Blog

  • राजू श्रीवास्तव ने 58 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर फैन्स दे रहे श्रद्धांजलि

    दिल का दौरा पड़ने के बाद से ही अस्पताल में भर्ती थे। राजू के लिए देश दुनिया से उनके फैन्स प्रार्थना कर रहे थे लेकिन राजू ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

    Raju Srivastav: राजू श्रीवास्तव ने 58 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर फैन्स दे रहे श्रद्धांजलि

    Raju Shrivastav Passes Away: कॉमेडियन व अभिनेता राजू श्रीवास्तव (raju shrivastav) दिल का दौरा पड़ने के बाद से ही अस्पताल में भर्ती थे। राजू के लिए देश दुनिया से उनके फैन्स प्रार्थना कर रहे थे लेकिन राजू ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 58 की उम्र में राजू श्रीवास्तव ने अपनी आखिरी सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10.20 मिनट पर राजू श्रीवास्तव ने अपनी आखिरी सांस ली थी। बता दें कि 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद एम्स दिल्ली में भर्ती करवाया गया था।

    मुख्या संपादक अमजद खान 7737376413

  • पति को छोड़, पिता को नाराज कर बेरोजगार प्रेमी के साथ लिव इन मे रह रही थी सरकारी नर्स , जरा सी बात पर प्रेमी ने दी खतरनाक मौत

    जयपुर पति को छोड़कर, पिता को नाराज कर अपने प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही एक युवती को दर्दनाक हत्या कर दी गई। पुलिस सुसाइड़ मानती रही, लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई और हत्या का खुलासा हुआ तो पुलिस ने मृतका के लिव इन पार्टनर को हिरातस में लेकर पूछताछ की। उसने हत्या करना कबूल कर लिया। युवती का कुछ समय पहले ही सरकारी नौकरी में चलन हुआ था।हत्या की यह वारदात जोधपुर जिले की है और शास्त्री नगर थाना पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। थानाधिकारी जोगेन्द्रसिंह ने बताया कि झालावाड़ में बसेरा मोहल्ला निवासी जीएनएम नर्स सरिता 32 साल गत 7 सितम्बर को मिल्कमैन कॉलोनी गली नंबर छह में किराए के कमरे में संदिग्ध हालात में मृत मिली थी। वह हरीशचन्द्र सुमन के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।उसकी शादी चार साल पहले वैभव नाम के युवक से हुई थी। यह लव मैरिज थी। लेकिन सरिता और वैभव कुछ समय के बाद अलग हो गए। सात सितंबर को उसकी मौत होने के बाद प्राथमिक जानकारी यह मिली थी कि उसने सुसाइड़ कर लिया। बाद में पता चला कि उसकी ही चुन्नी से उसका गला दबाकर उसे मार दिया गया। पुलिस ने सरिता के पिता प्रेम प्रकाश को जोधपुर बुलाया और उनसे पूछताछ की और बेटी की हालात दिखाई।पिता ने कहा कि वह सुसाइड़ नहीं कर सकती। इस पर उसके लिव इन पार्टनर हरिश को दबोच लिया गया। पुलिस ने बताया कि जीएनएम सरिता का बतौर नर्स चयन हो गया था। उम्मेद अस्पताल में तबादला होने से वह 4 जुलाई को जोधपुर आ गई थी और मिल्कमैन कॉलोनी में रहने लगी थी। आरोपी हरीश भी उसके साथ आया था और लिव इन रिलेशनशिप में साथ रहने लग गया था। वह कोई काम नहीं कर रहा था।शराब व सिगरेट पीने की आदत से सरिता उसे मना करती थी। गत 7 सितम्बर को सरिता ड्यूटी के बाद अस्पताल से कमरे लौटी तो हरीश नशे में मिला। कमरे में शराब की बदबू आने पर उसने हरीश को उलाहना दिया था। दोनों में विवाद व झगड़ा हुआ था। तब हरीश ने गला दबाकर सरिता की हत्या कर दी थी। उसे अब गिरफ्तार कर लिया गया।

