Category: news

  • वर्ल्ड कप में भारत की साउथ अफ्रीका पर शानदार जीत

    327 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम
    27, 1 आवर में 83 रन पर ही हुई ऑल आउट

    भारत ने 243 रनों से विजय की हासिल

    विराट कोहली की शानदार सतकीय पारी व रविंद्र जडेजा द्वारा झटके गए 5 विकेट से टूटी साउथ अफ्रीका की कमर

    एक के बाद एक ताश के पत्तों की तरह ढह गई पूरी टीम

    भारत की परफॉर्मेंस को देखकर लगता है कि इस बार वर्ल्ड कप जीत कर देशवासियों को दीपावली पर दोहरा जश्न मनाने का मिलेगा मौका

    breaking news

    India’s spectacular victory over South Africa in the World Cup

    South African team set out to chase the target of 327 runs.
    27, all out for 83 runs in 1 hour

    India won by 243 runs

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • खाण्डा सहराेल में हुआ वृद्व महिला का ब्लाईण्ड मडर्र का पदार्फास
    मृतका का बेटा ही निकला माॅ का हत्यारा आरोपी गिरफ्तार

    संवाददाता फ़िरोज़ खान
    बारां।शाहाबाद थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत खाण्डा सहराेल में हुआ वृद्व महिला का ब्लाईण्ड मडर्र का पदार्फास,मृतका का बेटा ही निकला माॅ का हत्यारा आरोपी गिरफ्तार।जिला पुलिस अधीक्षक राज कुमार चौधरी बारां ने बताया कि 27 अक्टूबर काे थाना
    शाहाबाद के गांव खाण्डा सहरोल में एक वृद्ध महिला की लाश घर में पडी मिली है जिस पर सम्बधित थानाधिकारी माैके पर पहुंचे। मृतका के बेटे केषरीलाल जाटव द्वारा रिपोर्ट दी गई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी माॅ की हत्या कर दी है जिस पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। पुलिस अधीक्षक बारां, अतिरिक्त
    पुलिस अधीक्षक बारां, एफएसएल, डाॅग स्काट, साइबर टीमाें के द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया व पुलिस अधीक्षक बारां द्वारा आवष्यक दिषा-निदेर्ष दिये गये।

    टीम का गठन:- घटना की गंभीरता काे देखते हुऐ पुलिस अधीक्षक बारां ने धनष्याम शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां नेतृत्व में डिप्टी हेमन्त शर्मा शाहबाद के सुपरविजन मे थानाधिकारीं किरदार अहमद थाना शाहबाद व सत्येन्द्र सिह हैड कॉन्स्टेबल साइबर एक्सपर्ट के नेतृत्व में विषेश टीम
    का गठन किया जाकर मुल्जिमान की तलाश प्रारम्भ की गई।

    खुलासा:- उक्त गठित पुलिस टीम के द्वारा तकनिकी व विशेष मुखबीराें से प्राप्त सूचनाओ एवं साईबर एक्सपर्ट के विश्लेषण के आधार पर पुलिस की विशेष टीम द्वारा पता लगाया जाकर मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त हीरालाल जाटव काे डिटेन किया गया तथा पूछताछ की गई। आरोपी हीरालाल जाटव ने
    दौराने पूछताछ व अनुसंधान में बताया कि मेरे ऊपर कर्ज हाेने से अपनी मां से अपना मकान व खेत बेचने काे कहा जिस पर मेरी मां भबूतीबाई द्वारा विरोध करने व मुझे मकान व जमीन नहीं बेचने में बाधा उत्पन्न करने से मैने मेरी मां भबूतीबाई काे कुल्हाङी से वार कर माैत के घाट उतार कर मां की जीवनलीला समाप्त करने के उदेश्य उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। अभियुक्त को बाद पुछताछ व अनुसंधान के गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी हेतु अनुसंधान जारी है।

    Blind murder of old woman exposed in Khanda Saharail
    The deceased’s son turned out to be the mother’s killer; accused arrested

    Firoz Khan
    Baran. It was held in Gram Panchayat Khanda Saharel of Shahabad police station area and

