Author: JAIPUR NEWS

  • जयपुर में आमेर इलाके में मंदिर की मूर्तियों खंडित मिली:सुबह मूर्तियां टूटी हुई मिली, ग्रामीण बोले- शराब पीकर उपद्रव करते हैं लोग

    मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस।

    आमेर थाना इलाके में एक बार फिर से मंदिर में मूर्तियां खंडित करने का मामला सामने आया है। इसके बाद इलाके में माहौल गरमा गया। घटना आमेर के मेहंदी का बास में नाकु बावड़ी स्थित शिव मंदिर की है। जहां सुबह मंदिर में मूर्तियां टूटी हुई मिलीं। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही आमेर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

    वहीं, मंदिर में मूर्तियां खंडित होने से इलाके में रहने वाले लोगों में रोष है। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई है। आमेर थाने के सीआई शिवनारायण यादव ने बताया कि थाना इलाके में स्थित मेहंदी का बास में नाकु बावड़ी स्थित शिव मंदिर में मूर्तियां खंडित की गई थीं। फिलहाल कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ करके जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही घटनास्थल के आसपास के लोगों से भी मामले में जानकारी एकत्रित की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस आरोपियों को चिन्हित करने का प्रयास कर रही है।

    ग्रामीणों का आरोप- शराब पीकर उपद्रव करते हैं लोग

    ग्रामीणों का आरोप है कि बावड़ी के आसपास रात को पुलिस गश्त नहीं होने के कारण यहां पर असामाजिक लोग एकत्रित हो जाते हैं। यहां बैठ कर ये लोग शराब पी कर उपद्रव करते हैं। यहां अगर नियमित रूप से पुलिस गश्त हो जाए तो बदमाश यहां पर आना बंद कर देंगे।

  • तामीर ए मिल्लत कॉन्फ्रेंस का जयपुर के कर्बला स्थित हाउस में आयोजन किया गया आजम बैग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान हज कमेटी के चेयरमैन ,अमीन कागज़ी, व अतिथि के रूप में,विधायक रफीक खान, वक्फ बोर्ड चेयरमैन खानू खान सहित शहर के कई जानी-मानी हस्तियां उपस्थित हुई

  • जयपुर में दो मनचलों को निर्भया स्क्वायड टीम ने पकड़ा:लड़कियों पर कमेंट के साथ कर रहे थे गलत इशारे, महिला कांस्टेबल ने टोका तो भड़के

    लड़कियों पर कमेंट के साथ कर रहे थे गलत इशारे, महिला कांस्टेबल ने टोका तो भड़के|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar

    मुरलीपुरा बस स्टैंड पर लड़कियों पर कमेंट और गलत इशारे करते मिले दो मनचलों को गिरफ्तार किया।

    जयपुर की विश्वकर्मा थाना इलाके में लड़कियों पर कमेंट कर गलत इशारे कर रहे दो मनचलों को निर्भया टीम ने गुरुवार दोपहर पकड़ा है। विश्वकर्मा थाना पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

    एडिशनल कमिश्नर (सेंकड) हैदर अली जैदी ने बताया कि निर्भया स्क्वायड नोडल अफसर सुनीता मीना के नेतृत्व में ऑपरेशन ‘सेफर सिटी-सेफर स्ट्रीट’ अभियान के तहत असामाजिक और शरारती तत्वों पर नजर रखी जा रही है। गुरुवार को निर्भया स्क्वायड की महिला कांस्टेबल प्रियंका ड्यूटी पॉइंट पर जा रही थी। इसी दौरान रोड नंबर-1 मुरलीपुरा बस स्टैंड पर दो लड़के पास खड़ी दो-तीन लड़कियों पर कमेंट पास करते दिखे। आसपास से गुजर रही लड़कियों की तरफ भी गलत इशारे कर रहे थे।

    महिला कांस्टेबल प्रियंका के दोनों मनचलों को टोका तो वह महिला कांस्टेबल पर ही भड़क गए। महिला कांस्टेबल ने अपनी टीम को मौके पर बुलाने के साथ ही विश्वकर्मा पुलिस को बुलाया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों आरोपी सुरेश जाखड़ और आकाश को गिरफ्तार कर लिया।

