Category: news

  • *पुलिस थाना दूदू को मिली बडी सफलता। नकबजनी के मामले में चोरी का माल खरीदने वाले 06 साल से फरार चल रहे 5000 रूपये के ईनामी व टॉप-10 अभियुक्त कमलेश को किया गिरफ्तार।*

    पुलिस थाना दूदू को मिली बडी सफलता।
    नकबजनी के मामले में चोरी का माल खरीदने वाले 06 साल से फरार चल रहे 5000 रूपये के ईनामी व टॉप-10 अभियुक्त कमलेश को किया गिरफ्तार।

    श्रीमती राशि डोगरा डूडी आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया है आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती आदि जघन्य अपराधों में वांछित अपराधियों, स्थायी वारण्टीयों, उद्‌घोषित अपराधियों, 335 बीएनएसएस में गिरफ्तारी वारण्टियों, ईनामी अपराधियों, सामान्य प्रकरणों में वांछित अपराधियों की अधिक से अधिक गिरफ्तारी व हार्डकोर अपराधियों को चैक करने व उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त अधिकारियों को अभियान चलाकर अधिक से अधिक ईनामी अपराधी, स्थायी वारण्टी व अन्य वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी कम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू श्री शिवलाल बैरवा व वृत्ताधिकारी दूदू श्री दीपक खण्डेलवाल के सुपरविजन में तथा थानाधिकारी दूदू श्री मुकेश कुमार पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस थाना दूदू के प्रकरण संख्या 88/2019 धारा 457,380,411 भादस में फरार वांछित 5000 रूपये के ईनामी व टॉप-10 आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।

    पुलिस कार्यवाही विवरणः गठित पुलिस टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनीकी सहायता द्वारा कड़ी

    मेहनत करते हुए प्रकरण में फरार चल रहे 5000 रूपये के ईनामी व टॉप-10 अभियुक्त कमलेश सोनी निवासी रामपुरा थाना खण्डेला जिला सीकर की तलाश कर दिनांक 25.08.2025 को दबिश देकर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। प्रकरण में अभियुक्त से अनुसंधान जारी है। पूर्व में प्रकरण की वारदात में शामिल अभियुक्त रामवतार उर्फ बंटी मीणा, आकाश मीणा, रोहिताश व कानाराम मीणा को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

    गिरफ्तार आरोपी का विवरणः कमलेश पुत्र स्व. श्री विश्वनाथ जाति सोनी उम्र 62 साल निवासी

    रामपुरा थाना खण्डेला जिला सीकर।

    पुलिस टीम का विवरणः श्री मुकेश कुमार पुलिस निरीक्षक, श्री सरदार कानि. 1933, श्री अरविन्द कानि. 2271, श्री लक्ष्मण कानि. 2424, श्री संजय कानि. 2345

    Police station Dudu got a big success.

    > Top-10 accused Kamlesh, who was absconding for 6 years and had a reward of Rs. 5000 on his head for buying stolen goods in a burglary case, was arrested.

    Smt. Rashi Dogra Dudi IPS Police

  • *बांसवाडा में क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम व वनपाल 20,000/- रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।*

    *बांसवाडा में क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम व वनपाल 20,000/- रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।*

    जयपुर, दिनांक 23.08.2025। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. कार्यालय बांसवाडा इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये श्री शान्तिलाल चावला, क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम वन रेंज डूंगरा मुख्यालय सज्जनगढ जिला बांसवाडा व श्री लाडजी गरासिया वनपाल नाका ताम्बेसरा वन रेंज डूंगरा मुख्यालय सज्जनगढ जिला बांसवाडा को रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ए.सी.बी. बांसवाडा को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी की फर्म द्वारा वन रेंज में नर्सरी सुधारीकरण व अन्य मरम्मत कार्यों के बिल पास करने के लिए उक्त बिलों का 15 प्रतिशत कमीशन राशि कुल 80,000/- रूपये की मांग कर परेशान किया जा रहा था जिस पर दिनांक 22.08.2025 को रिश्वत राशि मांग का सत्यापन कराया गया जिसमें आरोपी श्री लाडजी गरासिया वनपाल ने परिवादी से बिलों का भुगतान करने से पहले अग्रिम रिश्वत राशि 20,000/- रूपये आरोपी श्री शान्तिलाल चावला क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम के लिए लेने हेतु सहमत हुआ।