    मुख्या संपादक अमजद खान 7737376413

  • जयपुर के जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने पांच बदमाशों को रविवार रात गिरफ्तार किया है। पांचों बदमाश एक मकान में डकैती की प्लानिंग बना रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लोहे के सरिए और मिर्च पाउडर जब्त किया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

    SHO सतपाल यादव ने बताया कि डकैती की प्लानिंग बनाते आरोपी अरशद उर्फ अस्सू (27) पुत्र सैय्यद आमिर निवासी अमृत विहार नाई कि थडी जयसिंहपुरा खोर, मोहम्मद ताहिर (22) पुत्र मोहम्मद सरफराज निवासी राधा विहार कालोनी जयसिंहनगर जयसिंहपुरा खोर, मोहम्मद सोहिल (22) पुत्र अब्दुल हमीद निवासी आमागढ ट्रांसपोर्ट नगर, मोहम्मद अफनान (19) पुत्र अब्दुल हफीज निवासी शारदा कॉलोनी जयसिंहपुरा खोर और रवि सोनी (28) पुत्र शंकर सोनी

    निवासी जगदम्बा कॉलोनी जयसिंहपुरा खोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लोहे के 4 सरिए और करीब 250 ग्राम मिर्च पाउडर जब्त किया है।

    विरोध करने पर आंखों में डालते मिर्च रविवार रात को पुलिस गश्ती दल को सूचना मिली कि लांगडियावास स्थित कचरा प्लांट के पास कुछ बदमाश इकट्ठा हुए है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पांचों बदमाश रुपा की नांगल में रोड के पास स्थित एक मकान में डकैती डालने की प्लानिंग कर रहे थे। जिसके हाथ में लोहे के सरिए लगे हुए थे। एक-दूसरे को प्लानिंग के तहत कहा जा रहा था कि एक जना मेन गेट पर सरिया लेकर पहरा देगा। बाकी चारों मकान के अंदर सरिया लेकर लूट की वारदात करेंगे। किसी के विरोध करने पर उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डालकर काबू करेंगे।

    मुख्या संपादक अमजद खान 7737376413

  • डीआरआई ने ऑपरेशन “गियर बॉक्स” में कुल 39.5 किलोग्राम वजन के संदिग्ध मादक पदार्थ हेरोइन के 72 पैकेटों का पता लगाया

    राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने एटीएस, गुजरात के साथ मिलकर दुबई से आये एक कंटेनर में कुल 39.5 किलोग्राम के वजन पाउडर के 72 पैकेटों का पता लगाया, जिनपर मादक पदार्थ होने का संदेह है।

    डीआरआई और एटीएस गुजरात द्वारा संयुक्त रूप से विकसित खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन ‘गियर बॉक्स’ शुरू किया गया। एटीएस, गुजरात के अधिकारियों की मौजूदगी में कोलकाता बंदरगाह, पश्चिम बंगाल में डीआरआई द्वारा एक कंटेनर की जांच की गई। जेबेल अली, दुबई से आये कुल 9,300 किलोग्राम वजन वाले उक्त कंटेनर में भारी पिघलने वाला रद्दी (स्क्रैप) होना घोषित किया गया था। इस कंटेनर के लिए बिल ऑफ एंट्री दाखिल नहीं की गई थी और कंटेनर में धातु के स्क्रैप तथा गियर बॉक्स जैसे मशीन के पुर्जे पाए गए।

    विस्तृत जांच के दौरान, यानी गियर बॉक्स और अन्य धातु स्क्रैप को तोडने पर, कुल 39.5 किलोग्राम वजन के पाउडर के 72 पैकेट अब तक एक बैग से बरामद किये गए हैं, जिनपर मादक पदार्थ होने का संदेह है। फील्ड टेस्ट किट द्वारा परीक्षण करने पर मादक पदार्थ में हेरोइन की उपस्थिति होने की पुष्टि की गयी है। आगे विस्तृत परीक्षण किये जा रहे हैं।