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413


  • *एसीबी का भय दिखाकर सरकारी अधिकारियों से भारी मात्रा में धन राशि उगाहने वाले गिरोह का पर्दाफ़ाश*

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय से प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर उपमहानिरीक्षक पुलिस एसीबी कोटा श्री कल्याणमल मीणा के द्वारा श्री विजय स्वर्णकार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी कोटा के नेतृत्व में श्री ताराचंद , श्री देशज पुलिस निरीक्षक एवं श्री बृजराज , नरेंद्र सिंह , बबलेश तथा अयाज की गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 26.10.2023 को एसीबी का भय दिखाकर सरकारी अधिकारियों से भारी मात्रा में धन राशि उगाहने वाले गिरोह का पर्दाफ़ाश किया गया है ।
    जाँच से प्रकट हुआ है कि, एसीबी मुख्यालय के फ़र्ज़ी लेटरपैड बनाकर तथा सरकारी अधिकारियों को चिन्हित कर उनसे धनराशि वसूल करने के लिए उनके विरुद्ध एसीबी में जाँच लंबित होने की झूठी सूचना अथवा नोटिस देकर उक्त गिरोह के सदस्य उनसे संपर्क करते थे तथा मामले को निपटाए जाने की एवज़ में बारां, डूंगरपुर , नागौर आदि ज़िलों के कई अधिकारियों से लाखों रुपये की अवैध वसूली की गई है ।उक्त आरोपियों द्वारा फ़र्ज़ी रसीद बुक प्रिंट करवा कर अधिकारियों को पैसे की रसीद भी दी जाती थी। आरोपियों द्वारा नक़द व स्वयं / परिजन /परिचितों के खातों में सरकारी अधिकारियों से धनराशि प्राप्त की जाती थी ।
    इस संबंध में पीड़ित अभियंताओं द्वारा थाना शाहबाद ज़िला बारां पर प्रकरण संख्या 157/2023 तथा थाना जायल ज़िला नागौर पर प्रकरण संख्या 132/2023 u/s 420,384,389 IPC दर्ज करवाये गये हैं । प्रकरण मेंआरोपी वैभव अग्रवाल निवासी झालावाड़ तथा देवेंद्र राठौर निवासी कोटा को श्री विजय स्वर्णकार की टीम द्वारा चिन्हित कर , डीटेन कर शाहबाद पुलिस को सौंपा गया है । संबंधित अनुसंधान अधिकारियों द्वारा उनके संबंध में विस्तृत अनुसंधान प्रारम्भ कर दिया गया है । अनुसंधान से इस गिरोह के द्वारा कारित कई कारनामों का रहस्योद्घाटन होना संभावित है

    Press note –
    *Gang that extorted huge amount of money from government officials by showing fear of ACB exposed*

    Deputy Inspector General based on confidential information received from Anti Corruption Bureau Headquarters

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • जयपुर में थानाधिकारी, पुलिस थाना भट्टाबस्ती का रीडर (हैड कानिस्टेबल) एवं एक अन्य हैड कानिस्टेबल 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    > आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी

    जयपुर, 23 अक्टूबर सोमवार। ए. सी. बी. मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर ग्रामीण इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये संजय कुमार रीडर, थानाधिकारी भट्टाबस्ती (हैड कानिस्टेबल) एवं बुदधाराम हैड कानिस्टेबल पुलिस थाना भट्टाबस्ती, जयपुर शहर उत्तर, पुलिस आयुक्तालय, जयपुर को परिवादी से 30 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि ए.सी.बी. की जयपुर ग्रामीण इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके भाई के विरूद्ध दर्ज मुकदमें में मदद करने की एवज में संजय कुमार रीडर, थानाधिकारी भट्टाबस्ती (हैड कानिस्टेबल) एवं बुदधाराम हैड कानिस्टेबल पुलिस थाना भट्टाबस्ती, जयपुर शहर उत्तर पुलिस आयुक्तालय, जयपुर द्वारा प्रकरण के अनुसंधान अधिकारी थानाधिकारी भट्टाबस्ती के नाम पर 60 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

    जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री कालूराम रावत के सुपरवीजन में एसीबी जयपुर ग्रामीण इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आहद खान के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उप अधीक्षक पुलिस श्री नीरज भारद्वाज एवं उनकी टीम जयपुर ग्रामीण द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये संजय कुमार पुत्र स्व. श्री लोकचंद निवासी प्लाट नं0 37, राजेन्द्र नगर-ए, सीतावाली फाटक, बैनाड़ रोड़, मुरलीपुरा, जयपुर हाल रीडर, थानाधिकारी भट्टाबस्ती (हैड कानिस्टेबल) एवं बुदधाराम पुत्र स्व. श्री रामजीलाल निवासी 39-ए अशोक वाटिका, जगतपुरा, जयपुर हाल हैड कानिस्टेबल पुलिस थाना भट्टाबस्ती, जयपुर शहर उत्तर पुलिस आयुक्तालय, जयपुर को परिवादी से 30 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्रकरण में थानाधिकारी की भूमिका की जाँच की जा रही है।

    एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री कालूराम के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

    In Jaipur, police station officer, reader (head constable) of police station Bhattabasti and another head constable arrested red-handed while taking bribe of Rs 30 thousand.

    >Search of residence and other places continues

    Jaipur, 23 October

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • ई आर सी पी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग को लेकर कांग्रेस के जन जागरण अभियान का बारां से हुआ आगाज

