टोंक की बालिका को राज्य स्तर पर मिला कौशल आइकन पुरस्कार
कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग की ओर से विश्व युवा कौशल दिवस पर 15 जुलाई को जवाहर लाल नेहरू मार्ग स्थित इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान के सभागार में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया । यह कार्यक्रम कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता राज्य मंत्री श्री अशोक चांदना , शासन सचिव कौशल,नियोजन एवं उद्यमिता विभाग डॉ. आरूषी मलिक कार्यक्रम की उपस्थिति में सम्पन हुआ I
समारोह में स्किल आइकन, स्किल एंबेसडर, यूथ आइकन, ब्रांड एंबेसडर, कौशल प्रतियोगिताओं के विजेताओं तथा निगम से कौशल प्रशिक्षित एवं रोजगार-स्वरोजगार से जुड़े दिव्यांगजन, महिला एवं भिक्षुकों सहित 97 जनों को सम्मानित किया गया ।इस कार्यक्रम के तहह टोंक जिले की अहमदगंज गाँव परला ग्राम पंचायत की बेटी काली गुर्जर को यूथ आइकॉन अवार्ड से समान्नित किया गया, इस अवार्ड के तहत राज्य सरकार से 11000 रूपये की राशि, ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया


मैं मंज़िल टीम को बहुत बहुत धन्यवाद देना चाहती हूँ जिन्होंने मेरे गाँवों आकर मुझे इस योजना के बारे में बताया, एवं दाख़िला कौशल कोर्स में करवाया और मुझे अच्छी कंपनी में नौकरी दिलवाई, तथा मैं राजस्थान सरकार का भी बहुत बहुत धन्यवाद देना चाहती हु जो हमारे जैसे बच्चों के लिए यह स्कीम लेकर आये, आज मैं अपने फैसले खुद ले सकती हु , एवं अपने परिवार के जिम्मेदारीयो में अपनी भागीदारी दे सकती हु – काली गुर्जर
मंजिल एक पांच साल की परियोजना है जिसे आईपीई ग्लोबल द्वारा कार्यान्वित किया गया है, मंज़िल परियोजना का उद्देश्य युवा और किशोर लड़कियों को व्यावसायिक शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान करना है, जो बदले में, उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने में मदद करेगा और अंततः उन्हें शादी की उम्र और पहली गर्भावस्था में देरी करने में मदद करेगा।- अरिमा सिंह, राज्य प्रबंधक (मंजिल परियोजना)
प्रधान संपादक अमजद खान 7737 376413