Blog

  • सड़क हादसे में 12 श्रद्धालु घायल:मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर लौट रहे थे, टैंकर की टक्कर से पलटी कार

    संवाददाता अमजद खान

    दौसा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में जयपुर – आगरा नेशनल हाइवे 21 पर कार पलटने से 12 यात्री घायल हो गए। हादसा सीकरी मोड़ पर उस वक्त हुआ जब कार में सवार लोग मेहंदीपुर बालाजी से बांदीकुई जा रहे थे। इस दौरान टैंकर की टक्कर से कार पलट गई।
    हादसे में चालक सहित मेहंदीपुर बालाजी से लौट रहे 12 श्रद्धालु चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची मानपुर थाना पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, वहीं कई मामूली घायल ट्रेन छूटने के चक्कर में बिना देरी किए बांदीकुई स्टेशन के लिए रवाना हो गए।
    पुलिस ने बताया कि मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के दर्शनों के लिए दिल्ली एवं हरियाणा के श्रद्धालुओं को बांदीकुई स्टेशन लेकर जा रही कार को सीकरी मोड़ के पास टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह बेकाबू होकर पलट गई। अचानक हुए हादसे के बाद कार सवार श्रद्धालुओं की चीख पुकार मच गई।
    आसपास के लोगों ने कार में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। श्रद्धालुओं के साथ महिलाएं एवं बच्चे भी थे। जो भी हादसे में बाल – बाल बच गए। वहीं चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

    मुख्या संपादक अमजद खान 7737376413

    12 devotees injured in road accident: Mehandipur was returning after visiting Balaji, car overturned after collision with tanker

    daily legal war dialogue amjad khan

    Jaipur – Agra National Highway 21 in Manpur police station area of Dausa district

  • *आफताब को आज साकेत कोर्ट में पेश किया जाएगा, जेल प्राधिकरण ने की तैयारी

    संवाददाता अमजद खान


    श्रद्धा वॉकर, आफताब ख़बर सुनें अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की हत्या का आरोपी इस समय तिहाड़ जेल में बंद आफताब अमीन पूनावाला को शुक्रवार को साकेत अदालत में पेश किया जाएगा। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार तिहाड़ जेल प्राधिकरण ने अपनी तीसरी बटालियन को आरोपी आफताब को विशेष सुरक्षा प्रदान करने के लिए कहा है क्योंकि उसे संबंधित न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाएगा। श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (28) ने महरौली पुलिस को खुली चुनौती दे रखी है कि श्रद्धा को मैंने मारा है, दम है तो शरीर के टुकड़े व औजार बरामद करके दिखाओ। वह इस चुनौती को बार-बार दोहरा रहा है। आरोपी की इस चुनौती को लेकर दक्षिण जिला पुलिस अधिकारी भी सकते में हैं। पुलिस को उसके आत्मविश्वास को देखकर ताज्जुब हो रहा है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त बताया कि जब महरौली पुलिस ने आरोपी को पकड़ा था तो आफताब ने कहा था कि मैंने श्रद्धा की हत्या की है। दम है तो शरीर के टुकड़े बरामद करके दिखाओ। वह इस चुनौती को अब लगातार दोहरा रहा है। पुलिस श्रद्धा के सिर व धड़ को अभी तक बरामद नहीं कर पाई है। छतरपुर के जंगल से बरामद जबड़ा व 100 फुटा रोड से बरामद शरीर के टुकड़े से पता लग है कि वह किसी महिला के टुकड़े हैं। पुलिस शरीर के टुकड़े बरामद करने के लिए इस्तेमाल किए गए औजार अभी तक बरामद नहीं कर पाई है। हालांकि, पुलिस ने रसोई से पांच चाकू बरामद किए हैं। इनसे आरोपी ने श्रद्धा के शरीर के टुकड़े करने में इस्तेमाल किया था। श्रद्धा बनकर दोस्त से करता रहा चैटिंग आफताब श्रद्धा के मोबाइल को करीब एक महीने तक इस्तेमाल करता रहा।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

    Aftab will be presented in Saket court today, the jail authority has made preparations.

