Tag: #jaipurnews#congress #rajasthan #axcident #bharatjodoyatra

  • जोधपुर: दूल्हे के परिवार में पांच की मौत, विलाप करते परिजन, भुंगरा गांव में पसरा मातम

    संवाददाता अमजद खान

    जोधपुर: सेतरावा। जोधपुर जिले के सेतरावा कस्बे से करीब 20 किमी दूर शेरगढ़ तहसील के गांव भुंगरा में हुए गैस सिलेंडर हादसे में गंभीर घायल लगातार दम तोड़ रहे हैं। मृत्यु का आंकड़ा हर रोज बढ़ रहा हैं। गत गुरुवार से अभी तक कुल 12 जने अपनी जान गंवा चुके हैं। विवाह समारोहवाले हादसा स्थल सगतसिंह के घर के परिजन भी जहां अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं, वहीं उनके नजदीकी परिवार के लोगों पर भी कहर टूट रहा हैं। अस्पताल से पिछले तीन दिनों में हर दिन मौतों के दुखद समाचार मिल रहे हैं।

    जिंदगी को अलविदा कह चुके लोगों के शव उनके गांव पहुंच रहे हैं। इसमें बालिकाएं, महिलाएं व मासूम पर ही हादसे में मौत का शिकार हुए हैं। भुंगरा गांव में शनिवार को कोहराम मचा था। धधकती चिताओं की आग को देख हर आंख नम होकर रो रही थी। यहां के श्मसान घाट पर शुक्रवार को जहां दादी, पोती व जेठुते की बहु का अंतिम संस्कार हुआ था। इसकी राख अभी ठंडी ही नहीं पड़ी थी कि दोपहर बाद यहां और मृतकों की अर्थियां पहुंचने लगी। हर कोई विधाता को कोश रहा था कि हे प्रभु ये क्या कर रहे हो, लोगों के मुंह से बस यही शब्द निकल रहे थे।_

    दूल्हे के परिवार में पांच की मौत

    छोटे पुत्र सुरेन्द्र के लिए बहू लाने का सपना संजोने वाले सगतसिंह व परिवार को हादसे ने बुरी तरह झकझोर कर रख दिया है। दुल्हा, पिता सगतसिंह व मां धापूदेवी झुलस गए थे। परिवार में अब तक पांच जनों की मौत हो चुकी है। इनमें दुल्हे की बड़ी मां सुआ देवी, भतीजा रतनसिंह, भतीजी खुशबू व प्रकाश कंवर और मौसेरा भाई सुरेन्द्रसिंह शामिल हैं। भाई सांगसिंह सुरक्षित बचा है।_

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए भुंगरा सिलेण्डर हादसे से प्रभावितों को शनिवार को महात्मा गांधी अस्पताल में आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस दौरान 50 घायलों के नजदीकी परिवारजनों को एक-एक लाख रुंपए सहायता राशि का चेक का वितरण किया गया। इसी प्रकार 5 मृतकों के निकटतम संबंधियों को 2-2 लांख रुपए सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए।_

    घर आंगन वीरान

    भुंगरा में हादसे में कई ढाणियों के परिवार चपेट में आए हैं। कई ऐसे परिवार हैं जिसके एक दो को छोड़कर सभी सदस्य झूलसे हैं। उनका ईलाज चल रहा है। ऐसे में सदस्यों की मौत पर कई घरों में करूण क्रंदन हो रहा हैं।

    The families of many Dhanis have come under the grip of the accident in Bhungra. There are many such families in which except one or two all the members are scorched. His treatment is going on. In such a situation, there is a cry of compassion in many houses on the death of the members.

    मुख्या संपादक अमजद खान 7737376413

  • सड़क हादसे में 12 श्रद्धालु घायल:मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर लौट रहे थे, टैंकर की टक्कर से पलटी कार

