*कुलगाम में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में राजस्थान के बाबूलाल हुए शहीद, सीएम ने जताई संवेदना*
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए तीन जवानों में से एक जवान राजस्थान से है. आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में राजस्थान के जयपुर जिले के शाहपुरा क्षेत्र के निवासी व भारतीय सेना की 8 जाट रेजीमेंट के जाबांज बाबूलाल जाट शहीद हो गए। आपको बता दें कि आतंकियों के खिलाफ सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है. कुलगाम जिले के हलान वन क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में आतंकियों के होने की सूचना पर सेना ने सर्च अभियान चलाया था. इसमें कुलगाम पुलिस भी शामिल थी. इस दौरान आतंकियों से हुए मुठभेड़ में शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खोरा लाडखानी के हनुतपुरा निवासी बाबूलाल जाट ने अपनी शहादत दी. बता दें कि इस मुठभेड़ में तीन जवान घायल हो गए थे. इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई. इसमें जयपुर के शाहपुरा क्षेत्र निवासी बाबूलाल जाट भी शामिल हैं. सीएम ने ट्वीट कर जताई संवेदनाः सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने ट्वीट में लिखा कि देश की रक्षा के लिए आतंकियों से लड़ते हुए जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शहीद हुए राजस्थान के वीर सपूत हवलदार बाबूलाल हरितवाल को सादर श्रद्धांजलि. दुःख की इस घड़ी में हम सभी उनके परिजनों के साथ पूर्ण संवेदना से खड़े हैं. आपके इस अदम्य साहस व सर्वोच्च बलिदान का देश सदा ऋणी रहेगा.
प्रधान संपादक जयपुरन्यूज़ अमजद खान 7737376413
Rajasthan’s Babulal martyred in encounter with terrorists in Kulgam, CM expressed condolences
One of the three soldiers killed in an encounter with terrorists in Kulgam, Jammu and Kashmir, is from Rajasthan. terrorism
*पत्नी के फोटो फाड़कर युवक ने किया सुसाइड:नशे और तनाव में पेड़ पौधों को काटा, घर में तोड़फोड़ कर आग लगाई*
*चूरू / सुजानगढ़*
घर में तोड़फोड़ और आग लगाने के बाद पत्नी की फोटो के दो टुकड़े कर युवक ने सुसाइड कर लिया। पत्नी करीब चार दिन पहले ही अपने चार बच्चों के साथ पीहर गई थी। मामला चूरू के सुजानगढ़ का है। घटना शहर के वार्ड नंबर 60 की है। कोतवाली सीआई मुकुट बिहारी मीणा ने बताया कि राकेश मेघवाल (35) पुत्र पूनाराम कर्जे की वजह से काफी समय से डिप्रेशन में चल रहा था। घर में तोड़फोड़ और आग लगाने के बाद बुधवार सुबह करीब 9.30 बजे घर के एक कमरे में फंदे से लटककर सुसाइड कर ली। शव को सुजानगढ़ मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। वहीं, दमकल की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया। परिजनों के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पड़ोसियों ने बताया कि राकेश आदतन शराबी था। जिसके कारण उस पर कर्जा भी हो गया था। वह तनाव में रहता था। बुधवार की सुबह उसने शराब पीकर पहले घर में लगे सारे पेड़ काट डाले। फिर रसोई में तोड़फोड़ की और घर के एक कमरे में आग लगा दी। जिससे वहां रखा सारा घरेलू सामान जल गया। इसके बाद वह दूसरे कमरे में गया और वहां भी तोड़फोड़ की। राकेश ने इस कमरे में लगी पत्नी के साथ वाली दो फोटो को तोड़ दिया। बच्चों की फोटो को नहीं तोड़ा। इसके बाद उसने पंखे के हुक से फंदा लगाकर फांसी लगा ली। लोगों ने बताया कि राकेश के घर से धुआं उठता देख मौके पर पहुंचे थे। एक कमरे में आग लगी थी और दूसरे कमरे में फंदे पर झूल रहा था। दमकल और पुलिस को करीब 9 बजे सूचना दी। इसके बाद करीब 9.30 बजे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार 2015 में राकेश की शादी हुई थी। राकेश के एक बेटा और तीन बेटियां हैं। माता-पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी। वहीं, पांच बहनों की शादी हो चुकी है। राकेश इकलौत बेटा था। इस मामले में रिश्ते के भाई हंसराज ने सुजानगढ़ थाने में रिपोर्ट दी है।
The young man committed suicide by tearing the photo of his wife: Drunk and under stress, he cut trees and plants, ransacked the house and set it on fire.