  • जयपुर में धमाके करने निकले रतलाम के तीन संदिग्ध आतंकी आरडीएक्स के साथ गिरफ्तार
    राजस्थान पुलिस ने तीन संदिग्ध आतंकियों को विस्फोटक और टाइमर के साथ किया गिरफ्त जयपुर में धमाके करने की साजिश रच रहे तीन संदिग्ध आतंकियों को जयपुर और चित्तौड़गढ़ की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दस किलो आरडीएक्स और बम बनाने में उपयोग किया जाने वाला टाइमर बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आरोपित मध्य प्रदेश के रतलाम के रहने वाले हैं और इनके आतंकी संगठन से जुड़े होने की जानकारी मिली है, हालांकि फिलहाल इसका खुलासा नहीं किया गया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा कस्बे में जयपुर और चित्तौड़गढ़ की पुलिस संयुक्त रूप से नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान मध्य प्रदेश से आ रही एक कार को रोककर पूछताछ की गई। जिसमें तीन युवक सवार थे, पुलिस की पूछताछ से तीनों युवक डर गए। जब उनकी कार की तलाशी ली गई तो पुलिस को बम बनाने में उपयोग होने वाली सामग्री मिली। हिरासत में लिए जाने के बाद पूछताछ में तीनों युवकों के संदिग्ध आतंकवादी होने का पता चला। पूछताछ में पता चला कि तीनों ने जयपुर में सिलसिलेवार बम धमाकों को अंजाम देने की साजिश रची थी। जिसमें उसके अन्य दोस्त भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों की कार से बम बनाने की सामग्री, टाइमर और करीब 10 किलो आरडीएक्स बरामद किया है।

    शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि ये निम्बाहेड़ा में बम बनाकर जयपुर में तीन जगह ब्लास्ट करने के लिए दूसरे गिरोह को देने वाला थे। लेकिन इससे पहले ही वह पुलिस की गिरफ्त में आ गए। उदयपुर और जयपुर एटीएस की टीमें उससे पूछताछ में जुटी हैं। पुलिस को इनके आतंकी संगठन से जुड़े होने के बारे में पता चल गया है, लेकिन इसका खुलासा होना बाकी है। एटीएस प्रभारी आइपीएस अशोक राठौड़ के मुताबिक इस बारे में पूरा खुलासा गुरुवार दोपहर बाद किया जाएगा। फिलहाल इस संबंध में आरोपितों से पूछताछ जारी है कि वे बम बनाने के लिए सामग्री कहां से लाए थे और कहां ले जा रहे थे, वह किस आतंकवादी संगठन से संबंधित है

  • जयपुर -पुलिस उपायुक्त उत्तर देशमुख परिस आई.पी. एस. ने बताया कि परिवादी मोहम्मद फरीद उर्फ पप्पू पुत्र स्व. हाजी मोहम्मद उम्र 46 साल जाती मुसलमान निवासी म.न. 754 मोहल्ला पचरंगपट्टी बास बदनपुरा थाना गलतागेट ने पुलिस थाना गलतागेट पर उपस्थित होकर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मेरा पुत्र फैजान बहिन की शादी के लिए बर्तन खरीदने के लिए 1 लाख रुपए लेकर उसका दोस्त कासिम उर्फ पाँव साथ दिल्ली गए थे जो अभी तक घर नही आये हर बार अलग अलग नये मोबाईल नबरो से मेरे पुत्र फैजान द्वारा 4 लाख रूपये की मांग कर रहे है और झालावाड इकलेरा जगह पर पैसे पहुँचाने का नाम ले रहे मेरे पुत्र की तलाश करने की कृपा करे जो मेरे पुत्र को बंधक बना रखा है उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करे। आति रिपोर्ट पर पुलिस थाना गलतागेट पर अभियोग संख्या 25/2022 धारा 365 भा 1/2 कर अनुसंधान आरम्भ किया गया परिवादी के पुत्र को अपहतो से मुक्त करवाने व मुल्जिमान की गिरफ्तारी बाबत श्रीमती सुमन चौधरी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन मे एंव सुनील प्रसाद शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज जयपुर उत्तर के निर्देशन में मुकेश कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना गलतागेट के नेतृत्व, हरपाल सिंह उप निरीक्षक , कानि प्रदीप न. 11108 कानि. रोशन कुमार 9137, कानि रामबाबू न. 4853 की टीम गठित की गई पूर्व मे परिवादी के पुत्र अपहर्त फैजान उर्फ लाली पुत्र मोहम्मद फरीद उर्फ पप्पु, जाति मुसलमान, उम्र 29 साल निवासी- म.न. 754 मोहल्ला पचरंग पट्टी, बासबदनपुरा पुलिस थाना गलतागेट जयपुर को खिचलीपुर मध्यप्रदेश से दस्तयाब किया गया था प्रकरण हाजा मे पूर्व मे मुल्जिमान 1. कासिम खान उर्फ पाव पुत्र महमुद हसन उर्फ मुन्ना जाति पठान मुसलमान उम्र 23 साल निवासीम.न. 186 मौहल्ला बिलौचियान बासबदनपुरा पुलिस थाना गलतागेट जयपुर, हाल
    म.न. 829, मौहल्ला इमाम चौक पुलिस थाना गलतागेट जयपुर, हाल किरायेदार साबु चाचा का मकान कनक बाग सडवा मोड पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर जयपुर 2. विष्णु उर्फ महेश पुत्र मोहन लाल जाति तंवर राजपुत (लोधान) उम्र 21 साल निवासीग्राम डोब, पोस्ट पपडेल, तहसील खिलचीपुर, पुलिस थाना भोजपुर, जिला राजगढ,
    मध्यप्रदेश . रामबाबू तंवर पुत्र मानसिंह तंवर जाति तंवर राजपुत (लोधान) उम्र 25 साल निवासी ग्राम सुआहेडी, तहसील खिलचीपुर थाना भोजपुर जिला राजगढ़ मध्यप्रदेश हाल पाटन हाउसिंह बोर्ड ढालरा पाटन जिला झालावाड राजस्थान को गिरफ्तार किया गया था प्रकरण हाजा मे शेष आरोपी बिरम तंवर पुत्र मोतीलाल जाति तंवर उम्र 25 साल निवासी ग्राम मानपुरा लोधान पोस्ट सरडा तहसील अकलेरा पुलिस थाना भालता जिला झालावाड राजस्थान अपने मशकन से फरार चल रहा था जिसको दस्तयाब कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