    Shraddha Walker, Aftab Listen to the news Aftab Amin Poonawal, accused of murdering his live-in partner Shraddha Walker, is currently lodged in Tihar Jail.

  • राजस्थान में फिर पोस्टर विवाद, कार्यकर्ता का आरोप-पायलट के पोस्टर फाड़े और जलाए गए

    गुजरात, हिमाचल में विधानसभा चुनाव और सरदारशहर में उपचुनाव निपटने के बाद एक बार फिर राजस्थान में गहलोत बनाम पायलट का माहौल बनने लगा है। पहले पायलट समर्थक आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट कर गुजरात हार का ठीकरा गहलोत पर फोड़ा। अब अलवर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी व पूर्व मंत्री सचिन पायलट के पोस्टर फाड़ने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता संतराम पटेल ने अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में मालाखेड़ा के आसपास कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूर्व मंत्री सचिन पायलट के पोस्टर फाड़ने का आरोप लगाया है। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता ने आलाकमान को शिकायत भेजी है। संतराम पटेल ने कहा कि मालाखेड़ा के आसपास राहुल गांधी और सचिन पायलट के पोस्टर और कुछ हॉर्डिंग्स लगवाए थे। जिनको रात को फाड़ दिया गयाा। यहां तक की कुछ पोस्टर कुछ जला दिए गए। पायलट समर्थकों का कहना है कि यह औछी हरकत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। कार्यकर्ता अपने साथ सबूत के तौर पर जले पोस्टर भी लेकर आए।

    मुख्या संपादक अमजद खान 7737376413

  • कोटा राजस्थान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में युवक द्वारा आत्मदाह की कोशिश

    यात्रा के दौरान हुई इस घटना से पुलिस पर खड़े हो रहे सवाल
    पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्थाओं का दावा हुआ फेल
    घटना से पुलिस और इंटेलिजेंस का फैलियर हुआ साबित
    घटना के बाद से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

    संवाददाता अमजद खान

    भारत यात्रियों ने तुरंत आग बुझा कर के उस शख्स की बचाई जान

  • भारत जोड़ो यात्रा से लौटते समय दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल

    संवाददाता अमजद खान

    बून्दी कोटा जिले से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर लौटते समय एक सड़क दुर्घटना में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की मृत्यु हो गई जबकि चार जने घायल हो गये। घायलो को उपचार के लिए बून्दी सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा से कोटा से स्कार्पियो में जहाजपुर लौटते समय राष्ट्रीय राजमार्ग-148 डी नारायणपुर के समीप सामने से आ रहे ट्रेलर ने स्कार्पियो को टक्कर मार दी। जिससे स्कार्पियो में सवार कांग्रेस कार्यकर्ता रामचंद्र पुत्र भवाना मीना निवासी धुवाला हनुमान नगर जहाजपुर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि इस हादसे में अनिल, हरलाल, राम सिंह व

    हंसराज घायल हो गये। घायलो को 108 एम्बुलेंस से बून्दी अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार जारी है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही सामान्य चिकित्सालय के ट्रोमा वार्ड में उपखण्ड अधिकारी सोहनलाल, जिला कांग्रेस महासचिव चर्मेश शर्मा, पूर्व पार्षद सतीश तम्बोली सहित कांग्रेसजन पहुंच गए और घायलों की मदद में जुट गए। बसौली पुलिस भी सूचना पर मौके पर पहुंची। एएसआई आनन्दीलाल ने बताया कि इस दुर्घटना में जहाजपुर निवासी रामचंद्र मीना की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद चालक फरार हो गया।

    मुख्या संपादक अमजद खान 7737376413



  • । कार्यालय पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर।

    * पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर उत्तर की कार्यवाही * 8 माह से फरार अवैध मादक पदार्थ स्मैक सप्लायर

