।।कार्यालय पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर।।
- ऑपरेशन AAG के तहत पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर की बडी कार्यवाही वांछित मुल्जिम अजहर मोईन उर्फ आशु गिरफ्तार
- मुल्जिम के कब्जे से एक देशी पिस्टल व दो जिन्दा कारतूस जप्त
- मुल्जिम पूर्व मे पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर व ब्रह्मपुरी मे चोरी के मुकदमो मे वांछित
तथा हथियार रखने वाले व्यक्तियो को गिरफ्तार करने के लिये श्रीमान पुलिस आयुक्त
पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री परिस देशमुख आई. पी. एस. ने बताया कि जयपुर शहर में पिछले काफी समय से हथियारों के साथ हो रही वारदातो पर अंकुश लगाने के लिये आयुक्तालय जयपुर द्वारा चलाये गये आपरेशन AAG को गति देने के लिये श्रीमती सुमन चौधरी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन मे एंव श्री चन्द्र सिंह रावत सहायक पुलिस आयुक्त आमेर जयपुर उत्तर के निर्देशन मे श्री राजवीर सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर उत्तर के नेतृत्व मे श्री संजय हैंड कानि. न. 921, कानि श्री मनीष न. 8906, कानि श्री प्रदीप न. 9209, कानि श्री प्रदीप न. 10797 की टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा मुल्जिम अजहर मोईन उर्फ आशु पुत्र श्री रहीसुद्दीन जाति मुसलमान उम्र 18 साल 6 माह निवासी मन 51 बाडियन मोहल्ला थाना कोतवाली दौसा हाल म.न. 2/308 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी खान भाकरी रोड थाना सदर दौसा के कब्जे से बंद की घाटी संकट मोचन हनुमान मन्दिर के पीछे खाली मैदान दिल्ली बाईपास रोड पर एक देशी पिस्टल व दो जिन्दा कारतूस जप्त कर मुल्जिम को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मुल्जिम से देशी पिस्टल खरीदने के सम्बन्ध में अनुसंधान किया जा रहा है। उक्त गिरफ्तारशुदा मुल्जिम पूर्व मे पुलिस थाना ब्रह्मपुरी व जयसिंहपुरा खोर के चोरी के मामले मे वांछित था जो कि काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस थाना ब्रह्मपुरी द्वारा अवैध हथियार रखने वाले लोगो के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है।

मुख्या संपादक अमजद खान 7737376413Press note
Office of the Deputy Commissioner of Police, Jaipur North.
* Major action of police station Brahmapuri Jaipur under operation AAG wanted accused Azhar Moin alias Ashu arrested
* A native from the possession of the accused
Leave a comment