Category: news

  • ■किर्लोस्कर डीलर ने लगाये किर्लोस्कर मालिक अतुल किर्लोस्कर एवं गोरी किर्लोस्कर पर गम्भीर आरोप

    पीड़ित ने प्रेस वार्ता कर लगाई प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से न्याय की गुहार
    मामला यह था कि 2019 में किर्लोस्कर डीलर ने इंजन की सर्विस मैं डीलरशिप ली थी, जिस पर किर्लोस्कर ने डीलर को बड़े-बड़े सपने दिखाकर 30 वर्षों का मौखिक रूप से डीलरशिप का वादा किया था
    जिसके लिए डीलर ने करोड़ों रुपए की संपत्ति वह अपना करोड़ों रुपए का मकान बेचकर किर्लोस्कर मालिक के कहने पर 14000000 रुपए इन्वेस्ट कर दिया ,साथ ही कंपनी के साथ 2 साल पूर्ण ईमानदारी के साथ कार्य किया जहां पूरी दुनिया कोरोना काल से जूझ रही थी उस समय डीलर के द्वारा पूर्ण ईमानदारी के साथ कोरोना योद्धा के रूप में काम किया वह जगह जगह जाकर कंपनी की सर्विस लोगों तक पहुंचाई मगर कुछ दिन बीत जाने के बाद, एरिया मैनेजर रविंद्र केन को किर्लोस्कर के द्वारा उसकी परिचित महिला मित्र को कंपनी में बतौर सर्विस मैनेजर के पद पर सिफारिश के तौर पर लगवाया गया , जिसका कुछ समय बाद भंडाफोड़ हो गया, रविंद्र केन के द्वारा महिला कर्मचारी से निजी फोटो मांगे गए फोटो को लेकर आपस में महिला कर्मचारी और रविंद्र केन के बीच में बिगाड़ हो गया, यह बात महिला कर्मचारी ने वेदांता इंजीनियरिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद शर्मा को बताया जिसको लेकर विनोद शर्मा ने सारे मामले को रिकॉर्डिंग और व्हाट्सएप चैट आदि बतौर सबूत के कंपनी मालिक गौरी किर्लोस्कर को भेजकर सूचित किया किर्लोस्कर ने एक्शन लेते हुए रविंद्र कैन को नौकरी से निकाल दिया सिलसिला यहीं नहीं थमा किर्लोस्कर ने इस बात का गलत मतलब निकालते हुए ईमानदार डीलर को नोटिस थमा कर कंपनी से डिस्कंटीन्यू कर दिया जिसके चलते 35 परिवार रोजगार से हाथ धो बैठे जब इसके डीलर द्वारा कम्पनी से पूछा गया और मिलने का समय मांगा गया तो किर्लोस्कर की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई जब डीलर ने न्याय के लिए कोर्ट में परिवाद दिया तो उल्टा कंपनी ने डीलर को ही दोषी बना कर पल्ला झाड़ लिया जिससे जिससे डीलर को करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया और डीलर रोड पर आ गया डीलर विनोद शर्मा न्याय के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहा है और सड़क पर आ गया जिसको लेकर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर न्याय के लिए न्यायपालिका में देश के सर्वोच्च पद पर विराजमान महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पीड़ित डीलर के द्वारा मीडिया के माध्यम से गुहार लगाई

    पिडित डीलर
  • जयपुर से युवक का अपहरण और मारपीट कर हत्या कर दी और बाद मैं  लाश जला दी



    जयपुर के श्याम नगर थाना इलाके से पिछले दिनों एक युवक का अपहरण हुआ। उसके बाद देर शाम उसकी मौत के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि उसकी हत्या करने के बाद उसके शव को जला दिया गया है। पुलिस ने अधजले शव को बरामद किया है उसे आखिरी बार श्याम नगर इलाके में 21 अगस्त को देखा गया था। उसके बाद वहां से कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था। इस बारे में श्याम नगर पुलिस जांच पडताल कर रही थी तो पता चला कि बुधवार शाम सवाई माधोपुर से उसे जलाने की जानकारी मिली। प्रारंभिक जांच पडताल में सामने आया है कि उसकी हत्या कर  जला दिया गया। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है और मुर्दाघर में रखवाया है। पुलिस द्वारा फिल्हाल अपराधियों की तलाश जारी है