    ऐजाज बैग गिरफ्तार

    पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री देशमुख परिस आई. पी. एस. ने बताया कि वांछित मादक पदार्थ स्मैक सप्लायर ऐजाज बैग को पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर में पंजीकृत अभियोग में गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जयपुर आयुक्तालय द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान आपरेशन क्लीन स्वीप के तहत श्रीमती सुमन चौधरी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन में एंव श्री चन्द्र सिंह रावत सहायक पुलिस आयुक्त आमेर के नेतृत्व में थानाधिकारी जयसिंहपुरा खोर के नेतृत्व में टीम गठन कर मुल्जिम रिजवान उर्फ चिंटू पुत्र श्री अनवार खान जाति मुसलमान उम्र 29 साल निवासी शान्ति नगर नाई की थंडी पुलिस थाना जयसिहपुरा खोर जयपुर को अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार कर अभियोग संख्या 117/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी ब्रह्मपुरी श्री राजवीर सिंह पुलिस निरीक्षक द्वारा किया जा रहा है।

    थानाधिकारी ब्रह्मपुरी श्री राजवीर सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में कानि कानाराम न. 9033, कानि श्री प्रदीप न. 9209, कानि श्री प्रदीप न. 10797, कानि श्री मनीष न. 8906 तथा कार्यालय से तकनीकी सहायक श्री मनोज कानि. न. 7197 की टीम गठित की गई। टीम ने मादक पदार्थ सप्लायर ऐजाज बैग पुत्र श्री सिकन्दर बैग जाति बैग मुसलमान उम्र 30 साल निवासी मकान न. 25 विजय राज कालोनी पत्नीगरान की मस्जिद के पास नाई की थडी आमेर पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर जयपुर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उक्त अभियोग के अनुसंधान के दौरान मुल्जिम रिजवान उर्फ चिन्दु ने सप्लायर ऐजाज बैग से स्मैक खरीद करना बताया है। मादक पदार्थ सप्लायर ऐजाज बैग से अनुसंधान किया जा रहा है।

    फोटो गिरफ्तारशुदा मुल्जिम

    मुख्या संपादक अमजद खान 7737376413

    , Office of the Deputy Commissioner of Police Jaipur North.

    * Proceedings of police station Brahmapuri Jaipur North * Illegal drug smack supplier absconding since 8 months

    aijaz bag arrested

    Deputy Commissioner of Police Jaipur



  • ‘पुलिस थाना मुहाना द्वारा एसएचओ जयप्रकाश पुनिया के नेत्रत्व में”ऑपरेशन खुशी” के तहत दो नाबालिग बालिक दस्तयाबा

    श्रीमान पुलिस उपायुक्त दक्षिण, आयुक्तालय जयपुर श्री योगेश गोयल IPS ने बताया कि “आयुक्तालय जयपुर दक्षिण क्षेत्र के समस्त थानाधिकारीयों को बेहद संवेदनशील व जीरो टोलरेंस की नीति रखते हुये नाबालिग अपहरण जैसी आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं अपराधियों की धरपकड हेतु समस्त थानाधिकारीयों दिशा निर्देश दिये गये थे। अपहरण व गुमशुदाओं की शीघ्र तलाशी व दस्तयाबी हेतू “ऑपरेशन खुशी” अभियान के तहत विशेष निगरानी हेतू प्रत्येक थाना क्षेत्र रखने के निर्देश दिये गये।

    उपरोक्त प्रकार के घटना की गंभीरता को देखते हुये श्री भरतलाल, अति. पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण एवं श्री हरिशंकर आईपीएस, सहायक पुलिस आयुक्त, वृत्त-मानसरोवर के निकट सुपविजन में श्री जयप्रकाश पुनिया पु. नि. थानाधिकारी पुलिस थाना मुहाना जयपुर दक्षिण के नेतृत्व में का चुनिन्दा पुलिस कर्मीयों की टीम का गठन किया गया।