    गिरफ्तार अभियुक्त
  • जयपुर। लगभग दो महीने बाद जयपुर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव और जयपुर पुलिस की मेहनत रंग लाई। जयपुर से लापता हुई दोनों बहनों को पुलिस ने लखनऊ में दस्तायाब कर लिया हैं। दोनों बच्चियां सकुशल है। लापता बहनों के मिलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। जयपुर पुलिस उन्हें लखनऊ से जयपुर ला रही है।


    जानकारी के अनुसार दोनों बच्चियां सकुशल है। सूत्रों के अनुसार दोनों बच्चियां लखनऊ में पिछले डेढ़ महीने से डोर टू डोर मार्केटिंग कर रही थी। बच्चियों के मिलने के बाद पुलिस उन्हें लखनऊ से जयपुर ला रही है।

    पुलिस के करीब 10,000 से ज्यादा जवान बच्चियों को खोजने में जुटे थे। बच्चियों की खोज के लिए एसआईटी की टीम का भी गठन किया गया था। इसी के साथ डेडिकेटेड टेक्नीकल, साइबर टीम, कमिश्नरेट की स्पेशल टीम व साउथ जिले की डीएसटी बच्चियों की तलाश कर रही थी। पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव प्रतिदिन पूरे मामले की मोनिटरिंग कर रहे थे।

    वकीलों ने किया था प्रदर्शन
    दोनों बालिकाओं का लंबे समय तक सुराग नहीं लगने पर पुरोहित ने मुख्यमंत्री सहित पुलिस के बड़े अधिकारियों को अपनी पीड़ा बताई थी। वहीं बालिकाओं के नहीं मिलने पर राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने विरोध प्रदर्शन किया था। वहीं राज्य मानवाधिकार आयोग ने पुलिस आयुक्त से मामले की जांच उच्चाधिकारी से करवाने के साथ ही 28 मार्च तक प्रगति रिपोर्ट मांगी थी।

    यह है मामला
    करतारपुरा निवासी अवधेश कुमार पुरोहित की दोनों बेटियां रमा कंवर और भावना 03 फरवरी से लापता थी। पुरोहित ने महेश नगर थाने में रिपोर्ट दी थी कि 3 फरवरी को उसने बेटी भावना जोकि 12वीं कक्षा में पढ़ती है और रमा कंवर जोकि 11वीं कक्षा में पढ़ती है को स्कूल छोड़ा था। निर्धारित समय के बाद भी वह घर नहीं लौटी। स्कूल में जाकर पूछा को स्टाफ ने कहा कि वे बीमार होने की बात कहकर चली गई थी।