  • * पुलिस थाना गलतागेट की कार्यवाही नाबालिग लडकी को रात्रि मे घर से बुलाकर पार्क मे ले जाकर दुष्कर्म करने का फरार आरोपी हारुन गिरफ्तार

    घटना का विवरण:- पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री देशमुख परिस आई. पी. एस. ने बताया कि दिनांक 21.08.202 को परिवादी ने पुलिस थाना गलतागेट पर आरोपी हारुन द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र 16 साल 6 माह को रात्रि को घर से बुलाकर घर के पास बने हुये ग्रीन वैली पार्क में ले जाकर दुष्कर्म करने बाबत रिपोर्ट पेश की थी। जिस पर पुलिस थाना गलतागेट पर अभियोग संख्या 286/2022 धारा 376,323 भारतीय दण्ड संहिता व धारा 3,4 लैंगिक अपराधो से बालको का संरक्षण अधिनियम 2012 में दर्ज कर अनुसंधान किया गया।

    गठन पुलिस टीम का विवरण:- प्रकरण में मुल्जिम की शीघ्र गिरफ्तारी बाबत श्रीमती सुमन चौधरी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन मे एंव श्री सुनील प्रसाद शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज जयपुर उत्तर के निर्देशन में श्री मुकेश कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना गलतागेट के नेतृत्व मे श्री बाबूलाल स.उ.नि. श्री मुकेश कुमार स.उ.नि, श्री कानाराम कानि. न. 9033, कानि श्री प्रधान न. 9156, कानि श्री राजेश न. 8728, कानि श्री प्रदीप न. 11108, कानि श्री विनोद न. 7676 की टीम गठित की गई। कार्यवाही का विवरण:-गठित टीम द्वारा मुल्जिम हारुन पुत्र श्री मोहम्मद इस्माईल जाति जोगी

    मुसलमान उम्र 27 साल निवासी मकान न. 12, फकीरो की छोटी डुंगरी बास बदनपुरा पुलिस थाना

    गलतागेट जयपुर को दस्तयाब कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मुल्जिम से प्रकरण हाजा

    में अनुसंधान किया जा रहा है।

    मुख्या संपादक अमजद खान 7737376413

  • इस्लाम ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि गुरुवार को एजाज उर्फ लाला और अन्य लोग गाय काटकर उसके मांस को बेच रहे थे. जब उन्होंने इसका विरोध किया तो मस्जिद नमाज अदा करने जाते वक्त आरोपियों ने उसे पीट दिया.



    गांव ललवाडी में गोमांस बेचने को लेकर हुए विवाद में कटी हुई गाय के अवशेष मिलने से सैंकड़ों ग्रामीण, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गये. पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रकाश शर्मा ने बताया कि घासी की ढाणी ललवाडी निवासी इस्लाम पुत्र ईमाम बक्श ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर बताया कि गुरुवार को वह एजाज उर्फ लाला पुत्र मुंशी बंजारा के घर गया था. वहां तीन-चार लोग गाय को काटकर उसके मांस को बेच रहे थे.