    ऐसा प्रतीत होता है कि ड्रग सिंडिकेट ने हेरोइन को छुपाने के लिए इस अनोखे तरीके का इस्तेमाल किया है। पुराने और इस्तेमाल किए गए गियरबॉक्स को खोलने के बाद गियर को हटा दिया गया और मादक पदार्थों से युक्त प्लास्टिक के पैकेट को इस जगह में रखा गया और जांच से बचने के लिए गियरबॉक्स को फिर से फिट कर दिया गया था। इन पैकेटों को धातु के स्क्रैप के साथ अन्य धातु स्क्रैप के अंदर छुपाकर भेज दिया गया था, ताकि अधिकारियों का ध्यान इस पर न जाए। एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत डीआरआई द्वारा जांच और जब्ती की कार्यवाही जारी है।

    यह दिखाता है कि ड्रग सिंडिकेट हर बार नए तरीकों का इस्तेमाल कर रहा है। पहले के एक मामले में, जिसमें 75 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई थी, यह पाया गया था कि 395 किलोग्राम वजन के धागे को मादक दवा – हेरोइन युक्त घोल में भिगोया गया था, जिसे बाद में सुखाया गया, धागों की गांठें बनाई गयीं और बैग में पैक किया गया, ताकि पकड़े जाने से बचा जा सके।

    इस मामले में आगे की विस्तृत जांच जारी है।

  • निहंग सिखों ने तेजधार हथियारों से युवक पर किया हमला, हुई मौत

    अमृतसर: श्री हरमंदिर साहिब के पास बीती रात निहंग सिखों और एक युवक के बीच सिगरेट पीने को लेकर हुई तकरार जिसके बाद गुस्से में आए निहंगों ने लड़के पर तेजधार हथियारों के साथ हमला कर उसे मार दिया। इसकी एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक श्री हरमंदिर साहिब के पास एक लड़का और लड़की जा रहे थे कि इस दौरान निहंग सिखों के साथ सिगरेट पीने को लेकर युवक की बहस हो गई। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक दूसरे को मारना शुरू कर दिया।

    सीसीटीवी में कैद हुई घटना


    वहीं सामने आई सीसीटीवी तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि आस-पास कुछ लोग भी खड़े हैं। पहले लड़के और निहंग सिखों के बीच बहस होती है लेकिन फिर दोनों एक दूसरे को मारना शुरू कर देते हैं। वहीं निहंगों द्वारा लड़के पर तेजधार हथियारों के साथ हमला किया जाता है जिसके बाद उसकी वहीं पर मौत हो जाती है हालांकि वहां मौजूद लोग उन्हें रोकने की कोशिश भी नहीं करते हैं।

    मुख्या संपादक अमजद खान 7737376413

  • पुलिस थाना ब्रह्मपुरी आयुक्तालय जयपुर उत्तर

    • ब्रह्मपुरी थाना की अवैध नशीली दवाईयां बेचने वालों के खिलाफ बड़ा एक्शन • 01 आरोपी को किया गिरफ्तार • आरोपी के कब्जे से 11 डिब्बो मे कुल 660 स्ट्रीप (6600 नशीली टेबलेट) बरामद

    पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर, श्री परिश देशमुख जयपुर उत्तर ने बताया कि जयपुर उत्तर बढती हुई वारदातों पर अंकुश लगाने के लिये जयपुर शहर उत्तर के थानों एंव जिला विशेष टीमें गठित की जाकर स्मैक, गांजा व अन्य प्रकार के नशीले पदार्थों के कारोबार करने वाले व्यक्तियों पर निगरानी रखी गई। इसी अभियान के तहत पुलिस थाना ब्रह्मपुरी द्वारा कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 डिब्बो मे कुल 660 स्ट्रीप तथा जिनमें कुल ( 6600 अवैध नशीली टेबलेटे है) बरामद की गई।