  • A restaurant located on Shiprapath Road in Jaipur was targeted by thieves at night. The thieves entered inside by breaking the iron tin on the roof. In 15 minutes, by breaking the digital lock with an iron cloak, 75 thousand rupees and money kept in the gall

  • जयपुर के शिप्रापथ रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट को रात चोरों ने निशाना बनाया। छत पर लगी लोहे की टीन को तोड़कर चोर अंदर घुसे। 15 मिनट में लोहे के नकब से डिजिटल लॉक को तोड़कर गल्ले में रखे 75 हजार रुपए और मोबाइल चोरी कर ले गया। रविवार सुबह रेस्टोरेंट आने पर चोरी का पता चला। चोरी की वारदात रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। जिसका वीडियो अब सामने आया है।

    रेस्टोरेंट की छत पर लगी लोहे की चद्दर को तोड़कर चोर अंदर घुसता दिखाई दिया।
    रेस्टोरेंट की छत पर लगी लोहे की चद्दर को तोड़कर चोर अंदर घुसता दिखाई दिया।
    गोविन्द नगर विस्तार-2 करधनी निवासी हंसराज सिंह ने शिप्रापथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह शिप्रापथ रोड पर एसएमएस कॉलोनी में स्थित थाली एंड मौर रेस्टोरेंट में मैनेजर है। 26 मार्च की रात करीब 1 बजे रेस्टोरेंट को लॉक कर वह अपने घर चला गया। अगले दिन सुबह करीब 6 बजे रेस्टोरेंट खोलने के लिए पहुंचा। लॉक खोलकर अंदर जाने पर सामान बिखरा हुआ था। गल्ला भी टूटा हुआ जमीन पर पड़ा था। जिसमें रखे 75 हजार रुपए और एक मोबाइल गायब था।

    वारदात को अंजाम देकर बदमाश उसी रास्ते वापस निकल गया।
    वारदात को अंजाम देकर बदमाश उसी रास्ते वापस निकल गया।
    15 मिनट में वारदात कर भागा
    मैनेजर हंसराज सिंह ने तुरंत पुलिस को रेस्टोरेंट में चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्टोरेंट में लगे CCTV फुटेजों को खंगाला। फुटेजों में रात करीब 2:15 बजे एक चोर रेस्टोरेंट की छत पर लगी लोहे की चद्दर को तोड़कर अंदर घुसता दिखाई दिया।

    नकब से डिजिटल लॉक को तोड़कर गल्ले में रखे 75 हजार रुपए निकाल लिए।
    नकब से डिजिटल लॉक को तोड़कर गल्ले में रखे 75 हजार रुपए निकाल लिए।
    रेस्टोरेंट में आने के बाद उसका टारगेट सिर्फ गल्ला था। लोहे के नकब से डिजिटल लॉक को तोड़कर उसमें रखे रुपए निकाल लिए। महज 15 मिनट में वारदात को अंजाम देकर बदमाश उसी रास्ते वापस निकल गया। पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।

  • जयपुर के नायला हाउस में बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन#viralnews #bodybuilding #body

  • रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) का जयपुर के आमेर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले जी सम्बोधित करेगें

    जयपुर, 25 अगस्त, 2022

    आगामी 27 मार्च 2022 को रिपल्किन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की राजस्थान इकाई द्वारा जयपुर के आमेर में स्थित ओम विमल गार्डन में प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन तथा “होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें प्रदेश के हर जिले से कार्यकर्ता पहुंचेगे तथा कार्यक्रम में भाग लेगें।

    रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा 27 मार्च को सुबह 10:30 बजे सम्बोधित किया जाएगा।

    कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के लिये भोजन की व्यवस्था भी की गई है। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी यह सम्मेलन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि पार्टी के केन्द्रीय कमेटी द्वारा राजस्थान में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में सभी 200 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का निर्देश दिया गया है।

    रिपब्लिकन पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राधामोहन सैनी, प्रदेश प्रभारी नितिन शर्मा तथा प्रदेश महामंत्री विमल श्रीवास्तव ने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है। –

    OF INDIA PARTY (A REPUBL

    Radhah

    राधामोहन सैनी

    प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान

Design a site like this with WordPress.com
Get started