    संवाददाता फ़िरोज़ ख़ान


    बारां 16 अक्टूबर। ईआरसीपी परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित किए जाने की मांग को लेकर बारां जिला मुख्यालय से जन जागरण अभियान का आगाज हुआ जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे सहित कई कांग्रेस नेताओं द्वारा सम्बोधित किया गया। अतिथियों को हेलीपेड पर सेवादल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया एवं कांग्रेसजनों द्वारा स्वागत किया गया।
    कांग्रेस जिला संगठन महामंत्री कैलाष जैन ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा ईआरसीपी परियोजना को लेकर की गई वादा खिलाफी तथा प्रदेश में सम्पन्न होने जा रहे विधानसभा चुनाव का आगाज आज बारां जिले से हुआ। इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, एआईसीसी संगठन महासचिव के.सी.वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा, खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया, जल संसाधन मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोषी, मंत्री रमेश मीणा, भरोसीलाल जाटव, शकुन्तला रावत, पूर्व केन्द्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा, चयन समिति चेयरमेन गोविन्दराम मेघवाल, एआईसीसी सह प्रभारी विरेन्द्र सिंह चौहान, सह प्रभारी काजी निजामुद्वीन, अमृता धवन, जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया, बारां-अटरू विधायक पानाचंद मेघवाल, किशनगंज विधायक निर्मला सहरिया सहित प्रदेश एवं कोटा, बूंदी, झालावाड के जिलाध्यक्षों सहित हजारों की संख्या में पधारे कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसजनों ने भाग लिया। सभा को कई नेताओं ने सम्बोधित किया।
    सभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा, खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया, जल संसाधन मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया
    जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के राश्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने प्रदेष में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की तारीफ करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार जैसी योजनाएं षायद ही किसी अन्य राज्य में लागू हो। मोदी सरकार केवल बढा-चढाकर घोशणाएं करती है लेकिन उन्हें लागू नही करती है जबकि कांग्रेस पार्टी जो घोषणा करती है उसे लागू करती है।
    उन्होनें कहा कि मोदी जी द्वारा हर साल दो करोड युवाओं को रोजगार देने, प्रत्येक व्यक्ति की जेब में 15 लाख रूपए देने का वादा किया था जो पूरा नही किया गया। राजस्थान देष का पहला राज्य है जिसने चिकित्सा का अधिकार, रोजगार का अधिकार दिया। गरीब व्यक्ति का पैसे के अभाव में ईलाज नही होता था इसे देखते हुए गहलोत ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना लागू की जिसमें 25 लाख तक का फ्री उपचार करवाया जा सकता है। गरीबों के लिए इंदिरा गांधी षहरी रोजगार गारण्टी योजना लागू की गई।100 यूनिट घरेलू तथा किसानों के लिए 2000 यूनिट बिजली फ्री की गई, गैस सिलेण्डर 500 रूपए का किया। उन्होनें कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार करें तथा पुनः कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाए एवं वर्श 2024 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार बने इसके लिए मजबूती के साथ एकजुट होकर कार्य करें।
    उन्होनें ईआरसीपी परियोजना के बारे में बोलते हुए कहा कि राजस्थान पानी के लिए तडपता रहता है लेकिन केन्द्र सरकार ऐसी येाजनाओं में मदद नही कर रही है। यहां से 25 सांसद चुनकर संसद पहुंचे लेकिन फिर भी केन्द्र सरकार से राजस्थान को बजट नही मिलता है। राजस्थान को केन्द्र सरकार से कुछ नही मिला ना पैसा ना पानी। हम गरीबों के लिए नहर बनाना चाहते है, पानी उपलब्ध करवाना चाहते है लेकिन केन्द्र सरकार बजट नही देती। ऐसे नेताओं को आने वाले चुनाव में सबक सिखाना चाहिए।
    सभा को संबोधित करते हुए खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कहा कि बारां जिला कभी भाजपा का मजबूत गढ हुआ करता था, इस क्षेत्र से भैरोसिंह शेखावत, वसुंधरा तीन बार मुख्यमंत्री रहे। कांग्रेस के साथियों पर भाजपाराज में काफी जुल्म हुए । लेकिन षीर्श नेतृत्व के मार्गदर्षन एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर आज बारां जिले की अधिकांष नगर पालिकाओ, पंचायतराज संस्थाओं में कांग्रेस के बोर्ड काबिज है। बारां जिले की चार में से तीन विधानसभाओं में कांग्रेस के विधायक है। बारां जिले पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं षीर्श नेतृत्व का हमेषा आषीर्वाद रहा है। अकाल के समय वर्श 2002 में सोनिया गांधी ने रोड शो किया।वर्ष 2008 की चुनावी सभा में श्रीमती सोनिया जी श्रीबड़ां बालाजीधाम पधार कर कार्यकर्ताओं का जो मनोबल बढाया है उसकी परीणिति में उस समय जिले की चारों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी ने विजयश्री प्राप्त की थी। उन्होने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के नैतिक दायित्व के नाते क्षेत्र के विकास, सामाजिक सेवा और धार्मिक कार्यो में हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के आषीर्वाद से हमनें बारां जिले में कोई कोर कसर नही छोडी। इस कार्यकाल में जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, दो-दो कृशि महाविद्यालय, छह कॉलेज समेत आमजन से जुडे हुए सेक्टर-बिजली, सडक, चिकित्सा, सिंचाई, षिक्षा, सिंचाई, पेयजल आदि क्षेत्रों में कई ऐतिहासिक कार्य करवाए गए है। भाया ने कहा कि इस बार भी बारां जिले की जनता के आषीर्वाद, कांग्रेस के वरिश्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत से चारों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को विजयश्री प्राप्त होगी।
    कांग्रेस प्रदेष अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा ने कहा कि देष के प्रधानमंत्री द्वारा पिछले चुनाव के समय राजस्थान में दो जगहों पर यह वादा किया था कि दोबारा एनडीए की सरकार बनेगी तो ईआरसीपी को राश्ट्रीय परियोजना घोशित करूंगा। राजस्थान के 13 जिलों के लिए पेयजल एवं सिंचाई का पानी उपलब्ध करवाने वाली इस जीवनदायिनी परियोजना को लेकर मोदी सरकार द्वारा वादा खिलाफी की है। जबकि हमारे मुख्यमंत्री अषोक जी गहलोत ने गत बजट और इस बजट में इस परियोजना के लिए 23000 हजार करोड रूपए पेयजल और सिंचाई के लिए देने का कार्य किया है। डोटासरा ने मोदी सरकार की ईआरसीपी परियोजना को लेकर की गई वादा खिलाफी एवं प्रदेष की कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी पहुंचाने की कांग्रेसजनों से अपील की गई।
    मुख्यमंत्री अषोक गहलोत ने अपने संबोधन में कहा कि अन्य राज्यों में हमारी सरकार द्वारा राजस्थान राज्य में चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चाएं हो रही है। ईआरसीपी परियोजना जब श्रीमती वसुंधराराजे की सरकार थी उस समय शुरू हुई थी। 13 जिलों की दो लाख हैक्टेयर भूमि इस परियोजना से सिंचित होगी तथा पेयजल के लिए पानी मिलेगा। बरसात के समय कालीसिंध, चम्बल, पार्वती का पानी व्यर्थ बहकर चला जाता है उस पानी का उपयोग करने के उद्वेष्य से यह योजना लागू की है लेकिन विगत पांच साल से केन्द्र सरकार की हठधर्मिता से इस परियोजना को केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय परियोजना घोशित नही किया है। राजस्थान से 25 भाजपा के सांसद संसद में प्रतिनिधित्व करते है, यहां से केन्द्र में जल संसाधन मंत्री है लेकिन किसी के द्वारा भी राजस्थान की जनता के हकों को लेकर आवाज नही उठाई गई। भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अन्तर है। उन्होनें कहा कि मंत्री प्रमोद जैन भाया की कोटा, बूंदी, झालावाड के लिए जीवनदायिनी कही जाने वाली परवन सिंचाई परियोजना को बनाए जानी की जिद थी उसके लिए हमने 14000 करोड रूपए उपलब्ध करवाए जिसका षिलान्यास हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा किया गया।
    स्वागत भाशण के दौरान जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया ने कहा कि आखिर क्यो प्रधानमंत्री मोदी ने ईआरसीपी परियोजना को लेकर वादा खिलाफी की। खुद राश्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने की बात करने वालों ने ही इस परियोजना की ओर से आंखे मूंद ली। जल संसाधन मंत्री राजस्थान के इस ओर चुप्पी साधे बैठे हुए है आखिर क्यों घ् राज्य में जनहितकारी राजस्थान सरकार की कार्यप्रणाली, सरकार की लाभकारी योजनाएं और कांग्रेस गहलोत साहब के नेतृत्व में पारदर्षी शासन ने केन्द्र सरकार की नींद हराम कर दी है।
    कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा द्वारा जन जागरण अभियान कार्यक्रम में पधारने पर सभी नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कांग्रेसजनों, किसानों का आभार व्यक्त किया गया।