*Churu / Sujangarh*
After vandalizing and setting fire to the house, the young man cut his wife’s photo into two pieces.
प्रधान संपादक अमजद खान जयपुर न्यूज़ 7737376413
जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन (12956) के अंदर 4 लोगों की गोली मारकर हत्या
आरोपी आरपीएफ कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है
मुंबई DRM नीरज वर्मा ने बताया, “सुबह करीब 6 बजे हमें पता चला कि एस्कॉर्टिंग ड्यूटी पर तैनात एक आरपीएफ कांस्टेबल ने गोलियां चलाई। जिसमें चार लोगों को गोली लगी। हमारे रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों से संपर्क किया गया है।”
बता दें, पालघर स्टेशन पार करने के बाद एक RPF कांस्टेबल ने चलती जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर गोलीबारी की। एक RPF ASI और तीन अन्य यात्रियों को गोली मारने के बाद आरोपी दहिसर स्टेशन के पास ट्रेन से बाहर कूद गया। आरोपी सिपाही को हथियार समेत हिरासत में लिया गया है।
प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज़ 7737376413
4 people shot dead inside Jaipur Express train (12956)
The accused RPF constable has been arrested
Mumbai DRM Neeraj Verma said, “Around 6 in the morning we came to know that escorting duty
*अंजू और सीमा के बाद अब चीनी महिला अपने प्यार के लिए पहुंची पाकिस्तान, स्नैपचैट पर हुई थी दोस्ती, जानें पूरी कहानी*
सरहद पार कर अपने प्यार को पाने का मानों एक चलन चल पड़ा है. आए दिन इस तरह की खबरें सामने आ रहीं हैं. पहले सीमा हैदर, फिर अंजू और अब एक चीनी महिला अपने प्यार के लिए अपना सबकुछ छोड़ पाकिस्तान पहुंच गई है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक चीनी महिला अपने पाकिस्तानी प्रेमी से शादी करने खैबर पख्तूनख्वा पहुंची है. पकिस्तान पहुंची 21 वर्षीय चीनी महिला का नाम सुन गाओ फेंग बताया जा रहा है. जिसकी दोस्ती पाकिस्तानी युवक से सोशल मीडिया पर हुई थी जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. इस महिला के प्रेमी का नाम जावेद है, जो खैबर पख्तूनख्वा के निचले दीर जिले में रहता है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार चीनी महिला तीन महीने के टूरिस्ट वीजा पर चीन से गिलगिट होते हुए सड़क मार्ग से बुधवार को इस्लामाबाद पहुंची है. चीनी महिला ने इस्लाम किया कबूल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि स्नैपचैट पर पाकिस्तानी युवक से हुए प्यार के बाद चीन महिला ने पाकिस्तान आने का फैसला कर लिया. यहां आने के बाद गाओ फेंद ने इस्लाम अपना लिया है और अब वह जावेद से शादी करने की योजना बना रही है. पुलिस का कहना है कि जावेद मूल रूप से खैबर पख्तूनख्वा के आदिवासी बहुल क्षेत्र में स्थित बाजौर जिले का रहने वाला है. जो अफगानिस्तान की सीमा से सटा हुआ है. ऐसे में सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए जावेद ने चीन महिला को निचले दीर जिले के समरबाग तहसील में अपने मामा के घर पर रखा हुआ है. स्नैपचैट पर हुई थी मुलाक़ात इस मामले पर निचले दीर जिला पुलिस अधिकारी जियाउद्दीन ने कहा कि पाकिस्तानी युवक और चीनी महिला की मुलाकात सोशल मीडिया ऐप स्नैपचैट पर हुई थी
*After Anju and Seema, now Chinese woman reached Pakistan for her love, befriended on Snapchat, know the whole story*
It is as if a trend has started to cross the border to get one’s love. Everyday news like this
प्रधान संपादक अमजद खान जयपुर न्यूज़ 7737376413
* में पुलिस थाना श्रीनगर का हैड कानिस्टेबल 5 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार*
आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी
जयपुर, 26 जुलाई, बुधवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर अजमेर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये जयपाल सिंह हैड कानिस्टेबल, पुलिस थाना श्रीनगर, अजमेर को परिवादी से 5 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि ए.सी.बी. की अजमेर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके विरूद्ध दर्ज परिवाद में 151 जा.फौ. में बंद करने की धमकी देकर जयपाल सिंह हैड कानिस्टेबल, पुलिस थाना श्रीनगर, अजमेर द्वारा 10 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर एसीबी अजमेर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री रणधीर सिंह के सुपरवीजन में एसीबी अजमेर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अतुल साहू के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक श्री नरेश चौहान द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये जयपाल सिंह हैड कानिस्टेबल, पुलिस थाना श्रीनगर, अजमेर को परिवादी से 5 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी हैड कानिस्टेबल द्वारा शिकायत से पूर्व ही परिवादी से 5 हजार रूपये रिश्वत के रूप में तथा शिकायत के सत्यापन के दौरान भी परिवादी से 2 हजार रूपये की रिश्वत राशि के रूप में प्राप्त कर लिये थे।
एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस श्री सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1084 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।
प्रधान संपादक अमजद खान जयपुर न्यूज़ 7737376413
> Head constable of police station Srinagar in Ajmer arrested red-handed taking bribe of Rs 5,000
Search continues at residence and other places
Jaipur, 26 July, Wednesday. A.C.B. Ajmer unit on the instructions of HQ
*महिला वेश में धरा गया कुलदीप जघीना हत्याकांड का 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश*
*भरतपुर 24 जुलाई*।
कुलदीप जघीना हत्याकांड में भरतपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सोमवार को जिला स्पेशल टीम ने धौलपुर जिले में महिला का वेश धरकर रह रहे हत्या के आरोपी राहुल उर्फ भोला पुत्र जगदीश जाट निवासी ऊंचा नगला थाना चिकसाना को गिरफ्तार किया है। एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि 12 जुलाई को आमोली टोल पर कुछ बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग कर कुलदीप जघीना की हत्या कर दी थी। इस मामले में फरार चल रहे बदमाश राहुल उर्फ भोला जाट के ऊपर 25 हजार रुपये इनाम की घोषणा कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेषाअधिकारी आईपीएस बृजेश ज्योति, एडिशनल एसपी भूपेंद्र शर्मा के सुपरविजन ने टीम गठित की गई है। एसपी कच्छावा ने बताया कि गठित टीम द्वारा फरार आरोपियों की तलाश में लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। इसी दौरान मुखबिर सूचना और साइबर सेल की तकनीकी सहायता से आगरा-धौलपुर हाईवे पर स्थित हिनौता चौकी के पास किसी साधन के इंतजार में खड़े आरोपी राहुल को पुलिस ने पकड़ लिया। महिला का धारण किया आरोपी राहुल जाट खुद को छुपाते हुए खड़ा था और किसी साधन से कहीं भागने की तैयारी में था। जिसे डीएसटी प्रभारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा धौलपुर से डिटेन कर थाना हैलेना पुलिस को सौंपा गया। आरोपी से वारदात में शामिल अन्य आरोपी, हथियार, उपयोग में लिए गए संसाधनों के बारे में पूछताछ की जा रही है। ————
Bharatpur police has got another big success in Kuldeep Jaghina murder case. On Monday, the District Special Team
*जयपुर: दूसरी ‘सीमा हैदर’ बन गई राजस्थान की बहू, पति समेत 2 बच्चों को छोड़ पाकिस्तानी महबूब से मिलने पहुंची..!!*
*जयपुर अलवर. एक तरफ अभी उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रहने वाले सचिन मीणा के प्यार में चली आई पाकिस्तानी बहू सीमा हैदर के चर्चे कम नहीं हुए थे कि एक और ऐसे ही सनसनीखेज मामले ने सबके होश उड़ा दिए हैं. इस बार यह कारनामा हुआ है राजस्थान में. जी हां, पाकिस्तानी प्रेमी के प्यार में पागल राजस्थान की यह बहू पति और दोनों बच्चों को बिना बताए दूसरे मुल्क पहुंच गई है और इस बात की जानकारी मीडिया में आग की तरह फैल गई है.
जानकारी के मुताबिक, राजस्थान में अलवर की रहने वाली अंजू पाकिस्तान के लाहौर पहुंच गई है. वहीं उसके पति को जैसे ही यह सूचना मिली, उसके तो पैरों तले जमीन खिसक गई. पति अरविंद का मानना है कि उसकी पत्नी 4 दिन पहले जयपुर घूमने की बात कह कर गई थी. इसके बाद से वह उससे व्हाट्सएप कॉलिंग पर ही बात कर रही थी. पति अरविंद ने बताया कि 23 जुलाई संडे की शाम को करीब 4:00 पत्नी अंजू से व्हाट्सएप कॉलिंग की और बताया कि वह लाहौर पहुंच गई है और दो-तीन दिन में वापस आ जाएगी.