    जिस पर एसीबी उदयपुर रेंज के उप महानिरीक्षक श्री प्रहलाद सिंह कृष्णिया के सुपरवीजन में ए.सी.बी. बांसवाडा के श्री ऋषिकेश मीना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आज मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी श्री लाडजी गरासिया वनपाल को रिश्वत राशि 20,000/- रूपये आरोपी श्री शान्तिलाल चावला क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम के लिए रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया तथा श्री शान्तिलाल चावला क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम की भी उक्त रिश्वत लेन-देन मामले में संलिप्तता होने से गिरफ्तार कर लिया गया है।

    एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपीगण से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। आरोपी श्री शान्तिलाल चावला क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम के निवास व वन रेंज डूंगरा के परिसर में स्थित निवास एवं श्री लाडजी गरासिया के वन रेंज डूंगरा के परिसर में स्थित निवास की भी तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।



    > Regional Forest Officer I and Forester arrested red handed taking bribe of Rs. 20,000/- in Banswara.

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • *चितौडगढ़ में श्री सुभाष चन्द्र यादव हाल सहायक उप निरीक्षक, पुलिस थाना चन्देरिया को 9000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफतार किया*

    *चितौडगढ़ में श्री सुभाष चन्द्र यादव हाल सहायक उप निरीक्षक, पुलिस थाना चन्देरिया को 9000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफतार किया*

    जयपुर, 23, अगस्त 2025। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चित्तौडगढ़ द्वारा आज कार्यवाही करते हुए श्री सुभाष चन्द्र यादव हाल सहायक उप निरीक्षक, पुलिस थाना चन्देरिया, जिला चित्तौड़गढ़ को 9000 रूपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमति स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी चित्तौडगढ़ को एक शिकायत इस आशय की मिली कि पुलिस थाना चन्देरिया जिला चित्तौड़गढ़ के सहायक उप निरीक्षक श्री सुभाष चन्द्र यादव द्वारा परिवादी के पुत्र के विरूद्ध पुलिस थाना चन्देरिया में दर्ज प्रकरण में मदद करने की एवज में 9000 रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

    जिस पर एसीबी रेंज उदयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री प्रहलाद सिंह कृष्णिया के सुपरविजन में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों चित्तौडगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह के नेतृत्व में ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी श्री सुभाष चन्द्र यादव हाल सहायक उप निरीक्षक, पुलिस थाना चन्देरिया  जिला चित्तौड़गढ़ को परिवादी से 9000 रूपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफतार किया गया है।

    एसीबी के श्री प्रहलाद सिंह कृष्णिया, उप महानिरीक्षक पुलिस, भ्रनिब्यूरो उदयपुर के सुपरविजन में आरोपी से पुछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।



    *In Chittorgarh, Shri Subhash Chandra Yadav presently Assistant Sub Inspector, Police Station Chanderia was caught taking a bribe of Rs. 9000

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • *संसद भवन | वोट चोर गद्दी छोड़ अमित शाह और मोदी के लिए संसद में लगे नारे*

    संसद भवन | वोट चोर गद्दी छोड़ अमित शाह और मोदी के लिए संसद में लगे नारे #news #viral #modi #jaipurnews #latestnews #hindinews #youtubevideo #sansadbhavan #congress #chunavaayog #politics

  • *खैरथल/अलवरराजस्थान के खैरथल तिजारा जिले के किशनगढ़बास थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया। आदर्श कॉलोनी में एक घर की छत पर नीले ड्रम में एक युवक का शव मिला,*

    खैरथल/अलवर
    राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले के किशनगढ़बास थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया।
    आदर्श कॉलोनी में एक घर की छत पर नीले ड्रम में एक युवक का शव मिला, जिसे गलाने के लिए नमक डाला गया।
    मृतक की पहचान हंसराज उर्फ सूरज के रूप में हुई, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और किशनगढ़बास में ईंट भट्टे पर काम करता था।

    *घटना की मुख्य बातें:*

    *मृतक की पहचान*: हंसराज उर्फ सूरज, उत्तर प्रदेश का रहने वाला
    *शव की स्थिति*: नीले ड्रम में शव मिला, जिसे गलाने के लिए नमक डाला गया था
    *लापता व्यक्ति*: मृतक की पत्नी सुनीता और तीन बच्चे, साथ ही मकान मालिक का बेटा जितेंद्र भी लापता
    *पुलिस कार्रवाई*: पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर और लापता लोगों की तलाश की जा रही है

    *पुलिस की जांच:*

    *किशनगढ़बास* डीएसपी राजेंद्र सिंह निर्वाण ने बताया कि हत्या और उससे जुड़े कारणों की तहकीकात की जा रही है

    Khairthal/Alwar

    A sensational case came to light in Kishangarhbas police station area of Khairthal Tijara district of Rajasthan.

    The body of a young man was found in a blue drum on the roof of a house in Adarsh Colony, which was filled with salt to dissolve it.