    इसका उन्होंने विरोध कर उन्हें समझाया. इस्लाम ने बताया कि शनिवार की सुबह 6 बजे वह घर से मस्जिद नमाज अदा करने जा रहा था, इसी दौरान मुंशी और सलमान सहित चार-पांच लोग उसे रोककर मारपीट की. मारपीट करने वालों ने जान से मारने की धमकी भी दी है. गाय कटने की सूचना पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, अरनिया मंडल अध्यक्ष हनुमान चौधरी के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता, गोसेवा दल के कार्यकर्ता और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए. तलवार, छर्रे और कुल्हाड़ी बरामद
    इस दौरान उन्होंने गोहत्या करने वाले लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने कुछ घरों की तलाशी की मांग की. इसके बाद घासी की ढाणी में कुछ घरों में तलाशी की गई. तलाशी में चार बंदूकें मिलीं, जिनमें से एक लोडेड थी. घरों से तलवार, छर्रे और कुल्हाड़ी बरामद किये गए. बंदूकें मिलने की सूचना पर सैंकड़ों ग्रामीण जुट गए. इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाषचंद्र मिश्रा ने ललवाडी पहुंच कर ग्रामीणों से बात की, लेकिन ग्रामीण गाय के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग करते रहे, जिसके बाद पुलिस लाइन से जाप्ता बुलवाया गया.



    एमओबी और एफएसएल टीम बुलई


    इसी दौरान पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी और अतिरिक्त जिला कलेक्टर परशुराम धानका मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा. डीएसपी रुद्रप्रकाश शर्मा ने बताया कि मौके पर एमओबी और एफएसएल टीम को बुलवाया गया है. टीम ने विभिन्न प्रकार के साक्ष्य जुटाए हैं, जिसके बाद मेडिकल बोर्ड से गाय का पोस्टमार्टम करवाया गया. मामले में एक व्यक्ति को डिटेन किया गया है. इस दौरान मौके पर एसडीएम रवि वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला सेल प्रकाशचंद्र, उनियारा पुलिस उपाधीक्षक शकील अहमद, पीपलू पुलिस उपाधीक्षक इंदु लोदी, तहसीलदार प्राजंल कवंर, निवाई थानाधिकारी अजय कुमार, बरोनी थानाधिकारी हरिराम, सदर निवाई थानाधिकारी कप्तान सिंह और दत्तवास थानाधिकारी शिवजीलाल मौजूद थे.

    जब्त अवैध हथियार


  • थाना सुभाष चौक जयपुर उत्तर की कार्यवाही दिनांक 18.08.2022

    फर्जी परीक्षार्थियों को किया गिरफ्तार


    पुलिस उपायुक्त श्री परिस देशमुख जयपुर उत्तर ने बताया कि दिनांक 24. 106.2022 को पुलिस थाना सुभाष चौक पर परिवादी श्री जयप्रकाश शर्मा संयुक्त निदेशक (प्र.शा.) राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर ने एक रिपोर्ट दर्ज करवाई की दिनांक 22.05.2022 को संस्थान द्वारा एस. एस. जैन पी.जी. महाविद्यालय केन्द्र पर एमटीएस भर्ती परीक्षा का आयोजन करवाया गया था प्रथम पारी की परीक्षा का समय सुबह 09 बजे से सुबह 10.30 बजे तक था, जिसमें अभ्यर्थी हिमांशु कुमार को परीक्षा हेतु बुलाया गया था तथा उक्त एमटीएस की परीक्षा के बाद राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान केन्द्र पर दोपहर 12 बजे से 01.30 बजे तक आयोजित एलडीसी परीक्षा में पप्पू कुमार को बुलाया गया था लेकिन उक्त दोनो की जगह पर एक ही व्यक्ति ने परीक्षा देना बताया आदि पर मुकदमा नम्बर 138 / 2022 धारा 420, 120B IPC व धारा 3/6 राजस्थान सार्वजिनक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम-1992 में दर्ज कर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये अति. पुलिस उपायुक्त, जयपुर उत्तर प्रथम श्रीमति सुमन चौधरी के सुपरविजन में सहायक पुलिस आयुक्त माणक चौक श्री महावीर प्रसाद मीणा के नेतृत्व में थानाधिकारी श्री जयप्रकाश पूनिया पु.नि. के दिशानिर्देशों में श्री इमरत सिंह उ.नि… तकनीकी सहायक श्री विजय कुमार कानि 8632, श्री मुलचन्द कानि 10925, श्री श्रवण कानि 10596 श्री पुरण कानि 10700 व श्री मुकेश कानि 11405 की टीम गठित की गई। टीम द्वारा लगातार कड़ी मेहनत करते हुये व तकनीकी सहयोग से परीक्षा दिलाने वाले आरोपीयान हिमांशु व पप्पु को दिनांक 17.08.2022 को दस्तयाब कर बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया गया है। मुल्जिमानों से प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

