#संभल पुलिस हिरासत में इरफान नामक युवक की मौत परिवार ने लगाया पुलिस पर मौत का आरोप #news #Sambhal #SambhalViolence #UPnews #JaipurNews #viral

बूँदी
हाई टेंशन बिजली तार के करंट से महिला की हुई मौत,
सदर थाना पुलिस क्षेत्र के नीम का खेड़ा गाँव की घटना,
सूचना पर सदर थाना अधिकारी रमेश चंद आर्य सहित टीम पहुंची घटनास्थल,
अल सुबह 6:30 के लगभग की बताएं जा रही है घटना,
हाई टेंशन लाइन का तार जमीन पर गिरने से हुआ हादसा,
रास्ते में जमीन पर पड़ा तार पर महिला के पांव रखने पर हुई मौत,
मृतक महिला संतोष बाई गुर्जर पत्नी महादेव गुर्जर की मौका स्थल पर ही मौत,
मृतका संतोष बाई के तीन बच्चों के सिर से मां का आंचल छीना,
फिलहाल पुलिस प्रशासन आक्रोषित परिजनों व ग्रामीणों से की जा रही है समझाइए,

Bundi
Woman died due to high tension electric current,
Incident took place in Neem Ka Kheda village of Sadar Thana police area,
On receiving the information, Sadar Thana Officer Ramesh Chand Arya along with his team reached the spot,
Around 6:30 in the morning
प्रधान संपादक अमजद खान जयपुर न्यूज 7737376413
सरपंच ग्राम पंचायत बरनावदा (खण्डार) रिश्वत मांगने का प्रकरण दर्ज
श्री रामभरत बैरवा उर्फ भरत सूर्यवंशी, सरपंच, ग्राम पंचायत बरनावदा, तहसील खण्डार, जिला सवाई माधोपुर द्वारा परिवादी के बालेर रोड पर स्थित कब्जा शुदा प्लाट का पट्टा बनाने के लिए ग्राम पंचायत बरनावदा सरपंच श्री भरत सूर्यवंशी द्वारा उक्त प्लांट का पट्टा नहीं बनाने का दबाव बना कर का पट्टा बनाने की एवज में 50,000 रूपये प्राप्त करना तथा 2 लाख रूपये की मांग की गई। दौराने रिश्वत मांग सत्यापन दिनांक 09.09.2024 को श्री भरत सूर्यवंशी द्वारा परिवादी से दो लाख रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परिवादी द्वारा कम करने का निवेदन करने पर एक लाख अस्सी हजार रूपये पर सहमत होने की पृष्ठी होना पाया गया। वक्त ट्रेप कार्यवाही दिनांक 28.09.2024 को किसी परिवादी के बताये अनुसार व परिवादी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्रानुसार आरोपी सरपंच को परिवादी द्वारा करवाई जा रही ट्रेप कार्यवाही की भनक लगने के कारण रिश्वत राशि प्राप्त नही और मौके से फरार हो गया। इस पर एसीबी द्वारा उक्त शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई।

Case registered for demanding bribe from Sarpanch Gram Panchayat Barnavada (Khandaar)
Shri Rambharat Bairwa alias Bharat Suryavanshi, Sarpanch, Gram Panchayat Barnavada, Tehsil Khandaar, District Sawai Madhopur lodged a complaint with the complainant at Baleer Road
प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413
जयपुर: एसआई भर्ती परीक्षा में नकल के मामलों में एसओजी टीम के द्वारा धरपकड़ जारी है। हाल ही में सोलह ट्रेनी थानेदारों को कोर्ट ने जमानत दी है। लेकिन उसके बाद अब एसओजी ने फिर से इस मामले में गिरफ्तारियां तेज कर दी हैं। पिछले कुछ घंटों में एक महिला और एक पुरुष को अरेस्ट किया गया है। दरअसल गोपीराम विश्नोई नाम के एक ट्रेनी थानेदार को भी जमानत मिल गई थी। उसे जेल से लेने के लिए उसकी पत्नी विमला विश्नोई भी आई थी। विमला भी एसओजी की लिस्ट में वांटेड चल रही थी। पुलिस टीम को पता चला कि विमला पहुंची है तो उसके पति को तो जाने दिया, लेकिन उसे अरेस्ट कर लिया गया। दरअसल विमला ने ही अपने पति गोपीराम के लिए एसआई भर्ती परीक्षा में नकल के लिए पेपर का इंतजाम किया था। तभी से वह पुलिस की राडार पर थी।
एसओजी ने विमला के पति गोपीराम को आरपीए में ट्रेनिंग करने के दौरान नकल मामले में अरेस्ट कर जेल भेज दिया था। हांलाकि शुक्रवार को उसकी जमानत हो गई थी। उधर विमला को पता नहीं था कि वह एसओजी की वांटेड लिस्ट में शामिल है। एसओजी के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विमला खुद भी नौकरी करती है। वह जालोर जिले सांचौर में आंगनबाड़ी में सुपरवाइजर रही है। एक अन्य आरोपी दौसा निवासी लोकेश शर्मा को भी अरेस्ट किया गया है। आरोप है कि उसने पेपर साल्व करने के लिए एक्सपर्ट उपलब्ध कराए थे। शर्मा सरकारी शिक्षक है।

*Jaipur: Police officer husband got bail, wife went to jail to get him and got arrested herself, she had made this mistake*
*Dec 15, 2024 / 08:13 am*
*Jaipur:* SOG team arrested a person in the case of cheating in SI recruitment exam
प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413
करौली में पटवारी 6 हजार 500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
जयपुर, 03 दिसम्बर, मंगलवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर करौली इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये पूरन चंद खारवाल पटवारी, पटवार हल्का सायपुर व गुनेसरा, तहसील व जिला करौली को परिवादी से 8 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. की करौली इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि कृषि भूमि का विरासत के आधार पर नामान्तकरण खोलने की एवज में आरोपी पूरन चंद खारवाल पटवारी द्वारा 8 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर एसीबी भरतपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री राजेश सिंह के सुपरवीजन में एसीबी की करौली इकाई के प्रभारी पुलिस निरीक्षक श्री जगदीश भारद्वाज के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उनके द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपी पूरन चंद खारवाल पटवारी को परिवादी से 6 हजार 500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी पटवारी द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान भी परिवादी से 1500 रुपये रिश्वत के रूप में वसूल किये जा चुके हैं।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ एवं कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Patwari arrested red handed taking bribe of Rs 6,500 in Karauli
Jaipur, 03 December, Tuesday. Directed by ACB Headquarters
प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413