Category: news

  • *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम*

    जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो

    शाम को 5:30 बजे पहुंचेंगे जयपुर एयरपोर्ट

    5:35 पर सड़क मार्ग से जयपुर एयरपोर्ट से जवाहर सर्किल,ओटीएस चौराहा,गांधीनगर सर्कल,जेडीए सर्किल अल्बर्ट हॉल और एमआई रोड होते हुए शाम 5:50 पर पहुंचेंगे सांगानेरी गेट

    6:00 बजे सांगानेरी गेट से रथ में सवार होकर प्रधानमंत्री का शुरू होगा रोड शो

    यह रोड शो बापू बाजार,नेहरू बाजार होते हुए शाम 6:20 पर किशनपोल बाजार पहुंचेगा

    उसके बाद 6:40 पर छोटी चौपड़ पहुंचेंगे प्रधानमंत्री

    छोटी चौपड़ से 6:50 पर त्रिपोलिया बाजार गेट पहुंचेंगे प्रधानमंत्री

    7:00 बजे बड़ी चौपड़ पहुंचेंगे प्रधानमंत्री

    उसके बाद जोहरी बाजार होते हुए शाम 7:20 पर सांगानेरी गेट पहुंचेंगे प्रधानमंत्री

    शाम 7:25 पर पीएम जयपुर एयरपोर्ट होंगे रवाना

    7:40 पर जयपुर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होंगे प्रधानमंत्री

    *Minute to minute program of Prime Minister Narendra Modi*

    Prime Minister Narendra Modi’s road show in Jaipur

    Will reach Jaipur airport at 5:30 pm

    5:35 by road from Jaipur Airport to Jawahar Circle, Ott.

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • *नागौर से बड़ी दुखत ख़बर
    पांच पुलिसकर्मियों की मौत*

    ट्रक और पुलिस गाड़ी की भिड़ंत,हादसे में पांच पुलिसकर्मियों की मौत,तीन घायल पुलिसकर्मी की हालत नाजुक

    PM मोदी की सभा के लिए जा रहे थे पुलिसकर्मी

    चूरू-नागौर बॉर्डर के पास हादसा,तीन घायल पुलिसकर्मी की हालत नाजुक.

    *Big sad news from Nagaur*
    *Five policemen died*

    *Collision between truck and police vehicle, five policemen died in the accident, condition of three injured policemen is critical*

    *going to PM Modi’s meeting

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • जयपुर में नगर निगम हैरिटेज का पार्षद, प्रवर्तन शाखा का उपनिरीक्षक एवं कानिस्टेबल 80 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार > आरोपियों के आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी

    जयपुर, 18 नवम्बर, शनिवार ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर नगर तृतीय इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये उमेश शर्मा पार्षद वार्ड नं0 33, नगर निगम हैरिटेज, अनिल सिंह उपनिरीक्षक एवं भवानी सिंह कानिस्टेबल प्रवर्तन शाखा नगर निगम हैरिटेज, जयपुर को परिवादी से 80 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (कार्यवाहक महानिदेशक) ने बताया कि ए.सी.बी. की जयपुर नगर तृतीय इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके निर्माणाधीन मकान का कार्य निर्बाध रूप से चलने देने की एवज में उमेश शर्मा पार्षद वार्ड नं0 33, नगर निगम हैरिटेज, अनिल सिंह उपनिरीक्षक एवं भवानी सिंह कानिस्टेबल प्रवर्तन शाखा नगर निगम हैरिटेज, जयपुर द्वारा 1 लाख रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

    जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री डॉ. रवि के सुपरवीजन में एसीबी जयपुर नगर तृतीय इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक श्री सत्यवीर सिंह द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये 1-भवानी सिंह पुत्र श्री मोरमुकुट सिंह निवासी गांव केसरी, तहसील महवा, पुलिस थाना मण्डावर, जिला दौसा हाल निवासी मकान नं0 बी-5, रघुनाथ विहार, पांच्यावाला, जयपुर हाल कानिस्टेबल प्रवर्तन शाखा नगर निगम हैरिटेज, जयपुर को परिवादी से 80 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी 2- उमेश शर्मा पुत्र श्री लक्ष्मीनारायण निवासी मकान नं० सी -30, सुभाष कॉलोनी, पुलिस थाना शास्त्रीनगर, जयपुर हाल पार्षद वार्ड नं0 33, नगर निगम हैरिटेज, जयपुर एवं 3- अनिल सिंह पुत्र श्री लक्ष्मण सिंह निवासी मकान नं0 बी-102, गणपति नगर, नांगल जैसा बोहरा, निवारू रोड़, जयपुर हाल उपनिरीक्षक प्रवर्तन शाखा नगर निगम हैरिटेज, जयपुर को भी प्रकरण में संलिप्तता के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    > Councilor of Municipal Corporation Heritage, Sub-Inspector and Constable of Enforcement Branch in Jaipur arrested red-handed while taking bribe of Rs 80 thousand > Search of residence and other places of the accused continues.