    प्रकरण में गिरफ्तार मुल्जिम का विवरण

    1 पप्पू कुमार पुत्र स्व. श्री रामबाबू जाति यादव उम्र 19 साल निवासी गांव कोठियां पुलिस थाना किंजर जिला अरवल बिहार 2 हिमांशु कुमार पुत्र श्री श्याम बाबू जाति यादव उम्र 21 वर्ष निवासी गांव बलैठा पोस्ट नदौल थाना मसौही जिला पटना बिहार

    एडिटर इन चीफ अमजद खान 7737376413

  • ।।कार्यालय पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर।।

    पुलिस थाना गलतागेट की कार्यवाही

    • पीडिता को घर से बुलाकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने व बंधक बनाकर बलात्कार करने का आरोपी अमित शर्मा उर्फ मनीष गिरफ्तार * मुल्जिम के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल जप्त

    घटना का विवरण:- पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री देशमुख परिस आई. पी. एस. ने बताया कि दिनांक 14.08.2022 को परिवादिया ने पुलिस थाना गलतागेट पर आरोपी अमित कुमार उर्फ मनीष द्वारा दिनांक 01.08.2022 को घर से घूमने के बहाने बुलाकर परिवादिया को बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा परिवादिया के साथ जबरदस्ती बलात्कार करने व बंधक बनाकर रखने की रिपोर्ट पेश की थी। जिस पर पुलिस थाना गलतागेट पर अभियोग संख्या 280/2022 धारा 363,366,376 ( 2 ) (एन), 342 भारतीय दण्ड संहिता में दर्ज कर अनुसंधान किया गया। गठन पुलिस टीम का विवरण:- प्रकरण में मुल्जिम की शीघ्र गिरफ्तारी बाबत श्रीमती

    सुमन चौधरी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन मे एंव श्री

    सुनील प्रसाद शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज जयपुर उत्तर के निर्देशन में श्री मुकेश

    कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना गलतागेट के नेतृत्व मे श्री प्रधान

    कानि. न. 9156, श्री राजेश कानि. न. 8728, श्री कानाराम कानि. न. 9033, श्री लखन

    कानि चालक न. 5467 की टीम गठित की गई।

    कार्यवाही का विवरण:-गठित टीम द्वारा मुल्जिम अमित कुमार उर्फ मनीष शर्मा पुत्र रामस्वरुप शर्मा जाति हरियाणा ब्राह्मण उम्र 28 साल निवासी मकान न 07, रामनाथ नगर, पंचोलियो की ढाणी, टोडी बस स्टैण्ड, सीकर रोड पुलिस थाना हरमाडा जयपुर हाल गांव अणतपुरा पुलिस थाना चौमु जयपुर को दस्तयाब कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मुल्जिम से प्रकरण हाजा में अनुसंधान किया जा रहा है। मुल्जिम से बरामदगी का विवरण:- प्रकरण हाजा मे मुल्जिम अमित कुमार उर्फ मनीष शर्मा के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल न. RJ-14-HQ – 1427 TVS

    VICTOR जप्त की गई है।

    मुख्या संपादक अमजद खान 7737376413

  • नाबालिका को कोल्डिकं में नशील प्रदर्दाथ पिलाकर जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाने के 1 आरोपी गिरफ्तार आरोपी ने नाबालिका को कैफ मे ले जाकर किया दुष्कर्