    संवाददाता अमजद खान

    दौसा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में जयपुर – आगरा नेशनल हाइवे 21 पर कार पलटने से 12 यात्री घायल हो गए। हादसा सीकरी मोड़ पर उस वक्त हुआ जब कार में सवार लोग मेहंदीपुर बालाजी से बांदीकुई जा रहे थे। इस दौरान टैंकर की टक्कर से कार पलट गई।
    हादसे में चालक सहित मेहंदीपुर बालाजी से लौट रहे 12 श्रद्धालु चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची मानपुर थाना पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, वहीं कई मामूली घायल ट्रेन छूटने के चक्कर में बिना देरी किए बांदीकुई स्टेशन के लिए रवाना हो गए।
    पुलिस ने बताया कि मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के दर्शनों के लिए दिल्ली एवं हरियाणा के श्रद्धालुओं को बांदीकुई स्टेशन लेकर जा रही कार को सीकरी मोड़ के पास टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह बेकाबू होकर पलट गई। अचानक हुए हादसे के बाद कार सवार श्रद्धालुओं की चीख पुकार मच गई।
    आसपास के लोगों ने कार में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। श्रद्धालुओं के साथ महिलाएं एवं बच्चे भी थे। जो भी हादसे में बाल – बाल बच गए। वहीं चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

    मुख्या संपादक अमजद खान 7737376413

    12 devotees injured in road accident: Mehandipur was returning after visiting Balaji, car overturned after collision with tanker

    daily legal war dialogue amjad khan

    Jaipur – Agra National Highway 21 in Manpur police station area of Dausa district

  • राजस्थान में फिर पोस्टर विवाद, कार्यकर्ता का आरोप-पायलट के पोस्टर फाड़े और जलाए गए

    गुजरात, हिमाचल में विधानसभा चुनाव और सरदारशहर में उपचुनाव निपटने के बाद एक बार फिर राजस्थान में गहलोत बनाम पायलट का माहौल बनने लगा है। पहले पायलट समर्थक आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट कर गुजरात हार का ठीकरा गहलोत पर फोड़ा। अब अलवर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी व पूर्व मंत्री सचिन पायलट के पोस्टर फाड़ने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता संतराम पटेल ने अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में मालाखेड़ा के आसपास कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूर्व मंत्री सचिन पायलट के पोस्टर फाड़ने का आरोप लगाया है। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता ने आलाकमान को शिकायत भेजी है। संतराम पटेल ने कहा कि मालाखेड़ा के आसपास राहुल गांधी और सचिन पायलट के पोस्टर और कुछ हॉर्डिंग्स लगवाए थे। जिनको रात को फाड़ दिया गयाा। यहां तक की कुछ पोस्टर कुछ जला दिए गए। पायलट समर्थकों का कहना है कि यह औछी हरकत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। कार्यकर्ता अपने साथ सबूत के तौर पर जले पोस्टर भी लेकर आए।

    मुख्या संपादक अमजद खान 7737376413

  • कोटा राजस्थान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में युवक द्वारा आत्मदाह की कोशिश

    यात्रा के दौरान हुई इस घटना से पुलिस पर खड़े हो रहे सवाल
    पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्थाओं का दावा हुआ फेल
    घटना से पुलिस और इंटेलिजेंस का फैलियर हुआ साबित
    घटना के बाद से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

    संवाददाता अमजद खान

    भारत यात्रियों ने तुरंत आग बुझा कर के उस शख्स की बचाई जान

  • भारत जोड़ो यात्रा से लौटते समय दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल

    संवाददाता अमजद खान

    बून्दी कोटा जिले से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर लौटते समय एक सड़क दुर्घटना में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की मृत्यु हो गई जबकि चार जने घायल हो गये। घायलो को उपचार के लिए बून्दी सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा से कोटा से स्कार्पियो में जहाजपुर लौटते समय राष्ट्रीय राजमार्ग-148 डी नारायणपुर के समीप सामने से आ रहे ट्रेलर ने स्कार्पियो को टक्कर मार दी। जिससे स्कार्पियो में सवार कांग्रेस कार्यकर्ता रामचंद्र पुत्र भवाना मीना निवासी धुवाला हनुमान नगर जहाजपुर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि इस हादसे में अनिल, हरलाल, राम सिंह व

    हंसराज घायल हो गये। घायलो को 108 एम्बुलेंस से बून्दी अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार जारी है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही सामान्य चिकित्सालय के ट्रोमा वार्ड में उपखण्ड अधिकारी सोहनलाल, जिला कांग्रेस महासचिव चर्मेश शर्मा, पूर्व पार्षद सतीश तम्बोली सहित कांग्रेसजन पहुंच गए और घायलों की मदद में जुट गए। बसौली पुलिस भी सूचना पर मौके पर पहुंची। एएसआई आनन्दीलाल ने बताया कि इस दुर्घटना में जहाजपुर निवासी रामचंद्र मीना की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद चालक फरार हो गया।

    मुख्या संपादक अमजद खान 7737376413

Design a site like this with WordPress.com
Get started