    Jaipur, 18 November, Sat

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर उत्तर आयुक्तालय जयपुर

    • ब्रह्मपुरी थाना पुलिस की त्वरित कार्यवाही
    • मोटर साईकिल रोककर मारपीट करने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार * चार शख्सों को शांति भंग में गिरफ्तार कर भेजा जेल

    पुलिस उपायुक्त, जयपुर उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि पुलिस थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में दिनांक 15.11.2023 की रात्रि में पैट्रोल पम्प के पास मोटर साईकिल सवार लड़कों के साथ अज्ञात लोगो द्वारा मोटर साईकिल रोककर मारपीट करने व रुपये लूटने की रिपोर्ट पेश की गई थी। जिस पर थाना ब्रह्मपुरी पर मुकदमा दर्ज किया जाकर अज्ञात लडकों की तलाश हेतु श्री आदित्य पूनियां एसीपी आमेर के निर्देशन में श्री राजेन्द्र कुमार गोदारा पु. नि. थानाधिकारी पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर उत्तर के नेतृत्व में थाना ब्रह्मपुरी से टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज व मुखबीरी के आधार पर अज्ञात आरोपियों की पहचान की गई एवं शख्स 1. रियाज उर्फ अरबाज पुत्र स्व. श्री मो. राहिल उम्र 22 साल निवासी हजरत अली कालोनी एम एम खान होटल के रामगढ मोड थाना ब्रहम्पुरी जयपुर 2. सलमान गोरी पुत्र स्व. श्री मुबारक गोरी उम्र 19 साल निवासी झुलेलाल मंदिर के पास कृष्णा कालोनी रामगढ मोड थाना ब्रहम्पुरी हाल शारदा स्कुल वाली गली सब्जी मण्डी के सामने शारदा कालोनी जयसिंहपुरा खोर जयपुर 3. हसन पुत्र स्व. श्री सिताफ उम्र 24 साल निवासी- म.न. 06 दर्वेश नगर फकीरो की डुंगरी ब्रहम्पुरी थाने के सामने थाना ब्रहम्पुरी जयपुर व 4. मोहम्मद हारुन पुत्र श्री मोहम्मद शोएब उम्र 25 साल निवासी हजरत अली कालोनी थाना ब्रहम्पुरी जयपुर को शांति भंग में गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया है। पुलिस थाना ब्रह्मपुरी पर परिवादी द्वारा दर्ज करवाये गये मुकदमे में अनुसंधान जारी है।

    Police Station Brahmapuri Jaipur North Commissionerate Jaipur

    * Quick action of Brahmapuri police station

    * Four accused arrested for assault by stopping a motorcycle * Four persons arrested for disturbing peace

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज़ 7737376413

  • IND vs NZ Semi Final 1, World Cup 2023: भारत ने बनाया वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मे सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड को मिला 398 रनो का टारगेट

    भारत ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 398 रनों का टारगेट दिया है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए चार विकेट पर 397 रन बनाए. विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 117 रनों की पारी खेली.
    आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में आज (15 नवंबर) मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला है. इस मैच में टॉस जीतकर टीम इंडिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. रोहित शर्मा का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला एकदम सटीक साबित हुआ. भारतीय बल्लेबाजों का जहां मन हुआ, वहां उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की धुनाई की.

    कप्तान रोहित शर्मा (47), शुभमन गिल (80) ने शुरुआती 8.2 ओवर्स में 71 रन जोड़ दिए. शुभमन गिल भी अच्छे टच में लग रहे थे, लेकिन वो 79 के स्कोर पर र‍िटायर्ड हर्ट आउट हो गए. इसके बाद विराट कोहली (117) ने वनडे क्रिकेट इत‍िहास का 50 शतक जड़ा. इस तरह वो वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले ख‍िलाड़ी बन गए. श्रेयस अय्यर (105) ने भी तूफानी शतक जड़ा. न्यूजीलैंड के सबसे सफल गेंदबाज टिम साउदी रहे, ज‍िन्हें दो सफलता मिली. वहीं ट्रेंट बोल्ट को एक विकेट मिला.

    भारत ने इसके साथ ही किसी वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में सबसे बड़े स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 26 मार्च 2015 को भारत के ख‍िलाफ ही सेमीफाइनल में स‍िडनी में 328/7 (50) का स्कोर खड़ा किया था.

    *IND vs NZ Semi Final 1, World Cup 2023: India made the record of the highest score in the World Cup semi-final, New Zealand got the target of 398 runs*

    India gave New Zealand a target of 398 runs to win.

