Category: news

  • सवाईमाधोपुर में क्षेत्रीय वन अधिकारी व होमगार्ड 5 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी

    जयपुर, 21 दिसम्बर, गुरूवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर सवाईमाधोपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये राजबहादुर मीना, क्षेत्रीय वन अधिकारी, सवाई मानसिंह अभयारण्य फलौदी, सवाईमाधोपुर एवं रामजीलाल, होमगार्ड नम्बर 149, सवाई मानसिंह अभयारण्य फलौदी, सवाईमाधोपुर को परिवादी से 5 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि ए.सी.बी. की सवाईमाधोपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि वान्नाशुदा बजरी के डम्पर परिवाहन पर कार्यवाही नही करने की एवज में राजबहादुर मीना, क्षेत्रीय वन अधिकारी, सवाई मानसिंह अभयारण्य फलौदी, सवाईमाधोपुर द्वारा प्रति डम्पर 5 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

    जिस पर एसीबी रेंज भरतपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री कालूराम रावत के सुपरवीजन में एसीबी सवाईमाधोपुर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र कुमार शर्मा के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये राजबहादुर मीना पुत्र श्री सन्तराम मीना, निवासी खानपुर मीना महसील बाड़ी जिला धौलपुर हाल क्षेत्रीय वन अधिकारी, सवाई मानसिंह अभयारण्य फलौदी, सवाईमाधोपुर एवं रामजीलाल पुत्र श्री रामकुवार, निवासी ठींगला पुलिस थाना मानटाउन जिला सवाईमाधोपुर हाल होमगार्ड नम्बर 149, सवाई मानसिंह अभयारण्य फलौदी, सवाईमाधोपुर को परिवादी से 5 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

    एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री कालूराम रावत के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

    Regional forest officer and home guard arrested red handed while taking bribe of Rs 5,000 in Sawaimadhopur

    Search continues at residence and other places

    Jaipur, 21 December, Thursday. A.C.B. Sawaimadhope on the instructions of the headquarters

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • जयपुर: कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 ने बढ़ाई चिंता, केन्द्रीय निर्देश पर अलर्ट मोड पर राजस्थान का चिकित्सा विभाग,

    जयपुर: कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 ने राजस्थान समेत देशभर में चिंता बढ़ा दी है.केन्द्रीय निर्देश को देखते हुए खुद एसीएस शुभ्रा सिंह ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली और प्रदेशभर के हालत की समीक्षा की.इस दौरान उन्होंने सभी जिलों के लिए रिवाइज्ड गाइडलाइन जारी करने के निर्देश दिए, साथ ही कहा कि ILI केस की विशेष निगरानी रखते हुए बतौर कुछ केस की जीनोम सिक्वेसिंग भी की जाए. कोरोना के बहरूपिए स्वरूप ने एकबार फिर नया रूप धारण किया है.इस बार कोरोना ने नए वेरिएंट JN.1 के रूप में दस्तक दी है.

    केरल समेत अन्य राज्यों में कोरोना के नए वेरियंट के केस को लेकर केन्द्र सरकार ने सभी राज्यों को अलर्ट जारी किया है,जिसके चलते राजस्थान का चिकित्सा विभाग भी हरकत में है.किसी भी आपात स्थित से निपटने के लिए जिला लेवल से लेकर मुख्यालय स्तर पर जरूरी संसाधनों के लिए कवायद शुरू कर दी गई है.इस पूरे मामले को लेकर आज खुद एसीएस शुभ्रा सिंह ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली.इस दौरान उन्होंने जिलेवार स्थिति की समीक्षा की.हालांकि, सिंह ने कहा कि राजस्थान में अभी तक कोई केस नहीं मिला है, लेकिन फिर भी पुराने अनुभवों को देखते हुए सभी अधिकारियों को सावचेत रहने के निर्देश दिए गए है.प्रदेशभर में ऐतियातन रिवाइज्ड गाइडलाइन जारी की जा रही है.

    कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केन्द्र चिंतित:
    -केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया कल लेंगे वीसी
    -सभी राज्यों के चिकित्सा मंत्री, एसीएस, प्रमुख सचिव, सचिव रहेंगे वीसी में मौजूद
    -राजस्थान से ACS मेडिकल शुभ्रा सिंह समेत अन्य चिकित्सा अधिकारी होंगे कनेक्ट
    -हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर व कोरोना की रोकथाम के लिए जारी प्रयासों के बारे में देंगे रिपोर्ट
    -इससे पहले कल स्वास्थ्य सचिव ने सभी राज्यों के लिए जारी की है एडवाइजरी
    -केरल में सामने आए केस का जिक्र करते हुए एडवाइजरी में दिए गए निर्देश
    -सांस संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए प्रारंभिक उपायों की सक्रिय रूप से समीक्षा के निर्देश
    -इसमें बिस्तरों की उपलब्धता, इन्फ्लूएंजा के लिए दवाओं और टीकों, मेडिकल ऑक्सीजन,
    एंटीबायोटिक्स, निजी सुरक्षा उपकरण, टेस्ट किट, ऑक्सीजन प्लांट और वेंटिलेटर की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश
    -जिलों से लेकर मुख्यालय तक जांच सैंपलों की पुख्ता मॉनिटरिंग के निर्देश

    देश में कोविड की सक्रियता के चलते सभी राज्यों में सर्विलांस बढ़ाई गई है.जहां तक नए वेरिएंट JN.1 की बात है तो चिकित्सकों के मुताबिक पैनिक करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है.यह सामान्य वैरिएंट है.यह खतरनाक नहीं है, लेकिन जिस तरह के पुराने अनुभव रहे है, उसको देखते हुए कभी भी सामान्य वेरियंट चिंताजनक बन सकता है.ऐसे में ऐतियातन सावधानी काफी जरूरी है.इस पूरे मामले में निदेशक जन स्वास्थ्य डॉक्टर रवि प्रकाश माथुर का कहना है कि केन्द्र सरकार के अलर्ट के बाद अब प्रदेश में भी निगरानी बढा दी गई हैं.
    चिकित्सकों के मुताबिक JN.1 म्यूटेंट भारत में तीसरी लहर में आए ओमिक्रोन वायरस फैमिली से बताया जा रहा हैं. हालांकि,ओमिक्रोन वेरिएंट से काफी संख्या में लोगों के संक्रमित होने और वैक्सीनेशन के बाद लोगों में हार्ड इम्यूनिटी डवलप होने के चलते फिलहाल चिंता जैसी स्थिति नहीं है, लेकिन वेरियंट के नए रूप पर मॉनिटरिंग काफी जरूरी है.इसी वजह से प्रदेशभर में जीनोम सिक्वेसिंग पर फोकस शुरू कर दिया गया है.

    *Jaipur: Corona’s new variant JN.1 increases concern, Rajasthan’s medical department on alert mode on central instructions,*

    *Jaipur:* The new variant of Corona JN.1 has raised concerns across the country including Rajasthan. Center

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • मिमिक्री मामले ने तूल पकड़ा, राष्ट्रपति ने भी जताई आपत्ति, PM Modi ने की जगदीप धनखड़ से फोन पर बात, केस दर्ज

    एजेंसी, नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री मामले में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। यह पूरा मामला मंगलवार को उस समय सामने आया था, जब कुल मिलाकर 141 विपक्षी सांसदों और राज्यसभा सदस्यों को निलंबित कर दिया गया।इसका विरोध जताने के लिए जब सभी विपक्षी सांसद संसद भवन के बाहर जमा हुए, तो कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की नकल उतारी। उस समय सभी सांसद ठहाके लगाकर हंसते नजर आए।

    मिमिक्री मामले में निशाने पर राहुल गांधी

    मिमिक्री मामले में राहुल गांधी भी निशाने पर हैं। जब कल्याण बनर्जी मजाक उड़ा रहे थे, तब राहुल गांधी भी वीडियो बना रहे थे।