    जयपुर,, थाना भट्टाबस्ती निवासी परिवादी ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मेरी नाबालिग पुत्री दिन शुक्रवार के शाम 4-5 बजे के लगभग मुझे घर पर नही मिली मुझे चिन्ता हुई तो मैने आस पास के लोगो से व फोन से रिश्तेदारो से मालूम किया कही नही मिली मेरी पुरी रात मेरी पुत्री को दुढने लगी पर कहीं नही मिली आज दिनांक13/08/2022 को सुबह लगभग 10-11 बजे के बीच मेरी पुत्री मुझे बेहोशी की हालात मे मिली जब मै पुत्री को घर ले गई फिर मेरी पूत्री काफी देर तक रोने लगी और काफी डरी हुई थी मेने पानी पिलाया और उससे पुछने पर मुझे बताया की आकाश नायक जो मेरी सहेली का भाई है जिससे मेरी सहेली ने मुझसे मिलाया था जो कि मुझे होटल में ले गया था और नास्ता करवाया मैं बेसुध हो गई मुझे ऊपर के कमरे मे ले गया मेरे कपड़े उतारने लगा मेरे मना करने पर बोला कुछ नही होगा फिर मैं बेहोश हो गई रात्री मे 12-1 बजे के करीब जब मुझे होश आया तो मेने कहा मुझे घर छोड़ो फिर वो बोला चल रहे है पहले खाना खा लेते है फिर हमने खाना खाया कोल्ड्रिकं पी फिर मै बेहोश हो गई जब सुबह होश आया तब मेरे शरीर पर कोई कपड़े नही थे फिर मुझे बोला कपडे पहन ले फिर बोला घर चल रहे है फिर मुझे होटल से यहा पर छोड गया। यह सारी घटना मुझे मेरी बेटी ने बताई दौराने अनुसंधान पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर परिस देशमुख आईपीएस के सुपरविजन मे व धर्मेन्र सागर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर द्वितीय एंव महेन्द्र गुप्ता आरपीएस सहायक पुलिस आयुक्त शाख्त्रीनगर जयपुर उतर के निर्देशानुसार थाना भट्टाबस्ती पर थानाधिकारी हुकम सिंह पु.नि. , दिनेश कुमार एएसआई , कुलदीप ,गोपीचन्द कानि की टीम का गठन किया गया गठीत टीम द्वारा आरोपी की तलाश हेतु भरसक प्रयास किये जाकर मुखबीर खास मामूर कर आसूचना संकलन व तकनीकी सहायता का उपयोग करते हुये मुखबीर की इतला पर मुल्जिम आकाश नायक पुत्र बाबूलाल नायक उम्र 20 साल जाति नायक निवासी म.न. 672 जेपी कॉलोनी सेक्टर -1 शात्त्री नगर थाना भट्टाबस्ती जिला जयपुर को दस्तयाब कर बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया गया है मुल्जिम को माननीय न्यायालय मे पेश कर न्यायिक अभिरक्षा मे भिजवाया गया

    एडिटर इन चीफ अमजद खान 7737376413

  • कार्यालय पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर

    ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत पुलिस थाना गलतागेट जयपुर की कार्यवाही

    850 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजे सहित मुल्जिम इमरान गिरफ्तार

    पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री देशमुख परिस आई.पी. एस. ने बताया कि श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय जयपुर आयुक्तालय द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत प्रभावी कार्यवाही व निगरानी हेतु श्रीमती सुमन चौधरी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन मे एंव श्री सुनील प्रसाद शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज जयपुर उत्तर के निर्देशन में श्री मुकेश कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना गलतागेट के नेतृत्व में श्री बाबूलाल स.उ.नि., कानि श्री राजेश न. 8728, कानि श्री प्रधान न. 9156, कानि श्री कानाराम न. 9033, कानि श्री विक्रम न. 9779, श्री भवानी कानि. न. 11262 की टीम गठित की गई। टीम द्वारा लगातार मेहनत कर निगरानी जारी रखी गई एंव दिनांक 15.08.2022 को दौराने गश्त निगरानी बदमाशान कानि श्री राजेश न. 8728 की सूचना पर मुल्जिम इमरान पुत्र श्री नसीम जाति मिर्जा मुसलमान उम्र 26 साल निवासी गांव सैदपुर चुन्नी लाल थाना भोजपुरा जिला बरेली युपी हाल किरायेदार अशफाक कुरैशी का मकान, शफाकत कालोनी, सैय्यद कालोनी, चार दरवाजा बाहर बास बदनपुरा पुलिस थाना गलतागेट जयपुर के कब्जे से 850 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया जाकर मुल्जिम इमरान पुत्र श्री नसीम को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। मुल्जिम से गांजा खरीदने के सम्बन्ध में अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस थाना गलतागेट जयपुर द्वारा नशीले पदार्थ बेचने वालो व पीने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी है।