    • जयपुर उत्तर में स्मैक, गांजा व अन्य प्रकार के नशे की लत में वारदाते करने वालों पर निगरानी एवं कार्यवाही के संबंध में सुमन चौधरी, अति. पुलिस उपायुक्त, जयपुर उत्तर प्रथम के निर्देशन में श्री चन्द्रसिंह रावत एसीपी आमेर के नेतृत्व में ब्रह्मपरी थानाधिकारी श्री प्रदीपसिंह सिनसिनवार पुलिस निरीक्षक एवं उनकी टीम द्वारा जिनमें श्री रामकिशोर उ.नि., प्रदीप कानि, कानि मनिष कुमार की टीम द्वारा ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए आमेर रोड पर एक स्कुटी पर अवैध नशीली दवाईयों की सप्लाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 11 डिब्बो मे कुल 660 स्ट्रीप तथा जिनमें कुल (6600 अवैध नशीली टेबलेटे है) बरामद की गई तथा जयपुर उत्तर में इसी अभियान के तहत कार्यवाही जारी रहेगी। अवैध नशीली दवाईयां बेचने वाले व्यक्ति से खरीद फरोक्त एवं सप्लाई के संबंध में अनुसंधान जारी है।

    • गिरफ्तार आरोपी:- सुनील गुप्ता पुत्र श्री महेश चन्द गुप्ता जाति महाजन उम्र 33 साल निवासी चूली गेट न. 02 स्कुल के पास गंगापुरसीटी थाना गंगापुरसीटी जिला सवाईमाधोपुर हाल म.न. 135 शंकर धाम कोलोनी कल्याण मैरिज गार्डन के पास थाना कानोता जिला जयपुर पूर्व

    फोटो आरोपी

    सुनिल

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

  • सीकर: जिले की रानोली थाना पुलिस ने नकली नोटों का जखीरा पकड़ा पटियाला पंजाब से नकली नोट सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रानोली पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकली नोट तथा नकली नोट बनाने की सामग्री व मशीन की बरामद रानोली पुलिस ने नकली एक लाख 77 हजार 750 रुपए किये बरामद चंडीगढ़ से जयपुर जाने वाली बस मैं एक संदिग्ध व्यक्ति संदीप शर्मा को किया गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपी से दौराने पूछताछ कई संदिग्ध व्यक्तियों के मोबाइल नंबर किए गए ट्रेस आरोपी के मोबाइल से पुलिस को मिली कई अहम जानकारी रानोली थाना पुलिस गिरफ्तार संदीप और जसप्रीत से कर रही है गहनता के साथ पूछताछ एसपी कुंवर राष्ट्रदीप के दिशा निर्देश के तहत हुई बड़ी कार्रवाई

  • रूबी खान

    AICC माइनॉरिटी डिपार्टमेंट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्या श्रीमती रूबी खान का “भारत जोड़ो यात्रा” में ” “भारत यात्री” के अंतर्गत चयन


    राहुल गाँधी जी के आह्वान पर कांग्रेस की ऐतिहासिक कन्याकुमारी से कश्मीर 3570 km. की पैदल “भारत जोड़ो” यात्रा में राजस्थान से श्रीमती रूबी खान का बतौर “भारत यात्री” चयन हुआ है।
    राजस्थान से एकमात्र महिला श्रीमती रूबी खान 7 सितम्बर से पूरे 150 दिन (5 महीने ) राहुल गाँधी जी के साथ भारत के 12 राज्यों से पैदल गुज़रेँगी। इस दौरान वे आम जनता से रूबरू होंगी और भारत को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक एकता, अखंडता, भाईचारे और सद्भावना के सूत्र में पिरो कर फिर से जोड़ेंगी।
    श्रीमती रूबी खान इस पूरी मुहीम के दौरान महिला शिक्षा व सशक्तिकरण के सन्देश द्वारा देश की महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक क्षेत्रों में समानता के सोपान पर लाने के लिये लगातार प्रयासरत रहेंगी

