Blog

  • केदारनाथ हेलिकॉप्टर क्रैश में मरने वालों में तीन गुजरात और तीन चेन्नई के गरुण चट्टी के पास निजी कंपनी का हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार

    संवाददाता बाबू अंसारी

    उत्तराखंड के केदारनाथ से मंगलवार को बड़े हादसे की खबर सामने आई जब गरुण चट्टी के पास निजी कंपनी का हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया है। इस दर्दनाक हादसे में 2 पायलट समेत 7 लोगों की जान चली गई है। क्रैश हेलिकॉप्टर आर्यन हेली कम्पनी का बताया जा रहा है वहीं हादसे में मृतकों की पहचान हो गई है।बताया जा रहा है कि मृतकों में 3 लोग गुजरात के हैं तो वहीं तीन लोग चेन्नई के हैं, हादसे में पायलट की भी मौत हुई है, मृतकों के नाम ये हैं- 1-पायलट अनिल सिंह 57 साल मुंबई निवासी, 2- श्रीमती उर्मी बराड 30 साल भावनगर गुजरात, 3-श्रीमती कृति बराड 25 साल, भावनगर गुजरात, 4-श्रीमती पूर्वा रामनुज 26 साल, भावनगर गुजरात, 5-श्रीमती सुजाता 56 साल, अन्ना नगर चेन्नई, 6-श्रीमती कला 50 साल, अन्ना नगर चेन्नई, 7-श्री प्रेमकुमार, 63 साल, अन्ना नगर चेन्नई हैं।गौर हो कि ये हादसा कोहरे की वजह से सामने आया है जिसके चलते राहत और बचावकेदारनाथ धाम में लगे कोहरे की वजह से राहत कार्य में दिक्कतें आ रही हैं।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हेलिकॉप्टर ने गुप्तकाशी से उड़ान भरी थी और गरुणचट्टी के पास हादसे का शिकार हो गया, उड़ान भरने के करीब 15 मिनट बाद गरुड़चट्टी के पास वह क्रैश हो गया। हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है।

    Three from Gujarat and three from Chennai among those killed in Kedarnath chopper crash, these are the names

    The news of a major accident came to light from Kedarnath in Uttarakhand on Tuesday when a private company near Garun Chatti.

    Editor in chief amzad Khan 7737376413

  • पाकिस्तान में हैवानियत मुल्तान के अस्पताल की छत पर मिले 500 से ज्यादा शव, सभी के अंग गायब मानव तस्करी की है आशंका

    पाकिस्तान के पंजाब निश्तार अस्पताल से बड़ी खबर सामने आई है. यहां 500 लावारिस शव बरामद हुए हैं. पाया गया है कि सभी लाशों की छाती खुली हुई है और उनके मानव अंगों को निकाल दिया गया है. पाकिस्तानी प्रशासन ने घटना को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है दरअसल, निश्तार मेडिकल यूनिवर्सिटी के निश्तार अस्पताल से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें खुले में सड़ते शवों को दिखाया गया है. क्षत-विक्षत शवों को ऊपरी मंजिल और लकड़ी की पुरानी खाट पर फेंक दिया गया था. निश्तार अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को लिखे पत्र में एक अधिकारी ने कहा, “नश्तर अस्पताल, मुल्तान की छत पर शवों के सड़ने की एक भयावह घटना सामने आई है, जिससे लोगों में आक्रोश है. छह सदस्यीय टीम का गठन उन्होंने कहा कि मामले को लेकर जांच की जा रही है. घटना को गंभीरता से लिया है. वहीं, मुख्यमंत्री चौधरी परवेज इलाही ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने शव को गलत तरीके से संभालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भी आश्वासन दिया. पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार दक्षिण पंजाब के स्वास्थ्य विभाग ने निश्तार अस्पताल निकायों के घोटाले की जांच के लिए छह सदस्यीय टीम का गठन किया है. ताज़ा वीडियो शवों के साथ चीर-फाड़ इस मामले में सबसे ज्यादा चिंता करने वाली बात यह है कि सभी शवों के साथ चीर-फाड़ की गई है और उनके मानव अंगों को निकाल दिया गया है. इस मामले को लेकर जांच के लिए पत्र जारी कर कहा गया है कि इस मामले की गहन जांच करें और इस मामले पर एक जांच रिपोर्ट तैयार करें जिसे सकारात्मक रूप से तीन दिनों के भीतर इस कार्यालय के साथ साझा किया जा सकता है

