Author: JAIPUR NEWS

  • जयपुर बहु चर्चित फिल्म छावा प्रमोशन के लिए राज मंदिर सिनेमा पहुंचे विक्की कौशल #news #jaipurnews #jaipur #RajMandir #chhavamovie

    जयपुर बहु चर्चित फिल्म छावा प्रमोशन के लिए राज मंदिर सिनेमा पहुंचे विक्की कौशल #news #jaipurnews #jaipur #RajMandir #chhavamovie

  • पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर जयपुर उत्तर द्वारा ऑटो रिक्शा लूटने वाली गैंग का बडा खुलासा मुल्जिमान के कब्जे से लूटा ऑटो रिक्शा बरामद

    पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर जयपुर उत्तर द्वारा ऑटो रिक्शा लूटने वाली गैंग का बडा खुलासा

    मुल्जिमान के कब्जे से लूटा ऑटो रिक्शा बरामद

    शातिर लुटेरे इमरान उर्फ कचरा व काना सैन उर्फ कन्हैया गिरफ्तार

    पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्रीमती राशि डोगरा डुडी आई.पी. एस ने बताया कि दिनांक 02.01.2025 को परिवादी रोहिताश द्वारा ऑटो रिक्शा व मोबाईल छीनकर ले जाने बाबत पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर पर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई जिस पर अभियोग संख्या 49/2025 दर्ज किया जाकर माल मुल्जिमान की तलाश शुरु की गई।

    गठन पुलिस टीम का विवरणः- जयपुर शहर में बढी रही चोरी, नकबजनी व संगठित

    की बढती हुई वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु डॉ दुर्गसिंह राजपुरोहित आरपीएस अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन मे एंव श्री भोपाल सिंह भाटी सहायक पुलिस आयुक्त आमेर जयपुर उत्तर के निर्देशन में श्री राजेश कुमार पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर के नेतृत्व मे श्री हरवंश सिंह उ.नि., उमेशचन्द हैड कानि 773, दिनेश कुमार कानि 10134, डूंगरसी कानि 9895 की टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा चिन्हित स्थानो पर सादा वस्त्रो मे रहकर रैकी की गई तथा घटना क्रम के सम्बन्ध मे सीसीटीवी कैमरे चैक कर अज्ञात आरोपियों को चिन्हित कर कार्यवाही की गई।

    नाम पता गिरफ्तारशुदा मुल्जिमान-

    1. इमरान उर्फ कचरा पुत्र श्री जफर खान जाति मुसलमान उम्र-23 साल निवासी म.न. 171 नागतलाई कली का भट्टा हाल किरायेदार चिडिया बेगम का मकान आमागढ पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर जयपुर

    2. काना सैन उर्फ कन्हैया पुत्र विजय सिंह जाति नाई उम्र 19 साल निवासी म.न.22 मधूरा दरवाजा दही वाली गली भरतपुर हाल किरायेदार लल्ली देवी का मकान पर्वत कालोनी आमागढ पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर जयपुर मुल्जिमान से बरामद माल का विवरणः- मुल्जिमान इमरान उर्फ कचरा पुत्र श्री जफर

    खान व काना सैन उर्फ कन्हैया पुत्र विजय सिंह के कब्जे से पुरानी चूंगी से पिडित के कब्जे से लूटा गया ऑटो रिक्शा बरामद करने में सफलता हासिल की है।

    वारदात करने का तरीकाः- मुल्जिमान इमरान उर्फ कचरा पुत्र श्री जफर खान व

    काना सैन उर्फ कन्हैया पुत्र विजय सिंह से अनुसंधान से सामने आया है कि गिरफ्तारशुदा मुल्जिमान पूर्व में भी मोटर साईकिल पर चलने वाले लोगो को रुकवाकर उनसे बहस करके नगदी रुपये लूटने की कई बारदातें कर चुके है तथा राह चलते लोगो व ई-रिक्शा में बैठी सवारियों के मोबाईल लूटने की भी कई वारदातें कर चुके है जिनमें उक्त मुल्जिमान गिरफ्तार होकर कई बार जेल जा चुके है।

    फोटो मुल्जिमान

    Police station Jaisinghpura Khor Jaipur North made a big disclosure of the auto rickshaw robbery gang

    The stolen auto rickshaw was recovered from the possession of the accused

    The cunning robbers Imran alias Kachra and Kana Sain alias Kanhaiya were arrested