    गिरफ्तार मुल्जिम
  • दी राजलक्ष्मी महिला अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक में रिटायर्ड न्यायाधीश नें किया झण्डारोहण

    दी राजलक्ष्मी महिला अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, त्रिपोलिया बाजार, जयपुर में 15 अगस्त को बैंक सीईओ मोहम्मद इकबाल खान की अध्यक्षता में झण्डारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    28 साल के बैंक के इतिहास में बैंक परिसर में दूसरी बार झंडारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    झंडारोहण के समय बैंक में आए हुए सभी मेहमानों ने इस महान पर्व की महान बेला में शामिल होकर भारत के 76 वें स्वतंत्रता दिवस के माहौल को और भी ज्यादा गरिमामय बनाया
    इस अवसर पर सेवानिवृत्त न्यायाधीश कमल प्रकाश सक्सेना, बैंक की डिप्टी चेयरपर्सन रेशमा, डायरेक्टर नंदिता राज, हेरिटेज नगर निगम जयपुर डिप्टी मैयर असलम फारूखी, वार्ड 30 पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद शाकिर खान, डॉ. कयामुद्दीन, डॉ सुप्रिया कुरैशी, डॉ. खालिद शायर जयपुरी, प्रिया वेलफेयर फाउंडेशन के चेयरमैन अमित शर्मा व एमडी सविता शर्मा, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान आंदोलन के संस्थापक शेख खलील, मीडियाकर्मी, बैंक प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारी, कर्मचारी सहित अनेक गणमान्य v को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, त्रिपोलिया बाजार, जयपुर

  • JAIPUR

    पुलिस थाना रामगंज आयुक्तालय जयपुर उत्तर दिनांक 15.08.2022

    * रामगंज थाने की तत्वरित कार्यवाही

    * ईलाका थाना से गुम हुये डेढ साल के बच्चे को एक घण्टे में किया दस्तयाब

    पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर परिश देशमुख आई.पी.एस ने बताय कि पुलिस थाना रामगंज जयपुर उत्तर पर पुलिस कन्ट्रोल रूम जयपुर शहर से ईतला मिली की एक बच्चा नाम जीशन पुत्र श्री अफजल मकान नं. 637 भिस्तियो कि छोटी मस्जिद के पीछे बाबू का टीबा रामगंज जयपुर जो कही गुम गया है, जिसकी तलाश कराये। घटना की गंभीरता को देखते हुये थानाधिकारी भूरी सिंह पूनि समस्त जाप्ते के साथ बारिश में भीगते हुये पटनास्थल पर पहुंचकर गली गली में जाप्ता लगाकर बच्चे की तलाश शुरू की गई। आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खगाले गये। टीम द्वारा अथक प्रयास कर नाबालिग बच्चे जीशान को एक घंटा में ही दस्तयाब कर परिवारजन को सुपुर्द किया गया। नाबालिग बच्चे के परिवारजन व समस्त रामगंज ईलाके के लोगो ने इस सराहनीय कार्य के लिये थानाधिकारी भूरी सिंह व समस्त स्टॉफ का आभार प्रकट किया।

Design a site like this with WordPress.com
Get started