    घटना

    दिनांक 03.12.22 को दो नाबालिग बालिक रतन पुत्र भूराराम उम्र 10 वर्ष जाति बागरिया 2. मोहन पुत्र भूराराम उम्र 14 वर्ष जाति बागरिया अपने परिजनों से बिछुड़ गई थे, बालक मोहन मंदबुद्धि है। परिजनों द्वारा काफी कोशिश करने के बाद भी बालक की पतारसी नहीं चल गयी। परिजनों ने पुलिस को अवगत करवाया ।

    टीम द्वारा की गई कार्यवाही:-

    * गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन कर प्राप्त सूचना को विकसित कर तकनीकी ससांधानों का उपयोग कर बालिक के परिजनों की पतारसी की।

    * बालिकों के परिजनों द्वारा दिनांक 03.11.22 को सुबह से बालिकों की तलाश कर रहे थे।

    ‘नाबालिग बालिकों के गुम होने की सूचना परिजनों द्वारा कन्ट्रोल रूम को दी गई।

    * कन्ट्रोल रूम की सूचना पर टीम द्वारा बालिकों की तलाश हेतू सचिंग अभियान चलाकर तलाश की गई।

    * बालिकों की पतारसी हेतू 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज चैक किये गये।

    * बालिकों के मिलाते ही बालिकों व परिजनों में खुशी का लहर दौड़ गई।

    * उक्त कार्यवाही से आस पास के लोगों में पुलिस की एक सकारात्मक छवि कायम हुई।

    टीम के सदस्य :-

    1. श्री श्याम प्रकाश छाबडी, उ.नि. (प्रशिक्ष)

    2. श्री प्रेम सिंह एचसी 608

    3. श्री हेमराज कानि 5791

    4. श्री कसमेन्द्र कानि 12833

    Two minor girls arrested under “Operation Khushi” by Police Station Muhana

    मुख्या संपादक अमजद खान 7737376413

  • 1. सटोरीयो के खिलाफ़ बड़ी कार्यवही

    2. पुलिस थाना मुहाना जयपुर दक्षिण एस एच ओ जय प्रकाश पूनिया एवं डीएसटी जयपुर दक्षिण की सटोरीयों के विरूद्ध कार्यवाही


    3. फरार सट्टा किंग हरीश उर्फ उनकी गिरफ्तार

    4. पाँच सटोरीयों को पूर्व में किया गया था गिरफ्तार

    श्री योगेश गोयल आई.पी.एस. पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ने बताया कि गुप्त माध्य से थाना मुहाना जयपुर दक्षिण क्षेत्र में क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने की सूचना मिली। सटोरीयों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु श्री भरत लाल मीणा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के निर्देशन एवं श्री हरिशंकर (आईपीएस) सहायक पुलिस आयुक्त मानसरोवर जयपुर के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी थाना मुहाना श्री जयप्रकाश पुनिया पु.नि. एवं श्री सुरेन्द्र चौधरी पु.नि प्रभारी डॉएसटी के नेतृत्व में पुलिस थाना मुहाना एवं बीएसटी जयपुर दक्षिण के चुनिन्दा पुलिस कर्मियों की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा पूर्व में आरोपी 1.रवि निहलानी 2. लक्ष्मण लालवानी 3. विजय निहलानी 4. अनिल कुमार छतवानी 5. प्रकाश को डिटेन किया कर गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपीगणों की गिरफ्तार के बाद से आरोपी सी उर्फ बतकी फरार चल रहा था। जिसको डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी से विस्तृत पूछताछ जारी है।

    टीम के कार्य:-

    गठित टीम द्वारा गुणरूप से प्राप्त सूचना को मुखबीर तरीकों से विकसित किया गया। गठित टीम से सट्टोरिया के ठिकान पर दलिश की जाकर सहारियों को डिटेन किया।

    > टीम द्वारा लगातार पिछा करते हुये दर्जनों ठिकाने पर दबिश दी जाकर आरोपी हरीश उर्फ उनकी को डिन