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

  • महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

    महिला एवं बाल विकास मंत्रालय कल लड़कियों के लिए गैर-पारंपरिक आजीविका में कौशल पर राष्ट्रीय सम्मेलन “बेटियां बने कुशल” का आयोजन करेगा

    महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से 11 अक्टूबर, 2022 को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के बैनर तले लड़कियों के लिए गैर-पारंपरिक आजीविका (एनटीएल) में कौशल पर राष्ट्रीय सम्मेलन “बेटियां बने कुशल” का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में मंत्रालयों और विभागों के बीच एकजुटता पर जोर दिया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लड़कियां अपने कौशल का निर्माण करने के साथ-साथ विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) सहित विभिन्न व्यवसायों से जुड़े कार्यबल में प्रवेश करें, जहां ऐतिहासिक रूप से लड़कियों का प्रतिनिधित्व कम रहा है। इस कार्यक्रम में युवा लड़कियों की कार्यबल में उनकी बढ़ी हुई, समान और सशक्त भागीदारी के लिए कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय और अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस अवसर पर मिशन शक्ति दिशानिर्देशों के अनुसार किए गए परिवर्तनों के परिणामस्वरूप योजना के कार्यान्वयन के लिए राज्यों/जिलों के मार्गदर्शन के लिए बीबीबीपी परिचालन मैनुअल को भी लॉन्च किया जाएगा।

    देशभर के दर्शकों के लिए “बेटियां बने कुशल” कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (www.youtube.com/c/MinistryofWomenChildDevelopmentGovtofIndia) किया जाएगा, और इसमें महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, खेल विभाग, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय के साथ-साथ वैधानिक निकाय जैसे कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण परिषद के प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है। पूरे भारत की लड़कियां और युवतियां इस कार्यक्रम में उदाहरण पेश करेंगी।

    कार्यक्रम के अन्य मुख्य आकर्षण में शामिल हैं:

    • केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री स्मृति जुबिन इरानी और पूरे भारत से एनटीएल में अपनी पहचान बनाने वाली किशोर लड़कियों के एक समूह के बीच एक संवाद सत्र।

    • परिचालन संबंधी दिशानिर्देश और एकजुटता के आयाम से संबंधित बीबीबीपी परिचालन मैनुअल का विमोचन।

    • जीवन और रोजगार कौशल, उद्यमिता कौशल, डिजिटल साक्षरता और वित्तीय साक्षरता कौशल पर ध्यान केंद्रित करते हुए 21वीं सदी के कौशल को लेकर कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय और अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के साथ प्रतिबद्धताओं की घोषणा।

    • चयनित जिलों द्वारा उसी स्थान से कौशल पर आधारित सर्वोत्तम तौर-तरीकों का प्रदर्शन।

    • उद्योग, गैर-सरकारी संगठनों और सीएसओ के उदाहरणों के साथ एनटीएल में लड़कियों और महिलाओं के सतत समावेश के बारे में केस स्टडी।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

  • पुलिस थाना ब्रह्मपुरी आयुक्तालय जयपुर उत्तर

    गिरफ़्तार अपराधी

    ‘ब्रह्मपुरी थाना व सीएसटी टीम की संयुक्त कार्यवाही

    अवैध नशीली दवाईयां बेचने वालों के खिलाफ बड़ा एक्शन

    • 01 आरोपी को किया गिरफ्तार

    आरोपी के कब्जे से 5760 नशीली टेबलेट बरामद

    . पुलिस कमिश्नर श्री आनन्द श्रीवास्तव द्वारा पुलिस आयुक्तालय जयपुर में चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थानों एंव जिला विशेष टीमें गठित की जाकर स्मैक, गांजा व अन्य प्रकार के नशे की लत में वारदाते करने वालों पर निगरानी रखी गई। इसी अभियान के तहत सीएसटी टीम एवं पुलिस थाना ब्रह्मपुरी द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5760 अवैध नशीली टेबलेटे बरामद की जाकर प्रकरण दर्ज किया गया।