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 773737641

  • *जयपुर में आरोपी श्री नारायण वर्मा निरीक्षक उप रजिस्ट्रार शहर सहकारी समिति, मिनी सचिवालय जयपुर को 2,75,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार।*

    *जयपुर में आरोपी श्री नारायण वर्मा निरीक्षक उप रजिस्ट्रार शहर सहकारी समिति, मिनी सचिवालय जयपुर को 2,75,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार।*

    जयपुर दिनांक 14.08.2025। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी जयपुर नगर चतुर्थ जयपुर ईकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये आरोपी श्री नारायण वर्मा निरीक्षक उप रजिस्ट्रार शहर सहकारी समितियों,  मिनी सचिवालय जयपुर को 2,75,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों हिरासत में लिया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के कार्यवाहक महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी जयपुर नगर चतुर्थ जयपुर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि श्री नारायण वर्मा निरीक्षक द्वारा परिवादी के दो आवासीय प्लॉट, श्रीनाथ एनक्लेव सैकण्ड ग्राम हरगुन की नांगल उर्फ चारणवाला डिग्गी रोड तहसील सांगानेर जयपुर जो हरिनगर गृह निर्माण सहकारी समितियों, जयपुर के द्वारा सृजित किये गये थे, जिनमें विवादित होने से स्टे प्राप्त करने की एवज में प्रति प्लॉट 2 लाख रूपये  (कुल 4 लाख रूपये) उप रजिस्ट्रार शहर के लिए व स्वयं के लिए 1 लाख रूपये की रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा था।  मांग सत्यापन के दौरान 74,000 रूपये प्राप्त करना व आज आरोपी द्वारा रिश्वत राशि लेने के दौरान परिवादी को ज्योति राव फूले चौराहा, स्वेज फार्म के पास लगभग 10 किलोमीटर गलियों में घुमाया गया फिर चौराहे से गुर्जर की थडी की ओर जाने वाले रास्ते में स्कुटी रोक कर 2,75,000 रूपये की रिश्वत राशि प्राप्त की गई।आरोपी से रिश्वत राशि 2,75,000 रूपये बरामद हो चुके है।

    एसीबी जयपुर रेंज के श्री आनन्द शर्मा,उप महानिरीक्षक द्वितीय के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी जयपुर नगर चतुर्थ के श्री ज्ञानप्रकाश नवल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में श्री गम्भीर सिंह पुलिस निरीक्षक एवं अन्य के ट्रैप कार्यवाही करते हुए आरोपी श्री नारायण वर्मा निरीक्षक उप रजिस्ट्रार शहर सहकारी समितियों मिनी सचिवालय जयपुर को 2,75,000 रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। अन्य की भूमिका के संबंध में पूछताछ जारी है।

    *Accused Shri Narayan Verma Inspector Deputy Registrar City Cooperative Society, Mini Secretariat Jaipur in Jaipur was given a bribe of Rs 2,75,000

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 773737641

  • *राजस्थान राजसमन्द में श्री जसराज,ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत कालेसरिया एवं श्री तोलाराम  हाल अंशकालिक चपरासी 15,000/- की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार।*



    *राजस्थान राजसमन्द में श्री जसराज,ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत कालेसरिया एवं श्री तोलाराम  हाल अंशकालिक चपरासी 15,000/- की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार।*

    जयपुर, दिनांक 12.08.2025। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी राजसमन्द द्वारा आज कार्यवाही करते हुये श्री जसराज हाल ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत कालेसरिया तहसील / पंचायत समिति देवगढ़, जिला राजसमंद, श्री तोलाराम हाल अंशकालिक चपरासी ग्राम पंचायत कालेसरिया, जिला राजसमंद को परिवादी के प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत मकान की बकाया किस्तें जमा करवाये जाने की एवज में 25,000/- रूपये रिश्वत राशि की मांग की गई। जिस पर दौराने ट्रैप कार्यवाही आरोपी श्री जसराज ग्राम विकास अधिकारी द्वारा आरोपी श्री तोलाराम नायक अंशकालिक चपरासी (प्राईवेट व्यक्ति) के मार्फत परिवादी से रिश्वत राशि 15,000 रूपये प्राप्त करते हुए दोनो आरोपीगण को पकडा गया।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी राजसमन्द को एक शिकायत इस आशय की मिली कि श्री जसराज हाल ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत कालेसरिया तहसील / पंचायत समिति देवगढ, जिला राजसमंद, श्री देवाराम हाल अंशकालिक चपरासी ग्राम पंचायत कालेसरिया, जिला राजसमंद द्वारा परिवादी के प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत मकान की बकाया किस्तें जमा करवाये जाने की एवज में 25,000/- रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा हैं।