जानकारी के अनुसार, अंजू पाकिस्तान के रहने वाले नसरुल्लाह नाम के व्यक्ति से मिलने पहुंची है. यह भी कहा जा रहा है कि उससे उसकी मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी. नसरुल्लाह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत का निवासी है. खबरें आ रही है कि नसरुल्लाह के प्यार में राजस्थानी अंजू बॉर्डर पार खिंची चली गई.
*पति को नहीं कोई जानकारी:*
पत्नी अंजू अपने पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने पहुंची है, इस बात की जानकारी उसके पति को मीडिया के जरिए पता चली. उसका कहना है कि नसरुल्लाह से दोस्ती के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है. यहां तक कि पति अरविंद का यह भी कहना है कि उसकी बीवी लौट कर जरूर आ जाएगी. अरविंद भिवाड़ी में इंटेक्स कंपनी में कार्यरत है और यहीं कि प्राइवेट कंपनी में उसकी पत्नी अंजू भी बायोडाटा ऑपरेटर एंट्री का काम करती थी.
*2 साल पहले बनवाया पासपोर्ट:*
अरविंद ने मीडिया को जानकारी दी कि विदेश में नौकरी करने के लिए उसकी पत्नी अंजू ने करीब 2 साल पहले अपना पासपोर्ट बनवाया था. वहीं, 4 दिन पहले उसने कहा कि वह जयपुर घूमने जा रही है. इसके बाद आप भिवाड़ी से रवाना हो गई. 4 दिन से वह उससे व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए कांटेक्ट कर रही थी लेकिन 23 जुलाई को उसने बताया कि वह पाकिस्तान के लाहौर आ गई है यानी कि 21 जुलाई 2023 को वह पाकिस्तान पहुंच गई थी. बता दें कि अरविंद साल 2005 से भिवाड़ी में रह रहा है और यहां वहां अपने दो बच्चों और पत्नी अंजू के भाई के साथ किराए के फ्लैट में रहता है.
*सीमा हैदर की तरह है यह इश्क की दास्तां:*
यह बात तो आप जानते ही हैं कि आजकल पाकिस्तान की महिला सीमा हैदर भारत आ चुकी है. जानकारी के मुताबिक, नेपाल के रास्ते अपने 4 बच्चों के साथ अवैध तरीके से इंडिया में एंट्री ली थी. फिर सचिन मीणा के साथ नोएडा में रह रही थी हालांकि अंजू और सीमा में एक बड़ा अंतर ही बताया जा रहा है कि सीमा हैदर बिना वीजा के अवैध तरीके से भारत में घुसी थी. वहीं, अंजू ने बाकायदा कानूनी तरीके से अपना पासपोर्ट बीजा बनवाया और तब जाकर पाकिस्तान में एंट्री ली
प्रधान संपादक अमजद खान जयपुर न्यूज 7737376413
*Jaipur: Rajasthan’s daughter-in-law became second ‘Seema Haider’, left husband and two children and reached to meet Pakistani lover..!!* *Jul 24, 2023, 06:24 AM IST*
* Jaipur :* Alwar. On one hand now in Greater Noida of Uttar Pradesh
तालेड़ा: ऑपरेशन शिकंजा के तहत 10–10 हज़ार के 3 इनामी शातिर नकबजनी आरोपी गिरफ्तार,
14 साल से चल रहे थे फरार
2009 में खेरोली निवासी रामभरोस के घर से ढाई तोला सोना ,आधा किलो चांदी और ₹50000 नगद चोरी की की थी वारदात
थानाधिकारी दिग्विजय सिंह और उनकी टीम ने लोकल पुलिस की मदद से धौलपुर के चंबल के बीहड़ों के जंगलों में 3 दिन और 3 रात की कड़ी मशक्कत के बाद किया गिरफ्तार
प्रधान संपादक अमजद खान जयपुर न्यूज़ 7737376413
breaking news bundi
#Taleda: Under Operation Shikanja, 3 prize money of 10-10 thousand vicious fake accused arrested,
Was absconding for 14 years
In 2009, two and a half tola gold, half a kilo of gold was stolen from the house of Kheroli resident Ram Bharos
जोधपुर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन बेनीवाल (35) की हत्या कर दी गई। आरोप है कि पति रमेश बेनीवाल (35) ने पत्थरों से सुमन का सिर कुचल डाला है। रातभर वह शव के पास बैठा रहा। घटना शुक्रवार देर रात माता का थान इलाके की है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पहुंची पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से पुलिस और एफएसएल की टीम ने सबूत भी जुटाए हैं।
प्रधान संपादक अमजद खान जयपुर न्यूज 7737376413