    • जयपुर उत्तर में स्मैक, गांजा व अन्य प्रकार के नशे की लत में वारदाते करने वालों पर निगरानी एवं कार्यवाही के संबंध में श्री परिस देशमुख पुलिस उपायुक्त, जयपुर उत्तर के नेतृत्व में, सुमन चौधरी, अति. पुलिस उपायुक्त, जयपुर उत्तर प्रथम, श्री चन्द्रसिंह रावत एसीपी आमेर के निर्देशन में सीएसटी टीम पुलिस आयुक्तालय जयपुर एवं थानाधिकारी प्रदीपसिंह पु.नि. एवं ब्रह्मपुरी पुलिस थाना की टीम द्वारा ब्रह्मपुरी थाना के कृष्णा नगर क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए अवैध नशीली दवाईयों की सप्लाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 5760 अवैध नशीली टेबलेटे है बरामद की गई तथा पुलिस आयुक्तालय जयपुर में इसी अभियान के तहत कार्यवाही जारी रहेगी । अवैध नशीली दवाईयां बेचने वाले व्यक्ति से खरीद फरोक्त खरीद फरोक्त के बारे में अनुसंधान जारी है। विशेष भूमिका:-श्री अजय कुमार कानि. 3488 सीएसटी टीम पुलिस आयुक्तालय जयपुर की

    विशेष भूमिका रही ।

    • गिरफ्तार आरोपी:- विजय बसंतानी पुत्र स्व. श्री नारायण बसंतानी उम्र 28 वर्ष निवासी म.न. 75 कृष्णा नगर पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर फोटो आरोपी:

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

  • राष्ट्रपति ने मिलाद-उन-नबी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने मिलाद-उन-नबी की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा-

    “पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले ईद-ए-मिलाद या मिलाद-उन-नबी के अवसर पर मैं सभी देशवासियों को, विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को मुबारकबाद देती हूं।

    पैगंबर मुहम्मद ने दुनिया को दया, सादगी और मानवता की सेवा का संदेश दिया। उनका यह संदेश, हम में से प्रत्येक व्यक्ति को सद्भावना और भाईचारे के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

    आइए, हम सब मिलकर, हजरत मुहम्मद के जीवन से प्रेरणा लेकर परस्पर सौहार्द के साथ जीवन बिताते हुए देश की तरक्की के लिए निरंतर प्रयास करते रहने का संकल्प लें।”

  • 108 साल की महिला के काटे दोनों पैर : चांदी के कड़े लूटने के लिए दिया वारदात को अंजाम बाथरूम में कटे पेरो के साथ घंटों तड़पती रही बुजुर्ग महिला

    जयपुर में रविवार को दिल दहलाने वाली वारदात घटी। घर में घुसकर 108 साल की महिला के पैर काटकर बदमाशों ने चांदी के कड़े लूट लिए। महिला बाथरूम में दर्द से तड़पती रही। घरवालों को एक घंटे बाद वारदात का पता चला। राजधानी जयपुर के मीणा कॉलोनी गलतागेट निवासी जमुना देवी (108) अपनी बेटी गोविंदी और पोती ममता (22) के साथ रहती हैं। रविवार सुबह पांच बजे बदमाश उनके घर में घुस गए। आरोपी उन्हें घसीटते हुए बाथरूम में ले गए और दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े निकाल लिए। बदमाशों ने महिला का मुंह दबा दिया था, इस वजह से वह चिल्ला भी नहीं सकी। बुजुर्ग महिला ने गले में सोने का जंतर भी पहन रखा था। इसे भी लूटने के लिए आरोपियों ने महिला के गले पर वार किया लेकिन किसी के आने के डर से बदमाश मौके से भाग गए। पीड़िता जमुना देवी की बेटी और पोती सुबह करीब छह बजे सोकर उठीं। उन्होंने देखा कि जमुना देवी अपने बेड पर नहीं है। घर में सारा सामान बिखरा हुआ