    जिस पर एसीबी के श्री प्रहलादसिंह कृष्णीया उप महानिरीक्षक पुलिस भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उदयपुर रेंज उदयपुर के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी राजसमन्द के श्री हिम्मत चारण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आज मय टीम के अग्रिम ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी श्री जसराज हाल ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत कालेसरिया तहसील/पंचायत समिति देवगढ, जिला राजसमंद, श्री तोलाराम हाल अंशकालिक चपरासी ग्राम पंचायत कालेसरिया, जिला राजसमंद को रिश्वत राशि 15,000 रूपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

    आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।



    *In Rajsamand, Shri Jasraj, Village Development Officer, Gram Panchayat Kalesaria and Shri Tola Ram presently part time peon 15,000/-

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • *जयपुर में पुलिस थाना शास्त्री नगर (उत्तर) आयुक्तालय, जयपुर का कानिस्टेबल तथा न्यायालय अपर सिविल एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट कम सं. 11, जयपुर महानगर द्वितीय का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 400 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।*



    *जयपुर में पुलिस थाना शास्त्री नगर (उत्तर) आयुक्तालय, जयपुर का कानिस्टेबल तथा न्यायालय अपर सिविल एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट कम सं. 11, जयपुर महानगर द्वितीय का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 400 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।*

    जयपुर, 08.08.2025 ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. जयपुर नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये श्री दीपचन्द मीणा कानि. 7340 पुलिस थाना श्रेणी कर्मचारी शास्त्री नगर आयुक्तालय जयपुर एवं आरोपी श्री गुलाम साफवान चतुर्थ श्रेणी न्यायालय अपर सिविल एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट कम सं. 11, जयपुर महानगर द्वितीय को 400 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ए.सी.बी. जयपुर नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई को एक शिकायत इस आशय कि मिली कि श्री दीपचन्द मीणा कानि. 7340 पुलिस थाना शास्त्री नगर, आयुक्तालय जयपुर द्वारा परिवादी को मोचन आदेश (रिलिज ऑर्डर) देने की की ऐवज में 600 रूपये रिश्वत राशि की मांग की जाकर परिवादी को परेशान किया जा रहा है।

    जिस पर श्री आनन्द शर्मा, उप महानिरीक्षक पुलिस-द्वितीय के सुपरविजन में श्री भूपेन्द्र, अति. पुलिस अधीक्षक, ए.सी.बी. जयपुर नगर-प्रथम, जयपुर के नेतृत्व में आज मय श्री नीरज गुरनानी, उप अधीक्षक पुलिस एवं अन्य के ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपी श्री दीपचन्द मीणा कानि. 7340 पुलिस थाना शास्त्री नगर, आयुक्तालय जयपुर एवं आरोपी श्री गुलाम साफवान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी न्यायालय अपर सिविल एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट कम सं. 11. जयपुर महानगर द्वितीय को परिवादी से 400 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

    एसीबी में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

    कांस्टेबल
    चपरासी

    > In Jaipur, a constable of Police Station Shastri Nagar (North) Commissionerate, Jaipur and a fourth class employee of Court Additional Civil and Judicial Magistrate Com. No. 11, Jaipur Mahanagar II taking a bribe of Rs. 400

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • *राजसमन्द में हैड कांस्टेबल पुलिस थाना खमनोर जिला राजसमन्द को 20,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।*



    *राजसमन्द में हैड कांस्टेबल पुलिस थाना खमनोर जिला राजसमन्द को 20,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।*

    जयपुर, दिनांक 04.08.2025। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो इन्टेलीजेन्स युनिट उदयपुर ने कार्यवाही की है। इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये आरोपी श्री कृष्ण कुमार मीणा, उम्र 45 वर्ष, हाल हैडकानि नम्बर 447 पुलिस थाना खमनोर, जिला राजसमन्द को बीस हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव ने बताया की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो इन्टेलीजेन्स युनिट उदयपुर को एक शिकायत इस आशय की मिली की दिनांक 01.08.2025 को परिवादी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (इन्टेलीजेन्स यूनिट) उदयपुर में उपस्थित होकर स्वयं हस्तलिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की थी की मुझ प्रार्थी को पुलिस थाना खमनोर जिला राजसमन्द मे दर्ज प्रकरण  में लुट का आरोपी नहीं बनाने एवं मेरी जब्त शुदा कार को छोडने की एवज में थानाधिकारी खमनोर श्री शैतान सिंह नाथावत, का रीडर श्री कृष्णकुमार हैडकानि पुलिस थाना खमनोर 25,000/- रूपये की रिश्वत राशि की मांग कर रहे है, पूर्व में मुझसे डरा धमका कर 35,000/- रूपये वसूल चुके है। जिस पर दिनांक 01.08.2025 को रिश्वत राशि मांग सत्यापन किया गया तो आरोपी द्वारा थानाधिकारी के नाम से रिश्वत राशि मांगे जाने की पुष्ठि होने पर आज दिनांक 04.08.2025 को आरोपी श्री कृष्णकुमार हैडकानि को थानाधिकारी के नाम पर रिश्वत राशि 20,000/- रूपये लेते हुये रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया, थानाधिकारी खमनोर की भुमिका मामले में संदिग्ध होने पर पूछताछ जारी है।