    Congress’s public awareness campaign started from Baran demanding declaration of ERCP as a national project.
    Will win all four seats with the blessings of voters and top leadership of Congress – Bhaya
    BJP’s statement and

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413



  • राजस्थान विधानसभा आम चुनाव 2023

    प्रदेश में पहली बार अनिवार्य सेवाओं की कैटेगरी में मीडियाकर्मी शामिल

    -मुख्य निर्वाचन अधिकारी

    8 विभागों के कर्मियों को मिलेगी डाक मतपत्र की सुविधा

    जयपुर, 11 अक्टूबर राजस्थान विधानसभा आम चुनाव 2023 में सर्विस वोटर्स के अलावा अन्य आठ विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों को भी भारत निर्वाचन आयोग ने डाक मतपत्र के जरिए वोटिंग की सुविधा दी है। इस श्रेणी में पहली बार राजस्थान में मीडियाकर्मियों को भी शामिल किया गया है। इस संबंध में निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी की है। बिजली पानी रोडवेज मेट्रो, डेयरी, फायर फाइटर, चिकित्सा शिक्षा विभाग और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी इसमें शामिल हैं।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि निर्वाचन आयोग से जारी आदेशों के मुताबिक मेडिकल सेक्टर में डॉक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ, एम्बुलेंस कर्मचारी, ऊर्जा विभाग में इलेक्ट्रिशियन, लाइन मैन, पीएचईडी में पम्प ऑपरेटर, टर्नर राजस्थान की दुग्ध समितियों में काम करने वाले कर्मचारी, रोडवेज में ड्राइवर कंडक्टर और निर्वाचन आयोग से अधिकृत मीडिया कर्मचारियों को इस साल से पोस्टल बैलेट (डाक मतपत्र) के जरिए वोटिंग की सुविधा दी जाएगी।