    Police

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुर न्यूज 7737376413

  • पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर जयपुर उत्तर की मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही

    पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर जयपुर उत्तर की मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही

    * अलग अलग स्थानों से दो मुल्जिम किये गिरफ्तार

    पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्रीमती राशि डोगरा डुडी आई.पी. एस ने बताया कि जयपुर शहर में श्री बीजू जॉर्ज जोसेफ, पुलिस आयुक्त पुलिस आयुक्तालय जयपुर द्वारा मादक पदार्थों में लिप्त व मादक पदार्थों बेचने वालो के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर द्वारा कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

    गठन पुलिस टीम का विवरणः- जयपुर शहर में मादक पदार्थों के बढ़ते हुए नशे पर अंकुश लगाने हेतु डॉ दुर्गसिंह राजपुरोहित आरपीएस अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन मे एंव श्री भोपाल सिंह भाटी सहायक पुलिस आयुक्त आमेर जयपुर उत्तर के निर्देशन में श्री राजेश कुमार पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर के नेतृत्व में श्री हरवंश सिंह उ.नि., रतन लाल स.उ.नि., ओमप्रकाश कानि 10159, रामावतार कानि, दिनेश कुमार कानि 10134, डूंगरसी कानि 9895 की टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ अलग अलग कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें आरोपी शाहरुख उर्फ गोमा के कब्जे से करीब 7 ग्राम स्मैक व मोहम्मद हसीन के कब्जे से करीब 4 ग्राम स्मैक बरामद करने में सफलता हासिल की है।

    नाम पता गिरफ्तारशुदा मुल्जिमानः-

    1. शाहरूख उर्फ गोमा पुत्र श्री अब्दुल लतीफ जाति मुसलमान उम्र 28 साल निवासी मकान नंबर 101 नागतलाई आमागढ़ दिल्ली बाईपास पुलिस थाना गलता गेट जिला जयपुर हाल किरायेदार अमन का मकान अजीम कालोनी नाई की थडी पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर जिला जयपुर

    2. मोहम्मद हसीन पुत्र श्री मोहम्मद रफीक उम्र 33 साल निवासी म.न. 20-ए संजय कोलोनी पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर जयपुर

    फोटो मुल्जिम शाहरुख उर्फ गोमा

    Police station Jaisinghpura Khor Jaipur North took effective action against drug peddlers

    * Two accused arrested from different places

    Deputy Commissioner of Police Jaipur North Mrs. Rashi Dogra Dudi IPS

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुर न्यूज 7737376413

  • बांसवाडा में ग्राम विकास अधिकारी 16,000/- रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।



    > बांसवाडा में ग्राम विकास अधिकारी 16,000/- रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    जयपुर, 29 जनवरी।ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. कार्यालय भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बांसवाडा इकाई द्वारा कार्यवाही करते हुये श्री प्रभुलाल पारगी, ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत भापोर पंचायत समिति व जिला बांसवाडा को 16,000/- रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. बांसवाडा को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के पिता अटल सेवा केन्द्र भापोर में ठेके के माध्यम से सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते है उसके पिताजी को पिछले पांच माह का वेतन भुगतान नही हुआ। वेतन बिल बनाने के एवज में आरोपी ग्राम पंचायत भापोर के श्री प्रभुलाल पारगी, ग्राम विकास अधिकारी द्वारा 25,000 की मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर दिनांक 20.01.2025 को रिश्वत राशि मांग सत्यापन कराया गया। जिसमें आरोपी परिवादी से 20,000 रूपये रिश्वत राशि लेने को सहमत हुआ तथा 4,000/- रूपये वक्त सत्यापन ग्रहण किए गए।

    जिस पर  ए.सी.बी. बांसवाडा के श्री ऋषिकेश मीना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आज मय टिम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी श्री प्रभुलाल पारगी ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत भापोर पंचायत समिति व जिला बांसवाडा को बकाया 16,000/- रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

    एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।



    > Gram Vikas Adhikari arrested red handed taking bribe of Rs. 16,000/- in Banswara.