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • वर्ल्ड कप में भारत की साउथ अफ्रीका पर शानदार जीत

    327 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम
    27, 1 आवर में 83 रन पर ही हुई ऑल आउट

    भारत ने 243 रनों से विजय की हासिल

    विराट कोहली की शानदार सतकीय पारी व रविंद्र जडेजा द्वारा झटके गए 5 विकेट से टूटी साउथ अफ्रीका की कमर

    एक के बाद एक ताश के पत्तों की तरह ढह गई पूरी टीम

    भारत की परफॉर्मेंस को देखकर लगता है कि इस बार वर्ल्ड कप जीत कर देशवासियों को दीपावली पर दोहरा जश्न मनाने का मिलेगा मौका

    breaking news

    India’s spectacular victory over South Africa in the World Cup

    South African team set out to chase the target of 327 runs.
    27, all out for 83 runs in 1 hour

    India won by 243 runs

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • खाण्डा सहराेल में हुआ वृद्व महिला का ब्लाईण्ड मडर्र का पदार्फास
    मृतका का बेटा ही निकला माॅ का हत्यारा आरोपी गिरफ्तार

    संवाददाता फ़िरोज़ खान
    बारां।शाहाबाद थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत खाण्डा सहराेल में हुआ वृद्व महिला का ब्लाईण्ड मडर्र का पदार्फास,मृतका का बेटा ही निकला माॅ का हत्यारा आरोपी गिरफ्तार।जिला पुलिस अधीक्षक राज कुमार चौधरी बारां ने बताया कि 27 अक्टूबर काे थाना
    शाहाबाद के गांव खाण्डा सहरोल में एक वृद्ध महिला की लाश घर में पडी मिली है जिस पर सम्बधित थानाधिकारी माैके पर पहुंचे। मृतका के बेटे केषरीलाल जाटव द्वारा रिपोर्ट दी गई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी माॅ की हत्या कर दी है जिस पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। पुलिस अधीक्षक बारां, अतिरिक्त
    पुलिस अधीक्षक बारां, एफएसएल, डाॅग स्काट, साइबर टीमाें के द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया व पुलिस अधीक्षक बारां द्वारा आवष्यक दिषा-निदेर्ष दिये गये।

    टीम का गठन:- घटना की गंभीरता काे देखते हुऐ पुलिस अधीक्षक बारां ने धनष्याम शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां नेतृत्व में डिप्टी हेमन्त शर्मा शाहबाद के सुपरविजन मे थानाधिकारीं किरदार अहमद थाना शाहबाद व सत्येन्द्र सिह हैड कॉन्स्टेबल साइबर एक्सपर्ट के नेतृत्व में विषेश टीम
    का गठन किया जाकर मुल्जिमान की तलाश प्रारम्भ की गई।

    खुलासा:- उक्त गठित पुलिस टीम के द्वारा तकनिकी व विशेष मुखबीराें से प्राप्त सूचनाओ एवं साईबर एक्सपर्ट के विश्लेषण के आधार पर पुलिस की विशेष टीम द्वारा पता लगाया जाकर मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त हीरालाल जाटव काे डिटेन किया गया तथा पूछताछ की गई। आरोपी हीरालाल जाटव ने
    दौराने पूछताछ व अनुसंधान में बताया कि मेरे ऊपर कर्ज हाेने से अपनी मां से अपना मकान व खेत बेचने काे कहा जिस पर मेरी मां भबूतीबाई द्वारा विरोध करने व मुझे मकान व जमीन नहीं बेचने में बाधा उत्पन्न करने से मैने मेरी मां भबूतीबाई काे कुल्हाङी से वार कर माैत के घाट उतार कर मां की जीवनलीला समाप्त करने के उदेश्य उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। अभियुक्त को बाद पुछताछ व अनुसंधान के गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी हेतु अनुसंधान जारी है।

    Blind murder of old woman exposed in Khanda Saharail
    The deceased’s son turned out to be the mother’s killer; accused arrested

    Firoz Khan
    Baran. It was held in Gram Panchayat Khanda Saharel of Shahabad police station area and

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413


  • *एसीबी का भय दिखाकर सरकारी अधिकारियों से भारी मात्रा में धन राशि उगाहने वाले गिरोह का पर्दाफ़ाश*