    था। ऐसे में दोनों ने जमुना देवी को तलाशना शुरू किया। वे बाहर के बाथरूम में गईं तो वहां जमुना देवी जमीन पर बेहोश मिलीं। महिला के दोनों पैर अलग कटे हुए पड़े थेसूचना पर गलतागेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एफएसएल की टीम की मदद से मौके से सबूत जुटाए। पुलिस को बाथरुम में धारदार बड़ा चाकू मिला है। अब पुलिस वारदात स्थल के सीसीटीवी खंगालने में जुटी है। महिला को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

    मुख्या संपादक अमजद खान 7737376413

    पीड़ित महिला
  • बाराबंकी 22 साल की महिला ने दिया 4 बच्चों को जन्म, परिवार में खुशी की लहर

    बाबू अंसारी की रिपोर्ट

    हर एक महिला का सपना होता है की वो मां बने और जब भी किसी घर में कोई बच्चा पैदा होता हैं तो उस घर में खुशी की लहर आती हैं.अगर किसी घर में जुड़वां बच्चे पैदा होते हैं तो उस घर में काफी ज्यादा ख़ुशी की लहर हमे देखने को मिलती हैं. वैसे काफी कम जुड़वां बच्चे होते हैं जो हर एक परिवार को आनंद देते हैं.अब बाराबंकी में एक 22 साल की महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया हैं और ये खबर हर जगह काफी तेजी से फैल गयी हैं. सोशल मीडिया पर ये खबर काफी ज्यादा वायरल हुई हैं और इसकी चर्चा चल रही है.उत्तरप्रदेश के बाराबंकी की इस 22 वर्षीय महिला का नाम नूर आलम हैं जिसने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया हैं और इससे उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. ये खबर पूरे बाराबंकी जिले में पहुंच गयी की मोहम्मद आलम के घर 4 बच्चों ने जन्म दिया है और इससे पूरे जिले में खुशियां मनाई गई हैं.शुक्रवार को नूर आलम ने 4 बच्चों को जन्म दिया और चारों बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा हैं. 4 बच्चों में 1 लड़का और 3 लड़कियां हैं. इन 4 बच्चों में 3 बच्चों का वजन सिर्फ 1 किलो हैं तो 1 बच्चे का वजन 1 किलो 100 ग्राम आया हैं. डॉक्टर के हिसाब से चारों बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा हैं और फिलहाल चारों बच्चे डॉक्टर की निगरानी में हैं.इन चारों बच्चों की दादी इस खबर से काफी खुश हैं. उन्होंने कहा कि,” हमारे घर 4 बच्चों ने जन्म लिया हैं और इससे मैं काफी खुश हूं. पहले हमें 3 बच्चे होंगे ऐसा बताया गया था, लेकिन 4 बच्चे हुए जिससे हमे काफी खुशी मिली हैं.”वैसे इन चारों बच्चों का जन्म सातवें महीने में हुआ हैं और इस वजह से कुछ दिनों तक डॉक्टर इन चारों बच्चों को अपनी निगरानी में रखेंगे जिस वजह से कुछ दिन बच्चों के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं.

    Barabanki Lucknow India 22 year old woman gave birth to 4 children, a wave of happiness in the family

    It is the dream of every woman that she becomes a mother and whenever a child is born in a house, then in that house.

    मुख्या संपादक अमज़ादी 7737376413

  • पुलिस थाना ब्रह्मपुरी आयुक्तालय जयपुर उत्तर

    • ब्रह्मपुरी थाना की नशा करने वालों के खिलाफ ताबडतोड कार्यवाही जारी • जयपुर उत्तर में चलाया जा रहा है नशा मुक्ति अभियान

    01 आरोपी को गिरफ्तार उनके कब्जे से 6 ग्राम स्मैक व 560 रुपये नगद किये बरामद

    • पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर, श्री परिश देशमुख जयपुर उत्तर ने बताया कि जयपुर उत्तर बढती हुई वारदातों पर अंकुश लगाने के लिये जयपुर शहर उत्तर के थानों एंव जिला विशेष टीमें गठित की जाकर स्मैक, गांजा व अन्य प्रकार के नशे की लत में वारदाते करने वालों पर निगरानी रखी गई। इसी अभियान के तहत पुलिस थाना ब्रह्मपुरी द्वारा कार्यवाही करते हुए 01 आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 ग्राम बरामद करने में सफलता हासिल की है।