    पीएम मोदी ने की जगदीप धनखड़ से फोन पर बात

    मिमिक्री मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से फोन पर बात की। इसकी जानकारी जगदीप धनखड़ ने अपने एक्स हेंडल पर दी।
    इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 20 साल से उन्हें भी ऐसे ही अपमान का सामना करना पड़ रहा है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि इस तरह की हरकतें उन्हें अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभाने से नहीं रोक सकती है।

    राष्ट्रपति ने भी जताई निराशा

    संसद परिसर में जिस तरह से हमारे सम्मानित उपराष्ट्रपति को अपमानित किया गया, उसे देखकर मुझे निराशा हुई। निर्वाचित प्रतिनिधियों को अभिव्यक्ति की आजादी है, लेकिन उनकी अभिव्यक्ति गरिमा और शिष्टाचार के मानदंडों के भीतर होनी चाहिए। हमें संसदीय परंपरा पर गर्व है और भारत के लोग उनसे इसे कायम रखने की उम्मीद करते हैं। – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

    *_Mimicry case gained momentum, President also expressed objection, PM Modi spoke to Jagdeep Dhankhar on phone, case registered_*
    Agency, New Delhi. TMC MP tomorrow in the case of mimicry of Rajya Sabha Chairman Jagdeep Dhankar.

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • बेटियों व महिलाओं के उत्थान को लेकर बेटी की आवाज फाउंडेशन (रजि.) ने कार्यक्रम का किया आयोजन

    बेटियों व महिलाओं के उत्थान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बेटी की आवाज फाउंडेशन रजि. की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती लाली जायसवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष श्रीमान अहसान खान राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एवं पत्रकार श्रीमान सुरेंद्र कुमार सोनी महामंत्री शबाना बानो, विशिष्ट अतिथि हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा, वसुंधरा राजे समर्थन मंच के जिला अध्यक्ष विजय राज शर्मा, मुख्य अतिथि
    भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य नरेंद्र शर्मा व हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गुड्डी सोनी, भाजपा कार्यकर्ता बबली जायसवाल, ललिता जायसवाल, फरीद बेग, मधु सैन, विमलेश गुप्ता, महेश जायसवाल, योगेन्द्र जायसवाल फरजाना बाजी, एडवोकेट राजकुमार नायक, शारदा नायक,नज़ीर खान
    एवंम समस्त पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। आए हुए गणमान्य अतिथियों का व पदाधिकारीयों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। बेटियों व महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों को लेकर व समाज में फैल रही कुरुतियों को लेकर चर्चा की गई। उपस्थित सभी गणमान्य लोगों व महिलाओ ने अपने-अपने सुझाव रखें और कहा गया कि बेटियों व महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को व समाज मे फैल रही कुरुतियों को रोकने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

    Beti Ki Awaaz Foundation (Regd.) organized a program for the upliftment of daughters and women

    A program was organized for the upliftment of daughters and women. In which Beti Awaaz Foundation Reg. amount of

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • ब्रेकिंग न्यूज़ बूंदी

    पुलिस महकमें के हेड कांस्टेबल जवान जोधराज सिंह व पत्नी व बेटे बंटी सिंह बना पर
    एक दर्जन से अधिक हमलावरो ने घर में घुसकर किया जानलेवा हमला

    बीती रात एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने हथियारों से लैस होकर देवपुरा स्थित जोधराज़ सिंह के मकान पर हमला बोल दिया

    हमले में जोधराज सिंह उनकी पत्नी और बेटा बंटी हुआ गंभीर घायल

    जोधराज सिंह उनकी पत्नी व बेटा बंटी गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय के सर्जिकल वार्ड में किए भर्ती

    सूचना मिलने पर डिवाइसपी नरेंद्र पारीक व सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पर्चा बयान लेकर
    हमलावरों की तलाश की शुरू

    कल्पनिक तस्वीर

    breaking news bundi

    Head constable of the police department, Jawan Jodhraj Singh and his wife and son Bunty Singh Bana.
    More than a dozen attackers entered the house and carried out a deadly attack

    Last night more than a dozen miscreants

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • *गोगामेड़ी-ठेहट हत्याकांड का मास्टरमाइंड दुबई में*