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय से प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर उपमहानिरीक्षक पुलिस एसीबी कोटा श्री कल्याणमल मीणा के द्वारा श्री विजय स्वर्णकार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी कोटा के नेतृत्व में श्री ताराचंद , श्री देशज पुलिस निरीक्षक एवं श्री बृजराज , नरेंद्र सिंह , बबलेश तथा अयाज की गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 26.10.2023 को एसीबी का भय दिखाकर सरकारी अधिकारियों से भारी मात्रा में धन राशि उगाहने वाले गिरोह का पर्दाफ़ाश किया गया है ।
    जाँच से प्रकट हुआ है कि, एसीबी मुख्यालय के फ़र्ज़ी लेटरपैड बनाकर तथा सरकारी अधिकारियों को चिन्हित कर उनसे धनराशि वसूल करने के लिए उनके विरुद्ध एसीबी में जाँच लंबित होने की झूठी सूचना अथवा नोटिस देकर उक्त गिरोह के सदस्य उनसे संपर्क करते थे तथा मामले को निपटाए जाने की एवज़ में बारां, डूंगरपुर , नागौर आदि ज़िलों के कई अधिकारियों से लाखों रुपये की अवैध वसूली की गई है ।उक्त आरोपियों द्वारा फ़र्ज़ी रसीद बुक प्रिंट करवा कर अधिकारियों को पैसे की रसीद भी दी जाती थी। आरोपियों द्वारा नक़द व स्वयं / परिजन /परिचितों के खातों में सरकारी अधिकारियों से धनराशि प्राप्त की जाती थी ।
    इस संबंध में पीड़ित अभियंताओं द्वारा थाना शाहबाद ज़िला बारां पर प्रकरण संख्या 157/2023 तथा थाना जायल ज़िला नागौर पर प्रकरण संख्या 132/2023 u/s 420,384,389 IPC दर्ज करवाये गये हैं । प्रकरण मेंआरोपी वैभव अग्रवाल निवासी झालावाड़ तथा देवेंद्र राठौर निवासी कोटा को श्री विजय स्वर्णकार की टीम द्वारा चिन्हित कर , डीटेन कर शाहबाद पुलिस को सौंपा गया है । संबंधित अनुसंधान अधिकारियों द्वारा उनके संबंध में विस्तृत अनुसंधान प्रारम्भ कर दिया गया है । अनुसंधान से इस गिरोह के द्वारा कारित कई कारनामों का रहस्योद्घाटन होना संभावित है

    Press note –
    *Gang that extorted huge amount of money from government officials by showing fear of ACB exposed*

    Deputy Inspector General based on confidential information received from Anti Corruption Bureau Headquarters

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • जयपुर में थानाधिकारी, पुलिस थाना भट्टाबस्ती का रीडर (हैड कानिस्टेबल) एवं एक अन्य हैड कानिस्टेबल 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    > आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी

    जयपुर, 23 अक्टूबर सोमवार। ए. सी. बी. मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर ग्रामीण इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये संजय कुमार रीडर, थानाधिकारी भट्टाबस्ती (हैड कानिस्टेबल) एवं बुदधाराम हैड कानिस्टेबल पुलिस थाना भट्टाबस्ती, जयपुर शहर उत्तर, पुलिस आयुक्तालय, जयपुर को परिवादी से 30 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि ए.सी.बी. की जयपुर ग्रामीण इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके भाई के विरूद्ध दर्ज मुकदमें में मदद करने की एवज में संजय कुमार रीडर, थानाधिकारी भट्टाबस्ती (हैड कानिस्टेबल) एवं बुदधाराम हैड कानिस्टेबल पुलिस थाना भट्टाबस्ती, जयपुर शहर उत्तर पुलिस आयुक्तालय, जयपुर द्वारा प्रकरण के अनुसंधान अधिकारी थानाधिकारी भट्टाबस्ती के नाम पर 60 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

    जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री कालूराम रावत के सुपरवीजन में एसीबी जयपुर ग्रामीण इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आहद खान के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उप अधीक्षक पुलिस श्री नीरज भारद्वाज एवं उनकी टीम जयपुर ग्रामीण द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये संजय कुमार पुत्र स्व. श्री लोकचंद निवासी प्लाट नं0 37, राजेन्द्र नगर-ए, सीतावाली फाटक, बैनाड़ रोड़, मुरलीपुरा, जयपुर हाल रीडर, थानाधिकारी भट्टाबस्ती (हैड कानिस्टेबल) एवं बुदधाराम पुत्र स्व. श्री रामजीलाल निवासी 39-ए अशोक वाटिका, जगतपुरा, जयपुर हाल हैड कानिस्टेबल पुलिस थाना भट्टाबस्ती, जयपुर शहर उत्तर पुलिस आयुक्तालय, जयपुर को परिवादी से 30 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्रकरण में थानाधिकारी की भूमिका की जाँच की जा रही है।

    एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री कालूराम के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

    In Jaipur, police station officer, reader (head constable) of police station Bhattabasti and another head constable arrested red-handed while taking bribe of Rs 30 thousand.

    >Search of residence and other places continues

    Jaipur, 23 October

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

Design a site like this with WordPress.com
Get started