*होमगार्ड पुलिस लाइन, जयपुर में पदस्थ कम्पनी कमांडर चन्द्रशेखर शर्मा को 4000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया*
जयपुर,दिनांक: 30 अक्टूबर, 2025। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राजस्थान की एस. आई. यू इकाई द्वारा आज एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए होमगार्ड पुलिस लाइन, जयपुर में पदस्थ कम्पनी कमांडर चन्द्रशेखर शर्मा को चार हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री गोविंद गुप्ता ने बताया की परिवादी, जो स्वयं एक होमगार्ड हैं, ने एक शिकायत दी थी कि आरोपी कम्पनी कमांडर चन्द्रशेखर शर्मा उसकी ड्यूटी लगाने के एवज में 5, 000 रुपये की रिश्वत की मांग कर परेशान कर रहा है। शिकायत के सत्यापन के पश्चात ब्यूरो की टीम द्वारा ट्रैप कार्रवाई आयोजित की गई, जिसके दौरान आरोपी अधिकारी को 4,000 रुपये की रिश्वत राशि स्वीकार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
जिस पर जयपुर रेंज के उप महानिरीक्षक, श्री अनिल क़याल के सुपरविजिन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एस.आई.डब्ल्यू. इकाई, श्री संदीप सारस्वत के नेतृत्व में पुलिस उप अधीक्षक श्री सुरेन्द्र पंचोली एवं टीम द्वारा के ट्रैप कार्यवाई जारी हैं।
ए.सी.बी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, के प्रावधानों के अंतर्गत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही जारी है।
*Company Commander Chandrashekhar Sharma, posted at the Home Guard Police Lines, Jaipur, was caught accepting a bribe of Rs 4,000.
अलवर *एक फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर के साथ मारपीट और अपहरण का मामला सामने आया।* पुलिस ने बताया कि डॉक्टर को एक महिला ने इलाज के बहाने अपने घर बुलाया, जहां पहले से मौजूद अन्य युवकों ने डॉक्टर को अपनी गिरफ्त में लेकर मारपीट की और 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी। *इस दौरान आरोपियों ने डॉक्टर के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए।* पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर किया। *आरोपियों में वसीम खान उर्फ मूसा, प्रियांशु चौधरी उर्फ गोंधू और शरुना महिला शामिल हैं।*
*फिजियोथैरेपिस्ट के साथ अपहरण करताओ द्वारा की गई मारपीट**पुलिस गिरफ्त में अपहरण और बलात्कार के केस में फसाने के आरोपी*
Alwar
A case of assault and kidnapping of a physiotherapist has come to light.
Police said the doctor was lured to a woman’s home on the pretext of treatment, where other young men already present there kidnapped him.
पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर उत्तर की कार्यवाही एटीएम मशीन मे छेडछाड कर फर्जी तरीके से रूपये निकालने वाली गैंग का मास्टर माईण्ड अक्षय मीणा उर्फ गुड्डु सहित गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार वारदात में प्रयुक्त एक थार कार व प्रयुक्त औजार जप्त
सोशल मीडिया व युटयूब आदि पर एटीएम मशीन से सम्बन्धित विडियो देखकर वारदातो को दिया अंजाम
पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री करन शर्मा आईपीएस ने बताया कि दिनांक 17.10.2025 को परिवादी श्री अभिषेक गुप्ता शाखा प्रबन्धक एसबीआई बैंक आमेर रोड जयपुर द्वारा पुलिस थाना ब्रह्मपुरी पर रिपोर्ट पेश की कि आज दिनांक 17-10-2025 को हमारे बैंक मे ग्राहको के द्वारा message आये व शिकायत प्राप्त हुई कि जलमहल पर लगा ATM जिसको हैंग कर व छेडखानी कर टैप चिपका कर MASTER चावी से छेडछाड कर पैसे निकाल रहे है।
गठन पुलिस टीम का विवरणः- जयपुर शहर में एटीएम से हो रही विभिन्न तरह की वारदातो मे अपराधियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु श्रीमान पुलिस आयुक्त श्री बीजू जार्ज जोसफ आई.पी.एस. एंव श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध जयपुर शहर श्री मनीष अग्रवाल आई.पी.एस द्वारा जयपुर आयुक्तालय के समस्त
थानाधिकारियो को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। श्रीमान के निर्देशो की पालना में श्री दुर्ग सिंह राजपुरोहित आरपीएस अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन मे एंव श्री भोपाल सिंह भाटी आरपीएस सहायक पुलिस आयुक्त आमेर जयपुर उत्तर के निर्देशन में श्री राजेश गौतम पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना ब्रह्मपुरी के नेतृत्व मे श्री इन्द्राज सिंह सहायक उप निरीक्षक, कानि प्रदीप न. 9209, कानि उमेशचन्द न. 4876, कानि श्री कानाराम न. 9033, कानि नफेसिंह न. 6038, कानि श्री रतिराम न. 9200 की टीम गठित की गई। जिनके द्वारा पुलिस थाना आमेर के कानि श्री प्रदीप न. 10797, कानि श्री मनीष न. 8906, गिरधारी कानि. 9759 रमेश कानि.न. 12313 के सहयोग व तकनीकी सहायता व मुखबीरी तंत्र का उपयोग कर अभियुक्तगण का लगातार पीछा कर दस्तयाब किया गया है।
नाम पता गिरफ्तारशुदा मुल्जिमान-
1. अक्षय मीना उर्फ गुड्डु पुत्र रूपसिंह मीना जाति मीना उम्र 19 साल निवासी गांव बावडी बोरी पोस्ट ढिगावडा पुलिस थाना राजगढ जिला अलवर
2. ईशु मीणा पुत्र श्री नरेन्द्र कुमार मीणा जाति मीणा उम्र 19 साल निवासी गांव बावडी बोरी पोस्ट ढिगावडा पुलिस थाना राजगढ जिला अलवर हाल कंगाल हाथा, कटी घाटी जयपुर रोड पुलिस थाना सदर अलवर
3. चित्रांश मीणा पुत्र श्री धर्मेन्द्र कुमार मीणा जाति मीणा उम्र 21 साल निवासी गांव कप्तान छुट्टन लाल मीणा कालोनी, पुराना रुपवास, थाना अरावली विहार जिला अलवर
4. राहुल मीणा पुत्र श्री हरफूल मीणा जाति मीणा उम्र 19 साल निवासी गांव निठारी पुलिस थाना मालाखेडा जिला अलवर हाल श्रीराम कालोनी, कटी घाटी, पुलिस थाना अरावली विहार जिला अलवर
मुल्जिमान से बरामद माल का विवरणः मुल्जिमान के कब्जे एटीएम पर लगाने मे
काम मे लिये गये औजार व मास्टर चाबी जप्त गई है तथा वारदात में परिवहन मे प्रयुक्त एक कार थार नम्बर RJ-02-CJ-4683 जप्त की गई है। मुल्जिमान के कब्जे से
दो मोबाईल फोन तथा 13100/- रूपये बरामद किये गये है।
वारदात करने का तरीकाः- मुल्जिमान से अनुसंधान से सामने आया कि गैंग का मास्टर माईण्ड अक्षय मीणा उर्फ गुड्डु है। तथा उसका सहयोगी ईशू मीणा है। अक्षय मीणा उर्फ गुड्डु व उसके साथी वारदात से पूर्व एटीएम मशीन के स्थानो को चिन्हित करते है एंव एटीएम मशीन की लोकेशन वाटसअप से एक दुसरे को साझा कर वारदात करते है। मुल्जिमान सूने एटीएम मशीन को चिन्हित करते है। गैंग का सरगना अक्षय मीणा उर्फ गुड्ड्डु एटीएम मशीन मे जाकर मास्टर चाबी से एटीएम का बॉक्स खोल देता है तथा गैंग के अन्य सदस्य बाहर से उसका ध्यान रखते है। गैंग का सरगना एटीएम मशीन का बाक्स खोलकर जिस जगह से रूपये निकलते है वहाँ पर एटीएम मशीन के रंग की लकडी की सनमाईका शीट एटीएम मशीन के स्लाट में डालकर अथवा डबल टेप लगाकर बंद कर देते है तथा सनमाईका शीट लगाने के पश्चात बॉक्स