    मुख्या संपादक अमजद खान 7737376413

  • इंदौर की एक फैक्ट्री के 7 कर्मचारियों ने जहर खाया, वेतन न मिलने से थे परेशान

    संवाददाता बाबू अंसारी

    इंदौर । इंदौर की एक फैक्ट्री में कई माह से वेतन न मिलने और दूसरी फैक्ट्री में काम के लिए भेजे जाने से नाराज सात कर्मचारियों ने जहर खा लिया। इन सभी कर्मचारियों को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परदेशीपुरा क्षेत्र में कंपनी में काम करने वाले सात कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच वेतन और दूसरी फैक्ट्री में काम के लिए भेजे जाने को लेकर विवाद था। इस बात को लेकर सभी कर्मचारी परेशान थे और आज उनकी बात नहीं सुनी गई तो सातों ने जहर खा लिया।

    पुलिस अधिकारी ने बताया है कि एक मॉड्यूलर किचन बनाने वाली कंपनी के सात कर्मचारियों ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। जिन लोगों ने जहर खाया है उनके नाम जमुना धर, दीपक, देवीलाल, राजेश, जितेंद्र धामनिया और शेखर बताए गए हैं।

    पुलिस के अनुसार जिस फैक्ट्री में यह लोग काम करते हैं, उन्हें कई माह से वेतन नहीं मिला है और अन्य किसी कंपनी में काम के लिए भेजा जा रहा था, जिससे यह कर्मचारी नाराज थे और उन्होंने अपना पैसा मांगा लेकिन जब नहीं मिला तो उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। सभी के बयान लिए जा रहे हैं। इन सभी कर्मचारियों को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है।

    मुख्या संपादक अमजद खान 7737376413

  • पिडीता

    जयपुर में सनकी आशिक ने किया लड़की का जीना दुशवार लड़की थाने पहुंची और सुनाई हैरान करने वाली कहानी
    पीडिता और उसका परिवार डरा सहमा हुआ है। उधर पुलिस ने कुछ नंबर पर कॉल किया तो कुछ नंबर बंद आए और कुछ नंबर पर किसी ने फोन ही नहीं उठाया। आरोपी की तलाश की जा रही है।



    सनकी आशिक के कारण एक लड़की ने खुद को घर में कैद कर लिया। वह कई दिनों तक घर के बाहर नहीं निकली तो माता पिता को चिंता हुई। पिता ने पूछताछ की तो बेटी रोने लगी और सारी घटना के बारे में जानकारी दी। पिता ने बेटी को थाने ले जाकर अब आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जांच करणी विहार थाना पुलिस कर रही है।

    पुलिस ने बताया कि पीडिता पांच्यावाला क्षेत्र में रहने वाली है। उसने कुछ मोबाइल नंबर पुलिस को दिए हैं। इन नंबरों से लगातार फोन कॉल आते हैं। पीडिता ने पुलिस को बताया कि कुछ महीनोें पहले कॉल आया था, बात करने के बाद फोन काट दिया। उसक बाद उस लड़के ने गंदे ऑडियो मैसेज भेजना और गंदे फोटोज भेजना शुुर कर दिया। नंबर ब्लॉक किया तो दूसरे नंबरों से परेशान करना शुरु कर दिया।
    सोशल मीडिया पर गंदे वीडियो शेयर करने लग गया। फिर से ब्लॉक किया तो फिर दूसरे नंबरों से फोन करने लग गया। पीडिता ने बताया कि आरोपी कहता है कि वह एक महीने तक साथ रहता चाहता है, होटल बुक कराने की बात करता है। पीडिता के पिता ने पुलिस को बताया कि इस घटना के बाद से बेटी सदमे में है। पीडिता ने परेशान करने वाले आरोपी को देखा नहीं है।

    इस कारण वह घर से बाहर तक नहीं निकलती। पीडिता के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी की इस हालात के बाद उसे डॉक्टर को भी दिखाया है। अब कहीं भी आती जाती है तो पिता को साथ लेकर जाती है। पीडिता और उसका परिवार डरा सहमा हुआ है। उधर पुलिस ने कुछ नंबर पर कॉल किया तो कुछ नंबर बंद आए और कुछ नंबर पर किसी ने फोन ही नहीं उठाया। आरोपी की तलाश की जा रही है।

    प्रधान संपादक अमजद खान 773737 6413

Design a site like this with WordPress.com
Get started