    Jaipur, 29 January. ACB Headquarters

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर उत्तर की त्वरित कार्यवाही व्यापारी की पत्नी की हत्या का प्रयास करके 25 लाख रूपये की लूट करने वाले दो मुल्जिमान गिरफ्तार

    पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर उत्तर की त्वरित कार्यवाही

    व्यापारी की पत्नी की हत्या का प्रयास करके 25 लाख रूपये की लूट करने वाले दो मुल्जिमान गिरफ्तार

    पुलिस टीम द्वारा हत्या का प्रयास करके लूट की वारदात करने वाले अभियुक्तो को हाथरस (उत्तरप्रदेश) से किया दस्तयाब

    लूट व हत्या के प्रयास की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये मुल्जिमान, नेपाल भागने की फिराक में थे बदमाश

    मुल्जिमान के कब्जे से लूट की राशि बरामद एंव एक मोटरसाईकिल बरामद

    घटना के समय घर में अकेली 50 वर्षीय व्यापारी की पत्नी को किया था टारगेट

    वारदात के मास्टर माईण्ड सन्नी चौधरी ने अपने भाई योगेश एंव बुआ के लडके सुनील के साथ व्यापारी के घर लूट करने की बनाई थी योजना  वारदात का मुख्य आरोपी सन्नी चौधरी परिवादी का रह चुका है पहले नौकर

    * वारदात के मुख्य आरोपी सन्नी चौधरी को परिवादी के मकान मे लाखो रूपये नकद होने का था अंदेशा

    * पुलिस से बचने के लिये भागते समय चोटग्रस्त हुये वारदात को अंजाम देने वाले दो मुल्जिमान

    पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्रीमती राशि डोगरा डुडी आई.पी.एस. ने बताया कि पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर उत्तर पर दिनांक 24.01.2025 की रात्रि मे श्री किशन कानानी निवासी म.न. 29 गुरुनानक कॉलोनी पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर ने एक रिपोर्ट दी कि दिनांक 24/01/2025 को समय करीब 6.52 PM पर मेरी पत्नी कंचन पत्नी श्री किशन का हमे पास फोन आया कि किसी साथ 10000 भेजे दे थोड़ी देर बाद वापिस फोन आया कि पैसे मत भेजना। उसके बाद समय करीब 7 PM पर मेरे लडके के पास पड़ौसियों का फोन आया। कि तुम्हारी मम्मी की तबीयत भी ज्यादा खराब है हम सभी घर पर आये तो देखा मेरी पत्नी सर से खून बह रहा था। गले पर निशान है वह नाक से भी खून बह रहा था। पूछने पर पता चला कि सन्नी चौधरी आया था उसने चाकू दिखाकर पहले पैसे मांगने के लिए फोन कराया था वह बाद मे मना करा दिया तु ही अपने पास से पैसे दे वह मेरी पत्नी को मारपीट की वह कमरे के अलमारी को तोड़कर उसमे रखे 24 लाख 30,000 हजार रुपये उसने निकाल लिये यह मेरी पत्नी का मोबाईल फोन भी लेकर चला गया सन्नी ने मेरी पत्नी को मार पीटकर घायल कर मेरे घर मे लूटपाट की है। घर मे से अन्य कोई सामान चोरी हुआ है चैक करने पर पता चलेगा। आदि रिपोर्ट पर पुलिस थाना ब्रह्मपुरी पर प्रकरण संख्या 32/2025 धारा 309 (6), 109 (1),331(7) BNS 2023 मे दर्ज किया गया।

    घटना की गम्भीरता को देखते हुये वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशो की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस आयुक्त बीजू जार्ज जोसफ एंव अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (प्रथम) श्री कुंवर राष्ट्रदीप के त्वरित कार्यवाही के निर्देश प्राप्त हुये। प्राप्त निर्देशो के मध्यनजर उक्त वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशान की दस्तयाबी व गिरफ्तारी हेतु श्री दुर्ग सिंह राजपुरोहित अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम एंव श्री भोपाल सिंह भाटी सहायक पुलिस आयुक्त आमेर जयपुर उत्तर के सुपरविजन एंव श्री राजेश गौतम पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना ब्रह्मपुरी के नेतृत्व मे विशेष टीम गठित की गई।

    प्रकरण दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करने हेतु सहायक पुलिस आयुक्त आमेर श्री भोपाल सिंह भाटी के नेतृत्व मे श्री थानाधिकारी पुलिस थाना ब्रह्मपुरी श्री राजेश गौतम पु.नि. एंव श्री राजेश मीणा पुलिस निरीक्षक