    नेपाल के रास्ते भागा, शूटर को विदेश भेजने, बड़ा गैंगस्टर बनाने का ख्वाब दिखा कराए मर्डर

    श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या का मास्टरमाइंड वीरेंद्र चारण दुबई में है। 1 लाख के इनामी गैंगस्टर चारण ने ही राजू ठेहट की हत्या की भी साजिश रची थी।भास्कर की इंवेस्टिगेशन में सामने आया कि चारण ने कोलकाता से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था। वह नेपाल के रास्ते दुबई फरार हो गया था। 8 महीने से पुलिस के पास उसे लेकर कोई इनपुट नहीं है।
    इधर, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और राजस्थान पुलिस ने गोगामेड़ी के हत्यारों रोहित राठौड़ और नितिन फौजी को चंडीगढ़ सेक्टर 22A से अरेस्ट कर लिया।
    चारण ने ही गोगामेड़ी की हत्या के लिए शूटर्स तक हथियार पहुंचाए थे। उसने शूटर्स को विदेश भेजने और बड़ा गैंगस्टर बनाने का झांसा देकर ठेहट-गोगामेड़ी का मर्डर कराया।अप्रैल में जालोर में मिली थी लास्ट लोकेशन
    सुजानगढ़ में 26 अप्रैल को जेड़ी ज्वेलर्स पर फायरिंग का मामला सामने आया था। मालिक पवन से फिरौती मांगी जा रही थी। तब फायरिंग में रोहित गोदारा और उसके खास गुर्गे वीरेंद्र चारण का नाम सामने आया था, लेकिन दोनों कभी भी पकड़े नहीं गए थे। इधर, राजू ठेहट मर्डर के तुरंत बाद सीकर पुलिस एक्टिव हो गई थी। चारण को पकड़ने के लिए रतनगढ़, फतेहपुर, सुजानगढ़ के साथ कई जगह दबिश दी थी। इन तीनों जगहों पर वीरेंद्र की पुलिस को लोकेशन लगातार मिल रही थी।
    इसके बाद अप्रैल में उसकी लोकेशन जालोर में मिली थी। तब सीकर पुलिस की टीमों ने जालोर पहुंचकर दबिश दी थी, लेकिन चारण वहां से फरार हाे गया था।
    अप्रैल महीने के बाद से वीरेंद्र चारण को राजस्थान में कहीं पर भी देखा नहीं गया है। न ही राजस्थान पुलिस के पास उसे लेकर कोई इनपुट है।कोलकाता से बनवाया था फर्जी पासपोर्ट
    ठेहट मर्डर के बाद पुलिस से बचने के लिए वीरेंद्र चारण पहले नेपाल गया था, लेकिन वहां उसका पासपोर्ट नहीं बन पाया। इधर, पुलिस लगातार इनपुट मिलने पर पीछा भी कर रही थी। सूत्रों का कहना है कि इसके बाद रोहित गोदारा ने उसकी मदद की। वीरेंद्र चारण कोलकाता गया और वहां से उसने फर्जी पासपोर्ट बनवाया। इसके बाद वो नेपाल पहुंच गया था। इसके अलावा रोहित गोदारा, सचिन भिवानी और कपिल पंडित के भी फर्जी पासपोर्ट कोलकाता में ही बने थे। एसओजी ने फर्जी पासपोर्ट बनवाने के मामले में पंकज नाम के शख्स को गिरफ्तार भी कर लिया था।
    वहीं फर्जी पासपोर्ट की मदद से चारण नेपाल के रास्ते दुबई फरार हो गया।चारण के पास न मोबाइल, न बैंक अकाउंट
    वीरेंद्र चारण को रोहित गोदारा गैंग का मैनेजर कहा जाता है। वह अपने पास पहचान की कोई आईडी भी नहीं रखता है। उसके पास न मोबाइल है और न ही बैंक अकाउंट। जानकारों का कहना है कि वह जिन गुर्गाें के पास जाता है, उनसे रुपए ले लेता है। उनका ही मोबाइल यूज करता है। उनके ही बैंक अकाउंट का इस्तेमाल लेन-देन में करता है।
    खुद पहुंचाता है हाईटेक हथियार
    ठेहट और गोगामेड़ी दोनों मर्डर में उसने खुद शूटर तक हथियार पहुंचाए। ठेहट मर्डर में चारण ने सीकर शहर के बजरंग कांटे चौराहे पर हाईटेक हथियार दोनों शूटरों को दिए थे। इसके बाद पिपराली रोड पर भी उन्हें रुपए और हथियार दिए थे।