    • जयपुर उत्तर में स्मैक, गांजा व अन्य प्रकार के नशे की लत में वारदाते करने वालों पर निगरानी एवं कार्यवाही के संबंध में सुमन चौधरी, अति. पुलिस उपायुक्त, जयपुर उत्तर प्रथम के निर्देशन में श्री चन्द्रसिंह रावत एसीपी आमेर के नेतृत्व में ब्रह्मपरी थानाधिकारी श्री प्रदीपसिंह सिनसिनवार पु. नि. एवं उनकी टीम द्वारा आज दिनांक 29.09.2022 को अवैध स्मैक बेचते हुए को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 ग्राम स्मैक एवं 560 नगद रुपये बरामद करने मे सफलता हासिल की है जयपुर उत्तर में नशा मुक्ति अभियान चलाया जाकर नशा करने एवं अवैध गांजा / स्मैक बेचने वालों पर कडी निगरानी जारी है।

    गिरफ्तार आरोपी:- अजय कुमार मीणा पुत्र श्री श्री रूप सिंह मीणा उम्र 25 वर्ष निवासी कंवरपुरा तिंगरिया थाना बालाघाट जिला करोली किरायेदार 04 सेक्ट्र राजीव गाधी फाटक के पास थाना खो नागोरियान जयपुर

    मुख्या संपादक अमजद खान 7737376413

  • ब्रह्मपुरी थाना की 01 ही दिन में 03 कार्यवाही

    पुलिस थाना ब्रह्मपुरी आयुक्तालय जयपुर उत्तर

    • अवैध स्मैक पीते हुए 02 आरोपी व अवैध शराब बेचते हुए 01 आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर, श्री परिश देशमुख जयपुर उत्तर ने बताया कि जयपुर उत्तर बढती

    हुई वारदातों पर अंकुश लगाने के लिये जयपुर शहर उत्तर के थानों एंव जिला विशेष टीमें

    गठित की जाकर स्मैक, गांजा व अन्य प्रकार के नशे की लत में वारदाते करने वालों पर

    निगरानी रखी गई इसी अभियान के तहत पुलिस थाना ब्रह्मपुरी द्वारा कार्यवाही करते हुए

    02 आरोपी को स्मैक पीते हुए व 01 आरोपी को अवैध शराब बेचते हुए को गिरफ्तार करने में

    सफलता हासिल की है।

    जयपुर उत्तर में स्मैक, गांजा व अन्य प्रकार के नशे की लत में वारदाते करने वालों पर निगरानी एवं कार्यवाही के संबंध में सुमन चौधरी, अति. पुलिस उपायुक्त, जयपुर उत्तर प्रथम के निर्देशन में श्री चन्द्रसिंह रावत एसीपी आमेर के नेतृत्व में ब्रह्मपरी थानाधिकारी श्री प्रदीपसिंह सिनसिनवार पु.नि. एवं उनकी टीम द्वारा दिनांक 21.09.22 को अवैध स्मैक पीते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है व 01 आरोपी को अवैध शराब बेचते हुए कर उनके कब्जे से कुल 48 पव्वे बरामद करने में सफलता हासिल की है।

    गिरफ्तार आरोपी :- 1. सोहिल पुत्र श्री उमरदीन उम्र 19 साल जाति मुसलमान निवासी जामा मस्जिद के पास विसायतियों का मोहल्ला बगरू थाना बगरू जयपुर हाल किरायेदार म. न. 105 लुहारो का मोहल्ला सुरजपोल अनाज मण्डी रोड थाना गलतागेट जयपुर (अवैध शराब बेचते हुए)

    1. दिलशाद उर्फ गोटी पुत्र मो. सकील उम्र 22 साल जाति मुसलमान निवासी गली न. 3 गन्दा पार्क भौमिया बस्ती ब्रह्मपुरी जयपुर ( स्मैक पीता हुआ) 3. मोहम्मद रफीक उर्फ मुन्ना पुत्र हबीब उम्र 25 साल जाति मुसलमान निवासी म.न. 30 पाडा मण्डी गुलजार कॉलोनी दिल्ली रोड थाना

    गलतागेट जयपुर ( स्मैक पीता हुआ)

    मुख्या संपादक अमजद खान 7737376413

Design a site like this with WordPress.com
Get started