    थानाधिकारी पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर की दो टीमो का गठन कर तुरन्त थाना ब्रह्मपुरी स्पेशल टीम द्वारा वारदात करने वाले मुल्जिमान सन्नी चौधरी एंव योगेश कुमार के रिश्तेदारी जयसिंहपुरा खोर मे ज्ञात कर वहाँ से परिजनो से पूछताछ कर थानाधिकारी जयसिंहपुरा खोर के सहयोग से थानाधिकारी पुलिस थाना ब्रह्मपुरी के नेतृत्व मे दोनो थानो की स्पेशल टीम को तुरन्त आगरा रोड व बस्सी टोल नाके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया गया तथा सहायक पुलिस आयुक्त आमेर श्री भोपाल सिंह भाटी व थानाधिकारी पुलिस थाना ब्रह्मपुरी श्री राजेश गौतम पु.नि. द्वारा ईदगाह बस स्टेण्ड एंव रोटरी सर्किल ट्रासपोर्ट नगर बस स्टेण्ड पर मुल्जिमान के आगरा की तरफ जाने की सम्भावना को देखते हुये बसो एंव प्राईवेट वाहनो मे मुल्जिमान की तलाशी का अभियान चलाया गया। लेकिन सफलता नही मिलने पर पूर्व की वारदातो को देखते हुये एंव नेपाल भागने की आंशका को देखते हुये एक टीम नेपाल बार्डर की तरफ रवाना की गई तथा दुसरी टीम को आगरा युपी की तरफ रवाना किया गया। दुसरी टीम द्वारा आगरा होते हुये हाथरस उत्तरप्रदेश पहुंचने पर मुल्जिमान को हाथरस के पास टुकसान नामक जगह पर घेरा देकर दबोचा लेकिन मुख्य अभियुक्त की कद काठी मजबूत होने के कारण झपट से छुडाकर भागा लेकिन टीम द्वारा सक्रियता दिखाते हुये करीब 2-3 किलोमीटर पीछे भागकर पकडा जिससे भागते हुये मुख्य अभियुक्त सन्नी चौधरी के पैर में चोट आयी टीम द्वारा दोनो को दस्तयाब कर दिनांक 25.01.2025 की देर रात्रि को जयपुर लेकर पहुची जिस पर बाद अनुसंधान दोनो को गिरफ्तार कर कल दिनांक 26.01.2025 को न्यायालय मे पेश रिमाण्ड प्राप्त किया गया। मुल्जिमान से लूट की गई राशि एंव एक मोटरसाईकिल को बरामद किया गया है। वर्तमान मे दोनो अभियुक्त पुलिस अभिरक्षा मे है एंव वारदात में शामिल तीसरे साथी सुनील कुमार की तलाश जारी है।

    तरीका वारदातः- मुल्जिमान ने पूछताछ पर बताया कि सन्नी चौधरी एंव उसके

    भाई योगेश कुमार एंव बुआ के लडके सुनील ने व्यापारी किशन कानानी के घर जहाँ पर पहले सन्नी चौधरी नौकर का काम कर चुका था जिसको व्यापारी के घर पर हमेशा नकद रूपये होने की जानकारी थी जिसके द्वारा व्यापारी के घर पर लूट करने की काफी समय पहले ही योजना बना ली थी। योजना के अनुसार मुल्जिमान द्वारा परिवादी व्यापारी के घर रैकी कर सन्नी चौधरी ने दिनांक 24.01.2025 को परिवादी के घर पर चला गया और वहाँ जाकर परिवादी की पत्नी घर पर अकेली होने पर वारदात को अंजाम दिया गया। लूट व हत्या के प्रयास की वारदात को अंजाम देने के पश्चात मुल्जिमान जयपुर से प्राईवेट टैक्सी से फरार हो गये जो कि नेपाल की तरफ भागने की फिराक में थे। गठित टीम द्वारा मुल्जिमान को हाथरस उत्तरप्रदेश से दस्तयाब कर घटना का खुलासा किया गया है। नाम पता गिरफ्तारशुदा मुल्जिमान

    1. सन्नी चौधरी पुत्र श्री तुरषणपाल चौधरी उम्र 19 साल जाति जाटव निवासी ग्राम साकरी तह. जसराणा जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश हाल मीणा पाडा नाहरगढ रोड पुलिस थाना नाहरगढ रोड जयपुर

    2. योगेश जाटव पुत्र श्री तुरषणपाल चौधरी उम्र 21 वर्ष जाति जाटव निवासी ग्राम साकरी तह. जसराणा जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश हाल मीणा पाडा नाहरगढ रोड पुलिस थाना नाहरगढ रोड जयपुर