बंद करके बाहर आ जाता है। जो कोई ग्राहक एटीएम मे जाता है तथा रूपये निकालता है वह रूपये मशीन से तो निकल जाते है किन्तु सनमाईका शीट लगी होने के कारण बाहर नही आते है ग्राहक कुछ समय पश्चात मशीन को खराब समझकर वहाँ से चला जाता है तब गैंग के सदस्य एटीएम मे जाकर मशीन का बाक्स खोलकर सनमाईका शीट हटाकर रूपये निकाल लेते है। । मुल्जिमान मुल्जिमान अप अपने महंगे शौक मौज के लिये अलवर शहर से जयपुर आकर वारदात को अंजाम देकर वापस अलवर चले जाते है। मुल्जिमान वर्तमान मे पुलिस रिमाण्ड पर है जिनसे जयपुर शहर व अन्य स्थानो पर की गई वारदातो के सम्बन्ध मे गहनता से पूछताछ की जा रही है।
मुल्जिमान द्वारा जयपुर शहर में की गई वारदातो का विवरण एटीएम मशीन मे की गई वारदातो का स्थान
जयसिहंपुरा खोर थाना पुलिस की सडवा रामगढ रोड पर हुए मर्डर का खुलासा
दिनांक 15.10.2025 की रात्रि के समय शादी के कार्यक्रम में दो पक्षों में आपसी कहासुनी को लेकर हो गया था विवाद
श्री करण शर्मा, पुलिस उपायुक्त, जयपुर (उत्तर) ने बताया कि पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर क्षेत्र के मानपुर सडवा रामगढ रोड पर दिनांक 15.10.2025 की रात्रि में शादी के दौरान दोनो पक्षों के बीच आपसी कहासुनी की बात को लेकर झगडा हो गया था। झगडे के बाद दौराने ईलाज अल्ताफ निवासी फकीरों की डूंगरी की दौराने ईलाज मृत्यु हो गयी। जिसके संबंध में थाना जयसिंहपुरा खोर पर अभियोग संख्या 346/2025 दर्ज किया जाकर अनुसंधान प्रारंभ किया गया एवं प्रकरण में वांछित आरोपियों की तलाश शुरु की गई।
पुलिस उपायुक्त, जयपुर उत्तर ने बताया कि उपरोक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए अति. पुलिस उपायुक्त जयपुर उतर प्रथम डॉ. दुर्गसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में सहायक पुलिस आयुक्त, आमेर श्री भोपाल सिंह भाटी के सुपरविजन में थानाधिकारी श्री राजेश कुमार पु.नि. के नेतृत्व में थाना जयसिंहपुरा खोर से अलग-अलग टीमें गठित की जाकर वांछित आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई। प्रकरण में वांछित आरोपियों की तलाश सीसीटीवी फुटेज व तकनिकी सहायता से की गई। दौराने तलाश आज दिनांक 20.10.2025 को प्रकरण में वांछित आरोपी मोहम्मद अमन व जफर को दस्तयाब किया जाकर बाद अनुसंधान प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है, प्रकरण हाजा में अन्य वांछित आरोपियों की तलाश हेतु थाना हाजा से टीम गठित की जाकर तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
मोहम्मद अमन पुत्र श्री मोहम्मद अनीश उम्र 25 वर्ष निवासी दर्वेश नगर फकीरों की डूंगरी आमेर रोड पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर जयपुर हाल किरायेदार पहाडी मस्जिद के पास मानपुर सडवा पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर जयपुर
जफर पुत्र श्री गफ्फार उम्र 30 वर्ष निवासी रहमत कोलोनी दिल्ली बाईपास रोड पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर जयपुर
फोटो अभियुक्त
Jaisinghpura Khor Police Station has solved a murder case on Sadwa Ramgarh Road.
On the night of October 15, 2025, a dispute arose between two parties at a wedding ceremony.