    ठेहट मर्डर में जब शूटरों काे पकड़ा गया था, तब पुलिस को वीरेंद्र चारण की पूरी भूमिका के बारे में पता लगा था। उसने अपने लोकल नेटवर्क यूज किए थे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ा था।सवाल : कहां से मंगवाता है हथियार
    रुपए का पूरा मैनेजमेंट भी वीरेंद्र चारण ही करता है। हालांकि वह हथियार कहां से मंगवाता है, इस सवाल का जवाब अब तक पुलिस ढूंढ नहीं पाई है। पुलिस भी हैरान है कि जिगना जैसे हथियार कहां से और कैसे मंगवाए जा रहे हैं। पुलिस को उम्मीद थी कि वीरेंद्र चारण के पकड़े जाने के बाद हथियारों और रुपए के मैनेजमेंट को लेकर कई खुलासे होंगे, लेकिन राजू ठेहट मर्डर के एक साल बाद भी पुलिस वीरेंद्र को पकड़ नहीं सकी है।
    शूटर को विदेश भेजने और बड़ी जिम्मेदारी का लालच
    वीरेंद्र चारण नए-नए युवाओं को अपनी टीम में रखता है। जेल में चोरी और अन्य छोटे-छोटे मुकदमों में जो भी युवा जाते हैं, उन्हें लालच देकर ऐशो आराम की जिंदगी का ख्वाब दिखाता है। विदेश भेजने और क्राइम वर्ल्ड में बड़ी जिम्मेदारी देने का लालच देकर चारण ने चूरू, सीकर, बीकानेर के साथ कई जिलों में अपना नेटवर्क बना लिया है।राजू ठेहट हत्याकांड में पुलिस ने जब शूटर मनीष उर्फ बच्चियां को पकड़ा तो उसने पुलिस को बताया कि उसे पकड़ जाने पर जेल में सारी सुविधाएं देने का वादा किया था। उसने बताया कि वीरेंद्र चारण ने रोहित गोदारा से सिग्नल ऐप से बात कराई थी। उसने बोला था कि पूरा राजस्थान तेरा होगा। तुझे जल्दी ही बाहर(विदेश) निकाल दूंगा। फिर तुम्हें ही राजस्थान संभालना होगा। अपना नेटवर्क बनाओ और काम करो।
    संपत नेहरा और वीरेंद्र चारण का क्या है कनेक्शन?
    संपत नेहरा राजगढ़ और वीरेंद्र चारण सुजानगढ़ का रहने वाला है। अपराध की दुनिया में पैर जमाने के बाद दोनों एक-दूसरे के साथी हो गए थे। संपत नेहरा पहले से लॉरेंस गैंग से जुड़ा था। वहीं वीरेंद्र चारण रोहित गोदारा के जरिए लॉरेंस से जुड़ा था। तीनों राजस्थान के रहने वाले हैं। ऐसे में तीनों के बीच में ट्यूनिंग भी बताई जाती है।8 साल पहले मर्डर में पकड़ा गया था चारण
    2015 में चूरू में रामलाल मेघवाल का मर्डर हुआ था। उसके भाई जगदीश मेघवाल ने 88/2015 एफआईआर दर्ज कराई थी। जमीन के कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। उस समय पुलिस ने वीरेंद्र चारण निवासी सुजानगढ़, हरिसिंह जाट और मुकेश निवासी फतेहपुर को गिरफ्तार किया था। इन्होंने गाड़ी से कुचलकर रामलाल की हत्या कर दी थी।
    उस समय चारण पांच साल जेल में रहा था। जेल में वीरेंद्र कई बदमाशों से संपर्क में आया। चारण आनंदपाल, रोहित गाेदारा, संपत नेहरा गैंग से भी जुड़ गया था। उस समय आनंदपाल गैंग पूरी तरह से एक्टिव थी। तब रोहित राठौड़(गोगामेड़ी का शूटर) रेप के मामले में जेल पहुंचा था। वहां उसकी मुलाकात वीरेंद्र चारण से हुई। कुछ समय बाद पहले चारण और फिर रोहित राठौड़ जेल से बाहर आ गया।दोनों शूटर चंडीगढ़ से गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को राजस्थान पुलिस के साथ ज्वॉइंट ऑपरेशन में यह कामयाबी मिली। चंडीगढ़ सेक्टर 22A में छुपे गोगामेड़ी की हत्या करने वाले शूटरों रोहित राठौड़ और नितिन फौजी को अरेस्ट कर लिया। वहीं इससे पहले शनिवार को जयपुर पुलिस ने शूटर्स की मदद करने वाले रामवीर को गिरफ्तार किया था। ये शूटर नितिन फौजी का दोस्त है।