    जिस पर श्री प्रहलाद सिंह कृष्णियां, उप महानिरीक्षक पुलिस, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों, उदयपुर रेन्ज, उदयपुर के सुपरवीजन में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो इन्टेलीजेन्स युनिट उदयपुर के नेतृत्व में आज मय डॉ. सोनू शेखावत पुलिस निरीक्षक द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी श्री कृष्ण कुमार मीणा को 20,000/रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्‌तार किया है।
    आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (यथा संशोधित 1988) के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

    आरोपी कांस्टेबल



    *Head Constable Police Station Khamnor District Rajsamand arrested red handed taking bribe of Rs 20,000 in Rajsamand.*

    JAIPUR

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • *बून्दी में कनिष्ठ लिपिक (रीडर) कार्यालय उपखण्ड अधिकारी लाखेरी जिला बून्दी एवं संविदाकर्मी कम्यूटर ऑपरेटर को 35,000/ रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्‌तार।*

    *बून्दी में कनिष्ठ लिपिक (रीडर) कार्यालय उपखण्ड अधिकारी लाखेरी जिला बून्दी एवं संविदाकर्मी कम्यूटर ऑपरेटर को 35,000/ रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्‌तार।*

    जयपुर, दिनाक 31.07.2025 गुरुवार।  ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी. बी. इकाई बून्दी द्वारा आज कार्यवाही करते हुए आरोपी कर्मवीर सिंह हाडा हाल कनिष्ठ लिपिक (रीडर) कार्यालय उपखण्ड अधिकारी लाखेरी जिला बून्दी को आरोपी शिव महेश योगी  हाल ब्रह्मपुरी कॉलोनी लाखेरी हाल संविदाकर्मी कम्प्यूटर ऑपरेटर कार्यालय उपखण्ड अधिकारी लाखेरी जिला बून्दी के माध्यम से परिवादी से भारतमाला सडक परियोजना में आवाप्तशुदा स्वयं की जमीन का मुआवजा प्राप्त करने हेतु दावा उपखण्ड कार्यालय लाखेरी में किया गया था, उक्त बाद का निर्णय परिवादी के पक्ष में करवाने की एवज में 35,000 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्‌तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी बून्दी को एक शिकायत इस आशय की मिली कि आरोपी कर्मवीर सिंह हाडा कनिष्ठ लिपिक (रीडर) कार्यालय उपखण्ड अधिकारी लाखेरी जिला बून्दी द्वारा परिवादी से भारतमाला सडक परियोजना में आवाप्तशुदा स्वयं की जमीन का मुआवजा प्राप्त करने हेतु दावा उपखण्ड कार्यालय लाखेरी में किया गया था, उक्त वाद का निर्णय परिवादी के पक्ष में करवाने की एवज में 50,000 हजार रिश्वत की मांग कर परिवादी को परेशान किया जा रहा था।

    जिस पर ए.सी.बी. कोटा रेंज के उप महानिरीक्षक श्री आनन्द शर्मा के सुपरवीजन में ए.सी.बी. बून्दी के अधिकारी श्री हरीश भारती, उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आज मय ट्रेप टीम श्री ज्ञानचन्द, उप अधीक्षक पुलिस, श्री इस्माईल अंसारी सहायक उप निरीक्षक एवं टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी को आरोपी शिव महेश योगी  हाल संविदाकर्मी कम्प्यूटर ऑपरेटर कार्यालय उपखण्ड अधिकारी लाखेरी जिला बून्दी के माध्यम से परिवादी से  35,000 हजार रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
    आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। ए.सी.बी. द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

    *Office of Director General Anti Corruption Bureau*

    *Junior Clerk (Reader) Office of Sub-Divisional Officer Lakheri District Bundi and contractual computer operator in Bundi will be paid Rs. 35,000/-

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

Design a site like this with WordPress.com
Get started