    श्री गुप्ता ने बताया कि सर्विस वोटर्स की श्रेणी में पहली बार पत्रकारों को शामिल किया गया है। अभी तक सर्विस वोटिंग की सुविधा चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों अधिकारियों, सेना या पैरा मिलिट्री से जुड़े जवानों को ही मिलती थी।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री गुप्ता ने बताया कि इन सभी अनिवार्य सर्विस वालों को अब से पोस्टल बैलेट की सुविधा दी गई है। संबंधित विभाग बताएंगे कि उनके यहां कितने ऐसे कर्मचारी हैं जिनकी वोटिंग के दिन ड्यूटी रहेगी और वो उस दिन वोट देने से वंचित रह सकते हैं। उस सूची के आधार पर रिटर्निंग अधिकारी उन कर्मचारियों को फार्म 12-डी जारी करेगा और उनको बैलेट पेपर के जरिए वोटिंग की सुविधा फैसिलिटेशन सेंटर पर दी जाएगी।

    बनवारी / अभिषेक

    Rajasthan Assembly General Election 2023

    For the first time in the state, media workers included in the category of essential services

    -Chief Electoral Officer

    Employees of 8 departments

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • *देवउठनी एकादशी पर चुनाव का विरोध: संत-समाज बोला- अबूझ सावे पर होंगी 1 लाख शादियां, कैसे डालेंगे वोट*

    जयपुर
    चुनाव आयोग ने राजस्थान में मतदान की तारीख 23 नवंबर तय की है। इस दिन ही देवउठनी एकादशी है। देवोत्थान एकादशी पर अबूझ सावा हाेता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार अबूझ सावे पर पूरे दिन शादियां, धार्मिक-पारिवारिक उत्सव होते है। ऐसे में संत समाज ने देव उठनी एकादशी पर राजस्थान में चुनाव को लेकर विरोध जताया है।

    अखिल भारतीय संत समिति राजस्थान प्रदेश प्रमुख स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज हाथोज धाम ने कहा- 23 नवंबर को देव उत्थापन (देव उठनी एकादशी) है। एकादशी होने से हिंदू सनातनियों के लिए बड़ा त्यौहार है। इस दिन अबूझ मुहूर्त होने से राजस्थान में लगभग 1 लाख शादियां होनी है। उन दिनों कितनी व्यस्तता रहेगी।

    घरों में शादी होने से मतदाता उसमें व्यस्त रहेंगे। उस दिन बहुत सारे मुहूर्त होंगे। उद्घाटन होंगे। लोग उसमें व्यस्त रहेंगे। ऐसे में हिंदू समाज उस दिन वोट नहीं डाल पाएगा या वोट से दूर रह जाएगा या व्यस्तता की वजह से मतदान केंद्र नहीं पहुंच पाएगा। इसलिए देव उठनी एकादशी के दिन राजस्थान में चुनाव होना संत समाज इसे उचित नहीं मानता। चुनाव आयोग को इस पर विचार कर इन तारीखों में बदलाव करना चाहिए।

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

    *Protest of elections on Devuthani Ekadashi: Sant Samaj said – 1 lakh marriages will take place on Abuj Saave, how will they cast their votes*

    Jaipur
    The Election Commission has fixed November 23 as the date of voting in Rajasthan. This day itself is Devuthani Ekadashi. The