    *Mastermind of Gogamedi-Thehat murder case in Dubai*

    Ran through Nepal, got the shooter murdered by dreaming of sending him abroad and becoming a big gangster.

    Shri Rashtriya Rajput Karni Sena President Sukhdev Singh Gogame

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • दहेज में बीएमडब्ल्यू और सोने की मांग को लेकर शादी रद्द होने पर केरल की डॉक्टर ने की खुदकुशी

    Kerala doctor commits suicide after marriage gets canceled over demand for BMW and gold as dowry

    When her demand of BMW, 1.2 kg gold and 15 acres of land as dowry was not met, her boyfriend EA Ruwais

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • जयपुर में जे.वी.वी.एन.एल. की सहभागी कंपनी का हैल्पर 17 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, कनिष्ठ अभियंता मौके से फरार

    जयपुर, 06 दिसम्बर, बुधवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर नगर द्वितीय इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये बनवारी लाल पूनिया हैल्पर फॉल्ट रैक्टिफिकेशन टीम, कंपनी वीजन प्लस, कार्याक्षेत्र कार्यालय सहायक अभियंता, कालवाड़, जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, जयपुर को परिवादी से 17 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (कार्यवाहक महानिदेशक) ने बताया कि ए.सी.बी. की जयपुर नगर द्वितीय इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके द्वारा आवेदित विद्युत कनेक्शन लगाने की एवज में अनिल कुमावत कनिष्ठ अभियंता कार्यालय सहायक अभियंता, कालवाड़, जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, जयपुर द्वारा 20 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

    जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री डॉ. रवि के सुपरवीजन में एसीबी जयपुर नगर द्वितीय इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उप अधीक्षक पुलिस श्री अभिषेक पारीक, पुलिस निरीक्षक श्री भंवर सिंह द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये बनवारी लाल पूनिया पुत्र श्री कजोड़मल पूनिया निवासी पूनियों की ढाणी, सारंग का बास, पुलिस थाना कालवाड़, जयपुर हाल हैल्पर फॉल्ट रैक्टिफिकेशन टीम, कंपनी वीजन प्लस, कार्याक्षेत्र कार्यालय सहायक अभियंता, कालवाड़, जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, जयपुर को परिवादी से कनिष्ठ अभियंता के लिये 17 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते हुये गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अनिल कुमावत कनिष्ठ अभियंता एसीबी कार्यवाही की भनक लगने पर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

    एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री डॉ. रवि के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

    JVVNL in Jaipur Helper of partner company arrested red handed while taking bribe of Rs 17 thousand, junior engineer absconds from the spot

    Jaipur, 06 December, Wednesday. A.C.B. On the instructions of the headquarters, Jaipur Nagar

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • * राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को बदमाशों ने घर में घुसकर मारी गोली*

    *जयपुर*
    श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार दिनदहाड़े स्कूटी सवार बदमाशों ने गोगामेड़ी पर गोलियां चलाईं। फिर भाग निकले। गोगामेड़ी को मेट्रो मास हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस के अनुसार, श्याम नगर जनपथ पर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान स्कूटी पर दो बदमाश आए। बदमाशों ने गोगामेड़ी पर दो राउंड फायर किए। सूचना पर श्याम नगर पुलिस मौके पर पहुंची।