Mahila Morcha district president of Rashtriya Loktantrik Party (RLP) Suman Beniwal (35) was killed in Jodhpur. It is alleged that husband Ramesh Beniwal (35) crushed Suman’s head with stones. that dead body all night
*ग्रेटर नोएडा में पाकिस्तानी भाभी: सीमा हैदर है काले जादू की शहजादी, बचपन की सहेली ने किया विस्फोटक खुलासा -*
ग्रेटर नोएडा: पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर अब सवालों के घेरे में आ गई है। सीमा हैदर को अपनी बचपन की सहेली बताने वाली इकरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इकरा वीडियो में सीमा हैदर पर काफी गंभीर आरोप लगा रही है। इकरा का कहना है कि सीमा हैदर काले जादू की शहजादी है। उसने उसके पति के ऊपर काला जादू किया था, जिसकी वजह से वह सड़क पर आ गई।
*हिंदू छोड़कर क्रिश्चियन धर्म अपना लेगी*
वीडियो में सीमा हैदर को अपनी बचपन की सहेली बताने वाली इकरा कह रही है कि सीमा अब पाकिस्तान के साथ हिंदुस्तान वालों की भी दुश्मन है। पहले इसने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू अपनाया और अब हिंदू छोड़कर क्रिश्चियन धर्म अपना लेगी। यह किसी की सगी नहीं हुई है। सचिन को भी सीमा से सावधान रहना होगा, वह उसको बर्बाद कर देगी।
*”सीमा हैदर मिल जाए तो मैं उसका गला दबा दूंगी”*
इकरा का कहना है, “सीमा हैदर लोगों पर जादू करवाती है। सीमा ने जिस बाबा से मेरे पति के ऊपर जादू करवाया था, उसने मुझे हकीकत बताई थी। सीमा हैदर पहले लड़कों को प्यार में फंसाती है, उसके बाद उनके पैसे छीन लेती है। फिर दूसरे मर्द को फंसती है। सचिन तुम भी तैयार रहो, अगली बर्बादी का नंबर तुम्हारा है। अगर मुझे कहीं पर सीमा हैदर मिल जाए तो मैं उसका गला दबा दूंगी।”
*सीमा और सचिन की कहानी*
आपको बता दें कि सीमा गुलाम हैदर पाकिस्तान के कराची में स्थित सिंध प्रांत की रहने वाली है। सीमा गुलाब हैदर की शादी 2014 में हुई थी, उसके 4 बच्चे हैं। शादी के कुछ सालों बाद सीमा हैदर का तलाक हो गया। वर्ष 2019 से सीमा अकेले रह रही थी। इसी दौरान उसने अपना जीवनसाथी ढूंढने के लिए काफी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और पब्जी गेम का सहारा लिया। पब्जी गेम पर खेलते-खेलते उसकी दोस्ती ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने वाले सचिन से हुई। सचिन अंबेडकर नगर में अपने पिता नेत्रपाल के साथ रहता है।
*कैसे पुलिस और खुफिया एजेंसी तक पहुंचा मामला*
सीमा को सचिन की दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने पहली बार काठमांडू में मुलाकात की। पहली मुलाकात के बाद दोनों नजदीक आ गए और एक साथ रहने का वादा किया। दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। करीब डेढ़ महीने पहले सीमा नेपाल बॉर्डर क्रॉस करते हुए पाकिस्तान से भारत पहुंची। वह अपने साथ 4 बच्चों को भी लेकर आए। वह डेढ़ महीने से ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने वाले सचिन के साथ रह रही थी। दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। जब इसकी भनक पुलिस को लगी तो दोनों जिला छोड़कर भाग गए। बीते 1 जुलाई की सुबह करीब 9:30 दोनों ग्रेटर नोएडा को छोड़कर मथुरा चले गए थे। वहां से पुलिस ने सचिन और सीमा समेत उनके 4 बच्चों को गिरफ्तार किया है। अब सभी जेल में हैं। साथ में सचिन का पिता भी जेल में पहुंच गया है, क्योंकि उसको सीमा के बारे में सब कुछ पता चल गया था। उसके बावजूद भी पुलिस को जानकारी नहीं दी।
प्रधान संपादक अमजद खान जयपुर न्यूज़ 7737376413
*Pakistani sister-in-law in Greater Noida: Seema Haider is the princess of black magic, childhood friend made an explosive disclosure -*
Greater Noida: Pakistani sister-in-law Seema Haider has now come under the scanner. seema haider