    गठित टीम

    1. श्री राजेश गौतम पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर उत्तर

    2. श्री उमेशचन्द हैड कानि.न. 773 पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर जयपुर

    3. श्री उमेशचन्द कानि.न. 4876 पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर उत्तर

    4. श्री प्रदीप कुमार कानि.न. 9209 पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर उत्तर

    5. श्री नफेसिंह कानि.न. 6038 पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर उत्तर

    6. श्री हरदयाल सिंह कानि.न. 3672 पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर जयपुर उत्तर

    7. श्री नन्छूराम कानि.न. 9260 साईबर सेल कार्यालय पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर

  • #संभल पुलिस  हिरासत में इरफान नामक युवक की मौत परिवार ने लगाया पुलिस पर मौत का आरोप #news #Sambhal #SambhalViolence #UPnews #JaipurNews #viral

    #संभल पुलिस  हिरासत में इरफान नामक युवक की मौत परिवार ने लगाया पुलिस पर मौत का आरोप #news #Sambhal #SambhalViolence #UPnews #JaipurNews #viral

  • जयपुर में नगर निगम, अलवर का राजस्व अधिकारी एवं उसका दलाल (प्राईवेट व्यक्ति) 3 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    जयपुर में नगर निगम, अलवर का राजस्व अधिकारी एवं उसका दलाल (प्राईवेट व्यक्ति) 3 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    जयपुर, 08 जनवरी, बुधवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर नगर-द्वितीय इकाई द्वारा दिनांक 7-1-2025 को जयपुर में देर रात कार्यवाही करते हुये युवराज युधिष्ठिर मीणा राजस्व अधिकारी, नगर निगम अलवर एवं उसके दलाल मुकेश (प्राईवेट व्यक्ति) को परिवादी से 3 लाख रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. की जयपुर नगर-द्वितीय को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी फर्म को नगर निगम अलवर क्षेत्र में यू.डी. टैक्स एकत्रित करने का टेण्डर मिला है, उस टेण्डर की सर्वे रिपोर्ट/डाटा कलेक्शन को वेरिफाई करने एवं टेण्डर प्रक्रिया पूरी करने की एवज में आरोपी युवराज युधिष्ठिर मीणा राजस्व अधिकारी, नगर निगम अलवर द्वारा 5 लाख रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

    जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री राहुल कोटोकी के सुपरवीजन में एसीबी की जयपुर नगर-द्वितीय इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश किलानिया के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उप अधीक्षक पुलिस श्री अभिषेक पारीक एवं पुलिस निरीक्षक श्री छोटीलाल द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपी युवराज युधिष्ठिर मीणा राजस्व अधिकारी, नगर निगम अलवर एवं उसके दलाल मुकेश (प्राईवेट व्यक्ति) को परिवादी से 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

    एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपीगण से पूछताछ एवं कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

    Office of Director General Anti Corruption Bureau

    (Public Relations Cell)

    Press Note

    > Revenue Officer of Municipal Corporation, Alwar and his broker (private person) arrested red handed while taking bribe of Rs. 3 lakh in Jaipur

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • नये साल का जश्न मनाने का तरीका सीखो एसएमएस हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम से जरुरतमंद बच्चों को भोजन और  स्वेटर वितरित कर मनाया नववर्ष 2025






    1 जनवरी 2025

    आज नव बर्ष के मौके पर एस एम एस हॉस्पिटल के डॉक्टर्स की टीम  रवि शर्मा नर्सिंग ऑफिसर एस. एम .एस .हॉस्पिटल और डॉक्टर राहुल सैनी डॉक्टर रमेश छापोला डॉक्टर मोहित गोयल  डॉक्टर विपिन यादव  ने  ह्यूमन लाईफ फाऊंडेशन की जगतपुरा स्लम स्कूल शाखा के 55 जरूरतमंद बच्चों को सर्दी से बचाव हेतु ऊनी स्वेटर वितरित किए गए। और सभी बच्चों को भोजन खिलाया। डॉक्टर्स ने मिलकर बच्चों की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की।

    Learn how to celebrate New Year from the team of doctors of SMS Hospital. New Year 2025 was celebrated by distributing food and sweaters to needy children.

    New Year was celebrated by distributing food and sweaters to needy children.

    1 January 2025

    Today on the occasion of New Year, the team of doctors of SMS Hospital Ravi Sharma Nursing Officer S.M.S. Hospital and Doctor

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुर न्यूज 7737376413

Design a site like this with WordPress.com
Get started