  • *हीरो मोटर के मालिक पर साढे 5 करोड़ की फर्जी बिल बनाने का मामला दर्ज:*

    नई दिल्ली। हीरो मोटोकार्प के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पवन मुंजाल सहित अन्य के विरुद्ध वसंत कुंज नार्थ थाना पुलिस ने जालसाजी, धोखाधड़ी और पांच करोड़ रुपये से अधिक के झूठे बिल बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
    ब्रेंस लाजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के रूप दर्शन पांडेय ने दर्ज कराई शिकायत में हीरो मोटोकार्प लिमिटेड (एचएमसीएल), पवन मुंजाल, विक्रम सीताराम, हरि प्रकाश गुप्ता व डेलाइट हैस्किन्स एंड सेल्स लिमिटेड में पार्टनर मंजुला बनर्जी को आरोपित बनाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2009-10 के 5.94 करोड़ रुपये के फर्जी मासिक बिल बनाए और उन पर ‘हीरो मोटोकार्प लिमिटेड’ की मुहर लगी है।
    आरोप है कि एचएमसीएल ने शिकायतकर्ता कंपनी के खिलाफ अपने खातों में 5.94 लाख रुपये का गलत डेबिट बैलेंस बनाया और फर्जी बिलों के खिलाफ 55.51 लाख रुपये का गलत सीईएनवीएटी (सेवा कर) क्रेडिट प्राप्त किया है और आयकर विभाग को धोखा दिया। ब्रेंस लाजिस्टिक्स ने 2009-10 में ये बिल कभी जमा नहीं किए थे।
    हीरो मोटोकार्प ने कहा कि यह वर्ष 2009-10 से असंतुष्ट सेवा प्रदाता ब्रेंस लाजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित एक पुराना मामला है। ध्यान देने की बात है कि शिकायतकर्ता ने शिकायत में कंपनी के अधिकारियों का उल्लेख किया है, लेकिन एफआईआर में किसी भी अधिकारी का नाम नहीं लिया गया है। वर्ष 2013 में हीरो मोटोकार्प ने भी उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था, जो सक्षम अदालत में चल रहा है…

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

    *A case registered against the owner of Hero Motor for making fake bill of Rs 5.5 crore:*

    New Delhi. Vasant Kunj North police station booked Hero MotoCorp CEO Pawan Munjal and others for forgery and cheating.

  • जयपुर में विदेशी महिला पर्यटक के साथ फिर छेड़छाड़

    घूमने के लिए निकली थी, जोरावर सिंह गेट के पास बदमाशों ने की बदतमीजी

    जयपुर में एक विदेशी युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बदमाशों ने ब्रह्मपुरी थाना इलाके में नेशनल इंस्टीट्यूट आफ आयुर्वेद के पास ब्राजील की युवती के साथ छेड़छाड़ की। युवती ने ब्रह्मपुरी थाने में बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। इसकी जांच ब्रह्मपुरी थाना सीआई राजेंद्र कुमार गोदारा कर रहे हैं। ब्रह्मपुरी थाना एसएचओ राजेंद्र कुमार गोदारा ने बताया

    ब्राजील से भारत घूमने आई 26 वर्षीय युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत दी है। युवती के साथ जोरावर सिंह गेट के पास युवक बदतमीजी और छेड़छाड़ की है। इस पर पुलिस ने तत्काल प्रभाव से मौके पर पुलिस टीम भेजी। तब तक वह युवक मौके से भाग चुके थे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल प्रभाव से अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। वहीं, जोरावर सिंह गेट और नेशनल इंस्टीट्यूट आफ आयुर्वेद के आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरा की फुटेज भी देखना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई भी संदिग्ध युवक नहीं मिले हैं।

    जानकारी के अनुसार युवती अपने होटल से घूमने के लिए दोपहर 3:45 बजे निकली थी।

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

    A case of molestation of a foreign girl has come to light in Jaipur. Miscreants molested a Brazilian girl near the National Institute of Ayurveda in Brahmapuri police station area. The girl lodged complaint in Brahmapuri police station.A 26-year-old girl, who had come to visit India from Brazil, reached the police station and lodged a complaint. The young man misbehaved and molested the girl near Zorawar Singh Gate. On this, the police sent a police team to the spot with immediate effect. Until then

Design a site like this with WordPress.com
Get started