सीजन 2022-23 में गन्ने के रकबे और अपेक्षित उत्पादन में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए, 3,600 लाख टन से अधिक गन्ने को चीनी मिलों द्वारा खरीदे जाने की संभावना है, जिसके लिए गन्ने के किसानों को भुगतान की जाने वाली कुल रकम 1,20,000 करोड़ रुपये से अधिक होने की उम्मीद है। सरकार किसान समर्थक उपायों के माध्यम से यह सुनिश्चित करेगी कि गन्ने के किसानों को समय पर उनका बकाया मिले।

    पिछले चीनी सीजन 2020-21 में लगभग 92,938 करोड़ रुपये का गन्ना बकाया देय था, जिसमें से 92,710 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है और केवल 228 करोड़ रुपये बकाया हैं। वर्तमान चीनी सीजन 2021-22 में 1,15,196 करोड़ रुपये में से किसानों को 1,05,322 करोड़ रुपये गन्ने के बकाया का भुगतान किया गया, 01 अगस्त 2022 तक; इस प्रकार 91.42 प्रतिशत गन्ना बकाया का भुगतान कर दिया गया है जो कि पिछले चीनी सीजनों की तुलना में अधिक है।

    भारत- दुनिया में चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक और दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक:

    भारत ने वर्तमान चीनी सीजन के दौरान चीनी उत्पादन में ब्राजील को पीछे छोड़ दिया है। पिछले 8 वर्षों में चीनी के उत्पादन में वृद्धि के साथ, भारत घरेलू खपत के लिए अपनी आवश्यकता को पूरा करते हुए चीनी का निरंतर निर्यात भी कर रहा है, जिससे हमारे राजकोषीय घाटे को कम करने में मदद मिली है। पिछले 4 चीनी सीजन; 2017-18, 2018-19, 2019-20 और 2020-21 के दौरान क्रमशः 6 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी), 38 एलएमटी, 59.60 एलएमटी और 70 एलएमटी चीनी का निर्यात किया गया है। वर्तमान चीनी सीजन 2021-22 में 01 अगस्त 2022 तक लगभग 100 एलएमटी चीनी का निर्यात किया गया है और कुल निर्यात लगभग 112 एलएमटी तक होने की संभावना है।

    गन्ना किसान और चीनी उद्योग अब ऊर्जा क्षेत्र में योगदान दे रहे हैं:

    भारत के कच्चे तेल की कुल आवश्यकता का 85 प्रतिशत आयात के माध्यम से पूरा किया जाता है। लेकिन कच्चे तेल पर आयात बिल को कम करने, प्रदूषण को कम करने और देश को पेट्रोलियम क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए, सरकार पेट्रोल के साथ इथेनॉल मिश्रित कार्यक्रम के तहत इथेनॉल के उत्पादन और पेट्रोल के साथ इथेनॉल के मिश्रण को बढ़ाने के मार्ग पर सक्रिय रूप से आगे बढ़ रही है। सरकार चीनी मिलों को अतिरिक्त गन्ने को इथेनॉल में बदलने के लिए प्रोत्साहित कर रही है, ताकि इसे पेट्रोल के साथ मिश्रित किया जा सके, जो न केवल हरित ईंधन के रूप में कार्य करता है, बल्कि यह कच्चे तेल के आयात पर खर्च की जाने वाली विदेशी मुद्रा की भी बचत करेगा। चीनी सीजन 2018-19, 2019-20 और 2020-21 के दौरान क्रमशः लगभग 3.37 एलएमटी, 9.26 एलएमटी और 22 एलएमटी चीनी को इथेनॉल में बदला गया। वर्तमान चीनी सीजन 2021-22 में, लगभग 35 एलएमटी चीनी को इथेनॉल में बदले जाने का अनुमान है और 2025-26 तक 60 एलएमटी से अधिक चीनी को इथेनॉल में बदलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जो अतिरिक्त गन्ने की समस्या के साथ-साथ विलंब से होने वाले भुगतान का भी समाधान करेगा, क्योंकि गन्ना किसानों को समय पर भुगतान प्राप्त होगा।

    सरकार ने 2022 तक पेट्रोल के साथ ईंधन ग्रेड इथेनॉल के 10 प्रतिशत मिश्रण का और 2025 तक 20 प्रतिशत मिश्रण का लक्ष्य निर्धारित किया है ।