    किया।

    महत्वपूर्ण विन्दु-

    आरोपीगण टी20 वर्ल्ड कप सीरीज में ऑस्ट्रेलिया व अफगानिस्तान क्रिकेट मैच में सट्टा लगा रहे थे।

    ★ आरोपीगण लोगों को अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाते ।

    > आरोपीगण लेपटॉप में क्रिकेट मैच के संबंध में स्कोर देखते व रिवॉर्ड रखते है।

    आरोपीगण टीमों के नाम ऑस्ट्रेलिया को AS अफगानिस्तान को GN को रूप में लिखते है।

    आपण TODAY SODA, PARATNARSHIP के नाम हिसाब किताब रखते है।

    इन्टरनेट के लिये एक वाईफाई डिवाइस का उपयोग करते हैं।

    आरोपीगण SPACESAT एप से ग्राहकों से संपर्क कर क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाते ।

    *आरोपीगण मोबाईल फोन से ग्राहकों से सट्टे के भाव पुछने एवं बनाने की रिकार्डिंग हेतु काम में लेते थे। पूर्व में आरोपी रवि निहलानी पुत्र स्व. श्री बिशनदास निहलानी लक्ष्मण लालवानी पुत्र स्व. श्री जमल लाखचानी 3. विजय निहलानी पुत्र स्व. श्री विशनदास 4. अनिल कुमार छतवानी पुत्र स्व. श्री जेठा 5. प्रकाश पुत्र स्व. श्री सुगना मल सिन्धी को गिरफ्तार किया गया था ।

    आरोपी हरीश उर्फ की लगातार अपनी पहचान छिपाकर ठिकाने बदल बदल कर फरारी काट रहा था।

    नाम पता अपराधी

    1. हरीश उर्फ बनको पुत्र स्व. गोविन्द राम जाति सिधी उम्र 45 साल निवासी मन. 254 सिन्धी कॉलोनी राजापार्क थाना वा नगर जयपुर पूर्व

    गिरफ्तार अभियुक्त

    मुख्या संपादक अमजद खान 7737376413

  • राजू ठेहट हत्याकांड में बड़ा अपडेट, पहले ‘फोटो शूट’ फिर ‘शूट’

    सीकर / राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है. हत्याकांड का पूरा CCTV वीडियो सामने आया है. वीडियो में गोली मारने से पहले राजू ठेहट घर से बाहर आया था. उस वक्त ठेहट के घर के बाहर दो शख्स खड़े थे. एक शख्स था ब्लैक जैकेट में जबकि दूसरे ने पीली जैकेट पहनी थी. ब्लैक जैकेट पहने व्यक्ति ने ठेहट से फोटो खिंचवाने की डिमांड रखी थी, और पीली जैकेट पहने शख्स ने दोनों की फोटो खींची. इसके तुरंत बाद ही गन निकालकर ठेहट पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. राजू ठेहट गोली लगने के तुरंत बाद जमीन पर ढेर हो गया. पीली जैकेट स्थानीय कोचिंग सेंटर की बताई जा रही है. वहीं इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी उच्च अधिकारियों से जानकारी ली है |

    Big update in Raju Thehat murder case, first *’photo shoot’* then *’shoot’*

    Sikar / A big update has come out in the notorious gangster Raju Thehat murder case of Rajasthan. The complete CCTV video of the murder has come to the fore. video

    मुख्या संपादक अमजद खान 7737376413

  • जयपुर आमेर रोड जल महल पर बड़ा सड़क हादसा,तीन लोग गंभीर घायल
    कार पलटा खाकर घुसी दीवार के अंदर,ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पाहुची घायलों को अस्पाताल पहुचाया

    Big road accident on #Jaipur Amer Road Jal Mahal, three people seriously injured
    The car overturned and entered inside the wall, Brahmapuri police station reached the spot and took the injured to the hospital.

    एडिटर इन चीफ अमजद खान 7737376413

Design a site like this with WordPress.com
Get started