    *Murder of National President of Shri Rashtriya Rajput Karni Sena: Sukhdev Singh Gogamedi was shot by miscreants after entering his house*

    *Jaipur*
    National President of Shri Rashtriya Rajput Karni Sena Sukhdev Singh Gog

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड के सहायक अभियंता (हाल प्रतिनियुक्ति नगर विकास न्यास, कोटा) के विरूद्ध आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में कोटा स्थित 3 ठिकानों पर छापे

    वैध आय से आनुपातिक रूप से कहीं अधिक परिसम्पत्तियों का खुलासा आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी

    जयपुर, 29 नवम्बर, बुधवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी की इन्टेलिजेंस इकाई द्वारा विकसित सूत्र सूचना पर आज ए.सी.बी. की विशेष अनुसंधान इकाई (एस.आई. डब्ल्यू.) एवं विभिन्न टीमों द्वारा कार्यवाही करते हुये कमल मीणा सहायक अभियंता, राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड हाल प्रतिनियुक्ति नगर विकास न्यास, कोटा के कोटा में स्थित 3 विभिन्न ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (कार्यवाहक महानिदेशक) ने बताया कि ब्यूरो मुख्यालय द्वारा कमल मीणा सहायक अभियंता, राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड हाल प्रतिनियुक्ति नगर विकास न्यास, कोटा के विरूद्ध शिकायत का सत्यापन किया जाकर आय से अधिक परिसम्पत्तियां अर्जित करने का मामला बनना पाये जाने पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान अधिकारी श्री ललित शर्मा विशेष अनुसंधान इकाई, जयपुर के नेतृत्व में ब्यूरो की एस.आई.डब्ल्यू जयपुर इकाई तथा इन्टेलिजेंस यूनिट के सहयोग से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रेरणा शेखावत एसीबी कोटा ग्रामीण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेश आर्य ए.सी.बी. टोंक, उप अधीक्षक पुलिस श्री नीरज भारद्वाज एसीबी जयपुर ग्रामीण, पुलिस निरीक्षक श्री रघुवीर शरण एसीबी एस.आई.यू. जयपुर एवं उनकी टीमों द्वारा आज अलसुबह उनके कोटा स्थित 3 विभिन्न ठिकानों पर तलाशी की कार्रवाई की गई है।

    ब्यूरो की प्रथम सूचना रिपोर्ट के प्राथमिक आकलन एवं अब तक मिले दस्तावेजों के अनुसार कमल मीणा सहायक अभियंता, राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड हाल प्रतिनियुक्ति नगर विकास न्यास, कोटा एवं उनकी पत्नी द्वारा अनेक परिसम्पत्तियां अर्जित करने की सूचना है, जो उनकी वैध आय से आनुपातिक रूप से कहीं अधिक है। आरोपी सहायक अभियंता द्वारा अपनी अवैध आय को कोटा, जयपुर, केशोरायपाटन बूंदी में आवासीय / व्यावसायिक / भूखण्डों फ्लैटों एवं म्यूचवल फण्ड, इन्श्योरेन्स आदि में निवेश करना ज्ञात हुआ है। आरोपी एवं उसके परिजनों के नाम से विभिन्न स्थानों पर स्थित करीब 29 आवासीय एवं कृषि भूखण्डों के दस्तावेज बरामद हुये हैं। जिनकी बाजार कीमत करोड़ों रुपयों की मानी जा रही है। आरोपी के घर एवं बैंक लॉकरों से भी करीब 37 तोला

    स्वर्ण आभूषण, 1 किलो 500 ग्राम चांदी एवं नगदी बरामद हुई है।

    Raids at 3 locations in Kota in the case of disproportionate assets against Assistant Engineer of Rajasthan State Agricultural Marketing Board (on recent deputation, City Development Trust, Kota)

    proportionately more than the legal income

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

Design a site like this with WordPress.com
Get started