जयसिहंपुरा खोर थाना पुलिस की कार्यवाही नाबालिक लडकी के साथ दुष्कर्म करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार
श्री करण शर्मा, पुलिस उपायुक्त, जयपुर (उत्तर) ने बताया कि पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर क्षेत्र के सडवा क्षेत्र में एक नाबालिग लडकी के साथ दो लडकों द्वारा दुष्कर्म करने के संबंध में पिडिता द्वारा थाना जयसिंहपुरा खोर पर लिखित शिकायत की गई थी जिसके संबंध में थाना जयसिंहपुरा खोर पर अभियोग दर्ज किया जाकर अनुसंधान प्रारंभ किया गया एवं प्रकरण में वांछित आरोपियों की तलाश शुरु की गई।
पुलिस उपायुक्त, जयपुर उत्तर ने बताया कि उपरोक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए अति. पुलिस उपायुक्त जयपुर उतर प्रथम डॉ. दुर्गसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में सहायक पुलिस आयुक्त, आमेर श्री भोपाल सिंह भाटी के सुपरविजन में थानाधिकारी श्री राजेश कुमार पु.नि. के नेतृत्व मे थाना जयसिंहपुरा खोर से अलग-अलग टीमें गठित की जाकर वांछित आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई । प्रकरण में नाबालिग लडकी के साथ दुष्कर्म करने वाले वसीम व समीर को पुलिस द्वारा दस्तयाब किया जाकर बाद अनुसंधान गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त
मोहम्मद वसीम पुत्र श्री अब्दुल हफीज उम्र 33 वर्ष निवासी म.न. 308 गली नम्बर 01 कच्ची बस्ती दिल्ली बाईपास रोड ईदगाह पुलिस थाना गलतागेट जयपुर
समीर वारसी पुत्र श्री नूर आलम उम्र 21 वर्ष निवासी गली नम्बर 02 मदीना मस्जिद के पीछे पानी की टंकी के पास हाउसिंह बोर्ड ईदगाह पुलिस थाना गलतागेट जयपुर
फोटो अभियुक्त
Police action by Jaisinghpura Khor Police Station
Two accused of raping a minor girl were arrested.
Mr. Karan Sharma, Deputy Commissioner of Police, Jaipur (North), stated that the Jaisinghpura Khor Police Station area
> जयपुर में आयकर विभाग जयपुर रेंज-प्रथम, एमटीएस (मल्टी टास्किंग स्टाफ) 10,000/- रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।
जयपुर, दिनांक 15.10.2025 ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी जयपुर नगर तृतीय जयपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये आरोपी श्री विष्णु पारीक पुलिस थाना-झोटवाडा, जयपुर हाल एमटीएस (मल्टी टास्किंग स्टाफ) रेंज-प्रथम, आयकर विभाग, जयपुर को 10,000/- रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी जयपुर नगर तृतीय जयपुर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी की फर्म साकेत जैम्स के आयकर रिटर्न वर्ष 2014-15 के आयकर अपीलय अधिकरण न्यायपीठ जयपुर द्वारा दिये गये फैसले में परिवादी के करीब 58 लाख रूपये आयकर विभाग को लौटाने का आदेश जून 2024 में दिये, जिस पर आयकर विभाग द्वारा परिवादी को करीब 40 लाख रूपये रिटर्न किये एवं शेष रूपये अन्य अपील में होल्ड कर दिये। आरोपी श्री विष्णु पारीक द्वारा 40 लाख रूपये लौटाये जाने एवं शेष अपील के रूप्ये दिलाने की एवज में 15000/ रूप्ये रिश्वत की राशि की मांग कर दौराने रिश्वत मांग सत्यापन 5000/ रूपये प्राप्त कर लिये जाने के तथ्य प्रकट हुये।
जिस पर एसीबी उप महानिरीक्षक-द्वितीय जयपुर श्री आनन्द शर्मा के सुपरवीजन में ए.सी.बी. जयपुर नगर तृतीय जयपुर के श्री ज्ञान प्रकाश नवल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में श्री सुरेश कुमार स्वामी उप अधीक्षक पुलिस एवं अन्य के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी श्री विष्णु पारीक एमटीएस (मल्टी टास्किंग स्टाफ) रेंज प्रथम, आयकर विभाग, जयपुर को 10,000/- रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
आरोपी श्री विष्णु पारीक से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
> In Jaipur, an Income Tax Department Jaipur Range-1, MTS (Multi-Tasking Staff) was caught red-handed accepting a bribe of Rs. 10,000.
*जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज के न्यूरो सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. मनीष अग्रवाल 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार*
जयपुर, दिनांक 09.10.25। ए.सी.बी मुख्यालय के निर्देश पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जयपुर की एस. आई. यू इकाई की टीम द्वारा आज एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए डॉ. मनीष अग्रवाल, एच.ओ.डी. न्यूरो सर्जरी विभाग एवं अतिरिक्त प्रिंसिपल, एस.एम.एस. मेडिकल कॉलेज, जयपुर को ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव ने बताया की ए सी बी को एक शिकायत इस आशय की मिली थी की परिवादी न्यूरो सर्जरी में काम आने वाले ब्रेन कॉइल की सप्लाई करता है। संबंधित कार्य हेतु प्रस्तुत बिलों पर काउंटर सिग्नेचर करने के एवज में डॉ. मनीष अग्रवाल द्वारा रिश्वत की माँग कर परेशान किया जा रहा हैं ।
जिस पर श्री अनिल कयाल उपमहानिरीक्षक, जयपुर रेंज के सुपरविजन में ए.सी.बी की एस. आई. यू, जयपुर इकाई द्वारा शिकायत के सत्यापन करने के उपरांत ब्यूरो की टीम ने आज ट्रैप कार्रवाई आयोजित की, जिसमें डॉ. मनीष अग्रवाल को परिवादी से एक लाख की रिश्वत राशि प्राप्त करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
आरोपी से पूछताछ तथा कार्रवाई जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।
आरोपी चिकित्सक
* *Dr. Manish Agarwal, HOD of the Neurosurgery Department at SMS Medical College, Jaipur, has been caught accepting a bribe of Rs. 1 lakh.
* नगर पालिका सूरजगढ जिला झुंझुनूं में शहर स्तरीय तकनिकी विशेषज्ञ को 10,000 रूपये रिश्वत राशि लेते हुये पकड़ा गया।*
जयपुर, 09.10.2025। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी झुंझुनूं इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये आरोपी श्री दीपक टेलर, शहर स्तरीय तकनिकी विशेषज्ञ, कम्पनी के मार्फत नगर पालिका सूरजगढ को परिवादी से 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुये पकड़ा है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी झुंझुनूं को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी को प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत 2.50 लाख रुपये स्वीकृत हुये थे। जिसमें परिवादी को एक लाख रुपये का भुगतान हो चुका है तथा शेष एक लाख पचास हजार रुपये के भुगतान की एवज में श्री दीपक टेलर 40,000/ रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है। रिश्वत मांग सत्यापन दिनांक 06.10.2025 को आरोपी श्री दीपक टेलर ने परिवादी से प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृत हुये एक लाख रुपये की एवज में 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की तथा शेष भुगतान स्वीकृत करवाने की एवज में बाद में बताने की कही है एवं पूर्व में भुगतान करवाई गई किस्त की एवज में 10,000 रुपये की मांग की गई जिस पर रिश्वत मांग के अनुसरण में आज दिनांक 09.10.2025 को ट्रेप कार्यवाही का आयोजन कर परिवादी से आरोपी श्री दीपक टेलर, शहर स्तरीय तकनिकी विशेषज्ञ, कम्पनी के मार्फत नगर पालिका सूरजगढ ने रिश्वत राशि प्राप्त कर अपनी पेंट की जेब में रख ली जहां से रिश्वत राशि 10,000 रुपये बरामद हो चुकी है। मौके पर अग्रीम कार्यवाही जारी है।
जिस पर ए.सी.बी. जयपुर रेंज के श्री राजेश सिंह, उप महानिरीक्षक पुलिस के सुपरवीजन में ए.सी.बी. झुंझुनूं के श्री शब्बीर खान, उप अधीक्षक पुलिस मय टीम के द्वारा ट्रेप कार्यवाही जारी है।
आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
आरोपी
> 10,000 rupees to the city-level technical expert in the Municipality of Surajgarh, District Jhunjhunu