    वर्ष 2014 तक, शीरा (मोलासेज) आधारित डिस्टिलरियों की इथेनॉल की आसवन (डिस्टिलेशन) क्षमता सिर्फ 215 करोड़ लीटर की थी। हालांकि, पिछले आठ वर्षों में सरकार द्वारा किए गए नीतिगत बदलावों के कारण, शीरा आधारित डिस्टिलरियों की यह क्षमता बढ़कर 595 करोड़ लीटर की हो गई है। अनाज आधारित डिस्टिलरियों की जो क्षमता 2014 में लगभग 206 करोड़ लीटर की थी, वो अब बढ़कर 298 करोड़ लीटर की हो गई है। इस प्रकार, पिछले आठ वर्षों में इथेनॉल उत्पादन की कुल क्षमता 2014 में 421 करोड़ लीटर से दोगुनी होकर जुलाई 2022 में 893 करोड़ लीटर की हो गई है। सरकार इथेनॉल उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी के उद्देश्य से चीनी मिलों/डिस्टिलरी को बैंकों से लिए गए ऋण के लिए ब्याज अनुदान भी दे रही है। इथेनॉल क्षेत्र में लगभग 41,000 करोड़ का निवेश किया जा रहा है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

    इथेनॉल आपूर्ति वर्ष (ईएसवाई) 2013-14 में, तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) को इथेनॉल की आपूर्ति महज 38 करोड़ लीटर की थी जिसमें मिश्रण का स्तर सिर्फ 1.53 प्रतिशत का था। ईंधन ग्रेड इथेनॉल का उत्पादन और तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) को इसकी आपूर्ति 2013-14 की तुलना में आठ गुना बढ़ गई है। इथेनॉल आपूर्ति वर्ष 2020-21 (दिसंबर-नवंबर) में, 8.1 प्रतिशत के मिश्रण स्तर को हासिल करते हुए तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) को लगभग 302.30 करोड़ लीटर इथेनॉल की आपूर्ति की गई है। वर्तमान इथेनॉल आपूर्ति वर्ष (ईएसवाई) 2021-22 में, हम 10.17 प्रतिशत का मिश्रण स्तर हासिल करने में सक्षम हैं। वर्तमान इथेनॉल आपूर्ति वर्ष (ईएसवाई) 2021-22 में पेट्रोल के साथ मिश्रण के लिए चीनी मिलों/डिस्टिलरीज द्वारा 400 करोड़ लीटर से अधिक इथेनॉल की आपूर्ति किए जाने की संभावना है, जोकि वर्ष 2013-14 में की गई आपूर्ति की तुलना में 10 गुना होगी।

    चीनी उद्योग आत्मनिर्भर बना :

    कुछ समय पहले तक, चीनी मिलों की आय मुख्य रूप से चीनी की बिक्री पर निर्भर थीं। किसी भी सीजन में अतिरिक्त उत्पादन का उनकी भुगतान क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है, जिससे गन्ना उत्पादक किसानों की धनराशि बकाया हो जाती है। उनकी भुगतान क्षमता में सुधार के लिए समय-समय पर सरकारी हस्तक्षेप किए गए। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में अतिरिक्त चीनी के निर्यात को प्रोत्साहित करने और चीनी को इथेनॉल में बदलने सहित केंद्र सरकार की सक्रिय नीतियों के कारण, चीनी उद्योग अब आत्मनिर्भर हो गया है।

    चीनी मिलों ने 2013-14 से तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) को इथेनॉल की बिक्री से लगभग 49,000 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। वर्तमान चीनी सीजन 2021-22 में चीनी मिलों द्वारा ओएमसी को लगभग 20,000 करोड़ रुपये मूल्य के इथेनॉल की बिक्री की जा रही है, जिससे चीनी मिलों की भुगतान क्षमता में सुधार हुआ है और वे किसानों को गन्ना की बकाया धनराशि का भुगतान करने में सक्षम हैं। चीनी और उसके सह-उत्पादों की बिक्री, ओएमसी को इथेनॉल की आपूर्ति, बैगेस आधारित सह-उत्पादन संयंत्रों से बिजली उत्पादन और प्रेस मिट्टी से उत्पादित पोटाश की बिक्री से आय होने से चीनी मिलों की वित्तीय स्थिति में अनेक माध्यम से सुधार हुआ है।

    केंद्र सरकार द्वारा किए गए उपायों और एफआरपी में वृद्धि से किसानों को गन्ने की खेती के लिए प्रोत्साहित किया गया है और चीनी के घरेलू उत्पादन के लिए चीनी मिलों के निरंतर संचालन की सुविधा मिली है। चीनी उद्योग के लिए सरकार द्वारा बनाई गई सकारात्मक नीतियों के परिणामस्वरूप भारत भी अब ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनता जा रहा है।

Design a site like this with WordPress.com
Get started